City Media - Page 652 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 652

जन्म से लेकर मृत्यु तक आमजन के साथ है कांग्रेस : दीपक बैज

0
  • चुनाव घोषणा पत्र जारी किया प्रदेश अध्यक्ष ने
  • धान की खरीदी 32 सौ रु. प्रति क्विंटल की दर से

जगदलपुर चुनावी घोषणा पत्र के मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच तू डाल -डाल, तो मैं पात – पात वाला खेल चला और इस खेल में कांग्रेस बाजी मार ले गई। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ खड़े रहने की बात नजर आई है। भाजपा जहां धान की खरीदी 31 सौ रु. प्रति क्विंटल की दर से करने की बात कही है, वहीं कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़कर 32 सौ रु. क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा कर दिया है।

कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र रविवार को राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों में जारी किया गया। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस पूर्व कार्यकाल की तरह नए कार्यकाल में भी किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी। किसानों का धान 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इस बार तिवरा भी समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा। सभी प्रकार की वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी तथा प्रति किलो 10 रु. अतिरिक्त दिए जाएंगे। तेंदूपत्ता की राशि प्रति मानक बोरा 6000 हजार रुपए दी जाएगी और हर तेंदूपत्ता श्रमिक परिवार को प्रति वर्ष 4000 रु. का बोनस दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का कर्ज और टैक्स माफ किया जाएगा। महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सक्षम योजना के तहत लिया गया ऋण भी माफ होगा। पीसीसी चीफ एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के खर्च की चिंता से पालकों को मुक्त करने का बीड़ा कांग्रेस उठाने जा रही है। इसके तहत केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त कर दी जाएगी। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल में तब्दील किया जाएगा। मजदूरों को सालाना दस हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा। हर उपभोक्ता को प्रति माह दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, गैस सिलेंडर मात्र 500 रु. में दिया जाएगा। 17 लाख 50 हजार गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। दस लाख रु. तक का ईलाज और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का भी ईलाज मुफ्त में होगा। युवाओं को उद्योग व्यवसाय के ऋण में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी, राज्य में सात सौ नए रीपा केंद्र खोले जाएंगे, जातिगत जनगणना कराई जाएगी और अंत्येष्टि के लिए मुफ्त लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है, इसलिए हमारा यह घोषणा पत्र भरोसे का घोषणा पत्र है।

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

0
  • धारा 307,34 भादवि के आरोपीगण को पकड़ने के लिये पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के ठिकानो में दबिश देने के कारण आरोपीगण दबाव में आकर मान.न्यायालय के समक्ष किया आत्मसमर्पण

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम ओड़ारसकरी में हुये हत्या के प्रयास के आरोपियों ने पुलिस द्वारा उसके ठिकानो पर दबिश देने से दवाब में आकर किया माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा उनि मनीष कुमार शेण्डे के टीम द्वारा थाना अर्जुन्दा में हुये हत्या के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम द्वारा उसके ठिकानो पर घटना दिनांक 10.10.2023 से लगातार दबिश देने के कारण आखिरकार आरोपियों ने माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण

दिनांक 10.10.2023 को पीड़ित सुरेन्द्र सिन्हा के घर ग्राम ओड़ारसकरी में छठ्ठी का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय पडोस में रहने वाला जोहन निर्मलकर नें पीड़ित सुरेन्द्र सिन्हा एंव उसके घर आये हुये मेहमान के साथ गाली गलौज कर मारपीट वाद विवाद कर दिया था जिस पर थाना अर्जुन्दा में दोनो पक्षो के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया था। उसी बात को लेकर आरोपी जोहन निर्मलकर के लड़का एंव उसके साथियों के द्वारा मेरे पिता जी के साथ मारपीट किये हो कहकर आवेश में आकर पीड़ित सुरेन्द्र को जान से मारने की नियत से पकड़कर आरोपी दीपक निमर्लकर, देवेन्द्र निर्मलकर एंव उसके साथी लेखराम निर्मलकर के द्वारा पीड़ित सुरेन्द्र सिन्हा के हाथ कलाई में एंव सीने में सब्जी काटने के चाकू से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पहुचाकर अपने वाहन कार सेण्ट्रो कमांक सीजी 07 बी.टी. 9201 में बैठकर फरार हो गया। जिसकी पता तलाश लगातार की जा रही थी। आरोपियो के सभी ठिकानो पर लगातार दबिश देने से आरोपियों द्वारा दिनांक 04.11.2023 को माननीय जे.एम.एफ.सी.न्यायालय गुण्डरदेही जिला बालोद के समक्ष आत्मसमर्पण करने की मेमो माननीय न्यायालय से प्राप्त होने पर आरोपियों की गिर0 हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपियों की गिर0 की गई। तथा आरोपी दीपक एंव देवेन्द्र के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर एक उसके साथी जो घटना के समय आरोपियों के साथ था जो घटना कारित करने में सहयोग किया गया था जिसे दिनांक 04.11.2023 को क्रमश: 13/35, 13/40, 21/40 बजे गिर0 किया गया। प्रकरण में कार्यवाही हेतु मान0न्याया0 से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों द्वारा घटना के समय पहने कपड़े एंव घटना में प्रयुक्त वाहन सेण्ट्रो कमांक सीजी 07 बी.टी. 9201 को जप्ती कार्यवाही की गई। प्रकरण के सभी आरोपियों को आज दिनांक 05.11.2023 को मान.न्याया. के समक्ष न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा मनीष कुमार शेण्डे, सउनि कमलेश साहू, प्रआर0 ईश्वरी साहू क्रमांक 891, आर. बलदेव महावीर क्रमांक 209, 317, 555 का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नामांकन 5 दिसम्बर से शुरू

0
  • मतदान और परिणाम 19 दिसम्बर को होगी

दल्लीराजहरा – नगर के राजहरा व्यापारी संघ चुनाव संचालन समिति को दि. 24/09/2023 को राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष ने अपनी सहयोगी टीम के साथ उपस्थित होकर उनका कार्यकाल समाप्त (वर्ष 22-23) होने के कारण इस्तीफ सौप दिया था पश्चात स्नेह सम्मलेन में विधिवत घोषणा पश्चात राजहरा व्यापारी संघ चुनाव संचालन समिति ने वर्ष 2024-25 के लिये चुनाव कराने का निर्णय लिया है। सात सदस्यों की समिति में चुनाव का समय दीपपर्व एवं विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद का तय किया गया है।

इस नियम से होगा चुनाव

1) दिनांक 05-12-23 दिन मंगलवार से दिनाक 07-12-23 दिन गुरुवार तक विभिन्न पदों के प्रत्याशीयो के लिये आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे।

(2) दिनांक 09-12-23 दिन शनिवार से दिनांक 12-12-23 दिन मंगलवार तक प्रत्याशीयों द्वारा आवेदन पत्र संध्या 6 बजे तक जमा किये जा सकेगे |

(3) दिनांक 14-12-23 दिन गुरुवार को प्रत्याशी नाम वापसी संध्या 6 बजे तक किया जाएगा।

(4) दिनांक 16-12-23 दिन को प्रत्याशियों की अंतिम सूचि प्रकाशित की जायेगी।

(5) दिनांक 19-12-23 दिन मंगलवार प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा।

(6) परिणाम की घोषणा मतगणना के पश्चात चुनाव समिति के पदाधिकारीयों के द्वारा दी जाएगी।

(7) दिनांक 19-12-23 दिन मंगलवार प्रातः 9 बजे से मतदान संध्या 5 बजे तक होगा।

(8) परिणाम की घोषणा मतगणना के पश्चात् चुनाव समिति के पदाधिकारियों के द्वारा संपन्न होगा। जिसमे कन्हैया लाल कुकरेजा, झुमरलाल छाजेड, शिखरचंद जैन, राजेश अग्रवाल,श्रीकान्त गोलछा, अमित मूंदड़ा एवम भूपेंद्र डहरवाल द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी।

कांग्रेस राज में धर्मान्तरण का खुला खेल : योगी आदित्यनाथ

0
  •  भानुप्रतापपुर पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
  •  कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा साधा निशाना

भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव का पहला फेज करीब पहुंच चुका है। दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के दिग्गज नेताओं की विशाल आमसभा जारी है। दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप दौर चल रहा है। शनिवार को भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक ऊत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल आमसभा हुई। योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का ताबड़तोड़ आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर छत्तीसगढ़ में बेहतर सरकार देने की अपील की।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने चुनावी रण में अपना पूरा दम लगा रखा है। हर दिन बड़े- बड़े नेताओं एवं मंत्रियों की चुनावी रैलियां और सभाएं हो रही हैं। रैलियों और सभाओं में सभी दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांकेर के भानुप्रतापपुर में बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन एक साथी ने बिहार में चारा घोटाला किया था और छत्तीसगढ़ में एक ने गोबर घोटाला किया है। यही उनकी प्रवृति है। कांग्रेस सरकार यहां की जनता से धोखाधड़ी कर रही है। इनका विकास से कोई लेना देना नहीं है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने छल किया है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खुला खेल खेला जा रहा है। कांग्रेस विकास की बात करती है। विकास तो हुआ नहीं, लेकिन विनाश जरूर हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी योजनाओं के नाम पर जमकर भ्रटाचार किया है। नतीजा यह है की आज कांग्रेस सरकार की योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदधिकारी उपस्थित थे।

लगे बुलडोजर बाबा के नारे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी जैसे बड़े राज्य में अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों की अवैध अचल संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। जिसके चलते यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ देश विदेश में प्रसिद्ध हो चुके हैं। योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही उपस्थित जनों ने बुलडोजर बाबा के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

0
  •  हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली के बहाने दिखाई ताक़त
  •  तीस किमी चली बाइक रैली का विश्रामपुरी में समापन =

केशकाल केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम शनिवार को रावण भाठा से विशाल बाइक रैली निकाल कर विपक्ष की नींद खराब हराम कर दी। बाइक रैली में करीब दस हजार युवाओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए।करीब तीन किलो मीटर लंबी रैली का काफिला जब शुरू हुआ तो आधे घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।
रैली का नेतृत्व स्वयं कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम कर रहे थे।संत नेताम का काफिला केशकाल के रावणभाठा से शुरू होकर केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर विश्रामपुरी में आमसभा में तब्दील हो गई। संतराम नेताम ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो बार जनता ने आशीर्वाद के साथ सेवा का मौका दिया है। इसी तरह किसान पुत्र को आपका आशीर्वाद पुनः देकर सेवा का अवसर दें। रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक शिशुपाल शोरी, बिरेश ठाकुर, नितिन पोटाई, सगीर खान के अलावा हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा अडानी संग खड़ी है, कांग्रेस आदिवासी के साथ :राहुल गांधी

0
  •  आदिवासियों से नफरत करते हैं भाजपा के नेता
  • वे नहीं चाहते आदिवासी बच्चे शिक्षित बन आगे बढ़ें
  • भाजपा आदिवासियों को वनवासी पुकारती है
  • आदिवासियों को पेशाब कांड याद दिलाया राहुल ने

जगदलपुर कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को बस्तर की जमीन से भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को घोर आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों की जमीन, जंगल और जल छीनकर अडानी जैसे उद्योगपतियों को दे रही है। भाजपा अडानी के साथ खड़ी है और कांग्रेस आदिवासियों के साथ है।
जगदलपुर में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर शब्द बाण चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग आदिवासियों को आदिवासी कहना पसंद नहीं करते, वे उन्हें वनवासी कहते हैं। दरअसल उनकी नजरों में आदिवासियों की कोई इज्जत नहीं है। मध्यप्रदेश में एक आदिवासी युवक के साथ हुए पेशाब कांड का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्त्ता ने यह गंदा और अमानवीय कृत्य किया था। भाजपा नेता आदिवासियों के साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं। यह बात उनके वनवासी शब्द के इस्तेमाल से भी जाहिर होती है। जंगल में जानवर रहते हैं, इसलिए भाजपा और आरएसएस के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। वे हमेशा आप लोगों को जंगलों में ही रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि आदिवासी युवा और बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी, पॉयलट बनें। इसीलिए भाजपा के शासन में बस्तर के तीन सौ स्कूल बंद करवा दिए गए थे। भूपेश बघेल की सरकार ने बंद स्कूलों को फिर से शुरू कराया और दर्जनों आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलवाए। ताकि आपके बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ बोल सकें, देश विदेश में काम कर सकें।  गांधी ने कहा कि भाजपा हमेशा से बड़े उद्योगपतियों का भला करने में लगी रहती है, जबकि कांग्रेस आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के जंगलों में में आयरन ओर निकालने का प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप को भाजपा ने दे दिया था। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रोजेक्ट कैंसिल कर दिया। क्योंकि जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। इसीलिए हमारी सरकार ने ट्रायबल बिल लाया, पेसा कानून बनाया है। भाजपा इन कानूनों की भी परवाह नहीं करती और जल, जंगल, जमीन अपने उद्योगपतिमित्रों को सौंप देती है। भाजपा की मंशा है कि आदिवासी जंगलों में रहकर ही समाज की मुख्यधारा से कटे रहें। संयोग देखिए कि मोदी सरकार जंगलों को भी अपने उद्योगपति मित्रों के हवाले करती जा रही है। अब दोबारा मोदी यहां आएं, तो आप लोग उनसे यह जरूर पूछना कि जल जमीन और जंगल तो हमसे छीनते जा रहे हो, फिर हम रहें कहां? राहुल गांधी ने कहा कि मेरे बार बार आदिवासी बनाम वनवासी शब्द का मुद्दा उठाने पर अब नरेंद्र मोदी ने भी आदिसियों को आदिवासी कहना शुरू कर दिया है।

कर्जमाफी से किसान ने खरीदी कार
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। रायपुर के ग्राम कठिया में अपने द्वारा धान फसल की कटाई की जाने का अनुभव राहुल गांधी ने साझा किया। उन्होंने कहा कि किसान के साथ मैंने दो घंटे तक धान की कटाई की थी। तब उस किसान से पूछा था कि आपका कर्ज माफ हुआ कि नहीं? इस पर किसान ने खुश होकर बताया कि हां माफ हो गया है और उस रकम से मैंने बड़ी गाड़ी खरीद ली है। राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह के उपाय करके कांग्रेस किसानों के जीवन में बदलाव ला रही है। आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए भी कांग्रेस सरकार ने ठोस पहल की है। छत्तीसगढ़ आज तेजी से उन्नति कर रहा है और तरक्की का यह सफर कांग्रेस के नेतृत्व में आगे भी जारी रहेगा।

गिनाई भूपेश सरकार की उपलब्धियां
राहुल गांधी ने अपने भाषण में भूपेश बघेल सरकार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि भाजपा जितना कहती है, उससे भी ज्यादा कर दिखाती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने धान की कीमत प्रति क्विंटल ढाई हजार रु. देने का वादा किया था, मगर उससे बढ़कर 2640 रु. की दर पर धान की खरीदी की। आगे हम धान की दर को तीन हजार रु. क्विंटल तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा तीन हजार रु. दिया जाता था, हमारी सरकार ने उसे बढ़ाकर चार हजार रु. कर दिया है। अगले तेंदूपत्ता सीजन में हर तेंदूपत्ता श्रमिक परिवार को चार हजार रुपए का बोनस दिया जाएगा। मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कोंटा, मोहन मरकाम कोंडागांव, जतिन जायसवाल जगदलपुर, चंदन कश्यप नारायणपुर, लखेश्वर बघेल बस्तर, विक्रम मंडावी बीजापुर, छविंद्र कर्मा दंतेवाड़ा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

जैन ने किया राहुल गांधी का स्वागत

0

जगदलपुर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने जगदलपुर आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आत्मीय स्वागत किया। जैन ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राहुल को तिरंगा गमछा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी विमानतल पर मौजूद थे।

नगरनार प्लांट पर मोदी की चुप्पी को समझ गए लोग : रेखचंद

0
  • प्रधानमंत्री के झूठ को जान चुकी है बस्तर की जनता
  •  बस्तरिहाओं को गारंटी देने में नाकाम रहे हैं पीएम

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को मतदाता समझ रहे हैं। इस मामले पर भाजपा अगर चुप्पी साध रही है, तो मतदाता भी अपना हित अहित समझ रहे हैं। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा बस्तर संभाग से रिजेक्ट हो रही है। कांग्रेस के पक्ष में जनादेश जाता देख भाजपा नेता बेचैन हो रहे हैं। रेखचंद जैन ने कहा है कि एक माह पहले जगदलपुर आए प्रधानमंत्री ने नगरनार प्लांट को लेकर कोई ठोस आश्वासन यहां की जनता को नहीं दिया था। दो दिन पहले कांकेर की सभा में भी वे गोल- मोल बात करके चले गए। क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने की जिस बुनियाद पर यह प्लांट खड़ा किया गया है, उसके पूरा न होने से युवाओं में हताशा व निराशा है। भाजपा की नीति के कारण प्लांट में मजदूरी करने के योग्य भी बस्तर के लोगों को नहीं समझा गया है। भू प्रभावित किसान परिवारों की बेटियां नौकरी के लिए धरना देने बाध्य हैं। इन जैसे अनेक कारणों के आधार पर कहा जा सकता है कि जिस दावे और सोच के साथ इसकी स्थापना की गई थी, उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है, जिसके अधीन यह प्लांट आता है। इसे देखते हुए ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य विधानसभा से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि यदि केंद्र इसके संचालन में असमर्थ है, तो राज्य सरकार इसे चला सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री को यह मंजूर नहीं था। इससे उनके अरबपति मित्र अडानी की मंशा की पूर्ति नहीं हो पाती। अदानी को यह प्लांट सौंपने विनिवेशीकरण का फार्मूला बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन का कहना है कि नगरनार प्लांट को लेकर बस्तर की जनता एक लाईन में यह सुनना चाहती है कि इसका निजीकरण या विनिवेशीकरण नहीं किया जाएगा लेकिन भाजपा के सभी जिम्मेदार नेता और मंत्री ऐसा कहने से बच रहे हैं क्योंकि उनके मन में खोट और दिमाग में साजिश है। भाजपा सीधे- सीधे जनता से कहे कि यहां के खनिज संसाधन या उस पर आधारित किसी भी उद्योग को अडानी को नहीं सौंपा जाएगा।

100 से 90 हो गई वनोपज
कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर की जनता प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को बखूबी समझ गई है। 2014 में भी देश के लोगों को 15- 15 लाख रुपये देने का झूठ पहली बार कांकेर की जनता को परोसा गया था। प्रधानमंत्री फिर से यहां झूठ बोलकर गए हैं। एक माह पहले जगदलपुर में उन्होने केंद्र सरकार द्वारा 100 वनोपजों पर एमएसपी देने की बात कही थी। यह वनोपज कांकेर पहुंचते तक 90 हो गई हैं। श्री मोदी को लगता है कि वे यहां कुछ भी बोलकर जाएंगे और जनता उन पर भरोसा कर लेगी, तो यह उनका भ्रम है। सच्चाई यह है कि भाजपा जनता का भरोसा तोड़ने वाली पार्टी साबित हुई है। बेरोजगारी- मंहगाई से जूझ रही जनता को जिस ठोस आश्वासन की प्रधानमंत्री से उम्मीद थी, वह फिर से टूटी है। बस्तर के लाखों परिवारों को बेहतर भविष्य की गारंटी देने में प्रधानमंत्री नाकाम रहे हैं।

भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र सरकार बनते ही होगा प्रदेश के हर वर्ग को लाभ:–देवलाल ठाकुर

0
  • छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का संकल्‍प पत्र ‘मोदी जी की गारंटी’ जारी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए दाम:–देवलाल ठाकुर
  • घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा दल्ली मंडल में दिखा उत्साह फोड़े फटाके और बाटी गई मिठाई

डौंडीलोहारा:– भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

देवलाल ठाकुर ने कहा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर बताया कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

भाजपा के द्वारा की गई घोषणा

– 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।

– 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।

– किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।

– बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी।

– महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्‍तीय सहायता।

– 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।

तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।

– भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।

– आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।

– भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे

– छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।

– हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।

– हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।

– अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

– पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख लोगों को घर।

– युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्‍याज मुक्‍त ऋण।

– रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर विकास के लिए दिल्‍ली की तर्ज पर स्‍पेशल कैपिटल रीजन।

नया रायपुर में होगा मध्‍य भारत का इनोवेशन हब। 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।

– बीपीएल बालिकाओं के जन्‍म पर डेढ लाख का आश्‍वासन प्रमाण पत्र

– कालेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रेवल्स अलाउंस

आस्था, विश्वास, विकास और ओज का पर्याय बने दीपक बैज

0
  • जन आस्था और विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरा है बस्तर का दीपक
  • ओज से भरे दीपक बैज ने फैलाया विकास का उजाला

-अर्जुन झा-

जगदलपुर आस्था, विश्वास, श्रद्धा, ओज और पवित्रता का प्रतीक होता है दीपक। दीपावली का त्यौहार करीब है और चुनावी त्यौहार का भी दौर चल रहा। दिवाली में दीपक का महत्व सर्वविदित है। वैसे ही बस्तर और चित्रकोट के ‘दीपक’ की भी अहमियत को बस्तर लोकसभा क्षेत्र और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोग सालों से महसूस करते एवं देखते आ रहे हैं। जन आस्था, विश्वास, ओज और ओज के प्रतीक बन चुके बस्तर के माटीपुत्र दीपक बैज ने बिना भेदभाव और राजनैतिक दुर्भावना के अपने संसदीय क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास का उजाला फैलाया है। समूचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र को विकास का नया आयाम दिया है। बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और यहां के आदिवासियों एवं वनवासियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी दीपक बैज की सक्रियता संसद से लेकर सड़क तक में नजर आई है।
संसद, विभिन्न विभागों के मंत्रालयों एवं वरिष्ठतम अधिकारियों के दफ्तरों में सांसद दीपक बैज अपने क्षेत्र की अवाम के हक के लिए मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। उनके प्रयासों के सुफल भी सामने आए हैं। दीपक बैज के संघर्ष का ही नतीजा है कि बस्तर के लिए नियमित रेल सेवा बहाल हो पाई, रायपुर – जगदलपुर नेशनल हाईवे को फोरलेन सड़क में तब्दील करने की मंजूरी मिली। टाटा समूह के लिए अधिग्रहित जमीन आदिवासियों को वापस मिल गई। बोधघाट परियोजना का काम रद्द हुआ, जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि और पचासों गांव डूबान में आने से बच गए। इसके बदले दूसरी सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली। यह नई परियोजना आदिवासी किसानों के जीवन में खुशहाली लाने में मददगार बनेगी। किसान दोहरी फसल लेकर आर्थिक रूप से संपन्न हो सकेंगे। वनोपजों पर निर्भर आदिवासियों को आय का और भी बढ़िया जरिया मिल जाएगा। दीपक बैज की पहल पर ही बस्तर में अब औद्योगिक क्रांति आने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद दीपक बैज की मांग के अनुरूप बस्तर संभाग में अनेक रीपा यूनिटों की स्थापना कराई है। इन यूनिटों में यहां के आदिवासी युवाओं और महिलाओं को भरपूर रोजगार मिलने लगा है। वे स्वयं लघु उद्योग चलाकर मजदूर से मालिक बन गए हैं। उनके उद्योगों में निर्मित हो रहे उत्पादों की डिमांड देशभर में हो रही है। जिस ईमली, महुआ, चार, चिरोंजी आदि को वे नून (नमक) के बदले ही व्यापारियों के हवाले कर देते थे, उन्हीं चीजों को आदिवासी अब अच्छे दामों पर बेचकर कमाई करने लगे हैं। इन वस्तुओं से रीपा यूनिटों में उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ बनने लगे हैं।

बस्तर को मिली वैश्विक पहचान
सांसद दीपक बैज की पहल पर बस्तर में कई निजी उद्योग भी स्थापित हुए हैं, जो वनोपजों से बेमिसाल प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं। इन उद्योगों ने अपने उत्पादों से जहां बस्तर को वैश्विक पहचान दिलाई है, वहीं स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। बस्तर में ईमली की उपज बड़े पैमाने पर होती है और उसकी क्वालिटी भी बड़ी अच्छी है।यहां स्थापित एक उद्योग में ईमली से सॉस और कैंडी बनाई जाती है। इस ईमली सॉस और कैंडी की तो अब सात समंदर पार भी धूम मच रही है। यहां निर्मित ईमली सॉस और कैंडी को अमेरिका के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही सांसद दीपक बैज, उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र सूर्यांश बैज ने उक्त उद्योग में तैयार ईमली सॉस एवं कैंडी की बड़ी खेप को हरी झंडी दिखाकर अमेरिका के लिए रवाना किया था। इस तरह बस्तर की वन उपज भी पूरी दुनिया में धूम मचा रही हैं।

बढ़ेगी रेल सेवा, मिलेगा रोजगार
दल्ली राजहरा से रावघाट, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन निर्माण के काम में गति आई। इससे बस्तर की कनेक्टीविटी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, मुंबई, कोलकाता, भोपाल राजनांदगांव आदि शहरों तक बढ़ जाएगी। बस्तर के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर और किफायती यात्री ट्रेन सेवा मिलने लगेगी। वहीं ट्रेन सेवा शुरू हो जाने से बस्तर पर्यटन हब के रूप में विकसित हो जाएगा। चित्रकोट वाटर फॉल में बारहों माह पर्यटकों का मेला लगा रहेगा और स्थानीय लोगों को रोजी रोजगार के साधन मिलने लगेंगे। होटल और यात्री परिवहन व्यवसायियों को भी बड़ा लाभ होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS