City Media - Page 895 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 895

कांग्रेस विधायकों को परफार्मेंस में फांसा, बृजमोहन ने फेंका सियासी पांसा

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार होने की बात आखिर कबूल कर ही ली है। उन्होने कहा है कि चार साल से मुख्यमंत्री अपनी पीठ खुद ही थपथपाते आ रहे थे। राज्य के तीन चौथाई हिस्से का दौरा करने के बाद भूपेश बघेल को धरातल पर कांग्रेस की सच्चाई नजर आ गई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जिन विधायकों की परफॉरमेंस खराब है, उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कह दिया गया है। जो विधायक अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारेंगे, उन्हे 2023 के चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा। बघेल के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि आखिरकार भूपेश बघेल ने अपनी टीम की खराब परफॉरमेंस की बात कबूल कर ही ली। उन्होंने कहा कि चार साल तक मुख्यमंत्री बघेल राज्य में बेहतर काम करने का दावा करते रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 वर्षों से अपनी उपलब्धियों का बखान करते रहे और आज उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायकों से जनता खासी नाराज है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनाव में भुगतेगी। पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में राज्य में न तो किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ है और न ही कोई उद्योग लगाया गया है। सिर्फ नशे का कारोबार और भ्रष्टाचार ही फले फूले हैं। आज मुख्यमंत्री की स्वीकारोक्ति इस बात को प्रमाणित भी कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य के 75 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। इसीलिए वे अपने विधायकों को परफॉरमेंस सुधारने की नसीहत दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल के बयान को भाजपा शिविर में बस्तर में अपने तरीके से लिया जा रहा है। बस्तर भाजपा में बृजमोहन का अच्छा खासा प्रभाव है। उनके बयान ने बस्तर भाजपा का हौसला बढ़ा दिया है। यहां भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है कि बस्तर में भी कांग्रेस के कई नामी विधायक कांग्रेस की टिकट से वंचित हो सकते हैं। उन्हें टिकट मिल भी जाये तो जनता के बीच उनकी स्थिति ठीक नहीं है। बृजमोहन एक कुशल रणनीतिकार हैं और माना जा रहा है कि भूपेश बघेल ने अपने विधायकों में कसावट लाने के इरादे से नसीहत दी है, उसे अपने अंदाज में मोल्ड करके बृजमोहन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पैगाम भेजा है कि जनता के बीच जाकर बताओ कि खुद मुख्यमंत्री ने कबूल कर लिया है कि कांग्रेस के विधायकों की हालत खराब है। इससे कांग्रेस के खिलाफ चुनावी माहौल बनने की उम्मीद भाजपा को है और भाजपा बस्तर में फिर से कमल खिलने के सपने देखने लगी है।

स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा

0

11/01/2023 गुटटाडिही कोरगांव, ब्लॉक – बडेराजपुर, कोंडागाँव पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी माननीय कवासी लखमा जी के द्वारा क्रिकेट मैच का आनंद लिया गया। माननीय मंत्री जी बल्ला पर हाथ आजमाते हुए भी दिखे इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम बॉलिंग करते दिखे। माननीय मंत्री जी व विधानसभा उपाध्यक्ष के द्वारा मैच देखने आए दर्शकों का के बीच पहुँच उनका उनका अभिवादन किया।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के द्वारा लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी नेताओं से बड़े होते है, खिलाड़ियों पर लोगो की नजर रहती हैं। आप सभी खेल आयोजकों को सफलता पूर्वक खेल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाये। उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते दिखे उन्होंने कहा खुब पढ़ो लिखो माँ बाप का नाम रोशन करो। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासी आरक्षण, पिछड़ा वर्ग आरक्षण विरोधी सरकार है। जानबूझ कर आरक्षण को पास नही कर रही है। आदिवासी जंगल मे रहने वाले लोग है आरक्षण इनको मिलना ही चाहिए। पीने हल की लड़ाई लड़नी है बिना लड़े कुछ नही मिलता है जो लड़ता है वही जीतता है। केंद्र की सरकार लोगो के जेब मे चुम्बक लगाकर पैसे खिंच रही है जीएसटी से आज गरीब जनता से लेकर दुकानदार परेशान है। दिन ब दिन महँगाई बढ़ते ही जा रही है। आरएसएस ईसाई धर्म एवं आदिवासी को लड़ाने का काम कर रही है

किसी के बहकावे में न आये। सत्तारूढ़ भाजपा के शासन में ही सबसे अधिक धर्मान्तरण हुए है। कानून से बड़ा कोई नही है, कानून को हाथ मे लेने वालों पर कार्यवाही जरूर होगी। कोई अगर जोर जबरदस्ती धर्मातरण करता है तो उस पर कानून कार्यवाही करेगी। आज हमारी सरकार बस्तर में शांति, सुरक्षा व विकास का कार्य कर रही है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्या भूपेश बघेल लोगो के बीच पहुँच जमीनी स्तर पर लोगो से मिल मर जानकारी ले रहे है। उन्होंने आगे कहा कि आज राहुल गाँधी जी भारत जोड़ो के माध्यम से लोगो से मिल रहे है नफरत भेद, भाव, झूठ के खिलाफ बोल रहे है लोगो को आपस मे जोड़ने का काम रहे है। आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात माननीय मंत्री कवासी लखमा जी ने कहा।

शीतलावंड की गलियों को अब मिलेगी कीचड़ से निजात

0
  • बस्तर क्षेत्र के अंतिम छोर के गांव को विधायक बघेल ने दी लाखों के कार्यों की सौगात


बस्तर इस विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर पर बसी ग्राम पंचायत शीतलावंड के ग्रामीणों को अब जल्द ही कीचड़ की समस्या से निजात मिल जाएगी। क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शीतलावंड के वार्डों की गलियों में सीसी रोड बनाने के लिए पचास लाख की मंजूरी दी है। उन्होंने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
गांव में पहुंचते ही विधायक बघेल ने देवी हिंगलाजिन माता की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने शीतलावंड में आयोजित गोवेर्धन मेले का आनंद लिया और अच्छी व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में आयोजन को और भी भव्य रूप देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों को पूरा करना और क्षेत्र का समुचित विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी विकास की किरणों को गांवों की हर गली तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बस्तर मोहन मौर्य, दिनेश यदु, राम्याराम मौर्य, नवल राम मौर्य, बीरसिंह बघेल, नकचड़ी कश्यप, मोहनीश नायडू, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र का कार्य अब तक अधूरा:–विक्रम धुर्वे

0
  • दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या फिर भी मंत्री अनिला भेड़िया निष्क्रिय:–विक्रम धुर्वे
  • डौंडीलोहारा विधायिका अनिला भेड़िया कि कार्य प्रणाली पर फिर उठा सवाल:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा/डौंडी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे ने एक बार फिर छत्तीसगढ शासन में मंत्री व डौंडीलोहारा विधायिका की निष्क्रियता व कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।भाजपा की सरकार द्वारा दल्ली राजहरा की पेयजल की समस्या को देखते हुए 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमन्त्री रमन सिंह जी के सरकार द्वारा यहाँ जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धीकरण सयंत्र की स्वीकृति की गई थी।कही यही तो बड़ी वजह नहीं है,की वर्तमान विधायक व मंत्री द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में अबतक निष्क्रिय नज़र आ रही है।

परंतु आज लगभग 6 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कार्य अधूरा है,जिसका नुकसान संपूर्ण दल्लीराजहरा वासियों को उठाना पड़ रहा है। विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री अनिला भेड़िया यह जानती हैं की दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या है,फिर भी वह जानबूझकर नगर वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।विक्रम धुर्वे ने कहा अनिला भेड़िया को विधायक बने 9 साल हो गए है।और मंत्री बने 4 साल हो गए है,फिर भी वह अपने क्षेत्र के लिए निष्क्रिय साबित हो रही है।विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री विकास की बात तो दूर अपने घर पर ही शराब दुकान खुलवा कर रखी है।गर्मी आते ही दल्लीराजहरा में जल की समस्या बहुत बढ़ जाती है।जिससे की काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है,अगर जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र की शुरुवात हो गई तो दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या नही होगी। विक्रम धुर्वे ने जनहित के लिए जल्द से जल्द जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र का कार्य प्रारंभ करने की मांग की है।यदि ये माँग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो नगरवासियों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए जनआंदोलन किया जायेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना राजहरा में लगाया गया जन समस्या शिकायत निवारण शिविर

0
  • ग्रामीणों एवं नगरवासियों की सुनी समस्याएं
  • थाना में प्राप्त शिकायत आवेदनों पर अविलंब निराकरण करने दिया गया हिदायत

आज दिनांक 11.01.2023 को थाना राजहरा में जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश कुमार राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं की निराकरण करने के संबंध में ग्राम कोटवारों के माध्यम से गाँवों में मुनादी कराया जाकर जनता की समस्याओं से रूबरू होने तथा उनसे प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जन समस्या शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गई तथा जनता से प्राप्त शिकायत के शीघ्र निराकरण करने थाना प्रभारी व स्टाफ को निर्देशित किया गया साथ ही शिकायतकर्ताओं एवं महिलाओं के साथ मानवीय व्यवहार करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण करने निर्देश दिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना में दर्ज अपराध, शिकायत एवं लोकल शिकायत तथा अन्य रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारी / कर्मचारियों को थाना में प्राप्त शिकायत आवेदनों का अविलंब निराकृत करने तथा दर्ज अपराधों की विवेचना पूर्ण कर समय सीमा में मामला माननीय न्यायालय में पेश करने हिदायत दिया गया क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, गांजा के अवैध बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने कठोर कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 18.01.2023 को थाना गुण्डरदेही में तथा दिनांक 25 01.2023 को थाना देवरी में थाना क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

Ko

चर्चा छिड़ी विकट, बस्तर में कितने एमएलए होंगे बेटिकट

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा परफार्मेंस के आधार पर टिकट मिलने और कटने की दो टूक मुनादी कर दिए जाने के बाद बस्तर में कांग्रेस के गलियारों से लेकर भाजपा के कैंप तक और आम जनता के बीच भी चर्चा चल पड़ी है कि कितने विधायकों की टिकट कटने वाली है,ये विधायक कौन हैं, टिकट कटने का पैमाना विधायकों का प्रदर्शन है तो विधायकों को टिकट मिलने का पैमाना बेहतर प्रदर्शन है लेकिन जिनकी टिकट कटेगी, उनकी जगह नए चेहरे के लिए क्या पैमाने होंगे? जाहिर है कि संगठन में सक्रियता के साथ साथ जनता के बीच लोकप्रियता।

बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट छोड़कर शेष सभी सीटें जीती थीं। उपचुनाव में दंतेवाड़ा सीट भी हासिल कर विधानसभा में बस्तर को भाजपा मुक्त कर दिया। अब इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को दस माह शेष हैं तो सियासी उलटफेर के आसार तलाशे जा रहे हैं। टिकटों में उलटफेर करके कांग्रेस बस्तर में अपनी मजबूती बरकरार रखना चाहती है। ऐसे में सवाल यह है कि किस किस विधायक की टिकट कटेगी, किस विधायक की परफॉरमेंस कैसी है। क्या अब इस मामले में पार्टी के सांसद दीपक बैज की भी राय ली जाएगी? मुख्यमंत्री के बयान से अब सब कुछ साफ दिख रहा है कि बस्तर में कई विधायक बेटिकट होंगे। बस्तर में चल रही चर्चाओं के अनुसार 5 से 7 वर्तमान विधायकों की टिकट कट सकती है। क्या इनमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बस्तरिया विधायक भी शामिल हो सकते हैं, यह भी एक सवाल है। कांग्रेस ने अभी हाल ही कांकेर संसदीय क्षेत्र की भानुप्रतापपुर सीट उपचुनाव में बचाई है। सावित्री मनोज मंडावी जिस तरह 20 हजार से अधिक मतों से जीती हैं और उन्हें परफार्मेंस दिखाने के लिए समय भी नहीं मिलना है, उनके परफार्मेंस के आकलन का क्या आधार हो सकता है? केशकाल विधायक संतराम नेताम अभी अभी उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जाहिर है कि बेहतर परफार्मेंस के आधार पर ही उन्हें यह सुअवसर मिला है। बस्तर के कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उनकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, बस्तर विधायक लखेश्वरबघेल, जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी में से किस किस का परफार्मेंस बेहतर नहीं है, यह तय करना आसान नहीं है। सभी अपने स्तर पर सक्रिय हैं। कोंटा विधायक कवासी लखमा बस्तर के प्रभारी और प्रदेश के उद्योग व आबकारी मंत्री हैं तो रेखचन्द जैन संसदीय सचिव हैं। लखेश्वर बघेल बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। चंदन कश्यप और लालमन बेंजाम सांसद दीपक बैज के साथ अपने अपने इलाके में मुस्तैद हैं। वैसे तो बस्तर सांसद दीपक बैज संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों को लोक कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं और विधायक भी सक्रिय हैं लेकिन तब भी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बहुत कुछ परखने का मौका मिला है। उन्हें छन छन कर स्थिति की जानकारी मिली है। इसके आधार पर टिकटों को ठोक बजाकर ही दिया जायेगा। कई विधायक बेटिकट हो सकते हैं, नए चेहरे खिल सकते हैं तो कांग्रेस के भीतर टिकट की होड़ मच गई है। भाजपा की नजर इस पर है कि कहां परिवर्तन हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जाए और उसी तरह रणनीति तैयार की जाए।

भूपेश बघेल ने अभी से मान ली है कांग्रेस की हार : बृजमोहन

0
  • कांग्रेस विधायकों और सरकार से बेहद नाराज है प्रदेश की जनता

जगदलपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार होने की बात आखिर कबूल कर ही ली है। उन्होने कहा है कि चार साल से मुख्यमंत्री अपनी पीठ खुद ही थपथपाते आ रहे थे। राज्य के तीन चौथाई हिस्से का दौरा करने के बाद भूपेश बघेल को धरातल पर कांग्रेस की सच्चाई नजर आ गई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जिन विधायकों की परफॉरमेंस खराब है, उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कह दिया गया है। जो विधायक अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारेंगे, उन्हे 2023 के चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा। बघेल के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि आखिरकार भूपेश बघेल ने अपनी टीम की खराब परफॉरमेंस की बात कबूल कर ही ली। उन्होंने कहा कि चार साल तक मुख्यमंत्री बघेल राज्य में बेहतर काम करने का दावा करते हुए अपनी पीठ खुद ही थपथपाते आ रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 वर्षों से अपनी थोथी उपलब्धियों का बखान करते रहे और आज उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायकों से जनता खासी नाराज है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनावों भुगतेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में राज्य में न तो किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ है और ना ही कोई उद्योग लगाया गया है। सिर्फ नशे का कारोबार और भ्रष्टाचार ही फले फूले हैं। आज मुख्यमंत्री की स्वीकारोक्ति इस बात को प्रमाणित भी कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य के 75 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने से स्वीकार कर लिया है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है और जनता कांग्रेस से बहुत नाराज है। इसीलिए वे अपने विधायकों को परफॉरमेंस सुधारने की नसीहत दे रहे हैं।

सीआरपीएफ के महानिरीक्षक ने बमबारी की खबर को बताया झूठा

0
  • आईजी के मुताबिक नक्सालियों की फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया गया, नक्सली भाग निकले
  • माओवादी संगठन ने सुरक्षा बलों पर लगाया हेलीकाप्टर से जंगलों में बम बरसाने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर कौन चला रहा है बमबारी की खबरें ? यह जांच का मसला

जगदलपुर दो दिन से सोशल मीडिया पर यह प्रचारित किया जा रहा है कि बस्तर और तेलंगाना के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा हेलीकाप्टर और ड्रोन के जरिए बम बरसाए जा रहे हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की थी, जिसका जवाब फायरिंग से दिया गया। जवानों के आगे नक्सली टिक नहीं पाए और भाग खड़े हुए। वहीं माओवादी संगठन ने भी बमबारी की जाने का दावा किया है। माओवादियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की बमबारी के चलते ग्रामीण घरों से निकल नहीं पा रहे हैं।सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के महानिरीक्षक ने एक बयान जारी कर बमबारी की खबर को सरासर झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर फैलाई जा रही है कि तेलंगाना से लगे बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाकों में हेलीकाप्टर के जरिए नक्सलियों पर हमले किए जा रहे हैं, जो कि पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने जानकारी दी है कि तेलंगाना राज्य से लगे सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को बल की कोबरा बटालियन की एक टुकड़ी को हेलीकाप्टर से फारवर्ड ऑपरेटिंग बेस के लिए रवाना किया गया था। हेलीकाप्टर के लैंड होने के दौरान नक्सलियों कोबरा बटालियन के जवानों और हेलीकाप्टर को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग से घबराकर नक्सली भाग खड़े हुए। नक्सलियों की फायरिंग में बल के जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जवाबी फायरिंग में नक्सलियों को कितनी क्षति पहुंची है, इसका पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आईजी ने कहा है कि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन एक विशेष फोर्स है, जिसे राष्ट्रविरोधी तत्वों से निपटने के लिए निपुण किया गया है और यह नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। आईजी ने कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की गतिविधियों के कारण नक्सली ग्रामीणों का समर्थन खोते जा रहे हैं। ये है नक्सली संगठन का दावा वहीं दूसरी ओर नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माओवादी ) ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों ने हेलीकाप्टर और ड्रोन के जरिए जंगलों में तथा ग्रामीण आबादी के आसपास बम बरसाए हैं। इसके कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है। संगठन की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सुरक्षा बलों ने 11 जनवरी को सुबह 11 बजे दक्षिण बस्तर के पामेड़ व किस्टारम के सरहदी इलाकों में स्थित मड़कनगुड़ा, मेट्टागुड़ा, बोट्टेतोंग, साकिलेर, मड़पादुलेड, कन्नेमरका,पोट्टेमंगुम, बोत्तलंका, रसापाल और एर्रापल्ली गंवों, जंगलों व पहाड़ों को निशाना बनाकर हेलीकाप्टर और ड्रोन के जरिए बमबारी की। इसकी वजह से ग्रामीण खेती किसानी का काम नहीं कर पा रहे हैं। गंगा का कहना है कि इसके पहले बीते साल 15 अप्रेल को भी इसी इलाके में बम बरसाए गए थे। 11 जनवरी को पूरे दिन रुक रुक कर हमले किए जाते रहे। कहा गया है कि महीने भर से हेलीकाप्टर द्वारा इलाके की निगरानी करते हुए हवाई हमले किए जा रहे हैं। सचिव गंगा ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कोरबा में दिए गए बयान के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा डालो, उन्मूलन करो अभियान चलाकर हमारी पार्टी, पीएलजीए, जनता और आदिवासियों का सफाया करने का अभियान केंद्र की हिंदुत्ववादी और फासीवादी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की आदिवासी विरोधी सरकार चला रही है। संगठन ने इसके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

सांसद व अभा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैज रांची में

0

बस्तर क्षेत्रीय सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज अपने दो दिवसीय प्रवास पर रांची गए हुए हैं। वहां उनका आदिवासियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।सांसद दीपक बैज सामाजिक एवं राजनैतिक आयोजन में शिरकत करने 11 जनवरी को नियमित विमान सेवा से रांची रवाना हुए। रांची में एयरपोर्ट पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा और पचासों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रांची के सर्किट हाउस में प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं आदिवासी नेता श्रीबंधु तिर्की ने सांसद दीपक बैज का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

0

दल्ली राजहरा : सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा में गुरुवार प्रातः 9 बजे स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना माल्यार्पण करने के पश्चात प्रसाद स्वरूप मिठाई बांटने के बाद स्वामी जी के ओजस्वी और राष्ट्रीय विचारों पर प्रकाश डाला। और कहा कि हम स्वामी विवेकानंद के विचारों को आधार मानकर ही समाज और राष्ट्र की समर्पित भाव से सेवा करते रहे है। स्वामी जी संपूर्ण मानव जाति को एक परिवार की रूप में देखते थे और युवाओं को सदैव अपने राष्ट्र और अपने कर्तव्यों के प्रति उठ खड़े होने की प्रेरणा देते थे। इस अवसर पर लोकेश शर्मा, रवि भारद्वाज, लीमेश सिन्हा, सचिन पठारिया,रूपेश पिपरे, शोहदत अली, दिव्यांशु, लक्की साहू और निधि आदि महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS