City Media - Page 871 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 871

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बैज को भी दायित्व

0

जगदलपुर रायपुर में आगामी 24 से 26 फरवरी तक होने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आयोजन समिति और स्वागत समिति का गठन पार्टी नेतृत्व ने कर दिया है। आयोजन के लिए बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्वागत समिति में बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, केबिनेट मंत्री अनिला भेंड़िया, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, अरविंद नेताम, छबिला नेताम को सदस्य नामांकित किया गया है।

विजय संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरें कार्यकर्ता – भाजपा

0
  • भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित, मतदान केंद्रों में समूची ताकत झोंकने बनी रणनीति

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में पूरा फोकस लगाने जोर, झूठी कांग्रेस सरकार के सच को जनता के बीच उजागर करें कार्यकर्ता

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक आज लोहंडीगुडा़ मण्डल में चित्रकोट में आयोजित हुई । जिसमें संगठन के संपन्न कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना की रणनीति व रूपरेखा तैयार की गयी । नौ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों में समूची शक्ति झोंकनें की नीति बना कर विजय का संकल्प लेकर मैदान में उतरने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया ।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर आमंत्रित अतिथियों ने किया । प्रस्तावना व अध्यक्षीय उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने दिया । मण्डावी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन से प्राप्त प्रत्येक कार्यक्रमों कों समय पर गंभीरता से पूर्ण करें । मतदान केन्द्रों को मजबूत बनाना पहली प्राथमिकता है । अधिक से अधिक कार्यक्रम बूथ स्तर पर संपन्न हो, ऐसे सफल प्रयास होने चाहिए | पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के ऊर्जावान प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर घर पहुँच हितग्राहियों तक पहुँचाये, साथ ही कांग्रेस सरकार के कुशासन व झूठे वायदों को जनता के बीच उजागर करें ।जिला सहप्रभारी सेवकराम नेताम ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर किये गये कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि यह समय सिर्फ और सिर्फ जनता के मध्य जाकर काम करने का है । जिन्हें संगठन ने दायित्व सौंपा है, वे सभी पूरी जवाबदारी से कार्यों को पूर्ण करें। पूर्व प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार के कार्यक्रम को गंभीरता से आगे बढा़ये । कांग्रेस सरकार के पक्षपात रवैये से आवास से वंचित एक एक हितग्राहियों से आवेदन भरवाने का कार्य युद्ध स्तर पर हो । बैठक में प्रदेश कार्य समिति से पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन श्रीनिवास मिश्रा ने किया । मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी जिला संयोजक मनीराम कश्यप ने रखी । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर राकेश तिवारी एवं मन की बात कार्यक्रम पर श्रीधर ओझा ने विवरण दिया । डा. सुभाउ कश्यप व लच्छूराम कश्यप ने भी कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह एवं आभार प्रदर्शन नरसिंह राव ने किया । बैठक में प्रमुख रुप से बैदूराम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय,वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,व्हीआर राजपूत, बाबुल नाग, ललिता बघेल,दीप्ति पाण्डेय,सीता बाई, निर्देश दीवान, रैतुराम, ए जानकी राव, नरसिंह ठाकुर, नारायण ठाकुर, विनायक गोयल, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, संतोष बघेल, सतीश सेठिया, राधेश्याम पन्द्रे, पुलेश्वर पाण्डेय, दयाराम नाग, पुरूषोत्तम जोशी, आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा, प्रवीण सांखला, बलदेव मण्डावी, अरूण परिहार,डा. बसंत कश्यप, सुधा मिश्रा, कुसुम परिहार, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन,रंजीता जोशी,महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सेठिया, लच्छिन यादव, सोमारू राम, विजय पाण्डेय, लक्ष्मी निवास पाण्डेय,राजपाल कसेर,राजेश देवांगन,रिंकू पाण्डेय, बृजेश भदौरिया, जयराम नाग, मनोज पटेल, छबिलेश्वर जोशी,कृष्णा निषाद, राममूर्ति पाण्डेय,विक्रम सिंह यादव, रोहित त्रिवेदी, जीतेन्द्र पाणिग्रही, श्रीपाल जैन, अमर झा, आशु आचार्य, तेजपाल शर्मा, राजा यादव, सतीश बाजपेयी, राजेश शर्मा, प्रकाश रावल, चंदभान कश्यप, देवी प्रसाद बेंजाम, पीडी कश्यप, नंदलाल देवांगन,आलोक अवस्थी आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

अजय प्रताप सिह परिहार बने उप प्रान्ताध्यक्ष

0

जगदलपुर .छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, रायपुर में गत माह प्रांताध्यक्ष का चयन किया गया. जिसमें पूर्व प्रांताध्यक्ष माननीय ओ. पी. शर्मा जी के सेवानिवृत उपरान्त नये प्रान्ताध्यक्ष का चयन सर्वसम्मिति से किया गया जिसमें श्री आलोक मिश्रा जी को प्रान्ताध्यक्ष का चयन किया गया । आज दिनांक 04.02.2023 को नये प्रान्ताध्यक्ष के द्वारा अपने पदाधिकारियों की नियुक्ती की गई जिसमे बस्तर जिले से 05 कर्मचारियों को प्रान्तीय प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है ।जगदलपुर से श्री अजय प्रताप परिहार को उप प्रान्ताध्यक्ष जो कि बस्तर जिला के संघ के अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक भी है। श्री शकील खॉन को सचिव श्री के. एस. नेवर को प्रातीय सह सचिव एवं श्री रूपेन्द्र सिंह, कल्पना सिंह, नीरज मामडीकर को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।इस अवसर पर अनिल बडकस संभागीय अध्यक्ष श्री जी. नायर संभागीय अध्यक्ष नेत्र प्रकोष्ठ महारानी अस्पताल श्रीमती लक्ष्मी टांडिया, अध्यक्ष महारानी अस्पताल प्रकोष्ठ जगदलपुर, श्रीमति अरूणा रीमा अनपूर्णा हनुमन्त राव सयोजक नेत्र प्रकोष्ठ धर्मा पाढी अध्यक्ष फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ, अरूण पानीग्राही अध्यक्ष एम.एल.टी प्रकोष्ठ श्रीमति गीताजली रेडियो प्रकोष्ठ, भीखम साहू मेडिकल कालेज रीता नायक मेकाज इकाई अध्यक्ष शार्दुल गुजराल रोजलिन बेचक ब्लाक अध्यक्ष, किलेपाल सावित्री नाग ब्लाक अध्यक्ष बस्तर एस. के पाण्डे ब्लाक अध्यक्ष दरभा, टी.आर. ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष नानगुर एजन सेठिया ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल रोमन ब्लाक अध्यक्ष बकावण्ड राजेश तिवारी सह सचिव जिला बस्तर, बंसत राजपूत अध्यक्ष जिला आयुर्वेदिक अस्पताल जगदलपुर, निर्मला ठाकुर अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी मेडिकल कालेज, दयानन्द पटेल ब्लाक सचिव नानगुर एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण ने शुभकामनाए एवं बधाई प्रेषित की है।

ब्रेकिंग न्यूज :- दल्ली राजहरा न्यायालय परिसर के सामने हुई नोटों की बारिश

0

दल्ली राजहरा आज दोपहर 4:00 बजे के आसपास न्यायालय परिसर के सामने अचानक एक निर्माणाधीन मकान के ऊपर से नोट बरसने लगे न्यायालय परिसर में खड़े लोगों ने अचंभित होकर देखा तो बाहर पुलिस की कार्यवाही में जुआरियों द्वारा उक्त निर्माणाधीन भवन के ऊपर से नोट का बंडल फेंक दिया जोकि नीचे गिरने लगा जिसके देखने के लिए लोगों में होड़ लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर के सामने उक्त निर्माणाधीन मकान की ऊपर जुआरियों द्वारा द्वारा जुआ खेला जा रहा था जिस पर की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप जुआरियों में अफरा तफरी मच गई कुछ जुआरी मकान के बाहर प्लास्टर के लिए लगाई गई बल्ली के सहारे से कूदकर भाग गए कुछ जुआरियों ने खिड़की से नोट के बंदर फेंक दिए दल्ली राजधानी जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि न्यायालय परिसर के सामने भी जुआ खेलने से नहीं चूक रहे हैं प्रशासन को ठेंगा दिखाते यह जुआरी एवं अवैध कारोबारी का मनोबल तोड़ने पर प्रशासन कितना कामयाब होता है यह तो पकड़े गए चार पांच जुआरियों की कार्यवाही से ही पता चलेगा एवं निर्माणाधीन मकान के ऊपर से उड़ाए गए नोटों की राशि में पुलिस की जब्ती की कार्यवाही सच का सच जरूर करेगी ।

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा :- दल्ली राजहरा में लंबे समय से मांग की जा रही बाईपास की मांग पूरी ना होने का परिणाम कल रात में फिर देखने को मिला दल्लीराजहरा के माथुर सिनेप्लेक्स के पास के पास मोटरसाइकिल और ट्रक के टक्कर से दुर्घटना घटी घटना में युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा हैं की बाईक सवार कुसुमकसा मेला देखकर रहे थे । वापसी के समय बाईक और ट्रक की जबरदस्त टक्कर से बाईक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई । बाईक सवार मृतक का नाम राजेंद्र दास उम्र 35 वर्ष पिता संतु दास जो माइंस में ठेका श्रमिक कार्यरत था एवं 256 चौक में निवास करता था मृतका की पत्नी श्रीमती सोंटी उम्र 26 जिसकी अभी स्थिति गंभीर हैं । दुर्घटना बाईक क्रमांक cg 24 एम 7003 व ट्रक क्रमांक cg 7 बीएम 1274 हैं घटना के बाद पश्चात पुलिस को सूचना दिया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर सांसद दीपक बैज ने उठाया जजों की नियुक्ति पर सवाल

0

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में कॉलेजियम प्रणाली में सुधार से संबंधित सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विधि और न्याय मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार ने हाल के दिनों में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्तावों को वापस कर दिया है? यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में व्यक्त किए गए विचार क्या हैं?सांसद दीपक बैज ने पूछा कि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के मुद्दे को हल करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? उन्होंने प्रश्न किया कि क्या मौजूदा कॉलेजियम प्रणाली के कार्यकरण पर कोई चिंता/ आपत्ति जताई गई है और यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है? उन्होंने पूछा कि क्या सरकार उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी समिति में केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है और यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है तथा उस पर राज्यों और उच्चतम न्यायालय की प्रतिक्रिया क्या है और उक्त पहल को समर्थन देने वाले राज्यों के नाम क्या हैं? सांसद दीपक बैज के सवाल के जवाब में विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने सदन के पटल पर विवरण रखा। उन्होंने कॉलेजियम प्रणाली में सुधार से संबंधित लोकसभा तारांकित प्रश्न के जवाब में जानकारी दी कि हाल ही में 18 प्रस्तावों पर उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा पुनर्विचार की मांग की गई थी। इन प्रस्तावों की परीक्षा करते हुए एससीसी ने छह मामलों को दोहराने का विनिश्चय किया है 7 मामलों में एससीसी ने उच्च न्यायालयों के कॉलेजियम से अद्यतन इनपुट मांगे हैं और 5 मामलों को उच्च न्यायालयों को भेजने का विनिश्चय किया है। विधि मंत्री ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 217 और 224 तथा उच्च न्यायालय के 6 अक्टूबर 1993 के साथ पठित 28 अक्टूबर 1998 की उनकी सलाहकारी राय के अनुसरण में 1998 में तैयार किए गए प्रक्रिया ज्ञापन में अधिकथित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है। उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए विद्यमान प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा रिक्ति के 6 माह पूर्व किसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की रिक्तियों को भरने के लिए प्रस्ताव का आरंभ किया जाना अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उच्चतम न्यायालय में 9 और उच्च न्यायालयों में 120 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है और वर्ष 2022 में उच्चतम न्यायालय में तीन और उच्च न्यायालयों में 165 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। 1 फरवरी 2023 तक 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत पद संख्या में से उच्चतम न्यायालय में 27 न्यायाधीश कार्यरत हैं और हाल ही में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम से 7 रिक्तियों की सिफारिशें ग्रहण की गई हैं। उच्च न्यायालयों में 1108 न्यायाधीशों की स्वीकृत पद संख्या में से 775 न्यायाधीश कार्यरत हैं तथा 333 न्यायाधीशों के पद रिक्त हैं। इन रिक्तियों में से उच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए 142 प्रस्ताव प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर हैं और उच्च न्यायालयों में 191 रिक्तियों की सिफारिशें उच्च न्यायालय कॉलेजियम से प्राप्त की जानी है।

स्थानीय मजदूरों को काम न देकर जेसीबी से काम करा रहे हैं रेंजर

0
  • बकावंड वन परिक्षेत्र अधिकारी की मनमानी पर कोई नियंत्रण नहीं
  • काजू प्लांट में चल रहे खोदाई कार्य में ली जा रही है मशीनों की मदद

अर्जुन झा

बकावंड राज्य शासन विभिन्न विभागों के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों में अधिक से अधिक मानव शक्ति के उपयोग को प्रोत्साहित करता है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल सके, लेकिन वन परिक्षेत्र बकावंड के वन परिक्षेत्र अधिकारी मानव की जगह मशीनों को प्राथमिकता देकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगे हुए हैं।बकावंड वन परिक्षेत्र अधिकारी के माध्यम से वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सोनपुर के काजू प्लांट में कराए जा रहे गड्ढा खोदाई कार्य में सोनपुर व आसपास के गांवों के ग्रामीणों को काम न देकर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। किराए पर जेसीबी मशीनें लगवाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी निजी हित साधने में लगे हुए हैं। इस कार्य में मजदूर लगाए जाते, तो स्थानीय गरीब आदिवासियों का भला होता, लेकिन वन परिक्षेत्र अधिकारी की ऊपरी कमाई ज्यादा नहीं हो पाती, क्योंकि की राशि सीधे मजदूरों के खातों में भेजने की व्यवस्था जो कर दी गई है। जानकारी मिली है की जेसीबी मशीनों का भाड़ा ज्यादा दर्शाकर राशि की अफरा तफरी की जा रही है। ज्ञात हो कि बकावंड वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा कराए गए प्रायः सभी निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। रेंजर आवास निर्माण में गड़बड़ी, पेड़ों की छंटाई के नाम पर सागोन, बीजा, साजा आदि प्रजाति के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई, गोदाम निर्माण में अनियमितता, देवगुड़ी के संरक्षण कार्य में धांधली जैसे अनेक कार्यों में शासकीय राशि की अफरा तफरी की जा चुकी है।

ओड़िशा के मजदूरों से कराते हैं काम

वन परिक्षेत्र अधिकारी विभागीय निर्माणों व दीगर रोजगारमूलक कार्यों में स्थानीय मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के बजाय ओड़िशा के मजदूरों से काम कराया जाता है। ओड़िशा के अनेक गांव बकावंड विकासखंड की सीमा से लगकर बसे हुए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने मातहत कर्मचारियों को ओड़िशा के इन सीमावर्ती गांवों में भेजकर वहां से मजदूर बुलवा लेते हैं और उनसे विभागीय कार्य कराते हैं। ओड़िशा के मजदूर स्थानीय मजदूरों की अपेक्षा कम मजदूरी लेते हैं और भाषायी समझ के अभाव में वे वन परिक्षेत्र अधिकारी की पोल पट्टी नहीं खोल पाते। इसलिए वन परिक्षेत्र अधिकारी को गड़बड़ी करने में बड़ी सहूलियत हो जाती है। दो माह पहले ही ऐसा एक मामला उजागर हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थानीय मजदूरों के हित में उपलब्ध कराए गए धन का व्यापक पैमाने पर दुरूपयोग किया गया था। वहीं देवगुड़ी संरक्षण कार्य के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए धन की गड़बड़ी के मामले में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल इस वन परिक्षेत्र अधिकारी को सरेआम फटकार भी लगा चुके हैं, लेकिन वन परिक्षेत्र अधिकारी अपना रवैया बदलने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने भूपेश को बताया बेहतरीन टीम लीडर

0
  • अभा राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायपुर में हुई एलडीएम की बड़ी बैठक

जगदलपुर राजीव भवन रायपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की लीडरशिप डेवलप मिशन (एलडीएम) की बड़ी बैठक हुई। कांग्रेस अपने लीडरशिप डेवलपमेंट के जरिए नई प्लानिंग के साथ काम कर रही है। इसके लिए अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदायों को साधने तथा लोकसभा और विधानसभा सीटों पर नए लीडरशिप डेवलपमेंट तैयार करने हेतु एलडीएम के तहत नए एजेंडे पर कांग्रेस कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश, जिला, विधानसभा क्षेत्र, ब्लाक, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक को-ऑर्डिनेटर व कन्वेनर की नियुक्तियां की जाएंगी।पिछले दिनों ऐसी ही महत्वपूर्ण बैठक झारखंड में हुई थी और अब छत्तीसगढ़ में रखी गई। राजीव भवन रायपुर में हुई बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक के.राजू, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी चंदन यादव,अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, अनुसूचित जाति कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज, छ्ग शासन के केबिनेट मंत्री शिव डहरिया विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में लीडरशिप डेवलप करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजन तैयार कर काम करने के लिए निर्देशित किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल, छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन समेत इन सभी विंग्स के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के भी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

शैलजा ने सराहा सांसद बैज की बातों को

एलडीएम की बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बस्तर सांसद एवं आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी दीपक बैज ने लीडरशिप डेवलपमेंट पर बड़ा ही प्रभावी और ओजस्वी भाषण दिया।श्री बैज छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासियों के हितों के लिए किए गए व कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेहतरीन टीम लीडर साबित हुए हैं। बघेल का टीम मैंनेजमेंट इतना शानदार है कि उनके सारे मंत्रिमंडलीय सहयोगी बढ़िया परफॉरमेंस दिखाते हुए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रभावी प्रबंधन के दम पर आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में ग्राम, जनपद व जिला पंचायतों में पंच सरपंच, सदस्य आदि कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। सांसद दीपक बैज की बातों को सुनकर छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने उद्बोधन में सांसद दीपक बैज की तारीफ करते हुए कहा कि बैज ने बेहद अच्छे तरीके से लीडरशिप डेवलपमेंट के ऊपर ओजस्वी बातें रखी। इनकी बातों से मैं व्यक्तिगत तौर पर मैं बेहद प्रभावित हूं।

बस्तर संभाग में अल्पसंख्यक आयोग का सेमिनार 6 से

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में अलग अलग तिथियों पर सेमिनार का आयोजन 6 फरवरी से किया जा रहा है। सेमिनार में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक बस्तर जिले के लिए 6 फरवरी को कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरिय में दोपहर दो बजे से सेमिनार का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल तथा विधायक राजमन बेंजाम की उपस्थिति में होगा। इसी तरह कोंडागांव जिले में 7 फरवरी को कोंडागांव के रेस्ट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम की उपस्थिति में सेमिनार होगा। 8 फरवरी को कांकेर जिले के लिए जिला पंचायत सभागृह में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, विधायक शिशुपाल सोरी, विधायक सावित्री मंडावी व अनूप नाग की उपस्थिति में सेमिनार होगा। इन तीनों जिलों में अल्पसंख्यकों भलाई के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए कार्यरत संगठनों के सम्मान पर विचार विमर्श होगा। इन्हीं तिथियों पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा (केबिनेट मंत्री दर्जा ), उपाध्यक्ष हफिज खान, सदस्य अनिल जैन एवं सचिव एमआर खान जिला कलेक्टर कार्यालयों में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। आयोग ने अल्पसंख्यक समुदायों से सेमिनार में उपस्थिति की अपील की है।

36 किमी पैदल चलकर पदयात्री भानपुरी विश्राम

0

जगदलपुर दंतेवाड़ा शक्तिपीठ से 30 जनवरी को रवाना हुई सर्व आदिवासी समाज की पदयात्रा गुरूवार को जगदलपुर में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह रायपुर के लिए रवाना हुई। दिनभर में 36 किमी पैदल चलकर पदयात्री भानपुरी में रात्रि विश्राम के लिए रूके। शहर से जमकर नारेबाजी करते निकले पदयात्रियों ने 32 प्रतिशत आरक्षण हमारा अधिकार है इसे लेकर रहेंगे की आवाज बुलंद की।

पदयात्रा में दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिले के आदिवासी नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पदयात्रियों का आसना से भानपुरी तक जगह-जगह स्वागत किया गया। चपका मोड़ पर बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत चपका के सरपंच के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासियों को मिले अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। राज्यपाल को बिना देरी के हस्ताक्षर कर फाईल को लौटा देना चाहिए। राज्यपाल खुद आदिवासी वर्ग से हैं इसलिए उन्हें मालूम है कि आरक्षण का लाभ मिलने से आदिवासियों को कहां-कहां कितना फायदा पहुंच सकता है। बताया गया कि 12 फरवरी को रायपुर पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और उन्हें बस्तर संभाग के सभी 7 जिले के सर्व आदिवासी समाज की भावनाओं से अवगत कराएंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS