City Media - Page 707 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 707

बस्तर अधिकार मोर्चा भी लड़ेगा विधानसभा चुनाव

0
  • गांवों में पदाधिकारी कर रहे युवाओं व ग्रामीणों से संवाद

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे भी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुका है। मोर्चा के पदाधिकारी गांव गांव में जन चौपाल लगाकर युवाओं और ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।

बस्तर अधिकार मोर्चा जनता कांग्रेस छ्ग जे के संभागीय महामंत्री सोनसाय कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, उपाध्यक्ष नरपति बघेल आदि बकावंड और बस्तर विकासखंडों के गांवों में जाकर युवा बेरोजगारों, ग्रामीणों, महिलाओं व बुजुर्गों से संवाद कर रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता बस्तर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, बेरोजगारों के हित में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता जागरुक हो चुकी है। अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। आज राष्ट्रीय पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बड़े-बड़े वादे लिखें होर्डिंग लगवाने तक सीमित हैं। झूठे वादे कर यहां की जनता का शोषण करते आए हैं। मोर्चा ने जनता को इससे मुक्ति दिलाने का फैसला किया है।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि आज भी युवा, बेरोजगार, मजदूर, किसान और बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्त्ता हर ग्राम पंचायत में पहुंचकर जनता से संपर्क और संवाद कायम कर रहे हैं। लोग उन्हें अपनी समस्याओं से रूबरू कराते हुए भाजपा और कांग्रेस से विश्वास उठने की बात कह रहे हैं। जन भावनाओं को देखते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा हर समस्या को दूर करने के लिए तैयार है और एक मौका जनता कांग्रेस के लिए मांग रहे हैं। इस मुहिम में मोर्चा के कार्यकर्ता बलराम सेठिया, नरपति बघेल, नोबी निषाद, अनाम बघेल, लकी बघेल, देवराज यादव, ओमप्रकाश, रज्जाक, सुरजो मोरे, हरिशचंद कश्यप, सोनसाय कश्यप, शंकर कश्यप आदि जुटे हुए हैं।

अब तोड़ा जाएगा तहसील कार्यालय का रिकॉर्ड रूम

0
  • खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन आया हरकत में
  • बकावंड तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड रूम बनाने के नाम पर हुआ है भ्रष्टाचार

बकावंड स्थानीय तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार का मामला उजागर किए जाने के बाद प्रशासन ने अब इस घटिया निर्माण को तोड़ने का फैसला लिया है।

तहसील कार्यालय परिसर में रिकॉर्ड रूम के रेनोवेशन में ठेकेदार द्वारा अधिकारियों के संरक्षण में जमकर गड़बड़ी की गई है। घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से रिकॉर्ड रूम पहले से भी ज्यादा खस्ताहाल हो गया है। दीवारों में दरार पड़ जाने से सीपेज की समस्या पैदा हो गई है। बता दें कि 2020 में रिकॉर्ड रूम के संधारण के लिए कर 8 लाख 57 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। यह काम एक ठेकेदार को दिया गया था।ठेकेदार ने 2023 में निर्माण कार्य शुरू किया। घटिया सामग्री से रिकॉर्ड रूम का संधारण किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि इस वर्ष बरसात के मौसम में रिकॉर्ड रूम में पानी टपकने और सीपेज की समस्या सामने आ गई। तहसील कार्यालय के दस्तावेजों के भीगने का खतरा पैदा हो गया था। समस्या को इस समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने रिकॉर्ड रूम को तोड़कर उसका नए सिरे से निर्माण कराने का फैसला लिया है।

क्या ठेकेदार से होगी रिकवरी ?

प्रशासन ने रिकॉर्ड रूम के रेनोवेशन में गड़बड़ी की बात स्वीकार कर ली है और रूम को ढहाकर नया भवन बनाने का भी फैसला ले लिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि रेनोवेशन कार्य की निगरानी करने में अफसर चूक गए या फिर जानबूझकर उन्होंने गड़बड़ी होने दी? लगता तो यही है कि अफसरों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी थी। इसी वजह से शासन के 8 लाख 57 हजार रु. की बर्बादी हो गई। लोग पूछ रहे हैं कि इस रकम की वसूली ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर से की जाएगी? वहीं अब यह भी कहा जाने लगा है कि नए सिरे से रिकॉर्ड रूम बनाने की आड़ में अवैध कमाई का अवसर तैयार किया जा रहा है।

वर्सन

नए सिरे से होगा कार्य

दुष्यंत ठाकुर एसडीओ

जांच में घटिया निर्माण की बात सामने आई है। रिकॉर्ड रूम को डिस्मेंटल करने के लिए प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही रिकॉर्ड रूम को तुड़वाकर उसी ठेकेदार के जरिए नया निर्माण कराया जाएगा।

 

भैरमबाबा जात्रा में शामिल हुए विधायक रेखचंद जैन

0
  • पूजा अर्चना कर बस्तर की सुख समृद्धि की कामना की
  • हवन पूजन में भी शामिल हुए संसदीय सचिव जैन

जगदलपुर 1936 में बने ऐतिहासिक भैरम बाबा मंदिर में मनाई जाने वाली वार्षिक जात्रा में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए उन्होंने पूजा अर्चना की और हवन पूजन में भाग लेकर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि भैरम गंजपारा, पंचपथ स्थित भैरम मंदिर एतिहासिक महत्व का मंदिर है। इसका निर्माण 1936 में किया गया था। इस मंदिर का जिसका धार्मिक महत्व अंचल के समस्त लोगों के बीच है। उन्होंने वार्षिक जात्रा में समस्त श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रफुल्ल मिश्रा, विजय बेवर्ता, बीरेंद्र महापात्र, संजय मिश्रा, लव महापात्र, राजेश दास, विक्रांत दास, राजेंद्र नंद, मनीष मिश्रा, योगेश दास, पुरोहित बामदेव मिश्रा, पुजारी रमेश नंद , दिनेश दास, वीरेंद्र दास, लोकनाथ दास, शशिशेखर दास, उर्मिला आचार्य, सुधा आचार्य, शिव मिश्रा, सुरेश दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

युवाओं को पढ़ाई से संबंधित परेशानी को दूर करने के लिए दल्ली राजहरा में केरियर एकेडमी लायब्रेरी का कल होगा शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा में पढ़ाई से सम्बंधित एक नई पहल यूवाओ को पढ़ाई से सम्बंधित परेशानी को दूर करने के लिए दल्ली राजहरा में हेमंत सर और धरम सर के द्वारा केरियर अकैडमी लायब्रेरी का शुभारंभ 21 अगस्त दिन सोमवार को किया जा रहा है । जिसमें आप को कम से कम शुल्क में अच्छी पढ़ाई से सम्बंधित सुविधा दी जाएगी।

 

 

दल्ली राजहरा में एक भी लायब्रेरी न होने के कारण जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको घर पर पढ़ाई करने में बहोत सी परेशानीयो का सामना करना होता है जिससे वो पढ़ाई पर फोकस नही कर पाते । वे लोग लाइब्रेरी में मेंबरशिप ले कर पढ़ाई कर सकते है । स्कूल और काॅलेज के बच्चों को भी पढ़ाई में परेशानीयां आती है इस लिए लाइब्रेरी में कालेज और स्कूल के भी पुस्तक और कुंजी भी उपलब्ध होंगे लाइब्रेरी से जुड़ने के फायदे आप ऊपर इमेज में देख सकते है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

0
  • राजीव गांधी ने देश में रखी थी संचार क्रांति की नींव

जगदलपुर बस्तर जिलाशहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सुशील मौर्य ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित विद्यालय में हुई और आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन में की। केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंजीनियरिंग की।1970 में पायलेट के तौर पर इंडियन एयर लाइंस में काम करने लगे। राजीव गांधी 40 वर्ष की आयु वाले भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे। वे बहुत ही सरल स्वभाव के धैर्यवान व्यक्ति थे। अहम निर्णय सदैव पार्टी से परामर्श लेकर ही करते थे। देश के लिए एक नवीन अनुभव की छवि रखते थे। उन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया। 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार भी इन्ही की देन है। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदानों को बताया। श्री जैन ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके हित में कई निर्णय व बदलाव किए। पंचायती राज व्यवस्था भी उन्ही की देन है। आज उन्ही के बदौलत आदिवासी गरीब किसान की समस्याएं पंचायती राज के माध्यम से हल हो रही हैं। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति आज लोगों को लाभान्वित कर रही है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण निर्णय से इस देश को शिखर पर पहुंचाया। सरलता से राजनीति चलाने में इनका कोई मुकाबला नही था। इस दौरान पार्षद कोमल सेना, कमलेश पाठक, बलराम यादव, हरीश साहू एल्डरमैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई, उपाध्यक्ष संदीप दास, जॉर्ज टोप्पो, सायमा अशरफ, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर, महेश द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, लेखन बघेल, साकेत शुक्ला, प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य,नगर निगम पार्षद वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन

0

दल्ली राजहरा – आज दिनांक 20 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न संचार क्रांति के जनक स्व राजीव गांधी जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया उसके पश्चात कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने और आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुदामा शर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, इंटक जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र दिल्लीवार,असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामू शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, सुदामा शर्मा, महामंत्री रुबी एंथोनी, प्रदीप बाघ, जितेंद्र मेश्राम,सचिव विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कोलिन, हासिम कुरैशी, युवा नेता परितोष हंसपाल,एल्डरमैन जी ईश्वर राव,किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके, कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ जिला सचिव अजय बघेल,युवा नेता आदिल खान, जाबिर कुरैशी,सुखराम निषाद,कुंदन ,भूषण कुमार सोनी, हिमांशु शेंडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

मनीराम कश्यप ने शुरू किया बस्तर में जनसंपर्क

0
  • नाम घोषित होते ही सक्रिय हो गए भाजपा प्रत्याशी

बकावंड बस्तर विधान सभा क्षेत्र से खुद को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मनीराम कश्यप ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। श्री कश्यप ने कहा है कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ता की मेहनत के दम पर बस्तर में लहराएंगे जीत का परचम।

मनीराम कश्यप ने कार्यकर्त्ताओं के साथ राजनगर, छिंदगाव, जैबेल, मरेठा, फरसरा व अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। अपने चहेते नेता को देखकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मनीराम कश्यप करपावंड के बीजागुड़ा, आलेख महिमा संत समाज आश्रम में नया खानी त्यौहार में शामिल हुए। बड़ी संख्या में आलेख महिमा संत समाज एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संतों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

विधायक बेंजाम के कार्यों से प्रभावित 25 युवा कांग्रेस में शामिल

0

तोकापाल विकासखंड तोकापाल की ग्राम पंचायत पाराकोट के 25 युवाओं ने सरपंच धनी कश्यप एवं पदुम सिंह भारती के नेतृत्व में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की कार्यशैली व कांग्रेस पार्टी के रीति- नीति से प्रभावित होकर क्षेत्रीय विधायक के निवास कार्यालय में कांग्रेस प्रवेश किया।

विधायक राजमन बेंजाम ने नव प्रवेशी युवाओं को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश में बेहतरीन काम कर रही है। जिसका परिणाम प्रदेश की जनता देख रही है। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बेरोजगारों युवाओं के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं का भला हो रहा है।

दलपत सागर स्वच्छता अभियान में जुटे लोग

0
  • निगम आयुक्त मंडावी जिला प्रशासन, निगम के अधिकारी कर्मचारियों और नागरिकों ने दिया योगदान

जगदलपुर नगर के ऐतिहासिक दलपत सागर के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में रविवार को नगर के सभी लोगों भूमिका निभाई।इस दौरान निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, समाजसेवी संगठनों, दलपत सागर बचाओ अभियान व इंद्रावती बचाओ अभियान से जुड़े सदस्यों, युवोदय के स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सफाई कार्य में भाग लिया। सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

विधायक राजमन बेंजाम ने राजीव गांधी को किया नमन

0

लोहंडीगुड़ा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने उन्हें याद कर अपने निवास कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। विधायक बेंजाम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्व.राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिलाया था।

MOST POPULAR

HOT NEWS