City Media - Page 653 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 653

चित्रकोट की तिकड़ी का नाम, बैज, बेंजाम और बलराम…

0

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य के पर्याय चित्रकोट के विकास की गाथा एक तिकड़ी के जिक्र के बिना अधूरी है। चित्रकोट विधानसभा इलाके में इस तिकड़ी की बादशाहत लोगों के दिलों में राज करती है। बस्तर सांसद चुने जाने के पहले दीपक बैज चित्रकोट विधायक हुआ करते थे। चित्रकोट के आंगन में उनके विकास के काम नजर आए तो विधानसभा में प्रतिपक्ष के विधायक के तौर पर उनका जोशीला संघर्ष यादगार बना। जब वे 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को तोड़कर बस्तर सांसद बन गए तो उनका संघर्ष लोकसभा में सबके आकर्षण का विषय बन गया। आदिवासी हितों के लिए लोकसभा में उनकी सक्रियता ने देश को बता दिया कि मुद्दत बाद बस्तर की भावना का झरना किस तरह व्यक्त हो रहा है। दीपक बैज आदिवासी समाज के राष्ट्रीय हित चिंतक के तौर पर उभरे तो कांग्रेस के अपने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। वह दीपक के जन्मदिन का तोहफा था। छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में दीपक के संघर्ष का दायरा बढ़ता गया और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को अहसास हुआ कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन को दीपक जैसे युवा, तेजतर्रार और सबको साथ लेकर चलने वाले विनम्र नेतृत्व की जरूरत है। चुनाव के तीन महीने पहले उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई।

दीपक बैज ने इन तीन महीने में दिन रात मेहनत कर युवाओं को कांग्रेस के काम पर लगा दिया। युवाओं को आभास करा दिया कि कांग्रेस ही युवा नेतृत्व को अवसर प्रदान करती है। जब दीपक बैज ने बस्तर सांसद चुने जाने के बाद चित्रकोट की विकास यात्रा की धरोहर राजमन बेंजाम को सौंपी तो चित्रकोट के विकास को दोहरी ताकत मिल गई। दीपक और बेंजाम अपनी धरती का विकास करते रहे तो लोक त्योहारों पर साथ साथ थिरकते रहे। यह विकास के सुर और ताल का संगम कायम है। दीपक अब चित्रकोट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो उनकी जिम्मेदारी पूरे प्रदेश की है। लिहाजा उनके लिए मैदान में बेंजाम और बलराम डटे हुए हैं। अब चुनाव को तीन दिन शेष बचे हैं तो कहा जा रहा है कि इस तिकड़ी की बादशाहत कांग्रेस के लिए वरदान साबित होगी।

संवेदनशील इलाकों में बेंजाम व युवाओं ने सम्हाला मोर्चा

0
  •  नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर कर रहे हैं प्रचार
    लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में विधायक राजमन बेंजाम ने क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में मोर्चा सम्हाल लिया है।  बेंजाम के साथ कांग्रेस के नेता और युवा कार्यकर्त्ता भी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। राजमन बेंजाम शुरू से दीपक बैज के विजय अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

वे ऐसे इलाकों में जाकर बैज के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं, जहां आम दिनों में भी लोग जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। राजमन बेंजाम ने शुक्रवार को बास्तनार ब्लॉक के काकलुर जैसे संवेदनशील इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में सभा की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश के नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस सरकार ने किसानों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों, युवाओं और महिलों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए ठोस कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार ने हमारी आदिवासी संस्कृति, आस्था केंद्रों, परंपराओं, कलाओं, आदि के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें हमारा आदिवासी समाज कभी भुला नहीं सकता। राजमन बेंजाम ने आदिवासियों और किसानों की हितैषी कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। वहीं कुकानार इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं की टीम सक्रिय है। ये कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद और दीपक बैज जिंदाबाद के नारे बुलंद करते घूम रहे इन कार्यकर्त्ताओं का हौसला देखते ही बनता है।

सुशील मौर्य ने फिर लगा दी भाजपाई किले में बड़ी सेंध

0
  • जमावड़ा-1 गांव के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हो गए शामिल
  •  कांग्रेस के कुनबे को बढ़ाने में कामयाब हो रहे हैं मौर्य

जगदलपुर विधानसभा चुनाव में बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य की कुशल रणनीति व्यापक असर दिखा रही है। मौर्य भाजपा के किले में लगातार सेंध लगाकर कांग्रेस के कुनबे को बढ़ा रहे हैं। मौर्य अब तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष पद का दायित्व सम्हालने के बाद से ही सुशील मौर्य कांग्रेस को और भी मजबूत करने में दमखम के साथ लगे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल की विजयी अभियान को गति देने में सुशील मौर्य अहम भूमिका निभा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि को मनाकर जतिन के पक्ष में काम करने के लिए राजी किया। उसके बाद भाजपा सेना को पस्त करने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए सुशील मौर्य विशेष रणनीति पर काम आरंभ किया। इसका परिणाम यह हो रहा है कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं और नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं का अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होना शुरू कर दिया है। मौर्य अब तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं से भगवा गमछा उतरवाकर कांग्रेसी चोला पहना चुके हैं। इसी क्रम में जामवाड़ा -1 के दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष महापौर सफिरा साहू की उपस्थिति व धनसिंह बघेल जनपद सदस्य व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष फूलसिंह बघेल के नेतृत्व में जमावड़ा-1 के दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत कर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान टीव्ही रवि,प्रवक्ता अवधेश झा, महामंत्री जाहिद हुसैन, अभिषेक नायडू, सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

दंतेवाड़ा में गूंज रही है जूनियर बस्तर टाइगर की दहाड़

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा को व्यापक जनसंमर्थन
  •  माकपा समर्थक दो सरपंच शामिल हो गए कांग्रेस में

दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा की वादियों में जूनियर बस्तर टाइगर छविंद्र महेंद्र कर्मा की दहाड़ चारों ओर सुनाई दे रही है। जूनियर बस्तर टाइगर के समर्थन में मतदाता लामबंद हो रहे हैं।. छविंद्र को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस ने बस्तर संभाग की प्रतिष्ठित दंतेवाड़ा सीट से स्व. महेंद्र कर्मा के सुपुत्र छविंद्र कर्मा को चुनावी समर में उतारा है। महेंद्र कर्मा बस्तर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में गिने जाते थे। महेंद्र कर्मा अपनी दबंग और बिंदास कार्यशैली के कारण बस्तर टाइगर के नाम से सुविख्यात थे। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान दरभा घाटी में नक्सलियों द्वारा किए गए बारुदी विस्फोट में महेंद्र कर्मा की शहादत हुई थी। अब लोग उनके सुपुत्र छविंद्र को जूनियर बस्तर टाइगर के नाम से पुकारने लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा और दंतेवाड़ा प्रभारी एम शंकर राव ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित गीदम ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में धुंआधार जन संपर्क किया। सबसे पहले  कर्मा,  राव, विमल सुराना और अन्य नेताओं व कार्यकर्त्ताओं का काफिला घोटपाल पंचायत पहुंचा। वहां छविंद्र कर्मा, शंकर राव, विमल सुराना ने ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर उन्हें भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यों व लोक कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी दी। कांग्रेस सरकार की रीति-नीति व विकास कार्यो तथा जनहित वाली योजनाओं से प्रभावित होकर सीपीआई समर्थित दो सरपंचों हीरालाल व महेश कुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद कटुलनार पंचायत, मड़से, बड़े पनेड़ा में ग्रामीणों की सभा कर जनसंपर्क र्क किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए छविंद्र कर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही देश और छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकती है, देश को एकता के सूत्र में बांधे रख सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की भलाई के लिए काम करती आई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की इस परंपरा को बेहतर ढंग से निभाया है। एम शंकर राव ने कहा कि छविंद्र कर्मा अपने दिवंगत पिता शहीद महेंद्र कर्मा के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए राजनीति में आए हैं और आप सभी ग्रामीण बंधु इस पुण्य कार्य में छविंद्र को वोट देकर सहभागी बनें। विमल सुराना ने ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी में नई नियुक्तियां

0

रायपुर आल इंडिया लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने तिल्दा के जितेंद्र कुमार देवांगन को कमेटी का प्रदेश सचिव एवं जांजगीर क्षेत्र की उत्तरी कुमारी कुर्रे को प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त किया है। प्रमोद त्यागी ने बताया कि आल इंडिया लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है। संस्था का उद्देश्य मनरेगा के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही रोजगार गारंटी योजना में मजदूरों को मिलने वाले एक वर्ष में 100 दिन के रोजगार की मॉनिटरिंग करना है। देखने में यह आता है कि वास्तविक लोगों को योजना का शत- प्रतिशत लाभ न मिलकर कुछ राशि का बड़ा हिस्सा भष्ट्राचार की भेंट चढ़ जाता है। प्रमोद त्यागी ने बताया कि मजदूरों को पूरा हक दिलाने के लिए इस सामाजिक संस्था का निर्माण कर अनेक प्रदेशों में विस्तार के क्रम में छ्त्तीसगढ़ प्रदेश में भी उक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

संवेदनशील इलाकों में बेंजाम व युवाओं ने सम्हाला मोर्चा

0
  •  नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर कर रहे हैं प्रचार

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में विधायक राजमन बेंजाम ने क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में मोर्चा सम्हाल लिया है।  बेंजाम के साथ कांग्रेस के नेता और युवा कार्यकर्त्ता भी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। राजमन बेंजाम शुरू से दीपक बैज के विजय अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। वे ऐसे इलाकों में जाकर श्री बैज के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं, जहां आम दिनों में भी लोग जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। राजमन बेंजाम ने शुक्रवार को बास्तनार ब्लॉक के काकलुर जैसे संवेदनशील इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में सभा की।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश के नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस सरकार ने किसानों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों, युवाओं और महिलों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए ठोस कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार ने हमारी आदिवासी संस्कृति, आस्था केंद्रों, परंपराओं, कलाओं, आदि के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें हमारा आदिवासी समाज कभी भुला नहीं सकता। राजमन बेंजाम ने आदिवासियों और किसानों की हितैषी कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। वहीं कुकानार इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं की टीम सक्रिय है। ये कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद और दीपक बैज जिंदाबाद के नारे बुलंद करते घूम रहे इन कार्यकर्त्ताओं का हौसला देखते ही बनता है।

भाजपा को पटखनी देने तैयार रहें मतदाता : रेखचंद जैन

0
  • सामाजिक समरसता वाले छगको बदनाम करने की साजिश का करें पर्दाफाश
  • भाजपा नेता संवैधानिक शपथ की धज्जियां उड़ा रहे

जगदलपुर भाजपा के कतिपय नेता इन दिनों छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को पटखनी देने का निवेदन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन ने मतदाताओं से किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं के नापाक इरादों को ध्वस्त करने मतदाता कमर कस लें।

जैन ने कहा है कि गुरु घासीदास, वल्लभाचार्य, संत गहिरा गुरु, मिनीमाता आदि की जन्मभूमि व कर्मभूमि छत्तीसगढ़ देश को सामाजिक समरसता, एकता एवं अखंडता का संदेश देता रहा है। इसे यहां के निवासियों ने भी आत्मसात किया है। यह बात भाई- भाई के बीच फूट डालने की मानसिकता रखने वालों को पसंद नहीं आ रही है। इसलिए पश्चिम बंगाल की तर्ज पर भाजपा नेता यहां आ रहे हैं। भाजपा को जैसा जवाब बंगाल की जनता ने दिया था, वैसा ही जवाब छत्तीसगढ़ की जनता से भाजपा को देने का आग्रह राज्य के जागरूक मतदाताओं से श्री जैन ने किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के क्षेत्र विशेष को विवादित बताने की जो मुहिम भाजपा ने चला रखी है, वह कभी फलीभूत नहीं होगी। क्योंकि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील लोगों ने ऐसे तत्वों को कभी भी स्वीकार नहीं किया है। सामाजिक समरसता की भूमि छत्तीसगढ़ के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के मध्य विष वमन किया जा रहा है। सामाजिक खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इन विधानसभा क्षेत्रों में कड़वी बात परोसने वाले भाजपा नेताओं को बतौर स्टार प्रचारक बुलाना यह इंगित करता है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लोगों को लड़ाना चाहती है। ताकि वह अपना उल्लू सीधा कर सके। भाजपा के जिन नेताओं को जनमत में विभेद करने की मानसिकता से बुलाया जा रहा है, उनमें से अनेक केंद्र तथा राज्य सरकारों में उच्चतर संवैधानिक पदों पर हैं। इन पदों को धारण करते समय जो शपथ ली जाती है, उसकी भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामाजिक एकता व भाईचारे की स्थापना, सौहाद्रता व बंधुता की भावना को प्रगाढ़ करना संविधान का आधार है, जिसकी प्रवासी भाजपा नेता धज्जियां उड़ा रहे हैं। श्री जैन ने ऐसे तत्वों के नापाक इरादों को ध्वस्त करने कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील मतदाताओं से की है।

मौर्य के समक्ष फिर सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष फिर सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

युंका उपाध्यक्ष संदीप दास व जिला कांग्रेस के संयुक सचिव कृपाशंकर की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई वार्ड के सैकड़ों युवाओं ने भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति, जन कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत कर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, शादाब अहमद, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

आधी आबादी को भी पूरा हक देने जा रही है कांग्रेस

0
  •  महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ करेगी
  • महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने की भी कवायद

-अर्जुन झा-
जगदलपुर कांग्रेस सिर्फ किसानों और आदिवासियों के ही हितों की बात नहीं कर रही है, बल्कि आधी आबादी कही जाने वाली मातृशक्ति को भी पूरा अधिकार देने जा रही है।
कांग्रेस द्वारा अब तक की गई चुनावी घोषणाओं में ज्यादातर बार किसानों और तेंदूपत्ता श्रमिकों के हितों की ही बात सामने आई है। कांग्रेस ने किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बोनस देने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने और पिछली बार की तरह ही किसानों का सारा कर्जा माफ करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने तेंदूपत्ता संग्राहक हर परिवार को सालाना 4 हजार रु. का बोनस देने, बिजली बिल हाफ योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना को जारी रखने, केजी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करने, रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रु. की सब्सिडी देने, साढ़े सत्रह लाख गरीब परिवारों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने, परिवहन व्यवसायियों का कर्जा माफ करने, मुफ्त ईलाज की सुविधा की राशि बढ़ाने, वनोपजों के समर्थन मूल्य के साथ ही 10 रु. प्रति किलो अतिरिक्त देने, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रु. देने, सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने, 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना करने, सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं के घायलों का मुफ्त उपचार कराने, तिवरा की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, जातिगत जनगणना कराने जैसी मनभावन घोषणाएं की हैं।

महिला मतदाताओं को साधने की पहल
कांग्रेस ने आधी आबादी को पूरा अधिकार दिलाने के लिए भी अच्छी पहल करने की बात कही है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। लिहाजा सरकार बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के भी हितों का पूरा ध्यान रखा है। कांग्रेस ने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लिए गए ऋण तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए कर्जे को माफ करने की घोषणा कर रखी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के हर गांव में न्यूनतम चार महिला स्व सहायता समूह कार्यरत हैं और इन समूहों से लाखों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये स्व सहायता समूह बैंकों एवं अन्य संस्थाओं से ऋण लेकर कोई न कोई कार्य कर रहे हैं। कर्जा माफ हो जाने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण का भी लाभ देने की बात कही है। इससे महिलाओं को उनका जायज हक मिल सकेगा। राज्य में सात सौ नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) की स्थापना का सीधा लाभ भी महिलाओं को ही मिलेगा। छत्तीसगढ़ में अभी संचालित ऐसे औद्योगिक पार्को में स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ही विभिन्न निर्माण ईकाइयां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कांग्रेस का हाथ महिलाओं के साथ : बैज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र को सर्वहारा वर्ग के कल्याण का वचन पत्र है। कांग्रेस महिलाओं के भी हितों की चिंता शुरू से करती आई है।  बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भावनाओं के अनुरूप हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र में हर तबके के कल्याण के लिए कदम उठाने पर विशेष जोर दिया है। कांग्रेस का हाथ किसानों, आदिवासियों, युवाओं, तेंदूपत्ता श्रमिकों के अलावा महिलाओं के साथ भी है। महिला स्व सहायता समूहों के कर्ज माफ करने से लाखों महिलाओं का आर्थिक बोझ कम होगा और वे बेफिक्र होकर अपना काम कर सकेंगी। दीपक बैज ने कहा है कि रीपा में महिला स्व सहायता समूहों को उद्यमी बनने का अवसर हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदान किया है। 700 नए रीपा केंद्र खुलने से और भी हजारों महिलाओं का भला होगा।  बैज ने कहा कि कांग्रेस मातृशक्ति को सशक्त बनाने का काम करती आई है। महिलाओं को आरक्षण का लाभ देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कांग्रेस करने जा रही है।

‘चंदन’ की जमीन पर गुंडई की बदबू फैलाने की भाजपाई कोशिश

0
  •  नारायणपुर क्षेत्र में भाजपा समर्थकों की गुंडागर्दी
  •  शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक से मारपीट
    -अर्जुन झा-

जगदलपुर जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग, चंदन विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग। कविवर रहीम का यह दोहा श्रेष्ठजनों और दुर्जनों के भेद को उजागर करता है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में भी एक तरफ चंदन है, तो दूसरी तरफ भुजंग यानि सर्प प्रवृत्ति के लोग। सर्प कितना भी जहरीला हो और वह चंदन पेड़ के तने के से चौबीसों घंटे भी लिपटा रहे, तो भी चंदन पर विष का असर नहीं होता और वह अपनी प्रवृत्ति से कभी भी विमुख नहीं होता। चंदन की प्रवृत्ति है अमृत तुल्य सुगंध फैलाना और सर्प की प्रवृत्ति है फुफकारना एवं जहर उगलना। ऐसा ही कुछ इस चुनावी मौसम में नारायणपुर क्षेत्र में हो रहा है।

किसी गांव, कस्बे और शहर का नामकरण उसे बसाने वाले व्यक्ति के नाम पर अथवा उस स्थान की विशेषता के आधार पर होता है। जैसे बिलासपुर का नामकरण दानी और त्यागी महिला बिलासा बाई केंवट के नाम पर, दंतेवाड़ा का नामकरण माता दंतेश्वरी के नाम पर जहांगीराबाद का नामकरण मुगल शासक जहांगीर के नाम पर हुआ है। वैसे ही बस्तर संभाग के नारायणपुर का नामकरण भगवान नारायण के नाम पर हुआ है। नारायणपुर की देवभूमि में आसुरी प्रवृत्ति के लोग भी हैं, जो यदाकदा विध्वन्स फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। देवों की धरा नारायणपुर में चंदन सी महक बिखेरने वाले कांग्रेस विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने क्षेत्र में विकास की धारा बहाई है। उनके खाते में विकास एवं जनकल्याण की ढेरों उपलब्धियां दर्ज हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज के आशीर्वाद व सहयोग से चंदन कश्यप ने कई उल्लेखनीय कार्य क्षेत्र में कराए हैं। चंदन कश्यप ने नारायणपुर की माटी को चंदन बनाने का काम किया है। लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एवं चंदन कश्यप द्वारा कराए गए कार्यों एवं भाजपा के पंद्रह वर्षीय कार्यकाल के कार्यों का मूल्यांकन कर उसी आधार पर अपना विधायक चुनने का मन बना चुके हैं। गैर कांग्रेसी दलों के लोग जन मानसिकता को भांपकर विचलित हो उठे हैं। वे अब कांग्रेस समर्थकों को डराने धमकाने और मारने पीटने पर आमादा हो गए है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भानपुरी थाना क्षेत्र के कल्याण आश्रम पारा में संचालित एक ढाबे में एक बड़े राजनैतिक दल के युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। ढाबे में बैठकर शराब पीने की अनुमति न देने पर ढाबा संचालक से मारपीट की गई। गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया है कि पीड़ित ढाबा संचालक कांग्रेस समर्थक है। इसीलिए प्रतिद्वन्दी दल के युवाओं ने उसके साथ ऐसा बर्ताव कर आम मतदाताओं के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश की गई है। पीड़ित ढाबा संचालक ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस थाने में की है। बस्तर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच एवं उचित कार्रवाई की बात कही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS