City Media - Page 715 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 715

मुख्यमंत्री का जगदलपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत

0
  • उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी सीएम के साथ पहुंचे
  • विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को कार्यक्रम में करेंगें शिरकत

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर प्रवास के लिए नियमित विमान से जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी आए हैं। उद्योग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में जिला अस्पताल के अंबक नेत्र चिकित्सालाय, सेहत बाजार के लोकार्पण कार्यक्रम तथा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारियों ने भी सीएम और डिप्टी सीएम का स्वा

भाजपा ने धोखे में रखकर कराया था प्रवेश : कश्यप

0
  • सांसद दीपक बैज ने गांव में कराया बहुत काम : ग्रामीण

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हर्राकोडर में 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने धोखे में रखकर भाजपा प्रवेश कराया था। भाजपा प्रवेश की खबर का खंडन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ता अर्जुन कश्यप ने कहा कि भाजपा के नेता हर्राकोडर गांव आए थे और सभा के नाम पर बुलाकर ग्रामीणों को जबरन भाजपा में प्रवेश करवाया। हर्राकोडर के ग्रामीणों ने कहा कि सांसद दीपक बैज ने हमारी हर मांग को

क्षेत्र में एंबुलेंस, स्कूल, धान खरीदी केंद्र, गुड़ी, पंचायत भवन के साथ और भी बहुत से विकास कार्य बैज ने कराए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी, धान का समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना गौठान योजना का लाभ दिलाया है, आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खुलवाया है। मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, पटेल, कोटवार का वेतन बढ़ाया है।गांव के रामाराम ने कहा कि भाजपा 15 साल से सरकार में रही। जनहित में कुछ नहीं किया। लच्छूराम, बैदूराम कभी हर्राकोडर नहीं आते थे। चुनाव करीब है तब यहां पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ माननीय श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी से राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ कलरीपयत्तू खेल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकत

0

महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ माननीय विश्व भूषण हरिचंदन जी से राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ कलरीपयत्तू खेल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकत की और कलारीपयत्तू खेल के विषय पर चर्चा हुई। माननीय राज्यपाल ने राष्ट्रीय कलारीपयत्तू प्रतियोगिता केरल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कलारीपयत्तू खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष लखन साहू सर जी, रायपुर जिला अध्यक्ष अनीस मेमन सर जी, रायपुर जिला महासचिव अमन यादव जी, बालोद जिला सदस्य किशोर नाथ योगी जी, राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय कुमार जी उपस्थित थे।

अमानक वर्मी खाद, मंडी टैक्स में वृद्धि को लेकर भाजपा एवं किसान मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया

0

बालोद छत्तीसगढ़ में किसानों को दबाव पूर्वक सोसायटीओं से अमानक स्तरहिन व कम वजन का वर्मी कंपोस्ट खाद के सी सी व रसायनिक खाद के साथ प्रति एकड़ 3 बोरी लेने पर मजबूर एवं प्रदेश सरकार द्वारा मंडी टैक्स में वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर बस स्टैंड झलमला में मानक हीन वर्मी खाद की बोरियों को अनेक बैल गाड़ियों में लाद कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया भाजपाइयों को रोकने कड़ी सुरक्षा बेरी गेटिंग व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात की गई थी जिसे तोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट द्वार पर पहुंचकर किसानों को दबाव खूबसूरत वर्मी खाद का पैसा उनके खाते में वापस डालने एवं किसान विरोधी भूपेश सरकार की नारेबाजी करते रहे जिम्मेदार अधिकारियों के ना आने पर नेताओं में भारी आक्रोश था ।

2 किलोमीटर बैलगाड़ी में सफर करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जिससे पूर्व आम सभा रखी गई थी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हितैषी है व उनके आय में दुगनी वृद्धि के लिए हर संभव कार्य कर रही है देश में 2500 किसान समृद्धि केंद्र मोदी जी ने खोला ₹6000 किसान सम्मान निधि के रूप में छत्तीसगढ़ के 41 लाख किसानों को केंद्र ने पात्र माना किंतु प्रदेश सरकार ने केवाईसी व अन्य जांच सहित राजस्व जानकारी उपलब्ध ना करा कर छत्तीसगढ़ के 20 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि से वंचित किया है किसानों को भाजपा सरकार में मिलने वाली अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया धान खरीदी में 2140 रुपए समर्थन मूल्य वाहन खर्च सहित अन्य खर्चों को मिलाकर केंद्र सरकार धान खरीदी का पैसा दे रही है ।

थोड़ी सी राशि मिलाकर चार किस्तों में किसानों को पैसा देकर भूपेश सरकार वाहवाही लूट रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी आब कहते हैं कि उनके नेता ने उन्हें गोबर में तब्दील कर दिया है प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि माताओं को शराबबंदी का वादा कर घर-घर शराब पहुंचा रही भूपेश सरकार साथ ही सरकारी शराब दुकान में दो पेटियां होती हैं एक में सरकारी पैसा रखा जाता है दूसरे में सिंडिकेट का पैसा रखा जाता है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का नारा देने वाले सरकार की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई गौठान की दुर्गति है केवल और केवल कांग्रेस के ठेकेदारों और कोच्चियो के भ्रष्टाचार की योजनाएं रह गई हैं सर्वे से पता चलता है कि गौठान में काम करने वाले की औसत आमदनी प्रतिदिन 5 रु 90 पैसे है इसके विपरीत किसान हीतैसी मोदी सरकार रासायनिक खाद डीएपी जो पड़ोसी प्रदेश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल में 4400 में मिलता है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मगर मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को 1350 रुपए में दे रहे हैं करोना काल में रूस यूक्रेन युद्ध में खाद की कीमत थी किंतु मोदी जी ने ऐसी स्थिति में भी खाद के दम नहीं बढ़ने दिए किसानों को राहत दी पूर्व की सरकारी 400 से 600 तक अनुदान देते थे मोदी सरकार 2800 रुपए तक किसानों को प्रति बोरी छूट दे रही है प्रत्येक किसान को मोदी जी प्रति एकड़ 7000 तक का लाभ दे रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अवैध रेत खनन जोरों पर है गोडपाल क्षेत्र में खुलेआम अवैध रूप से रेत चोरी हो रहे 25 से 50 हाईवा हमेशा खड़े रहते हैं शासन-प्रशासन पैसों की थैली के पीछे आंख बंद कर कर सो रही है 20 अगस्त के पहले तीनों विधानसभा में क्षेत्रिय विधायक एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने भाजपा बड़ा आयोजन करेगी पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि किसानों को धोखे में रखकर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी किसानों का शोषण कर रही है प्रदेश सरकार मे कृषि मंत्री बीज की समीक्षा और जांच करवाते हैं अमानक वर्मी खाद की समीक्षा और जांच क्यों नहीं करवाते गुरुर में सट्टा को लेकर हत्या हुई हाथ में सट्टा पट्टी मिला लेकिन सरकार अपनी नाकामी को छिपाने कार्यवाही नहीं कर रही है प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि भूपेश बघेल अपने 300 एकड़ खेत में कितना वर्मी खाद डालते हैं किसानों को मिल रहा वर्मी खाद अमानक है बोरे में खाद नहीं धूल मिट्टी रेत मिला हुआ है उर्वरा शक्ति खेतों की इससे घट रही है वीरेंद्र साहू ने कहा कि रोका क्षेका अभियान का हाल बेहाल है सरायपाली में बस से 32 गायों की अभी-अभी धसीटकर कर और हाल ही में अर्जुंदा में एक ट्रक से 20 गायक की रौंदकर अकाल मृत्यु हो गई सब जगह गाय रोड में मर रहे हैं ऐसी योजना प्रदेश सरकार की है ।

सभा को अनेक भाजपा नेताओं ने संबोधित किया स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने किया मंच संचालन किसान मोर्चा महामंत्री हेमंत साहू ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन ,राजेंद्र राय ,देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक शुक्ला, छगन देशमुख, त्रिलोकी साहू, संध्या भारद्वाज ,सुशीला साहू ,राकेश छोटू यादव ,नरेश साहू, होरीलाल रावटे, डॉक्टर देवेंद्र माहला, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर ,कौशल साहू ,मनीष झा, रूपेश सिंन्हा, राकेश द्विवेदी, टिनेश्वर बघेल ,दुष्यंत सोनवानी, सुरेंद्र देशमुख सुनील दत्त पटेल ,प्रतिभा चौधरी ,खिलेश्वरी साहू ,दीपा साहू, कृतिका साहू ,प्रेमलता साहू, संध्या अजेन्द्र साहू , डॉ मोना टूवानी ,पालक ठाकुर, कल्याण साहू ,आदित्य पिपरे, संजय साहू, संदीप साहू, कुलदीप यादव, जितेंद्र साहू ,दानेश्वर मिश्रा ,नरेंद्र सोनवानी, महेंद्र सिंह, विशाल ओटवानी ,सोमेश साहू, लोकेश श्रीवास्तव ,रमेश सोनवानी , लिखन साहू, टोमन साहू, नेता दारा सिंह विशाल मोटवानी, संतोष गंगवार ,सौरभ जैन, मीतेंद्र वैष्णव, प्रकाश चावड़ा, धर्मेंद्र साहू, चित्रसेन साहू, टीकाराम सांवरे, लीलाराम सोनबोईर, हेमंत साहू मनोहर सिंन्हा, संदीप बाजपेई, टुकेश्वर पांडे, रोमन सोनकर, गणेश साहू ,पन्नालाल साहू, जितेंद्र वैष्णव, टीका राम निषाद, ओंकार सिन्हा, मुरली साहू ,मन्नू क्षोरी शंकर साहू आदि की उपस्थिति रही

आवास आवंटन की जांच के लिए सक्षम ने छेड़ी मुहिम

0
  • कालीपुर अटल आवास के दुरूपयोग का लगाया आरोप
  • एसडीएम और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर समाजसेवी संगठन सक्षम के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया ने बताया कि कालीपुर अटल आवास में 158 मकानों की रजिस्ट्री गरीब और बेघर लोगों से सरकार द्वारा 65 हजार रुपए लेकर उनके नाम पर की गई थी। हितग्रही इस मकान को ना ही किराए पर दे सकता है, ना बेच सकता है और न ही कोई वहां कब्जा कर सकता है। अटल आवास सरकारी संपत्ति है और गरीब बेघर लोगों के लिए यह योजना प्रारंभ की गई थी।

प्रत्येक अटल आवास की जांच हो और जिनके नाम से मकान की रजिस्ट्री की गई थी, वे उस मकान में निवास करते हैं या नहीं, किराए पर दिया हुआ है या फिर किसी के द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है। यदि किसी ने अवैध कब्ज़ा किया है, तो उसमें संलिप्त हर व्यक्ति चाहे वो नेता हो या सरकरी कर्मचारी उसके खिलाफ उचित कार्यवाही कर उसे दंडित किया जाए। सक्षम संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि कालीपुर अटल आवास की जांच हो एवं उन जरुरतमंद लोगों को पुनः आवंटित किया जाए, जिन्हें आवास की सही में जरूरत है।गलत तरीके से सरकार द्वारा प्राप्त आवास को किराए में दिया या बेचा गया या कब्ज़ा किया गया है उसपर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के जुर्म में धारा 447 के तहत कार्रवाई की जाए।आवासों का भौतिक सत्यापन कर पात्र अपात्र को चिन्हांकित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर, जिला अध्यक्ष साकेत दुबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया, जिला सह मंत्री शुभम गुप्ता, जिला गौ रक्षा संयोजक आकाश पाढ़ी, नाथू दुग्गा, सागर सेट्ठी, पिंकू दास, भार्गव सोनी शामिल थे।

सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल रहेगी असरकारी

0
  • बस्तर की धरती बन गई है कांग्रेस – भाजपा की रणभूमि
  • आज बस्तर में दिखेगी सीएम बघेल और पीसीसी चीफ बैज की जुगलबंदी

अर्जुन झा

जगदलपुर सत्ता के शूरवीरों और संगठन के सिपाहसालारों के बीच की तालमेल कांग्रेस की नैया को चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए अच्छी पतवार साबित हो सकती है। अब तक सत्ता और संगठन में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलता आया है। ऐसा ही सामंजस्य टिकट वितरण और चुनावी प्रक्रिया पूरी होते तक बना रहा, तो भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। जिस तरह भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज की जोड़ी काम कर रही है, वह शुभ संकेत है। इस जोड़ी की दमदार जुगलबंदी 9 अगस्त को भी बस्तर की धरती पर देखने को मिलेगी, ऐसा माना जा रहा है। पूरी की पूरी 12 विधनसभा सीटें देने वाले बस्तर संभाग को जिस भी दल ने साध लिया, उस दल ने प्रदेश की सभी 90 सीटों को साध लिया। ऐसी मान्यता बस्तर के साथ जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि बस्तर की धरती से उठने वाले संदेश का असर समूचे राज्य में दिखता है। यह संभाग पूरी तरह आदिवासी बहुल है। इसके बाद सरगुजा संभाग और राजनांदगांव जिले का नंबर आता है। जिसने भी बस्तर के आदिवासियों का दिल जीत लिया, वही दल पूरे प्रदेश के आदिवासियों के दिलों पर राज करने का हकदार बन जाता है। इसीलिए भाजपा ने भी बस्तर और सरगुजा संभाग पर ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया है। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर का एक दौरा कर चुके हैं। इस पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कई दफे बस्तर संभाग की खाक छान चुके हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ यहां मंच साझा कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल तो जैसे बस्तर में ही धड़कते रहता है। उनका एक पैर राजधानी रायपुर में रहता है, तो दूसरा पैर बस्तर की धरा पर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जन्मभूमि और कर्मभूमि बस्तर ही है, लिहाजा उनका अपना विशेष प्रभाव यहां देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर की मौजूदा तासीर को भांपकर गए हैं तबसे कई विधायकों की नींद उड़ गई थी। बस्तर संभाग की जनता से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने न सिर्फ नौकरशाही की कार्यशैली के बारे में फीडबैक लिया, लोकशाही का भी हाल देख, सुन और समझ लिया है। जिन विधायकों के परफॉरमेंस में मुख्यमंत्री को कमी नजर आई, उन्हें अपनी सियासी सेहत सुधारने का मौका दिया। इसके बाद अब तक आराम फरमाते आ रहे विधायक भी जी जान लगाकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट गए। इसका सकारात्मक असर अब कांग्रेस के पक्ष में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सीधा सा मंत्र है कि काम बोलना चाहिए। वे जानते हैं कि जंग लगी तलवार से जंग नहीं जीती जा सकती। इसलिए वे तलवार की धार को सदा तेज बनाए रखना चाहते हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी कई दफा विधायकों को उनके प्रदर्शन पर नसीहत दे चुके थे। सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने हर विधायक के कामकाज को परखने में कोई कमी नहीं की है। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर गुजरता है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रखा है। उन्होंने अब तक बस्तर संभाग को जितनी सौगात दी है, वह इस चुनाव में कांग्रेस के लिए प्लस पॉइंट होगा। वहीं दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना कांग्रेस के लिए सोने पे सुहागा साबित हो रहा है। श्री बैज अभा आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। आदिवासी समुदाय के बीच उनकी विशिष्ट पहचान है। मुख्यमंत्री सोना हैं, तो पीसीसी चीफ दीपक बैज सुहागा। एक- दूसरे के मिलन से ही दोनों का महत्व बढ़ जाता है। इस लिहाज से उम्मीद की जा रही है कि सोना और सुहागा मिलकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ताज को यूं ही दमकाते रहेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी और शीर्ष नेतृत्व को जौहरी की भूमिका निभानी होगी। वैसे अब तक भूपेश बघेल और दीपक बैज की जोड़ी जिस एकजुटता के साथ काम करती आ रही है, उसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

आज भी दिखेगी बेमिसाल जुगलबंदी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच जो तालमेल अब तक देखने को मिली है, उम्मीद है वह हमेशा यूं ही बनी रहेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज 9 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में मंच साझा करेंगे। इस दौरान भी उनकी बेमिसाल जुगलबंदी देखने को मिल सकती है।

अवैध रूप से शराब तस्करी करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रुपये

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण शुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 07.082023 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा तिराहा में आरोपी मनोज कुमार सिन्हा पिता स्व० शिवराम सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम चिपस थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7200 बल्क लीटर कीमती 3200 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।उप अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह, उपनिरीक्षक ढालसिंह साहू आरक्षक रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डीबी स्टार महिला ग्रुप का गठन किया गया

0

दल्लीराजहरा डीबी ग्रुप के अर्थक प्रयास से निरंतर 8 वर्षो से निशुल्क रक्तदान किया जाता है समय समय पर जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को रक्तदान के फायदे बता कर उन्हे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है इसी कड़ी को और गति प्रदान करने के लिए डीबी स्टार महिला टीम का गठन किया गया बैठक कार्यक्रम शिव संस्कार धाम में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया जिसमे शहर के गणमान्य माता बहनों का सा सम्मान स्वागत किया गया रेड क्रॉस से श्रीमती शशिकला देशमुख जी ने रक्त बढ़ाने के घरेलू नुस्खे बताए रक्तदान से संबंधी जानकारी दिए सर्व समाज की नारी शक्ति श्रीमती सत्या साहू श्रीमती नंदा पसीने श्रीमती विमला साहू श्रीमती श्यामली राव

श्रीमती दामिनी साहू श्रीमती अनुराधा सिंहश्रीमती रेणुका देवांगन ने भी अपने बहुमूल्य विचार को रखे व महिला टीम के द्वारा 5 बेटियो को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जरूरी समान उपलब्ध कराया गया टीम की महिला अध्यक्ष श्रीमती ममता मानकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा जनहित कार्य करने हेतु कंधे से कंधा मिला कर चलना जरूरी है महिला किसी से कम नहीं सभी समाज में बराबर अधिकार है मानव सेवा हेतु डीबी ग्रुप के साथ मिल कर नेक कार्य किया जाएगासभी महिला पद अधिकारी को हार्दिक आभार बधाई डीबी स्टार महिला टीम का आवश्यक बैठक रखा गया था जिसमे नव पद अधिकारी का नाम जारी किया गया संरक्षक श्रीमती Dr मंजिता ठाकुर संचालक ज्योति अस्पताल सह संरक्षक श्रीमती Dr लता राजीव लोचन शर्मा संचालक संजीवनी अस्पतालअध्यक्ष श्रीमती ममता मानकर जीउपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिंह जी श्रीमती राजेश्वरी साहू जीकोषाध्यक्ष श्रीमती देवांतिन पारकर जीसचिव श्रीमती रेणुका साहू जीसह सचिव श्रीमती अनिता साहू श्रीमती सुषमा साहू जीसंगठन सचिव श्रीमती नाज मेमन श्रीमती रेणुका देवांगन जीप्रचार प्रसार सचिव श्रीमती सावित्री सोनी जीमीडिया प्रभारी श्रीमती द्रोपति साहू जीमहिला सदस्यगणरंजना साहू संध्या रानी वर्मा माधुरी करपालेमंजू साहू संगीता रजक पुष्पा शंडियाल राजेश्वरी साहूमधुमिता सहेजियावीणा साहू मधुमिता सहेजिया कुमारी गीतू साहू खुशबू निषाद तन्नू खान डीबी ग्रुप सदस्य पवन सोनी नियाज़ खान सुमित जैन सूरज गुप्ता हेमंत गौतम संतोष रात्रे भरत देवांगन लक्ष्मण देवांगन ऋषि ठाकुर दानेश आर्य शिवा सूर्यवंशी क्षितिज हुमने कोमल ठाकुर मजीद खान दीपक साहू उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को हो रहा लाभ – चंदन कश्यप

0

भानपुरी नारायणपुर विधायक एंव छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप द्वारा छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत सर्वप्रथम मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर बच्चों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करन्दोला (भानपुरी ) में कुल -130 साइकिल और स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय सिवनी में कुल – 70 साइकिल वितरण कर फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी लेब का भी शुभारंभ किया।नारायणपुर विधायक शकश्यप ने कहा कि यंहा की छात्राओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता है सरस्वती साइकिल वितरण योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजनाएं है पहले सिर्फ अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को ही मिलती थी लेकिन जब सिर्फ कांग्रेस की सरकार आई तब से सभी वर्ग के बालिकाओं को साइकिल मिल रही है जिससे बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय पहुंच कर पढ़ाई करने में मदद मिल रही है।साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने विधायक चंदन कश्यप और जनप्रतिनिधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण करने के लिए पौधा रोपण किया।इस अवसर पर जनपद सदस्य निलय कश्यप, महेंद्र पांडे कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनिल बघेल युवा कांग्रेस अध्यक्ष, धनुर्जय नेताम ब्लॉक उपाध्यक्ष, लक्ष्मण दीवान, गणेश बघेल, सोनसिंह ठाकुर,पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी एवं बीईओ अरूण देवांगन , स्कूल के समस्त स्टाफ एंव पालक गण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

युवा कांग्रेसी घर-घर जाकर भूपेश है तो भरोसा है कैम्पियन के तहत करा रहे हैं हितग्राही पंजीयन

0

भानपुरी – युवा कांग्रेस भानपुरी के द्वारा नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत – सालेमेटा-01 में भूपेश है तो भरोसा है कैम्पियन के तहत घर – घर पहुंच कर ग्रामीणों का हितग्राही पंजीयन फार्म भरा गया एवं हितग्राही कार्ड दिया गया और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई ।भूपेश है तो भरोसा है कैम्पियन के तहत हितग्राही पंजीयन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश मे अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर – घर जाकर भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है।इस दौरान युवा कांग्रेस भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू), फरसु राम बघेल सरपंच सालेमेटा-01, प्रीतम पटेल उपसरपंच, सोनधर दिवान, बालसिंह ठाकुर, त्रिलोक कश्यप एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS