जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव हेतु लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी महेश जैन, संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व सह संयोजक संजय पाण्डेय तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अभिषेक सिंह, सह प्रभारी संतोष बाफना, संयोजक भरत मटियारा, सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा व नीलकंठ टेकाम बनाए गए हैं।
अभाविप बस्तर ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान
- शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी भी घोषित
जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने आज दलपत सागर के किनारे स्थित महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर समूचे मंदिर परिसर की साफ सफाई की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत एसएफएस सह संयोजक ईश्वर आचार्य ने बताया कि हमें हमारे आसपास के मंदिरों स्कूलों, महाविद्यालयों की साफ सफाई समय- समय पर करते रहना चाहिए। अपने आसपास साफ सफाई होने से स्वच्छ वातावरण बनता है और हमें एक अद्भुत सक्रिय ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त होती है।अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर एग्रीविजन प्रमुख विवेक मंडल ने बताया कि सफाई अभियान के बाद बैठक भी हुई। बैठक में विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास, सैद्धांतिक, कार्य पद्धति व सक्षम इकाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। परिषद के आयाम कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र का अधिकार है कि वह अपने व्यक्तित्व का विकास कर बेहतर रोजगार प्राप्त करने के लिए सरकार के सभी शैक्षणिक संसाधनों का उपभोग करे। विद्यार्थी परिषद में नेताओं को नहीं महापुरुषों को आदर्श माना जाता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता परिसरों में विभिन्न मुद्दों पर लोकतांत्रिक पद्धति से आंदोलन कर अपनी समस्याओं को उचित मंच अथवा स्थान तक पहुंचाते हैं। गौरव भवानी अध्यक्ष, विद्याचरण यादव मंत्री, आदित्य वर्मा उपाध्यक्ष,
कार्तिक कुमार सहमंत्री,
अवजित बाला विश्वविद्यालय प्रमुख, प्रियम गुर्जर उपाध्यक्ष,
शिवम् गुप्ता सह मंत्री, शिव सागर एसएफडी प्रमुख,
दिनकर रजक एसएफडी सह प्रमुख, चंदन यादव एसएफएस प्रमुख, उत्पल कांत महाविद्यालय सह प्रमुख, निशा कुर्रे खेलो भारत प्रमुख, अनुसुइया सह प्रमुख, डिगेश्वरी कक्षा प्रमुख मनोनीत किए गए।
सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ लाई जागरूकता
- तंबाकू, सिगरेट, गुटखा का सेवन न करने की समझाईश
जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग व सीएसपी विकास कुमार के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में शहर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। दलपत सागर, महारानी अस्पताल व शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कुल के आसपास नगरवासियों एवं बच्चों को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूक कर उन्हे धुम्रपान सिगरेट, तंम्बाकू, गुटखा इत्यादि नशीले पदार्थ का सेवन न करने समझाईश दी गई। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जाती है।आज सार्वजनिक स्थानों पर एक्ट का उलंघन करने वाले 22 व्याक्तियों पर कुल 2, 200 रूपए का जुर्माना लगाया गया। बस्तर पुलिस ने नगर वासियों को सार्वजनिक स्थानो में धुम्रपान न करने तथा शहर में शुद्ध व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की है।
इंसान की शक्ल में फरिश्ता हैं बस्तर के सांसद दीपक बैज
- यात्रियों की सकुशल उड़ान के लिए रद्द करा दी अपने परिजनों की यात्रा
- ओवरलोड के कारण जगदलपुर – हैदराबाद फ्लाइट की उड़ान में आई थी बाधा
- तीन पैसेंजर्स को उतारने के बाद ही उड़ सकता था प्लेन
-अर्जुन झा-
जगदलपुर भागम भाग और स्वार्थ से भरी इस दुनिया में आज कोई भी व्यक्ति अपने हिस्से का रत्ती भर भी जाया होने नहीं देना चाहता। पल पल को जी भरके जीने की लालसा अमूमन हर व्यक्ति में होती है। ऐसे में अगर कोई शख्स दीगर यात्रियों की सकुशल यात्रा के लिए अपने परिजनों की विमान यात्रा रद्द करवा दे, तो उस शख्स को फरिश्ता ही कहेंगे न? ऐसे ही फ़रिश्ते हैं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जिन्होंने विमान में सवार हो चुके अपने भाई और अपनी दोनों बेटियों की यात्रा इसलिए रद्द करवा दी, ताकि बाकी यात्री सकुशल सफर कर सकें। इनमें से कई ईलाज के लिए, तो कई बहुत ही जरूरी कार्य से हैदराबाद जा रहे थे।
