City Media - Page 654 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 654

आधी आबादी को भी पूरा हक देने जा रही है कांग्रेस

0
  •  महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ करेगी
  • महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने की भी कवायद

-अर्जुन झा-
जगदलपुर कांग्रेस सिर्फ किसानों और आदिवासियों के ही हितों की बात नहीं कर रही है, बल्कि आधी आबादी कही जाने वाली मातृशक्ति को भी पूरा अधिकार देने जा रही है।
कांग्रेस द्वारा अब तक की गई चुनावी घोषणाओं में ज्यादातर बार किसानों और तेंदूपत्ता श्रमिकों के हितों की ही बात सामने आई है। कांग्रेस ने किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बोनस देने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने और पिछली बार की तरह ही किसानों का सारा कर्जा माफ करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने तेंदूपत्ता संग्राहक हर परिवार को सालाना 4 हजार रु. का बोनस देने, बिजली बिल हाफ योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना को जारी रखने, केजी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करने, रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रु. की सब्सिडी देने, साढ़े सत्रह लाख गरीब परिवारों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने, परिवहन व्यवसायियों का कर्जा माफ करने, मुफ्त ईलाज की सुविधा की राशि बढ़ाने, वनोपजों के समर्थन मूल्य के साथ ही 10 रु. प्रति किलो अतिरिक्त देने, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रु. देने, सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने, 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना करने, सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं के घायलों का मुफ्त उपचार कराने, तिवरा की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, जातिगत जनगणना कराने जैसी मनभावन घोषणाएं की हैं।

महिला मतदाताओं को साधने की पहल
कांग्रेस ने आधी आबादी को पूरा अधिकार दिलाने के लिए भी अच्छी पहल करने की बात कही है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। लिहाजा सरकार बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के भी हितों का पूरा ध्यान रखा है। कांग्रेस ने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लिए गए ऋण तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए कर्जे को माफ करने की घोषणा कर रखी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के हर गांव में न्यूनतम चार महिला स्व सहायता समूह कार्यरत हैं और इन समूहों से लाखों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये स्व सहायता समूह बैंकों एवं अन्य संस्थाओं से ऋण लेकर कोई न कोई कार्य कर रहे हैं। कर्जा माफ हो जाने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण का भी लाभ देने की बात कही है। इससे महिलाओं को उनका जायज हक मिल सकेगा। राज्य में सात सौ नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) की स्थापना का सीधा लाभ भी महिलाओं को ही मिलेगा। छत्तीसगढ़ में अभी संचालित ऐसे औद्योगिक पार्को में स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ही विभिन्न निर्माण ईकाइयां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कांग्रेस का हाथ महिलाओं के साथ : बैज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र को सर्वहारा वर्ग के कल्याण का वचन पत्र है। कांग्रेस महिलाओं के भी हितों की चिंता शुरू से करती आई है।  बैज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भावनाओं के अनुरूप हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र में हर तबके के कल्याण के लिए कदम उठाने पर विशेष जोर दिया है। कांग्रेस का हाथ किसानों, आदिवासियों, युवाओं, तेंदूपत्ता श्रमिकों के अलावा महिलाओं के साथ भी है। महिला स्व सहायता समूहों के कर्ज माफ करने से लाखों महिलाओं का आर्थिक बोझ कम होगा और वे बेफिक्र होकर अपना काम कर सकेंगी। दीपक बैज ने कहा है कि रीपा में महिला स्व सहायता समूहों को उद्यमी बनने का अवसर हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदान किया है। 700 नए रीपा केंद्र खुलने से और भी हजारों महिलाओं का भला होगा।  बैज ने कहा कि कांग्रेस मातृशक्ति को सशक्त बनाने का काम करती आई है। महिलाओं को आरक्षण का लाभ देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कांग्रेस करने जा रही है।

‘चंदन’ की जमीन पर गुंडई की बदबू फैलाने की भाजपाई कोशिश

0
  •  नारायणपुर क्षेत्र में भाजपा समर्थकों की गुंडागर्दी
  •  शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक से मारपीट
    -अर्जुन झा-

जगदलपुर जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग, चंदन विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग। कविवर रहीम का यह दोहा श्रेष्ठजनों और दुर्जनों के भेद को उजागर करता है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में भी एक तरफ चंदन है, तो दूसरी तरफ भुजंग यानि सर्प प्रवृत्ति के लोग। सर्प कितना भी जहरीला हो और वह चंदन पेड़ के तने के से चौबीसों घंटे भी लिपटा रहे, तो भी चंदन पर विष का असर नहीं होता और वह अपनी प्रवृत्ति से कभी भी विमुख नहीं होता। चंदन की प्रवृत्ति है अमृत तुल्य सुगंध फैलाना और सर्प की प्रवृत्ति है फुफकारना एवं जहर उगलना। ऐसा ही कुछ इस चुनावी मौसम में नारायणपुर क्षेत्र में हो रहा है।

किसी गांव, कस्बे और शहर का नामकरण उसे बसाने वाले व्यक्ति के नाम पर अथवा उस स्थान की विशेषता के आधार पर होता है। जैसे बिलासपुर का नामकरण दानी और त्यागी महिला बिलासा बाई केंवट के नाम पर, दंतेवाड़ा का नामकरण माता दंतेश्वरी के नाम पर जहांगीराबाद का नामकरण मुगल शासक जहांगीर के नाम पर हुआ है। वैसे ही बस्तर संभाग के नारायणपुर का नामकरण भगवान नारायण के नाम पर हुआ है। नारायणपुर की देवभूमि में आसुरी प्रवृत्ति के लोग भी हैं, जो यदाकदा विध्वन्स फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। देवों की धरा नारायणपुर में चंदन सी महक बिखेरने वाले कांग्रेस विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने क्षेत्र में विकास की धारा बहाई है। उनके खाते में विकास एवं जनकल्याण की ढेरों उपलब्धियां दर्ज हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज के आशीर्वाद व सहयोग से चंदन कश्यप ने कई उल्लेखनीय कार्य क्षेत्र में कराए हैं। चंदन कश्यप ने नारायणपुर की माटी को चंदन बनाने का काम किया है। लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एवं चंदन कश्यप द्वारा कराए गए कार्यों एवं भाजपा के पंद्रह वर्षीय कार्यकाल के कार्यों का मूल्यांकन कर उसी आधार पर अपना विधायक चुनने का मन बना चुके हैं। गैर कांग्रेसी दलों के लोग जन मानसिकता को भांपकर विचलित हो उठे हैं। वे अब कांग्रेस समर्थकों को डराने धमकाने और मारने पीटने पर आमादा हो गए है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भानपुरी थाना क्षेत्र के कल्याण आश्रम पारा में संचालित एक ढाबे में एक बड़े राजनैतिक दल के युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। ढाबे में बैठकर शराब पीने की अनुमति न देने पर ढाबा संचालक से मारपीट की गई। गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया है कि पीड़ित ढाबा संचालक कांग्रेस समर्थक है। इसीलिए प्रतिद्वन्दी दल के युवाओं ने उसके साथ ऐसा बर्ताव कर आम मतदाताओं के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश की गई है। पीड़ित ढाबा संचालक ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस थाने में की है। बस्तर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच एवं उचित कार्रवाई की बात कही है।

आधी आबादी को भी पूरा हक देने जा रही है कांग्रेस

0
  •  महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ करेगी
  • महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने की भी कवायद

अर्जुन झा-

जगदलपुर कांग्रेस सिर्फ किसानों और आदिवासियों के ही हितों की बात नहीं कर रही है, बल्कि आधी आबादी कही जाने वाली मातृशक्ति को भी पूरा अधिकार देने जा रही है।

कांग्रेस द्वारा अब तक की गई चुनावी घोषणाओं में ज्यादातर बार किसानों और तेंदूपत्ता श्रमिकों के हितों की ही बात सामने आई है। कांग्रेस ने किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बोनस देने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने और पिछली बार की तरह ही किसानों का सारा कर्जा माफ करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने तेंदूपत्ता संग्राहक हर परिवार को सालाना 4 हजार रु. का बोनस देने, बिजली बिल हाफ योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना को जारी रखने, केजी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करने, रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रु. की सब्सिडी देने, साढ़े सत्रह लाख गरीब परिवारों को मुफ्त आवास उपलब्ध कराने, परिवहन व्यवसायियों का कर्जा माफ करने, मुफ्त ईलाज की सुविधा की राशि बढ़ाने, वनोपजों के समर्थन मूल्य के साथ ही 10 रु. प्रति किलो अतिरिक्त देने, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रु. देने, सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने, 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना करने, सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं के घायलों का मुफ्त उपचार कराने, तिवरा की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, जातिगत जनगणना कराने जैसी मनभावन घोषणाएं की हैं।

महिला मतदाताओं को साधने की पहल

कांग्रेस ने आधी आबादी को पूरा अधिकार दिलाने के लिए भी अच्छी पहल करने की बात कही है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। लिहाजा सरकार बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के भी हितों का पूरा ध्यान रखा है। कांग्रेस ने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लिए गए ऋण तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए कर्जे को माफ करने की घोषणा कर रखी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के हर गांव में न्यूनतम चार महिला स्व सहायता समूह कार्यरत हैं और इन समूहों से लाखों महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये स्व सहायता समूह बैंकों एवं अन्य संस्थाओं से ऋण लेकर कोई न कोई कार्य कर रहे हैं। कर्जा माफ हो जाने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण का भी लाभ देने की बात कही है। इससे महिलाओं को उनका जायज हक मिल सकेगा। राज्य में सात सौ नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) की स्थापना का सीधा लाभ भी महिलाओं को ही मिलेगा। छत्तीसगढ़ में अभी संचालित ऐसे औद्योगिक पार्को में स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ही विभिन्न निर्माण ईकाइयां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

संजारी बालोद में संगीता की राह हो गई है और भी आसान

0
  •  मीना साहू पर लटक रही है निष्कासन की तलवार
  •  मीना के बागी होने से कांग्रेस को होगा फायदा
    -अर्जुन झा-

बालोद विधानसभा चुनाव के पहले चरण में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए भी मतदान होगा। नामांकन वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय नामांकन भरने वाली मीना सत्येंद्र साहू ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अब उनका चुनाव लड़ना तय हो गया है। इसी के साथ मीना साहू पर निष्कासन की तलवार लटक रही है। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मीना साहू कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। वे लगातार दूसरी दफे जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। लोगों का कहना है कि मीना साहू के बागी हो जाने से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उल्टे संगीता सिन्हा को लाभ ही होगा।
संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए मीना साहू ने भी दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने पुनः वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। संगीता सिन्हा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जहां एक ओर अन्य दावेदार संगीता को जिताने का संकल्प लेते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य मीना साहू टिकट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंकते हुए मैदान पर डटी हुई हैं।

जातिवाद का नहीं है असर
बालोद क्षेत्र में 23 साल तक साहू समाज के विधायक रहे हैं। 2013 में संजारी बालोद की तस्वीर बदल गई। बीते 10 सालों से संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में जातिवाद हावी नही रहा। 2013 में भाजपा के प्रीतम साहू को कांग्रेस के भैय्याराम सिन्हा को हराया था, तो वहीं 2018 के चुनाव में कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने भाजपा के पवन साहू और जनता जोगी कांग्रेस एवं साहू समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिवंगत अर्जुन हिरवानी को हराया था। बीते एक दशक से विधानसभा चुनाव में संजारी बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र में जातिवाद हावी नहीं रहा। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में भी 2013 के चुनाव में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़े राजेंद्र राय ने भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू को और 2018 के चुनाव में कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा के दीपक ताराचंद साहू को हराया था। जबकि यहां से ज्यादातर बार साहू समाज से ही विधायक चुने जाते रहे हैं। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। इसलिए पार्टी ने भी सोच समझकर दांव खेला है। जातिवाद का तर्क देने वाले कहते रहे कि साहू समाज के मतदाता एकजुट व संगठित हैं। जातिवाद पर बाजी लगाकर भाजपा पिछला चुनाव जीत नहीं पाई। समाजिक समीकरण की बात करें तो समाज में भी कई लोग कांग्रेस तो कई भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। किसी भी समाज का पूरी तरह एकतरफा झुकाव किसी भी दल की ओर कभी नहीं रहा है।

सच साबित हुईं हिरवानी की बातें
2018 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा के बाद सोशल मीडिया में जातिवाद को लेकर चलती रही चर्चाओं पर दिवंगत अर्जुन हिरवानी ने कहा था कि राजनीति में सामाजिक स्तर ज्यादा मायने नहीं रखता। हालांकि ये सच है कि समाज की बहुलता भी देखी जाती है, लेकिन अब मतदाता जागरुक हो चुके हैं। इसलिए जातिवाद को लेकर मैं कोई कमेंट नहीं कर सकता। अर्जुन हिरवानी ने ये बातें तब कही थी, जब वे साहू समाज के जिला अध्यक्ष थे। अर्जुन हिरवानी की कही ये बातें चुनाव नतीजे आने पर सच भी साबित हो गईं। कलार समाज की संगीता सिन्हा का चुनाव जीतना इस बात का प्रमाण है।

कायम है संगीता की उत्कृष्टता
सिन्हा, डड़सेना कलार समाज को भी साहू बहुल संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने गले लगाने में गुरेज नहीं किया है। मिलजुल कर रहने की प्रवृत्ति इस विधानसभा क्षेत्र की उत्कृष्ट पहचान है। सिन्हा, डड़सेना कलार समाज की बेटी संगीता सिन्हा को भी इस क्षेत्र ने भरपूर स्नेह दिया। पिछले चुनाव में संगीता सिन्हा ने अच्छी खासी बढ़त के साथ जीत हासिल की थी। क्षेत्र के विकास और विधानसभा की गतिविधियों में भागीदारी के मामले में संगीता का परफॉरमेंस बेहतरीन रहा। विधानसभा में संगीता सिन्हा के आचरण, कामकाज के तरीके और क्षेत्र के विकास के लिए उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें उत्कृष्ट विधायक के खिताब से नवाजा गया था। संगीता सिन्हा ने सभी जाति समाज को साथ लेकर बालोद विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है। गुरुर ब्लॉक से लेकर बालोद ब्लॉक के ग्रामीण इलाके में अपने बेहतरीन काम के लिए वे जानी जाती हैं। उनकी लोकप्रियता का परचम आज भी क्षेत्र में लहरा रहा है। आम मतदाताओं का कहना है कि संगीता सिन्हा समाज के सभी तबकों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर सभी जाति समाजों का विश्वास जीतने में स

ट्रिपल B बनाएगा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का बिग बॉस

0
  • बैज, बेंजाम, बलराम की तिकड़ी बना रही है माहौल
  • विपक्ष का बाजा बजा दिया है ‘बी’ की इस तिकड़ी ने

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा चुनावी मौसम में गुलाबी ठंड के बीच बस्तर जिले में कहीं ट्रिपल ‘आर’ का नाटू, नाटू चल रहा है, तो कहीं ट्रिपल ‘बी’ बैंड, बाजा और बरात का माहौल बना रहा है। चित्रकोट क्षेत्र में ट्रिपल बी ने विपक्ष का बैंड बजाकर रख दिया है।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में जिस ट्रिपल ‘बी’ का जलवा बिखर रहा है, वह है बैज यानि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, बेंजाम यानि विधायक राजमन बेंजाम और बलराम यानि बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य। इन तीनों हस्तियों ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बैंड, बाजा, और बरात का माहौल बना दिया है। जगदलपुर क्षेत्र में ट्रिपल आर मतलब रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और रवि की तिकड़ी ने विपक्ष की नींद हराम कर रखी है। उसी तरह चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में ट्रिपल बी मतलब बैज, बेंजाम और बलराम की तिकड़ी धमाल मचा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य जब एकसाथ चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क के लिए निकलते हैं, तो नजारा कुछ और ही होता है। युवाओं का जोश उफान मारने लगता है, महिलाएं मंगल गीत गाने लगती हैं, किशोर और युवा थिरकने लगते हैं तथा बुजुर्गों में भी जवानी सा जोश भर जाता है। ट्रिपल बी यानि बैंड, बाजा, बरात भी होता है। जिस तरह आर आर आर मूवी सुपर डुपर हिट हुई थी, वैसी ही हिट हुई थी बैंड, बाजा और बरात। चित्रकोट में भी ट्रिपल बी सुपर डुपर हिट हो रही है। इन तीनों नेताओं की जनता और मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ है और तीनों ही मतदाताओं को साधने में कामयाब हो रहे हैं। दीपक बैज विधानसभा में दो बार चित्रकोट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। राजमन बेंजाम भी यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। बलराम मौर्य क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। हर आयु वर्ग और हर जाति समाज के मतदाता इन तीनों नेताओं के कामकाज, व्यवहार और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान से भलिभांति परिचित हैं। लोगों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति भरोसा तो है ही, लोग इन तीनों नेताओं की भी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। लिहाजा इन तीनों ने कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना रखा है। विपक्षी प्रत्याशियों का बाजा बजा डाला है। एक कहावत है कि तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा। मगर चित्रकोट क्षेत्र में यह कहावत चल पड़ी है कि तीन तगाड़ा, कांग्रेस का काम संवारा। ये तीनों नेता सुबह सुबह बासी, पेज चटनी खाकर चुनावी मिशन पर निकल पड़ते हैं एकसाथ। जिस गांव में भी वे जाते हैं, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना डालते हैं। बैज, बेंजाम और बलराम की सीधी, सपाट और बिंदास बातों का लोगों पर ऐसा प्रभाव पड़ता है कि विरोधी दलों के कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस का दामन थामने मजबूर हो जाते हैं। अब तक ये तीनों नेता भाजपा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) यानि जोगी कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा के हजारों समर्थकों कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं। दीपक है तो उजाला है, दीपक है तो विकास और विश्वास है, बेंजाम है तो युवाओं और महिलाओं का हित है एवं बलराम हैं तो हलधर किसानों का कल्याण के नारे क्षेत्र में गूंजते रहते हैं।

स्याह अंधेरे को चीर रहा है ‘दीपक’

तिमिर कितनी भी कोशिश कर ले, वह चित्रकोट क्षेत्र को अपने अंधेरे आगोश में डुबो नहीं सकता। सियाह अंधेरे को चीरने के लिए एक दीपक ही काफी है। जब तक दीपक है बस्तर जिले के गांव विकास के उजाले से दमकते रहेंगे। कुछ ऐसे ही अंदाज में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज तिमिर के अंधियारे को दूर करने और प्रगति का उजियारा बिखेरने के अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं। रात गहरा जाने के बाद भी दीपक बैज अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार संबंधित गांवों में पहुंच रहे हैं। इन दिनों ठंड बढ़ चुकी है, फिर भी ग्रामीण, महिलाएं और युवा अपने कुल दीपक का इंतजार करते बैठे रहते हैं। राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य भी अमूमन हर दौरे में दीपक बैज के साथ रहते हैं। प्रत्याशी दीपक बैज के जनसंपर्क के दौरान दीपक है तो उजाला है के गगनभेदी नारों से उनका जोशीला स्वागत किया जाता है। दीपक बैज, राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य देर रात भी जब पहले से तय गांव में पहुंचते हैं, तो वहां ठंड के बावजूद लोग उनका इंतजार करते मिलते हैं। लोग कंबल, चादर, कथरी ओढ़कर दीपक बैज को सुनने एवं देखने के लिए पहुंचते हैं। दीपक बैज को चित्रकोट की जनता का अपार समर्थन व विजयी होने का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रत्याशी दीपक बैज जनसंपर्क कर कांग्रेस सरकार की रीति नीति व जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु ग्रामीणों से अपील करते हैं।

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 2 आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को स्टाफ के द्वारा अवैध रूप से सट्टी पट्टी लिखने वाले 2 आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। जिसमे मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र. 18 पुराना बाजार मछली मार्केट गली के पीछे राजहरा में आरोपी भुपेन्द्र सिंह बाम्बेश्वर साकिन वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक गार्डर पुल के पास राजहरा थाना के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 660 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया। वही वार्ड क्र. 18 कादीर खान के गली राजहरा में आरोपी कन्हैया दास वार्ड क्रमांक 21 शस्त्री नगर नगर शिव मंदिर के पीछे राजहरा कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 780 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया । उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक मुकेश सिंह उपनिरी. उमा ठाकुर सउनि विजय कांताराम धिलेन्द्र, सुरज साहू आरक्षक गिरधर साहू, भुनेन्द्र हरदेल की सराहनीय भूमिका रही ।

बालोद जिले के तीनो विधानसभा में 31 प्रत्याशी कौन से विधानसभा में कितने प्रत्याशी देखे सूची

0

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 31

बालोद, 02 नवम्बर 2023जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 31 हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी के पश्चात विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-59 संजारी बालोद से 14 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60 डौण्डी लोहारा में 04 अभ्यर्थी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-61 गुण्डरदेही में 13 अभ्यर्थी अब निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। नाम वापसी के बाद इन सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किया गया। मतदान 17 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-59 संजारी बालोद

1- चोवेन्द्र कुमार साहू (आम आदमी पार्टी) – झाडू

2- राकेश कुमार यादव (भारतीय जनता पार्टी) – कमल

3- संगीता सिन्हा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ

4- गौकरण गंगबेर (आजाद जनता पार्टी) – गन्ना किसान

5- चंद्रभान साहू (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – छड़ी

6- पुनेश्वर कुमार देवांगन (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) – आरी

7- मनोज कुमार साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास – हेलीकाॅप्टर

8- विनोद कुमार नागवंशी (हमर राज पार्टी) – बाल्टी

9- कमलकंात साहू (निर्दलीय) – पेट्रोल पम्प

10- धनंजय दिल्लीवार (निर्दलीय) – एअर कंडीस्नर

11- भगवती साहू (निर्दलीय) – माचिस की डिब्बी

12- मीना सत्येन्द्र साहू (निर्दलीय) – काॅच का गिलास

13- रविन्द्र कुमार मौर्य (निर्दलीय) – अलमारी

14- शबनम रानी गौर (निर्दलीय) – हीरा

विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-60 डौण्डीलोहारा

1- अनिला भेंडिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ

2- देवलाल ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी) – कमल

3- गिरवर सिंह ठाकुर (हमर राज पार्टी) – बाल्टी

4- ईश्वर सिंह ठाकुर (निर्दलीय) – हाथ गाड़ी

विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-61 गुण्डरदेही

1- अशोक आडिल (बहुजन समाज पार्टी) – हाथी

2- कुंवर सिंह निषाद ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ

3- जसवंत सिन्हा (आम आदमी पार्टी) – झाडू

4- राजेन्द्र राय (जनता कंाग्रेस छत्तीसगढ़(जे) – वर्ग में हल जोतता किसान

5- विरेन्द्र साहू (भारतीय जनता पार्टी)- कमल

6- तोमन लाल साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास – हेलीकाॅप्टर

7- मुरलीधर साहू (हमर राज पार्टी) – बाल्टी

8- यशवंत बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – छड़ी

9- इन्द्र कुमार डाहरे (निर्दलीय) – काॅच का गिलास

10- कल्पना देवी (निर्दलीय) – माचिस की डिब्बी

11- दादूराम साहू (निर्दलीय) – फुटबाॅल खिलाड़ी

12- दौलत राम कोसरे (निर्दलीय) – एअर कंडीस्नर

13- रमन कुमार साहू (निर्दलीय) – ग्रामोफोन

मौर्य के समक्ष अनेक दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

0
  • बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दिलाई सदस्यता

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जगदलपुर में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष भाजपा, जोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

सुशील मौर्य व पंचायत प्रतिनिधि व युकां नेता रोहित पाणिग्रही, प्रवीण देहरी, वरिष्ठ नेता सुजीत मिश्रा, हरिकृष्ण पाणिग्रही आसना के पूर्व उप सरपंच की उपस्थिति में पंकज पाणिग्रही जनता कांग्रेस व गणेश सेठिया अध्यक्ष ग्राम पंचायत आसना आम आदमी पार्टी छोड़कर व आसना पंचायत के उप सरपंच राम नाथ कश्यप,सुरेश बघेल, मंगलराम कश्यप, अमीर नाग, प्रवेन्द्र नाग, राजू कश्यप, विनोद मंडावी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष मौर्य ने सभी का स्वागत कर कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया।

बैज की आंधी में जगमग हो रही है ‘दीपक’ की लौ

0
  • विपक्षी भाजपा में भगदड़ कांग्रेस की हुई बल्ले बल्ले
  • कार्यकर्त्ताओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का दौर

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज और कांग्रेस की आंधी है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बैज की आंधी के बीच दीपक की लौ से कांग्रेस जगमग हो रही है। भाजपा में भगदड़ के हालात हैं और भाजपा की इस आपदा ने कांग्रेस को बड़ा अवसर उपलब्ध करा दिया है। कांग्रेस की तो बल्ले बल्ले हो गई है। भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता पार्टी को अलविदा कहते हुए तेजी से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने जो दांव चला है, वह पार्टी के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है। दीपक बैज की उम्मीदवारी से कांग्रेस के पक्ष में बहुत ही अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है। कांग्रेस के इस दांव से भाजपा चारों खाने चित्त होती दिख रही है। दीपक बैज की लोकप्रियता का शानदार असर चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। भाजपा के लोग रोजाना बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थामते जा रहे हैं। अब तक हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हो हो चुके हैं। भाजपा के अलावा जोगी कांग्रेस और माकपा के भी सैकड़ों कार्यकर्त्ता कांग्रेस के कुनबे का हिस्सा बन चुके हैं।. यह सिलसिला आज गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष ब्लॉक तोकापाल के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम गढ़िया स्थित दीपक बैज के निवास में तोकापाल ब्लॉक से पहुंचे भाजपा के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया।चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर सभी कार्यकर्त्ताओं का स्वागत किया और उन्हें विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान दीपक बैज के निवास के बाहर मौजूद कांग्रेस के पुराने व नए कार्यकर्त्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नए शामिल कार्यकर्त्ताओं के साथ जुलूस निकालकर कार्यकर्त्ताओं ने जश्न मनाया। पुराने कार्यकर्त्ताओं ने नवागत कार्यकर्त्ताओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

विपक्ष को भी पसंद कांग्रेस की नीतियां

कार्यकाओं को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी भरोसे और विकास की प्रतीक है। हम तोड़ने में नहीं जोड़ने में विश्वास रखते हैं। देश में लगातार बढ़ रही साम्प्रदायिकता व नफरत की भावना को दूर करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली थी। उन्होंने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलकर लोगों को भाईचारे का पैगाम दिया। श्री बैज ने कहा कि हम किसी को दबाव में लेकर और प्रलोभन देकर कांग्रेस में शामिल नहीं करा रहे हैं, बल्कि लोग स्वप्रेरित और स्वस्फूर्त होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपाई विचारधारा के लोगों को भी कांग्रेस की नीतियां एवं भूपेश बघेल सरकार की योजनाएं पसंद आ रही हैं और भाजपा से उनका मोहभंग होता जा रहा है। इसी तरह दीपक बैज के जनसंपर्क के दौरान लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेजा की ग्राम इकाई भाजपा के सचिव बनसिंग कोर्राम ने दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दीपक बैज ने बनसिंग कोर्राम को सम्मान कांग्रेस में शामिल किया।

दीपक बैज को अपार जनसमर्थन

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को अपार जनसमर्थन व विजयी होने का आशीर्वाद मिल रहा है।जनसंपर्क के लिए गांवों में पहुंचने पर बैज का स्वागत “दीपक है तो उजाला और भरोसा है” नारे के साथ स्वागत किया जा रहा है। सबकी आस सिर्फ दीपक बैज, सहयोग और विश्वास का मार्ग हो रहा है प्रशस्त नारे भी खूब लग रहे हैं।दीपक बैज ने जनसंपर्क के दौरान जनता को देवतुल्य बताते हुए अपने लिए समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने स्नेह के फूल बरसाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS