City Media - Page 717 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 717

फुटबाल में बस्तर जोन को मिली चैंपियनशिप

0
  • सरगुजा जोन दूसरे और दुर्ग जोन तीसरे स्थान पर रहे

जगदलपुर 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत यहां आयोजित सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 6अगस्त को श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल जगदलपुर में हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि महापौर सफीरा साहू व कृषक कल्याण मंडल छग शासन के सदस्य जानकी राम सेठिया थे। अनवर खान, हेमू उपाध्याय, यशवर्धन राव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, सहायक परियोजना अधिकारी देवाशीष चौधरी, सहायक संचालक बीके डोंगरे, नोडल अधिकारी तेजपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर एमएस भारद्वाज, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी तिवारी, पूनम सलाम, भारती देवांगन, क्रीड़ा प्रभारी वेदप्रकाश सोनी, विकासखंड जगदलपुर के सभी सीएसी, व्यायाम अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन सचिव 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जगदलपुर भारती प्रधान ने आयोजन के प्रतिवेदन का वाचन किया। मुख्य अतिथि जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि “न जीतना जरूरी है, न हारना जरूरी है, जिंदगी में आगे बढ़ना है तो खेलना जरूरी है। चार दिवसीय इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक, 17 वर्ष बालक, 17 वर्ष बालिका तीनों वर्ग में बस्तर जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया. द्वितीय स्थान सरगुजा जोन तथा तृतीय स्थान दुर्ग ने प्राप्त किया। बस्तर संभाग की टीम इस महीने के अंत में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।खेल स्पर्धा के साथ ही माननीय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जी के द्वारा की गई घोषणा एवं आदरणीय कलेक्टर महोदय जिला बस्तर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सरगुजा, रायपुर बिलासपुर एवं दुर्ग संभाग से आये प्रतिभागी खिलाड़ियों को चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण कराया गया।

केंद्र सरकार ने फिर छला बस्तर को : योगेश पाणिग्रही

0
  • कागज पर है नाम, लेकिन अमृत भारत स्टेशन स्कीम में नहीं दी गई जगह

जगदलपुर छ्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव योगेश पाणिग्रही ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के रेल मंत्रालय पर एक बार फिर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बस्तर के साथ हुए इस छल का जवाब आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार और भाजपा को बस्तर संभाग के मतदाता जरूर देंगे। पाणिग्रही ने कहा है कि पूर्व डीआरएम अनूप सतपथी ने अपने बस्तर के अंतिम प्रवास के दौरान कहा था कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत जगदलपुर स्टेशन को भी शामिल किया गया है, लेकिन आज जिस प्रकार वाल्टेयर रेल मंडल में आंध्रप्रदेश के एक व ओडिशा के दो स्टेशनों के विकास के लिए इन तीनों स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम में शामिल किया गया है। वहीं बस्तर के जगदलपुर स्टेशन के नाम को तो शामिल किया, किंतु काम को नहीं। योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि ओडीशा के सांसद अश्वनी वैष्णव जोकि रेलमंत्री भी हैं, वे बस्तर की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। इसकी एक वजह साफ नजर आती है कि बस्तर के मतदाताओं ने कांग्रेस के दीपक बैज को अपना सांसद चुना है। इसी का बदला बस्तर वासियों से केंद्र सरकार ले रही है। पाणिग्रही ने कहा है कि बस्तर के बैलाडीला से लौह अयस्क दोहन कर करोड़ों रुपयों का राजस्व केंद्र सरकार प्राप्त करती है, लेकिन जब सुविधा देने की बारी आती है, तो बस्तर को हमेशा ही छला जाता है। पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन स्कीम शुरु की। इस योजना में बस्तर के जगदलपुर स्टेशन का नाम ही उल्लेखित जरूर किया गया है, लेकिन किसी भी प्रकार की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान नहीं करने से ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा से दूर ही रखना चाहती है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर आर्थिक लाभ कमाने पर ही ध्यान दे रही है। उसे बस्तर के हितों से कोई वास्ता नहीं है।कहीं नरेंद्र मोदी की सरकार बस्तर से इस बात का बदला नहीं ले रही है कि यहां की जनता ने भाजपा को सिरे से नकार दिया है?

नगरनार प्लांट का निजीकरण जनविरोधी

तेज तर्रार एवं समर्पित कांग्रेस नेता योगेश पाणिग्रही ने बस्तर जिले के नगरनार में स्थापित स्टील प्लांट के निजीकरण को भी केंद्र सरकार का जनविरोधी और आदिवासी विरोधी कदम निरुपित किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के जरिए नगरनार में स्टील प्लांट की स्थापना के लिए दर्जनभर गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। जमीन खोने वाले किसानों की पढ़ी लिखी संतानों को इस स्टील प्लांट में सम्मानजनक पदों पर नौकरियां और जमीन का पर्याप्त मुआवजा देने की बात कही गई थी। मुआवजा बहुत कम दिया गया, वहीं बस्तर के उच्च शिक्षित युवाओं को मामूली पदों पर नौकरी का ऑफर दिया गया। प्रभावित आदिवासी परिवारों के उच्च शिक्षित युवा नगरनार स्टील प्लांट में चपरासी, क्लर्क जैसे निचले पदों पर काम करने मजबूर हैं। सारे उच्च पदों पर बाहरी लोगों की भर्ती की गई है। इस पर भी यहां के भोलेभाले आदिवासियों ने अपना संयम नहीं खोया। उन्हें भरोसा था कि स्टील प्लांट को सरकार चलाएगी, तो बस्तर का विकास होगा, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार बस्तर के आदिवासियों के इस भरोसे को भी तोड़ने पर आमादा हो गई है। योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि केंद्र सरकार जन भावनाओं को दरकिनार करते हुए नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में सौंपने उद्दत है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेसी जनप्रतिनिधि इस संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं। भूपेश बघेल सरकार नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में न देने, संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार को सौंपने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज चुकी है। सांसद दीपक बैज संसद में इस मसले को कई बार उठा चुके हैं। योगेश पाणिग्रही ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण बस्तर के आदिवासी समुदाय के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। संयंत्र के निजी हाथों में चले जाने से वहां की नौकरियों में आदिवासी युवाओं को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा।

मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून में पुर्नविचार आवश्यक कुम्हारी

0
  • प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक संपन्न
  • दुर्ग भिलाई के पत्रकारों ने भी पत्रकार हितों के लिए सिविक सेंटर में किया विचार विमर्श

रायपुर वर्तमान दौर में पत्रकारिता पर गंभीर संकट पर पत्रकारों को एकजुट करने प्रदेश स्तर पर इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पीसी रथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दौरा कर पत्रकारों से मिलकर विचार विमर्श कर मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून विधेयक पर पत्रकार व पत्रकार संगठनों की राय ले रहे है इसी क्रम में रविवार को भिलाई दुर्ग के पत्रकारों व कुम्हारी प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ चर्चा की गई।जिला दुर्ग दौरे में वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम गुप्ता शामिल हुए और उन्होंने दैनिक भास्कर, लोकस्वर, देशबंधु, नवभारत, नईदुनिया में कुल 45 वर्षो का अपना अनुभव साझा करते हुए पत्रकारों को संबोधित किया।आईजेयू के प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आजाद तम्बोली ने इस प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य तथा जानकारी साझा करते हुए बताया कि भिलाई के प्रगति भवन में दोपहर को दुर्ग-भिलाई के पत्रकारों से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून पर विस्तृत चर्चा हुई।

दुर्ग भिलाई के प्रमुख दैनिक अखबारों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सोनबोइर, निर्मल साहू, चंद्रशेखर पंवार, देवीलाल साहू, दीपक डहाड , राजेन्द्र गोस्वामी तथा अन्य युवा पत्रकार विमर्श में शामिल रहे। पत्रकारों के हित मे मौजूदा कानून तथा आज फेक न्यूज , AI की दखल के बाद चुनोतियों पर चर्चा हुई। दुर्ग भिलाई के पत्रकार साथियों द्वारा एक सप्ताह के अंदर मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून के बारे में अपनी राय से रायपुर यूनियन को प्रेषित किया जाएगा। जिसके पश्चात आगे की कार्यवाही प्रदेश स्तर पर की जाएगी। 6 अगस्त की शाम को ही कुम्हारी प्रेस क्लब में क्षेत्र के वरिष्ठ व युवा पत्रकारों के साथी टीम की चर्चा हुई । वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम गुप्ता ने रीजनल के संवाददाताओं की चुनोतियों को रेखांकित करते हुए उनकी जागरूकता और एकजुटता को इसके लिए जरूरी बताया। कुम्हारी के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम शाह ठाकुर, दिनेश सिंह राजपूत, अनुज शुक्ला , खिलेश्वर साहू, सनत कुमार साहू, करण साहू, अजय यादव, शैलेन्द्र कुमार खरे, रवींद्र कुमार थापा, राकेश कुमार, राजेन्द्र शाह ठाकुर, ध्रुवकुमार नायक एवं उपस्थित युवा पत्रकारों ने विधानसभा में पारित मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून पर पुनर्विचार को पत्रकार हित में जरूरी बताया। सभी पत्रकारों ने इस पर विचार विमर्श को अतिआवश्यक समझा और संशोधन को जरूरी बताया ताकि निर्भीक पत्रकारिता के लिए राज्य में माहौल निर्मित हो सके। इस एकदिवसीय दौरे में दो गंभीर बैठकों में पत्रकारों से जुड़े बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई। दुर्ग- भिलाई,कुम्हारी के इन पत्रकारों ने भी अपनी-अपनी बातें रखते हुए देश- प्रदेश में निर्भीक पत्रकारिता के लिए अपने सलाह सुझाव देते हुए एकजुट होकर कार्य करने को समय की मांग बताया।स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ ने जल्दी ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस विधेयक पर पत्रकारों के विचार आमंत्रित किये हैं जिसे संयोजित करके सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

