City Media - Page 758 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 758

गोंचा महापर्व पर विधायक बघेल ने बजावंड को दी बड़ी सौगात

0
  • गांव में सहकारी बैंक की एटीएम सेवा का लखेश्वर ने किया आगाज

बकावंड गोंचा महापर्व पर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने क्षेत्र के ग्राम बजावंड में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एटीएम सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा का लाभ 19 ग्राम पंचायतों के किसानों और बैंक के खातेदारों व ग्राहकों को मिलेगा। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष बजावंड में बैंक शाखा खुलवाने का प्रस्ताव रखा था। इसे संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों की सरकार ने अपने किसान भाइयों को बड़ी सौगात दी और 25 जनवरी को बजावंड में जिला सहकारी केद्रीय बैंक की शाखा का का शुभारंभ किया गया। इसका लाभ अंचल की 19 ग्राम पंचायतों के किसानों को मिल रहा है। आज 20 जून को बैंक शाखा बजावंड एटीएम का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा एटीएम का शुभारंभ किया गया। बस्तर जिले में 154682 कृषक परिवारों में से 67244 कृषको को केसीसी जारी किया गया है। बजावंड शाखा में 3141 सदस्य हैं।

रकम निकालने जाना पड़ता था 21 किमी दूर

किसानों को पहले 21 किलोमीटर की दूरी तय करके जिला सहकारी बैंक से संबंधित कार्यों और एटीएम से रकम निकालने के लिए बकावंड ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता था। जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी हैं, कृषकों की परेशानी को देखते हुए नजदीक में ही बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। बजावंड क्षेत्र के किसान विगत कई वर्षों से परेशान थे। उनकी समस्या को देखते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने विधानसभा क्षेत्र की मुख्य ग्राम पंचायतो में एटीएम सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

किसान हित में काम कर रही कांग्रेस सरकार : बघेल

किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य की कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं।श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन दिखाई देने लगा है। सहकारिता के क्षेत्र की कठिनाइयों को दूर करते हुए इसके माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ काम कर रही है। सहकारिता ग्रामीण जनजीवन का महत्वपूर्ण अंग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसी तारतम्य में एटीएम सेवा की शुरुआत हो रही है। इस अवसर पर कृषि मंडल सदस्य जानकीराम सेठिया, मछुआ संघ के जिला अध्यक्ष मधु निषाद, जनपद सदस्य सभापति नारायण बघेल, सरपंच भंवरलाल भारती, आयतुराम भारती, डोमूराम भारती, रेवती पटेल, हीरा वल्लभ पांडे, मोहन झाली, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर, राजेश कुमार, निरंग पुजारी, बृजलाल, हरि, शोभाराम पुजारी एवं बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अच्छी जॉब और करियर के भी साधन हैं खेल : सांसद बैज

0
  • सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने किया प्रो कबड्डी सीजन -2 का शुभारंभ

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम कोठियागुड़ा में प्रो कबड्डी सीजन 2 का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन बस्तर के सांसद दीपक बैज और चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने सिक्का उछाल कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। खेल के माध्यम से हम अपने शरीर को तंदरूस्त रख रकते हैं और खेलों के जरिए अपना करियर भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में हमेशा खेल भावना और अनुशासन का परिचय देना चाहिए।

कबड्डी का खेल अनुशासित रहकर खेलने का बेहतरीन खेल है। इससे न सिर्फ शरीर में स्फूर्ति आती है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। सांसद बैज ने कहा कि आज खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है। अच्छा परफॉरमेंस दिखाने वाले खिलाड़ियों को राज्य और केंद्र सरकारों के विभिन्न विभागों और उपक्रमों में जॉब आसानी मिल जाते हैं। विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि कबड्डी हमारे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल है और हमारी राज्य सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से पूरे राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाता है। बेंजाम ने कहा कि कोठियागुड़ा के लोगों खासकर युवाओं में खेलों के प्रति जज्बा देख मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच कोठियागुड़ा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

बस्तर गोंचा में नेत्रोत्सव पूजा विधान का हुआ आयोजन

0
  • पदेन पाढ़ी-पाणीग्रही ने संपन्न करवाया भव्य पूजा विधान

जगदलपुर बस्तर गोंचा पर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार 5 से 18 जून तक जगन्नाथ स्वामी के अनसर काल अवधि के बाद 19 जून को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों को श्रीमंदिर के गर्भगृह के सामने भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया गया। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के पदेन पाढ़ी-पाणीग्रही द्वारा परंपरानुसार नेत्रोत्सव पूजा विधान संपन्न करवाया गया। पदेन पाणीग्रही रधाकांत पाणीग्रही ने बताया कि नेत्रोत्सव पूजा विधान की परंपरा का निर्वहन शताब्दियों से हमारे परिवार द्वारा किया जा रहा है। नेत्रोत्सव पूजा की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र के विग्रहों की साज-श्रृंगार के साथ विधि-विधान से पूजन-हवन के साथ संपन्न किया जाता है। अनसर काल अवधि के बाद भगवान को आज विशेष भोग का अर्पण किया गया। इसका अंश श्रृद्धालुओं में वितरित किया गया। 15 दिनों के बाद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के दर्शन एवं भोग प्रसाद का विशेष महत्व होता है।

आज निकलेगी रथयात्रा

20 जून को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के 22 विग्रहों को रथारूढ़ कर रथयात्रा होगी।

सीआरपीएफ ने तिरथा गांव में किया योगाभ्यास का आयोजन

0
  • नक्सल प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर लिया योगाभ्यास में भाग

भानपुरी सीआरपीएफ की 188 बटालियन पुसपाल घाट बस्तर द्वारा अपने ऑपरेशनल क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं नक्सलग्रस्त क्षेत्र तिरथा, बस्तर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास का आयोजन 188 बटालियन के कमांडेंट भावेश चौधरी के निर्देशन में सहायक कमांडेंट बन्नाराम चौधरी एवं अन्य जवानो की उपस्थिति में किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय आदिवासी पुरुषों, महिलाओं व बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने एवं जीवन में योग का महत्व समझाने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 188 बटालियन पुसपाल घाट बस्तर द्वारा तिरथा में स्थानीयआदिवासी वयस्कों एवं बच्चों के बीच योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर तिरथा सरपंच लेदूराम कश्यप एवं अन्य ग्रमीण उपस्थित थे। योगाभ्यास के बाद ग्रामीणों ने योग से अपने आप को तरोताजा महसूस किया एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही ग्रामीणों ने सीआरपीएफ से समय-समय पर इस प्रकार के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने का निवेदन भी किया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्नाराम ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में योग का महत्व समझाया एवं 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु ग्रामीणो को प्रोत्साहित किया। अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच आयोजित सामूहिक योगाभ्यास देखते ही बन रहा था। ग्रामीण इस आयोजन से काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन गांवों किया जाता रहा है। इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की ग्रामीणो ने सराहना की।

बस्तर गोंचा में नेत्रोत्सव पूजा विधान का हुआ आयोजन

0

को पदेन पाढ़ी-पाणीग्रही ने संपन्न करवाया भव्य पूजा विधान

जगदलपुर बस्तर गोंचा पर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार 5 से 18 जून तक जगन्नाथ स्वामी के अनसर काल अवधि के बाद 19 जून को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों को श्रीमंदिर के गर्भगृह के सामने भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया गया। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के पदेन पाढ़ी-पाणीग्रही द्वारा परंपरानुसार नेत्रोत्सव पूजा विधान संपन्न करवाया गया। पदेन पाणीग्रही रधाकांत पाणीग्रही ने बताया कि नेत्रोत्सव पूजा विधान की परंपरा का निर्वहन शताब्दियों से हमारे परिवार द्वारा किया जा रहा है। नेत्रोत्सव पूजा की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र के विग्रहों की साज-श्रृंगार के साथ विधि-विधान से पूजन-हवन के साथ संपन्न किया जाता है। अनसर काल अवधि के बाद भगवान को आज विशेष भोग का अर्पण किया गया। इसका अंश श्रृद्धालुओं में वितरित किया गया। 15 दिनों के बाद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के दर्शन एवं भोग प्रसाद का विशेष महत्व होता है।

आज निकलेगी रथयात्रा

20 जून को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के 22 विग्रहों को रथारूढ़ कर रथयात्रा होगी।

ट्रक में हुई क्षति के लिए 6 लाख का भुगतान करेगी बीमा कंपनी

0
  • ट्रक मालिक के पक्ष में जिला उपभोक्ता आयोग का निर्देश

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर द्वारा एक प्रकरण में बीमा कंपनी को परिवादी के ट्रक में हुई क्षतिपूर्ति के लिए 6 लाख 24 हजार 702 रु. तथा उस पर वाद प्रस्तुति दिनांक 22 जून 2019 से भुगतान तिथि तक 7 प्रतिशत ब्याज देने, मानसिक क्षति हेतु 10 हजार रुपए एवं वाद व्यय के 5 हजार रुपए देने का आदेश पारित किया गया है। परिवादी संतोष कुमार कौरव की टाटा टिप्पर ट्रक 26 फरवरी 2018 को दुर्घटनाग्रस्त होगया था। यह ट्रक यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बीमित था। ट्रक मालिक ने घटना की सूचना इंश्योरेंस कंपनी को तत्काल दे दी थी। बीमा कंपनी द्वारा दुर्घटना स्थल का स्पाट सर्वे एवं अंतिम सर्वे करवाया गया था। परिवादी ने भी स्वयं के व्यय पर स्वतंत्र सर्वेयर से सर्वे कराया था। बीमा कंपनी ने यह आपत्ति करते हुए ट्रक मालिक का दावा निरस्त कर दिया था कि दुर्घटना के समय वाहन ओवरलोड था। जिला उपभोक्ता आयोग ने प्रकरण में प्रस्तुत साक्ष्य, दस्तावेजों के आधार पर माना कि घटना के समय उक्त ट्रक ओवरलोड नहीं था, जो कि दस्तावेजों से प्रमाणित है। अतः बीमा कंपनी अपने दायित्व से नहीं बच सकती है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त पीठ द्वारा उक्त समस्त राशि के भुगतान का आदेश बीमा कंपनी को दिया गया है।

20 जून से गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा प्रारंभ

0

290 केेंद्रों में 95 हजार से अधिक बच्चों को पिलाया जाएगा ओआरएस घोल

जगदलपुर 19 जून 2023/ शिशुओं की डायरिया से होने वाली मृत्यु पर रोकथाम के लिए गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन 20 जून से 04 जुलाई तक किया जाएगा। इसके तहत 05 वर्ष तक के 95538 बच्चों को ओआरएस घोल पिलाने के लिए 290 केन्द्र बनाए गए हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के आयोजन के लिए जिले में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसमें प्रमुख भूमिका एएनएम, मितानिन, आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी।इस पखवाडे़े में सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को कार्यक्रम के गतिविधियों की जानकारी व समन्वय हेतु निर्देश पत्र तथा बैठक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई है। समस्त ए एन एम व मितानिनों को डायरिया केस प्रबंधन, उपचार तथा काउंसलिंग पर प्रशिक्षण व अभियान के दौरान उनके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर निर्देश प्रदाय किया गया है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के टंकियों की सफाई अनिवार्यतः करायी जाएगी। सभी विकासखण्ड में ओआरएस तथा जिंक टेबलेट का उठाव एवं दवा वितरण तालिका के अनुसार दवा वितरण सुनिश्चित किया गया है। गाँव व पंचायत स्तर पर ओआरएस व जिंक के उपयोग के संबंध में दीवार लेखन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मितानिन द्वारा सभी 05 वर्ष तक के बच्चों के घरों में ओआरएस पैकेट का वितरण तथा इसके उपयोग के संबंध में सलाह दी जा रही है। मितानिन के द्वारा ओआरएस घोल बनाने की विधि का भी प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य केन्द्रों के ओपीडी तथा आईपीडी वार्ड में ओआरएस जिंक कार्नर की स्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र. में की गई है। भोजन के पहले भी साबुन तथा पानी से हाथ धोने हेतु और गंभीर डायरिया के मरीज को सीएचसी एवं जिला अस्पताल में भेजने के लिए प्रोत्साहित की जा रही है। कुएं व अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं संक्रमण को रोकने हेतु क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया गया है।

परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात बालोद द्वारा 30 स्कूली बसों का किया संयुक्त निरीक्षण

0
  • स्कूली बस चालको/परिचालकों का किया गया नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच
  • खामी पाये जाने वाले 14 स्कूली वाहनो पर किया गया 7500/- का जुर्माना।
  • शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के पूर्व खामीया दुरूस्त करने स्कूल प्रबंधन को दिया गया हिदायत।

आज दिनांक 19/06/2023 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं परिवहन आयुक्त छ0ग0 नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला बालोद क्षेत्रांतर्गत संचालित स्कूलों के खुलने के पूर्व समस्त शासकीय/निजी स्कूलों में उपलब्ध स्कूली बसों का परिवहन विभाग बालोद, उड़नदस्ता दुर्ग, यातायात विभाग बालोद, एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बसों का चेकिंग किया गया साथ ही साथ चालक/परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

उक्त परीक्षण सुबह 09.00 बजे से 05.00 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 30 बसों का फिटनेस, बीमा, वाहन कर, परमिट, जीपीएस, पैनिक बटन, प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशामन यंत्रों का चेकिंग किया गया, दस्तावेज एवं भौतिक निरीक्षण के दौरान कुल 14 बसों में कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही कर 7500.00/- रू0 वसूल किया गया तथा उक्त सभी बसों को जिसमें कमी पाया गया उसको स्कूल खुलने के पूर्व सुधार कर पुनः कार्यालय में चेकिंग हेतु उपस्थित होने के संबंध में समझाईस दिया गया। साथ ही यातायात विभाग के श्री दिलेश्वर चंद्रावशी निरीक्षक, यातायात द्वारा मौके पर अग्निशमन यंत्र के उपयोग करने के संबंध में प्रयोग कर दिखाया गया। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉ.काजल चाण्डक एवं श्री मुकेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा कुल 31 चालक/परिचालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य का जॉच किया गया, जिसमें 02 लोगो का कलर ब्लाईडनेस पाया गया, साथ ही 06 चालक/परिचालक का खून/शुगर/बीपी हाई होने की वजह से उनको नियमित जॉच कराने की सलाह दिया गया। उक्त स्कूल बसों के चेकिंग कार्यवाही के दौरान मुख्य रूप से प्रकाश कुमार रावटे जिला परिवहन अधिकारी बालोद, दिलेश्वर चंद्रावंशी निरीक्षक यातायात प्रभारी बालोद, मुकेश कुमार यादव उप निरीक्षक परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ.काजल चांडक चिकित्सा अधिकारी एवमुकेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए रॉ चीफ

0

1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए रॉ चीफ होंगे। वे मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे। RAW – भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितम्बर 1968 में किया गया था। जब अन्वेषण ब्यूरो (जो पहले घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय विषय संभालती थी) 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छे प्रकार कार्य नहीं कर पायी थी। जिसके चलते भारत सरकार को एक ऐसी संस्था की आवश्यकता की अनुभूति हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाह्य जानकारियाँ एकत्रित कर सके। रॉ का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना इत्यादि। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।

सीएस आज लेंगे कमिश्नर कलेक्टर्स की क्लास

0

रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन 20 जून की शाम कमिश्नर -कलेक्टर की कांफ्रेंस लेंगे। 20 जून को शाम 4 बजे होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग में अलग-अलग विभागों के 16 एजेंडे पर चर्चा होनी है। इन एजेंडों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल, बेरोजगारी भत्ता योजना, सामुदायिक भवनों के लिए भूखंड आवंटन, इन भवनों के निर्माण की स्थिति, मुख्यमंत्री जतन योजना, रीपा, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिनोवेशन, जल जीवन मिशन, नल जल योजना, गोबर खरीदी, कम्पोस्ट खाद निर्माण, शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन समेत अन्य बड़े मसले शामिल हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS