City Media - Page 709 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 709

लो वोल्टेज व बिजली कटौती से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसान परेशान :- विनय गुप्ता

0
  • किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौपा ज्ञापन

गुंडरदेही विधानसभा के डौंडी लोहारा ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव खामतराई , गिधवा , पिनकापार , कन्याडबरी व अन्य कई आस पास गांव के किसान लो वोल्टेज व बिजली कोटौती की समस्या को लेकर काफी परेशान है ,पहले ही किसान अतिवृष्टि से परेशान थे ,अब थोड़ा मौसम खुला है तो खराब हुए धान की जगह रोपा लगाई की जा रही है, जिसके लिए किसानों को पानी की आवश्यकता पड़ रही , लेकिन लो वोल्टेज व बिजली कटौती के कारण मोटर पम्प चालू नही हो पा रहे ,विद्युत विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी गई,लेकिन अधिकारियों की लापरवाही , छत्तीसगढ़ की बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण व्यवस्था सुधर नहीं पा रही , आज देवरी बंगला क्षेत्र के किसान ग्राम खामतराई में एकत्रित हुए और लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विनय गुप्ता को फोन से अवगत कराया , विनय गुप्ता मौके पर पहुंचकर किसानो की समस्या सुनी फिर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को फोन से किसानों की समस्या से अवगत कराया ,जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे , जिसके बाद किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों तीन तीनों के अंदर समस्या का निराकरण करने हेतु ज्ञापन सौपा, समस्या का समाधान ना होने पर किसानों ने गुंडरदेही विधायक निवास के घेराव की चेतावनी दी, किसान संगठन से पोषण लाल साहू , गिरधारी साहू, भागवत भूषण साहू, उमाशंकर ,चुरेंद्र देवांगन, पवन साहू,नारायण देवांगन, आम आदमी पार्टी से ओ.बी.सी. विंग के जिला अध्यक्ष चंद्रहास जी , बालोद जिला सचिव विनय गुप्ता उपस्थित थे।

विधायक लखेश्वर बघेल ने लामकेर से किया शंखनाद

0
  • दर्जनभर ग्रामीण लखेश्वर बघेल के समक्ष बने कांग्रेसी

बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शनिवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामकेर से चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने लामकेर में गंगादई मातागुड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक के समक्ष लामकेर के एक दर्जन लोगों ने उनके सरल, सौम्य व्यवहार, कार्यशैली, भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं लोगों से सीधा संपर्क रखने की उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक लखेश्वर बघेल ने गमछा पहनाकर सम्मानित किया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  बघेल ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है।भाजपा लाख कोशिश करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ देश में कभी कमजोर नहीं हो सकती। हमारे पास तीन चीजे हैं हमारा नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की फौज। आज कांग्रेस की विचारधारा की कोई तोड़ नहीं है। कार्यकर्ताओं की सेना ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत रखा है। बघेल ने कहा कि सामने वाली सेना कितनी भी बड़ी क्यों न हो। आज आपके पास जोश है, समर्पण है, आपको कोई पराजित नहीं कर सकता।रामकृष्ण परमहंस ने कहा है कि आप आराधना करें, पूजा करें, किसी भी रास्ते पर चलें कोई भी मार्ग हो सकता है, पहुंचना एक ही जगह है। इसका अनुशरण किसी ने किया तो वे हैं महात्मा गांधी। बापू ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। कांग्रेस पार्टी ने उनका अनुसरण करते हुए सबको जोड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बोलने का अधिकार दिया।

इन लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में चंदर राम कश्यप, ढोलूराम, समलूराम, मनीराम बघेल, गणेश बघेल,रघुराम कश्यप, सुबस कश्यप,लुदरू कश्यप, सुबस कश्यप, देवीराम कश्यप शामिल हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बघेल, बैद्यनाथ मौर्य, जगमोहन बघेल, शोभा मारकंडे, धरम गोयल, बैसाखू राम, धनुर्जय, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, कृपालु, सुखचंद कश्यप एवं अन्य कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके-गंगा जल की झूठी कसम खाने वाले न पढ़ाये हमे नैतिकता का पाठ:- सुरेश गुप्ता

0

जगदलपुर-सुरेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल की समीक्षा करें और जनता को यह बताएं कि इन्होंने बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को दिया क्या है और किया क्या है? उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ डॉ रमन सिंह और स्थानीय विधायक के प्रयास से बने हुए धरोहर-भवन, मेडिकल कॉलेज, का नाम परिवर्तन किया नामकरण किया पूर्व की भाजपा सरकार की स्वीकृत कार्य को कराकर अपने नाम पट्टिका लगाई! कांग्रेस नव पदस्त शहर अध्यक्ष जनता को यह भी बताये की,एक भी ऐसा कार्य जिसका पूजन किया गया हो और लोकार्पण हुआ हो?

सुरेश गुप्ता ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलपत सागर के नाम पर जो कार्य कराए जा रहे है,- उसमें हुई भ्रष्टाचार चिख-चिख कर,- कह रही है जो आमजन और खास सभी इसे देख-सुन रहे हैं! दलपत सागर के उत्थान के नाम पे हो रही भ्रष्टाचार पर विधायक रेखचन्द जी, कभी भी कुछ नहीं कहा आखिर चुप क्यों है यह भी बताए

विड हार्वेस्टिंग मशीन 75 लाख की खरीद कर दावा किया जाता था कि 6 महीने में दलपत सागर साफ हो जाएगी! आज 3 वर्ष विड हार्वेस्टिंग को पूरे हो गए, विड हार्वेशटिंग एक सफेद हाथी साबित हुआ! विधायक जी भ्रष्टाचार पे मौन क्यों ? यह सब शहर की जनता देख रही है

बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कांग्रेस सरकार के साथ-साथ स्थानीय विधायक और कांग्रेस के नेता बेरोजगारों को जवाब दें कि क्या जगदलपुर शहर में 285 बेरोजगार हैं जिन्हें बेरोजगारी भत्ता हेतु चयनित किया गया बाकी जो हजारों की संख्या में आवेदनकर्ता है इन्हें कब बेरोजगारी भत्ता मिलेगा? कांग्रेस की घोषणा -निशुल्क पट्टा वितरण की बात थी स्थानीय विधायक रेखचन्द जी, बताएं और नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष जी शहर की जनता को बताएं कि, अब तक निशुल्क पट्टा कितने को वितरण किया गया?

कांग्रेस की घोषणा थी की बेघरों को दो कमरे का पक्का मकान बना कर दिया जाएगा भूपेश बघेल जी, सांसद दीपक बैजजी, और कांग्रेस बस्तर के सभी जनप्रतिनिधि बताएं कि, बस्तर जिले में कितने मकान और कहां पर बना कर इन्होंने आवासहीनों को आवास दिए?

टी एस सिंह देव जी ने अपना मंत्रालय छोड़ा, प्रधानमंत्री आवास में राज्य का राज्यांश नहीं देने पर,- जो प्रदेश भर में 16 लाख गरीबों को मकान मिलना था वह मकान भी गरीबों तक नहीं पहुंचा इसका जवाब भी विधायक रेखचन्द जी को देना चाहिए!

सुरेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए नगर निगम के अंतर्गत सफाई, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नही दे पा रही है केंद्र की योजना भी कांग्रसियों के कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गया! शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं हेतु तरस रही है

सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष से सवाल करते हुए कहा है कि,भूपेश जी की योजनाऐ भी बताये की गरीब, मजदूर, महिला स्वसहायता समूह, किसान को लाभ हुआ हो, ओर ये सभी खुश है सरकार से?

सुरेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई गुटों में बटी हुई कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके सर्किट हाउस में कांग्रेस के शीर्ष जनप्रतिनिधियो के बीच घटी–घटना सारे शहर को पता है .. प्रदेश में ढाई -ढाई साल मुख्यमंत्री की दावेदार सामने आते ही टी एस सिंह देव जी का आगमन शहर में होता है तो कांग्रेसी गुटों में बैठी हुई दिखती है कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनके स्वागत में नहीं आते कांग्रेस की सरकार– मतलब भ्रष्टाचार-अत्याचार और गुंडागर्दी यह पर्याय है कांग्रेस की गुंडागर्दी जगदलपुर थाने की घटना को लोगों ने देखा है जिस सरकार में पुलिस सुरक्षित नहीं है वहां आमजन कैसे सुरक्षित होगा? प्रदेश भर में महिलाओं पर हो रहे अपराध का ग्राफ बड़ा बेरोजगारी बड़ी गोठान के नाम पर 229 करोड रुपए का घोटाला- 2हजार करोड़ का नकली दारू घोटाला,,पीएससी में धांधली ,डीएमएफ टी में करोड़ो का घोटाला, सेंड माफिया, लेंड माफिया कांग्रेस में राज कर-रहे है बस्तर की जनता किसान,मजदूर,दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारी व्यापारी छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव में कांग्रेसियों को जवाब देगी! कांग्रेस अध्यक्ष जी अभी बताएं कि किसानों को बाहर जाने का पैसा कब दिलवाएंगे किसानों को 2 वर्ष का बोनस आपकी घोषणा अनुसार कब दिलवाएंगे

सुरेश गुप्ता ने कहा युवाओं से छल कर सत्ता के शीर्ष पर पहुंची कॉंग्रेस भेंट मुलाकात के नाम पर चयनित और प्रशिक्षित कुछ लोगो से ही वार्ता कर अपनी पीठ थपथपा रही है,, भारत के इतिहास में 26 अनुसूचित जाति जनजाति युवाओं का नग्न प्रदर्शन कांग्रेस की असफलता का प्रमाण है आन्दोलन्त रत युवा-युवतियों पर लाठीचार्ज करना कांग्रेस की नीति रही.. रेडी टू ईट महिला स्व सहायता समूह से छीन कर कांग्रेस ने चैती ठेकेदारों को देखकर महिलाओं को बेरोजगार किया करुणा काल में केंद्र से मिली निशुल्क चावल जो गरीबों तक पहुंचना था कांग्रेस ने गरीबों के झोले से चावल चुराया 40 लाख गरीब परिवारों को उनके अधिकार से वंचित किया जो दिव्यांग है लाचार है बुजुर्ग हैं गरीब है इन्हें पेंशन नहीं दिया जा रहा है सिर्फ इसलिए कि इनका नाम बीपीएल सूची में नहीं है यह कैसा सामाजिक न्याय है कांग्रेस की सरकार में ?

सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी, भाजपा के कार्यक्रमों से इतनी घबराई हुई है कि एक कार्यक्रम स्थगित होने पर भूपेश बघेल के गुणगान कर अपने मन को तसल्ली दे कर बयान जारी कर खुश गए! भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान पूर्व में भी चला है और आगे भी कार्यक्रम जारी रहेगा! यह स्थगित से इतना खुश ना हो इनके भ्रष्टाचार की पोल इनकी अराजकता इनकी गुंडागर्दी इनकी कुशशन को लेकर हम जल्द ही जनता के बीच में जाएंगे, और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के महान जनता कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी और घमंड, सत्ता के मद में मस्त कांग्रेसियों को इनका धरातल दिखाएगी

कांग्रेस कमांडर बैज ने किया वेणुगोपाल का आत्मीय स्वागत

0
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक

रायपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद के.सी.वेणुगोपाल व महासचिव अजय माकन के एक दिवसीय रायपुर प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने एआईसीसी महासचिव श्री वेणुगोपाल व श्री माकन का रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद थे। विमानतल से बाहर आते हुए श्री वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस के कमांडर सांसद दीपक बैज के कंधे पर स्नेह से हाथ रखकर चलते चलते गुफ्तगू की। इस दौरान सभी की निगाह इन दोनों नेताओं पर टिकी रही।

आज सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने रायपुर के विमानतल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन का आत्मीय स्वागत किया।

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल,अजय माकन का प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव,पीसीसी चीफ दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे,मंत्री जय सिंह अग्रवाल,मंत्री शिव कुमार डहरिया सहित मौजूद विधायकगण ने स्वागत किया। इसके बाद महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर हर अहम बिंदु पर मंथन किया गया।

शिव मंदिर से महिलाओं ने कावड़ यात्रा

0

दल्लीराजहरा  नगर के वार्ड 20 गांधी चौक बीएसपी कुआ के पास स्थित शिव मंदिर से महिलाओं ने कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा गांधी चौक से निकल कर गुप्ता चौक,जैन चौक, नगर पालिका से पुराना बाजार होते हुए झरन मंदिर पहुँची। जहा पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक किया। जल लेकर कांवडिय़ों का जनसैलाब नजर आया। हजारों की तादाद में महिला- पुरूष शिवभक्त के रूप में कांवड़ लेकर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए वार्ड 21 की महिलायें भी शामिल हुई । नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर की अगुवाई में वार्ड 20 से कांवड यात्रा निकाली गई।

यात्रा में शामिल लोग भगवान शिव की आराधना करते हुए बोल बम के नारों के साथ आगे बढ़े। यह पहला मौका है जब वार्ड 20 के महिलाओं ने कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। लंबे समय से इस क्षेत्र में ऐसे धार्मिक आयोजन कराने की मांग उठती रही। कांवड़ यात्रा में शामिल महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। सावन महीने में भगवान शिव की स्तुतिगान करते बोल बम का नारा लगा रहे थे। डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवा आगे बढ़े। आयोजन के संबंध में नपा अध्यक्ष शिबु नायर ने कहा कि इस कावड़ यात्रा को आने वाले वर्ष में और अधिक भव्य बनाएंगे इसके लिए हम सबको मिलकर योजना बनानी होगी। वार्ड 20 से निकली कावड़ यात्रा शहर की परिक्रमा करते हुए 5 किमी की दूरी धूप में नंगे पांव तय करते हुए भक्त बोल बम का नारा लगाते आगे बढ़े। शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद, आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरन वार्ड पार्षद रोशन पटेल ,राजेश, राजा ,वीरेंद्र भारद्वाज, सरिता पटेल, लक्ष्मी भारद्वाज, सुशीला, मीना देवांगन, सरिता , सहित वार्ड के सैकड़ो महिला उपस्थित थे।

जनता भूपेश सरकार से खुश, इसलिए भाजपा नेताओं में आक्रोश-मौर्य

0
  • कांग्रेस के नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भाजपा के द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा के आयोजन के ऐलान और फिर यह आक्रोश पदयात्रा निरस्त होने पर हमला करते हुए कहा कि टुकड़ों टुकड़ों में बंटी हुई भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आक्रोश इस पदयात्रा के पहले अपनी ही पार्टी के खिलाफ सामने आ गया, जब अपरिहार्य कारण बता कर इस पदयात्रा को निरस्त करना पड़ गया। उन्होंने कहा की आक्रोश जनता में नहीं बल्कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में है जो जनमत को पचा नहीं पा रहे हैं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा महिलाओं, युवाओं , किसानों , मजदूरों हर वर्ग के लिए जो योजना लाई गई है, आज समाज का हर वर्ग सरकार से खुश हैं परन्तु भाजपा नेताओं को जनता की यह प्रगति पच नहीं रही है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा का आक्रोश सरकार के खिलाफ क्यों है? जनता खुश है, क्या इसलिए भाजपा आक्रोशित है? जनता दरअसल भाजपा के विरुद्ध आक्रोश से भरी हुई है। वह भाजपा सरकार के 15 साल के काले कारनामों, करतूतों से अब भी 5 साल पहले की तरह नफरत करती है क्योंकि भूपेश बघेल सरकार ने बस्तर की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। शांति है, समृद्धि है, विकास है, जनता के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। हमारे सांसद दीपक बैज दिल्ली में दहाड़ लगाते हैं और छत्तीसगढ़ के हक की लड़ाई लड़ते हैं। हमारे विधायक रेखचंद जैन ने जनता की भावना के अनुरूप जगदलपुर का विकास किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के विकास को प्राथमिकता दी है तो भाजपा इससे आहत है। अब तो भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश भाजपा के नेताओं पर उतर रहा है।

मौर्य के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी को जिताएंगे कार्यकर्त्ता : बैज

0
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नए जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य की कार्यशैली को सराहा
  • कहा – शहर में कांग्रेस को मिलेगी और ज्यादा मजबूती

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बस्तर जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य की कार्यशैली की तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि सुशील के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता पार्टी प्रत्याशी को भारी अंतर से जिताएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आए थे। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम और करपावंड एवं जगदलपुर में आयोजित संकल्प शिविरों में भाग लिया। यहां पत्रकारों से  बैज ने चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच नए जिलों समेत कांग्रेस की कुल 9 जिला ईकाइयों में अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बस्तर संभाग के बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी युवा ऊर्जावान नेता सुशील मौर्य को और नारायणपुर जिला अध्यक्ष पद की कमान रजनू नेताम को सौंपी गई है।  बैज ने कहा कि सुशील मौर्य युवा, ऊर्जावान, कर्मठ और पार्टी के प्रति समर्पित नेता हैं। छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू कर सुशील आज यहां तक पहुंचे हैं। उनमें और भी आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। दीपक बैज ने कहा कि सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर जिला इकाई के कार्यकर्त्ता और नेता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि सुशील को मैंने करीब से देखा परखा है। उनमें जिम्मेदारी को पूर्ण करने की प्रबल उत्कंठा मैंने देखी है, मुझे पूरा भरोसा है कि वह नई जिम्मेदारी का भी निर्वहन पूरी तरह समर्पण भाव से करेंगे। दीपक बैज और विधायक रेखचंद जैन ने सुशील मौर्य को शुभकामनाएं भी दी।

वेणुगोपाल और माकन का दीपक बैज ने किया स्वागत

0

रायपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल एवं महासचिव अजय माकन एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। विमान तल पर दोनों वरिष्ठ नेताओं की अगुवानी और स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया।शनिवार को सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के अनेक केबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वेणुगोपाल और माकन यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज तथा अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। चुनावी बेला में हो रही इस बैठक को काफी महत्व पूर्ण माना जा रहा है।

 

सुशील युवा हैं, काबिल हैं, काम कर सकते हैं- बैज

0
  • कांग्रेस संगठन में और गति आयेगी- रेखचंद
  • काग्रेस कार्यालय में हुआ मौर्य का भव्य स्वागत*

जगदलपुर युवा नेता एवं बस्तर सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने पर जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहना कर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने सुशील मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे युवा हैं, काबिल हैं, काम कर सकते हैं। इस आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। बैज ने कहा कि जिन अन्य जिलों में जिम्मेदारी नए सिरे से देने की जरूरत होगी, वहां भी इसी आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संगठन में युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की परंपरा है। हम अनुभव के साथ ही युवा पीढ़ी को आगे लाते हैं। कांग्रेस अपने संगठन में 50 प्रतिशत भागीदारी युवाओं को दे रही है। सुशील मौर्य युवा हैं। कर्मठ हैं। युवाओं के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने में सक्षम हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस में और गति आयेगी।

कांग्रेस कार्यालय में हुआ मौर्य का भव्य स्वागत

0

जगदलपुर युवा नेता एवं बस्तर सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहना कर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया..

MOST POPULAR

HOT NEWS