City Media - Page 594 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 594

जनपद सदस्य संजय बैंस ने स्कूल को माइक सेट प्रदान किए

0

दल्लीराजहरा प्राथमिक शाला अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने स्वयं के खर्चे से स्कूल को माइक सेट प्रदान किए शाला विकास सीमित के अधक्षय जितेंद्र कुमार कुलदीप और शाला विकास सीमित के द्वारा आज जनपद सदस्य संजय बैंस का अभिनंदन समारोह शाला परिसर में ग्रामीण जन के सहयोग से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया शाला के प्रधानपाठक छत्रपाल देशमुख जी ने कहा की हम स्वंत्रता दिवस के कार्यक्रम में माननीय संजय बैंस जी से आग्रह किए थे की हमारे विद्यालय में माइक सेट नही होने के कारण हमारे बच्चो को अभ्यास करने में दिक्कत होता है माइक सेट नही होने के कारण हम सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन अच्छे से नही कर पाते हमारे विद्यालय को माइक सेट की आवश्यकता है और हमारी बातों स्वीकार करते हुए |

आज हमे माइक सेट प्रदान किए है मैं विद्यालय परिवार के तरह से आभार व्यक्त करता हु शाला विकास सीमित के अधक्षय जितेंद्र कुलदीप ने कहा की हर बातो को मानना ही हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस जी की पहचान बन चुकी है उनके माइक सेट प्रदान करने से बच्चे बहुत खुश है और आयोजन की तैयारी अब अच्छे से कर पा रहे है मैं शाला विकास सीमित के तरफ से विद्यालय परिसर एक मंच की आवश्यकता है मैं आशा करता हु इस मांग को आप अवश्य पूरा करेंगे स्कूल के सभी बच्चे जनपद सदस्य संजय बैंस जी को सभी धन्यवाद दिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय बैंस ने कहा की मुझे खुशी होता है की मैं लोगो के मांग को पूरा कर पाता हु और स्कूल के बच्चो की मांग वाजिब था जिसे मैं अपने स्वयं के खर्चे से आपके विद्यालय को माइक सेट प्रदान किया हु मै जल्द ही आपके स्कूल में मंच निर्माण की घोषणा करता हु जनपद सदस्य संजय बैंस ने स्कूल परिसर में श्रम दान कर साफ सफाई करने वालो का भी अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कोशेंद्र कुमार मानकर जी ने किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सरोज बाई बालेंद्र ग्राम पटेल रत्न लाल पटेल हलधर गोरे रिखी राम गोरे जागृत राम लेडिया दुकली बाई पंच बहुरबती चंपा लाल मारे अनक राम श्रीमती निर्मला सिन्हा जी उपस्थित रहे |

साय ने लक्ष्मी नारायण देव सिंह को दी श्रद्धांजलि

0
  • केदार कश्यप, रामविचार नेताम ने दी पुण्यांजलि
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह के पिता स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किए। उन्होंने स्व.  देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रगट की।


इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर हरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर 18 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय  देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की।


इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक सुश्री लता उसेंडी,  चैतराम अटामी,  विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना,  महेश गागड़ा,  रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक  सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टरहरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय  लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।

कांग्रेस की उम्मीद का दीपक आलोकित होगा एकजुटता के बूते

0
  • गढ़िया गांव में रखी गई भरोसे की ठोस बुनियाद

अर्जुन झा

जगदलपुर दियारी तिहार के बहाने कांग्रेस की उम्मीद के दीपक के पुनः आलोकित होने की उम्मीद बढ़ गई है। जिस तरह बस्तर संभाग के कांग्रेसी सूरमा एकजुट हो रहे हैं, उसे देखते हुए लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस का डंका बजने के आसार बढ़ गए हैं। सांसद दीपक बैज के गृहग्राम में कांग्रेस नेताओं के महा मिलन से शुभ संकेत मिलने लगे हैं।

दियारी तिहार आदिवासियों का पारंपरिक त्यौहार है। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों दियारी तिहार की धूम मची हुई है। गांव गांव में तिहार पर विविध आयोजन हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज का गृहग्राम गढ़िया भी चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित है। बुधवार को दीपक बैज के ग्राम गढ़िया स्थित निवास में भी यह पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक छविंद्र कर्मा समेत अनेक कांग्रेस नेता सांसद के गृहग्राम में एकसाथ उपस्थित हुए। दियारी का पर्व प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के इन बड़े नेताओं का एकत्र होना कुछ विशेष इशारा कर रहा है। आगामी लोकसभा के मद्देनजर अगर यह मेल मिलाप मेल बस्तर में कांग्रेस की राजनीति को नई दिशा दे सकती है। बस्तर संभाग में लोकसभा की दो सीटें क्रमशः बस्तर और कांकेर हैं। बस्तर सीट से कांग्रेस के दीपक बैज सांसद चुने गए हैं, वहीं कांकेर सीट पर भाजपा के मोहन मंडावी ने कब्जा जमाया है। बस्तर संभाग में बारह विधानसभा सीटें हैं। हालिया निपटे विधानसभा चुनाव के पहले तक सभी बारह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। 2023 के चुनाव में कांग्रेस के हाथों से आठ विधानसभा सीटें जगदलपुर, चित्रकोट, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, अंतागढ़, कांकेर, कोंडागांव, केशकाल फिसलकर भाजपा की झोली में चली गईं। सिर्फ बस्तर, बीजापुर, भानुप्रतापपुर और कोंटा में ही कांग्रेस की नाक बच पाई। इस तरह बस्तर संभाग में कांग्रेस को बड़ा डेमेज पहुंचा है। इस भयानक क्षति से उबरने के लिए कांग्रेस के नेताओं में जिस एकजुटता की उम्मीद की जा रही थी, उसकी बुनियाद दियारी तिहार के बहाने गढ़िया गांव में रख दी गई है। अब इस बुनियाद पर आपसी भरोसे और सामंजस्य की मजबूत ईमारत खड़ी करने की जवाबदेही बस्तर के दोनों हिस्सों के नेताओं की है। दक्षिण बस्तर में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर व नारायणपुर जिले आते हैं। वहीं उत्तर बस्तर में कांकेर व कोंडागांव जिले स्थित हैं। दक्षिण बस्तर में तो इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब उत्तर बस्तर में भी ऐसी ही दरकार है। उत्तर बस्तर की एक ही सीट भानुप्रतापपुर पर कांग्रेस जीत पाई है। इसलिए वहां कांग्रेस की मजबूती और नेताओं में एकजुटता बहुत ज्यादा जरूरी है। गढ़िया गांव में जुटे नेताओं में लखेश्वर बघेल विजित और रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप टिकट से वंचित नेता हैं, जबकि छविंद्र कर्मा पराजित नेता हैं। ये नेता चूके और हारे हुए जरूर हैं, लेकिन थके व हार माने हुए बिल्कुल भी नहीं हैं। इस हौसले को धार देने की बेहतरीन कोशिश बुधवार को गढ़िया गांव में हुई है। अगर इस हौसले को यूं ही पर मिलते रहे तो तीन माह बाद कांग्रेस की उड़ान देखने लायक होगी।

यह चुनौती बड़ी भीषण है

जिस तरह विधानसभा चुनाव के परिणाम उम्मीद के विपरीत आए, उसी तरह लोकसभा चुनाव के नतीजे भी कांग्रेस की उम्मीदों के प्रतिकूल हो सकते हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर लड़ेगी। वहीं संयुक्त विपक्षी गठबंधन का चेहरा अब तक तय नहीं हो पाया है। नरेंद्र मोदी के सामने कोई चेहरा टिकता भी नजर नहीं आ रहा है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल में से किसी को भी विपक्षी गठबंधन प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दे, ब्रांड मोदी के सामने सभी कमतर ही हैं। एक संशय यह भी है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी या फिर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आदिवासी विकास परिषद, सर्व आदिवासी समाज व बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन बनाकर लड़ेगी। इन परिस्थितियों के बीच बस्तर और कांकेर लोकसभा सीटों को फतह करने में कांग्रेस के समक्ष भीषण चुनौतियां हैं।

रोमांचक मैच में कोलेंग की टीम को मिली हार

0
  • स्ट्राइकर टीम को आखिरी गेंद पर मिली विजय

जगदलपुर ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। तेरहवें दिन का पहला मैच बिल्ला इलेवन और रायल इलेवन के बीच खेला गया

टॉस जीत कर बिल्ला इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रॉयल 11 ने सधी हुई बॉलिंग करते हुए बिल्ला इलेवन को 56 रन पर ऑल आउट कर दिया। रॉयल इलेवन ने मैच आसानी से जीत लिया। दूसरा मैच स्ट्राइकर इलेवन और कोलेंग के बीच खेला गया। मैच बड़ा रोमांचक था। 10 ओवर में कोलेंग की टीम ने 105 रन बनाए। मदन ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए।

स्ट्राइकर की टीम शुरू से ही बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही थी। किंतु कोलेंग की अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग के कारण मैच बहुत ही रोमांचक हो गया था। स्ट्राइकर की टीम ने अंतिम गेंद पर विजय प्राप्त कर ली। प्रतियोगिता का तीसरा मैच हेड शूटर और मेटगुड़ा के मध्य खेला गया। हेड शूटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करने का निर्णय लिया, लेकिन उसके बल्लेबाज ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए और मात्र 5 रन पर ही ऑल आउट हो गए।मेडगुड़ा ने अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग का प्रदर्शन किया। यह मैच मेटगुड़ा ने 8 विकेट से जीत लिया। अंत में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेंद्र डेकाडे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए खिलाड़ियों को कहा कि कड़ी मेहनत और टीम भावना से खेलने से ही विजय मिलती है। यही जीत का फार्मूला है। मैच के अंपायर पंकज मूर्ति, अभय माने, मोहम्मद साहिबा, अभिषेक बनिक, हर्ष पांडे थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राजेंद्र डेकाटे, राजकुमार महतो, जोगेंद्र ठाकुर, सुनील पिल्ले, कोटेश्वर राव नायडू, वेदप्रकाश सोनी, हरेंद्र राजपूत, चंद्रमोहन वर्मा, राजेश देशमुख, मनोज साहू, राजेश जेना, अभय माने, अविनाश सेट, अविनाश माने, मधुसूदन वर्मा, विवेक राय, सागर शर्मा, दीपक यादव और अन्य लोग उपस्थित थे।

अफसरों ने किरण देव के पिता के निधन पर जताया शोक

0

जगदलपुर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर उनके गृह निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक जताया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवारजनों को शोक की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।

स्व. तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

0
  • उसरीबेड़ा ने कोंडागांव को किया धराशायी, कालीपुर ने पछाड़ा बस्तर को

जगदलपुर स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर राज्यीय ड्यूज वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को स्व. तानसेन कश्यप क्रिकेट स्टेडियम बेसोली फरसागुड़ा में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, राजेश सागर, तुलसु कशयप, नागेश्वर चौहान अतिथि थे। एफसीसी के सभी सदस्य व क्रिकेटप्रेमी उपस्थित थे।


आज का पहला मुकाबला उसरीबेड़ा एवं कोंडागांव के मध्य खेला गया। कोंडागांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उसरीबेड़ा की टीम 13.5 वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 5 विकेट लेने वाले कुलदीप को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। दूसरा मुकाबला कालीपुर एवं बस्तर के मध्य खेला गया। कालीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 143 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर की टीम 110 रन बनाकर आउट हो गई।कालीपुर ने 32 रनों से जीत दर्ज की। गुरुवार को पहला मैच तोकापाल व लालबाग जगदलपुर एवं दूसरा मैच जयहिंद क्लब रायपुर व परचनपाल के मध्य खेला जाएगा। आज के मैच के अंपायर ललित पांडेय, आरिफ खान, गणेश मरकाम, स्कोरर टिकेश नाग, महेंद्र देवांगन, कमेंट्रेटर कोमल चौहान व रवींद्र पाणिग्रही थे। यह जानकारी एफसीसी मीडिया प्रभारी कमलेश दीवान ने दी।

रपटीली राहें और पथरीली जिंदगानी, पथरली पारा की यही कहानी

0
  • छिंदगांव पंचायत की इस बस्ती में आज तक नहीं बन पाई है सड़क
  •  बुनियादी सुविधाओं के आज तक मोहताज हैं लोग
    -अर्जुन झा-
    बकावंड बस्ती का जैसा नाम वैसी ही ही किस्मत भी है, वहां के बाशिंदों की। रपटीली राहें और पथरीली जिंदगानी, यही तो है पथरीली पारा के अभागे ग्रामीणों की कहानी। आजादी के करीब अस्सी दशक बाद भी अपाहिज सिस्टम ने ग्रामीणों को सड़क, पानी, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के मोहताज बनाकर रख दिया है।
    बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदगांव -2 की पथरली पारा बस्ती में न जाने कितने विधायक आए और चले गए, मगर किसी भी विधायक ने बस्ती के ग्रामीणों के दुख दर्द को समझने की जरूरत ही नहीं समझी। पथरली पारा के ग्रामीणों के वोटों के दम पर कई सरपंच छिंदगांव -2 पंचायत में चुने गए। कई सचिव नियुक्त हुए, सालों काम करते हुए रिटायर हो गए या फिर तबादले के बाद दूसरी पंचायत में चले गए, मगर किसी भी सरपंच या सचिव ने पथरीली पारा का उद्धार करने की जहमत नहीं उठाई। आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव का विकास थमा हुआ है। छिंदगांव की पथरली पारा बस्ती के बाशिंदे आज भी सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। उन्हें शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। बिजली, शिक्षा, चिकित्सा जैसी अन्य सुविधाओं का भी अभाव इस बस्ती में बना हुआ है। गांव के ग्रामीण कई बार ग्राम पंचायत छिंदगांव -2 और जनपद पंचायत बकावंड में आवेदन देकर सड़क, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी फरियाद सुनने को कोई तैयार नहीं है। छिंदगांव ग्राम पंचायत और पथरली पारा बस्ती बस्तर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। मौजूदा विधायक लखेश्वर बघेल को भी यहां के ग्रामीण कई बार आवेदन सौंप चुके हैं। विधायक भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज तक एक सड़क भी इस गांव में बनाई नहीं जा सकी है। सड़क के नाम पर पथरीली और रपटीली जमीन भर है। इसी उबड़ खाबड़, रपटीली और पथरीली सड़क से ग्रामीण हपटते – गिरते आवागमन करते हैं। यह सड़क कम नाला ज्यादा नजर आता है। बरसात के मौसम में यह तथाकथित सड़क नाले की शक्ल ले लेती है और तब ग्रामीणों का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। पथरीली पारा के ग्रामीणों को मजबूर होकर पथरले रास्ते पर चलना और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है और कष्ट सहना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं विभागीय अधिकारी आंख बंद किए बैठे हुए हैं। सरपंच बालेश्वर कश्यप और सचिव सुकदेई भारती भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    बीमारों का भगवान ही मालिक
    पथरली पारा की सड़क पर चलना हंसी मजाक नहीं है। साईकिल और मोटर साईकिल तो इस खतरनाक रास्ते पर हरगिज चलाई नहीं जा सकती। जो लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं, उन्हें अपने दांत, हाथ – पैर तुड़वाने पड़ जाते हैं और अक्सर उनकी जान पर भी बन आती है। अगर गांव का कोई व्यक्ति, बुजुर्ग या बच्चा बीमार पड़ जाए, तो उसे इलाज के लिए खाट पर रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। इसी तरह प्रसव वेदना झेल रही गर्भवती महिला को भी प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु खाट का ही सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान हिचकोले लगने से बीमार शख्स और गर्भवती महिला की हालत और भी बिगड़ जाती है। सड़क न होने के कारण बस्ती तक एंबुलेंस पहुंच ही नहीं पाती। महतारी एक्सप्रेस, 108 एंबुलेंस सेवा पथरली पारा के ग्रामीणों के लिए बेमानी हो गई है।

    इस ‘अहिल्या’ को ‘राम’ का इंतजार
    पति के श्राप से पत्थर बन चुकी देवी अहिल्या का तो भगवान श्रीराम ने उद्धार कर दिया था, मगर अहिल्या सदृश पथरली पारा का उद्धार कौन करेगा? यह यक्ष प्रश्न आज भी अनुत्तरित है। गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या बड़ी ही रुपवती थी। देवराज इंद्र उस पर मोहित हो उठे। इंद्र एकबार गौतम ऋषि का भेष धरकर उसके आश्रम में पहुंच गए और अहिल्या को अपने बाहुपाश में जकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी बीच गौतम ऋषि आ पहुंचे और अपनी पत्नी को दूसरे के बाहुपाश में देख क्रोधित हो उठे। ऋषि ने अहिल्या को श्राप दे दिया कि वह पत्थर का शिलाखंड बन जाए। अहिल्या रोती गिड़गिड़ाती रही मगर गौतम ऋषि ने श्राप वापस नहीं लिया। ऋषि ने इतना उपकार जरूर किया कि शिलाखंड पर जब भगवान राम के चरण पड़ेंगे, तभी अहिल्या का उद्धार हो पाएगा। वनवास के दौरान उसी जंगल से गुजर रहे भगवान राम के पैर उसी शिलाखंड पर पड़ गए और तब अहिल्या को उसका वास्तविक रूप वापस मिल सका। अहिल्या का उद्धार तो भगवान राम के चरण पड़ने से हो गया, मगर अनेक विधायकों, सरपंचों के चरण पथरली पारा में पड़ने के बाद भी इस बस्ती का उद्धार नहीं हो सका है। बस्ती के ग्रामीण किसी तारणहार का इंतजार पथरीली पड़ चुकी आंखों से आज तक कर रहे हैं।

संकल्प यात्रा की आड़ में पंचायतों के खर्च पर मोदी का प्रचार : लखेश्वर बघेल

0
  • छत्तीसगढ़ में विकास कार्य पूरी तरह ठप, बड़ी संख्या में मजदूर कर रहे हैं पलायन

जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने और भाजपा की सरकार बनने के बाद से निर्माण एवं रोजगार मूलक कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। काम की तलाश में रोजाना बड़ी संख्या में विजयवाड़ा, हैदराबाद की ओर मजदूरों का पलायन चिंता का विषय बना हुआ है।
बघेल ने कहा कि भाजपा धान की दर 31 सौ रू. प्रति क्विंटल देने, हर महिला को प्रति माह 1000 रु. देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, किसानों और स्व.सहायता समूहों का कर्ज माफ करने जैसे बातें हो या बड़े- बड़े वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से फार्म भी भरवाए थे। सत्ता में आने के डेढ़ माह बाद भी लोगों को भाजपा की एक भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मतदाता भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं और कांग्रेस के अच्छे दिनों को याद कर रहे हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के एक घंटे के अंदर अपने महत्वपूर्ण घोषणाओं को पूरा कर दिया था।

सरकारी खर्च पर भाजपा का प्रचार
विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। निर्माण कार्य, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के काम बंद पड़े हैं। अधिकारी कर्मचारी दफ्तरों में न बैठकर ग्राम पंचायतों के खर्च पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में व्यस्त हैं। संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं से ज्यादा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का प्रचार हो रहा है। मंच पर भाजपा के पदाधिकारियों को जगह मिलती है और निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि नीचे जमीन पर बैठ रहे हैं। संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत के खर्च पर अधिकारी कर्मचारी पिकनिक मना रहे हैं। जनता के इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि धान का 3100 रू., महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु., 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी का लाभ कब मिलेगा?

मोदी ने देश को 20 साल पीछे किया
विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 के बाद आर्थिक सर्वेक्षण न कराकर देश के विकास को 20 साल पीछे धकेल दिया है। विकास का ये हाल है कि अभी तक वर्ष 2002 के सर्वे सूची में शामिल सभी लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का संपूर्ण लाभ नहीं मिला है। बीते 20 साल में कई परिवार अमीर हो गए। नोटबंदी और कोरोना ने कई परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें गरीब बना दिया, पर उनके नाम 2002 और 2011 की सर्वे सूची में शामिल न होने से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे हर बार की तरह इस बार भी विकसित भारत संकल्प शिविर में आकर भटक रहे हैं। विधायक श्री बघेल ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार वास्तविक गरीबों का कल्याण चाहती है तो तत्काल वर्ष 2023 में सरकार द्वारा कराए गए सामाजिक और आर्थिक गणना को लागू करे।

किरण देव सिंह ने मंदिर में किया झाड़ू पोंछा

0

जगदलपुर प्रभु श्री रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुअवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वच्छता कार्यक्रम के आह्वान के तहत आज जगदलपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रमदान किया गया। श्रमदान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भी योगदान दिया। किरण देव सिंह, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय एवं अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और पोंछा किया। पूरे परिसर को पानी से अच्छी तरह धोया गया। किरण देव सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह किया है कि आनी वाले 22 जनवरी तक अपने नजदीकी मंदिरों में पहुंच कर स्वच्छता अभियान में सहयोग दें।

MOST POPULAR

HOT NEWS