विधायक जैन की शेरो- शायरी ने जीता खिलड़ियों का दिल

0
  • सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रति. के समापन में पहुंचे विधायक रेखचंद जैन
  • बस्तर के खिलाड़ियों ने तीनों वर्गों के खिताब पर किया कब्जा

जगदलपुर 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने जब शेरो- शायरी सुनाई तो हाल खिलाड़ियों की तालियों से गूंज उठा। न जीतना जरूरी है न हारना जरूरी है, जिंदगी एक खेल है, खेलना जरूरी है। श्री जैन ने जब यह पंक्तियां सुनाई तो शिक्षकों व खिलाड़ियों समेत सभी मौजूद जन झूम उठे। कार्यक्रम को इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू ने भी संबोधित किया।

प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में बस्तर जोन के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। विधायक व अन्य अतिथियों ने बस्तर समेत दुर्ग, सरगुजा आदि जोन के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि खेल में जीत हार दो पहलू होते हैं। एक टीम हारती है और दूसरी जीत जाती है। जीत पर घमंड न करें और न हार मिलने पर निराश हों। जीतने वाले खिलाड़ियों को उससे ऊपर की प्रतियोगिता में भी जीत के लिए मेहनत करनी चाहिए और हारे हुए खिलाड़ियों को प्रदर्शन बेहतर करने के लिए जतन करना चाहिए। इस दौरान श्री जैन के अलावा इंद्रवती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, मेयर सफीरा साहू, राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य जानकीराम सेठिया, मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, हेमू उपाध्याय, संदीप दास, महेश द्विवेदी, अवधेश झा, डीईओ भारती प्रधान, बीईओ एमएस भारद्वाज, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, एबीईओ भारती देवांगन समेत विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षक, पीटीआई, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन धर्मेंद्र ठाकुर, करमजीत कौर व अफजल अली ने किया। आभार बीके डोंगरे ने माना।

श्रीराम, हनुमान और भूपेश बघेल का काम है हमारे साथ: दीपक बैज

0
  • धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति नहीं करते : बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि हम धर्म की आड़ में नफरत की राजनीति नहीं करते। हम कांग्रेसी प्यार बांटने का काम करते हैं। जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है।पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि धर्म और देवी देवताओं के प्रति हमारे मन भी सच्ची आस्था है, लेकिन नफरत की खेती करने वाले एक राजनैतिक दल की तरह दिखावा नहीं करते।

उन्होंने कहा कि हमारे साथ राम हैं और हनुमानजी भी हैं। हम उन्हें प्रणाम करते हैं। इसके अलावा हमारे साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काम भी है, जिस पर छत्तीसगढ़ की जनता भरोसा करती है। इसलिए हम आसन्न विधानसभा और लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। कर्मशीलता के साथ भगवान की भी अपार कृपा है हमारी कांग्रेस पर। हम जनता जनार्दन को प्रणाम करते हैं कि वह काम करने वालों को जीत दिलाने और हिंदू – मुस्लिम एवं धर्मांतरण को लेकर आपसी सौहाद्र बिगाड़ने वाले दल को सबक सिखाने प्रतिबद्ध है। श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा जोड़ने और भाईचारा बढ़ाने की रही है। जबकि प्रमुख विपक्षी दल भाई से भाई और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाकर राजनीति करने पर विश्वास रखती है। वे वास्तव में अधर्मी हैं, जो देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की पशुधन नीति अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय – रेखचंद जैन

0

जगदलपुर ब्लाक स्तरीय पशुधन विकास मेला भाटागुडा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया एवं पशुपालकों को प्रोत्साहित किया गया इस अवसर उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे जी की नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ की पशुधन नीति अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है हमारी सरकार के द्वारा पशुपालन एवं पशुधन के विकास के लिए जो नीतियां बनाई गई है उसके कारण आज छत्तीसगढ़ में पशु पालन आज फायदे का काम बन गया है पूरे देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो गोबर एवं गौमूत्र की खरीदारी कर रहा है ।

पशुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गांव गांव में गोठान बनाए गए हैं जहां पशुधन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच दयाराम कश्यप,संपत कश्यप,हेमंत देवांगन जनपद सदस्य चम्पा कश्यप,उप सरपंच आनंद बघेल,परसुराम बघेल,रमेश पात्रो शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा नेता महेश द्वीवेदी ,संदीप दास ,बृज मोचन देवांगन, संयुक्त संचालक डी आर नेताम,वासू पिल्ले, डॉ आलोक भार्गव, डॉ जागेश्वरी तिग्गा, मुकेश तिवारी समेत पशुधन विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

केदार सिंह सांसद बैज के प्रतिनिधि नियुक्त

0

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा हेतु अपने करीबी केदार सिंह ढेक को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ढेक कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता हैं तथा बैज के बेहद करीबी माने जाते हैं। दीपक बैज ने मित्रता दिवस के अवसर पर ढेक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। केदार ढेक के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने से विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

नहीं बन पाया स्कूल भवन देवगुड़ी में चल रही है ज्ञान गुड़ी

0
  • भैंसगांव में दो साल से निर्माणाधीन है शाला भवन
  • सीएम के समक्ष भी उठ चुका है लेटलतीफी का मुद्दा

बस्तर विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत भैंसगांव के नौनिहालों को एक अदद शाला भवन भी नहीं मिल पा रहा है। जो भवन बन भी रहा है, वह सरपंच, पंचायत सचिव और ठेकेदार की तिकड़ी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। दो साल में भी भवन बन नहीं पाया है। मुख्यमंत्री के सामने भी ग्रामीण इस मसले को उठा चुके हैं, मगर नतीजा सिफर ही रहा। भवन न रहने से शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षाएं गांव में स्थित देवगुड़ी के बरामदे में संचालित करनी पड़ रही हैं।

कहने को तो भैंसगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय है लेकिन यह गांव प्राथमिक शिक्षा की सुविधा से भी लगभग वंचित हो गया है। यहां शासन ने प्राथमिक शाला खोल रखी है और दो शिक्षक भी पदस्थ हैं, मगर गांव के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में जो पुराना प्राथमिक शाला भवन है, वह काफी जर्जर हो चला है। यह भवन महज एक कमरे वाला था, जहां प्राथमिक शाला की पांच कक्षाओं का संचालन संभव नहीं था। इन हालातों को देखते हुए शासन ने बीते शिक्षा सत्र के दौरान नए शाला भवन निर्माण की मंजूरी दी थी। ग्राम पंचायत ने गांव में स्थित माता रुपशिला देवी की देवगुड़ी के पास शाला भवन का निर्माण शुरू कराया था। सरपंच और सचिव ने शाला भवन का निर्माण कार्य एक व्यक्ति को ठेके पर दे रखा है। सरपंच, सचिव और ठेकेदार मिलकर भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की हेराफेरी करने में इस कदर लिप्त हो गए कि लाखों रुपए खर्च हो जाने के बावजूद दो साल में भी भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। भवन की छत ढलाई का काम हो चुका है, प्लास्टर नहीं हो सका है। छत और दीवारों का प्लास्टर न होने तथा फ्लोरिंग का काम न कराए जाने के कारण यह भवन खंडहर बनता जा रहा है। दरवाजे खिड़कियां भी नहीं लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सालभर पहले भेंट मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले में भैंसगांव आए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष भवन निर्माण में गड़बड़ी और विलंब का मुद्दा उठाया था। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भवन निर्माण जल्द पूरा करा लिए जाने की बात कही थी। उनकी बातों का भी असर नहीं हुआ।

घट गई है शाला की दर्जसंख्या

गांव के रमेश मौर्य ने बताया कि दो साल से भवन का काम लटका हुआ है। प्लास्टर न कराए जाने के कारण छत और दीवारों से बरसाती पानी का रिसाव हो रहा है। दरवाजे खिड़कियां भी अब तक नहीं लग पाई हैं। वहीं शाला के शिक्षक जमुना प्रसाद बघेल ने बताया कि पुराना शाला भवन जर्जर हो गया है। अधिकारियों ने नया भवन के तैयार हो जाते तक वैकल्पिक व्यवस्था कर शाला संचालन हेतु निर्देश दे रखा है। इसलिए माता रुपशिला देवी की गुड़ी के बरामदे में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। शिक्षक और विद्यार्थी जमीन पर बैठकर अध्ययन -अध्यापन करते हैं। जबसे देवगुड़ी में शाला लग रही है, तबसे दर्जसंख्या में काफी गिरावट आई है। अभी महज 23 बच्चे ही यहां दर्ज हैं।

34 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू.वसूला गया जुर्माना

0

दिनांक 06.08.2023 गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही चलाएं वाहन।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद एवं थानो की टीम द्वारा दिनांक 05.08.2023 को लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर रोक लगाना, जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया एवं नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने पर थाना बालोद द्वारा 04 लापरवाह वाहन चालकों पर 6000 रू. जुर्माना, थाना देवरी द्वारा 10 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 3000 रू. एवं यातायात बालोद द्वारा 20 लापरवाह वाहनों चालकों पर कार्यवाही कर 7300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। इस संपुर्ण कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने वाले कुल 34 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक निधि की राशि का ऐसा दुरूपयोग

0
  • 6 माह में भी नहीं बन सका स्कूल का साईकिल स्टैंड
  • विधायक निधि से स्वीकृत हुआ है स्टैंड का निर्माण

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की कई ग्राम पंचायतों में विधायक निधि की राशि का जमकर दुरूपयोग हो रहा है। विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण न कराकर सरपंच और पंचायत सचिव द्वारा विधायक की छवि धूमिल की जा रही है। कुछ ऐसी ही करतूत छिदीगांव पंचायत में सामने आई है, जहां की उच्चतर प्राथमिक शाला में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख 50 हजार रु. की मंजूरी मिली थी। इस राशि में गड़बड़ी कर आधा अधूरा काम कराया गया है। छह माह बाद भी साईकिल स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत छिदीगांव के हायर सेकंडरी स्कूल में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी थी। स्टैंड का निर्माण छह माह पहले ही सरपंच और पंचायत सचिव द्वारा शुरू कराया गया था।

स्टैंड के नाम पर लोहे के पाईप को आढ़े टेढ़े गड़ाकर ऊपर बहुत ही पतली टीन की चादर डाल दी गई है। स्टैंड की लंबाई चौड़ाई इतनी कम है कि वहां बड़ी मुश्किल से दस साईकिललें ही रखी जा सकती हैं। स्टैंड के भूतल का सीमेंटीकरण भी नहीं कराया गया है, नतीजतन वहां कीचड़ हो गया है। विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के वाहनों को कीचड़ भरी जमीन पर रखना पड़ रहा है। साईकिल स्टैंड बनाने के नाम पर सचिव और सरपंच महज खानापूर्ति कर रहे हैं। छिदीगांव स्कूल में दूर दराज के गांवों से पढ़ने हेतु आने वाले विद्यार्थियों को बारिश हो या गर्मी का मौसम, अपनी साईकिलें खुले आसमान तले खड़ी करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में छात्र छात्राओं को साइकिल को कीचड़ में मजबूरन रखना पड़ता है। जिसके चलते साईकिलों में जंग लगने और गर्मी के दिनों में टायर ब्रस्ट अथवा पंचर हो जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। छात्र छात्राओं को घर लौटने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को करने पर भी आज तक उन्होंने साइकिल स्टैंड निर्माण पूर्ण नहीं कराया है।अभिभावकों और छात्र छात्राओं का कहना है कि लगभग साल भर से साइकिल स्टैंड अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते साइकिलें कीचड़ में खड़ी करना पड़ती है और घर जाते समय साइकिल पंचर या हवा खुली रहने की वजह से हम को रात को पहुंचते हैं।

वर्सन

जल्द पूर्ण करवाएंगे कार्य

साईकिल स्टैंड के निर्माण में विलंब की जानकारी मिली है। सरपंच और सचिव से कहकर जल्द काम पूरा कराएंगे। दुष्यंत सिंह ठाकुर सब इंजीनियर,जनपद पंचायत, बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS