City Media - Page 738 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 738

मॉडल गोठान को सरपंच, सचिव ने बनाया करप्शन का रोल मॉडल

0
  • फरसीगांव पंचायत में शासन की योजना का उड़ाया जा रहा मखौल
  • पशुओं के लिए न शेड बनाया, न पानी टंकी, कर ली पूरी रकम

अर्जुन झा

बकावंड :- जनपद पंचायत मुख्यालय बकावंड में ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरसीगाव के गोठान निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। गोधन न्याय योजना की आड़ में अपनी जेबें भरकर सरपंच और पंचायत सचिव गोवंश के साथ अन्याय करने पर आमादा हैं। मॉडल गोठान के रूप में विकसित किया जा रहा यह गोठान भ्रष्टाचार का मॉडल बनकर रह गया है। ग्राम पंचायत मुख्यालय फरसीगांव के गोठान निर्माण के लिए 9 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शासन की मंशा यहां एक आदर्श गोठान बनाने की रही है, मगर सरपंच और सचिव इस निर्माण कार्य में जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। निर्माण में देखा जाए तो गाय बैलों के लिए पैरा व चारे की व्यवस्था नहीं है।

मवेशियों को धूप और बारिश से सुरक्षित रखने के लिए शेड या झोपड़ी का भी निर्माण नहीं कराया गया है। पशुओं के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं है। पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा और सरपंच ने टंकी बनाने में बहुत ही कम सीमेंट का उपयोग किया है। वहीं शेड भी बड़े हल्के स्तर के और आकार में बहुत ही छोटे बनाए गए हैं। शेड की छत पर टीन भी नहीं लगाई गई है। शेड में इस्तेमाल किए गए लोहे के पिलर और एंगल भी निहायत ही घटिया हैं। वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टंकी स्तरहीन बनाई गई है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। घटिया सामग्री का उपयोग कर सरपंच और सचिव रकम डकार गए हैं। कहने को तो यह आदर्श गोठान है, मगर यह अन्य पंचायतों के लिए रोल मॉडल बन सके ऐसा किसी भी एंगल से नजर नहीं आता। बल्कि यह गोठान भ्रष्टाचार का मॉडल जरूर बन गया है। ग्राम पंचायत के दस्तावेजों में गोठान के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाने का उल्लेख हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज तक गोठान का काम पूरा नहीं हो सका है। आधे अधूरे गोठान को आदर्श नाम दिया जा रहा है।*बॉक्स**अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना*कुछ माह पहले अधिकारी यहां का गोठान का निरीक्षण करने आए थे। तब उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश सरपंच को दिए थे। उसके बाद फिर कभी जनपद पंचायत से इंजीनियर या कोई अधिकारी निर्माण कार्य का जायजा लेने व सुपरविजन के लिए नहीं पहुंचा। इसका नतीजा यह हुआ कि सरपंच और सचिव ने गोठान निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर शासन को चूना लगाने का खेल जारी रखा। वहीं गोठान निर्माण में नाबालिग लडके लड़कियों से कार्य कराकर श्रम कानून की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में सरपंच सचिव से जानकारी लेने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस तथाकथित मॉडल गोठान में अब तक भी गोबर की खरीदी भी शुरू नहीं हुई है।

कई माह पहले से तय हो गया था बैज का पीसीसी अध्यक्ष बनना

0
  • प्रियंका गांधी के जगदलपुर प्रवास से ठीक पहले दिल्ली में भूपेश बघेल और दीपक बैज के बीच हुई थी अहम बैठक
  • विधानसभा में सरकार को घेरने के चक्कर में निपट गए मोहन मरकाम
  • अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की रणनीति कई माह पहले ही तैयार कर ली गई थी। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के फेर में निपट गए हैं। विधानसभा में डीएमएफटी की रकम की बंदरबांट का आरोप लगाना मरकाम को भारी पड़ गया। उसी दिन से मोहन मरकाम को अध्यक्ष पद से बेदखल किए जाने और बस्तर के युवा आदिवासी सांसद दीपक बैज को संगठन की बागडोर सौंपे जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। वैसे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला पार्टी को छत्तीसगढ़ में नया आयाम देने वाला साबित होगा।

सांसद दीपक बैज एक ऊर्जावान और हमेशा सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। संसद के सत्रों के दौरान बैज सदैव मुखर रहकर छत्तीसगढ़ और बस्तर के हित में आवाज उठाते रहते हैं। इसके साथ ही वे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों से भी सतत संपर्क बनाए रखते हैं। उनकी लोकप्रियता समाज के सभी वर्गों के बीच बराबर है। मिलनसार, सहज और निर्मल स्वभाव वाले दीपक बैज पार्टी संगठन के कार्यों, सभा, सम्मेलनों और केंद्र सरकार के खिलाफ किए जाने वाले धरना, प्रदर्शनों में बराबर भागीदारी देते आए हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा आयोजित आंदोलनों में दीपक बैज बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। राष्ट्रव्यापी आंदोलनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूत बनकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते अक्सर देखे गए हैं। अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के सानिध्य में जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन को ऐतिहासिक और उम्मीद से भी ज्यादा कामयाब बनाने में सांसद दीपक बैज ने अपने सहयोगी और अपनी ही तरह हमेशा सक्रिय रहने वाले जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी। इस सम्मेलन की अपार सफलता से प्रियंका गांधी भी बेहद प्रभावित नजर आईं थीं। इस आयोजन के कुछ ही दिन पहले प्रियंका गांधी के प्रवास को लेकर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली गए थे, तब वहां भूपेश बघेल और दीपक बैज के बीच लगभग बीस मिनट तक गुप्त मंत्रणा हुई थी। तभी से कयास लगाया जा रहा tha कि श्री बैज को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इस कयास के पीछे मुख्य कारण पीसीसी अध्यक्ष रहते कोंडागांव के विधायक की हैसियत से मोहन मरकाम द्वारा विधानसभा में डीएमएफटी की रकम में गड़बड़ी का मामला उठाकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े कर देना ही रहा है।

आदिवासी समाज को साध लिया कांग्रेस ने

निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और नव मनोनीत अध्यक्ष दीपक बैज दोनों ही आदिवासी समुदाय से हैं, लेकिन अपनी बिरादरी के बीच सक्रियता और लोकप्रियता के मामले में दीपक बैज बीस ही साबित होते हैं। दीपक बैज आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर भाजपा के एक कार्यकर्त्ता द्वारा पेशाब किए जाने के मामले पर छत्तीसगढ़ में सबसे पहले दीपक बैज ने ही मोर्चा खोला था। उन्होंने आदिवासी कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय बैठक में पेशाब कांड को पुरजोर ढंग से इसकी मुखालफत करने का सुझाव रखा था, जिसे तुरंत स्वीकार करते हुए देशभर में धारना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। यही नहीं आदिवासी समुदाय को एकजुट करने तथा समुदाय के संस्कारों, संस्कृति, पूजा पद्धति, परंपराओं के संरक्षण – संवर्धन की योजनाएं बनाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्री बैज सलाह देते रहे हैं। योजनाएं लागू हुईं और इनके परिणाम स्वरूप आदिवासी समुदाय में कांग्रेस के प्रति विश्वास और भी बढ़ गया है। इस तरह दीपक बैज को पीसीसी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने संपूर्ण आदिवासी बिरादरी को साध लिया है।

सभी विधायकों से है बेहतरीन तालमेल

सांसद दीपक बैज का बस्तर के सभी विधायकों के साथ बेहतरीन तालमेल है। वे सभी विधायकों को साथ लेकर संभाग के विकास में लगातार लगे रहते हैं। बस्तर संभाग के सभी विधायकों से उनकी अच्छी तालमेल तो है ही, एकमात्र अनारक्षित सीट जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के साथ भी उनकी बेहतरीन जुगलबंदी हमेशा देखने को मिलती है। कोंटा सुकमा के विधायक एवं केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के विधायक एवं आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी, नारायणपुर के विधायक एवं छ्ग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा की विधायक देववती कर्मा, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग, कांकेर के विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, केशकाल के विधायक संतराम नेताम के साथ उनके संबंध बड़े ही अच्छे हैं। यही नहीं कोंडागांव के विधायक एवं निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ भी दीपक बैज के अच्छे ताल्लुकात हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी आदिवासी विधायकों के बीच भी दीपक बैज खासे लोकप्रिय हैं।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सियासी सफर

दीपक बैज का सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और अपनी मेहनततथा कर्मनिष्ठा की बदौलत आज वे इस मुकाम तक जा पहुंचे हैं। दीपक बैज सामान्य एवं मध्यम आय वर्गीय आदिवासी परिवार से आते हैं। उन्होंने हाई एवं हायर सेकंडरी से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई छात्रावास में अपनी ही तरह के आदिवासी विद्यार्थियों के संग रहकर पूरी की है। वे पढ़ाई के दौरान छात्रावासी छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे तथा आदिवासी विद्यार्थियों की भलाई और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। नेतृत्व क्षमता उनमें छात्र जीवन से ही रही है। लिहाजा कांग्रेस ने उन्हें हाथों हाथ ले लिया। उन्हें कांग्रेस टिकट देकर चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया। इस चुनाव में दीपक बैज ने बड़ी जीत हासिल की। विधायक की पारी सफलता पूर्वक खेलने के बाद कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में उतार दिया। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने बैज को बस्तर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। मोदी लहर के बावजूद इस चुनाव में भी दीपक बैज ने बस्तर में कांग्रेस का झंडा गाड़ते हुए भारी अंतर से जीत दर्ज कराई। इसके बाद तो ‘दीपक’ के प्रकाश से समूचा बस्तर आलोकित होने लगा। जिले में कांग्रेस का डंका बजने लगा और सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया।

गृहग्राम उसरीबेड़ा में जश्न का माहौल

नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गृहग्राम बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में स्थित गांव उसरीबेड़ा है। देर शाम जैसे ही बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आई, जगदलपुर और उसरीबेड़ा ने जश्न का माहौल बन गया। उसरीबेड़ा के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और खुशियां मनाईं। गांव में जश्न का माहौल देर रात तक चलता रहा। वहां निवासरत दीपक बैज के परिजनों को बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ती रही। वहीं जगदलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का मजमा लग गया। कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जगदलपुर स्थित बैज के निवास में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी।

जुआडियानों के विरूध्द मंगचुवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

08 जुआडियानों से 11500 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त।थाना मंगचुवा में धारा 3 ( 2 ) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप नारायण के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने थाना मंगचुवा क्षेत्र में लगातार की जा रही है कार्यवाही।दिनांक 12.07.23 को देहान पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर ग्राम नरसुटोला की ओर रवाना हुआ था, जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम नरसुटोला के जंगल में आन जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश में जुआ खेल रहे हैं कि मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाप एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो 08 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये। नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) मधुकर सोनटेके पिता सोमनाथ सोनटेके उम्र 50 वर्ष साकिन बेदरकट्टा थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव (छ.ग.) (02) हेमलाल मंडावी पिता आशा राम मडावी उम्र 21 वर्ष साकिन अम्बागढ़ चौकी (03) राधेश्याम सिन्हा पिता स्व अक्तु राम सिन्हा उम्र 35 वर्ष साकिन कौड़ीकसा थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (04) जीवन सिन्हा पिता हिरा सिंह उम्र 55 वर्ष साकिन कौडीकसा थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (05) सुमेश्वर निर्मलकर पिता रामाधार उम्र 25 वर्ष साकिन गोडलवाही थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव (छ. ग.) (06) अलक निषाद पिता राजकुमार उम्र 33 वर्ष साकिन कुम्हारी थाना खडगांव जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (07) जगेश्वर सिन्हा पिता धनेश सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन आटरा थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी (छ.ग.) (08) भीखम देवांगन पिता यादराम उम्र 32 वर्ष साकिन पथरी थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके पास से 52 पत्ती ताश एवं 11500 रूपये नगदी जप्त कर अपराध क्रमांक 16/ 23 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना में लिया गया कार्यवाही में उपनिरीक्षक दिलीप नारायण, प्र. आर. यज्ञदत्त ठाकुर, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा, आर. सुनील नेताम, आर. अजय बघेल, आर. उत्तम पटेल, आर ओमप्रकाश कौमार्य, आर अन्नू उइके का योगदान रहा।

दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सूबेदार

0
  • मिला प्री बर्थडे गिफ्ट

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सूबेदार नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के पहले यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और दीपक बैज के संगठन नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। सांसद बैज का 14 जुलाई को जन्मदिन है और आज उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को उन्हें जन्मदिन का अग्रिम तोहफा दिया जाना माना जा रहा है। सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही थीं। आखिरकार आज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल बहुत पहले पूरा हो चुका है।लेकिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन और फिर चुनाव को देखते हुए अब तक उन्हें संगठन का कार्यभार जारी रखा गया था।इस बीच संगठन में महासचिवों के दायित्व और नियुक्ति को लेकर मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बीच टकराव की खबरें आ रही थीं। जिससे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था।आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने मरकाम की जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश संगठन की कमान सौंप दी। उनकी नियुक्ति पर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिए इसी क्षण से जुट जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन, बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, केशकाल विधायक संतराम नेताम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, भानूप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं, सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधियों, एनएसयूआई नेताओं, युवा कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बारिश में मिट्टी का पुल बहा ग्रामीणों को हो रही थी परेशानी

0
  • जवानों ने लकड़ी और पत्थरों से ग्रामीणों के लिए बना दिया पुल

बीजापुर:- तेज बारिश कि वजह से बासागुड़ा से जगरगुंडा मार्ग पर सिलगेर गांव के पास बना अस्थाई मिट्टी का पुल पानी में बह गया। जिससे सिलगेर और बेदरे गांव का संपर्क टूट गया। जिस वजह से यहां के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होने लगी। सिलगेर गांव में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में चिंतलनार, दोरनदर्भा, मिसीगड़ा, कुंदेड़, मंडीमार्का,उरसंगल और गोंडपल्ली से सैकड़ो ग्रामीण अपने जरूरत के सामानो को लेने के लिए पहुंचते हैं। इस पुल के टूट जाने की वजह से यहां के ग्रामीणों को बाजार पहुँचने में दिक्क़त हो रही थी। इसकी जानकारी सीआरपीएफ 229 बटालियन के कमांडेंट पुष्पेंद्र कुमार को मिली। कमांडेंट व मुख्तयार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी के आदेश पर सिलगेर में तैनात सीआरपीएफ बटालियन 229 कि ए और एफ कंपनी के जवानों ने ग्रामीणों के मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया। और पुल में तैनात रहकर ग्रामीणों की मददगार बने।

बीजापुर जिले के सरहद पर स्थित सिलगेर कैम्प के जवानों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर एक तरफ गांव वालों की सहायता की, वहीं नाला पार करने के लिए मोटी लकड़ी व बोल्डरों से अस्थाई पुल बना दिया। सीआरपीएफ 229 के जवानों के इस कार्य के ग्रामीण भी कायल हो गये। सीआरपीएफ जवानों के मदद से इस अस्थाई पुल के बन जाने से ग्रामीण साप्ताहिक बाजार सिलगेर में जा सकेंगे। और अपने और अपने जरुरत की चीज ले सकेंगे। इस अस्थायी पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के सिलगेर कैंप में तैनात जवानों का विश्वास जीता तथा मददगार बनने के साक्षी बने।तर्रेम से जगरगुंडा तक सड़क निर्माण सीआरपीएफ के जिम्मे।तर्रेम से जगरगुंडा तक सड़क निर्माण का काम में तेजी लाने के लिए सीआरपीएफ कैंप स्थापित किये गये। जवानों के देखरेख में सुरक्षा में सड़क का निर्माण हो रहा है। गर्मी के समय सिलगेर के एक पहाड़ी नाला में आवागमन हेतु अस्थाई रूप मिट्टी का पुल बनाया गया था। ये पुल भारी बारिश से बह गया। अचानक बहने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ने पर सीआरपीएफ 229 द्वारा आनन फानन में लकड़ी का अस्थाई पुल बना दिया गया।

सुरक्षा के साथ साथ ग्रामीणों के मददगार भी बनते जा जवान।

सिलगेर में तैनात 229 बटालियन के जवान नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बेहतर कार्य कर रहे है। जवानों के द्वारा सुरक्षा के साथ साथ मदद के लिए आगे आ रहे है।

अंदरूनी इलाको में भेंट मुलाकात करने पहुंचे उद्योग मंत्री लखमा

0
  • 12 जुलाई 2023 आज विकास अंदरूनी इलाको में पहुंच रहा – लखमा
  • सुकमा के लोग आज विकास के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं यह खुशी की बात है

जगदलपुर उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार को सुकमा जिले के ग्राम निलावरम, चिचोरगुडा एवं मड़कमपारा के लोगों का हाल चाल जाना। साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे जानकारी ली। ग्रामीणों ने मंत्री लखमा का आत्मीय स्वागत किया। तेंदूपत्ता की नगद बिक्री से हो रहे लाभ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की तेंदूपत्ता पत्ता तोड़ना फायदे का काम है इसमे कम से कम समय मे अधिक से अधिक लाभ कमाया जा सकता है।

उन्होंने कहा की सुकमा जिला एक ऐसा जिला है जहां सबसे अधिक तेंदूपत्ता की नगद खरीदी की जाती है। वर्तमान में 2 करोड़ 27 लाख केवल सुकमा में तेंदूपत्ता तोड़ने वालो को भुगतान किया गया। आप सभी के मांग के कारण ही हमने बैंक में पैसा डालने के जगह पर नगद भुगतान का प्रावधान किया है। बैंक से हो रही परेशानियों से आप सभी को छुटकारा मिलेगा।ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मंत्री से साझा किया जिसमें निलावरम में लोगो को पुल निर्माण, मुचड़ी रोड निर्माण की मांग की गयी, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी मांगों को ध्यान से सुना और मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। चिचोरगुडा व मड़कमपारा में पानी टंकी की मांग की गयी जिसका तत्काल कार्यवाही करते हुए पानी टंकी निर्माण के लिए मंत्री ने अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, उपाध्यक्ष आईशा हुसैन, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 11.07.2023 के लगभग शाम 4-5 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति ने मेरे घर मे आकर बताये बोले कि आपके नाम से आवास निर्माण होना है कहने पर मेरे द्वारा उनका परिचय पुछने पर अपना नाम ढालेन्द्र साहू पिता पुरुषोत्तम साहू निवासी पीपरछेड़ी जिला बालोद का रहने वाला हूँ जिला पंचायत बालोद मे परियोजना अधिकारी हूँ आवास हितग्राहीयो की सूची तैयार कर रहा हूँ। कहकर अंगूठा लगाने वाला एक मशीन निकाला जिसमे अंगूठा लगवाकर बालेन्द्र साहू ने ग्रामिणो से आवास हितग्राही योजना के नाम पर अगुठा लगवाकर प्रार्थी के युको बैंक शाखा कुसुमकसा के खाता क्रमांक 12250100010843 से 5000/- एवं सुमित्रा बाई के खाता यूको बैंक खाता क्रमांक 12250110003435 से 1700/- मीना बाई खरे के को बैंक के खाता क्रमांक 12250100010635 से 000/- एवं कीर्तन राम नायक के छ०ग राज्य ग्रामिण बैंक शाखा चिखलाकसा खाता क्रमाक 7031145452 से 1000/- का ठगी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी का का मैमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया गया मेमोरन्डम कथन मे जुर्म करना स्वीकार किया है। मुताबिक जप्ती पत्रक के सम्पत्ति जप्त किया गया संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 12.07.2023 के 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी की सूचना इनके परिजन को दिया गया विवेचना हेतु समय की आवश्यकता है।अतः माननीय न्यायालय से अनुरोध है कि गिरफतार आरोपी का 26.07.2023 तक न्यायिक अभिरक्षा प्रदान करने की दया हो।

संवैधानिक और न्यायिक संस्थानो का हो रहा दुरूपयोग

0

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन सत्याग्रह रायपुर के गाँधी मैदान मे किया गया। इस मौन धरना-प्रदर्शन मे बस्तर संभाग के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार भी घंटों मौन धरना मे बैठे रहें। स्वर्णकार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संवैधानिक और न्यायिक संस्थानो का दुरूपयोग कर रही है जिसका ताज़ा उदाहरण सांसद राहुल गांधी को साधारण केस मे सजा मिली हैं, लोअर और हाईकोर्ट से सजा हो जाती है जोकि यह सीधा सीधा केंद्र सरकार का दखल है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गांधी मैदान में घंटों सत्याग्रह किया गया।उनके साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम सहित बड़ी संख्या मे कोंग्रेसी उपस्थित थे।

कस्तूरबा विद्यालय में गंदगी देख नाराज हुईं सहायक संचालक

0
  • सफाई को लेकर जताई नाराजगी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बस्तर विकासखंड बस्तर के टाकरागुड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गंदगी का आलम देख शिक्षा विभाग की सहायक संचालक मधु वर्मा बेहद नाराज हो गईं। वहीं वे गंदगी के बीच रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं की हाजिरजवाबी से प्रभावित भी हुईं। सहायक संचालक शिक्षा मधु वर्मा ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों से शैक्षिक स्तर को लेकर चर्चा की, बल्कि विद्यालय के चप्पे चप्पे का निरीक्षण भी किया।

बच्चों से श्रीमती वर्मा ने अनेक सवाल पूछे। बच्चों की हाजिरजवाबी से वे काफी प्रभावित नजर आईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय परिसर के शौचालय में साफ-सफाई का अभाव देखा। साथ ही बाहर से आने वाली पानी की बौछार से बचाने के लिए कक्ष में इंतजाम कमी पाई गई। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संस्था में पदस्थ तीन शिक्षिकाओं में एक अवकाश पर थी। संस्था की दर्ज संख्या 100 में से 85 छात्राएं ही उपस्थित पाई गईं। श्रीमती वर्मा ने अधीक्षिका से नियमित रूप से पालकों से संपर्क बनाए रखकर सभी छात्राओं को छात्रावास में जल्द से जल्द उपस्थित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कक्षाओं का नियमित संचालन हो रहा है। ऐसे में अगर छात्राएं अनुपस्थित रहेंगी, तो उनकी पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, बस्तर विकास प्राधिकरण की नोडल अधिकारी सुमित्रा बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार देवांगन, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, मध्यान्ह भोजन योजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, अधीक्षिका दीप्तिमणि नेताम, अनिता ध्रुव, मनीषा बघेल व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आश्रम – छात्रावासों में सीटों की संख्या में वृद्धि जरूरी : पाणिग्रही

0
  • बस्तर जिले के सभी आश्रमों और छात्रावासों में प्रवेश सीमित रहने से परेशान हो रहे हैं विद्यार्थी

बकावंड शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित आश्रमों और छात्रावासों में सालों से सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। सीटों की संख्या सीमित रहने के कारण दूर दराज के गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने से हर साल वंचित हो जाते हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही ने इस ज्वलंत मुद्दे की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने विद्यार्थियों की निरंतर बढ़ती संख्या के मद्देनजर सभी आश्रमों एवं छात्रावासों में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा है कि बस्तर जिले में पूर्व माध्यमिक शालाओं तथा हायर सेकंडरी एवं हाई स्कूलों की संख्या में ईजाफा हुआ है। इन शालाओं में हर साल दर्ज संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं जिले में आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों और छात्रावासों का संचालन पुराने ढर्रे पर हो रहा है। आदिम जाति कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों और छात्रावासों में सीटों की संख्या बीते 20 -22 वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है। जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा है कि दो ढाई दशक पहले स्कूलों की दर्ज संख्या जितनी थी, उसी अनुपात में इन आश्रमों, शिक्षा परिसरों और छात्रावासों में सीटों की संख्या तय की गई थी। जबकि हर साल मिडिल स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल की पढ़ाई पूरी कर सैकड़ों विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए दूर दराज के गांवों से ब्लॉक मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय में पहुंचते हैं। इनमें से 90 फीसदी बच्चों को सीटों की अनुपलब्धता के कारण आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों और छात्रावासों में प्रवेश नहीं मिल पाता। ऐसे में ये बच्चे शिक्षा से जुड़ी राज्य सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाते हैं। पाणिग्रही ने कहा है कि इन आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों और छात्रावासों का उन्नयन भी अब तक नहीं किया गया है। न उनके लिए ढंग से भवन बनाए गए हैं और न ही वहां आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। विद्यार्थियों को बदइंतजामी के बीच रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही ने जिले के सभी आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों और प्री मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों तत्काल सीटों की संख्या बढ़ाने और उनका उन्नयन कराने की मांग की है।

बकावंड कॉलेज में शुरू हों पीजी कोर्सेस

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही ने शासकीय महाविद्यालय बकावंड का अब तक उन्नयन न किए जाने पर भी चिंता जताते हुए अंचल के विद्यार्थियों के लिए इसे दुखद बताया है। उन्होंने कहा है कि यह अंचल का एकमात्र महाविद्यालय है, जहां पचास किमी दूर से आकर विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इस कॉलेज में स्नातक स्तर की ही पढ़ाई हो पा रही है। स्नात्तकोत्तर की पढ़ाई के लिए अंचल के विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय जगदलपुर जाना पड़ता है। वहां रिहायश की समस्या है। जगदलपुर स्थित छात्रावासों में सीटों की संख्या सीमित रहने के कारण वहां ज्यादातर विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाता। अंचल के ज्यादातर बच्चे गरीब, किसान और आदिवासी परिवारों से हैं। उनके लिए जगदलपुर में किराए का मकान लेकर रहना तथा भोजन पानी का इंतजाम कर पाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। नतीजतन अधिकांश विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है। खासकर छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाती हैं। श्री पाणिग्रही ने कहा है कि क्षेत्रीय विधायक ने बकावंड कॉलेज में पीजी कोर्सेस शुरू कराने, पर्याप्त टीचिंग स्टॉफ की व्यवस्था कराने, सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस की परंपरा के अनुरूप उनकी ये सभी घोषणाएं हवा हवाई ही साबित हुई हैं। इसी वजह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं और छात्र छात्राओं को हाल ही में चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। जितेंद्र पाणिग्रही ने विधायक को उनके वादे याद दिलाते हुए वादे पूरे करने, बकावंड कॉलेज में इसी सत्र से सभी विषयों के पीजी कोर्सेस शुरू कराने, पर्याप्त प्रोफेसरर्स व स्टॉफ नियुक्त करने, सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, बकावंड में गर्ल्स हॉस्टल एवं महाविद्यालयीन छात्रों के लिए सर्व सुविधा युक्त छात्रावास खोलने की भी मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS