City Media - Page 651 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 651

भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र सरकार बनते ही होगा प्रदेश के हर वर्ग को लाभ:–देवलाल ठाकुर

0
  • छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का संकल्‍प पत्र ‘मोदी जी की गारंटी’ जारी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए दाम:–देवलाल ठाकुर
  • घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा दल्ली मंडल में दिखा उत्साह फोड़े फटाके और बाटे मिठाई

डौंडीलोहारा:– भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

देवलाल ठाकुर ने कहा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर बताया कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

भाजपा के द्वारा की गई घोषणा 

  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
  • 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
  • किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  • बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी।
  • महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्‍तीय सहायता।
  • 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
  • तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  • भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
  • आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
  • छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
  • हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  • हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  • अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।
  • पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख लोगों को घर।
  • युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्‍याज मुक्‍त ऋण।
  • रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर विकास के लिए दिल्‍ली की तर्ज पर स्‍पेशल कैपिटल रीजन।
  • नया रायपुर में होगा मध्‍य भारत का इनोवेशन हब। 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • बीपीएल बालिकाओं के जन्‍म पर डेढ लाख का आश्‍वासन प्रमाण पत्र
  • कालेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रेवल्स अलाउंस

तारापुर बूथ मे पहुंचे प्रथम मतदाता का हुआ सम्मान

0

लोहंडीगुड़ा  चित्रकोट विधानसभा सीट समेत बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर मतदान 7 नवंबर को निर्धारित समय पर आरंभ हो गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट के मतदान केंद्र क्रमांक 86 (2) पूर्व माध्यमिक शाला तारागांव में भी सुबह मतदान शुरू हुआ। इस पोलिंग बूथ में वोट डालने पहुंचे प्रथम मतदाता का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प हार पहनाकर किया गया और निर्विघ्न मतदान संपन्न होने की कामना की गई। इस अवसर पर सभी मतदान कर्मी व रिजर्व बल के सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डोंडी लोहारा विधानसभा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में ली आमसभा

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड के मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने भा जा पा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का प्रचार प्रसार किया इस अवसर पर रेगाडबरी मगचुवा डौंडीलोहारा में सभा का आयोजन किया गया सभा में प्रत्याशी देवलाल ठाकुर प्रभारी राजेश ताम्रकार डौंडीलोहारा विधानसभा राकेश प्रसाद जी झारखंड देवेंद्र जायसवाल संयोजक संचालक नरेश यदु शिवराम धरमगुडे ने सभा को संबोधित किया झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबुलाल मरांडी ने संबोधन में कहा की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है शराब घोटाला पी एस सी घोटाला जैसे अनेक घोटालों में लिप्त है स्व पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ के विकास का जो सपना देखा था उसे डा रमन सिंह ने विकास की ऊंचाईयों छत्तीसगढ़ को ले गये लेकिन जब से भूपेश सरकार बनी है तब से विकास रुक सा गया है बेरोजगार नवयुवकों को नोकरी नहीं मिल रही महीलाओं पर अपराध बढ़ गये हत्या लुट बलात्कार की घटनाओं से छत्तीसगढ़ अपराध में नम्बर वन हो गया श्री बाबुलालजी मरांडी ने भा जा पा के घोषणा पत्र की तारीफ करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को कर्ज मुक्त के रास्ते चलते किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किसान बनाने की दिशा में पहल किया है।

तथा महीलाओं को आर्थिक रूप से सहायता कर आत्म निर्भर करने कि दिशा में काम किया है गरीबों को पक्का मकान बनाकर देने में सराहनीय पहल किया है छत्तीसगढ़ को पुनः अपराध मुक्त तथा अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने विकसित राज्य बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमल में बटन दबाकर भा जा पा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को विजयश्री दिलाऐ कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा महामंत्री दारा सिंह भौसार्य पवन जैन का सराहनीय सहयोग रहा

चित्रकोट विधानसभा के चुनाव में कर्जमाफी के वादे का असर

0

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए तमाम वादों का असर वैसे तो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं लेकिन चित्रकोट विधानसभा के तीनों इलाकों में मैदानी स्थिति का जायजा लेने पर कर्जमाफी के वादे का गहरा असर सामने आया है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा सांसद और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी दीपक बैज के द्वारा कराए गए विकास के कामों की चर्चा जनता के स्तर पर हो रही है। ग्रामीण जनता बताती है कि उनके गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास और विस्तार के बहुत से काम हुए हैं। गांवों के लोग बता रहे हैं कि बड़े बड़े काम तो पूरे बस्तर में हुए हैं, जिनका फायदा उन्हें भी मिल रहा है लेकिन उनके गांवों के हालात बदलने में उनके विधायक रहे वर्तमान सांसद की विशेष भूमिका रही है। विकास के काम के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़े। दीपक बैज ने अपनी ओर से विकास के काम को पहली प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही कांग्रेस की सरकार ने भी विकास के काम और जनता को राहत देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

विकास के अलावा इस इलाके में जो जन भावनाएं खुलकर सामने आ रही हैं, उनमें भरोसे की अहमियत ज्यादा है। किस आधार पर वोट देंगे, इस सवाल पर ग्रामीण कह रहे हैं कि भरोसे के नाम पर। उन्हें भरोसा है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था और सरकार बनते ही सबसे पहले यह वादा पूरा किया और अब फिर कर्ज माफ करने का वादा कांग्रेस ने किया है तो उसे जरूर पूरा करेगी।चित्रकोट विधानसभा विकासखंड क्रमांक 1 तोकापाल के ग्राम देउरगांव, रानसरगिपाल,पोटानार में इस प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से जानना चाहा कि किसका घोषणा पत्र उन्हें पसंद आया और क्या वजह है तो जवाब यही मिला कि कांग्रेस ने कर्ज माफी का वादा पूरा किया तो कर्ज से मुक्त होने पर जो रकम सुरक्षित हुई, उससे मकान बनवा लिया। किसी किसान ने बताया कि उसका दो लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। किसी ने बताया कि उसे डेढ़ लाख रुपए के कर्ज से मुक्ति मिली। जब पूछा गया कि इस बार कितना कर्ज माफ होगा तो एक किसान ने कहा कि जैसे पहले कर्ज से छुटकारा मिला था। फिर कर्ज से बाहर निकल जाएंगे। विकासखंड क्रमांक 2 लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत मांदर,भेजा, बदरेंगा के किसानों ने बताया कि भरोसा उस पर किया जा सकता है जो पहले भरोसे पर खरा उतरा हो। कांग्रेस ने कर्जमाफी करके किसानों का भरोसा जीता है। यह भरोसा बरकरार है क्योंकि कांग्रेस ने फसल की जो कीमत देने का वादा किया था, वह कीमत दी है। किसान बता रहे हैं कि वनोपज का बेहतर दाम मिल रहा है। खरीद का दायरा बढ़ाने का काम हुआ है। मोटे अनाज को लेकर भी कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। विकासखंड क्रमांक 3 बास्तानार

के ग्राम किलेपाल, डीलमिली, पालानार,पुसेम के किसानों ने भी बातचीत में कहा कि कर्ज माफी के वादे से वे संतुष्ट हैं। विकासखंड क्रमांक 4 के दरभा,मंगलपुर,चिंगपाल कामानार में भी कर्जमाफी, वनोपज और फसल की उचित कीमत की चर्चा हर जुबान पर है।

इन ग्राम पंचायत के लोगों ने कर्ज माफी के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह अच्छा निर्णय है। इससे गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और अन्य प्रकार के व्यवसाय में इस राशि का उपयोग कर और भी बेहतर कार्य कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस इलाके में कर्जमाफी का मुद्दा भारी असर कर रहा है।

दीपक बैज और जतिन जायसवाल देते रहे घर घर दस्तक

0
  • मतदान तिथि की पूर्व संध्या प्रत्याशियों की कड़ी कवायद
  • बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर आज होगा मतदान

जगदलपुर बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों के विधायक चुनने के लिए सीटों के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा। मतदान सामग्री के साथ सभी बूथों में मतदान दल पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मतदान की पूर्व संध्या सारे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पीसीसी चीफ और चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज एवं जगदलपुर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल देर रात तक घर घर दस्तक देकर मतदाताओं से वोट की अपील करते रहे। कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी आखिरी रात पूरा जोर लगा दिया।

बस्तर संभाग के जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंटा, नारायणपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कोंडागांव, केशकाल विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनावी शोर रविवार की शाम से थम चुका है। अब घर -घर जाकर मतदाताओं को साधने का दौर चल रहा है। चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, निवर्तमान विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य तथा अन्य नेता रविवार शाम से ही गांव गांव और घर घर जाकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष भेंटकर छत्तीसगढ़ में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार

बनाने में योगदान देने की अपील करते रहे। कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी के घोषणा पत्र की प्रति भी हर घर तक पहुंचाने में लगे रहे। इधर जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट अवधेश झा, नगरनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लैखन बघेल व अन्य नेताओं के साथ दूर दराज के गांवों तथा जगदलपुर शहर में हर घर तक पहुंचने की कवायद में लगे रहे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा गठित वार्ड समितियों के प्रभारी, सह प्रभारी व सदस्य भी शहर के हर मतदाता तक पहुंचकर उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करते रहे।

फोटो के ऊपर शीर्षक , देख रहे हो न विनोद

0

यह नन्हा बालक जिसे हमने काल्पनिक नाम विनोद दे रखा है, दीवार पर अंकित नारी उत्पीड़न के खिलाफ जनजागरण संबंधी संदेश को अपलक निहार रहा है। सिर पे कांग्रेसी टोपी लगाया यह विनोद न तो कांग्रेस का समर्थक है, न भाजपा का। वह तो निर्विकार भाव रखने वाला एक आम बालक है। हमने उसे विनोद नाम इसलिए दिया है क्योंकि इस चुनावी मौसम में इस नाम का बोलबाला है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर तंज कसने के लिए कहते हैं – देख रहे हो न विनोद। वैसे आजकल नेताओं में गंभीरता कम और विनोदी प्रवित्ति ज्यादा दिखाई देती है। राजनीति में भी महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होती है। शायद यह विनोद उसी के बारे में सोच रहा है।

छायाचित्र एवं शब्दांकन – अर्जुन झा, जगदलपुर

भरोसे के ‘वचन’ ने भी जीत लिया बस्तरवासियों का भरोसा

0
  •  कांग्रेस के घोषणा पत्र ने बदलकर रख दिया बस्तर संभाग का चुनावी मिजाज
  • कांग्रेस -भाजपा के घोषणा पत्रों की तुलना कर रहे लोग

अर्जुन झा

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास अर्जित कर ही चुके हैं, कांग्रेस के बीस ‘वचन’ ने भी बस्तरवासियों का भरोसा जीत लिया है। कांग्रेस के भरोसे का घोषणा पत्र आम होने के बाद बस्तर संभाग का चुनावी मिजाज बदल गया है। लोग भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्रों की विवेचना करते हुए कांग्रेस को 100 में से पूरे 100 नंबर दे रहे हैं, तो भाजपा को 95 नंबर।

भाजपा का घोषणा पत्र आने के एक दिन बाद कांग्रेस ने रविवार को अपना भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया। बस्तर संभाग के जगदलपुर मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने यह घोषणा पत्र जनता के सामने रखा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महापौर सफीरा साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य एवं अन्य नेता उपस्थित थे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुल बीस वादे किए गए हैं। कांग्रेस के इन बीस वचनों ने पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी हवा और सियासी मिजाज का रुख बदलकर रख दिया है। भाजपा द्वारा एक दिन पहले जारी घोषणा पत्र ने कांग्रेस को हिलाकर रख दिया था, लेकिन रातों रात कांग्रेस ने भाजपा की योजना पर पानी फेर दिया। कांग्रेस ने तुरुप का ऐसा पत्ता फेंका कि भाजपा के सारे वादे हवा हो गए। किसानों के लिए कर्जमाफी, 32 सौ रु. प्रति क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान की खरीदी, 200 यूनिट फ्री बिजली, केजी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा, साढ़े सत्रह लाख गरीब परिवारों को मुफ्त आवास, भूमिहीनों को सालाना दस हजार रु. देने, गैस सिलेंडर पर 500 रु. की सब्सिडी, 10 लाख रु. तक मुफ्त इलाज जैसे वादे कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक हैं। इन वचनों का असर पूरे छत्तीसगढ़ में पड़ेगा, यह तय है। भाजपा ने 31 सौ रु. प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदने का वादा किया है। कांग्रेस ने 100 रु. बढ़ाकर बड़ा खेल खेला है। इस 3200 रु. में धान की वह अंतर राशि भी शामिल है, जिसे भूपेश बघेल सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के नाम पर किसानों को देती आई है। 6 नवंबर को समाचार पत्रों में कांग्रेस की घोषणाओं की खबर प्रकाशित होने के बाद समूचे बस्तर संभाग में लोग हर घोषणा का विश्लेषण करते नजर आए। शहरी और ग्रामीण नागरिक भी भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्रों की तुलना करते रहे। इसके बाद लोगों की जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उनका लब्बो लुआब यही है कि कांग्रेस के बीस वचनों ने जनता का भरोसा जीत लिया है। ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ कांग्रेस के ही घोषणा पत्र से प्रभावित हैं, भाजपा के घोषणा पत्र को भी वे सिरे से नकार नहीं रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि लोग कांग्रेस को 100 में से पूरे 100 अंक दे रहे हैं, तो भाजपा को 95 अंक। भाजपा के संकल्प पत्र ने मतदाताओं को खासा आकर्षित कर लिया था, लेकिन कांग्रेस का घोषणा पत्र आने के बाद सियासी फिजा ही बदल गई, लोगों का मूड बदल गया और हवा के झोंके कांग्रेस की ओर रुख करते दिख रहे हैं।

बस्तर के लिए अहम हैं ये मुद्दे

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बस्तर के लोगों के हितों से जुड़े चार -पांच अहम मुद्दे भी शामिल हैं। किसानों के कर्ज की माफी, धान की अच्छी कीमत, तेंदूपत्ता की 6 हजार रु. मानक बोरा की दर पर खरीदी एवं हर तेंदूपत्ता श्रमिक को सालाना चार हजार रुपए का बोनस देने, कोदो, कुटकी, रागी एवं वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ ही प्रति किलो दस रुपए की अतिरिक्त राशि देने, रीपा केंद्रों की संख्या बढ़ाने, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रुपए देने, परिवहन व्यवसायियों का कर्जा और टैक्स माफ करने महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ करने के कांग्रेसी वचन ने बस्तर के लोगों का दिल जीत लिया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर के किसानों और आदिवासियों की आजीविका धान, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का आदि की खेती के साथ ही वनोपजों के संग्रहण एवं विक्रय तथा तेंदूपत्ता के भरोसे चलती है। इसके आलावा बस्तर में परिवहन व्यवसायी भी बहुतायत में हैं। बस्तर परिवहन संघ एशिया का बड़ा परिवहन संगठन है। परिवहन व्यवसायी बैकों, फायनेंस कंपनियों व बड़े सेठ साहूकारों से कर्ज लेकर गाड़ियां खरीदते हैं और अपना कारोबार चलाते हैं। इस कर्ज पर उन्हें भारी भरकम ब्याज देना पड़ता है। इसके अलावा उन्हें तरह तरह के टैक्स भी भरने पड़ते हैं।कांग्रेस के घोषणा पत्र में इन सभी को अपना हित नजर आ रहा है।

लाखड़ी की खेती को मिलेगा बढ़ावा

कांग्रेस के बीस वचनों में एक वचन है तिवरा यानि लाखड़ी की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का। अगर कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो, उसकी सरकार धान, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और ईमली, महुआ एवं अन्य वनोपजों के साथ ही तिवरा की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर करेगी। सालों पहले छत्तीसगढ़ में लाखड़ी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती थी। धान के खेतों में धान फसल की कटाई के पूर्व लाखड़ी के बीज डाल दिए जाते थे। लाखड़ी की फसल कुछ माह में ही तैयार हो जाती थी। लाखड़ी की दाल छत्तीसगढ़ के किसानों और गरीब तबके के लोगों की भोजन श्रृंखला में शामिल रहा करती थी। वहीं लाखड़ी फसल का अवशेष मवेशियों के चारे का काम आता था। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लाखड़ी को पोलियो का कारक बता दिए जाने के बाद भारत में इसकी खेती बंद सी हो गई। अब छत्तीसगढ़ में फिर से लाखड़ी का उत्पादन बढ़ेगा।

सिर्फ कांग्रेस ही है किसानों की सच्ची हितैषी: रेखचंद जैन

0
  •  कर्जमाफी और धान का मूल्य हैं मास्टर स्ट्रोक
  • गांव, गरीब, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों की सुध ली है कांग्रेस ने

जगदलपुर कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी है। कर्जमाफी और 3200 रुपए क्विंटल में धान खरीदी समेत घोषणा पत्र में शामिल सभी मुद्दे चुनाव में मास्टर स्ट्रोक साबित होंगे। यह कहना है जगदलपुर के निवर्तमान विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन का।

रविवार दोपहर संभाग मुख्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद मीडिया से चर्चा करते श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस ने गांव- गरीब से लेकर मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है, जो घोषणा पत्र में परिलक्षित होता है। घोषणा पत्र को भरोसे का घोषणा पत्र नाम दिया गया है जो इस बात का द्योतक है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ अटूट व विश्वसनीय संबंध बनाया है। जनता भी कांग्रेस पर पूरा भरोसा जताया है। लोगों के आर्थिक तंत्र की मजबूती के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार, खेती- किसानी आदि पर ध्यान दिया गया है। श्री जैन ने कहा है कि एक ओर जहां कांग्रेस के घोषणा पत्र में कर्जमाफी, 3200 रुपए में एक क्विंटल धान की खरीदी, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा जैसी अनेक मंहगाई से राहत देने वाली घोषणाएं की गई हैं, वहीं भाजपा के संकल्प पत्र में महज कांग्रेस की नकल की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने पिछले दिनों जनता को जो गारंटी दी थी, उसे ही भाजपा ने मोदी की गारंटी के रूप में प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री मोदी बस्तर की जनता को इस बात की गारंटी देने में नाकाम रहे हैं कि यहां के जल, जंगल और जमीन सुरक्षित रहेंगे। इन पर स्थानीय रहवासियों का ही मालिकाना हक होगा। मोदी ने नगरनार स्टील प्लांट को लेकर भी कोई गारंटी नहीं दी है। इससे लोगों में यह दुविधा बनी हुई है कि अगर भाजपा जीतती है तो नगरनार स्टील प्लांट मोदी के उद्योगपति मित्र अडानी के हाथ चला जाएगा।

अब भाजपा पूज रही महादेव का ऐप

0

(अर्जुन झा)

रायपुर छत्तीसगढ़ की भाजपा राजनीति को सिरे चढ़ाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ यूपी वाले बाबा और असम वाले बिस्वसरमा मैदान में उतरे हैं। दो राज्यों के मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के अलावा जब देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री सहित पूरी भाजपा और उसकी केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुकाबले उतरना पड़े तो समझा जा सकता है कि मुकाबला कितना तगड़ा है और कांग्रेस कितनी मजबूत है। यहां भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक साल से पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सक्रिय है। भाजपा के नेता कहते भी हैं कि भूपेश बघेल ममता बनर्जी की कार्बन कॉपी हैं। यह तो सबको पता है कि पश्चिम बंगाल में ममता के सामने भाजपा टिक नहीं पाई। यहां छत्तीसगढ़ में तो भूपेश बघेल इतने मजबूत हैं कि जितनी ममता बनर्जी अपने राज्य में नहीं हैं। मतलब साफ है कि भाजपा को चट्टान से टकराना है। सारे जतन किए जा चुके हैं।अब भाजपा महादेव ऐप की शरण में है। इसके पहले कर्नाटक में हनुमानजी की शरण चाहती थी, जो नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री मोदी से लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक हर कोई महादेव ऐप का घंटा बजा रहा है। महादेव इससे प्रसन्न होंगे या नाराज, वे ही जानें। कहते हैं कि चुनाव में जनता ही जनार्दन होती है तो भाजपा की इस महादेव ऐप भक्ति से वह कितनी प्रभावित है या अप्रभावित, इसका फैसला 3 दिसंबर को आ जाएगा। वैसे जिस कांग्रेस पर भाजपा तुष्टिकरण का आरोप लगा रही है, वह कांग्रेस उस पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की तोहमत लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा राजनीति में भगवान राम और बजरंगबली के नाम से स्वार्थ सिद्ध करने की फिराक में रहती है तो भाजपा का कहना है कि हिंदू वोट बैंक के लिए राहुल गांधी शिवभक्त बन जाते हैं, जनेऊधारी ब्राम्हण बन जाते हैं। कांग्रेस का जवाब होता है कि प्रधानमंत्री मोदी मस्जिद पहुंच जाते हैं। बात तुष्टिकरण की हो अथवा संतुष्टिकरण की, धर्मांतरण की हो या धर्मावतरण की, राजनीति अपनी लीक पर चलती रहेगी। कर्नाटक चुनाव में भगवान राम और हनुमानजी का आशीर्वाद भाजपा को नहीं मिला। अब छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव हैं। इन तीनों ही राज्यों में धार्मिक अनुष्ठान काफी मायने रखते हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कराकर भाजपा की धड़कन तेज कर दी थी। भाजपा के रणनीतिकारों ने इस बार भोलेनाथ की शरण लेने का टास्क अपने विस्तारकों के जरिये कार्यकर्ताओं तथा विचार परिवार के लोगों को दिया था। दो माह के सावन मास में भाजपा के विचार परिवार ने खूब प्रयास किया। यहां की राजनीति में महादेव शिव शंकर की एंट्री बड़ी धूमधाम से हुई। छत्तीसगढ़ के सभी शिव मंदिर , पुजारी और शिवालयों से जुड़ी समितियों के सदस्यों की सूची तैयार कर उनके बीच पहुंचा गया। भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने की योजना शायद परवान नहीं चढ़ी तो अब भाजपा भोलेनाथ को छोड़कर महादेव ऐप की सियासी वंदना कर रही है। कांग्रेस इसका करारा जवाब दे रही है। केंद्रीय एजेंसी ईडी महादेव ऐप को लेकर धमाके कर रही है तो कांग्रेस ने भी ठान रखा है कि ईडी और भाजपा के गठजोड़ को जनता के बीच ले जाएंगे। कांग्रेस कह रही है कि जिसने महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई की, उस पर ही आरोप लगाया जाना लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में महादेव का न सही, महादेव ऐप का डंका बज रहा है।

किसका है ये इंतजार तुमको मैं हूं न देख लो इधर एकबार मैं हूं न

0
  • राहुल गांधी ने रेखचंद जैन से कहा- मैं हूं न
  • कुमारी शैलजा व बैज ने कराया परिचय, एयरपोर्ट में राहुल से हुई जैन की चर्चा

अर्जुन झा

जगदलपुर हिंदी फीचर फिल्म ‘मैं हूं न’ में जिस तरह एक बड़ा भाई अपने छोटे भाई की हौसला अफजाई करता है, ठीक उसी अंदाज में राहुल गांधी जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन का हौसला बढ़ा गए हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बस्तर प्रवास पर थे। उन्होंने संभाग मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान पर विशाल जनसभा ली। इसके बाद दोपहर की उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राहुल गांधी जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। पास ही कांग्रेस के बड़े नेता खड़ दिख रहे हैं। दरअसल सभा के बाद जब राहुल गांधी एयरपोर्ट पहुंचे तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने जैन का परिचय राहुल गांधी से करवाया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने श्री जैन को आश्वस्त करते कहा- मैं हूं न। जब से यह तस्वीर वायरल हुई है, लोग तरह तरह कयास लगा रहे हैं। लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि राहुल ने रेखचंद जैन से आखिर कहा तो क्या कहा? ज्ञात हो कि पिछला विधानसभा चुनाव 27440 वोटों के विशाल अंतर से जीतने के बावजूद इस बार कांग्रेस ने जगदलपुर सीट पर रेखचंद जैन को टिकट नहीं दिया। राजनीति के जानकारों के साथ ही विभिन्न संघ- संगठनों के लोगों का मानना है कि जैन को टिकट देकर कांग्रेस इस सीट को अपनी झोली में आसानी से डाल सकती थी। टिकट न मिलने के बावजूद रेखचंद जैन कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के साथ पूरी शिद्दत से मैदान पर डटे हुए हैं। गांव से लेकर शहर तक जैन व उनके सहयोगी जिस मुस्तैदी के साथ प्रचार में डटे हुए हैं, उससे विपक्षी दल के लोग भी हैरत में हैं। जैन के पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा व ईमानदारी की खूब सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि उनके प्रति आम व खास लोगों में उमड़ी सहानुभूति की चर्चा से कांग्रेस आलाकमान भी अनभिज्ञ नहीं है। राहुल गांधी से पूर्व जगदलपुर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी श्री जैन की सराहना कर चुके हैं। चूंकि पार्टी ने उनके स्थान पर पूर्व महापौर को टिकट दिया है इसलिए जैन के राजनैतिक भविष्य के परिप्रेक्ष्य में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की, ऐसी चर्चा है। श्री गांधी ने न केवल उनकी सराहना की अपितु उनके भविष्य को लेकर भी आश्वस्त किया। करीब दो मिनट की चर्चा में जिस अंदाज में राहुल गांधी ने रेखचंद जैन को मैं हूं न कहकर भरोसा दिलाया, उसकी भी यहां चर्चा हो रही है।

तीन अक्षर में प्यार का सागर

राहुल गांधी और रेखचंद जैन की मुलाकात के बाद सुपरहिट हिंदी फीचर फिल्म ‘मैं हूं न’ के दृश्य लोगों के जेहन में घूमने लगे हैं। इस फिल्म में बड़े भाई शाहरुख़ खान अपने छोटे भाई जायेद की हौसला अफजाई कर उसे आगे बढ़ाने में पुरजोर मदद करते हैं। फिल्म का गीत – किसका है इंतजार ये तुमको मैं हूं न… देख लो इधर तो एकबार मैं हूं न, खामोश क्यों हो जो भी कहना है कहो, मांगना है जितना, प्यार मांग लो न, तुमको मिलेगा उतना प्यार मैं हूं न…। सूत्र बताते हैं कि राहुल के मुंह से निकले तीन अक्षर के बोल ‘मैं हूं न’ ने रेखचंद को ढाई अक्षर प्यार के से भी बढ़कर बहुत कुछ देने का संकेत दे दिया है। इन तीन अक्षरों के रूप में रेखचंद को प्यार का सागर मिल गया है।माना जा रहा है कि रेखचंद जैन को उनके राजनीतिक अनुभव और योग्यता के अनुरूप बड़ी पॉलिटिकल टर्निंग मिल सकती है। अब तो रेखचंद के लिए मैं हूं न वाक्य थाती बन गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS