City Media - Page 593 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 593

अब कांग्रेस भी करेगी सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ

0
  • 22 को रायपुर और जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम
  • प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस भवन में करेंगे पाठ

जगदलपुर श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। कांग्रेस सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में कराएगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि 22 जनवरी को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराएगी। रायपुर में राजीव भवन और पुराने कांग्रेस भवन के साथ कौशल्या माता मंदिर में भी आयोजन होगा। कौशल्या माता मंदिर में पाठ का आयोजन रायपुर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से करेंगी। श्री बैज ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही रामभक्त नहीं है। कांग्रेस ने तो शुरू से ही राम भक्ति की है और राम को माना है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दीपक बैज ने कहा कि भाजपा आस्था पर राजनीति कर रही है। आस्था व्यक्तिगत मसला है और हर व्यक्ति भगवान राम को मानता है। भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय भगवान राम याद आते हैं, भाजपा के नेता वोट के लिए ऐसा करते हैं। हमारी सरकार ने 5 साल में भगवान राम के ननिहाल और माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है। सुकमा में रामा राम मंदिर का जीर्णोद्धार और राम वनगमन पथ का निर्माण कराया। 15 साल सरकार में रही भाजपा को कभी भगवान राम याद नहीं आए।

भ्रष्टाचार की दाल गलाने की तैयारी
दीपक बैज मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों और गरीबों की दुहाई देते हुए पुनः आज दाल भात केंद्र खोलने के संबंध में लिए गए फैसले पर भी करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार की दाल गलाने की कवायद ही है। उन्होंने कहा कि दाल भात केंद्रों की बदहाली पहले भी देखी जा चुकी है। अच्छा है खोलें जनता को भी स्थिति पता चल जाएगी। उन्होंने कहा कि दाल भात केंद्रों के जरिए भाजपा के नेता गरीबों के हक में डाका डालकर भ्रष्टाचार करेंगे। भाजपा के पूर्व के शासनकाल में पहले भी उसके नेता दाल भात केंद्र के लिए मिलने वाले राशन की कालाबाजारी करते रहे हैं। इन केंद्रों से गरीबों और मजदूरों की कम, भाजपा नेताओं की भलाई ज्यादा हुई।

खाई पाटेगी न्याय यात्रा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जबसे मोदी सरकार देश का नेतृत्व कर रही है, तबसे भारत दो वर्गों में बंट गया है। एक अमीर और दूसरा गरीब वर्ग। दोनों के बीच में असमानता की खाई बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। चंद अमीर और भी अमीर बनते जा रहे हैं। वहीं गरीब और मध्यम वर्गीय तबका गरीबी के रसातल पर पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अमीरों की हित पोषक पार्टी है। गरीबों से उसका कोई लेना देना नहीं है। भाजपा को सिर्फ चुनावों के समय ही गरीबों की याद आती है।

जनता सिखाएगी सबक
श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज 9 सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं और दो सांसद कांग्रेस के हैं। संसद में आज तक इन नौ भाजपा सांसदों ने कभी भी छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े मुद्दों को नहीं उठाया।लोकसभा चुनाव नजदीक है और 11 की 11 सीटें जीतने का दावा भाजपा कर रही है। जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है और इस बार उसे जनता जरूर सबक सिखाएगी। अयोध्या जाने के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि 22 जनवरी को तो भाजपा प्रायोजित कार्यक्रम है। अयोध्या पवित्र तीर्थ है, समयानुसार वहां कभी भी जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 22जनवरी के आयोजन का शंकराचार्यों और बहुत से साधु संतों ने भी विरोध किया है। उनका कहना है कि अधूरे बने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा धर्म संगत नहीं है। राम नवमी के दिन प्राण प्रतिष्ठा की वकालत शंकराचार्य कर रहे हैं, मगर उनकी बात न सुनकर प्रधानमंत्री ने संतों का अपमान किया है।

अब बड़े लोगों को पड़ गया नेशनल हाईवे की दुर्दशा से पाला

0
  •  जगदलपुर -सुकमा के बीच एनएच 30 की हालत खस्ता
  •  केशलूर से सुकमा के बीच बहुत ज्यादा खराब है सड़क
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग से गुजरने वाली अंतर राज्यीय नेशनल हाईवे की दुर्दशा से अब तक आम लोगों का ही पाला पड़ता रहा है, मगर अब इसकी त्रासदी वीवीआईपी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अफसरों को झेलनी पड़ गई है। उम्मीद की जा रही है कि ये ऊंचे लोग अब इस सड़क की सुध लेंगे और उसे ऊंचे दर्जे का बनवाने की पहल करेंगे।
    जगदलपुर को सुकमा, कोंटा, भद्राचलम, तेलंगाना तक जाने वाली नेशनल हाईवे 30 की हालत अति दयनीय हो गई है। यह सड़क कहने को तो इंटर स्टेट रोड है, मगर इसकी दशा किसी अति पिछड़े गांव की सड़क से भी गई बीती हो गई है। यह काफी संवेदनशील सड़क मार्ग है। इस नेशनल हाईवे से अंतर राज्यीय बसें चलती हैं। वहीं तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच माल परिवहन के लिए भी इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। इस रोड पर चलने वाले माल वाहक ट्रकों और यात्री बसों से इन तीनों राज्यों को भारी राजस्व की प्राप्ति होती है। बावजूद सड़क की दशा सुधारने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। नेशनल हाईवे का केशलूर से सुकमा तक का लगभग 86 किलोमीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो चुका है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। बसों में बैठे यात्रियों का अस्थि पंजर हिलने लगता है। बसों और ट्रकों के कमानी पट्टे टूट जाते हैं और टायर फट जाते हैं। पहले इस जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर है कांगेर वेली नेशनल पार्क की वजह से कुछ अड़चन थी, मगर अब वह अड़चन भी दूर हो चुकी है। बावजूद सड़क को ठीक करवाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब तक आम यात्री ही इस सड़क की त्रासदी भोगते आ रहे थे, मगर बीते कुछ दिनों से अनेक मंत्रियों, विधायकों और बड़े बड़े अफसरों का भी पाला इस बदहाल सड़क से पड़ रहा है।सुकमा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह का गृहनगर है। किरण देव सिंह के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण देव सिंह के निधन के बाद आज उनके निवास पर वीवीआईपी का पहुंचना लगातार जारी है।आज शुक्रवार को भी सैकड़ों वीवीआईपी और बड़े अधिकारी सुकमा पहुंचे थे। उनका भी पाला इस सड़क से पड़ा और निश्चित ही उन्हें भी वही कष्ट झेलना पड़ा होगा, जैसा कि आम नागरिक कई माह से झेलते आ रहे हैं। कई भुक्तभोगी बड़ी हस्तियों और अफसरों ने इस संवाददाता के समक्ष सड़क से जुड़ी अपनी पीड़ा को व्यक्त भी किया।

    किरण से है लोगों को उम्मीद
    लोगों को उम्मीद है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह इस सड़क की दशा सुधारने हेतु सार्थक पहल करेंगे। वे विधायक भी हैं तथा राज्य और केंद्र में उनकी ही पार्टी की सरकारें हैं। इस लिहाज से उम्मीद की जा रही है कि सड़क का उद्धार जल्द हो जाएगा। वहीं लोगों ने सड़क के कार्य के लिए दो से या तीन अलग अलग टेंडर निकालने और निर्माण की जिम्मेदारी अलग अलग ठेकेदारों को सौंपे जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने से काम जल्द पूरा हो जाएगा तथा नक्सली गतिविधियों के कारण जो रुकावट आती है और जो क्षति पहुंचती है, उससे बचा जा सकेगा।

तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट, परचनपाल ने लहराया परचम

0
  •  कालीपुर को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह
  • एफसीसी टीम को हराकर नारायणपुर बनी विजेता
    जगदलपुर एफसीसी के तत्वावधान में आयोजित स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को पहला मैच कालीपुर और परचनपाल के मध्य हुआ। परचनपाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 145 रनों का लक्ष्य दिया। पीछा करने उतरी कालीपुर की टीम 14.4 ओवरों में 120 रन बनाकर आल आउट हो गई और परचनपाल ने जीत दर्ज करा ली।
    दूसरा मुकाबला नारायणपुर व एफसीसी के मध्य हुआ। नारायणपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित18 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीसी 18 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना पाई। मैच नारायणपुर ने जीत लिया। मैच के अंपायर गणेश मरकाम, ललित पांडे व नरेंद्र तथा कमेंट्रेटर तुलसू कशयप, रवींद्र पाणिग्रही, सजंय जोशी कोमल चौहान थे। शनिवार का पहला मैच लालबाग बनाम उसरीबेड़ा और दूसरा मैच नवरंगपुर ओडिशा बनाम कुम्हारपारा जगदलपुर के बीच होगा।

न थमाएं बंदर के हाथ में उस्तरा

0

 

अर्जुन झा 

जगदलपुर जिंदगी है अनमोल, इसे न समझें माटी के मोल’ इस थीम पर चाय कॉफी की चुस्कियों के बीच शुक्रवार को अल सुबह टी ग्रुप के सदस्यों को को बेशकीमती जानकारी मिली। भगवान श्री रामचंद्र पर भी सार्थक चर्चा हुई।

जगदलपुर का टी ग्रुप सम सामयिक मुद्दों पर चर्चा करने वाले प्रबुद्धजनों के समूह के रूप में विख्यात होता जा रहा है। शीतल बयार के बीच गरमा गरम चाय कॉफी पीते और हॉट टॉपिक पर हॉट हॉट बहस करते ये सदस्य राह गुजरते लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच लेते हैं। इस शुक्रवार को यानि आज का टॉपिक सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर केंद्रित रहा। शहर में इन दिनों पुलिस यातायात जागरूकता सप्ताह चला रही है। लिहाजा सदस्यों ने इसी मुद्दे पर चर्चा छेड़ दी। संयोग ही था कि आज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बलबीर और देवेंद्र साहू भी आ पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर सारगर्भित जानकारी टी ग्रुप के सदस्यों को दी। उन्होंने कहा कि जान है, तो जहान है। जीवन अनमोल होता है, उसे मिट्टी के मोल न समझें। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही पूर्वक और शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण होती हैं। बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाना और बगैर हेलमेट लगाए बाईक चलाना जानलेवा होता है।जो लोग नशे की हालत में और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं, वे लोग अपनी जान के साथ ही राह चलते अन्य लोगों की भी जान को खतरे में डाल देते हैं। ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जितना ज्यादा हम यातायात नियमों का पालन करते हैं, उतना ही ज्यादा हम सुरक्षित भी रहते हैं। बलबीर और देवेंद्र साहू ने नाबालिगों के हाथों में बाईक या कार सौंपे जाने को बंदर के हाथ में उस्तरा करार देते हुए कहा कि पालकों को इससे बचना चाहिए। आज की चर्चा में टी ग्रुप के सदस्य राजकुमार झा, बिल्डर, भूपेंद्र कश्यप सरकारी सेवक, राजेश भोजवानी बिजनेसमैन, प्रशांत श्रीवास्तव, अर्जुन झा पत्रकार शामिल थे।

*पुलिस की ये कैसी जागरूकता*

यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, किंतु पुलिस खुद ही यातायात में बाधक बन रही है। कोतवाली थाना चौक पर यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जो टेंट लगाया गया है, उससे आवागमन में बाधा आ रही है। यह जगह शहर का हृदय स्थल है। वहां पंडाल लगाने से यातायात नियंत्रण तो दूर उसके बिगड़ने की संभावना बन गई है। परस्पर विपरीत दिशाओं से आने वाले वाहनों पर चालकों की नजर पंडाल की वजह से नहीं पड़ पाती और दुर्घटना का भय बना रहता है।

बच्चों को खिचड़ी और शिक्षकों के लिए छप्पन भोग

0
  •  प्राथमिक शाला बेलपुटी में चल रही है खूब मनमानी
  • स्कूल में नहीं है शौचालय, कैंपस में उग आईं झाड़ियां

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को तो पनियाली दाल के साथ सिर्फ चावल परोसा जा रहा है। उन्हें सब्जी कभी – कभार ही नसीब हो पाती है, मगर शिक्षक – शिक्षिकाएं तो छप्पन भोग का आनंद उठा रहे हैं। गुरुजनों के लिए कभी अंडे व मुर्गा पकाए जाते हैं, तो कभी मछली पकाई जाती है। बच्चों को बिठाकर परोसने के बजाय कैदियों की तरह लाइन लगवाकर खाना दिया जाता है। वहीं शिक्षक -शिक्षिकाएं स्कूल की टेबलों पर थालियां सजाकर डाइनिंग टेबल का लुत्फ उठाते हैं।

बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत चीतालुर के आश्रित ग्राम बेलपुटी की शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को भात के ऊपर बहुत ही पतली दाल डालकर परोसने की अजीब परंपरा चल रही है। दाल भी ऐसी कि उसमें दाल न कहकर पीले रंग का गरम पानी कहें, तो ज्यादा बेहतर होगा। मध्यान्ह भोजन के मीनू के अनुसार कभी भोजन नहीं परोसा जाता।जिस दिन बच्चों की थाली में सब्जी नजर आ जाती है, वह दिन बच्चों के लिए नसीबों वाला होता है। बच्चों को भोजन उसी अंदाज में दिया जाता है, जैसा कि जेलों में कैदियों को। मध्यान्ह भोजन तैयार होते ही बच्चों को थालियां पकड़वाकर लाईन से खड़े करवा दिया जाता है और बारी बारी से पास बुलाकर उनकी थालियों में भात तथा दाल डाल दी जाती है। सब्जी कभी दी नहीं जाती। बच्चे जमीन पर बैठकर अपनी भूख मिटाने जुट जाते हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षक – शिक्षिका भी स्कूल में ही बने मध्यान्ह का लुत्फ उठाते हैं। ये बात अलग है कि उनकी थाली अलग ही अंदाज में सजी नजर आती है। थाली के एक कोने में पका चावल और दूसरे कोने में गाढ़ी दाल से भरी कटोरी और जायकेदार सब्जी वाली कटोरी रखी होती है। रसोईया टेबल पर उनकी थालियों को सलीके से रख आती है। फिर वे कुर्सी पर बैठकर मजे से खाना खाते हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के लिए मुर्गा, अंडे, मछली भी अक्सर पकाई जाती है। बच्चों की थाली में भात के ऊपर पतली दाल डाले जाने और उन्हें सब्जी न परोसे जाने के सवाल पर शिक्षक बेतुका जवाब देते हैं। स्कूल की शिक्षिका ज्योति कश्यप कहती हैं कि बच्चे छोटे हैं। उनके थाली लेकर चलने से दाल इधर- उधर दाल गिर जाती है, इसीलिए दाल को भात में मिलाकर दिया जाता है। प्रधान पाठक मोहन कश्यप ने कहा कि बच्चों की आज उपस्थिति कम रहने के कारण सब्जी कम बनाई गई है। अब सवाल यह उठता है कि जब सब्जी कम पकाई गई थी, तो शिक्षकों को कटोरी भर भरके सब्जी और गाढ़ी दाल क्यों परोसी गई? पहले बच्चे खाना खा लेते, फिर शिक्षक खाते।

स्कूल में नहीं है शौचालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव – गांव और घर – घर में शौचालयों का निर्माण कराया है। स्कूलों में भी टॉयलेट और वाशरूम के लिए शासन पर्याप्त फंड आवंटित किया गया है। हर स्कूल में टॉयलेट, वाशरूम और पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य है, मगर बेलपुटी की प्राथमिक शाला में ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। पानी का इंतजाम तो हो जाता है, मगर शाला अवधि में किसी बच्चे को शौच करने की नौबत आ जाए, तो उसे स्कूल से कुछ दूर लोटा या डब्बा लेकर झाड़ियों की शरण में जाना पड़ता है। स्कूल कैंपस में गंदगी, घासफूस और झाड़ियों का भी अंबार है। बरसात के मौसम में झाड़ियों से सांप बिच्छू निकलते रहते हैं। ऐसे में बच्चों की जान दांव पर लगी रहती है। झाड़ियों और घांसफूस की सफाई कभी नहीं कराई जाती। सीएससी सोनल कश्यप ने कहा कि अभी मैं आज फील्ड में हूं। सीएससी ने कहा कि बच्चों को लाईन में लगाकर खाना बांटना और शिक्षकों के लिए स्पेशल थाली सजाना गलत है।

वर्सन

होगी कार्रवाई

बेलपुटी स्कूल में अव्यवस्था की जानकारी आपसे मिल रही है। मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। सीएससी को तुरंत जांच के लिए कहा जाएगा।

श्री पाण्डेय

बीआरसी, बकावंड

सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

0
  •  घटना के 48 घण्टो के भीतर मिली सफलता
  •  03 आरोपियो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर
  • सायबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता एवं घटना स्थल, कचांदुर, अण्डा, दुर्ग, राजनांदगांव, चिचोला, देवरी,भंडारा, नागपुर तक करीबन 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता

 

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है। दिनांक 15.01.2024 को सूचना मिला की पिडिता के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है, इस आधार पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ. जितेन्द्र यादव के द्वारा आरोपियो को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित करने पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक के नेतृत्व मे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे 03 टीम गठीत किया गया।

गठीत टीम के द्वारा घटना स्थल एवं आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज को देखने पर आरोपी राहुल देवार व बबलु देवार कपडा दुकान पर कुछ सामान खरिदने हुये फुटेज मे दिखा। प्राप्त फुटेज के आधार पर तस्दीक किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैण्ड गुण्डरदेही के एक होटल मे लुकछिप रहा है। जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे थाना गुण्डरदेही लाकर पुछताछ करने पर राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये। घटना के पश्चात् आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो जाने से आरोपियो के पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद से लगातार तकनीकी सहायता किया गया जो संदेहियो का लोकेशन ग्राम चिल्हाटी जिला मानपुर मोहला प्राप्त होने पर, तत्काल चिल्हाटी पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहाॅ पर आरोपी राहुल देवार एवं विक्रम देवार पुलिस उपस्थिति की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कुटी को छोड़कर फरार हो गये। राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज एवं साईबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नागपुर की ओर रवाना टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटंेज को देखकर एवं साईबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी राहुल देवार का लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र प्राप्त होने पर नागपुर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे थाना लाकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर तीनो आरोपियो का पहचान कार्यवाही कराने के बाद गिरफ्तार का ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भानुप्रताव साव, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, सउनि लता तिवारी, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर.योगेश सिन्हा, आर. राहुल मनहरे, पुरन देवांगन संदिप यादव, आर. दमन वर्मा, आर. पुकेश साहू, आर. अकाश सोनी,आर. विपीन गुप्ता, आर. मिथलेश यादव, म.आर. अर्णिका ठाकुर का योगदान रहा।

करप्शन की हरियाली

0
  •  वन विभाग ने पुलिया निर्माण में किया बड़ा खेल
  •  साल बीत जाने के बाद भी निर्माण लागत का पता नहीं
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर जंगलों में हरियाली आए या न आए, मगर जंगल महकमे के अफसरों के जीवन में करप्शन के दम पर जरूर हरियाली आ रही है। छोटा मोटा निर्माण कराकर लाखों रुपए हजम करने का खेल जंगल महकमे में बिंदास चल रहा है। निर्माण के लिए राशि कितनी स्वीकृत हुई, काम कब शुरू हुआ और कब पूरा होना है, इस पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश विभाग के अधिकारी करते हैं।
    ऐसा ही हुआ है एक उदाहरण जगदलपुर से धुरगुड़ा जाने वाले मार्ग पर देखने में आया है। इस मार्ग पर एनएच 30 से लगकर स्थित वन विभाग की नर्सरी में जगदलपुर वन परिक्षेत्र द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया है। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिया के पास लगाए गए सूचना पटल पर निर्माण की कोई जानकारी अंकित नहीं की जा सकी है। हरे पेंट से पुता यह बोर्ड बता रहा है कि वन विभाग में भ्रष्टाचार की हरियाली छाई हुई है। क्योंकि विभाग ने इस बोर्ड में निर्माण से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं लिखवाई है। बोर्ड इसलिए लगवा रखा है कि जब वरिष्ठ अधिकारी दौरे पर आ जाएं, तो आनन फानन में जानकारी अंकित कराई जा सके। पहले से जानकारी अंकित कराने से आरटीआई लगाकर जानकारी मांगने वालों से खतरा जो बना रहता है।

मोदी सरकार की गारंटी है हर व्यक्ति को लाभान्वित करना

0
  •  शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है संकल्प यात्रा
    बकावंड केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पंहुचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गांव – गांव में किया जा रहा है। मोदी सरकार की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी हर पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंच रही है। यात्रा का भव्य स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
    बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर, भेजरीपदर, कोसमी, तुंगापाल, कोरटा, पीठापुर, नलपावंड में आयोजित शिविरों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य व जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों में पंहुचकर मोदी की गारंटी से ग्रामीणों को लाभान्वित किया। कोसमी, भेजरीपदर, कोरटा, पीठापुर, नलपावंड, सौतपुर, तारापुर आदि ग्रामो में केंद्र की योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य व विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी के साथ लगातार 16 दिसंबर 2023 से बनबासी मौर्य विभिन्न ग्रामों में जा रहे हैं।

वे ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण करने कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए बनवासी मौर्य ने कहा कि दो सौ से ज्यादा योजनाएं केंद्र सरकार ने जनहित में चला रखी है।इन योजनाओं को जानना समझना है और लाभ लेना है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार थी, तब सिर्फ घोटाले हुआ करते थे। आप लोगों को केंद्र की योजनाओं से वंचित दिया गया था। अब आप लोगों घबराने की जरूरत नहीं है। विष्णु देव साय की सरकार में सब ठीक हो रहा है। कोसमी में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुभाउ कश्यप ने कहा कि समाज के लिए कोई काम हो सकता है, आप स्वयं जानते हैं आप लोगों को बताने की जरूरत नहीं है वह ऐसा करना चाहिए ऐसा मेरा आग्रह है क्योंकि मानव जीवन हर बार नहीं मिलता। अपने लिए तो सब जीते हैं। ईश्वर ने हमें मनुष्य रूप दिया है एक वृक्ष भी कितने लोगों को छाया देता है। हमारा गांव पिछड़ा हुआ है।इस पिछड़ेपन को कैसे दूर करें, इसके लिए केवल बोलने से नहीं होगा सभी को मैदान पर उतर करकर काम भी करना होगा। अपना जीवन को धन्य बनाएं। आप लोगों को एक सुनहरा अवसर मिला है। देश और समाज के लिए भी कुछ ऐसा कार्य करना होगा जो मिसाल बन जाए। भेजरीपदर में उपस्थित जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई ने लोगों योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भी विचार रखे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, मंडल महामंत्री दामोधर बघेल, मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मनोज बिसाई, अनिल बिसाई, सुनील सेठिया, महामंत्री पुरषोत्तम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, अजजा मोर्चा महामंत्री खगेश्वर कर्मा, परमानंद पाढ़ी, सरपंच कलावती बघेल, उप सरपंच बंशीधर कश्यप, राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र कश्यप, बंशी बाबा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट में लालबाग ने तोकापाल को हराया

0
  • दूसरे मुकाबले में रायपुर को परचनपाल टीम ने रौंदा

जगदलपुर स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर राज्यीय ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन गुरुवार को लालबाग जगदलपुर और तोकापाल के मध्य पहला मैच हुआ।
तोकापाल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवरों में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लालबाग ने 3 विकेट खोकर 16.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच परचनपाल और जयहिंद क्लब रायपुर के मध्य हुआ। परचनपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रायपुर को 16.4 ओवरों में 95 रनों पर आल आऊट कर दिया। परचनपाल की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 11.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। उत्कर्ष ठाकुर ने 30 गेंदों में 46 रनों शानदार योगदान दिया। अंपायर ललित पांडेय, आरिफ खान, राहुल रंगारी व नरेंद्र थे। शुक्रवार को पहला मैच कालीपुर बनाम परचनपाल और दूसरा मैच नारायणपुर बनाम एफसीसी के बीच खेला जाएगा।

पूर्व विधायक भोजराज नाग जी अंतागढ़ से अयोध्या के लिए रवाना मंदिर में राम भक्तो ने शुभकामनाए और मंगलकामनाएं दिए

0

अंतागढ़ आज माननीय  भोजराज नाग जी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम हिमोड़ा शीतला माता, अंतागढ़ के आमाबुंदीन शीतला माता, भगवान भोलेनाथ, बजरंग बली,गायत्री माता, देवनी डोकरी माता, चूंगा बाबा, जी का दर्शन कर यात्रा प्रारंभ किए साथ ही अंतागढ़ के ग्राम वासी आरती उतारकर सुखद यात्रा की कामना करते हुए विदाई दी |

MOST POPULAR

HOT NEWS