बैज की दोनों पुत्रियां और छोटे भाई योगेश बैज भी जा रहे थे |
हैदराबाद जगदलपुर – हैदराबाद फ्लाईट से आज हैदराबाद जाने के लिए प्लेन में सवार हो चुके थे। प्लेन में ओवरलोड हो जाने के कारण पायलेट ने उड़ान भरने से साफ इंकार कर दिया था। पायलेट का कहना था कि किन्ही तीन यात्रियों को उतरना पड़ेगा, तभी प्लेन उड़ पाएगा। जैसे ही दीपक बैज को यह बात पता चली, तो उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को यात्रा रद्द करने तथा टिकिट केंसिल करवाने को कहा, ताकि जहाज के बाकी यात्री स्वास्थ्यगत कारणों से एवं अन्य जगहों में अपनी उड़ान जारी रख सकें। उन्होंने अपने परिजनों को जहाज से उतर जाने के लिए भी संदेश भिजवाया। इसके बाद योगेश बैज अपनी भतीजियों और लगेज के साथ प्लेन से उतर गए। प्लेन में सवार अन्य यात्रियों को सांसद दीपक बैज के इस इंसानियत भरे कदम की जानकारी जैसे ही लगी, सभी नें ताली बजाकर बैज परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो की इससे पूर्व भी सांसद दीपक बैज हैदराबाद से जगदलपुर की हवाई यात्रा कैंसिल होने पर सभी यात्रियों के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट में धरने पर बैठ गए थे। दूसरे दिन स्पेशल फ्लाइट से सभी यात्रियों को वे जगदलपुर लेकर आए थे। तब श्री बैज ने सभी यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी करवाई थी। आज फिर सांसद श्री बैज के ऐतिहासिक निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है और कहा है हमें गर्व है सांसद के रूप में नेक इंसान मिलने पर।
शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आगाज
- भव्य कलश यात्रा व झांकी के साथ हुआ शुभारंभ
जगदलपुर शहर के हृदय स्थल भंगाराम चौक पर नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 20 से 23 जनवरी तक जारी है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री के मार्गदर्शन में वेद मंत्रों के बीच वेदी पूजा व देवी- देवताओं के आह्वान के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।1. 30 बजे कलश यात्रा निकली। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई नगर के मुख्य मार्ग, गुरु नानक चौक, दंतेश्वरी मंदिर के सामने से होकर गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक, माता मंदिर पथरागुड़ा, भगत सिंह स्कूल, लागबाग मैदान होती हुई मंदिर लौटी।

शोभा यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं का रूप धरे बच्चों की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सिर पर कलश लिए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु हर-हर महादेव व ॐ नमः शिवाय घोष के साथ चल रहे थे। 21 जनवरी रविवार को सुबह 7 बजे से मंत्र जाप और हवन पूजन का कार्यक्रम होगा। 22 जनवरी की सुबह 7 बजे से कलश स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन होगा। सोमवार 23 जनवरी को 11.30 बजे से महाभंडारा के साथ समारोह का समापन होगा। भंगाराम शिव मंदिर निर्माण समिति ने शिव भक्तों से इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
51 फीट ऊंचा है यह मंदिर
लगभग 51 फीट ऊंचाई वाला बना यह शिव मंदिर शहर व अंचल के निवासियों की आस्था व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी व पुष्पों से सजाया गया है। मंदिर की सुंदरता देखते बनती है। वर्षों से इस मंदिर निर्माण में लगे समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। नव निर्मित मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
मानपुर चौंक दल्लीराजहरा में चलायी गई सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान लगभग 150 वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण की गई
दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.01.2023 को थाना राजहरा क्षेत्र के मानपुर चौंक में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शिविर लगाया गया |

जहां शासकीय अस्पताल चिखलाकसा के डॉक्टर जे.के. चुनारकर एवं उनके अन्य स्टाफ की उपस्थिति में करीबन लगभग 150 से अधिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण बी.पी., शुगर एवं बिमारियों की परीक्षण कर दवाईयां वितरण किया गया साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने समझाईय दिया गया।सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े, निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि पुनउ राम साहू, यातायात प्रभारी सउनि प्रेमचंद यादव, आरक्षक शेरअली, छन्नू बंजारे, रवियादव, मनोज साहू उपस्थित थे।
कलार समाज के मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा का अनोखा पहल
दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ कलार समाज डोंडी दल्ली मण्डल अध्यक्ष कमलेश्वर सिन्हा के नेतृत्व में कलार समाज के स्वजातीय भाइयों के द्वारा कुसुम कसा शीतला मंदिर प्रांगण का साफ सफाई कराया गया कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा के द्वारा 22 जनवरी को रामलाल का भव्य मंदिर का उद्घाटन होना है अयोध्या में इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के सभी ग्रामों में कलार समाज के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मंदिर प्रांगण को साफ सफाई करने का निवेदन किया गया था जिसमे मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा ने छत्तीसगढ़ कलार समाज के राजनीतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )के साथ मिल कर समाज के सभी स्वजाति भाइयों को आग्रह किया था जिसमे समाज के सभी पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे डोंडी दल्ली के महामंत्री धंन्नू सिन्हा जी जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू सिन्हा, गजेंद्र सिन्हा,देवेंद्र सिन्हा आयुष सिन्हा सहित ग्राम के सभी पदाधिकारी उपस्थिति रहे मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा ने आने वाले 22 जनवरी को शास्त्र अर्जुन भगवान का झांकी के रूप मे नगर भ्रमण किया जाना है उसके लिए भी सभी को आग्रह किया है|
तमिलनाडु में आयोजित 6 खिलाड़ी खेलो इंडिया में लेंगे हिस्सा
दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा कलारिपयत्तू के 6 खिलाड़ी एवं 2 अधिकारी खेलो इंडिया में 25 जनवरी से 30 जनवरी तक तमिलनाडु में आयोजित नेशनल यूथ गेम खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं जिया जायसवाल , सोनम साहू ,आयुष यादव , हर्षदीप साहू, यह चारों खिलाड़ी निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा में क्रमशः नवमी एवं आठवीं क्लास के छात्र हैं देवयानी यादव डी ए वी इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा में दसवीं की छात्रा है एवं जास्मीन साहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़े काश की 12वीं कक्षा की छात्रा है ऑफिशल में कुमारी हरवंश कौर एवं लखन कुमार साहू हिस्सा लेंगे यह सभी अधिकारी एवं खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन त्रिवेंद्रम में आयोजित ओपन राष्ट्रीय कलारिपयत्तु प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ी एवं अधिकारी बालोद जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव, सीजीएम माइंस दल्ली राजहरा आर बी गहरवार ,नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ,व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद जी, निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जोसिया मेरी, डॉक्टर पूर्णिमा राजपूत डी ए वी स्कूल की स्पोर्ट्स ऑफिसर मैडम पूर्णिमा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेकाश के प्राचार्य एस एम थॉमस सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी
22जनवरी को अपने घर में रंगोली बनाकर,दीप जलाकर करे भगवान श्री राम का स्वागत – भूपेंद्र डहरवाल
दल्लीराजहरा – भारतीय जनता पार्टी डौंडी विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक बार से विराजमान हो रहे।जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण भी दे रही है,अक्षत कलश यात्रा निकल कर देश को राम नाम से प्रफुल्लित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी डौंडी विधानसभा मीडिया प्रभारी ने नगर दल्लीराजहरा के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि 22जनवरी को देश में एक बार फिर से दीपाली जैसा माहौल होगा क्योंकि भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं।इस दिन अपने घर में रंगोली बना कर,दीपक जलाकर भगवान श्री राम का स्वागत करे। भारतीय जनता पार्टी डौन्डी विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा रामलाल दर्शन ( अयोध्या धाम) योजना प्रारंभ करने नाम के ननिहाल वाले निहाल होंगे।श्री रामलाल भी भाजपा के संकल्पों पर क्रियान्वयन का सूचक है।
केदार कश्यप मंत्री पद छोड़ अयोध्या में बैठकर बजाएं घंटा : दीपक बैज
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह पर भी बोला जमकर हमला
बालोद राम मंदिर बनने से कांग्रेसियों को तकलीफ होने संबंधी वनमंत्री केदार कश्यप के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केदार कश्यप इतने बड़े भक्त हैं, तो मंत्री पद छोड़कर अयोध्या चले जाएं और मंदिर में बैठकर घंटा बजाते रहें।
जिला मुख्यालय बालोद के जिला कांग्रेस कार्यालय बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उक्त टिप्पणी की। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेसियों ने दीपक बैज का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और पूरे जोश के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस दौरान डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, वीरेश ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू, रत्तीराम कोसमा, धीरज उपाध्याय, संजय चंद्राकर, शंभू साहू, अनिल यादव, कृष्णा दुबे, सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से चर्चा में दीपक बैज ने कहा कि कांकेर लोकसभा सीट को आज कांकेर और बालोद में बैठक कर कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई। पार्टी के लोगों में भारी उत्साह है। कांकेर लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। दीपक ने बैज कहा कि इस 2 माह में भाजपा सरकार के कामकाज को देखकर जनता में आक्रोश है। इसका फायदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। और हम छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेंगे।
रमन के बयान पर पलटवार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने डॉ. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता में आए लगभग दो माह होने जा रहे हैं, मगर उपलब्धि शून्य है। ऐसा कोई काम बता दे भाजपा कि सीधे जनता को लाभ मिल रहा हो। हमारी सरकार में 2 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया गया और 2500 रुपये समर्थन मूल्य देने की घोषणा को पूरा किया गया था। 6 दिन के अंदर टाटा की जमीन वापस करने की घोषणा को भी पूरा किया था। भाजपा बता दे कि चुनाव में किए गए वादों में से कौन सा वादा पूरा हुआ है। हमारी कांग्रेस सरकार ने 5 साल ईमानदारी से काम किया। किसानों, स्कूली बच्चों, माता बहनों और बेरोजगारों को लाभ मिला। वहीं भाजपा की सरकार बनते ही किसान आत्महत्या कर रहे है। गैंगरेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। बच्चे परेशान हैं। माता बहनें सुरक्षित नही हैं। यह सरकार पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। हमारी सरकार ने 5 वर्ष में बेहतर काम किया था। गुंडरदेही में आयोजित रामचरित मानस ग्रंथ वितरण समारोह के दौरान मंच से अपने उद्बोधन में डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काम कम करते थे और बातें ज्यादा। वहीं हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोलते कम हैं, काम ज्यादा कर रहे हैं।
हम छ्ग में जलाएंगे 11 दीपक
वहीं मंत्री केदार कश्यप के बयान कि राम मंदिर बन रहा है तो कांग्रेसियों को तकलीफ हो रही है, पर टिप्पणी करते हुए दीपक बैज ने कहा कि किसी कांग्रेसी को प्रमाण पत्र बांटने का हक केदार कश्यप या किसी भी भाजपाई को नही है। हमारे दिल में आस्था है।दीपक बैज ने कहा कि भाजपा कह रही है कि वह 22 जनवरी को 5 दीपक जलाएंगे, लेकिन हम छत्तीसगढ़ में 11 दीपक जलाएंगे। 5 राम के नाम का और 6 दिया माता कौशल्या के लिए। उनका इशारा राज्य की 11 लोकसभा सीटों की ओर था। बैज ने कहा कि केदार कश्यप को तकलीफ हो रही है, तो वे खुद मंत्री पद छोड़ अयोध्या में जाकर बैठ जाएं और वहां घंटा बजाते रहें।












