- थाना-डौण्डी लोहारा अंतर्गत ग्राम कोटेरा के शा.उ. मा. विद्यालय के छात्र/छात्राओं को साइबर रथ में लगे प्रदर्शनी (बैनर पोस्टर) को दिखाकर साइबर अपराध, कानून तथा यातायात नियम की जानकारी दी गई|
- बालोद पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियम तथा साईबर सुरक्षा, ऑनलाईन फ्राड व नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
आज दिनांक 02.02.2024 पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर, थाना डौण्डी लोहारा प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल तथा सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में शा.उ. मा. विद्यालय कोटेरा में छात्र/छात्राओं को यातायात नियम एवं साइबर अपराध संबंधी जानकारी अपराध व महिला एवम बाल अपराध संबंधी कानून की जानकारी से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया|
साइबर/यातायात/थाना स्टाफ टीम द्वारा ग्राम-कोटेरा थाना-डौण्डी लोहारा के स्कूली बच्चों को आनलाईन फ्राड जैसे बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पेपेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगीलोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करेंबढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में हम किस प्रकार से कमी ला सकते हैं इस संदर्भ में आम जनता को बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर डायल 112 को तत्काल कॉल कर सूचना देवें एवं उसके आने के पहले घायल व्यक्ति को सांत्वना देते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर घटना वाले स्थान में अधिक भीड़ नही बढ़ने नही दिया जाना है तथा बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नही चलाने हेतु बताया गया। साथ ही साथ स्कूली बच्चों को महिला एवं बाल अपराध से संबंधित नियमों तथा यातायात नियमों का पालन करने बताकर किया गया जागरूक।
उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से योगेश कुमार गेडाम, यातायात शाखा बालोद से मनोज चन्द्रा व थाना डौण्डी लोहारा से पुरूषोत्तम यादव तथा स्कूल स्टाफ श्रीमती अनिता सिंह (प्राचार्य), डी.के.कोसरे, पी.सी.महलेश्वर, के. एस.कोर्ते, डी.के.बारले, श्रीमती अनुपमा गायकवाड़, कु.एस. भुआर्य, एस. चौरसिया, एन.के. ठाकुर, टी.के.पटेल, चुम्मन भालेन्द्र, दुजेन्द्र यादव ( समस्त शिक्षकगण) उपस्थित रहें|












शिविर के छः वर्ष पूर्ण होने पर 20 राज्यों में 110 सर्वोदय नेतृत्व संगम सदस्यों और युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के सहयोग से अहिंसा उत्सव सप्ताह का आयोजन 25 से 31 जनवरी तक किया गया। 25 जनवरी को मैराथन दौड़, 26 को तिरंगा पदयात्रा 27 से 30 जनवरी तक स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, 28 जनवरी विचार गोष्ठी 29 एवं 30 जनवरी को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आज 1 फरवरी को अहिंसा उत्सव सप्ताह का समापन एवं सम्मान समारोह राजीव भवन में महापौर सफीरा साहू के मुख्य आतिथ्य व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समारोह में नगर निगम की स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा की छात्रा पायल कुमावत, द्वितीय हायर सेकंडरी स्कूल करितगांव की छात्रा करिश्मा रावणा, तृतीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बीजापुर की छात्रा किश्वार फातिमा तथा चतुर्थ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा की छात्रा प्राप्ति ठाकुर ने प्राप्त किया। इन्हें क्रमशः 21 सौ रू, 16 सौ रू, 11सौ रू. तथा 500 रुपए पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए।सभी आयोजन में भाग लेने वाले उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अहिंसा उत्सव सप्ताह के सफल संचालन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने की सख्त जरूरत है। एक ओर जनता के अंदर नफरत परोसी जा रही है। ऐसे में महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए देश के युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक है।इसे सर्वोदय नेतृत्व संगम अहिंसा के रास्ते के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों में आगे आने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पार्षद यशवर्धन राव, वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी, एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जाहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष असीम सुता, अल्ताफ उल्लाह खान, रंजीत सिंह बख्शी, पार्षद अंजना नाग, पार्षद सुशीला बघेल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, सोशल मीडिया सांसद सह प्रतिनिधि सादाब खान, एनएसयूआई प्रवक्ता उस्मान रज़ा, छात्र नेता अंकित सिंह, कांग्रेस नेत्री अपर्णा वाजपेयी, शहनाज़ बेगम, माही श्रीवास्तव, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कांग्रेस नेता तथा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


