बैठक में 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की रणनीति पर हुई व्यापक चर्चा
भानुप्रतापपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की बस्तर संभाग के जिला- कांकेर की बैठक- भानुप्रतापपुर हाईस्कूल स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमे संगठन के बस्तर संभाग के कोर कमेटी के साथियों के साथ मिलकर 04 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक चर्चा किया गया तथा कांकेर जिले अंतर्गत संगठन की विस्तार हेतु जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति भी जल्द से जल्द करने की रणनीति पर चर्चा किया गया तथा संगठन द्वारा आगामी दिनों में 04 सूत्रीय मांगों को पूरा करने हेतु बस्तर संभाग से ही बड़ा आंदोलन करने पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया और बस्तर संभाग के साथियों द्वारा आंदोलन को पूरा सहयोग करने की बात बैठक में कहा गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के 04 सुत्रीय मांग जिसमें-
01. समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान/ चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान किया जाए।
02. समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग की वेतन विसंगति दूर किया जावे।
03. समस्त शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया।
04. प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों को उनके परिवार सहित निःशुल्क इलाज हेतु कैशलेश चिकित्सा हेल्थ कार्ड प्रदान किया जावे। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश सचिव- अशोक कुमार तेता, दुर्ग संभाग प्रभारी- नरेंद्र कुमार साहू, संतोष कुमार राणा, कामदेव टेकाम, मनोज कुमार मंडावी, देवा ठाकुर, लाल सिंह पोटाई व दीपक ठाकुर उपस्थित थे।
महामाया में लाल पानी प्रभावित बेरोजगारो को स्थाई प्रवृत्ति के कार्य में लिया जाए।
जनमुक्ति मोर्चा ने मांगो को लेकर निकाला रैली
दल्लीराजहरा – जनमुक्ति मोर्चा के बैनर तले हितकसा एवम महामाया के प्रभावित किसानों को रोजगार दिलाने रैली जुलूस निकाल कर स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को मांग पत्र सौपा गया। यह रैली जनमुक्ति मोर्चा कृषि कार्यालय से निकलते हुए पुरानाबाज़ार, गुप्ता चौक, फौव्वारा चौक, श्रमवीर चौक होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुच कर मांग पत्र सौपा। मांग पत्र सौपकर रैली पुनः कृषि कार्यालय जनमुक्ति मोर्चा पहुँची।
मांग पत्र में जनमुक्ति मोर्चा के सचिव बसन्त रावटे ने बताया कि बी.एस.पी. द्वारा दल्ली माइंस व महामाया माईस अंतर्गत स्थाई खेती कार्य करने वाले लाल पानी प्रभावित किसानो को लाल पानी प्रभावित करके स्थाई प्रवृत्ति के कार्य से वंचित कर दिया गया है, वर्तमान में स्थाई प्रवृत्ति ( साल भर ) के कार्य को वंचित कर अस्थाई प्रवृत्ति के कार्य ठेका पद्यत्ति से कराया जा रहा है, कुमड़कटटा के किसानो को मात्र 3 माह और कोण्डेकसा क्षेत्र के लाल पानी, लाल धूल आदि से प्रभावित, जो साल भर मे दो बार फसल उपजाऊ खेत को बर्बाद कर किसानो को बेरोजगार कर मात्र 6 माह कार्य देकर 6 माह के लिए भूखा मारने की प्रवृत्ति उनके खेत बर्बाद कर कंपनी को मुनाफा प्रबंधन द्वारा पहुचाया जा रहा है।कंपनी व कंपनी के अधिकारीयो की तरह लाल पानी प्रभावित किसानों को मांगों के तहत पूरे साल भर कार्य दिया जाये।यह है मांग 01. महामाया क्षेत्र के वास्तविक लाल पानी प्रभावित किसानो को सर्वे कर कलेक्टर के कथन व आदेशानुसार स्थाई प्रवृत्ति का कार्य दिया जाये । 02. हितकसा डेम के ठेका श्रमिकों को जहा जहा अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया था वहां वहां स्थाई नियुक्त किया जाये ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर दिनांक 20 दिसंबर 2022 विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल बस्तर द्वारा आज चाँदनी चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अमर्यादित, अशोभनीय विवादित व हिन्दु विरोधी बयान को लेकर बजरंगदल ने विरोध स्वरूप भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।बजरंगदल के विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा ने कहा कि पुरे भारत वर्ष सहित विश्व में शौर्य, शक्ति, धार्मिक अनुष्ठान व सर्व हिन्दु समाज की शक्ति भगवा ध्वज, भगवा रंग का अपमान करने का ठेकादारी मुख्यमंत्री के पिता व स्वयं मुख्यमंत्री का लगातार जारी है मुख्यमंत्री के पिता द्वारा पूर्व में प्रभु श्रीरामजी व हिन्दु समाज को अपमानित , व देवी देवताओं के अस्तित्व को नकारना व हिन्दु समाज को बांटकर विवाद पैदा कर प्रदेश में माहौल खराब करने का ठेका लगातार जारी है, इसके पहले भी मुख्यमंत्री के पिताजी के उपर विवादित बयान देने के आरोप में माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने की कार्यवाही हो चुकी है।
विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल पुरे विश्व में अपनी कार्य प्रणाली देश, धर्म, संस्कृति व सेवा सुरक्षा संस्कार को लेकर कार्य करता है। त्याग, तपस्या व सर्मपण के कारण ही अभी तक देश में लाखों गौ वंश को कटने लाखों बेटियों को लव जिहाद के चंगुल से बचाने का कार्य बजरंग दल कर रहा है। लाखों हिन्दुओं को धर्मांतरित होने से बचाया जा रहा है। तो वही लाखों हिन्दु समाज का घर वापसी का काम लगातार जारी है। बजरंग दल के जिला संयोजक घनश्याम नाग ने बताया की यही भगवाधारी हिन्दु समाज व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्षों से संघर्षरत श्रीराम जन्म भूमि को मुक्ति दिलाने व रामसेतु को देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से बचाया।
बाबा अमरनाथ यात्रा को आतंकवादियो के कब्जे से मुक्ति दिलाने का काम भी यही भगवाधारी ने किया है। व देश में जेहादी मानसिकता से संघर्ष किया जा रहा है लाखों विद्यालयों व हजारों सेवा केन्द्रों को देश के उनवंचित क्षेत्रों में किया गया जहा कांग्रेस 75 वर्षों में भी नहीं पहुंच सकी।छत्तीसगढ़ प्रदेश के कवर्धा जिले में भगवा झण्डा का अपमान के विरुद्ध लड़ेl और वर्तमान में गौ तस्कर, लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण के खिलाफ लगातार लड़ रहे lहिन्दू समाज से अपील है, ऐसे किसी बयान से प्रभावित ना हो भगवा का धारण निरंतर करे ।
जिन्हें लगता है हिंदू समाज भगवा धारण नहीं कर सकता, उन्हें इटली की ओर रुख करने की अत्यंत आवश्यकता हैlऔर उन्हें यह बता दूँ की यह भरत का देश भारत, और राम का ननिहाल और उनके पुत्रो का राज्य कौशल अर्थात् छत्तीसगढ़ हैlऔर बजरंगी को वसूली बाज कहने से पूर्व इडी छापे मे मिले करोड़ो रुपए आपके प्रशासनिक अधिकारी आई ए एस सौम्या के क्या संबंध है और कहा से यह वसूल हुए इसका जवाब जनता को दे । जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप ने बताया विहिप लगातार मेडिकल कैंप,वृद्ध आश्रम, सेवा संस्था,वनवासी क्षेत्रों मे संस्कार विद्यालय जैसे समाज हितो के लिए वर्षो से संचालित रहा है l3 पुतले एक साथ जलाये गये, भूपेश मुर्दाबाद के नारे, देश का बल बजरंगदल, हिन्दू समाज जिंदाबाद के नारे लगाए गए । यह रहे उपस्थित प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी,जिला मंत्री हरि साहू, सह मंत्री होमेश राठौर, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र प्रमुख, बजरंगदल विभाग संयोन्जक कमलेश विश्वकर्मा,जिला संयोजक घनश्याम नाग,जिला सह संयोजक खीरेंद्र दास,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी,जिला अखाड़ा प्रमुख विक्रांत नाग,नगर अध्यक्ष पवन राजपूत,उपाध्यक्ष गगन यादव,बस्तर प्रखंड नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला,मंत्री सिकंदर कश्यप, नगर मंत्री शिवा नाग,नगर प्रचार सुमित गुप्ता,गौ रक्षा शंकर मौर्य,मंत्री विष्णु ठाकुर, सह मंत्री नितेश सेठिया, गौरव ठाकुर,व प्रेम शर्मा, नगरनार प्रखंड संयोजक राहुल साहू, नगर सहसंयोजक भवानी चौहान, गौ रक्षा योगेश ठाकुर, सह सुदेश बजरंगी व रवि नेताम,नगर साप्ताहिक मिलन सन्नी रैली, सह अभिषेक साहू व लोचन सोनी,नगर सह सुरक्षा लक्की बसवानी,अध्यक्ष सुंदर कश्यप,वार्ड मंत्री अमन धीवर,महेंद्र बाज,थानू सेठिया,निहाल साव,शुभम राव,सुबिलाल बघेल,हालेंद्र नागे,विवेक सोनवानी, खिलेश, हेमंत,रवि दुबे, संदीप पांडे, अरुण नेताम, बिट्टू कावरे ,बलदेव सिंह बघेल ,महेंद्र बघेल अनुसंगिक संगठन भाजयुमो, धर्म जागरण के पदाधिकारी व सेकड़ो की संख्या में हिन्दू समाज उपस्थित था l
बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल का स्कूल प्रांगण में भव्य स्वागत
जगदलपुर :- बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वेर बघेल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलपुटी की 26 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत साईकिलें वितरित की गईं। बघेल ने एक छात्रा से सामन्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। सही जवाब मिलने उन्होंने छात्रा को पुरसस्कृत किया। इस अवसर पर बघेल ने कहा कि जब तक आप सीखेंगे, तब तक आप का विकास होता रहेगा। यदि आप अपने ऊपर विश्वास रखते हैं, तो आप हर बाधा पार कर सकते हैं। सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन उन सपनों को साकार करने के लिए कार्य नहीं करना बुरी बात है। प्राचार्य एवं सरपंच ने स्कूल की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन एवं रंगमंच हेतु 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। छात्राओं की समस्या को देखते हुए एक सायकल स्टैंड बनवाने की भी घोषणा की।
संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक बघेल ने कहा कि सभी छात्रों को भी अपने जीवन में लक्ष्य का निर्धारण करना और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहना चाहिए। तभी वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, संघर्ष करना पड़ता है और असफलताओं के दौर से भी गुजरना पड़ता है। बहुत कम लोग होते हैं, जिन्हें बिना मेहनत और संघर्ष के मंजिल मिल जाती है। हर किसी के पास अपना सामर्थ्य होता है। कोई छात्र पढ़ाई में अव्वल रहता है, तो कोई खेल, डांस आदि में आगे रहता है। जरूरी नहीं कि आप भी अपनी क्लास में 95 फीसदी अंक लाओ, तभी आपका भविष्य संवरेगा। बल्कि जरूरी यह है कि आप अपने अंदर की काबिलियत को समझें और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसे पाने के लिए खूब प्रयास करें।
दूर होगी पानी की किल्लत
बेलपुटी अटारगुड़ा पारा की महिलाओं ने पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक बघेल ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत दूरभाष से बोरखनन करने हेतु अवगत कराया तत्काल कल ही गाडी लगाकर पारा की समस्याओं से निराकरण कर निजात दिलाने की बात कही। इस दौरान सरपंच नवल राम कश्यप, सरपंच मालती भारती, गोमती पटेल, एसएमडीसी कमल नेताम, दयाराम फरसू राम, जितेंद्र तिवारी, अमित पाल, मोहन बघेल, तुलसीराम ठाकुर, राजेश कुमार, संतोष पाणिग्रही, जयंती ठाकुर, महेंद्र ठाकुर एवं छात्र छात्राएं ग्रामवासी उपस्थित थे।
सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष, सामाजिक न्याय अधिकारिता सचिव व महारजिस्ट्रार से मिला माहरा समाज प्रतिनिधि मंडल
जगदलपुर आरक्षण की सुविधा से वंचित माहरा समाज के लोगों को भी जल्द ही आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाया है।सांसद श्री बैज की अगुवाई में माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सचिव अंजलि भावारा एवं भारत के महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण के साथ माहरा समाज के आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस मसले को सरकार के समक्ष रखेंगे।ज्ञात हो की माहरा समाज के आरक्षण का मामला भारत सरकार के महा रजिष्ट्रार के पास से कई बार खारिज हो चुका था। लेकिन पिछले दिनों बस्तर सांसद दीपक बैज एवं माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखा था। आज उसी का परिणाम है कि महारजिष्ट्रार व अनुसूचित जाति आयोग से अनुमोदित होकर प्रकरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पास विभागीय प्रक्रिया में है। इस सहयोग के लिए अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, महारजिष्ट्रार मृत्युंजय कुमार को समाज एवं श्री बैज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मसले को लेकर सांसद दीपक बैज जल्द ही समाजिक न्याय मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष शामू कश्यप, माहरा समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र नागवंशी, गिरीश कश्यप, लैखन बघेल एवं रामकुमार नागुल उपस्थित थे।
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नगरनार में जल्द बनाने हेतु दिया जाएगा ज्ञापन कि जाएगी पैदल मार्च– संतोष बाफना
2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का ले संकल्प – सुरेश गुप्ता
जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय जगदलपुर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता की तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के 4 साल महिला दुष्कर्म में नंबर वन,महिलाओं पर अत्याचार,दलितों पर अत्याचार, बिजली की कीमतों में नंबर वन जैसे अनेकों घटनाएं छत्तीसगढ़ में व्याप्त है। सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। बाफना ने कहा 26 दिसंबर को नगरनार में बनने वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के देरी को लेकर पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा 2023 छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है।भाजपा पार्षदों को अपने वार्डों में स्थानीय मुद्दे पर जोर देने की बात कही।नगर निगम की लचर व्यवस्था को लेकर भाजपा नगर मंडल आक्रमक रुख अपनाएं। जिला उपाध्यक्ष श्रीधर ओझा ने कहा 25 दिसंबर अटल जी का जन्मदिन है एवं उस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम भी है। सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने मन की बात सुनने एवं अटल जी का जन्मदिन भव्य रूप से मनाने का आग्रह बूथ स्तर पर किया गया। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से आग्रह किया अपनी सक्रियता पार्टी के लिए बनाए रखें। कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहें। भाजपा के कार्यकर्ताओं से जनता अपेक्षा रख रही है इसे हमें ही पूरी क्षमता के साथ पूरा करना है और कांग्रेस की सरकार को 2023 मे उखाड़ फेंकना है। आलोक अवस्थी ने कहा भाजपा पार्षदों को आक्रमक होने की जरूरत है, विपक्ष की भूमिका आने वाले समय में नगर निगम जगदलपुर में दिखेगी। कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यन सिंह आर्य ने किया। कार्य समिति की बैठक में मुख्य रूप से दीप्ति पांडे, ललिता बघेल, अविनाश श्रीवास्तव, आशुतोष पाल, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, राकेश तिवारी, राजपाल कसेर, शशि नाथ पाठक, रामकुमार मंडावी, मोतीराम बघेल, राजपाल कसेर, विक्रम सिंह यादव, मनोज ठाकुर, दिलीप झा,कमल पटवा,डी. के.नाग,रूपेश कुमार जैन, संतोष बाजपेई, प्रेम कुमार यादव,खलील खान,कौशिक शुक्ला, किशोर महावर, लक्ष्मी कश्यप, कुसुम परिहार,माहेश्वरी ठाकुर,मीना विश्वकर्मा,गीता नाग,नीलम यादव, धनवती प्रजापति, ममता राणा, मंजुला ध्रुव, दयावती देवांगन,सुधा मिश्रा,रोशन झा, रितेश सोनी, हरीश पारेख, गणेश काले, परेश ताती, पवन कुमार, शैलेश कुमार, योगेश सिंह ठाकुर, योगेश शुक्ला, अभय दीक्षित, विमल प्रसाद पानी ग्राही, शेखर शर्मा, अनिल लुक्कड़, राजेंद्री महाराणा, श्वेता गुप्ता, ढाकेश्वरी पांडे, ममता पोटाई, त्रिवेणी रंधारी, रमन कुमार ठाकुर, नारायणी, सतीश बाजपेई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोरोना संक्रमण काल में इन बहनों ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
संस्थागत प्रसव, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर समय सेवाभाव से तत्पर रहती हैं मितानिन बहनें
जगदलपुर :- ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत एवं जनसंवाद मितानिन सम्मेलन में संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि मितानिन बहनों की सेवा भावना नमन करने योग्य है। कोरोना संक्रमण काल में जब पूरा देश घरों में बंद हो गया था, तब भी हमारी मितानिन बहनें घर – घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं।उन्होंने कहा कि हमारी मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिन रात काम करती हैं।
संस्थागत प्रसव से लेकर घर – घर जाकर सर्वे करने का काम हमारी बहनें करती हैं। इनकी सेवाओं का कोई मोल नहीं है। हमारी सरकार मितानिन बहनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है, जो जल्द ही पूरी होगी।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य धरमू राम मंडावी, उप सरपंच नियानार शिवेंदु झा, सुशीला झा, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, डॉ. महेश नाग, एस नीला, मनोज पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, दिलीप दीवान, प्रेम सुंदरी, श्यामवती, लवलीना, उर्मिला, पूनम देवांगन, कुलेश्वरी, पुरुषोत्तम, रिनी, चुम्बेश्वरी पाण्डेय, चित्ररेखा, लिमबती, तिलेश्वरी, सीमा पटेल समेत ब्लाक की समस्त मितानिनें उपस्थित थीं।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कराया अपराध दर्ज 295 A व 153 A के तहत अपराध दर्ज,सोशल मीडिया ग्रुप में लगातार हिन्दू विरोधी लेख लिख रहा था आरोपी आईटी एक्ट भी लगेगा
बालोद :- जिला के कोचेरा निवासी प्रदीप हिरवानी पिता मकुंद राम हिरवानी को आज हिंदू सनतान धर्म के खिलाफ व हिन्दू देवताओं के ऊपर अभद्र व अमर्यादित लेख सोशल मीडिया में लिखकर प्रसारित करने के मामले में बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,व व्यापारी संघ के कड़े विरोध के बाद आज आरोपी प्रदीप हिरवानी के खिलाफ 295A/153A के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिला किया गया । मुरारी साहित्य समिति वाट्सएप ग्रुप में कल देर शाम को प्रदीप हिरवानी ने प्रभु श्री राम व सीता माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद हिंदू संगठन विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता व हिंदू धर्म के लोग काफी आक्रोशित थे तथा इस मामले को लेकर सुबह से ही थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की बात पर अड़े थे।
इस मामले के सोशल मीडिया में हिन्दू संगठन के विरोध के बाद देर रात ही प्रदीप हिरवानी को गुरुर पुलिस ने अपने हिरासत में में रख लिया था ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इस विषय पर गुरुर विहिप अध्यक्ष लोकेश साहू व अन्य सदस्यों ने लिखित शिकायत थाने में दी उसके बाद अपराध दर्ज किया गया इस प्रकार के देवी देवताओं के ऊपर टिप्पणी से गुरुर के व्यापारियों में भी नराजगी देखा गया वे भी हिंदू संगठनों के साथ थाने पहुंचे थे।
आज इस मामले को लेकर पूरे बालोद जिला के अंदर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया आज गुरुर थाने में गुरुर विहिप अध्यक्ष लोकेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू,मंत्री रेखराज साहू, उपाध्यक्ष नुरसिंह साहू, सह-मंत्री चौलेश देशमुख ,बजरंग दल संयोजक तेजेन्द्र गंजीर,पूनमचंद साहू,रेखमणी साहू,सोनू देवदास,अंशुमान मिश्रा,संदीप साहू,बंटी गोपाल,लेखमणि साहू सहित हिंदूवादी नेता नंदकिशोर शर्मा,कौशल साहू, व्यापारी संघ से अजय पारख सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र भाषा व लेख कतई बर्दाश्त नही विधर्मी अपने विचारों को अपने तक रखे,सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर करोड़ो हिंदुओ के विश्वास व भावनाओ को आहत करने का अधिकार किसी को नही,कानून ने अपना काम किया व धर्मसेवको ने अपना कर्तव्य निर्वहन किया ऐसे धर्मविरोधियो का विरोध आगे भी जारी रहेगा :- बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विहिप बालोद जिला
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बी.एस.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक .1 दल्ली राजहरा के 1995 बैच के पूर्व छात्रों का पुर्नमिलन समारोह मनाया गया एक ऐसा भावुक क्षण जिसकी कल्पना से ही मन सिहर उठता है ऐसा ही पल दल्ली राजहरा के बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1 के 1995 कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने 27 वर्षों के बाद एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी पुरानी स्मृतियों को जीने का प्रयास किया दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर को छात्र छात्रा सिटीजन क्लब राजहरा में एकत्र हुए।
उस पूर्वमिलन समारोह मे 1995 बैच के लगभग 40 छात्र-छात्राएं जो देश-विदेश के विभिन्न हिस्सो में अपने व्यवसाय में रोजगार से अमूल्य समय निकाल कर अपनी पुरानी यादों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया ऐसे वक्त पर उन्होंने कोई भी कसर नहीं छोड़ी की उन्हें एहसास हो कि वह आज से 27 साल पूर्व अपने जीवन को इसी तरह जिया करते थे उन्होंने स्कूल ड्रेस से लेकर अपने गुरुजनों को भी इस कार्यक्रम में शामिल कर पुरानी यादों को जीवंत किया एवं स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर यादों को संजोने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से आमंत्रित उस समय के शिक्षको ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया । सभी अतिथियों ने अपने संबोधन मे अपने पुराने दिनों को याद किया सभी छात्रों एवं आमंत्रित शिक्षको ने अपने पुराने विद्यालय का भ्रमण किया एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं छात्र छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुनः ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का संकल्प लें नम आंखों से अपने वर्तमान स्थान पर लौट गए ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कल 19 दिसम्बर 2022 को सभी जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथी साम 05 बजे हितकसा डेम के ठेका श्रमिको के चल रहे हड़ताल स्थल दल्ली माइंस के गेट क्रमांक 01 के पास पंडाल पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए और फिर बाइक रैली के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंग चौक पुराना बाजार पहुंच कर शहीद वीर नारायण सिंग जी के मूर्ति पर फूल माल्या, गुलाल, अगरबत्ती अर्पण कर।
इंकलाब जिंदाबाद … जन मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद… 19 दिसम्बर शहादत दिवस अमर रहे… शहीद वीर नारायण को लाल सलाम… शहीद शंकर गुहा नियोगी को लाल सलाम…के नारो के साथ श्रधांजलि दिया गया और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सचिव बसन्त रावटे ने अपनी बात रखी… इस रैली में जन मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों साथी उपस्थित थे…
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें