राजहरा थाना में पदस्थ आरक्षक रविशंकर पटौती(40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । वह पारिवारिक कार्य से बालोद जा रहे थे। घटना दल्ली कुसुम के बीच रात्रि 9 बजे अरमुरकसा रीपा सेंटर के पास किया की है। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि आरक्षक ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने परिवार के पास बालोद जा रहा था। इस बीच ग्राम अरमुरकसा के पास सामने से आ रही बाइक के साथ भिड़त हो गई। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को रायपुर के बालाजी अस्पताल रेफर किया गया जहां कुछ घंटे के बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य बाइक सवार चिखलाकसा निवासी राजेश कुमार को भी सर और आंख में चोट आई है जिनका उपचार स्थानिय ज्योति हॉस्पिटल में करने के बाद रायपुर रिफर किया गया है।आरक्षक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम साकरी गुण्डरदेही के पास किया गया। दाह संस्कार में राजहरा टीआई सुनील तिर्की सहित बालोद जिले के स्टाफ शामिल हुए।
श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या गये दल्ली राजहरा के राम भक्त
अयोध्या में श्रद्धालुओं को प्रभू श्री राम की दर्शन कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन भक्तों के लिए प्रारंभ की गई हैं l जिसमे हिंदू संगठन से जुड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अयोध्या धाम प्रभु राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं जिसमे बालोद जिला से 15 लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए गए
जिसमे बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता , राजेश सोनी जिला मंत्री नीलेश श्रीवास्तव जिला चोलेश देशमुख उपाध्यक्ष, दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष शंकर साहू,वा ज़िला सत्संग प्रमुख बोधन भट्ट सहित बालोद जिला के साथ विभिन्न स्थानों से रामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन से अयोध्या गए l

500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की स्थापना हुई इस मौके पर सनातनियों में काफी उत्साह व हर्ष देखा गया,,, स्थापना के पश्चात ही लगातार अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लोगों का जाना लगा हुआ है,, इसी कड़ी में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन के द्वारा सभी राम भक्तों को लेकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए निकली,, दुर्ग रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई थी साथ ही पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए थे ट्रेन के अंदर किसी भी व्यक्ति को बिना टिकट घुसने नहीं दी गया,, इस ट्रेन के अंदर भी काफी अच्छी व्यवस्था रखी गई है
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह
- उलनार के स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन
जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया। विदाई व आशीर्वाद समारोह की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। कक्षा 12वीं के सभी छात्रों ने हवन में आहुति दी और ईश्वर से अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

शिक्षकों ने बच्चों को मंत्र उच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पूजा अर्चना विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने द्वारा दीप मंत्र के साथ की। आधुनिक जीवन के अनुसार बच्चों का आगमन रैंप वॉक के साथ हुआ। प्राचार्य मनोज शंकर ने अपने आशीर्वचन एवं उद्बोधन में कहा कि विद्यालय जीवन पूरे जीवन का महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम अवसर होता है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के विषय में भी चर्चा की। शिक्षिका मोनिका साहू ने उद्बोधन में बच्चों को कविता के माध्यम से आशीर्वचन दिया। शिक्षिका सुकृति ठाकुर एवं राजेश यादव ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। दीपिका यादव ने आशीर्वचन रूप में गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा 12वीं के सभी छात्रों ने अपने अनुभव को बांटे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं। इसी क्रम में कक्षा दसवीं, 11वीं एवं नवमी के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिससे दर्शक एवं सभी शिक्षक मंत्रमुग्ध हो उठे। यह आयोजन कक्षा आठवीं से 11वीं तक छात्र-छात्राओं के द्वारा भव्य रूप से किया गया।
भाजपा ने चुनाव समेत अनेक मुद्दों पर बनाई व्यापक रणनीति
जगदलपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी राज्यसभा के रिक्त सीट के लिए चुनाव के संदर्भ में रणनीतिक चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा एवं सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय सरोज पांडे व लता उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी व केदार कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप, विधायक धरमलाल कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मौजूद थे।

भाजपा की वादाखिलाफी को जन- जन तक पहुंचाएं: रेखचंद जैन
- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की
जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के बम्हनी, चोकावाड़ा, नगरनार आदि गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि बात चाहे वर्तमान बजट की हो या केंद्र की सत्ता पर 10 साल से काबिज भाजपा की, उसने जनता को ठगने का ही काम किया है। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता कर्जमाफी की बात कहते थे। इस पर अब सभी ने चुप्पी साध रखी है। जैन ने कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल धान का दाम 3100 रुपए देने की मोदी की गारंटी भी हवा- हवाई हो गई है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार दो माह में कई कैबिनेट बैठक कर चुकी है। मुख्यमंत्री हर बैठक के बाद मोदी की गारंटी पूरा करने का दंभ भरते हैं, लेकिन कैबिनेट ने आज तक किसानों को एक क्विंटल धान का मूल्य 31सौ रु. देने का निर्णय नहीं लिया है, न ही आज तक इस बारे में कोई आदेश जारी किया है। आदिवासी, महिलाएं, युवा, बेरोजगार आदि को मोदी की गारंटी के नाम पर चुनाव के पहले भाजपा ने जिस प्रकार से छला है, उसे जनता के बीच ले जाने का आव्हान जैन ने मौजूद कांग्रेसजनों से किया। श्री जैन ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील भी की। इस दौरान लैखन बघेल, बीरेंद्र साहनी, परमजीत जसवाल, यशपाल ठाकुर, घनश्याम महापात्र, जलंधर नाग, चोकावाड़ा सरपंच बैद्यनाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से खुशी की लहर
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई
जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई है।किरण देव ने कहा है कि आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपानेताओं, पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ एवं बूथ लेवल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस में हर्ष व्याप्त है। श्देव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की ओर से लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी है। देव ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के निर्णय से हर्ष और खुशी की अनुभूति हुई । लालकृष्ण आडवाणी ने पूरे देश को गतिशीलता एवं सक्रियता प्रदान करने में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य किया है । अटल जी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की प्रगति के लिए कार्य किया । देव ने भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। देव ने कहा कि आडवाणी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश के विकास, राष्ट्र निर्माण के लिए एवं अनेक भूमिकाओं में देश हित महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता के रूप में उन्होंने अपनी संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है।
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : किरण देव
- विकास कार्यो का विधायक ने वार्ड में किया भूमिपूजन
जगदलपुर नगर के दंतेश्वरी वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बीटी रिनेवल व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसकी कुल लागत 22 लाख रुपए है। भूमिपूजन के दौरान आयोजित सभा में विधायक किरण देव ने कहा कि शहर के विकास में राशि की कमी नहीं होगी। विकास कार्य लगातार किए जाएंगे। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और अंतिम पंक्ति के लोगों के समग्र उत्थान के लिए वचनबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उन्हें तय सीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ काम होना चाहिए। हमारी सरकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश एवं शहर का चहुमुखी विकास होगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनिता नाग, पार्षद राजपाल कसेर, नरसिंह राव, सविता गुप्ता, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, खेमसिंह देवांगन, दिगंबर राव, आयुक्त हरेश मंडावी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री भाजपा रामाश्रय सिंह, मनोहर दत्त तिवारी, आरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनिल लुक्कड व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
अधिकारी – कर्मचारियों ने किया एक कदम स्वच्छता की ओर का आगाज
- लोहंडीगुड़ा विकासखंड में शुरू की गई शानदार पहल
लोहंडीगुड़ा अपने शहर, गांव, निवास स्थान को साफ- सुथरा रखने हेतु जन जागृति लाने के लिए विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम जनता के सहयोग से एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान शुरू किया है।
स्वच्छता अभियान की अलख जन जन के दिल में जगाने बस्तर जिले के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल चित्रकोट से स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई।लोहंडीगुड़ा के अनुविभागीय अधिकारी शंकर लाल सिन्हा के निर्देशन में लोहंडीगुड़ा को स्वच्छ रखने हेतु तहसीलदार अखिलेश ध्रुव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम गहीर, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर व कार्यलयीन कर्मचारियों के सहयोग से सम्पूर्ण स्वच्छता का महा अभियान चलाया गया। आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति सचेत किया गया। स्वच्छता हम सभी का दायित्व है, हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही अपने आसपास के पर्यावरण, स्थान, घर परिवार के स्थान को साफ -सुथरा रख सकते हैं। बीएमओ डॉ. रितेश सिंह ने लोगों से स्वच्छता के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ रख सकते हैं, बल्कि स्वयं को व समाज को स्वस्थ रखने में भी योगदान दे सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत सर्वप्रथम अपने घर से ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज की शुरुआत घर से होती है। हमारे बच्चे घर से ही पहली शिक्षा प्राप्त करते हैं। यही आधारशिला उनके भविष्य में मजबूत समाज के निर्माण में भूमिका निभाती है। एसडीएम सिन्हा ने चित्रकोट पर्यटन स्थल के व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को डस्टबीन के इस्तेमाल व पर्यटकों से भी सहयोग की अपील करने हेतु कहा।vस्वच्छता महाभियान में शासकीय, गैर शासकीय लोगों से साथ देने की अपील करते हुए चेतावनी दी गई कि गंदगी फैलाने व कूड़ा करकट सार्वजनिक स्थल में फैलाते पाए जाने पर संबंधित से आर्थिक दंड लिया जाएगा।
बरसों से जाम चांदनी चौक के मुख्य पुलिया एवं नाली की हुई सफाई
- शहीद पार्क चौक पुलिया व नाली की भी होगी सफाई =
जगदलपुर कई सालों से जाम रहे नगर के चांदनी चौक के पास के नाले व पुलिया की सफाई कर दी गई है।
नाला व पुलिया के जाम रहने से से बारिश के दिनों में लगातार चांदनी चौक में जल भराव की स्थिति बन जाती थी। लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न होती थी। नाली में पानी का बहना लगभग बंद हो गया था और बारिश के समय में पानी पूरा रोड पर आने के कारण आम नागरिकों परेशानी का सामाना करना पड़ रहा था। शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन लगातार सजगता के साथ कार्य कर रहा है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी सफाई व्यवस्था को लेकर प्लानिंग के साथ कार्य कर रहे हैं। इसका सार्थक परिणाम चांदनी चौक में देखा जा रहा है। बरसों पुराने बंद पुलिया को लगातार कार्य करते हुए खुलवाया गया है। इस पुलिया को खोलने के लिए लगातार कार्य आयुक्त की मॉनिटरिंग में किया गया।चांदनी चौक पुलिया की सफाई मे लगभग एक माह का समय लगा। पुलिया की सफाई के दौरान कई प्रकार के मछलियां,सांप, बिच्छू भी निकालते रहे। फिर भी निगम की टीम द्वारा लगातार पुलिया की सफाई का कार्य किया गया। परिणाम स्वरूप आज चांदनी चौक पुलिया एवं नाली की पूरी तरह सफाई हो गई है। इसके खुलने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। आयुक्त श्री मंडावी का अगला लक्ष्य शहीद पार्क के पास के बड़े जाम नाला को साफ कराना है। इसकी भी आयुक्त की सतत मॉनिटरिंग में सफाई प्रारंभ कर दी गई है। कुछ दिनों में सफाई करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिया एवं नाली की सफाई हो जाने से अब नागरिंकों को परेशानी नही होगी।
महिला ने साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या
- श्रीमती हेमलता पति टुमेष्वर साहू उम्र 26 वर्ष साकिन कोचेरा थाना गुरूर जिला बालोद
- .मृतिका के पुत्र उम्र 4 वर्ष.साकिन कोचरा थाना गुरूर जिला बालोद
- मृतिका के पुत्री उम्र 2 वर्ष साकिन कोचरा थाना गुरूर जिला बालोद
गुरुर कल दिनांक 02.02.2024 के सुबह 09ः00 बजे मेरी पत्नि श्रीमती कांती बाई का तबियत खराब होने से शासकीय अस्पताल गुरूर आया था पत्नि को अस्पताल मे भर्ती कराकर समान लेने घर ग्राम कोचेरा करीबन 03.00 बजे आये और सामने के दरवाजा अंदर से बंद होने से बहु हेमलता को आवाज दिया दरवाजा नही खोलने पर पीछे दरवाजा बाडी तरफ से जाकर खिडकी तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक मे संतरा रंग के साड़ी टुकडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या एवं बगल के हुक में पुत्र एवं पुत्री को हरे रंग के साडी के टुकडे अलग अलग फंदे मे लगा हुआ था घटना स्थल का निरीक्षण अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनी फॉस एक्का थाना प्रभारी गुरूर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होकर शव निरीक्षण की कार्यवाही किये है अबतक के जांच मे मृतको का फांसी लगाकर मौत होना पाया गया है किसी प्रकार के संदेह परिजनो के द्वारा व्यक्त नही किया गया है जांच जारी है।












