City Media - Page 718 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 718

आदिवासी बच्चों को आगे बढ़ा रही है भूपेश सरकार: लखमा

0

मंत्री कवासी लखमा ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन== सुकमा जिले में उद्योग मंत्री ने बहाई विकास की बयार

जगदलपुर उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को सुकमा जिले के मानकापाल में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने 5.60 लाख के दो सीसी सड़क, 199 लाख का बालक आश्रम, 18 लाख का आश्रम भवन और बाउंड्रीवाल, 686 लाख की लागत वाली मानकापाल सड़क, गोंडापल्ली से प्रयास तक 1080 लाख रु. की लागत वाली 17.35 किमी सड़क, मानकापाल से नागलगुंडा के बीच 90 लाख के पुलिया निर्माण आदि कार्यो का भूमिपूजन किया। 100 सीटर आश्रम भवन मानकापाल का भूमिपूजन करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि गांव के गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाएं, इस सोच के साथ गांव-गांव में स्कूल तो खोले ही जा रहे हैं, साथ ही आश्रम इसलिए बनाए जा रहे हैं ताकि गरीब बच्चे आश्रम में रहकर सारी सुविधाओं के साथ अच्छे से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि घर में रहने से बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें घर का काम भी करना पड़ता है। गाय, बैल चराना और खेत में काम करना जरूरी रहता है, लेकिन आश्रम में रहने से पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही होता है। इससे सरकारी नौकरी और अन्य सेवाओं में बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने पालकों से बच्चों को स्कूल भेजने और जिस क्लास तक बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। लखमा ने कहा कि होशियार बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी बनाने के लिए हमारी सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। आगे का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चे आगे बढ़कर देश-प्रदेश की सेवा में योगदान दें।

कम्युनिस्टों ने थामा कांग्रेस का दामन

मानकापाल में जब मंत्री कवासी लखमा ने 20 करोड़ 11 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन कर सौगात दी, तो इसका ऐसा व्यापक असर हुआ कि कम्युनिस्ट पार्टी के पांच दर्जन लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने का पक्का मन बना लिया। इस दौरान गुफड़ी, मानकापाल और कुच्चरास के सीपीआई के 60 कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। सीपीआई पर बरसते हुए लखमा ने कहा कि वे लोग जल, जंगल, जमीन की बात कहकर केवल आदिवासियों को गरीबी में ही तड़पते देखना चाहते हैं। आज कांग्रेस शासन में गांव-गांव में सड़क, पुल-पुलिया, अस्पताल, स्कूल, आश्रम, बिजली, पानी सभी तरह की सुविधाओं के काम हो रहे हैं। इससे कम्युनिस्ट पार्टी से लोगों का लगातार मोहभंग होता चला जा रहा है।

उत्साही हितग्राही बनवा रहे कार्ड

0
  • शहर से गांव तक लग रहा भूपेश है तो भरोसा है का नारा

जगदलपुर शहर से लेकर गांव तक राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राही भूपेश है तो भरोसा है, के नारे लगा रहे हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन नगर निगम के गंगानगर वार्ड में योजनाओं के लाभार्थियों ने वार्ड पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय को समस्त आवश्यक जानकारी देकर हितग्राही कार्ड भरे। वहीं शहर से लगे ग्राम आडावाल के राजीव पारा में भूपेश है तो भरोसा है, कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में हितग्राही कार्ड भरे जा रहे हैं। शुक्रवार को इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह ने सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी देते हितग्राही कार्ड बनाए। जनता ने सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए भूपेश बघेल जी पर अपना भरोसा जताया है और स्थानीय विधायक को धन्यवाद देते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया।

तुम्हर पार्षद तुम्हर द्वार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी देते हितग्राही कार्ड बनाए जा रहे हैं। जनता भी योजनाओं की तारीफ करते हुए भूपेश बघेल जी पर अपना भरोसा जता रही है और स्थानीय विधायक को धन्यवाद देते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प ले रही है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वरिष्ठ पार्षद राजेश राय ने गंगानगर वार्ड में तुम्हर पार्षद तुम्हर द्वार योजना भी चला रखी है। इसके तहत राय सुबह से वार्ड में निकलकर लोगों की समस्याएं हल कर रहे हैं।

15वी राष्ट्रीय कलारिप्पयत्तु प्रतियोगिता का आयोजन त्रिवेंद्रम में आयोजित है जिसमे दल्ली राजहरा के 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

0

दल्लीराजहरा 15वीं राष्ट्रीय कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अगस्त त्रिवेंद्रम में आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल गेम एवं खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए भी छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का चयन किया जाएगा अलग-अलग विधा में अलग-अलग खिलाड़ियों का चयन होगा जैसे कि उर्मी,चुवाडुकल, हाई किक,लॉन्ग स्टाफ फाइट, तलवार ढाल, मेयपयत्तु, फाइट इवेंट, मैं छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें बालोद जिला शहीद वीर नारायण क्लब से 6 खिलाड़ी एवं दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब से 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं ।

शहीद वीर नारायण क्लब बालोद,आशीष कुमार ,लक्ष्मी साहू ,खिलेश्वरी ,परमेश्वरी ,त्रिवेणी , मोनिशा, दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी के नाम इस तरह हैं हर्षदीप साहू, आयुष यादव, सोनम साहू ,पल्लवी साहू सुमन वर्मा, साधिके दुबे ,दिव्यानी यादव, जासमीन साहू ,जिया जयसवाल ,सिद्धि नेताम, गौरव ,विपिन नेताम, गगन सोनी, मिलन मरई, कोच एवं मैनेजर के रूप में प्रणव शंकर साहू हरबंस कौर और वाणी हिस्सा लेंगे।यह सभी खिलाड़ी 8 अगस्त को कोरबा त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस से त्रिवेंद्रम के लिए रवाना होंगे ।इस अवसर पर दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी, सी जी एम माइंस आइ ओ सी राजहरा आर बी गहरवार जी , श्रीकांत जी महाप्रबंधक लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा, नितेश जी वरिष्ठ प्रबंधक लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा, अनिल खोबरागडे, निर्मला स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जोशियां मैरी,डॉ पूर्णिमा राजपूत, समाजसेवी अमित कुकरेजा एवं गणमान्य नागरिक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी उपरोक्त जानकारी मार्शल आर्ट क्लब के संचालक लखन कुमार साहू ने प्रेषित की।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रिहायशी क्षेत्र में कचरा डंप करा रहा है निगम प्रशासन

0
  • भाजपा ने एफआईआर दर्ज करने थाने में दिया आवेदन

जगदलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि डोंगाघाट में कचरा डंप करने से जनता त्रस्त है और महापौर भ्रष्टाचार में मस्त हैं। संजय पाण्डेय, भाजपा नेताओं और पार्षदों ने सार्वजनिक स्थल में गंदगी फैलाने के मामले में महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। भाजपा नेताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर निगम भाजपा पार्षद दल एवं नगर मंडल भाजपा ने शनिवार को कोतवाली थाना जगदलपुर के नगर निरीक्षक अमित शुक्ला को डोंगाघाट शिव मंदिर वार्ड में कचरा डंप करने से होने वाले प्रदूषण एवं उससे उत्पन्न हो रही गंभीर बीमारियों का हवाला देते हुए निगम के जिम्मेदार नेताओं एवं अधिकारियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ करने पत्र सौंपा।

संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट शिव मंदिर वार्ड में एक पुराने तालाब रूपी गड्ढे को भरने के नाम पर नगर निगम ने कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया है। शहर से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को एसएलआरएम सेंटरों में छंटाई कर खपाने के लिए भेजा जाना चाहिए, उसे रिहायशी बस्ती के समीप गड्ढे में डालकर लोगों का जीना मुश्किल बना दिया गया है। विगत 21 जुलाई को भाजपा पार्षद दल ने महापौर और आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी। आयुक्त ने पार्षदों से चर्चा करते हुए कहा था कि वह पांच सात दिन के अंदर कोई व्यवस्था बनाकर सार्वजनिक स्थल पर कचरा डालना बंद कराने पहल करेंगे।परंतु कई बार मौखिक और लिखित शिकायत के बाद भी मसला सुलझाया नहीं जा रहा है। जबकि इस मुद्दे को निगम की सामान्य सभा में भी प्रमुखता से उठाया गया था। संजय पाण्डेय ने महापौर सफीरा साहू और निगम प्रशासन पर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे द्वारा कहा गया कि विगत 3 माह से भी अधिक समय से डोंगाघाट शिव मंदिर वार्ड में शहर का कचरा डंप किया जा रहा है, जिसके कारण उक्त क्षेत्र में बैक्टीरिया, मक्खियां मच्छर पैदा होकर विभिन्न गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। पर्यावरण की दृष्टि से शहर का सबसे सुंदर यह वार्ड निगम के इस कृत्य से सबसे ज्यादा प्रदूषित हो गया है। पर्यावरण प्रदूषित होने से जहां वार्ड में विभिन्न बीमारियां हो रहे हैं, वही जनहानि की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति महापौर की संवेदनाएं मर चुकी हैं। भ्रष्टाचार करने में सत्ता दल मस्त है और जनता त्रस्त है। शहर के गंदे कचरे को वार्ड में डालना या गड्ढे में भरने से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों एवं शासकीय आदेशों की अवहेलना हो रही है। यह आपराधिक कृत्य है, अतः अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही के लिए एफआईआर दर्ज करने पत्र दिया गया है। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा शासित वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लोगों के जानमाल की क़ीमत इनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। जो कार्य नियम विरुद्ध है उसे प्रशासनिक गुंडा गर्दी के दम पर कराया जा रहा है। पहले ज्ञापन दिया गया, सामान्य सभा में विषय लाया गया और एफआईआर हेतु आज थाने में पत्र दिया गया है। और इस पर भी अगर प्रशासन की नींद नहीं खुलती है, तो वार्डवासियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर शिव मंदिर वार्ड के पार्षद निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, आलोक अवस्थी, मोतीराम बघेल, आशुतोष पाल, शशिनाथ पाठक, कमल पटवा, प्रकाश झा, सपन देवांगन, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, आनंद झा, रिंकू शर्मा, प्रेम यादव, किरण शुक्ला, विनोद मूलचंदानी, विनय झा, योगेश मिश्रा, राज पांडे, राजेशचंद्र दास, सुनील दास के साथ शिव मंदिर वार्ड के नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटोकॉपी की आड़ में सचिव ने हड़पे 49 हजार रु.

0
  • बकावंड पंचायत सचिव की एक और बड़ी कारगुजारी
  • सरकारी धन की खुली लूट चल रही है ग्राम पंचायत में


अर्जुन झा-
बकावंड क्या किसी ग्राम पंचायत में दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने पर सालभर में 49 हजार रुपए का खर्चा आ सकता है? आपका यही जवाब होगा कि हरगिज नहीं। हम कहते हैं, ऐसा ही हो रहा है। ग्राम पंचायत बकावंड में तो कोई काम भी नामुमकिन नहीं है। जिस पंचायत सचिव को अदृश्य शक्ति का वरदहस्त प्राप्त हो, वह कुछ भी कर सकता है। फोटोकॉपी कराने के नाम पर 49 हजार तो छोटी रकम है, वह 49 लाख का भी चूना ग्राम पंचायत को लगा सकता है। जी हां! यहां बात हो रही है ग्राम पंचायत बकावंड के सचिव ओंकार गागड़ा की, जो ग्राम पंचायत को विभिन्न मदों से मिलने वाली राशि को दोनों हाथों से लूट रहे हैं।
बकावंड ग्राम पंचायत को पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा ने अपनी अवैध कमाई का अड्डा बना लिया है। ग्राम पंचायत के हर निर्माण कार्य में कमीशनबाजी का खेल खुलकर खेला रहा है। निर्माण सामग्री की अनाप शनाप दरें दर्शा कर और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर शासन को खूब पलीता लगाया जा रहा। हद तो तब हो गई, जब पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा ने ग्राम पंचायत के दस्तावेजों, प्रस्तावों, आवेदनों आदि की फोटोकॉपी कराने के नाम पर ग्राम पंचायत के बैंक खाते से 49 हजार रुपए आहरित कर लिए। यह राशि सन 2022 से सन 2023 में अब तक कराई गई तथाकथित फोटोकॉपी के नाम पर खर्च दर्शाई है। किसी भी ग्राम पंचायत में दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने पर महज सालभर में इतनी बड़ी रकम किसी भी सूरत में खर्च हो ही नहीं सकती।

सचिव का ये कैसा अंक गणित ?
साल में कुल 365 दिन होते हैं। इनमें 52 रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन होते हैं। इसके अलावा माह में औसतन दो शासकीय अवकाश होते हैं। यानि साल में 24 साप्ताहिक अवकाश। इस तरह कुल 76 दिन अवकाश में निकल जाते हैं। बचे 289 दिनों में ऐसे कौन से दस्तावेजों की फोटोकॉपी करा ली गई जिनका बिल 49 हजार रुपए का बना है। अगर कार्य दिवसों पर ही नजर डालें तो प्रतिदिन 125 रुपए से भी ज्यादा की राशि तथाकथित फोटोकॉपी के नाम पर सचिव द्वारा खर्च की गई है। बाजार में एक प्रति फोटोकॉपी की दर अधिकतम मात्र एक रुपए है। अगर सचिव के दावे को सच माना जाए, तो उन्होंने प्रतिदिन 125 प्रतियां फोटोकॉपी कराई है। यह किसी अजूबे से कम नहीं है।

और भी हो चुके हैं कई घोटाले
ग्राम पंचायत बकावंड में घोटाले के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। मॉडल गोठान निर्माण के लिए बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत बकावंड को लाखों रुपयों की मंजूरी दी थी। पंचायत सचिव ने मॉडल गोठान निर्माण में भी जमकर अवैध कमाई की है। स्वीकृत राशि खर्च हो चुकी है, लेकिन मॉडल गोठान अब तक पूर्ण आकार नहीं ले पाया है। और तो और इस गोठान में आज तक गोबर खरीदी भी शुरू नहीं हो पाई है। पंचायत सचिव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाली गोठान और गोधन न्याय योजना को भी पलीता लगाने में बाज नहीं आए हैं। बाजार के शेड निर्माण में भी सचिव ने जमकर खेल खेला है। ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों में भी जमकर गड़बड़ी की गई है।

आखिर कौन है वह अदृश्य शक्ति?
ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति है, जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से घिरे पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा के खिलाफ कार्रवाई होने से रोक रही है? यह सवाल ग्रामीण उठा रहे हैं। सचिव की कार्यशैली और भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों द्वारा जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से दर्जनों बार की जा चुकी है। लोग विधायक के समक्ष भी इस तरह की शिकायतें कई बार कर चुके हैं, मगर आज तक सचिव का बाल तक बांका नहीं हो पाया है। अब ग्रामीण यह तक कहने से नहीं चूक रहे हैं कि इस पंचायत सचिव के आगे विधायक लखेश्वर बघेल और बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी भी बौने पड़ गए हैं। इस पंचायत सचिव के पास एक और ग्राम पंचायत का प्रभार है। वहां भी बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ियां हुई हैं। उस ग्राम पंचायत से भी सचिव के खिलाफ आएदिन आवाज उठती रहती है। बावजूद न जाने वह अदृश्य शक्ति कौन है जो लगातार पंचायत सचिव का बचाव करती आ रही है?

अविश्वास प्रस्ताव से मुंह चुरा रहे प्रधानमंत्री :जैन

0
  • सदन का सामना करने से घबरा रहे हैं नरेंद्र मोदी
  • मणिपुर के हालात पर काबू पाने में नाकाम रही सरकार

जगदलपुर केंद्र की भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से मुंह चुरा रहे हैं। हालत यह है कि भाजपा नेता मणिपुर जाने से भी घबरा रहे हैं। उक्त आरोप संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि देश के पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित मणिपुर राज्य पिछले लगभग तीन माह से जल रहा है।भाजपा और आरएसएस मणिपुर राज्य में चार दशक से जो विष बेल लगा रहे थे, उसकी परिणति अब नजर आ रही है। कुकी – नगा आदिवासियों और मैतेई समुदाय के बीच जो जातीय संघर्ष चल रहा है, वह भाजपा तथा प्रधानमंत्री की पूर्वोत्तर नीति की विफलता का परिणाम है। मातृशक्ति के साथ दुष्कर्म की जो खबरें व वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुई हैं, उससे देश का सिर शर्म से झुक गया है। श्री जैन ने मणिपुर के इस हालात के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के पास विदेश यात्राओं के लिए व फिल्मकारों के लिए समय है, लेकिन मणिपुर जाकर वहां के लोगों के जख्म पर मरहम लगाने का वक्त नहीं है। केंद्र सरकार को तत्काल मणिपुर की कथित डबल इंजन सरकार को बर्खास्त करने का साहस दिखाना चाहिए। मणिपुर के ताजा हालात पर प्रधानमंत्री को सदन का सामना कर जनता का सम्मान करना चाहिए और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना चाहिए। रेखचंद जैन ने कहा कि किसी भी समस्या का हल मुंह छुपाने से नहीं होता है, जैसा कि अभी प्रधानमंत्री कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने उड़ा रखी है नींद जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद उड़ा रखी है। प्रधानमंत्री मोदी सदन की कारवाई से भाग कर जनमत का अपमान कर रहे हैं। सत्र चलने के दौरान सदन के मुखिया का गायब रहना न केवल संसद, अपितु देश की डेढ़ अरब जनता का भी अपमान है। उन्हें स्वयं सदन की कारवाई में हिस्सा लेना चाहिए। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकार के मंत्रियों के बोल साबित कर रहे हैं कि वे कितने अभिमानी हो गए हैं। प्रधानमंत्री को मालूम है कि यदि वे सदन में आते हैं, तो उन्हें मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत उन तमाम विषयों पर अपना मुंह खोलना होगा, जिन विषयों से जनता त्रस्त है। अबकी बार जनता कांग्रेस और इसके नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ है। इस बात से भयभीत प्रधानमंत्री मोदी अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से घबरा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कथनी- करनी का भेद जनता समझ चुकी है।

अविश्वास प्रस्ताव भाजपा की हताशा- निराशा का प्रमाण: रेखचंद जैन

0
  • बेबुनियाद आरोप मढ़ना भाजपा की पुरानी आदत- जीतेगी जनता- जीतेगी कांग्रेस, हारेगी भाजपा- हारेगा अहंकार

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि 48 सदस्यों की नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 29 है। भाजपा के मात्र 18 पार्षद हैं। संख्या के आधार पर भाजपा की हार तय है। बावजूद इसके भाजपा ने महापौर सफिरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है जो उसकी हताशा- निराशा का प्रमाण है। बेबुनियाद आरोप मढ़ना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा पार्षद इससे पहले भी इस प्रकार का आरोप लगाकर उनका हश्र देख चुके हैं। जैन ने कहा है कि शहर से लेकर गांव तक जिस प्रकार का विकास हो रहा है, वह भाजपा को पच नहीं रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में समस्त कांग्रेसजन शहर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। शहर में खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण, ई- लाइब्रेरी की स्थापना, नामचीन हस्तियों व महापुरुषों के नाम पर भवनों के नामकरण, दलपत सागर सुन्दरीकरण, आधारभूत संरचनाओं का निर्माण आदि ढेरों काम हुए हैं या प्रगति पर हैं। भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में शहर विकास का केवल ढिंढोरा पीटा गया। इन 15 में से 10 साल तो शहर में भाजपा की सरकार रही। जैन ने कहा है कि तब और अब का अंतर जनता देख रही है। कांग्रेस के पार्षद एकजुट होकर भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव का मुंहतोड़ जवाब देंगे। जनता के विश्वास को खंडित करने की भाजपा की साजिश सफल नहीं हो पाएगी। उन्होने कहा है कि महिला महापौर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का उचित जवाब देकर भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को भी बेनकाब किया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव के धराशायी होते ही कांग्रेस व जनता की पुनः जीत की संभावना व्यक्त करते, जैन ने भाजपा व उसके अहंकार के पराजित होने की बात भी कही है।

भाजपा डौंडी मण्डल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई

0
  • छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने लिया संकल्प

डौंडी:– भाजपा मंडल डौंडी की कार्यसमिति की बैठक व BLO प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अगस्त दिन शनिवार को सांस्कृतिक भवन डौंडी में सम्पन्न हुई ।इस बैठक मे प्रमुख रूप सेडौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, बैठक प्रभारी होरीलाल रावटे,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ देवेन्द्र माहला, जिला मंत्री भाजपा श्रीमती अनीता कुमेटी,श्रीमती राधिका भरद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, श्रीमती भीखी मासिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक,अब्दुल इब्राहिम सैयद,मंडल उपाध्यक्ष हिंसा राम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन यदु,राम किशन सोरी, व डौंडी मंडल के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी बीएलओ शक्ति केन्द्र प्रभारी बुथो के BLO व देव तुल्य कार्यकर्ता गण इस बैठक मे सम्मिलित हुए। बैठक में विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार ने आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की और कहा कि हम अपना बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे हर कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ की चिंता जरूर करना चाहिए पार्टी के काम के साथ अपना बूथ सबसे मजबूत करेंगे।

बैठक प्रभारी होरीलाल रावटे ने कहा कि आप लोग मतदाता लिस्ट का पुनरीक्षण कर लीजिए जिनकी मृत्यु हो गई है या जो बाहर चले गए हैं या जिनका स्थानतरण हो गया या शादीशुदा बाहर चले गए हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका नाम देखे और जो नए युवा मतदाता हैं उनका नाम जोड़ने का काम करें घर घर जाएं संपर्क करें नाम जुड़वाने के बाद उनका मोबाइल नंबर नाम भी अपने पास लिख कर रखें। डॉक्टर देवेन्द्र माहला ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते कहा कि युवा मोर्चा को इस अभियान में पूर्ण रुप से 2 अक्टूबर से 30 अगस्त तक तन-मन-धन लगाकर काम में जुट जाना है 1 दिन भी नहीं बैठना है अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करना है। कालेज में जाएं और गांव टोला मुहल्ले में जाएं सब का नाम जुड़ा है की नही देखे और उनको प्रशस्ति पत्र भी दें।स्वागत भाषण मंडल उपाध्यक्ष हिंच्छा राम साहू ने दिया। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला मंत्री अनिता कुमेटी ने भी संबोधन किया व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिसन सोरी, जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मुकेश कौड़ो, वरिष्ठ भाजपाई भरत भाई पटेल, सुखराज जैन, विमला जैन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश नायक, अब्दुल इब्राहीम, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी जयसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव, अजा मोर्चा अध्यक्ष हिंसाराम चिराम , मंडल मंत्री योगेंद्र सिन्हा, शक्ति केन्द्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश साहू, टोमेंद्र मंडावी, दुलार ठाकुर, राजेश रावते, संयोजक गोपाल साहू, पुष्पजित बेस, हितेश गुप्ता, अंगद टेकाम, संतराम सारवा, जयसिंग मरकाम, पवन साहू, शशीकांत निषाद, पूरन राजपुत, पतिराम नरेटी, देवेश साहू, लक्ष्मण चक्रधारी, भागवत सोनी, यदुनंदन देवहारी, साधना सोरी, शिवराम रणघाटी सहित नगर पंचायत डौंडी व चिखलकसा के समस्त पार्षदगण, समस्त मंडल पदाधिकारी,समस्त बूथों के बुथ अध्यक्ष व बीएलओ 2 उपस्थित थे, बैठक का संचालन राजेश रावते ने किया व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री टिकेन्द्र साहू द्वारा किया गया।

घोषणा पत्र सुझाव के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर वोट बटोरना चाह रहीं है भाजपा – चंदन कश्यप

0

प्रदेश में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र बनाने जनता से सुझाव मांगने को लेकर नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश मे ऐसा कुछ मुद्दा ही नहीं बचा है आज भाजपा के लिए जो घोषणा पत्र मे शामिल कर सके। माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार वाली कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव मे 36 वादा किए थे जिनमे से लगभग सभी वादा पूरा हुआ है। आज घोषणा पत्र मे शामिल करने लायक कुछ मुद्दा नहीं है इसलिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता से सुझाव मांग रहीं है। प्रदेश की जनता से सुझाव मांगने से अच्छा भाजपा को पिछले तीन चुनाव के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) को कितना पूरा किया उस पर राय माँगनी चाहिए। आज प्रदेश भाजपा नेताओं के पास मुद्दा नहीं है तो कभी धर्मांतरण के नाम पर, कभी धर्म के नाम पर, कभी आदिवासी के नाम पर तो कभी, मृत आदिवासी युवती के नाम पर वोट बैंक के लिए राजनीति कर रहे है। आज प्रदेश की जनता माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार मे खुश है। छत्तीसगढ़ मे गढ़बो नवाँ छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा हो रहा है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज किसान खुशहाली का जीवन जी रहा है। विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते हुए हम क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

राजीव ने कहा जनता की आवाज़ बनकर फिर लोकसभा में गरजेंगे राहुल

0

सर्वोच्च न्यायालय से दी गई राहत देश के लोकतंत्र की जीत कांग्रेस ने किया सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले को ही पलट दिया, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी अधिकतम सजा के चलते एक लोकसभा सीट बिना सांसद के रह जाएगी यह सिर्फ एक व्यक्ति के अधिकार का ही मामला नहीं है ये उस सीट के वोटर्स के अधिकार से जुड़ा मसला भी वायनॉड सांसद राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार की गलतनीतियों व कार्यप्रणालीयों पर सरकार को घेरते पूर्व की तरह सवाल अवश्य उठाएंगे और उन्हें जवाब देना होगा भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोग संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गई जिससे पर्दा उठ चुका इन्द्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह लोकतंत्र व INDIA की जीत है। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता की सजा पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि जब तक राहुल की सजा के खिलाफ अपील लंबित है, तब तक उनकी सजा पर रोक रहेगी. राहुल अब संसद के मानसून सत्र में हिस्सा ले सकते हैं.राहुल की सदस्यता अब बहाल हो गई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले को ही पलट दिया, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की 2 साल जेल की सजा पर रोक लगा दी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले पर कहा हम जानना चाहते हैं कि जज ने अधिकतम सजा क्यों दी।ट्रायल जज को फैसले पर बताना चाहिए था कि उन्होंने अधिकतम सजा क्यों दी अगर जज ने 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी को डिसक्वालिफाई नहीं किया जाता। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को मिली राहत पूरे के प्रजातंत्र व देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोकतन्त्र व संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गई थी अधिकतम सजा के चलते एक लोकसभा सीट बिना सांसद के रह जाएगी यह सिर्फ एक व्यक्ति के अधिकार का ही मामला नहीं है, ये उस सीट के वोटर्स के अधिकार से भी जुड़ा मसला है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है. इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी. राहुल संसद के मानसून सत्र से ही हिस्सा ले सकते हैं. वहीं कोर्ट से राहत मिलने के बाद श्री शर्मा ने कहा यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, आ रहे है राहुल और केंद्र सरकार की मोदी सरकार के गलत नीतियों व कार्यप्रणाली पर अपना सवाल जारी रखेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS