City Media - Page 645 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 645

भावी पीढ़ी के लिए खेल मैदानों को रखें संवार कर : कलेक्टर

0
  •  हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड के बेहतर रखरखाव पर बल दिया विजय दयाराम के. ने

जगदलपुर जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित हाता ग्राउंड और सिटी ग्राउंड शहर की विरासत है, इसे भावी पीढ़ी के लिए सजा संवारकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में बस्तर स्टेडियम एवं खेल मैदान संचालन व संवर्धन समिति की हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड उप समितियों की बैठक में कही। बैठक में हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड के बेहतर रखरखाव एवं उपयोग के लिए विचार- विमर्श कर निर्णय लिया गए। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बैठक में कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के इन दोनों खेल मैदानों को अच्छा बनाकर रखना जरूरी है। जो अधोसंरचना बनाई गई है, उसे खिलाड़ी स्वयं अपना समझकर उपयोग करें। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे। कलेक्टर ने दोनों खेल मैदानों में जरूरी अधोसंरचना विकास सहित आवश्यक रखरखाव के लिए नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में आवश्यक पहल किए जाने के निर्देश दिए।इसके तहत ग्रास कटर मशीन, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड इत्यादि शामिल हैं। जगदलपुर शहर के उक्त दोनों खेल मैदानों के विकास एवं रखरखाव के लिए उप समिति के सदस्यों ने भी अपने अमूल्य सुझाव दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे तथा दोनों खेल मैदानों से संबंधित उप समितियों के सदस्य मौजूद थे।

मतगणना के लिए चार जिलों के दलों को दी गई ट्रेनिंग

0
  • राज्य निर्वाचन आयोग के ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण
  • दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर के कर्मी शामिल

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन -2023 के तहत 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए चार जिलों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर का प्रशिक्षण जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में हुआ। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम मशीन से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों एवं नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी दी गई। डाक मतपत्रों व कंट्रोल यूनिट की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान जिला पंचायत बस्तर के सीईओ प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, मास्टर ट्रेनर रूपेश वर्मा, रश्मि वर्मा, सुनील शर्मा सहित चारों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी, एनआईसी के सूचना अधिकारी और जिलों के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

बालोद पुलिस को मिली बडी सफलता तीन प्रकरणों में 07 शातिर चोर हुआ गिरफ्तार

0

बालोद थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम झलमला , संजय नगर , ग्राम कोरगुडा ईट फैक्ट्री में हुए चोरी के कुल 03 प्रकरणों में लाखो के सोने ,चांदी के जेवरात व नगदी रकम एवं अन्य सामाग्री सहित 07 आरोपी गिरफ्तार।

  • साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद की संयुक्त कार्यवाही।
  • आरोपी की गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज का रहा विशेष योगदान।
  • पुलिस अधीक्षक बालोद की अपील सभी लगायें अपने अपने घरो, प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरा जिससे अज्ञात आरोपियो की पतासाजी मे बालोद पुलिस को मिले मदद।
  •   पुलिस अधीक्षक बालोद , डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम झलमला के सूने मकान , संजय नगर बालोद के मकान व ग्राम कोरगुडा के ईट फैक्ट्री में हुए चोरी के अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतू थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय व साइबर सेल बालोद प्रभारी उपनिरीक्षक  जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में साइबर सेल व थाना से एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु लगाया गया था। साथ ही घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम और फिंगर पिं्रट टीम द्वारा चोरी के साक्ष्य का विष्लेषण किया गया। जिस पर 03 प्रकरणों में कुल 07 आरोपियो को इलेक्ट्रीक मोटर पंप , नगदी रकम सहित 14200/- रूपये व लाखो के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण क्र 01 -मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 03.11.2023 के दिन दोपहर करीबन 2-3 बजे अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के मकान मे लगे ताले को तोड़कर उसके घर से सोने का रिंग 02 नग, लाकेट 01 नग, चैन 01 नग, नैकलेष 01 नग, एक जोडी कंगन, लग सेट, चांदी का छल्ला , पैर पटटी, बाली, झुमका, पायजेब, मोती, कनौती, गेहू दाना, पायल 05 जोड़ी, कवरिंग चैन एवं पुरानी इस्तेमाली 02 नग सैमसंग मोबाईल सेट कुल सोना 10 तोला 300 ग्राम कुल चांदी 69 तोला चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 530/2023 धारा- 454,380 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को चोरी के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से एनालिसिस का ग्राम झलमला से बालोद क्षेत्र के लगभग सैकड़ौ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ग्राम संबलपुर के लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा स्थाई पता ग्राम खैरतराई थाना बालोद को पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह अपने कथन में बताया कि वह पूर्व में बिहार के पटना में किसी के घर में ड्राईवर का काम करता था। कुछ वर्ष पहले हि बालोद वापस आया और ग्राम संबलपुर में किराये के मकान में रहता था। दिनांक 03.11.2023 को वह संबलपुर लोहारा से बालोद आया और झलमला में एक सुने मकान में ताला लगा देख उसके घर बाउंड्री से कूद कर मेन दरवाजा के ताले को घर में रखे कुल्हाड़ी से तोड़ कर उसके आलमारी में रखे सोने , चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया । 

आरोपी का नाम व पता- लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा स्थाई पता ग्राम खैरतराई थाना बालोद

प्रकरण क्र 02-मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 15/16.11.2023 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा संजय नगर बालोद में प्रार्थी के मकान मे बाउंड्री से कूद कर उसके मकान में प्रवेष कर उसके घर से 28500 रूपये नगदी चोरी कर ले गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 561/2023 धारा- 457,380 ,34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपियो कि पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर संदेही गोलू उर्फ गोपी नांगवंषी को पूछताछ करने पर उक्त घटना अपने एक साथी ईष्वर यादव के साथ मिलकर संजय नगर में प्रार्थी गीता प्रसाद साहू के घर के दिवार पार कर उसके मकान में प्रवेष कर उसके आलमारी से 28500 चोरी कर ले गया था। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

आरोपियों का नाम व पता- (1) गोपी नांगवंषी उर्फ गोलू पिता संतराम मंडावी उम्र 20 साल पता संजय नगर बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) (2) ईष्वर यादव पिता रिछपाल यादव उम्र 20 साल पता संजय नगर बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

प्रकरण क्र -03 मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 12.11.2023 से 19.11.2023 के मष्य अज्ञात चोरो द्वारा ग्राम कोरगुडा ईट बनाने की फैक्ट्री में लगे 03 एचपी इलेक्ट्रीक मोटर पंप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 557/2023 धारा- 379 ,34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपियो कि पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर प्रकरण में संलिप्त 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपियों का नाम व पता- (1) मुकेष कुमार पटेल पिता रघुवीर पटेल उम्र 23 साल पता चिल्हाटीकला थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)

(2) महेन्द्र कुमार पिता रूपराम साहू उम्र 26 साल पता चिल्हाटीकला थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)

(3) केषव कुमार पिता गोविंद राम उम्र 20 साल पता रेंगनी थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

(4) भूवन धनकर पिता लिखेन्द्र धनकर उम्र 21 साल पता कोरगुडा थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)

 

उक्त अज्ञात चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय व साइबर सेल बालोद प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक श्री नंदकुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाष दुबे , आरक्षक मिथलेष यादव , आरक्षक योगेष पटेल, महिला आरक्षक लता भोयर, महिला आरक्षक दुलेष्वरी साहू आरक्षक लवन राजपूत, आरक्षक विवेक आंनदधीर, आरक्षक नागेष्वर, आरक्षक भागीरथी थाना बालोद की सराहनीय भूमिका रही है।

अवैध रूप से सट्टा प‌ट्टी लिखते 01 आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपी के पास से नगदी रकम 710 रूपये को जप्त किया गया

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार पादय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सटूटा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 21.11.2023 को मुखचीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क. 20 चंडी मंदिर के पास राजहरा में आरोपी खिलावनदास हिरवानी पिता गोपालदास हिरवानी उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डॉट पेन एवं नगदी रकम 710 रूपये को जमा किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक मुकेश सिंह प्र.आर. राकेश साहू आरक्षक।

 

प्रीतम ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

मोदी जी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित मेघालय फ्रंटियर सीमा सुरक्षा की 434वी बटालियन ने नगर के सप्तगिरी उद्यान में चलाया स्वच्छता अभियान

0

दल्लीराजहरा मेघालय फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल की 434वीं बटालियन नक्सल प्रभावित जिला बिजापुर में प्रथम चरण का सफलतापूर्वक चुनाव कराने के उपरांत द्वितीय चरण का चुनाव कराने के लिए दिनांक 10 नवम्बर 2023 को दल्ली-राजहरा,   जिला बालोद में तैनात हुई। बटालियन ने जिला – बालोद में भी द्वितीय चरण का चुनाव निशपक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से कराया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत 434वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने दिनांक 20 एवं 21 नवंबर 2023 को प्रातः 07 बजे से 08:30 बजे तक दल्ली राजहरा स्थित सप्तगिरी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं अन्य जवानों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य उद्यान को स्वच्चद्र करना एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना था।सीमा सुरक्षा बल के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की।

शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण में जमकर गड़बड़ी

0
  •  ग्राम पंचायत चापापदर में अनियमितता की हदें पार
  • सरपंच, सचिव, ठेकेदार व अधिकारियों की करतूत

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत चापापदर में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का सरपंच, सचिव और ठेकेदार ने भट्ठा बिठा दिया है। योजना के तहत निर्मित शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष के कार्य में जमकर अनियमितता बरती गई है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा बनवाए गए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में भी गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। ग्रामीण दोनों निर्माण कार्यों की शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक जांच भी नहीं कराई जा सकी है।

दोनों अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया है। घटिया छड़, रॉड, सीमेंट, बजरी, गिट्टी, ईंट, रेत का इस्तेमाल किया गया है। गारे में सीमेंट कम, रेत की मात्रा ज्यादा रखी गई। दीवारों की मोटाई भी कम रखी गई है। दोनों कमरों में क्यूरिंग तक नहीं कराई गई। निर्माण स्थलों पर सूचना पटल नहीं लगाए गए। ताकि अनियमितता उजागर न होने पाए। अतिरिक्त कक्ष को पूरी तरह बनाए बगैर आनन फानन में फ्लोर की छबाई, दीवारों की पोताई और प्लास्टरिंग का कार्य करा दिया गया। अतिरिक्त कक्ष की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण ग्रामीणों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत की गई। फिर भी आज तक काम पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि स्वीकृत पूरी रकम निकली जा चुकी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना से खिलवाड़ करने में पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत चापापदर की शासकीय प्राथमिक शाला में भी ऐसा ही खेल चला है। यहां प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 13 लाख 94 हजार रु. की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। निर्माण एजेंसी जिला निर्माण समिति बस्तर को बनाया गया था। इस समिति ने काम की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत चापापदर के सरपंच, सचिव और ठेकेदार महादेव सांवली को सौंप दी। कार्य स्थल पर लगाए गए बोर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य 14 फरवरी 2023 से शुरू कर 20 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करना था। ग्राम पंचायत ने पूरी लागत राशि तो प्राप्त कर ली है, मगर कईमाह गुजर जाने के बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। अतिरिक्त कक्ष का निर्माण ठेकेदार के द्वारा तुरंत तुरंत प्लास्टर और चूने से पोताई करा दी गई। दीवारों की पानी से एक भी बार में तराई नहीं कराई गई है। छत ढलाई और प्लास्टर का काम भी बड़ी जल्दबाजी में कराकर अनियमितता पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है।

सूचना का अधिकार बचने का हथियार

पुराने शाला भवन में जगह की तंगी हो रही है। वहां पांच कक्षाओं के लिए महज दो कमरे हैं। एकसाथ सभी कक्षाओं में अध्यापन मुश्किल हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिली है, लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्राम पंचायत की यह पहली करतूत नहीं है, बल्कि सरपंच और सचिव के माध्यम से कराए गए सभी कार्यों में इसी तरह की भर्राशाही और मनमानी की गई है। पंचायत सचिव और सरपंच के खिलाफ ग्रामीण कई दफे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न जाने किसके दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। ठेकेदार महादेव सांवली से संपर्क करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। खंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्ष का काम मेरे समय का नहीं है।लेखापाल से पूछ लो।लेखापाल बसंत कुमार पांडे से संपर्क करने पर उन्होंने इस संवाददाता से कहा कि आप कौन हो, मैं नहीं जानता और आपको जानकारी नहीं दे सकता। आप सूचना का अधिकार के तहत आवेदन लगाकर जानकारी ले सकते हैं।

पांच जुआरी गिरफ्तार

0

जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने हाता ग्राउंड के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। जुआरियों से 21610 रु. नकदी एवं ताश की गड्डी बरामद की गई है।थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में जुए की फड़ पर कार्यवाही की गई। फड़ से अरूण कुमार चौबे, बुधेश्वर ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार झाली, बालमुकुंद रथ व हरीश कुमार पाठक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्व धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर चढ़ गया पुलिस के हत्थे

0
  • घर में घुसकर नकदी, जेवर और मोबाइल फोन की कर ली थी चोरी आरोपी ने

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर पड़कने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चुराई गई रकम, गहने और मोबाईल फोन बरामद कर लिए गए हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में ग्राम नेगानार नाकापारा के एक घर में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 18 नवंबर की रात 2 बजे प्रार्थी अपने घर में सोया हुआ था कि एक व्यक्ति दबे पांव प्रार्थी के घर से निकल रहा था, जिसे देखकर प्रार्थी के शोर मचाने पर संदिग्ध व्यक्ति बाहर निकल कर भागने लगा। प्रार्थी का बेटा शंकर आवाज सुनकर उठा और चोर के पीछे भागा और चोर को पकड़ भी लिया परंतु चोर शंकर के हाथ में दांत से काटकर भाग गया। प्रार्थी ने घर आकर देखा तो आलमारी में रखे 20 हजार रूपए, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो मोबाईल फोन व आधार कार्ड को चोर ले भागा था। चोरी गए सामान की कुल कीमत 48 हजार रु. बताई गई। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा केसरीचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान दौरान आरोपी के धरपकड़ हेतु प्रार्थी व गवाहों की निशानदेही के आधार पर एमसीपी व नाकेबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर संदेही ने अपना नाम गोपाल साउद निवासी तहसील पारा बीजापुर वर्तमान पता अटल आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना कोतवाली जगदलपुर बताया। उसने घटना दिनांक को नेगानार के एक घर से नगदी रकम व एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो मोबाईल फ़ोन, आधार कार्ड तथा पेनकार्ड चोरी कर छिपाकर रखना स्वीकार किया। सारा सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले को सुलझाने में निरीक्षक केसरीचंद साहू, उप निरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक डोलामणि भोई, आरक्षक अशोक कुमार, जयराम, प्रफुल बघेल का योगदान रहा।

समिति को अभ्यावेदन दे सकते हैं 25 नवंबर तक

0

जगदलपुर शिक्षकों की पदोन्नति उपरांत संशोधन व निरस्तीकरण को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के तहत गठित समिति के समक्ष प्रभावित शिक्षक अभ्यावेदन

25 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पदोन्नति उपरांत संशोधन निरस्तीकरण संबंधी याचिका एवं अन्य याचिकाओं पर गत 3 नवंबर को पारित निर्णय के परिपालन में उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने हेतु 25 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि उच्च न्यायालय में जिन शिक्षकों ने पदोन्नति उपरांत संशोधन निरस्तीकरण संबंधी याचिका दायर की है, उन्हें इसकी सूचना संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय द्वारा भेजी गई है। यदि किसी याचिकाकर्ता को सूचना नहीं मिली है तो वे स्वयं अपना अभ्यावेदन याचिका के प्रथम पृष्ठ की सत्यापित प्रति जिसमें याचिकाकर्ता का नाम एवं प्रकरण कमांक का उल्लेख हो, के साथ जिस जिले में वह पदस्थ हैं वहां के जिला शिक्षा अधिकारी या संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालय में गठित सेल के समक्ष जमा कर सकते हैं।

ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना की लखमा ने

0

जगदलपुर मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल के प्रवास पर निकले प्रदेश के पूर्व आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने रविवार को ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने बस्तर तथा छत्तीसगढ़ में सुख, शांति की कामना की, इस दौरान पत्नी साथ रही। उन्होंने शिवालय में दर्शन करने कतार में खड़े लोगों का अभिवादन कर सबकी मनोकामना पूरी होने की भगवान शंकर से प्रार्थना की।

MOST POPULAR

HOT NEWS