City Media - Page 650 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 650

छग को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वचन है कांग्रेस का घोषणा पत्र

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने व्यक्त किया संकल्प
  • किसानों का कर्ज फिर माफ होगा, 3200 रु. क्विंटल में खरीदा जाएगा धान

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ को स्वस्थ, समृद्ध और शिक्षित बनाने का वचन पत्र है। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वादा किया था और उन्हें पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र और किए गए वादों को जनता गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा करती है। जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार का विजन डॉक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना लेकर आगे बढ़ रहे हैं ।

           बैज ने कहा है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र के वादों को पूरा करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 लाख किसानों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को कांग्रेस का जन घोषणा पत्र देकर कहा कि घोषणा पत्र के हर वादे को पूरा करने हेतु कार्ययोजना बनाएं। इसी का परिणाम है कि पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिखाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ। अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू.। पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदती थी। इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है। दीपक बैज ने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। यानी 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी। कांग्रेस सरकार बनते ही राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र- छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पूर्ववत निःशुल्क रहेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वर्ग की माताओं एवं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जाएगी। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रू. की जगह अब 6000 रू. मिलेगे और 4000 रू. सालाना बोनस अतिरिक्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 17.5 लाख गरीब परिवारों को हम आवास देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के तहत हम आवास देंगे। इसके लिये हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवा लिया है। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रूपए प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 10000 रूपए प्रतिवर्ष की जाएगी। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की बजाय 10 लाख रुपए मिलेंगे।साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को 50 हजार की बजाय अब 5 लाख रुपए तक की सहायता मिल सकेगी। राज्य के 6000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। सड़क दुर्घटना तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने माना मतदाताओं का आभार

0
  • पुलिस और प्रशासन को भी दीपक बैज ने दिया साधुवाद

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने बस्तर संभाग की बारह और छत्तीसगढ़ की अन्य आठ सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने लोकतंत्र के महायज्ञ में मत और सेवा की आहुति देने वाले मतदाताओं तथा निर्वाचन कर्मियों, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और उन्हें साधुवाद दिया है।

दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अमन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी एक अच्छी झलक मंगलवार को पहले चरण के मतदान में देखने को मिली। बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों तथा दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटना सुखद अहसास कराता है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग एवं राजनांदगांव, खैरागढ़, मोहला मानपुर, कवर्धा आदि जिलों के संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में भी किसी तरह की अप्रिय घटना मतदान के दौरान नहीं हुई। श्री बैज ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बस्तर के दूर दराज स्थित अति संवेदनशील पोलिंग बूथों के भी मतदाताओं ने निर्भय होकर एवं बढ़ चढ़कर भागीदारी दी। श्री बैज ने कहा कि मतदान में भाग लेने वाले मतदाता, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी और पुख्ता सुरक्षा देने वाले जवान, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी साधुवाद के पात्र हैं।

मतदाताओं ने कांग्रेस पर जताया भरोसा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बंपर वोटिंग ने साबित कर दिया है कि जनता जनार्दन का भरोसा कांग्रेस पर कायम है। उन्होंने कहा कि लोगों ने छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोटों के जरिए सहमति दे दी है। उन्होंने चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, अंतागढ़, केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सत्ता आएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बीस में से सत्रह सीटें कांग्रेस जीत रही है। दूसरे चरण में कांग्रेस 62 सीटें जीतेगी।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक बैज अब सेकंड फेस के चुनाव में सक्रिय

0

जगदलपुर अभा कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज अब राज्य के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। बैज बुधवार को धमतरी एवं कुरुद विधानसभा क्षेत्रों में देर रात तक जनसंपर्क तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों में व्यस्त रहे। जल्द ही वे अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि पीसीसी चीफ दीपक बैज 8 नवंबर को बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उसरीबेड़ा स्थित निवास से दोपहर 1 बजे रवाना हुए और शाम 5.30 बजे धमतरी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपक बैज ने पदाधिकारी – कार्यकर्त्ताओं को चुनाव प्रचार को लेकर टिप्स दिए। श्री बैज रात,7.30 बजे कुरुद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां जनसंपर्क कर पार्टीजनों की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रात 8.30 बजे देवेंद्र नगर रायपुर स्थित निवास पहुंचे। मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दूसरे चरण के चुनाव वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। उनका दौरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मतदान हो चुका है। बैज अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के साथ ही बस्तर की अन्य विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में भागीदारी देते रहे।

तीन मतदान कर्मियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

0
  •  नेशनल हाईवे पर बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत
  • मतदान संपन्न कराकर घर लौट रहे थे तीनों शिक्षकों

कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम बहीगांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन निर्वाचन कर्मियों की मौत हो गई। तीनों मृतक शिक्षक थे और निर्वाचन कार्य में उनकी ड्यूटी लगी थी।

मृतकों के नाम शिव नेताम निवासी बेड़मा, संतराम नेताम निवासी अंचलापारा धनोरा और हरेंद्र उईके बताए गए हैं। ये तीनों शिक्षक थे और उनकी ड्यूटी प्रथम चरण के मतदान में लगी थी। ये लोग निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के बाद बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 27 एम 1911 से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान आज तड़के करीबन 4.30 बजे ग्राम बहीगांव के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 0524 के साथ बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में शिव नेताम और संतराम नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरेंद्र उईके गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचते तक उसने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे गंभीर रूप से घायल हरेंद्र उइके को बाहर निकाल केशकाल अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद अस्पताल में उसकी मौत हुई। तीनों के शवों को मॉर्चूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

बंपर वोटिंग कांग्रेस पर जन विश्वास का संकेत : रेखचंद जैन

0
  •  भाजपा के झूठे व खोखले वादे पर न आने पर जैन ने माना जनता का आभार
  • बस्तर की सभी सीटों पर लहराएगा कांग्रेस का परचम

जगदलपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान को जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस की रीतियों- नीतियों पर जनता का भरोसा बताया है। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने जो जनोपयोगी योजनाएं चलाईं और अब कर्जमाफी, धान का 3200 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी आदि घोषणाएं की हैं, उन योजनाओं और घोषणाओं ने जनता का दिल जीत लिया है। जनता ने यह देखा है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार 2018 में की घोषणाओं को पूरा करने में पुरजोर प्रयास किया है। जनता ने भाजपा के 15 साल के कुशासन को देखा है और पांच साल के कांग्रेस के सुशासन को भी। कर्जमाफी पर भाजपा ने किसानों की दशा न सुधरने का जो अनर्गल प्रलाप किया उसे किसानों ने पसंद नहीं किया। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य आज देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में दिया जा रहा है। वर्तमान में जहां भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क़्विंटल देने का वादा किया है, वहीं कांग्रेस ने इस बार 3200 रुपए देने की बात कही है। इससे किसानों व उनके परिजनों में हर्ष है। कांग्रेस के कर्जमाफी की नकल करने की भाजपाई कोशिशों को भी जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। निवर्तमान विधायक जैन के अनुसार इसी कारण कांग्रेस बस्तर की सभी 12 सीटों पर फिर से जीत का परचम लहराएगी। जैन ने कहा है कि जनता को भ्रमित करने के लिए भाजपा अपनी जीत के उटपटांग आंकड़े पेश कर रही है। इन आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने का भाजपाई प्रयास सफल नहीं होगा। श्री जैन ने भाजपा के झूठे व खोखले वादों पर ध्यान न देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।

देव माइनिंग के दल्लीराजहरा कार्यालय में आज सुबह सुबह ED की रेड

0

दल्लीराजहरा देव मॉर्निंग के ऑफिस में ईडी की रेट , जिले के कई कांग्रेसी नेताओं में हड़कंप मचा l ईडी की टीम सुबह से ही देव माइनिंग के ऑफिस के पास दस्तावेज खंगाल रही है , आज सुबह 4:00 बजे से ई. डी की टीम सुमित लोढ़ा सौरभ लोढ़ा के‌ रायपुर स्थित आवास एवं डौण्डी निवास के साथ कार्यालय जिसमें माइनिंग, माइंस,ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है।

सियासी कड़वाहट के बीच ऐसी मिठास बस्तर में ही मुमकिन है

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर जब राजनीति में जहर बुझे जुबानी तीर चल रहे हों, राजनीतिक विरोधियों से दुश्मन जैसा व्यवहार आम हो चला हो, तब दो प्रबल प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी आपस में शिष्टाचार का सौहार्द पेश करते नजर आएं तो अहसास होता है कि राजनीति में अब भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो वैमनस्य की राजनीति से अछूते हैं। वैसे सियासी कड़वाहट के बीच ऐसी मिठास बस्तर में ही मुमकिन है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज व भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल दोनों की आत्मीय भेंट मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने आपस में गले मिलकर परस्पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

चित्रकोट के चुनावी अखाड़े में कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज को उतारा है तो भाजपा ने विनायक गोयल को। बस्तर की संस्कृति में परस्पर आदर और सम्मान का भाव है। यहां की राजनीति कभी संस्कृति पर भारी नहीं पड़ती। राजनीति अपनी जगह है और संबंध अपनी जगह। दीपक बैज की राजनीति में तो राजनीति की जगह व्यवहार सबसे ऊपर है। वे कांग्रेस के सांसद रहते हुए भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्रियों से बस्तर के हित में काम करा लेते हैं। वजह है बस्तर के विकास के लिए उनकी ललक और सक्रियता। ऐसे कई उदाहरण हैं जो दीपक बैज को राजनीति में एक खास पहचान दे रहे हैं। बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गॉर्डस की मदद के लिए संवेदनशील इलाके में रुककर उन्हें उपचार के लिए भेजकर उन्होंने अपनी मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया था तो भानुप्रतापपुर उपचुनाव के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात ने राजनीति में सुगंध अनुभव करा दी थी। मतदान के समय दो प्रतिद्वंद्वी इस तरह आदर सम्मान और प्रेम से मिलें तो लगता है कि बस्तर में लोकतंत्र की जड़ें आदिकाल से अब तक बहुत मजबूत हैं।

विकास, विश्वास व भरोसे का पर्याय बन गए हैं दीपक बैज

0
  • गाड़ी रुकवाकर ग्रामीण महिलाओं से पूछा दुख दर्द
  • पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं को पहुंचाई फौरी राहत

लोहंडीगुड़ा बस्तर में चुनावी दंगल के निर्णायक मतदाताओं का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है, जो माहभर के भीतर बाहर आ जाएगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बस्तर के सांसद एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज के प्रति आमजन के मन में जो विश्वास, लगाव और अपनापन कैद है, वह शायद कभी मुक्त हो पाए। दीपक बैज भी अपनी अवाम से उतना ही प्यार करते हैं। तभी तो वे वोट डालने के कुछ ही देर बाद जनता का सुख दुख पूछने निकल पड़े कर्तव्य पथ पर।

अकेले चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि समूचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों के भी सच्चे हमदर्द हैं अपने दीपक बैज। इससे पहले दो दफे चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके दीपक बैज अभी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं। विधायक के रूप में उन्होंने चित्रकोट क्षेत्रवासियों की जो सेवा की है, वह लोगों के लिए अनमोल धरोहर बन गई है। सांसद चुने के बाद भी दीपक बैज ने अपना सेवाकर्म जारी रखा है। इस बार कांग्रेस फिर से उन्हें चित्रकोट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। चित्रकोट समेत संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान के दिन भी श्री बैज ने सेवा धर्म निभाने में कोई कमी नहीं की।मतदान कर वापस लौट रहे दीपक बैज ने महिलाओं की भीड़ देख अपनी गाड़ी रोककर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने भीड़ में शामिल महिलाओं से बातचीत की, तो पता चला कि ये महिलाएं जल संकट को लेकर परेशान हैं। बैज ने गांव में व्याप्त पानी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए महिलाओं की समस्या का तत्काल निराकरण करा दिया। जल संकट दूर हो जाने पर क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार

0

डौंडीलोहारा  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोरली के शिक्षक व संबलपुर संकुल के समन्वयक गैंदलाल साहू के खिलाफ एक शिक्षिका ने छेडछाड़ व अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रांरभिक सबूत के आधार पर डीईओ मुकुल केपी साव ने उन्हें संकुल समन्वयक के पद से मुक्त करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फरदफोड़ में अध्यापन कार्य कराने के लिए अटैच किया है। ब्लॉक से शिक्षिका के साथ छेड़छाड़  करने वाले संकुल समन्वय संबलपुर कार्यवाही नहीं आवेदिका के द्वारा शासकीय डाक छोड़ने के दौरान अनावेदक गैंद लाल साहू (तात्का . संकुल समन्वयक संबलपुर) के द्वारा अपने निवास के निजी ऑफिस में अश्लील हरकत / छेड़छाड़ करने के संबंध में एक लिखित शिकायत आवेदन दिया था, जिसकी सम्पूर्ण जांच कार्यवाही में एवम जिला शिक्षा अधिकारी बालोद से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक गेंद लाल साहू के विरुद्ध धारा 354, 354 (क) भादवि का अपराध पाए जाने से आरोपी गैंद लाल साहू नि. संजय नगर डौंडीलोहारा विरुद्ध थाना डौंडीलोहारा में अपराध क्रमांक 176/ 2023 धारा 354, 354 ( क) भादवि का अपराध पंजीबद का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी गैद लाल साहू पिता तुकाराम उम्र 42 साल साकिन वार्ड नंबर 12 संजय नगर डौंडीलोहारा थाना डौंडीलोहारा जिला बालोद को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेजा गया है l

इस बार 75 पार, छग में फिर से कांग्रेस सरकार : दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बड़ी जीत का दावा
  •  अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए सत्ता हासिल करेगी कांग्रेस
    -अर्जुन झा-

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 75 से भी अधिक विधानसभा सीटों पर जीत रही है और हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।
चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद फुरसत के पलों में इस संवाददाता से छत्तीसगढ़ के चुनावी रण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की निस्वार्थ भाव से सेवा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की माटी का कर्ज चुकाने, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रणप्राण से काम किया है। उनकी सेवाभावना का व्यापक एवं सकारात्मक असर जनमानस पर पड़ा है। छत्तीसगढ़ के लोगों को पहली बार ऐसी सेवाभावी और समर्पित सरकार मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी केबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपना फर्ज बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास का नया आयाम गढ़ा है।

आज हमारा राज्य पिछड़ेपन के दाग धब्बे से मुक्त होकर देश के दीगर राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गया है। भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को गैर कांग्रेसी सरकारें भी अपना रही हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए निसंदेह गौरव की बात है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कर्जमाफी, ऊंची दर पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि के जरिए प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, उनकी परचेसिंग केपेसिटी बढ़ी है। किसान ट्रेक्टर व अन्य वाहन खरीदने और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सक्षम हो गए हैं। बैज ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए भी हमारी सरकार ने ठोस कार्य किए हैं। साथ से भी अधिक प्रकार के वनोपजों की खरीदी अच्छी दरों पर हमारी सरकार कर रही है। तेंदूपत्ता की दर बढ़ाकर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाई गई है। राजीव न्याय योजना से मजदूरों का भी जीवन खुशहाल हुआ है। रीपा यूनिटों में महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। आदिवासी संस्कृति, कला, खानपान, परंपराओं, आस्था केंद्रों के पुनरोद्धार के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई कमी नहीं की है। इस वजह से जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद राज्य के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव में मिला है। इसलिए हम पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा कर रहे हैं कि अबकी बार 75 पार, फिर से कांग्रेस की सरकार।
बॉक्स फोटो के साथ


पूजा अर्चना कर वोट देने गए बैज दंपत्ति

7 नवंबर को सुबह दीपक बैज ने अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज के साथ पूजा अर्चना के बाद वोट देने के लिए निकले। दीपक बैज और पूनम बैज ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित अपने गृहग्राम ग्राम गढ़िया के गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की। दोनों ने भगवान की आरती की। पूजा अर्चना कर दीपक बैज व पूनम बैज ने गढ़िया के मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट देने के लिए बैज दंपत्ति वीआईपी कल्चर से परे रहते हुए कतार में लगे रहे। लाईन में लगे अन्य मतदाता उनसे वोटिंग के लिए पहले जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन बैज दंपत्ति ने चुनाव प्रक्रिया के पालन से अपना कदम नहीं खींचा। उनकी इस सादगी को देख वहां मौजूद तमाम लोग प्रभावित नजर आ रहे थे।

बस्तर में कांग्रेस की बहार : जैन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने भी अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन के साथ कुलदेवी की पूजा अर्चना कर कांग्रेस की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा पाठ के बाद जैन दंपत्ति भी वोट देने अपने निर्धारित पोलिंग बूथ में गए। वोट डालने के बाद इस संवाददाता से चर्चा में रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बहार है, इस बार 75 पार है और फिर से आ रही कांग्रेस की सरकार है। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 75 से भी ज्यादा सीटें और बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल कर रही है। भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को नए सिरे से विकास गढ़ बनाने, सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए जो मेहनत की है, उसका सुफल कांग्रेस को मिलना तय है। हमारी कांग्रेस सरकार ने गांव, गरीब, आदिवासी, किसान, महिला और युवा वर्ग के हित में सराहनीय कार्य किए हैं। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आदि ने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं, वे समाज को बुलंदी पर पहुंचाने में सहायक होंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS