City Media - Page 807 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 807

समाज के विकास के लिए सभी लोगो मे समानता का भाव लाना जरूरी- विभा पटेल

0

डौंडीलोहारा – समाज के किसी भी सदस्य पर परेशानी आने पर पूरे समाज को उसके साथ खड़ा होना चाहिए तभी हमारे समाज के सभी सदस्य को सामाजिक रूप से मजबूती मिल पायेगा।और हमारा समाज विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ पायेगा।उक्त बातें पूर्व महापौर तथा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने छत्तीसगढ़ किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यअतिथि की आसंदी से व्यक्त किया।छत्तीसगढ़ किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ ।पहले सत्र में सामाजिक खेलकूद के अलावा अनेक गतिविधियां सम्पन्न हुई।तदोपरांत द्वितीय सत्र में मंचीय कार्यक्रम में वार्षिक सम्मेलन में आये सभी अतिथियों को मंचस्थ कर स्वागत एवम सम्मान किया गया।मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पूजार्चना तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

मंच पर उपस्थित अतिथियों में मुख्यातिथि विभा पटेल ,अध्यक्षता जयेश ठाकुर(प्रदेश अध्यक्ष ,किराड़ समाज), विशिष्ट अतिथि भुवनेश पटेल(चीफ इंजीनियर भोपाल ऊर्जा विकास निगम), कुलराज नरवरे ( अध्यक्ष ,बैतूल किराड़ समाज), दिलीप सूर्यवंशी( राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किरार, धाकड़ सेना,एम.पी.ठाकुर( डीन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय), के.के .ठाकुर( पूर्व अध्यक्ष छ. ग.किराड़ समाज) तथा विशेष अतिथि के रूप में हरि राम नरवरे (पूर्व अध्यक्ष किराड़ समाज), सुशील महादुले (कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग), अरविंद झाड़े(भिलाई), पुष्पेंद्र ठाकुर (फ़िल्म कलाकार), रामनारायण ठाकुर (डौंडी लोहारा), फूलचंद महादुले (बैतूल) तथा लखन लाल सूर्यवंशी (बैतूल ) मंचस्थ रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि विभा पटेल ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य का ध्यान समाज को रखना होगा ।सभी सदस्यों के सुख-दुख मव सहभागी बनकर हमे समाज के सभी सदस्यों में समानता का भाव पैदा करना होगा ।जब समाज के सभी लोगो मे समानता का भाव जागृत होगा तो समाज मे जागृति आएगी और समाज आगे बढ़ने लगेगा।हम सभी को समाज के विकास के लिए मिलकर समाज हित मे काम करना होगा ।आपस मे समन्वय बनाकर समाज को आगे ले जाना होगा। आपको जब भी मेरी आवश्यकता होगी मुझे याद करिएगा मैं आऊंगी और आपके काम मे सहयोगी बनने का प्रयास करूंगी।कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर ने दिया।स्वागत उद्बोधन प्रदेश सचिव मुरलीधर सूर्यवंशी ने दिया।अन्य अतिथियों में भुवनेश पटेल, कुलराज नरवरे ,दिलीप सूर्यवंशी सहित अन्य अतिथियों ने भी समाज हित मे अपना-अपना उद्बोधन दिया।कुलराज नरवरे अध्यक्ष , जिला किराड़ समाज बैतूल द्वारा समाज की पत्रिका “सृजन” का सभी स्वजातीय बंधुओं को वितरण किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के सभी जिलों के सामाजिक परिवारिक जानकारी उपलब्ध है।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सम्पन्न खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में *कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग में विजेता प्रथम नियति ठाकुर ,द्वितीय मुस्कान ठाकुर तथा तृतीय देवयांशी झापटे रही।इसी तरह कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता(महिला वर्ग ) में प्रथम दीपक ठाकुर ,द्वितीय माया ठाकुर तथा तृतीय हर्षना राजपूत रही।इसी तरह . कुर्सी दौड़ (पुरूष वर्ग) में प्रथम कृपाल सिंग राजपूत ,द्वितीय मनोज ठाकुर तथा तृतीय प्रवीण ठाकुर रहे।इसी तरह ताश पत्ती अम्ब्रेला प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग में प्रथम आद्विक राजपूत ,द्वितीय तन्वी सूर्यवंशी तथा तृतीय खुशेन्द्र एवं यश ठाकुर रहे।इसी तरह पुरुष वर्ग में प्रथम डॉ राजकुमार झापटे ,द्वितीय अंश ठाकुर रहे।

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

0
  • सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों के वाहन को उड़ाया नक्सलियों ने
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने ज्याया दुख

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को फिर नक्सलियों ने जवानों से भरे वाहन को विस्फोटक से उड़ा दिया। इस हमले में डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों की इस करतूत की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। वहीं बस्तर प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने घटना पर दुख जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। बुधवार को दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में नक्सलियों के लोकेशन की सूचना मिलने के बाद डीआरजी के 11 जवान घने जंगलों में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रास्ते में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसे जवान भांप नहीं पाए और आईईडी वाले पाइंट से गुजरने के दौरान उनका वाहन चपेट में आ गया। विस्फोट के लिए भारी मात्रा में बारूद का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट इतना जबरदस्त रहा कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन पर सवार ड्राइवर समेत सभी 11 जवान शहीद हो गए। सूचना मिलते ही जिला एवं संभाग मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स घटना स्थल की ओर रवाना कर दिए गए हैं। जंगलों में हमलावर नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इस भीषण नक्सली वारदात की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि नक्सलियों को उनकी इस कायराना करतूत की सजा हर हाल में दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल को फोन कर उनसे घटना का ब्यौरा लिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि नक्सलियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उधर बस्तर प्रवास के सिलसिले में जगदलपुर आए भारतीय जनता पार्टी के छ्ग प्रभारी ओम माथुर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस घटना को राज्य सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि छ्ग में नक्सली टॉरगेट किलिंग कर रहे हैं।

शिक्षिकाओं को दूर दराज में पदस्थ करने पर विधायक बघेल ने जताई नाराजगी

0
  • आयुक्त बस्तर संभाग को पत्र लिखकर निकटतम विकासखंडों में पदस्थ करने के लिए कहा

बस्तर राज्य के विभिन्न भागों में खासकर बस्तर संभाग में शिक्षिकाओं की पदास्थपना में नियमों की अनदेखी की गई है। शिक्षिकाओं को गृहजिले के निकटम विकासखंडों की शालाओं में पदस्थ न कर दूर दराज के दीगर जिलों की शालाओं में पदस्थ कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बस्तर संभाग के कमिश्ननर को पत्र लिखकर शिक्षिकाओं को उनके गृहग्राम अथवा गृहनगर की निकटतम शालाओं में पदस्थ करने के लिए कहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक लखेश्वर बघेल एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग से मुलाकात कर पदोन्नति उपरांत शिक्षिकाओं की पदास्थापना में की गई मनमानी से उन्हें अवगत कराया। संघ के प्रांत अध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि पदोन्नति के बाद महिला शिक्षकों को गृह जिला में पदस्थ न कर अन्य जिलों के दूरस्थ अंचलों में पदस्थ कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को ज्ञापन सौंपकर मामले पर संज्ञान लेने का निवेदन किया। विधायक लखेश्वर बघेल ने पदांकन प्रक्रिया में शिक्षिकाओं के साथ हुई नाइंसाफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कमिश्नर बस्तर संभाग को पत्र लिख इन कर्मचारियों की समस्या का निराकरण करने के लिए कहा है। संघ का प्रतिनिधि मण्डल संयुक्त संचालक शिक्षा आरपी आदित्य को भी ज्ञापन सौंप समस्या से अवगत कराया और उनसे आग्रह किया कि दूरस्थ जिलों में पदस्थ कर दी गईं शिक्षिकाओं को उनके गृह जिले में निवास स्थान के नजदीक की शालाओं में पदस्थ किया जाए। शिक्षिकाओं की नियम विरुद्ध पदास्थपना पर संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी जगदलपुर, कौशल कुमार नेताम कोंडागांव, राकेश कुमार सोनी, लीलाराम पटेल, मेनका ठाकुर, अमेश मरकाम, ललिता कोर्राम, अनुसुईया देवांगन, ईश्वरी नेताम, मंगतीन नेताम, संगीता साहू, उमेश्वरी पटेल उपस्थित थे।

10 करोड़ के 113 कार्यों से होगा शहर का कायाकल्प: रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री का जताया आभार
  • एमआईसी के अनुमोदन के बाद राज्य शासन भेजे गए थे प्रस्ताव

जगदलपुर नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने जगदलपुर शहर के विकास से जुड़े 10 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 113 कार्यों को मंजूरी दी है। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि जनता व पार्षदों की मांग पर स्वीकृत इन कार्यों से शहर के विकास को गति मिलेगी एवं शहर का कायाकल्प होगा। बड़ी राशि की मंजूरी के लिए श्री जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का आभार माना है।नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बस्तर के विकास का शिल्पी बताते हुए कहा है कि वे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा बस्तर अऊ नवा जगदलपुर की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल पर बस्तर के समग्र विकास में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि फरवरी में रायपुर में हुई नगरीय निकायों की बैठक में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस बारे में प्रस्ताव दिया था। एमआईसी की स्वीकृति तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पश्चात निर्माण कार्यों के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने पर जैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते तक जगदलपुर शहर और बस्तर जिले के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन अनुविभागीय दण्डाधिकारी, दल्ली राजहरा के माध्यम से सौंपा गया।कामगारों की समस्याओं को लेकर भारत का प्रथम क्रम श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ ने अपने तीन दिवसीय राष्ट्रीय त्रैवार्षिक अधिवेशन पटना, बिहार में दिनांक 07 08 एवं 09 अप्रैल 2023 को जो सम्पन्न हुआ। उस अधिवेशन में भारत के कामगारों के संबंध में गम्भीर चिन्तन एवं चर्चा किया गया कि कामगारों के लिए शोषण मुक्त एवं समतायुक्त समाज का निर्माण कैसे हो इसके लिए कामगारों के लिए भारतीय मजदूर संघ ने अधिवेशन में सर्वसम्मति से ईन बिन्दुओं पर प्रस्ताव पारित किया था और जिसके निराकरण के लिए आज पूरे देश में जिला भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ की मांग निम्म बिंदुओं में है।01.सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया हो, जिसके लिए सामाजिक सुरक्षा सहित 2020 को अतिशीघ्रलागू किया जाये एवं भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) के 45 वें सत्र के सिफारिश को लागू किया जावे तथा अंतिम वेतन के 50 प्रतिशत राशि के बराबर कामगारों को पेंशन दिया जाये।02.ठेका प्रथा के अंधानुकरण पर रोक लगायें तथा ठेका श्रम (निवारण एवं नियमितिकरण) अधिनियम 1970 में न्यायोचित संशोधन कर उसका ठोस परिपालन सुनिश्चित किया जावे। समान कार्यके लिए समान वेतन के सिद्धांत को लागू किया जावे।03.खदानों में कार्यरत कामगारों को समुचित सुरक्षा संशाधन मुहैया कराया जाये तथा कार्य स्थल पर सुरक्षा मानको का कढ़ाई से पालन कराया जाये।04.आर्थिक विकास के लिए एक राष्ट्रीय श्रम नीति बने जिसके लिए असंगठित एवं संगठित पूरे श्रम क्षेत्र के लिए एक समान श्रम नीति एवं कानून बने। तथा राष्ट्रीय श्रम नीति निर्माण के लिए त्रिपक्षीय फोरम बनाया जावे।05.न्युनतम मजदूरी (Minimum Wages) के स्थान पर जीविका मजदूरी (Living Wages) तय हो जिसके अंतर्गत जीविका मजदूरी निर्धारण का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों को उससे उबारना होता है। भारतीय संविधान की धारा 43 में भी जीविका मजदूरी का उल्लेख किया गया है।

ईस ज्ञापन की प्रतिलिपि श्रम मंत्री भारत सरकार, मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्ष/महामंत्री भारतीय मजदूर संघ दिल्ली, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ को दिया गया है।ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से अनुरोध है किया गया है कि भारतीय मजदूर संघ के उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्रताशीघ्र निर्णय लेंगे। जिससे भारत में शोषण मुक्त एवं समतायुक्त समाज का निर्माण हो सके । अन्यथा संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंग, लिखन साहू, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू, गणेश साहू,टकेशवर साहू, सोहन जयसवाल, प्रकाश ठाकुर,कोमल साहू, हरिवंश जयसवाल, एवं हितकसा ठेम के श्रमिक बंधु, सुरक्षा गार्ड,और संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद

खेलों को प्रोत्साहित कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: रेखचंद जैन

0
  • राजीव युवा मितान क्लब गठन का मकसद खिलाड़ियों को आगे लाना
  • मांझीपारा विजेता टीम के क्रिकेटरों को संसदीय सचिव ने सौंपा कप
  • मेला- मड़ई एवं खेलकूद के लिए सौंपे एक- एक लाख रु. के चेक

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को समान रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब का गठन इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया है। राज्य सरकार परंपरागत खेलों व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आ रहे हैं।मंगलवार को ब्लॉक के माड़पाल में इंदिरा क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में विजेता तथा उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करते हुए जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद श्री जैन ने उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से पूरे राज्य में अबड्डी, खो – खो, कुर्सी दौड़, गिल्ली डंडा, भंवरा लट्टू, पिट्ठूल, रस्साखींच, जलेबी दौड़, समेत अन्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे गांवों में सौहार्द बढ़ रहा है तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान माड़पाल सरपंच मंदना नाग को वार्षिक मेला- मड़ई एवं खेलकूद के लिए एक- एक लाख रुपए के चेक भी विधायक श्री जैन ने सौंपे। फायनल मैच की दोनों पारियों के मैच अवलोकन कर जैन ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहित किया। माड़पाल के मांझीपारा के विजयी खिलाड़ियों को कप प्रदान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र साहनी, सरपंच मंदना नाग, राजेश कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान आयोजन समिति के राजेश कश्यप, चैनसिंग नाग, कमलोचन बजरंगी, सावन, प्रभुराज, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, गौरव आयंगर, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

सड़क पर ठोका मालिकाना हक, शुरू करा दिया है मकान निर्माण

0
  • सामने आया खम्हार गांव ग्राम पंचायत में अजीबो गरीब मामला
  • जब सड़क बन रही थी, तब नहीं की आपत्ति, अब जतना लगा हक

जगदलपुर गांव में निर्मित सड़क पर एक ग्रामीण ने स्वयं के मालिकाना हक का दावा कर दिया है। इस व्यक्ति ने सड़क को घेरकर उस पर मकान बनवाना भी शुरू कर दिया है। सड़क पर कब्जा कर लिए जाने से गांव के दो मोहल्लों के बीच आवागमन ठप हो गया है। जगदलपुर शहर से लगी ग्राम पंचायत खम्हारगांव में सड़क पर अपना निजी अधिकार जताने का यह अजीबो गरीब मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हारगांव पंचायत के आश्रित ग्राम फूटपदर के तलपारा मोहल्ले से भूतल पारा मोहल्ले तक लगभग 300 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण जिला खनिज निधि न्यास की रकम से पिछले साल कराया गया था। इस सड़क के लंबाई वाले भाग के करीब 50 मीटर हिस्से को अपने स्वामित्व की जमीन पर निर्मित होने का दावा करते हुए बस्ती के ही ग्रामीण पूरण राई ने कब्जा कर लिया है। पूरन ने अब सड़क की चौड़ाई वाले आधे हिस्से को घेर लिया है और उस पर मकान निर्माण भी शुरू करा दिया है। सड़क पर दीवार खड़ी कर दी गई है, जिसके कारण तलपारा और भूतल पारा के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। पूरण राई ने सड़क व उससे लगी छह डिसमिल जमीन पर अपना दावा ठोका है। इससे सड़क की उपयोगिता सिद्ध नहीं हो पा रही है और ग्रामीणों में असंतोष पनपने लगा है। बाईक गुजरने लायक जगह ही सड़क में शेष रह गई है। बैलगाड़ी तो निकल ही नहीं सकती।

दोनों पक्ष हैं बराबर के जिम्मेदार

ग्राम पंचायत खम्हारगांव के सरपंच शिरो नाग ने बताया कि पिछले साल जब सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था, तब पूरण ने उस जमीन पर अपने अधिपत्य का दावा नहीं किया था और न ही किसी तरह की आपत्ति की थी। बाद में अचानक उसने सड़क से लगकर स्थित अपनी जमीन का सीमांकन पटवारी से कराया, तबसे वह सड़क वाली जमीन को अपना बताने लगा है। वहीं पूरण राई का कहना है कि अगर ग्राम पंचायत उसे गांव में दूसरी जगह भी उतनी ही जमीन दे देती है, तो वह सड़क से अपना दावा छोड़ देगा। पूरण के कब्जे में अब तीन चार विशाल पेड़ भी आ गए हैं।सवाल यह भी है कि ग्राम पंचायत ने सीसी रोड का निर्माण कराने से पहले जमीन की नाप जोख क्यों नहीं कराई और सड़क निर्माण के दौरान ही पूरण राई ने जमीन पर अपना हक जता दिया होता, तो शासन के लाखों रु. जाया होने से बच गए होते। इस तरह देखा जाए तो ग्राम पंचायत और पूरण राई दोनों ही इस मामले के लिए बराबर जिम्मेदार माने जा सकते हैं।

किसानों के हित में काम कर रही है भूपेश बघेल सरकार : रेखचंद

0
  • जीरागांव में प्राथमिक शाला भवन निर्माण का विधायक एवं संसदीय सचिव जैन ने किया भूमिपूजन
  • ग्रामीणों की मांग पर गांव के लिए टैंकर प्रदान करने का किया ऐलान

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों व आदिवासियों के हित में सतत कार्य कर रही है। धान खरीदी का न्यूनतम समर्थन मूल्य पूरे देश में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ में है। मंगलवार को जगदलपुर ब्लॉक के जीरागांव में संयुक्त वन प्रबंधन समिति मद से निर्मित होने वाले प्राथमिक शाला भवन के भूमिपूजन अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जैन ने उक्त बात कही।

जैन ने ग्रामीणों की मांग पर जीरागांव में पेयजल आपूर्ति के लिए एक टैंकर प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हमारी कांग्रेस सरकार शुरू से उल्लेखनीय कार्य करती आ रही है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र साहनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा की सरकार थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बहुत कम विकास हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अब काम की रफ्तार बढ़ी है, जिसका असर लोगों के जीवन स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक रेखचंद जैन की ग्रामीण विकास के लिए ललक व उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरपंच सुखदेव बाकड़े ने भी राज्य सरकार, विधायक रेखचंद जैन और कांग्रेस के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

जैन ने देवगुड़ी में की पूजा अर्चना

आरंभ में संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामदेवी की पूजा अर्चना की। इस दौरान कस्तूरी के सरपंच राजेंद्र, लक्ष्मण सेठिया, चंपा, सनमती, चंचला, पार्वती, दसनी, पारो, बुरंदा, धनुर्जय, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरिराम, बुदरा पुजारी, रामचंद्र सिरहा, मोंगरा कोटवार, रेंजर बीडी मानिकपुरी, लच्छूराम मरकाम, गिरीश खुंटे, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, धर्मेंद्र चौहान, गौरव आयंगर, तुषाल काले, इदरीश रिजवी, सुकलधर, शीबोराम आदि मौजूद थे। भूमिपूजन पश्चात विधायक जैन ने गांव की देवगुड़ी में जलनी माता की पूजा कर अंचल में शांति, सुख व समृद्धि की कामना की। उन्होंने समरस भाव से मेला आयोजित करने की अपील भी की।

बच्चे देश के भाग्य निर्माता हैं, उन्हें दें बेहतर शिक्षा : अनवर

0
  • राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य खान की उपस्थिति में जगतू हायर सेकंडरी की 9वीं एवं 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित

जगदलपुर बस्तर संभाग की सबसे बड़ी शाला जगतू माहरा हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर की कक्षा 9वीं व 11वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनवर खान के मुख्य आतिथ्य में घोषित किए गए। दोनों कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को खान एवं अन्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अनवर खान ने कहा कि बच्चों को अब और भी अधिक परिश्रम करने की जरूरत है, क्योंकि आगामी कक्षाएं बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने सभी छात्रों को ईमानदारी से पढ़ाई में जुट जाने के लिए प्रेरित किया। अनवर खान ने खान ने कहा कि आज के ये बच्चे कल देश का भविष्य गढ़ेंगे। इनमें से कोई इंजीनियर बनेगा, कोई डॉक्टर बनेगा, कोई वकील बनेगा, कोई शिक्षक या प्रोफेसर बनेगा या फिर कोई खेती किसानी करेगा। यानि वे किसी न किसी भूमिका में देश की सेवा करेंगे। बुनियाद मजबूत रहेगी, तो इमारत भी बुलंद रहेगी ही। इसलिए इन बच्चों को बेहतर शिक्षा देना शिक्षक शिक्षिकाओं का तो दायित्व है ही, बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का प्रत्येक स्टॉल में जाकर उन्होंने अवलोकन किया और बच्चों से उनके बनाए मॉडल्स के बारें में बारीकी से पूछताछ की।श्री खान ने अपने अतिथि साथियों के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। विभिन्न पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां नामचीन लेखकों के जीवनी, दंत कथाओं वाली तथा कई प्रेरणादायक पुस्तकें रखी गईं थी। छात्रों को समय निकालकर इन्हें पढ़ने के लिए उत्साहित किया और कहा कि पुस्तकों से ही आपको इतिहास सहित अन्य विस्तृत जानकारियां मिलती हैं, इसलिए आप महान विभूतियों द्वारा लिखी गईं किताबों का अवलोकन व अध्ययन अवश्य करें। आपके भविष्य के निर्माण में ये पुस्तकें अहम भूमिका निभाएंगी। आप देश के भावी निर्माता हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर एसएमडीसी के सदस्य कौशल नागवंशी व अफरोज बेगम ने प्रतिभावान छात्रों को अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य रामकुमार ने अपने स्वागत भाषण में विस्तृत जानकारियां देते हुए कहा कि जगतु माहरा शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट इस वर्ष शत प्रतिशत रहा अच्छे नंबरों से पास होने वाले टॉपर बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य बीएस रामकुमार, शुभ्रा कुंडू, दीप्ति ठाकुर, नवनीत, अनिता आनंद, जी. सूर्याराव, जोगेशचंद दास, निरंजन दास, अनिल जैन, मनीष अधीर, सचिन कलेकर, बालकृष्ण श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कांग्रेसियों को लीडरशिप के गुर सिखा रहे सांसद दीपक बैज

0
  • लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दीपक बैज दायित्व मिलते ही जुट गए हैं मिशन को सफल बनाने में

बस्तर कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन को अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में सफल बनाने के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं सांसद दीपक बैज पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने बैज को लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ( एलडीएम ) के विशेष दायित्व सौंपा है। कांग्रेस आसन्न लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आरक्षित लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके लिए विशेष रूप से एलडीएम चलाया जा रहा है। इस मिशन के लिए सांसद दीपक बैज को बस्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही बैज लगातार विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें लेकर ऊर्जावान एवं जमीन से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं व नेताओं की सूची तैयार कर उनमें लीडरशिप के गुण विकसित करने की मुहिम में जुट गए हैं। दंतेवाड़ा और जगदलपुर क्षेत्रों के बाद उन्होंने कांग्रेस सांसद बैज की अध्यक्षता में बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। आरक्षित विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के ऊर्जावान एवं राजनीति तथा स्थानीय जनभावनाओं की अच्छी समझ रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ाना और उनकी मदद लेना इस मिशन का मुख्य मकसद है। इसके लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज को सुकमा, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।एलडीएम के प्रभारी बनने के बाद से ही सांसद बैज मिशन को सफल बनाने की कवायद में जुट गए हैं। इस संबंध में उन्होंने पहली बैठक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दंतेवाड़ा मुख्यालय में ली थी। दूसरी बैठक श्री बैज ने चित्रकोट विधानसभा के लोहंडीगुड़ा में ली। उसके पश्चात तीसरी बैठक उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी में ली। आज बैज की अध्यक्षता में बस्तर विधानसभा के सद्भावना भवन में बैठक संपन्न हुई। श्री बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं को मिशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ऊर्जावान और सियासी एवं क्षेत्र के लोगों की तासीर की अच्छी समझ रखने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर देने के लिए पदाधिकारियों को कहा। ज्ञात हो कि लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनावों में आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की जीत को और भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन शुरू किया है। बैज तमाम विषम परिस्थितियों के बीच भी पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह आसान बनाने में माहिर माने जाते हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में श्री बैज अपने इस सियासी हुनर की शानदार बानगी पेश कर चुके हैं। बस्तर संभाग की जगदलपुर विधानसभा सीट को छोड़कर शेष सभी सीटें आरक्षित हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में श्री बैज ने क्षेत्रीय विधायकों और नेताओं व कार्यकर्त्ताओं से बेहतर तालमेल बनाकर कांग्रेस की स्थिति को और भी मजबूत बना दिया है। इस दौरान सांसद व एलडीएम प्रभारी दीपक बैज, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फतेह सिंह परिहार, ईश्वर पाणिग्रही, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, गुड्डी जयंती नेताम, दुतिका नाग, अर्जुन पांडे, अनूप तिवारी, बीरसिंग बघेल, सूरज कश्यप, अनिल जायसवाल, राकेश मिश्रा, नरसिंग नागेश, वीरेंद्र सेठिया, गणेश बघेल, शिवराम बिसाई, उत्तम नायक, आशीष मिश्रा, जगमोहन बघेल, जानकीराम भारती, अनिल परिहार, मानसिंह कवासी, धनुर्जय कश्यप, रियाज खान, शैलेंद्र परिहार, सुरेश पटेल, हेमराज बघेल, नित्य चंद्राकर, मधु निषाद, लखेश्वर मंडावी, पीसीसी आईटी सेल की मोना पाढ़ी सहित अन्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS