City Media - Page 806 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 806

ग्राम तिलखैरी में कार को आग से जलाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

0

दो अलग अलग ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 नग बैटरी हुआ बरामद।धारा 379 भादवि के तहत् भेजा गया जेल। प्रार्थी बिरझू राम निषाद पिता पोषण लाल निषाद उम्र 33 वर्ष सा- तिलखैरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 09.04.2023 को शाम 05.00 बजे प्रार्थी अपने ट्रेक्टर स्वराज मॉडल 742XT क्रमांक CG 24 S-8269 को अपने घर बाड़ी के पीछे खडी कर रखा था। ट्रेक्टर को कृषि कार्य हेतु चालू कर देखा तो चालू नही हुआ एवं ट्रेक्टर में लगे बैटरी क्रमांक A2E2C023309 एक नग पुरानी इस्तेमाली कीमती 8,000 रूपये नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, एवं ग्राम तिलखैरी का बेदलाल साहू जो दिनांक 10.04.2023 को सुबह 07.30 बजे अपने ट्रेक्टर स्वराज 742XT क्रमांक CG 24 R-4267 में लगे बैटरी को चेक किया तो ट्रेक्टर में लगे एक नग पुरानी इस्तेमाली बैटरी क्रमांक A2K0C031278 कीमती 8,000 रूपये कुल जुमला 16,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना अर्जुंदा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी भूपेन्द्र कुमार साहू उर्फ लाला पिता ईश्वर लाल साहू उम्र 24 वर्ष, सा0 तिलखैरी को तलब कर पूछताद किया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन पर बताये कि घटना दिनांक 09.04.23 के मध्य रात्रि ग्राम तिलखैरी के बिरझू निषाद के बाडी में खडी स्वराज ट्रेक्टर CG 24 S 8269 का एक्साइज कंपनी बैटरी A2E2C023309 व गांव तिलखैरी के वेदलाल साहू के स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक CG 24 R 4267 में लगे एक्साइज बैटरी A2K0C031278 कुल किमती 16,000 रूपये को चोरी करना बताये , जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। तथा ग्राम तिलखैरी में घटना दिनांक 22.04.23 को क्षति पहुंचाने की नियत से पानी बाटल में पेट्रोल लाकर गांव तिलखैरी के गौरा चौक के पास नेतराम साहू की खडी कार I-20 क्रमांक CG 07 BY 6417 को आग लगाना बताये। आरोपी के अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में चोरी के आरोपी को पकड़ने व बाजाप्ता सुमार करने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् ,सउनि आत्माराम ठाकुर, प्र0आर0 अनंत सोनी, आरक्षक बनवाली साहू, त्रवेश सिन्हा, कमलेश रावटे, भूपत मानिकपुरी, बलदेव महावीर ,साइबर सेल बालोद से आरक्षक योगेश सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक -27.04.2023 सटोरियो पर बालोद पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही। सायबर सेल टीम बालोद व थाना डौण्डीलोहारा की संयुक्त कार्यवाही। एक आरोपी लोहारा क्षेत्र से दूसरा सटटा खाईवाल राजनांदगांव से कुल 02 आरोपी गिरफ्तार।आरोपियो के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, लाखो का सटटा पटटी व नगदी 10000 रूपये बरामद। दोनो आरोपियो का भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मागदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर केे पर्यवेक्षण में तथा, थाना डौण्डीलोहारा प्रभारी टी एस पटटावी व निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिले के अवैध जुआ, सटटा, शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।

जिस पर सायबर सेल टीम बालोद व थाना डौण्डीलोहारा के द्वारा मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बिजोरा में कोई ओम प्रकाष जैन द्वारा मोबाईल के माध्यम से सटटा लेना व सटटा लिखाने पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी ओमप्रकाष जैन पिता गोतम जैन उम्र 37 वर्ष पता बिजौरा थाना डौण्डीलोहारा के कब्जे से नगदी 4300 रूपये व सटटा पटटी, मोबाईल बरामद किया गया मोबाईल का अवलोकन करने पर ओमप्रकाष जैन के द्वारा लाखो का सटटा पटटी व रकम अन्य व्यक्ति के में ट्रांसफर करना पाया गया जिस पर आरोपी उक्त सटटा पटटी को मोबाईल के माध्यम से राजनांदगांव का सटटा खाईवाल जकीर खान को देना बताया जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 66/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त प्रकरण के मुख्य खाईवाल जाकीर खान पिता शाहिद खान उम्र 42 वर्ष पता शंकरपुर राजनांदगांव जिला राजनांदगांव को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।जिसके कब्जे से लाखो का सटटा पटटी व नगदी रकम 5700 रूपये बरामद किया गया है। दोनो आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य सटटा खाईवाल के संबध मे जानकारी प्राप्त की जा रही है बालोद पुलिस की अवैध कारोबारियो पर आगे कार्यवाही जारी रहेगी। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, लाखो का सटटा पटटी नगदी रकम 10,000 रूपये जप्त किया गया है।उक्त प्रकरण मे आरोपियो की गिरफ्तारी में सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह राजपूत, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन आरक्षक आकाष दुबे , आरक्षक अषफाक शेख का सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुरक्षा गार्डों को तीन माह से वेतन का न मिलना नगर प्रशासन विभाग की लापरवाही, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल व्ही के श्रीवास्तव नगर प्रशासन राजहरा खदान समूह से उनके कार्यकाल में मिला और उनसे राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षागार्डो का विगत तीन माह से नहीं दिये जाने को लेकर अपना रोष व्याप्त किया और उनसे कहा है कि सुरक्षा गार्डों का तीन माह का लंबित वेतन भुगतान अविलंब करवाया जाये। संघ के नेता द्वय ने बताया कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षागार्डो का ठेका जब से प्रारम्भ हुआ है।

तब से ही ठेकेदार द्वारा इन सुरक्षागार्डो का समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। हमेशा 2-3 बाद एक माह का वेतन दिया जाता रहा है। उसके बाद भी स्थानीय प्रबंधन एवं भिलाई के आपरेटिंग एथारिटी द्वारा ठेकेदार के ऊपर कभी भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है। जो कि जाँच का विषय है। इस संबंध में कई बार पत्र लिखा जा चुका है। मगर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।एक तरफ राजहरा टाउनशिप के अधिकारी ठेकेदार को राजहरा से सुरक्षा गार्डो की हाजिरी बनाकर भेजते हैं, जिस आधार पर ठेकेदार का भुगतान हो जाता है। मगर सुरक्षागार्डो का वेतन भुगतान नहीं किया जाता।और ईसपर नगर प्रशासन विभाग चुप्पी साध कर ठेकेदार को मौन सहमति प्रदान करता है। जोकि बहुत ही शर्मनाक है।जब से ठेका आरम्भ हुआ है ठेकेदार द्वारा ठेका शर्तों के अनुरूप सुरक्षा गार्डो की भर्ती नहीं की गई है, इसके लिए आपरेटिंग एथारिटी द्वारा कितनी पेनाल्टि काटी गई है, इसकी भी जानकारी हमें दी जाये। ठेकेदार को जितने सुरक्षा गार्डों की भर्ती करनी थी वह अभी तक नहीं हुई है और अन्य ठेकों की तरह ठेकेदार का पेनेल्टी भी नहीं काटा जा रहा है जोकि जांच का विषय है। संघ की आरम्भ से ही मांग रही है कि राजहरा के सुरक्षा गार्डो का ठेका राजहरा से ही निकाला जाये जब से ठेका आरम्भ हुआ है तब से सुरक्षा गार्डो को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गई है।‌साथ ही सुरक्षागार्डो को ठेकेदार द्वारा वेतन का कम भुगतान किया जाता है, हर माह ठेकेदार सुरक्षा गार्डों को कम वेतन भुगतान करता है मगर उसके बाद भी न तो राजहरा कार्मिक विभाग कोई कार्रवाई करता है और न ही भिलाई कार्मिक विभाग जोकि बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है। कार्मिक विभाग ठेकेदार को बिना जांच के अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर देता है यह भी जांच का विषय है भिलाई कार्मिक विभाग द्वारा बिना किसी प्रकार की जांच किये अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करना और ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डों का पूरा वेतन भुगतान नहीं करने के बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना खेद जनक है। संघ ने महाप्रबंधक नगर प्रशासन से अनुरोध किया है कि सुरक्षागार्डो का बकाया वेतन का भुगतान अविलंब कियाजाये, साथ ही सुरक्षागार्डो का अगला टेण्डर आई.ओ.सी. से निकाला जाये, साथ ही ठेकेदार का नियमतः पेनाल्टि काटा जाये और सभी अनियमितताओं का अविलम्ब निराकरण किया जाये।जिस पर महाप्रबंधक नगर प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा गार्डों का अगला ठेका राजहरा से ही निकाला जायेगा,और ठेकेदार को बोलकर सुरक्षा गार्डों का वेतन भुगतान तत्काल कराया जायेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भगीरथी बन जगदलपुर की धरा पर विकास की गंगा ले लाए जैन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद की पहल पर नगर निगम को मिले 10 करोड़
  • नगर के पार्षद पहुंचे विधायक रेखचंद जैन का आभार जताने

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जगदलपुर शहर के लिए भगीरथी साबित हो रहे हैं। उनके प्रयासों से शहर की धरा पर विकास की गंगा अवतरित हो गई है। जैन शहर के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया से मिलकर राशि की मंजूरी दिलाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 10 करोड़ रु. की मंजूरी दिलाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं मंत्री के प्रति आभार जताते हुए जैन ने कहा कि इससे वार्डों में समग्र विकास होगा, वहां विकास की गंगा बहेगी। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।

उन्होंने निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार जताने पहुंचे निगम पदाधिकारियों व पार्षदों का शुक्रिया अदा किया। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि संसदीय सचिव के रूप में जैन ने पहले भी अनेक कार्यों की मंजूरी दिलाई है। वरिष्ठ पार्षद व एमआईसी सदस्य राजेश राय ने जैन का समस्त पार्षदों की ओर से आभार जताया। उन्होने कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विधायक जैन का वार्डों में नागरिक अभिनंदन करने का सुझाव भी दिया। ज्ञात हो कि नगर निगम जगदलपुर के 113 कार्यों के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से वार्डों में सीसी सड़क, नाली जैसे निर्माण कार्य कराए जाएंगे। विधायक रेखचंद जैन का बुके देकर विधायक कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पार्षद पंचराज सिंह, लता निषाद, कोमल सेना, बलराम यादव, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, सुखराम नाग, विजय कुमार, गौरनाथ नाग आदि मौजूद थे।

शहीदों को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व सांसद बैज ने दी श्रद्धांजलि

0
  • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम और डीजीपी जुनेजा भी पहुंचे थे दंतेवाड़ा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार सुबह स्टेट हैंगर से दंतेवाड़ा पहुंच गए। उनके साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर के सांसद दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी दंतेवाड़ा पहुंचे थे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि बुधवार 26 अप्रैल को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर गांव के पास सड़क पर आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके पहले नक्सलियों ने अरनपुर और आसपास के जंगलों में अपने मूवमेंट की झूठी सूचना फैला दी थी।नक्सलियों के इस झांसे में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड ( डीआरजी ) तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवान आ गए। सूचना को सच मानकर सुरक्षा बलों के जवान अलग – अलग चारपाहिया वाहनों से सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। सर्चिंग पूरी कर लौटते समय डीआरजी का वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। वाहन के पहिए के दबाव से प्लांटेड आईईडी में ब्लास्ट हो गया और डीआरजी जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए, उस पर सवार सभी दस डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर को वीरगति प्राप्त हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सड़क पर तीन फीट से भी ज्यादा गहरा और लगभग दो मीटर व्यास का गड्ढा हो गया। सूचना पर पहुंचे जिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, डीआरजी तथा अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान एम्बुलेंस तथा अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गए। कई शहीद जवानों के शवों के टुकड़े दूर दूर तक बिखरे हुए थे, जिन्हें सहेजकर एकत्रित किया गया। सभी शहीदों के शवों को कल ही दंतेवाड़ा ले आया गया था, जहां उन्हें पुलिस लाईन में रखा गया। शहीदों को पुलिस लाईन में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, दंतेवाड़ा कलेक्टर, एसपी तथा दीगर सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि और सलामी देने के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके गृहग्रामों के लिए रवाना किए गए। शव लेने के लिए शहीदों के परिजन दंतेवाड़ा पहुंचे थे।

आदिवासी थे सभी शहीद जवान

अरनपुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए डीआरजी के सभी शहीद जवान आदिवासी समुदाय से थे। शहीद जवानों में जोगा सोढ़ी, मुन्ना मंडावी, रतनू मरकाम, जगदीश कवासी।

पापा को जाने से रोका था, मगर

वाहन चालक धनीराम यादव बेटी बसंती शव लेने दंतेवाड़ा पुलिस लाइन पहुंची थी। बसंती ने कहा – मैंने पापा को मना किया था कि जवानों को लेकर उस इलाके में मत जाइए। वहां बड़ा खतरा रहता है। पापा मेरी बात नहीं माने और यह कहते हुए चले गए कि जल्द घर लौटूंगा। पापा तो हंसते हुए नहीं लौटे, लेकिन हमें रोता बिलखता छोड़ गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाहन चालक धनीराम यादव की बेटी बसंती यादव तथा अन्य शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढाढ़स बंधया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके परिवारों के इन सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और यह जंग हमारे जवान जल्द जीत लेंगे।

नक्सली कमांडर देवा की थी मौजूदगी

सूत्र बताते हैं कि दंतेवाड़ा जिले में सक्रिय ईनामी नक्सली कमांडर देवा और उसके करीब डेढ़ सौ सहयोगियों की अरनपुर इलाके के जंगलों में मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे। देवा और उसके सहयोगी वहां मौजूद भी थे। इन नक्सलियों ने दूर के एक पेड़ पर चढ़कर बारूदी विस्फोट को अंजाम दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने भारी मात्रा में आईईडी को सड़क के अंदर दबा रखा था। उसके तारों को जमीन के अंदर बिछाते हुए वे पेड़ तक ले गए थे। जैसे ही डीआरजी का वाहन टॉरगेट वाली जगह पर पहुंचा, नक्सलियों ने तारों को आपस में जोड़कर विस्फोट कर दिया।

पद से हटाए गए गंभीर आरोपों से घिरे संयुक्त संचालक डॉ. राजन

0
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने उठाई निलंबन की मांग

जगदलपुर महिला कर्मियों को अपमानित व प्रताड़ित करने, विभागीय कार्यों में अनियमितता बरतने, शासकीय धन का निजी हित में उपयोग करने जैसे कई गंभीर आरोपों से घिरे बस्तर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डी राजन को अंततः पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दंतेवाड़ा के डॉ. पुजारी को संयुक्त संचालक बनाया गया है। इधर बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने डॉ. राजन को निलंबित करने की मांग की है।डॉ. डी राजन खंड चिकित्सा अधिकारी पद से लगातार पदोन्नति प्राप्त करते हुए संयुक्त संचालक पद तक पहुंचे थे। उनका पूरा कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है।तोकापाल में पदस्थ महिला नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव तो डॉ. राजन की प्रताड़ना से बहुत ज्यादा पीड़ित रही हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की बैठकों में डॉ राजन सोनिया यादव को डिफाल्टर कहकर अपमानित करते थे। श्रीमती यादव को उनकी औकात बताने की भी धमकी दिया करते थे। इससे परेशान सोनिया ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। तब दोनों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कर लिया गया था। इसके बाद भी डॉ. राजन का रवैया सोनिया प्रमोद यादव के प्रति जरा भी नहीं बदला। वे सोनिया को अपमानित करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते थे। इसके अलावा डॉ. राजन पर खंड चिकित्सा अधिकारी रहते फर्जी तरीके से लगभग एक लाख रुपए का फर्जी टीए बिल बनाकर राशि आहरित करने व भांडा फूट जाने पर रकम को चालान के माध्यम से सरकारी खजाने में जमा कराने, स्वास्थ्य कर्मियों की पदोन्नति में नियमों की अनदेखी करने, पदोन्नत कर्मियों को पहले दूर दराज के स्थानों पर पदस्थ करने और लेनदेन कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ करने जैसे भी गंभीर आरोप डॉ. राजन पर लग चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ डॉ. डी राजन के खिलाफ संभाग आयुक्त से लगातार शिकायतें करते आ रहा था। आखिरकार डॉ. राजन को संयुक्त संचालक पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दंतेवाड़ा के डॉ. पुजारी को बस्तर का संयुक्त स्वास्थ्य संचालक नियुक्त किया गया है।

निलंबित किया जाए डॉ. राजन को : परिहार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने कहा है कि डॉ. राजन ने जिस तरह से अपने पद का दुरूपयोग और महिला कर्मियों का अपमान किया है, उस हिसाब से उन्हें पद से हटाया जाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने जो गड़बड़ियां की हैं, उसकी न्यूनतम सजा निलंबन तो होनी ही चाहिए। श्री परिहार ने कहा है कि डॉ. राजन ने महिला कर्मियों को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर कर दिया था, कई कर्मियों को नियम विरुद्ध पदोन्नति दी है, पैसों के लेनदेन के आधार पर पदास्थपना की है। उसे देखते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके सारे कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

बच्चों को घर में पढ़ाने वाली माताओं को स्मार्ट मदर का खिताब

0
  • दरभा ब्लॉक की शालाओं में अंगना म शिक्षा 3 कार्यक्रम का आयोजन
  • विकासखंड की महिलाएं शिक्षा की अलख जगाने आ गई हैं सामने
  • दरभा माताओं को शिक्षा से जोड़कर बच्चों को घर पर पढ़ाई करने में सहयोग देने के लिए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। दरभा ब्लॉक में विगत दो वर्षों में इस कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक माताएं सक्रिय रूप से जुड़कर बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अंगना म शिक्षा 3.0 कार्यक्रम के तहत पढ़ई तिहार दरभा ब्लॉक के 24 संकुलों में मंगलवार को आयोजित हुआ। चयनित स्मार्ट माताओं का सम्मान किया गया। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बच्चे भी उपस्थित थे।
    बीसपुर संकुल में कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी समलू राम कश्यप द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर किया गया।बीआरसी श्री कश्यप ने पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा 3.0 की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन में ग्राम की माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा गर्मी की छुट्टियों में किस तरह घर में ही रहकर बच्चों को खेल खेल में अध्ययन अध्यापन से जोड़कर रखा जाए यह गतिविधि की गई। अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसी कड़ी में पढ़ई तिहार के तहत अंगना म शिक्षा 3.0 का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित माताओं को अंगना म शिक्षा के महत्त्व से परिचित कराया गया तथा किस तरह से घर में भी बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखा जा सकता है यह गतिविधि कराई गई। कार्यक्रम में माताओं ने अपने बच्चों से गतिविधि करा कर अंगना म शिक्षा नाम को साकार किया। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम को सार्थक बनाने वाली माताओं को ताज व पट्टीका पहनाकर स्मार्ट मदर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर बीआरसी समलूराम कश्यप सहित स्कूली बच्चे, माताएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, स्व सहायता समूह की सदस्याएं, शिक्षक- शिक्षिकाएं, संकुल समन्वयक मौजूद थे। यह कार्यक्रम दरभा ब्लॉक के पूरे 24 संकुलों में आयोजित किया गया।

दल्ली राजहरा में होगा एफ एम रेडियो प्रेषण केंद्र का उद्घाटन

0
  • कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी दे रहे दल्ली राजहरा को नई सौगात राकेश द्विवेदी

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया की दिनांक 28 अप्रैल शुक्रवार को एफ एम रेडियो प्रेषण केंद्र का दल्ली राजहरा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन होगा।राकेश द्विवेदी ने आगे बताया कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांकेर सांसद मोहन मंडावी द्वारा किए जा रहे कार्यों में एक कड़ी दल्लीराजहरा क्षेत्र वासियों के लिए रेडियो एफ एम प्रेषण केंद्र के रूप में जुड़ गया सांसद मोहन मंडावी के निरंतर प्रयास एवं जनकल्याणकारी मुद्दों को लेकर किए जा रहे कार्यों को क्षेत्र में देखा जा रहा है ।

दल्लीराजहरा में एफ एम रेडियो प्रेषण केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन दिनांक 28 दिन शुक्रवार को समय 11 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी करेंगे। राकेश द्विवेदी ने सप्तगिरी पार्क के पास आकाशवाणी दल्लीराजहरा में इस अवसर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील कि है। राकेश द्विवेदी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसांसद मोहन मंडावी तथा सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया

भाजपा के छ्ग प्रभारी माथुर का जगदलपुर में हुआ भव्य स्वागत

0
  • शंख ध्वनि के बीच भाजपा नेता पर महिलाओं ने की फूलों की वर्षा
  • मांदरी नृत्य के साथ आयोजन स्थल तक ले गए कार्यकर्त्ता

जगदलपुर सियासी बिसात बिछाने और कार्यकर्त्ताओं में उत्साह का संचार करने बस्तर प्रवास पर आए भाजपा के छ्ग प्रभारी ओम माथुर का जगदलपुर में भव्य स्वागत किया गया। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने श्री माथुर पर फूलों की वर्षा की।

ओम माथुर बुधवार को जगदलपुर पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। चिलचिलाती धूप में माथुर भाजपाइयों के काफिले के साथ शहर की सड़कों पर पैदल चलते नजर आए। लोग शंख बजाकर उनका अभिनंदन करते दिखे। महिलाएं उन पर फूलों की वर्षा करती नजर आईं। बस्तरिहा मांदरी नृत्य दल के कलाकार नृत्य करते हुए काफिले के आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान पूरे रास्ते में आतिशबाजी का दौर भी चलता रहा। स्वागत सत्कार के बाद ओम माथुर ने यहां पत्रकारों से चर्चा भी की। दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों पर हुए नक्सली हमले को कायराना करतूत बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली टॉरगेट किलिंग करते आ रहे हैं और यहां की सरकार ऐसे हमलों को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है।

पुल निर्माण होने से अब ग्रामीणों का रह होगा आसान – विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी – छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने अपने विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात दी। सालेमेटा में हाई लेवल ब्रिज (लंबाई 160.मी, लागत 493.12 लाख)खंडसरा प्रा.शाला में अतिरिक्त कक्ष (लागत 15.30 लाख) सालेमेटा उच्च प्रा.शाला कलारपारा में अतिरिक्त कक्ष (लागत 15.30 लाख) खंडसरा प्रा.शाला भट्टीपारा में अतिरिक्त कक्ष (लागत 15.30 लाख)विधायक कश्यप ने कहा की यह पुल निर्माण होने से आस पास के लोगो को काफी फायदा होगा और बरसात के समय भी कोई परेशानी नही होगी और मैं लगातार प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल से जो भी क्षेत्र के विकास को लेकर उनके पास जाता हूं तो तत्काल कार्यों को स्वीकृत देते है और क्षेत्र में लगातार विकाश करने में मदद करतें है जिससे मैं क्षेत्र के विकाश कार्य करने के लिए आसान होता है इस लिए मैं क्षेत्र में विकाश करने के लिए तत्पर रहता हु जिससे जनता की हर समस्या को दूर करने का प्रयास करता रहूंगा।फरसु राम,श्याम दीवान,अचल बाजपाई,गोपीराम बघेल,अमीरनाथ बघेल,प्रकाश दीवान,हरदेव बघेल,दीपेश बघेल,कुशल यादव,हमचंद कश्यप,हरचंद दीवान,रघुनाथ यादव,रामनाथ,दीनबंधु पोयल अनिल बघेल मंगल नेताम,विजय ,फगनू कश्यप एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS