City Media - Page 716 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 716

सर्व शिक्षक फेडरेशन ने सहायक शिक्षको से हड़ताल में नही जाने का किया निवेदन

0

सर्व शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर की बैठक में आगामी दिवस में होने वाली हड़ताल में विशेषकर सहायक शिक्षको से निवेदन किया है कि वेतन विसंगति के नाम से अन्य संगठन सहायक शिक्षको को आगे करके अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है। हर वर्ष 15 से 20 दिन हड़ताल में झोखकर केवल खाली हाथ लौट आते है। इसलिए बिना किसी ठोस कदम के इन सभी हड़तालों में ना जाने के लिए निवेदन किया है। सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बघेल ने कहा कि अभी वर्तमान में हड़ताल प्रस्तावित था लेकिन उसमे वेतन विसंगति दूर दूर तक नही था संगठन के मेनिफेस्टो में।और जैसे ही प्रधान पाठक की पदोनति होने के पश्चात पूरे प्रदेश में बीस से पच्चीस हजार सहायक शिक्षक बच गए हैं। और सभी संगठन केवल नियुक्ति तिथि से पेंशन या 20 वर्ष में पेंशन ही मुख्य मांग हो गया है। प्रधान पाठक प्रमोशन के पश्चात जो भी संगठन सहायक शिक्षक के नाम से संगठन बनाए थे।धीरे धीरे सभी लगभग नाम परिवर्तन कर दिए हैं या प्रोसीजर में है। सभी की एक मांग है।ओल्ड पेंशन नियुक्ति तिथि से या फिर 20 वर्ष में पेंशन राजस्थान सरकार के तर्ज पर। इसलिए बिना रीति नीति के हड़ताल में ना जाने के लिए निवेदन किया जा रहा हैं। बाकि सहायक शिक्षक साथी भी इन बातो को जानते है। इसी तारतम्य में जिला अध्यक्ष बस्तर भूपेश पाणिग्रही ने भी कहा है। कि माननीय मुख्यमंत्री जी बहुत ही संवेदन शील व्यक्ति है। और उन्होंने कहा कि आप लोगो की मांगो पर विचार किया जाएगा और चर्चा भी हुई थी माननीय मुख्यमंत्री जी से तो बात बात में हड़ताल में नही कूद जाना अच्छी बात नही है। वैसे भी हमारी छबि हड़ताली कर्मचारियों की हो गई हैं। और एक बार डेलीगेसन बनाकर सीएम सर जी भेंट कर के अपनी बातो को रखने से भी हो सकता है।क्योंकि अभी तक हमारी डेलिगेसन केवल अधिकारियों से ही मिल रही थी।और अभी माननीय रविन्द्र चौबे जी नए नए शिक्षा मंत्री बने हैं।और आनन फानन में हड़ताल में जाना नही चाहिए।और सभी सहायक शिक्षक साथियों से निवेदन है कि हड़ताल का बहिष्कार कर सभी शाला में रहे। और एक शुभ संदेश जारी करे। बाकि आप सभी स्वतंत्र है। आज के बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बघेल ,जिला अध्यक्ष बस्तर भूपेश पाणिग्रही,जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैतन्य कुंजाम, जिला सचिव रविन्द्र सेठिया, जिला कोषाध्यक्ष मन्नू राम नेताम ,जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित देवांगन, दीपक सेठिया, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष बस्तानार महेश पोयम, अशोक लकड़ा, सुधीर ध्रुव, समिरकांत, ज्योति लाल राम और साथी उपस्थित थे।

सोमवार को विधायक जैन ने देवड़ा मंदिर में की पूजा

0
  • बस्तर अंचल समेत राज्य के सुख- शांति की कामना की

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन श्रावण माह के पंचम सोमवार को ओडिशा सीमा से लगे देवड़ा झाड़ेश्वर शिव मंदिर सपत्नीक पहुंचकर पूजा- अर्चना की। उन्होंने बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ के सुख-शांति- समृद्धि की कामना की।दोपहर बाद जगदलपुर से देवड़ा पहुंचे जैन ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा की। पूजा पश्चात मंदिर परिक्रमा की और वहां पहुंचे अनेक श्रद्धालुओं से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा। साथ ही मंदिर परिसर में निवासरत कुष्ठ रोगियों से चर्चा कर उन्हें राज्य की भूपेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकारिक लाभ लेने प्रोत्साहित किया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, संतोष सिंह, निर्मल जैन उपस्थित थे।

कांग्रेस का आदिवासी गौरव पर्व आज

0

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार 8 अगस्त को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रातः 11 बजे से राज्यस्तरीय आदिवासी गौरव महासभा एवं बौध्दिक मंच का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं छग प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सह प्रभारी विजय जांगिड़, प्रदेश के सभी मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। पार्टी द्वारा पूर्व में जारी परिपत्र में उल्लेखित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम यथावत रहेगा। प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व सांसद प्रत्याशियों, विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो,पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकायों, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग, मंडी समिति के नियुक्त पदाधिकारियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

यातायात पुलिस बालोद 15 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 19,600 रू.वसूला गया जुर्माना

0

दिनांक 07.08.2023 बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे पालन , हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही चलाएं वाहन। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद की टीम द्वारा दिनांक 06.08.2023 को ओव्हरलोड़ वाहनो के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना, ओव्हरलोड़ परिवहन पर रोक लगाना, जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है।

इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया साथ ही ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन करते पाये जाने पर कुल 15 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 19,600 रू. जुर्माना वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

21 वर्षो से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0

डौंडीलोहारा – डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के कैरी जुगेरा आरोपी हत्या कर फरार हो गया था जिसे कल 06.07.2023 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया ।वही प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्ष से हत्या के आरोप में फरार डौंडी लोहारा थाने का स्थाई वारंटी गंगा प्रसाद पिता हिरऊ उम्र 50 वर्ष जाति हल्बा निवासी कैरी जुगेरा को डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा कल रात कांकेर से पकड़ कर लाया गया और आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हत्या के मामले में फरार आरोपी थाना डौंडीलोहारा सन 2002 में घटित एक हत्या के मामले में पिछले 21 सालो से फरार था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अब 97 साल के रामू ने कहा- भूपेश है तो भरोसा है

0
  • सरपंच के साथ बुजुर्ग पहुंचे थे जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय में
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों का जादुई असर

जगदलपुर शहर से गांव तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जादू लोगों के सिर चढ़कर ऐसे बोल रहा है कि वे दिल खोलकर भूपेश बघेल का गुणगान कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही बेहतरीन नजारा सोमवार को यहां विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग के मुंह से बार बार यही बोल फूट पड़ रहा था कि भूपेश है, तो भरोसा है। इसे भूपेश बघेल का करिश्माई नेतृत्व का असर ही तो माना जाएगा।

पहले राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे युवा और महिलाएं ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे थे, अब बुजुर्ग भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का जमकर बखान कर रहे हैं।सोमवार को जगदलपुर ब्लॉक के उलनार से आए 97 साल के बुजुर्ग रामू ने भी कहा कि- भूपेश है तो भरोसा है। ये बुजुर्ग अपने गांव के सरपंच वर्मा पुजारी और ग्रामीणों के साथ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय पहुंचे थे। रामू ने कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र और किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं के लाभार्थी हैं। बुजुर्ग रामू ने कहा मैं अब सौ साल का होने जा रहा हूं, जिंदगी में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री और विधायक हमें मिला है, जो सभी के सुख दुख के साथी हैं। उन्होंने फिर दोहराया – भूपेश है, तो भरोसा है। जैन ने रामू व उनके साथ आए ग्रामीणों यतिंदर नाग, श्रीधर नाग, भारत मौर्य, जीवन कश्यप, रामप्रसाद नाग, ढोसेल, अनत राम कश्यप आदि को किसान ऋण माफी, धान के समर्थन मूल्य, गोठान, वनोपज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताकर मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। साथ ही गांव के अन्य लोगों को प्रेरित करने की अपील भी उनसे की।

नदी में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के करपावंड थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम डिमरापाल निवासी 40 वर्षीय नाम परशु राम कश्यप की नहाने के दौरान नदी में डूब जाने से मृत्यु हो गई। उसकी लाश दो दिन बाद बरामद हुई। परशुराम कश्यप शनिवार को नहाने के लिए नदी में गया था, जहां गहरे पानी में वह चला गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही करपावंड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। परशुराम की लाश दो दिन बाद सोमवार को दोपहर 1 बजे डीमरापाल के पास ही नदी में मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मंत्री लखमा ने धान खरीदी केंद्र एवं भवन का किया उद्घाटन

0
  • भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम में भी शिरकत की

जगदलपुर प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को सोना कूकानार में धान खरीदी केंद्र और कुम्हार समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। वे भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम में भी शामिल हुए।ग्रामीणों ने मंत्री लखमा का भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए लखमा ने किसानों व कुम्हार समाज के लोगों को धान उपार्जन केंद्र व सामाजिक भवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि आज अंदरूनी इलाको में भी धान खरीदी केंद्र खोले जा रहे हैं। जिससे किसानों को धान बेचने में आसानी हो रही है। पहले लोगों को धान बेचने के लिए दूर जाना पड़ता था। कई कई दिन लाइन लगाकर रहना पड़ता था। पास में धन खरीदी केंद्र होने से किसानों का समय और पैसा बचेगा। किसान वाजिब मूल्य पर धान की ब्रिक्री कर पाएंगे। इसके साथ ही मंत्री लखमा ने कुम्हार समाज के भवन का लोकार्पण कर निरीक्षण किया तथा समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। बस्तर में स्कूल कॉलेज को बंद करने का काम किया तथा सलवा जुडूम चलाकर लोगों को आपस में तथा भाई को भाई से लड़ाने का काम किया गया, जिससे बस्तर पूरी तरह से अशांत रहा। आएदिन कोई न कोई घटना होती थी। किन्तु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में शांति स्थापित हुई है। धीरे धीरे नक्सलियों का आतंक कम होता जा रहा है। आने वाले समय मे बस्तर पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। यहां के लोग बंदूक नहीं हल चलाएंगे। लखमा ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ही बात कही थी कि 15 साल की भाजपा की सरकार को बदलो। अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही 2500 रुपये में धान खरीदी करने की बात कही तो भाजपा व मनीष कुंजाम की पार्टी के लोग बोलते थे कि कांग्रेस झूठ बोल रही है। जैसे ही हमारी सरकार बनी, सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की गई। साथ मे 2500 रुपए क्विंटल पर धान खरीदी की बात को अमल में लाया गया।आने वाले समय मे 2800 रुपए क्विंटल में धान की खरीदी की जाएगी। लखमा ने कहा कि लोहड़ीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापस करवाने का काम हमारी सरकार ने किया। हम वनभूमि पट्टा देने का काम कर रहे हैं।भूपेश बघेल सरकार पहली सरकार है जो आदिवासियों की रीति नीति और संस्कृति को बचाने का काम कर रही है। आज देवगुड़ी निर्माण के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख की राशि दी जा रही है। बस्तर के सभी जगहों में देवगुड़ी का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही पूजा करने वाले पूजारी, सिरहा, गायता, गुनिया, चालकी, भूमिहीन किसान को पैसा देने का काम भी हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता के बाद पहली बार वार्ड पंच को 500 रुपए तथा जनपद पंचायत सदस्य का मानदेय बढ़ाने का काम किया गया है।

राहुल गांधी से डर गई है भाजपा

मंत्री लखमा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत को जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा की। उनकी यात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे भारत ने एकजुट होकर राहुल गांधी का स्वागत किया। आज देश महंगाई से जूझ रहा है, व्यापारी वर्ग से लेकर आम नागरिक तक महंगाई से परेशान हो चुका है। केंद्र की मोदी सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। अपने व्यापारी मित्र अम्बानी अडानी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने व उनसे सरकारी बंगला खाली कराने का काम किया। केंद्र सरकार ने राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन स्नेह से डर कर उनके खिलाफ इस तरह के हथकंडे अपनाए।सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाना केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा तमाचा है।मनीष कुंजाम दो बार विधायक रहे लेकिन जनता के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं किया।भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत उन्होने हिहितग्राही कार्डबुक क वितरण किया गया। फार्म भरकर अपने नंबर का रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कर आप सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं, तो इस नंबर पर आपनी शिकायत कर सकते हैं। इस कार्ड से किसान, आदिवासी, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा व महिला एवं बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार का पाम्पलेट का वितरण भी किया गया, जिसमे 15 साल की भाजपा के और 05 साल कांग्रेस सरकार के कार्यों की तुलना की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 13 अगस्त को आएंगे छ्ग

0

जगदलपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज ने दूरभाष से दी। उन्होंने बताया कि खड़गे रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं से पार्टीगत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

दो साल में भी नहीं बन पाया सांस्कृतिक भवन

0
  • सरपंच और सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए आर्थिक गड़बड़ी के आरोप

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदगांव -1 में सांस्कृतिक भवन दो साल बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। सरपंच और पंचायत सचिव की मनमानी एवं भ्रष्टाचार की वजह से शासन के लाखों रुपए यूं ही बर्बाद हो गए हैं। इस रकम से सरपंच व सचिव ने अपनी तिजोरी भर ली है। ग्रामीणों को मनोरंजन का साधन नहीं मिल पा रहा है।छिंदगांव -1 में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए दो साल पहले 6 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। सरपंच और सचिव को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निर्माण कार्य जनपद पंचायत बकावंड के सब इंजीनियर दुष्यंत ठाकुर की देखरेख में पूर्ण कराया जाना था। सांस्कृतिक भवन बनाने के लिए राशि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत मंजूर हुई है। सरपंच व सचिव ने इस राशि में गड़बड़ी की है। इसी वजह से निर्माण कार्य दो साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण स्थल पर जो बोर्ड लगा है।

उसमें मजदूरी दर 190 रु का उल्लेख है, लेकिन किसी भी मजदूर को इस दर पर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं निर्माण कार्य आरंभ होने व पूर्ण होने की तिथि का कोई उल्लेख बोर्ड में नहीं किया गया है। सांस्कृतिक भवन की छत ढलाई हो चुकी है, दरवाजे खिड़कियां भी लग चुकी हैं, लेकिन प्लास्टर और फ्लोरिंग का काम नहीं कराया गया है। निर्माण में घटिया क्वालिटी की सीमेंट, ईंट, बजरी, छड़ों का इस्तेमाल होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। भवन का काम पूर्ण न हो पाने के कारण गांव के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तथा गांव में सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों के लिए जगह का अभाव बना हुआ है।ग्रामीणों ने सांस्कृतिक भवन निर्माण में की गई गड़बड़ी की जांच व सरपंच एवं सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वर्सन

होगी मामले की जांच

दो वर्ष बाद भी सांस्कृतिक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाना दुर्भाग्यजनक है। सचिव और सरपंच महज खानापूर्ति कर रहे हैं। मामले की जांच कराएंगे।

दुष्यंत सिंह ठाकुर

सब इंजीनियर,जनपद पंचायत, बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS