City Media - Page 817 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 817

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रेखचंद

0
  • अपने निर्वाचन क्षेत्र में गांव – गांव जाकर लोगों को दे रहे हैं न्योता
  • जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन भरी दोपहरी पहुंच रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच

जगदलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 13 अप्रैल को प्रस्तावित बस्तर जिला प्रवास को लेकर जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन बुधवार को भी अल सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के लिए निकल पड़े। श्री जैन इस प्रयास में लगे हैं कि उनके क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों को प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सानिध्य एवं उनकी कही बातों का लाभ मिल सके।प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल कल 13 अप्रैल को जगदलपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन बीते सप्ताह भर से दिन रात एक किए हुए हैं। वे आयोजन स्थल पर तैयारियों में ध्यान तो दे ही रहे हैं, कांग्रेस के एक जमीनी कार्यकर्त्ता के रूप में ‘भरोसे का सम्मेलन’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी कमर कसकर जुट गए हैं। जैन का कहना है कि प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की मौजूदगी में यहां होने वाले कार्यक्रम को भरोसे का सम्मेलन नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि कांग्रेस और भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की जनता ने जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को कांग्रेस अटूट बनाए रखना चाहती है। इस सम्मलेन में उपस्थित होकर लोग एकबार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए कृत संकल्प होंगे। इस कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जैन दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वे मंगलवार को देर शाम तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी नानगुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार की की बैठकें लेते रहे। ग्राम मांझीगुड़ा एवं ग्राम मारकेल में हुई इन बैठकों में दोनों ब्लॉक कामेटियों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण उपस्थित थे। जैन ने सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जरूरी टिप्स दिए और कहा कि जिसे जो भी साधन मिल जाए, वे उसके जरिए जगदलपुर पहुंचें। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील और दुखहर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ अवाम जो भरोसा करती आ रही, उस भरोसे को कल हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जगदलपुर में मौजूद रहकर स्वयं महसूस करेंगी। इस भरोसे को और भी बुलंद और मजबूत बनाए रखने की जवाबदारी हम सभी कांग्रेसजनों की है। देर रात गृहनगर जगदलपुर लौटते ही जैन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। मंगलवार को पूरे दिन और देर रात तक दौड़धूप करते रहे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बुधवार को अल सुबह फिर से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर संवेदनशील गांवों की ओर निकल पड़े। दर्जन भर से भी ज्यादा गांवों में जाकर जैन ने ग्राम प्रमुखों, पंच सरपंचों, युवाओं, महिला समूहों से मुलाकात कर उन्हें जगदलपुर पहुंचने के लिए प्रेरित करते रहे।

उमड़ेगी महिलाओं की अपार भीड़

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवाददाता को बताया कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर जिला आगमन को लेकर पार्टी के लोगों में तो उत्साह है ही, आम नागरिकों खासकर महिलाओं में भी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी व भूपेश बघेल को करीब से देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए महिलाएं बहुत ही ज्यादा लालायित हैं। वे हर हाल में जगदलपुर आने के लिए आतुर हैं। जैन ने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र की माता – बहनों की इस मंशा को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विधायक जैन का दावा है कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार लोग 13 अप्रैल को जगदलपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है की कार्यक्रम में एक लाख लोगों से भी ज्यादा की भीड़ जुटेगी।

हमर इंदरा दाई आवत हे : जैन

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रियंका गांधी में स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। प्रियंका गांधी का नयन -नख्स, लहजा और भाषाशैली हूबहू इंदिरा जी जैसी है। जिस दमदारी और ओजस्वी ढंग से इंदिरा गांधी अपनी बात रखती थीं, वैसा ही अंदाज प्रियंका गांधी का भी है। उनकी बातें बेहद सधी हुई, सटीक और वजनदार होती हैं और जनमानस पर अच्छा प्रभाव छोड़ती हैं। विधायक रेखचंद जैन के मुताबिक उनके क्षेत्र के ग्रामीणों, युवतियों और महिलाओं को जैसे ही प्रियंका गांधी के जगदलपुर आने की खबर मिली, वे बरबस बोल पड़ी कि हमर इंदरा दाई ( स्व. इंदिरा गांधी ) आवत हे, त ओला देखे बर हमन जरूर जाबो। जैन ने बताया कि इन गांवों के लोगों ने कई बार प्रियंका गांधी को टीवी पर देखा है और उनकी धरणा बन गई है कि प्रियंका के रूप में इंदिरा गांधी का नया अवतार हुआ है। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में इंदिरा जी के दौर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रति समर्पित मतदाता आज भी जीवित हैं। ये लोग बताते हैं कि ज्यादातर गांवों के लोग कांग्रेस को नहीं जानते थे, वे पंजा निशान और इंदिरा गांधी को ही सब कुछ मानते थे और कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को इंदिरा गांधी के नाम से पंजा छाप परमुहर लगाकर विजयी बना देते थे। अब उस पीढ़ी के लोग तथा आज की पीढ़ी के युवा, महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखने लगे हैं। इन लोगों को भरोसा है कि इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी देश को नए मुकाम पर ले जाएंगी।

हमारी आस्था और परंपरा का संगम है मेला मड़ई : रेखचंद जैन

0
  • ऐसे आयोजनों के लिए हरगिज नहीं होने दी जाएगी धन की कमी
  • विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेला आयोजन के लिए भेंट किया एक लाख रु. का चेक

जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से एनएमडीसी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व मद से मेला आयोजन के लिए फिर एक और ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए का चेक जारी किया है। यह चेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सरपंच तिरुपति नागेश को सौंपा। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एवं निर्देश पर नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित ग्राम पंचायतों में मेला मड़ई एवं खेल गतिविधियों के आयोजनों के लिए राशि प्रदान की जाती है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेला मड़ई हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम का है। इस हेतु हमारी सरकार लगातार राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जो आदिवासियों के हितों, उनकी आस्था, संस्कृति, परंपराओं का सम्मान करते हुए काम करती है। इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, सरपंच तिरुपति नागेश, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सचिव गजेंद्र देवांगन, कमलोचन बघेल, लालूराम, शंकर बघेल, दामोदर नाग, घसिया दास, जगरनाथ, धरमदास, सोनधर, धनसिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मोहन मंडावी का दौरा कार्यक्रम कल दल्लीराजहरा में :- राकेश द्विवेदी

0
  • सांसद मोहन मंडावी कल रहेंगे दल्लीराजहरा प्रवास पर

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया की कल दिनांक 13/04/2023 दिन गुरुवार को सांसद कांकेर लोकसभा मोहन मंडावी का दौरा कार्यक्रम दल्लीराजहरा में होना है।उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े द्वारा दी गयी।

इस दौरा कार्यक्रम में मोहन मंडावी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।राकेश द्विवेदी ने कहा की नगर की समस्याओं और शहर के विकास कार्य को लेकर सांसद से चर्चा की जाएगी जिसमें 100 बिस्तर अस्पताल केंद्रीय विद्यालय बाईपास रोड एवं स्थानीय निवासियों को माइंस में रोजगार दिलाने प्राथमिकता हेतु प्रमुख विषय होंगे।राकेश द्विवेदी ने कहा की सांसद मोहन मंडावी दल्ली राजहरा पहुंचने से पूर्व गुजरा के पास भैंसबोड़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय विक्रम धुर्वे के निवास स्थल चिखलाकसा पहुंचेंगे एवं स्वर्गीय कमल चंद जी जैन के निवास स्थान नया बाजार में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दल्ली राजहरा में केंद्र सरकार द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली राजहरा माइंस में बीएसबीके के द्वारा नवनिर्मित प्लांट व प्रोसेसिंग प्लांट के साथ-साथ राजहरा यांत्रिकृत खदानों का निरीक्षण करेंगे एवं बीएसपी कॉन्फ्रेंस हॉल में माइंस के अधिकारियों एवं बीएमएस व पत्रकारों से चर्चा करेंगे इसके पश्चात 7 बजे गोविंदपुर (कांकेर) के लिये प्रस्थान करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले की साजा के अंतर्गत ग्राम बीरनपुर में हुई भुनेश्वर साहू की हत्या और दंगा कराए जाने वाले जेहादी मुसलमानों पर कार्रवाई किए जाने के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन राज्यपाल छत्तीसगढ़ जिलाधीश माननीय अमित शाह भारत सरकार माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ को ज्ञापन दिया गया दिनांक 10 अप्रैल को पूरा छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है जिसमें पूरे बालोद जिला में भी बंद का आह्वान किया गया था इसमें सभी वर्ग हिंदू समाज के द्वारा समर्थन दिया गया

जिसमें दल्ली राजहरा का समर्थन सभी हिंदू संगठनों के द्वारा दल्ली राजहरा 2:00 बजे तक पूर्णता बंद रहा जिसमें भाजपा मंडल व्यापारी संघ युवा मोर्चा का बंद कराने में उनका समर्थन मिला सभी ने हिंदू होने का परिचय दिया
छत्तीसगढ़ में अवैध रोहिया बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर छत्तीसगढ़ को जेहाद का गढ़ बनाने का प्रयत्न चल रहा है इन घटनाओं को विश्व हिंदू परिषद ने गंभीरता से लिया एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से निम्नलिखित मांग करती है
1 2018 के पश्चात छत्तीसगढ़ में बसाए गए रोहिया बांग्लादेशी एवं अन्य राज्यों के आए जिहादी मुसलमानों को चिन्हित कर उनका सत्यापन कर उनके पिछले रिकार्ड को अवलोकन किया जाय उन्हें शांत छत्तीसगढ़ से बाहर किया जाए एवं छत्तीसगढ़ में बसने वाले इनके फर्जी दस्तावेज बनाने वालों सरकारी गैर सरकारी प्रतिनिधियों की खिलाफ भी मामला चलाया जाए
2 फेरी लगाने वाले चादर फैला कर भीख मांगने वाले फल बेचने वाले जड़ी-बूटी बेचने वाले ट्रक ड्राइवर की भी जांच की जाए जिस तरह की अपराधिक घटनाएं छत्तीसगढ़ में बढ़ती जा रही है उसे ऐसा प्रतीत है कि उन्हें सिमी बी एफ आई उनके जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से है
3 शाहिद खान उर्फ कल्लू खान एवं अन्य जिहादी मुसलमानों जिनकी पहचान ग्रामीणों द्वारा की गई है कि विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हत्या अपराधिक पर यंत्र विधि विरुद्ध जमात दंगा के आरोप में गिरफ्तार किया जाए

पूर्व में हुए अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव बीजापुर कांकेर सुकमा कवर्धा की घटना से सरकार ने क्या कार्रवाई की एवं इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या इस पर श्वेत पत्र जारी करें. इस आवेदन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ सरकार और उसके मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है कि हमारी मांगों पर 3 दिनों के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद इस पर कड़ा निर्णय लेने पर बाध्य होगा ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर प्रमुख विजय कुशवाहा गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष विक्की जायसवाल नितिन सहारे सुमित जैन सांसद प्रतिनिधि मदन गुप्ता सोनू मानिकपुरी राहुल मौजूद रहे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस आवेदन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ सरकार और उसके मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है कि हमारी मांगों पर 3 दिनों के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद इस पर कड़ा निर्णय लेने पर बाध्य होगा ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर प्रमुख विजय कुशवाहा गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष विक्की जायसवाल नितिन सहारे सुमित जैन सांसद प्रतिनिधि मदन गुप्ता सोनू मानिकपुरी राहुल मौजूद रहे

बेच खाए गरीबों के हिस्से के लाखों का चावल, शक्कर, चना

0
  • 530.48 क्विंटल चांवल, 19.8 क्विंटल शक्कर, 18 क्विंटल नमक, 41.43 क्विंटल चना और 23.86 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी
  • फूड इंस्पेक्टर दीवान द्वारा की गई जांच में उजागर हुई कालाबाजारी


अर्जुन झा
बकावंड विकासखंड बकावंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली कालाबाजारियों के चंगुल में फंस गई है। आदिवासियों और अन्य आम उपभोक्ताओं को रियायती दर पर देने
के लिए शासन द्वारा भेजे जाने वाले राशन की धड़ल्ले से कालाबाजारी की जा रही है। क्षेत्र के सीनियर फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान द्वारा की गई जांच में सात शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की बड़ी करतूत उजागर हुई है। इन दुकानों के विक्रेताओं ने 530.48 क्विंटल चावल, 19.08 क्विंटल शक्कर, 17.62 क्विंटल नमक, 41.43 क्विंटल चना और 23.86 क्विंटल गुड़ की कालाबाजारी की है। इन दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा जा चुका है।


खाद्य विभाग द्वारा की जा रही जांच में शासकीय राशन दुकानों की बड़ी गड़बड़िययां लगातार सामने आ रही हैं। बस्तर जिले में कई राशन दुकानों में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। मगर फर्जीवाड़ा करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में खाद्य विभाग और जिला प्रशासन क्यों कतरा रहे हैं, इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की कालाबाजारी और अफरा तफरी करने पर संबंधित राशन दुकान संचालक को सीधे सीधा जेल भेजने का प्रावधान है, मगर आज तक खाद्य विभाग या जिला प्रशासन द्वरा इस तरह की कड़ी कार्रवाई किसी दुकान संचालक पर नहीं की गई है। मुंडागांव, कोलचुर, पाहुरबेल, सरगीपाल, संधकमरी, पोटियावंड, राजनगर, किंजोली, कौड़ावंड आदि की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, नमक, गुड़ की अफरा तफरी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद भी दुकान संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है। इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि राजनैतिक संरक्षण की वजह से कालाबाजारी करने वाले राशन दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
राशन दुकान संचालक संघ अध्यक्ष भी लपेटे में
विकासखंड बकावंड में पदस्थ वरिष्ठ फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान ने 1 व 2 नवंबर 2022 को शासकीय आदेश के तहत बकावंड ब्लॉक की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जाकर जांच एवं भौतिक सत्यापन किया था। जांच में बकावंड ब्लॉक शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ के अध्यक्ष कमल सिंह नेताम द्वारा संचालित 2 दुकानों में से एक पाहुरबेल ग्राम पंचायत तारापुर की दुकान में भी राशन की बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई थी। पाहुरबेल ग्राम पंचायत तारापुर की दुकान में 67.95 क्विंटल चांवल, 2.57 क्विंटल शक्कर,1.94 क्विंटल नमक, 4.91 क्विंटल चना और 2.76 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई थी। इन सभी जींसों की शासकीय दर के अनुसार कुल कीमत 2 लाख 68 हजार रूपए आंकी गई है। बताया गया है कि यह चावल, शक्कर, गुड़, चना और नमक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ताओं के लिए थे।

वन प्रबंधन समिति ने की गड़बड़ी
विकासखंड बकावंड के आदिवासियों और गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कुछ वन प्रबंधन समितियों ने भी ले रखी है। ये समितियां भी राशन की कालाबाजारी में पीछे नहीं हैं। वन प्रबंधन समिति संधकमरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गरीब परिवारों के हिस्से के 68.82 क्विंटल चांवल, 346 क्विंटल शक्कर, 633 क्विंटल चना व 2.49 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पकड़ी गई थी। इन जींसों की शासकीय दर पर कुल कीमत लगभग 2 लाख 66 हजार रूपए आंकी गई है। इसी तरह
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सरगीपाल द्वारा संचालित दुकान में गरीब परिवारों में वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए 119.31 क्विंटल चांवल, 5.96 क्विंटल शक्कर, 5.52 क्विंटल नमक, 6.67 क्विंटल चना और 13.21क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई है। इस राशन की कुल कीमत लगभग 4 लाख 68 हजार रुपए आंकी गई है।

कालाबाजारी में महिला समूह भी पीछे नहीं
बकावंड विकासखंड में अनेक महिला स्व सहायता समूहों द्वारा भी राशन वितरण किया जाता है। इन्हीं में से एक मां दंतेश्वरी पार्वती महिला स्व सहायता समूह पोटियावंड का नाम भी राशन की कालाबाजारी में सामने आया है। मां दंतेश्वरी पार्वती महिला स्व सहायता पोटियावंड द्वारा संचालित राशन दुकान की जांच के दौरान 60.4 क्विंटल चांवल, 2.49 क्विंटल शक्कर, 2.01 क्विंटल नमक,1.76 क्विंटल चना और 1.24 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पकड़ी गई थी। इन सभी जींसों की कुल शासकीय कीमत 2 लाख 27 रूपए बताई गई है। ग्राम पंचायत राजनगर की दुकान में 35.37 क्विंटल चावल,54 क्विंटल शक्कर,b7.2 क्विंटल नमक, 9.59 क्विंटल चना व 15 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी उजागर हुई है। इन सामानों की शासकीय दर पर कुल कीमत 1 लाख 73 हजार रुपए है। ग्राम पंचायत किंजोली की दुकान में 148.59 क्विंटल चावल,3.72 क्विंटल शक्कर, 98 क्विंटल नमक, 10.1 क्विंटल चना व 2.99 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी पाई गई। इनकी कुल कीमत 5 लाख 73 हजार रुपए आंकी गई है। ग्राम पंचायत कौड़ावंड की दुकान में 34.04 क्विंटल चावल, 1.06 क्विंटल शक्कर, 15 क्विंटल नमक,2.16 क्विंटल चना और 1.02 क्विंटल गुड़ की अफरा तफरी सामने आई। इनकी कीमत 1.31 लाख रुपए है।

इसलिए कर रहे थे दीवान की पोस्टिंग का विरोध
सीनियर फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान की विकासखंड बकावंड में पोस्टिंग होने के तुरंत बाद 18 अगस्त को दुकान संचालक एवं विक्रेता संघ द्वारा श्री दीवान की पोस्टिंग का विरोध शुरू कर दिया गया था। यह विरोध इसलिए किया गया क्योंकि राशन दुकान संचालकों और विक्रेताओं को मालूम था कि सीनियर फूड इंस्पेक्टर दीवान के सामने उनकी दाल नहीं गलेगी। राशन दुकानों में गड़बड़ी पाई जाने के बावजूद पूर्व के खाद्य निरीक्षकों द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी।जिससे गरीब आदिवासियों के राशन की कालाबाजारी करने वालों के हौसले बढ़ते गए। इसका ही नतीजा है कि दुकान संचालक खाद्यान्न की अफरा तफरी बेखौफ होकर करते रहे हैं। जब उनके काले कारनामे पकड़े गए, तो उन्होंने जांचकर्ता फूड इंस्पेक्टर दीवान के विरूद्ध ही शिकायत करना शुरू कर दिया। दीवान द्वारा की गई कार्रवाई से बकावंड क्षेत्र के गरीबों के खाद्यान्न की अफरा-तफरी करने वाले दुकान संचालक एवं विक्रेता कार्रवाई के डर से फूड इंस्पेक्टर दीवान के खिलाफ ही फर्जी व बदनाम करने वाले आरोप लगाने लगे। जबकि उक्त दुकान संचालकों द्वारा गरीबों के खाद्यान्न में की गई गड़बड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की सूचना फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान द्वारा कलेक्टर बस्तर और खाद्य नियंत्रक को नवंबर के पहले सप्ताह में ही दे गई थी। फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान ने उक्त सभी 7 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विरुद्ध प्रकरण बनाकर एसडीएम बस्तर को निलंबन व एफआईआर कराने के लिए रिपोर्ट दे दी गई है। उम्मीद है कि एसडीएम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फर्जीवाड़ा उजागर करने की सजा
वहीं फर्जी शिकायत के आधार पर फूड इंस्पेक्टर श्री दीवान का ट्रांसफर बास्तानार कर दिया गया, किंतु 7 दुकान संचालकों पर कोई कार्यवाही नही की गई है। यह एक विचारणीय प्रश्न है। ऐसे में आशंका है कि गरीब आदिवासियों के लिए आए अक्टूबर और नवंबर के अतिरिक्त चावल को उन्हें वितरित न कर अतिरिक्त चावल का एडजेस्टमेंट अफरा तफरी को छुपाने के लिए किया जा सकता है।

शिक्षा के मंदिर में ‘पुजारी’ भी गटक रहे भ्रष्टाचार का प्रसाद

0
  • तोकापाल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर जमकर चल रही है कमीशनबाजी
  • बीईओ ने संकुल समन्वयकों को दे रखी है अवैध कमाई की खुली छूट
  • विभाग ने दे रखा था प्राचार्यों के माध्यम से काम कराने के निर्देश

तोकापाल शिक्षा के मंदिर के जिन पुजारियों (शिक्षकों)पर बच्चों को नैतिक और संस्कारवान बनाने की जवाबदेही होती है, वही पुजारी स्वयं नैतिकता और मर्यादा भूलकर खुद तो भ्रष्टाचार का प्रसाद खुलकर गटक रहे हैं, अपने आका बड़े अफसर को भी उस प्रसाद से निहाल कर रहे हैं। शिक्षा मंदिर यानि शाला भवनों की मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल संकुल समन्वयकों के माध्यम से खेला जा रहा है। ये संकुल समन्वयक पहले शिक्षक, प्रधान पाठक या फिर व्याख्याता थे, जो पदोन्नत हो इस ओहदे पर हैं। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में शाला भवनों की मरम्मत और साज सज्जा के लिए लाखों रुपए स्वीकृत किए गए हैं।शासन की मंशा है कि मानसून के आगमन और नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूल दुरुस्त हो जाएं और बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिले। शासन की इस मंशा पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पानी फेरने पर तुल गए हैं। जिला स्तर से निर्देश जारी हुआ है कि शाला भवनों की मरम्मत प्राचार्यों के सुपरवाविजन में कराई जाए, लेकिन तोकापाल के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस कार्य की जिम्मेदारी संकुल समन्वयकों को सौंपकर उन्हें कमीशन उगाही की खुली छूट दे दी है। मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। शाला भवनों की छतों की न तो मरम्मत कराई गई है और न ही टार फैलटिंग कराई गई है। बारिश के मौसम ज्यादातर स्कूलों में छतों से पानी टपकने व दीवारों से रिसाव की जो समस्या पहले थी, वह आने वाले बरसात के मौसम में भी बनी रहेगी। बच्चों को भीगते हुए और गंभीर खतरे के बीच पढ़ाई करनी पड़ेगी या फिर ऐसे स्कूलों में छुट्टी कर दी जाएगी। दरवाजे खिड़कियों की भी मरम्मत नहीं कराई गई है। पुराने दरवाजों और खिड़कियों की हल्की फुल्की रिपेयरिंग कराकर उन्हें फिर से लगा दिया गया है। उखड़ी हुई फ्लोरिंग का काम नए सिरे से न कराकर जहां जहां फ्लोरिंग उखड़ी हुई थी, वहां सीमेंट भरवा कर इतिश्री कर ली गई है। दीवारें भी पुरानी अवस्था में छोड़ दी गई हैं। केवल बाहरी दीवारों का रंग रोगन करवाकर राशि रकम डकार ली गई है। कई स्कूलों के प्राचार्य बीईओ की इस कार्यप्रणाली को लेकर खफा हैं और मरम्मत कार्य को नियम विरूद्ध अंजाम दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जतन योजना के कार्यों में भी कमीशन का खेल चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत जिले के जर्जर स्कूलों की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य 15 जून तक पूर्ण करा लेने के निर्देश के साथ राशि शिक्षा विभाग को जारी की गई है। मरम्मत कार्य खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संबंधित स्कूलों के प्राचार्य से कराने का फरमान जारी किया गया है, जिसका अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी पालन भी कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के प्राचार्य के माध्यम से मरम्मत कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। तोकापाल के बीईओ ने आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते कुछ संकुल समन्वयकों की मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दे रखी है। कार्य कराने की जिम्मेदारी प्राचार्यों को दी जानी थी, लेकिन कमीशन के फेर में संकुल समन्वयकों को ठेकेदार बना दिया गया है। इसे लेकर प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक में आपसी मनमुटाव उपजने की खबर है।मुख्यमंत्री जतन योजना में भी जेब भरने का जतन

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। स्कूलों को सभी सुविधाओं से युक्त तथा शाला भवनों को व्यवस्थित और सुघड़ बनाने के लिए सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री जतन योजना शुरू कर करोड़ों रुपयों की मंजूरी दी है। लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में मुख्यमंत्री जतन योजना को भी पलिता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इसका तोकापाल खंड शिक्षा विभाग ज्वलंत उदाहरण है। तोकापाल के बीईओ से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खबर है कि जिला शिक्षा अधिकारी तोकापाल बीईओ के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार भी लगा चुके हैं।

बालोद पुलिस की लगातार सटोरियो पर ताबडतोड़ी कार्यवाही

0
  • सटटा पटटी के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार।
  • थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के सटोरिया गिरफ्तार
  • साइबर सेल टीम बालोद की संयुक्त कार्यवाही।

दिनांक -09.04.2023 अवैध कारोबार करनेवालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक,डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर के मार्गदर्शन पर व उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में जिले के अवैध जुआ,सटटा,शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। जिस पर टीम द्वारा थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के 1. जुगरू राम बघेल पिता घंसूराम बघेल उम्र 49 वर्ष पता वार्ड क्र 10 डौण्डीलोहारा के द्वारा आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 8530 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र -51/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

2. प्रमोद कुमार पिता सुरेष कुमार जगनायक उम्र 32 वर्ष पता टिकरा पारा डौण्डीलोहारा के द्वारा आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 5260 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र -52/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 3. देवेन्द्र देषलहरे पिता दिलीप देषलहरे उम्र 29 वर्ष पता वार्ड क्र 10 डौण्डीलोहारा को आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 6270 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र - 53/2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 4. यषवंत देशलहरे देवेन्द्रे पिता बसंत देषलहरे उम्र 20 वर्ष पता वार्ड क्र 1 इंदिरा आवास संबलपुर डौण्डीलोहारा को आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, डाट पेन नगदी रकम 9200 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्र -54 /2023 धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियो के कब्जे से कुल जुमला रकम 29260 रूपये जप्तकिया गया है। उक्त प्रकरण मे सउनि धरम भूआर्य, सउनि अनित राम यादव, सउनि जमीदार चंद्रवंषी, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रेखचंद जैन

0
  • ब्लॉक कांग्रेस कामेटियों के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की संसदीय सचिव एवं विधायक जैन ने ली बैठक

नगरनार जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने में कमर कसकर जुट गए हैं। इस कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जैन दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम “भरोसे का सम्मेलन” 13 अप्रैल को जगदलपुर में प्रस्तावित है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी नानगुर की बैठक ग्राम पंचायत मांझीगुड़ा में एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरनार की बैठक ग्राम पंचायत मारकेल में ली। बैठक में दोनों ब्लॉक कामेटियों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण उपस्थित थे। जैन ने सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए अपील की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जो भरोसा छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता कर रही है, उसे देखने एवं महसूस करने हमारी नेता प्रियंका गांधी आ रही हैं। यह पहला अवसर होगा, जब हमारी नेता प्रियंका गांधी बस्तर आ रही हैं। इस भरोसे को जन जन तक और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जवाबदेही हम सभी की है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने – अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को लेकर कार्यक्रम में शामिल हों। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, शहर जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्षेत्र को रौशन करता यह दीपक अपने तले का भी हर रहा अंधेरा

0


अर्जुन झा
बस्तर लोक प्रचलित कहावत ‘दीया तले अंधेरा’ के मिथक को बस्तर के ‘दीपक’ ने तोड़ दिया है। यह दीपक न सिर्फ समूचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बाशिंदों की अंधेरी जिंदगी में उजियारा बिखेर रहा है और गांवों में व्याप्त समस्याओं की स्याह दाग को हटा रहा है, बल्कि अपने तले को भी रौशन कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बस्तर के सपूत एवं सबके चहेते सांसद दीपक बैज की। दीपक बैज की कर्मशीलता की कोई सानी नहीं है। बैज जिस लगन और कर्मनिष्ठा के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए दिन रात लगे रहते हैं, उतने ही समर्पण भाव से वे अपने घर यानि कांग्रेस पार्टी की सेवा में भी सदैव तत्पर नजर आते हैं।


बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज की सक्रियता, जनता के प्रति जवाबदेही और कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन और कर्तव्यनिष्ठा को कतई नकारा नहीं जा सकता। श्री बैज क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण और नागरिकों को अधिकाधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जमकर पसीना बहाते रहते हैं। वे यहां अपने गृह शहर में उपलब्ध हों और अपने निर्वाचन क्षेत्र को बिसरा कर अपने निवास में एसी की शीतल हवा के बीच आराम फरमाते रहें, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। चिलचिलाती धूप हो, हांड़ कंपाती ठंड हो या फिर घनघोर बारिश हो रही हो, दीपक बैज बिना रुके, बिना थके निकल पड़ते हैं क्षेत्र के गांवों के दौरे पर। सांसद दीपक बैज किसी गांव में जब पहुंचते हैं, तब प्रतिकूल से प्रतिकूल मौसम में भी गांव के लोग श्री बैज का सानिध्य पाने, उन्हें अपना दुखड़ा सुनाने और उनके मृदु व्यवहार से निहाल होने जमा हो जाते हैं। श्री बैज भी दलगत भावना से ऊपर उठकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर नागरिक के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते हैं। संसद के सत्रों में भी दीपक बैज की उपस्थिति और उनके द्वारा जनहित के मुद्दे उठाते रहना विशेष उल्लेखनीय है। पार्टी की हर गतिविधि और कार्यक्रमों में बैज की शत प्रतिशत भागीदारी रहती है। नई दिल्ली में अडानी मामले को लेकर चले विपक्षी सांसदों के हर विरोध प्रदर्शन में उनकी सहभागिता रही। दिल्ली से लौटते ही दीपक बैज अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए। अपने गृहग्राम गढ़िया में चल रहे गढ़िया महोत्सव को सफल बनाने वे जी जान से जुट गए थे। इसमें वे अभी भी व्यस्त हैं। यह महोत्सव 11 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन उसके समापन से पहले ही सांसद दीपक बैज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 13 अप्रैल को प्रस्तावित बस्तर जिला प्रवास की व्यवस्था में जुट गए। इसी सिलसिले में बैज मंगलवार को जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय में पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर रेखचंद जैन से चर्चा की और वहां मौजूद लोगों के साथ विचार विमर्श किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर राव, मलकीत सिंह गैंदू, नगर निगम सभापति कविता साहू और सांसद के मीडिया चीफ अनुराग महतो भी थे। बैज, रेखचंद जैन, मलकीत सिंह गैंदू, शंकर राव और कविता के साथ प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के मसले पर गंभीर मंत्रणा की।

बस्तर को नया आयाम दे रही है यह चौकड़ी
बस्तर में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एक चौकड़ी की खूब चर्चा है। इस चौकड़ी में शामिल हैं छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन और बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल। राजनेताओं की यह चौकड़ी बस्तर को नया आयाम देने में लगी हुई है। इस चौकड़ी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बस्तर के समग्र विकास, जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए ये चारों नेता प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। इनकी मेहनत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष कृपादृष्टि की बदौलत आज बस्तर लगातार विकास का नया आयाम रच रहा है। हाल ही में पेश किए गए राज्य सरकार के बजट में बस्तर को ढेरों सौगातें मुख्यमंत्री ने दी है।
प्रियंका के प्रवास पर दिखेगी नई मिसाल
प्रियंका गांधी के प्रवास से पहले ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी काफूर हो गई है। अपनी शीर्ष नेत्री के बस्तर प्रवास के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी जगदलपुर पहुंचे। उनके साथ यहां के सारे कांग्रेस नेता ताल से ताल मिलाते नजर आए। श्री मरकाम के साथ सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर राव, निगम सभापति कविता साहू, सांसद के मीडिया प्रमुख अनुराग महतो तथा अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। मंच और दर्शक दीर्घा में की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। इसके पहले इन सभी नेताओं की बैठक भी हुई। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि प्रियंका गांधी का आगमन कांग्रेस में नेताओं के बीच बनी खाई को पाटने में सहायक साबित होगी।

संसदीय सचिव जैन के प्रयासों से उपनपाल में लगेगा भव्य मेला

0
  • विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने मेला हेतु दिया एक लाख का चेक

जगदलपुर ग्राम उपनपाल में जगदलपुर के विधायक तथा छ्ग शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन की विशेष पहल पर इस बार भव्य मेला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से एनएमडीसी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत उपनपाल में मेला आयोजन के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया है। यह चेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपनपाल की सरपंच कामिनी नागेश को सौंपा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एवं निर्देश पर नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में मेला मड़ई एवं खेल आयोजनों हेतु राशि लगातार प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अनवरत कार्य कर रही है। मेला मड़ई हमारी आस्था का केंद्र है और इस हेतु हमारी सरकार लगातार राशि आवंटित कर रही है।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच कामिनी नागेश, पंच संजय कुमार, अर्जुन कश्यप, मणिराम नाग, वरिष्ठ नेता राजेश अहीर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS