City Media - Page 620 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 620

बांस फूटू और भेंडा भाजी के फूल ने जीता कलेक्टर का दिल

0
  •  नेगानार बाजार में स्थानीय सब्जियों का लिया जायजा
  • सरई धूप खरीद कर ले गए कलेक्टर विजय दयाराम के.

जगदलपुर स्थानीय परिवेश को समझने का बहुत ही बेहतरीन अवसर होते हैं साप्ताहिक हाट- बाजार। इन हाट बाजारों में ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य उत्पाद भी मिल जाते हैं। इनसे रूबरू होने बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. शनिवार को नेगानार साप्ताहिक बाजार पहुंच गए। बाजार भ्रमण के दौरान पहली बार बांस फूटू और अमारी भाजी जिसे बस्तर की स्थानीय बोली में भेंडा भाजी कहते हैं, के चटख लाल रंग के फूलों को देख कलेक्टर हैरत में पड़ गए। वे फूल को काफी देर तक बड़े गौर से निहारते रहे। बाजार में बिक रहे बांस फूटू की उन्होंने अपने सेलफोन से तस्वीर भी। कलेक्टर ने विक्रेताओं से भेंडा भाजी, उसके फूल और बांस फुटू की विशेषताओं की जानकारी भी ली। बाजार भ्रमण के दौरान बस्तर का सरई धूप उन्होंने क्रय किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, तोकापाल एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर को अपने सामने आम आदमी की तरह खड़े होकर सब्जी भजियों की जानकारी लेते देख सब्जी विक्रेता महिला पुरुष और अन्य दुकानदार अचंभित नजर आ रहे थे। लोगों को यकबयक यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिले का सबसे बड़ा अफसर उनके सामने खड़ा है। ग्रामीण महिलाएं तो कलेक्टर विजय दयाराम के. को अपलक देखती रहीं। कलेक्टर ने सब्जी विक्रेता महिलाओं से उनकी दैनिक आमदनी, आजीविका के अन्य साधन, उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा आदि की जानकारी भी ली और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने के लिए समझाया।

आबकारी एक्ट के तहत बालोद पुलिस द्वारा दो दिन में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
  •  50 प्रकरण दर्ज, कुल 37,660 रुपए की शराब एवं बिक्री रकम की गई जप्त
  • आबकारी एक्ट 34(2) के 06 प्रकरण, 34(1) (क) (ख) के 12 प्रकरण, 36 (च) (1) के 23 प्रकरण, व 36(च) के 09प्रकरण पर की गई कार्यवाही।
  • अवैध कारोबार, शराब बेचने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले के विरूद्ध एक्शन मोड पर है बालोद पुलिस, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन तथा समस्त राजपत्रित डिवजन प्रभारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार पर लगाम कसने दिनांक 20 और 21.12.2023 को जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले, परिवहन करने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले और आम जगह पर शराब पीने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत बालोद जिले के थाना एवम् चौकी द्वारा 50 मामलो में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई। विगत 2 दिन में 83.29 लीटर शराब की जप्ती की गई तथा 5100 रुपए शराब बिक्री से प्राप्त की गई रकम भी जप्त की गई। 32,560 मूल्य रुपए की शराब इन दो दिनों में जप्त की गई, आगे भी अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री तथा सरे आम नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी|

 

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार राजहरा विद्यार्थी अलंकरण समारोह सह फन फेयर कार्यकम का आयोजन किया गया।

0

दल्लीराजहरास्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयाबाजार राजहरा में दिनांक 23 दिसबर 2023 दिन शनिवार को विद्यार्थी अलंकरण समारोह सह फन फेयर कार्यकम का आयोजन किया गया। तदानुसार विद्यार्थियों के द्वारा पदानुक्रम में शपथ लिया गया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड छात्र- छात्राए भी सम्मिलित हुए, उनके द्वारा गाइड के लिए शपथ लिया गया। फन फेयर में विभिन्न विद्यार्थी समूह द्वारा खाद्य व्यंजन का स्टॉल लगाकर विक्रय किया गया।

नगर के आगंतुक अतिथियों के द्वारा अपने पसंद के अनुसार व्यंजन स्टॉल से लिए गए। कार्यकम के मुख्य अतिथी श्री अजय छाजेड़, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिती उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री साहिल दीप, अध्यक्ष पेरेट टीचर एशोसिएशन एवं एशोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। इस अवसर पर श्री छाजेड के द्वारा छात्र छात्राओं को स्वावलंबन के विषय में बताया गया। प्राचार्य श्री टी० आर० रानाडे के द्वारा उद्बोधन में सभी छात्र- छात्राओं को आगामी परीक्षा हेतु तैयारी, जीवन में पदों के निर्वहन एवं जीवन संचालन में मुद्रा की भूमिका, उसके आय व्यय के विषय में जानकारी दिया गया। कार्यकम में वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा छात्र- छात्राओं से अन्य विषय में चर्चा किया गया। कार्यकम आयोजन हेतु श्री प्रशांत कुंवर, व्याख्याता के द्वारा कार्यकम के सहभागी, आगतुको एवं अतिथियों के लिए आभार प्रकट किया गया।

एटीएम से 25 लाख पार करने वाला 10 साल बाद धराया

0
  • अपने भाई के साथ एटीएम में बैंक की रकम डालने का काम करता था यह शातिर
  •  दोनों भाईयों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
    बकावंड एटीएम में कैश भरने वाले ने ही अपने भाई के साथ मिलकर एटीएम से करीब 25 लाख रुपए पार कर दिए और दस साल तक वह ऐश करता रहा। अंततः दस साल बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
    आरोपी जावेद अली और इरफान अली लाजिकैश कंपनी के के कर्मचारी थे और काम नगरनार, बकावंड तथा जगदलपुर के एटीएम में कैश डालने का काम करते थे। ये दोनों आपस में भाई हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन को अपने रिश्ते के बारे में अंधेरे में रखकर उन्होंने नौकरी पा ली थी। इसी का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयो ने एटीएम के पैसे को चोरी करने के नियत से योजना बनाई और 11जुलाई 2014 को जावेद अली ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से 19 लाख रुपए लेकर उसे बकावंड स्थित एटीएम में दोपहर के वक्त डाला और फिर शाम को पुनः उसी एटीएम में जा पहुंचा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे डालकर उसमें रखे 24 लाख 8 हजार 600 रुपए को चोरी कर ले गया। दोनों भाईयों ने चोरी की रकम को आपस में बांट लिया। विवेचना के दौरान आरोपी जावेद अली गिरफ्तार हो चुका था एवं उसका भाई आरोपी इरफान अली फरार हो गया था।
    विगत 10 वर्षो से पेंडिग प्रकरण को निपटाने उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने थाना प्रभारी बकावंड निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र पकड़ने निर्देशित किया था।करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी घनश्याम कामड़े व नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर विकास कुमार के मार्गदर्शन में इरफान अली की लगातार पतासाजी की जा रही थी। 22 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि इरफ़ान अली जगदलपुर मे घूम रहा है। उसके बाद बकावंड से गई पुलिस टीम ने आरोपी को जगदलपुर के बस स्टैंड तिराहा के पास स्कूटी मे घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस को देखकर भाग रहे इरफ़ान को दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई को अपना गोपनीय पासवर्ड बताकर घटना करना कबूल किया।आरोपी इरफ़ान अली को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने में बकावंड थाने के प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, आरक्षक राहुल नेताम, दीजिंद्र शुक्ला, जगत कश्यप, केशव राणा, अमृत कुजूर, भीष्म ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

हत्या की घटना में शामिल नक्सल सहयोगी गिरफ्तार

0
  • कोमल मांझी की हत्या में शामिल रहा है आरोपी

जगदलपुर पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी माह हुई भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या की घटना में शामिल था। उसका नाम 32 वर्षीय जगदेव कड़ियाम पिता कुंदर कड़ियाम निवासी तार भाठापारा थाना छोटेडोंगर है।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तारभांठापरा निवासी कोमल सिंह मांझी की हत्या में शामिल नक्सल सहयोगी जगदेव कड़ियाम को पकड़ा गया। छोटेडोंगर थाने के जिला बल ने ताराभाठापारा निवासी जगदेव कड़ियाम को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में उसने नक्सल सहयोगी के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है। जगदेव ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को उसने माओवादियों के साथ मिलकर कोमल सिंह मांझी की हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना छोटेडोंगर में धारा 302 , 34 भादंवि, 10, 13, 16, 20, 38, 39 विविक्रि निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी को न्यायलय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

महिलाओं को स्टेट बैंक ने दिया स्वरोजगार प्रशिक्षण

0

जगदलपुर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) जगदलपुर में महिलाओं के लिए दो दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्टेट बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक जगदलपुर देवराजन मिश्रा, कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश लखेरा, प्रबंधक सीएससीटीएसए डिजिटल फायनेंस प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। इन तीनों अधिकारियों ने प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण कर जायजा लिया। संस्थान के निदेशक हेमंत सलाम ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक का स्वागत किया एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था की वरिष्ठ संकाय सदस्य रुमा रॉय ने बीसी सखियों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य एन. मधुसूदन, संस्थान के कार्यालय सहायक दयाराम मौर्य व राहुल बघेल भी उपस्थित थे।

टेनिस बॉल क्रिकेट 7 से

0

जगदलपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर द्वारा हाता ग्राउंड पर जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बस्तर जिले की टीमें भाग ले सकती हैं। हर मैच 15 ओवर का होगा। प्रवेश शुल्क 1500 रू. रखा गया है तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 3 जनवरी है। प्रवेश शुल्क इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम समिति के मैनेजर सुनील पिल्लै, वेदप्रकाश सोनी और जोगेंद्र ठाकुर के पास जमा कराया जा सकता है। विजेता एवं उप विजेता टीम के लिए पुरस्कार क्रमशः 41 हजार रू. एवं 21 हजार रू. रखे गए हैं। प्रदर्शन के आधार पर व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

रोटरी क्लब ने किया गरम कपड़ों का वितरण

0

रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा शीत लहर को देखते हुए आज शहर के समीप ग्राम जाटम में ग्रामीणों और बच्चो को गरम कपड़ों का वितरण किया गया

संस्था अध्यक्ष दिनेश कागोत ने बताया की शहर में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है फलस्वरूप क्षेत्र मे ज्यादा ठंड के वजह से कोई बीमार न पड़ें इसलिए संस्था ने आज ग्राम जाटम में ग्रामीणों को शाल कंबल और बच्चो को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री वितरित की इस मौके पर विशाखापटनम से पधारे पिनेकल हॉस्पिटल के डॉक्टर सिन्हा ने अपनी सेवाए दी और रोटरी के इस कार्य की सराहना की । वितरण कार्यक्रम में संजय बथवाल , अश्विन मग्गू,अयाज चामडिया,विवेक सोनी , चंद्रेश छाजेड, कमलेश गोलछा,विवेक जैन संदीप पारख़ अमित जैन सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदयश उपस्थित थे।

धान खरीदी पर संशय दूर करे साय सरकार : दीपक बैज

0
  •  अनुपूरक बजट में प्रावधान नहीं होने से किसान चिंतित
  •  एकमुश्त राशि भुगतान की स्थिति भी नहीं है क्लियर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 31 सौ रुपए क्विंटल की दर पर तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और किसानों को एकमुश्त भुगतान को लेकर स्थिति साफ न होने पर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सरकार से स्थिति साफ करने का आग्रह किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं
बस्तर के सांसद दीपक बैज ने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और धान की राशि का एकमुश्त भुगतान करने का वादा किया था। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है।

बावजूद भाजपा के इन चुनावी वादों पर अमल का कोई अता पता नहीं है। किसान दुविधा की स्थिति में फंसे हुए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि किसानों से वादा किया था कि धान बेचने के तुरंत बाद ग्राम पंचायतों में अलग से काउंटर बनाकर किसानों को एकमुश्त रकम का भुगतान किया जाएगा। लेकिन इस संबंध में शासन से अब तक कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है और किसानों से अभी भी पुराने समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदा और राशि का भुगतान किया जा रहा है। किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि भाजपा सरकार उनके धान की कीमत 3100 रू प्रति क्विंटल की दर से देगी भी या नहीं। दीपक बैज ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट में धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय प्रबंध भी नहीं किया गया है। इससे किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, अतः सरकार धान खरीदी 31 सौ रू. प्रति क्विंटल की दर से व 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से करने एवं एकमुश्त भुगतान के संबंध में जल्द से जल्द नीतिगत फैसला लेकर उसे तुरंत लागू करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

स्काउट गाइड एक दिवसीय पैदल हाईक का आयोजन

0

राजहरा बाबा कोकान क्षेत्र में किया गया । लिटिल बर्ड्स अकादमी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के स्काउट गाइड द्वारा संस्था के प्राचार्य श्रीमती विजया खान ,शेख नबी खान व गाइड कैप्टन संजुक्ता भंज के मार्गदर्शन एवम संस्था के अन्य शिक्षिका श्रीमती कल्पना घोष, उषा भारद्वाज, सोनम भुआर्य के सहयोग से एक दिवसीय हाइक का आयोजन राजहरा बाबा व कोकन के दुर्गम क्षेत्र के पास किया गया। हाईक को श्री नबी खान ने प्रातः 9 बजे विदयालय प्रांगण से हाईक के लिए शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी स्काउट गाइड खोज चिन्हों का अनुसरण करते हुए शिविर स्थान तक लगभग 1:30 घंटे पश्चात पहुंच गए।पहुंचने पर सभी टोली के द्वारा पिचिंग की तथा बिना बर्तन के भोजन बनाकर उसका प्रर्दशन सह व्याख्या किया,स्कूल के प्रचार्या व अन्य शिक्षिकाओं द्वारा उन सभी का निरीक्षक किया गया एवं बच्चों द्वारा बनाये गए भोजन को टेस्ट कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। हाईक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वापसी में भीष्म रथ व सप्तगिरि पार्क का भृमण प्रकृति अध्यन मनोरंजन हेतु किया गया।अंत में प्रचार्या श्रीमती विजया खान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS