City Media - Page 939 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 939

मन की बात कार्यक्रम संपन्न

0

भानूप्रतापपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था रविवार को सुबह 11:00 बजे दुर्गकोंदल के भाजपा कार्यालय में की गई थी।मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से प्रदेश संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ पवन साय, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व महापौर किरण सिंह देव, पूर्व विधायक लछु राम कश्यप, जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता विशेष रुप से उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत में अब राकेट बनाने का मौका मिल रहा है स्पेस को प्राइवेट सेक्टर में खोले जाने के बाद युवाओं के लिए सपने भी साकार हो रहे हैं। भारत स्पेस के सेक्टर में अपनी सफलता अपने पड़ोसी देशों मे साझा कर रहें है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भोजराज नाग,पिलम नरेटी,रूप सिंह मंडावी,राजाराम तोडेम,संग्राम सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

संसदीय सचिव जैन ने ताकत झोंकी डोर- टू-डोर कैंपेन में

0
  • संबलपुर सामाजिक संगठनों के साथ लगातार बैठकों का दौर भी
  • चुनावी सभा में मंत्री लखमा, अनिला भेंड़िया और विधायकों ने भाजपा को लिया आड़ेहाथ


कांकेर इस जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
शनिवार को जैन ने डोर- टू- डोर प्रचार कर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए वोट मांगा। संबलपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों व घरों में मतदाताओं से आगामी पांच दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जैन सामाजिक संगठनों व विभिन्न संघों के साथ लगातार बैठकें भी कर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने मंडी प्रांगण में हमाल संघ से जुड़े हमालों के साथ बैठक की। स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। इस दौरान उनके साथ कृष्णा टेकाम, पीयूष सोनी, बबला सुनील पाढ़ी, नरेश ढेलड़िया, मोहन लाल गोगड़, गौरव चोपड़ा, रानू बोथरा, रितेश संचेती, नदीम खान, नवीन गुणधर, संतोष बरड़िया, गोपाल राठी, जीवन बुरड़, दिलीप बुरड़, नारायणदास राठी, संतोष गोगड़, स्वरूप चोपड़ा, निर्मल लोढ़ा, लाभचंद जैन, राकेश बुरड़, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, युवक कांग्रेस नेता सुशील मौर्य, आशीष मिश्रा, तुलाराम कश्यप, अल्ताफ खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे ।


आमसभा में उमड़ा जनसैलाब
देर शाम संबलपुर बस स्टैंड परिसर में जैन ने स्थानीय नेताओं के सहयोग से आमसभा का आयोजन किया। इसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा था। सैकड़ों स्थानीय लोग देर रात तक नेताओं का भाषण सुनते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी बातों का समर्थन करते रहे। लोग बीच- बीच में कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे। सभा में सभी समाजों व सं संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने नेताओं को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।घों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने नेताओं को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।
स्व. मनोज मंडावी के सपनों को पूरा करने के लिए मांगा वोट

सभा के दौरान मंत्री कवासी लखमा, अनिला भेंड़िया तथा विधायकों ने भाजपा को जमकर आड़ेहाथ लिया। भाजपा प्रत्याशी के कथित अनाचार मामले में आरोपित होने समेत भाजपा शासनकाल की खामियों को उजागर करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए और स्व. मनोज मंडावी के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की। क्षेत्र के प्रचार से लौटी श्रीमती मंडावी ने अपने स्व. पति के सपनों को पूरा करने, क्षेत्र विकास के लिए महिलाओं, युवकों व लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की। मंच पर खड़े होकर उन्होंने जन समूह का अभिवादन किया। एकत्रित लोगों ने वोट देने की अपील पर करतल ध्वनि से स्वागत करते मनोज मंडावी अमर रहे, सावित्री मंडावी जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना समर्थन जताया। देर रात संबलपुर से लगे ब्लॉक व तहसील मुख्यालय भानुप्रतापपुर पहुंचकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सामाजिक बंधुओं की बैठक लेकर उनसे समर्थन मांगा।

धान चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे

0

आज दिनांक 26.11.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 21.11.2022 को संगिता गेण्ड्रे के घर के सामने ग्राम रूदा मे कोठार बनाकर हार्वेस्टर से सरोना धाना मिंजाई कर रखे थे, जिसे 21,22/11/2022 के मध्य रात्रि कोई अज्ञात चोर चार कट्टा सरोना धान को चोरी कर ले गया है,

तथा संदेही आर्यन गेण्डे एवं प्रवीण कुर्रे के द्वारा चोरी करने का शंका जाहिर पर अप0क्र0- 377/2022 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के संदेही आर्यन गेण्डेª एवं प्रवीण कुर्रे को मौके पर जाकर पुछताछ कर गवाहो के समक्ष धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने घटना दिनांक 22/11/2022 के रात्रि प्रार्थी तोमन लाल टंडन के खलिहान मे रखे खुला सरोना धान चार कट्टा को चोरी कर कोठार के बगल मे बेदराम टंडन के सुने मकान मे छुपा कर रखना बताये है। आरोपीयो के निशांदेही पर चार कट्टा सरोना धान वजनी एक क्वींटल 35 किलो किमती 3375 रूपया को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, प्रकरण के आरोपीयान आर्यन गेण्डेª पिता स्व. देवेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्रमांक 01 रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 02. प्रवीण कुमार कुर्रे उर्फ तुलु कुर्रे पिता खोजलाल कुर्रे उम्र 18 साल साकिन वार्ड क्रं. 08 रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) को आज दिनांक 26.11.2022 के क्रमशः 15ः30, 15ः40 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, के नेतृत्व मे आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल मशरूका बरामदगी मे सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, का विशेष योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी :- 01. आर्यन गेण्डे पिता स्व. देवेन्द्र गेण्ड्रे उम्र 19 साल साकिनवार्ड क्रमांक 01 रूदा थाना।गुण्डरदेही जिला बालोद
02. प्रविण कुमार कुर्रे उर्फ तुलु कुर्रे पिता खोजलाल कुर्रे उम्र 18 साल साकिन वार्ड क्रं. 08 रूदा थाना गुण्डरदेही जिलाबालोद (छ0ग0)बरामद मशरूका – चार कट्टा सरोना धान वजनी एक क्वींटल 35 किलो किमती 3375 रूपया

राजहरा पुलिस द्वारा ग्राम रजही में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया

0
  • थाना राजहरा अतंर्गत ग्राम रजही के अंधे कत्ल का खुलासा।
  • प्रकरण में मृतक कामता प्रसाद की हत्या का पर्दाफाष।
  • प्रकरण में संलिप्त दो आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
  • हत्या के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना राजहरा ,साइबर सेल, डाग स्क्वाड का रहा महत्वपूर्ण योगदान।
  • एक आरोपी पूर्व में हत्या के प्रकार

दिनांक 23.11.2022 को सुबह 10ः30 बजे शत्रुहन लाल पिता देवलाल रावटे साकिन ग्राम रजही थाना राजहरा के द्वारा सूचना मिला कि ग्राम रजही डेम के पास सडक से लगे खेत में कामता प्रसाद पिता शत्रुहन लाल रावटे उम्र 27 जाति हल्बा निवासी ग्राम रजही का शव है, जिसके चहेरा पर खून के निशान हैं। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के द्वारा मृतक कामता प्रसाद रावटे के शव के आसपास घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात् अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी राजहरा एवं हमराह स्टॉफ एवं साइबर सेल टीम , डाग स्क्वाड टीम, फारेंसिक टीम की मौजूदगी में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

निरीक्षक बाद थाना राजहरा में मर्ग क्रमांक 49/2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के द्वारा थाना राजहरा एवं साइबर सेल से एक विशेष टीम बना कर हत्या के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देषित किया गया था। टीम द्वारा गांव रजही जाकर मृतक कामता प्रसाद के संबध मे जानकारी प्राप्त किया गया। मृतक कामता प्रसाद रावटे मिस्त्री का काम करता था घटना दिनांक को दल्लीराजहरा काम पर गया था। शाम काम से वापस अपने ग्राम रजही लौट रहा था तो रास्ते में रजही डेम के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी हत्या कर उसकी लाष वही खार में फेंक दिया गया था। टीम द्वारा ग्रामिणो ,मृतक के परिजनो से मृतक के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया । महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने संदेह के आधार पर दो संदेही रूमन लाल भूआर्य एवं बालक राम बाका ग्राम रजही निवासी जो गांव में नही थे को कुरूभाट के पास घेराबंदी कर पकडकर दोनो संदेहियो से थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनो संदेही पुलिस को घटना कि कोई जानकारी नही होना बताया । तकनीकी साक्ष्य के अधार पर दो संदेही रूमन लाल भूआर्य एवं बालक राम बाका को कडाई से पूछताछ करने पर उक्त घटना कारित करना बताया आरोपी बालक राम बाका ने अपने कथन में बताया कि मृतक वह उसका पडोसी था उसके साथ काम पर जाता था तो उसके घर आना जाना था जिससे आरोपी अपनी पत्नि को लेकर उसपर शक करता था। जिसके कारण पुर्व में भी मृतक के साथ वाद-विवाद हुआ था। जिस कारण आरोपी बालक राम बाका ने मृतक कामता प्रसाद रावटे को मारने का योजना बनाने लगा। आरोपी बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भूआर्य गाम ककरेल निवासी जो पूर्व में हत्या के प्रकरण में 7 साल सजा काट चुका है। घटना दिनांक को बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भूआर्य को फोन कर अपने घर बुलाया दोनो शराब पीये शराब पीने के बाद ग्राम पथर्राटोला से ग्राम रजही जाने वाले मार्ग पर दोनो पेड के नीचे छीप कर मृतक कामता प्रसाद रावटे के आने का इंतेजार कर रहे थें। घटना दिनांक 22.11.2022 के करीबन शाम 05ः30 बजे लगभग मृतक कामता प्रसाद रावटे को आते देख आरोपी बालक राम बाका ने उसे रोका रोकने के बाद उससे लडाई करने लगा उसके बाद रूमन लाल भूआर्य पीछे से मृतक को पकड कर दोनों मिलकर मृतक को पटक दिये और मारपीट करने लगे दोनो मिलकर मृतक के गले को गमछे व रस्सी से दबाकर उसकी हत्या कर उसका मोबाईल सेट लेकर फरार हो गये। घटना के दूसरे दिन मृतक के मोबाईल को कुसुमकसा के दुकान पर लॉक खोलने दिए दुकानदार द्वारा बिना बिल लॉक नही खोलना बोलने पर दोनो आरोपी वापस देषी शराब दुकान गये शराब पी कर जंगल की ओर लुकछीप कर रह रहे थे। जिसे टीम द्वारा पकडकर थाना राजहरा लाया गया। जिस पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक -425/22, धारा -302,34 भादवि कायम कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। अंधे कत्ल को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना राजहरा निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक श्री दिलेष्वर चंद्रवंषी, उनि श्री अमित तिवारी ,सउनि सूरज साहू, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, राहुल मनहरे, पुरन देवांगन ,विपिन गुप्ता , मिथलेष यादव, थाना राजहरा से आरक्षक संजय चेलक, भुनेष्वर यादव, धमेन्द्र सेन ,सुमन देवहारी की विषेष योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गिरफ्तार आरोपियों का नाम,पता-

  1. बालक राम बाका पिता शोभाराम बाका उम्र 38 वर्ष साकिन ग्राम रजही थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)
  2. रूमन लाल भूआर्य पिता श्रीराम भूआर्य जाति हल्बा उम्र 35 साल साकिन झंडा पारा ग्राम ककरेल थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)

विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से मांदलापाल में खुला नवीन धान खरीदी केंद्र

0

भानपुरी – छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने बस्तर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मांदलापाल में नवीन धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। ग्राम मांदलापाल में नवीन धान खरीदी केन्द्र के खोले जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने विधायक चंदन कश्यप के प्रयासों की सराहना की। इन किसानों का कहना है कि यहां धान खरीदी केन्द्र के खुलने से अब उन्हें धान बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक ने मांदलापाल नवीन धान खरीदी केन्द्र में पहुंचकर विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी। इस मौके पर विधायक कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के सुविधाओं को लेकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रयत्नशील है। किसानों को इस बार धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। इस बार नारायणपुर विधानसभा में कुल धान खरीदी केन्द्र बढ़ाये गये है जिससे की किसानों उसका लाभ मिल सके। विधायक ने यह भी कहा कि सभी सोसायटी प्रबंधकों को भी शासन द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी व किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है।

इस दौरान मांदलापाल सरपंच फकीर कश्यप, सरपंच कुंगारपाल शंकर कश्यप अंचल बाजपाई, श्याम सुन्दर पांडे, राजमान मौर्य, सोमारु बघेल, जाईत पटेल, रैतू कश्यप, लखेशर ठाकुर, सोनशिंग कश्यप,बबलू बघेल,पूरन मौर्य, रघुनाथ, हीरालाल, कृष्णा ठाकुर जेटू कोर्राम, संतु बघेल, डमरू कश्यप घस्सू बघेल, चिंता यादव, ज्ञानप्रकाश, पुरन कश्यप अमीर भारती सामु कश्यप, सत्यकांत कश्यप सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी लेम्पश स्टाप ग्रामीण जन किसान भाई आदि लोग उपस्थित थे

भारतीय संविधान दिवस पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर को याद कर माल्यार्पण किया

0

भानपुरी – विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत राजपुर के शासकीय प्राथमिक शाला राजपुर डोंगरीगुड़ा स्कूल पारा में 26 नवम्बर संविधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमे समस्त छात्र-छात्राओं शिक्षक गण पंच सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों के साथ भारतीय संविधान दिवस दीप प्रज्वलित कर डॉ. भीम राव अम्बेडकर को याद कर माल्यार्पण कर के शपथ लिया गया

“हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्त्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा इसके समस्त नागरिकों को

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,
प्रतिष्ठा और अवसर की समता
प्राप्त कराने के लिये तथा उन सब में
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता
तथा अखंडता सुनिश्चित करने वाली
बंधुता बढ़ाने के लिये

दृढ़ संकल्पित होकर अपनी इस संविधान सभा में आज दिनांक 26 नवंबर, 1949 ई. को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

26 नवम्बर भारतीय संविधान दिवस के सपथ ग्रहण में ग्राम पंचायत राजपुर से सरपंच बैशाखू राम कश्यप, विधायक प्रतिनिधि डमरू राम मौर्य, आदिवासी समाज अध्यक्ष राजपुर जयराम भारती, प्राथमिक शाला राजपुर स्कूल पारा के शिक्षक मनमोहन पैकरा एवम युवा अध्यक्ष विजय कश्यप, युवा उपाध्यक्ष धरम मौर्य और मुन्नाराम कश्यप, गोन्चु राम कश्यप, रैतू राम, बुधराम एवम समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11 वां स्थापना दिवस

0

जगदलपुर – बस्तर धाकड क्षत्रिय राजपूत समाज का 11 वां स्थापना दिवस ग्राम कोलचूर शिवन्नागुड़ा में मनाया गया । सर्वप्रथम विशाल शोभायात्रा समाज का ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन भगवान श्रीरामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इस दौरान उनके स्वागत में नन्हे-मुन्ने बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुति कर कार्यक्रम को शोभायमान प्रदान किया कमल चंद भंजदेव ने एक विशाल सभा को संबोधित किया

उन्होंने कहा कि धाकड़ समाज बस्तर का सबसे पुराना समाज है जिसके संरक्षक स्वयं महाराजा जी हैं इस नाते वे नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया एवं संगठित रहकर बुजुर्गों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर समाज हित के लिए कार्य करते रहने का संदेश दिया इस दौरान उप संरक्षक मंगल सिंह ,पारस ठाकुर निलेश ठाकुर करनसिंह ठाकुर श्रीमति शुसिला ठाकुर जगत सिंह सिकंदर सिंह विक्रम सिंह राहुल ठाकुर बाल सिंह कवल सिंह कल्याण ठाकुर तरुण ठाकुर नरेंद्र ठाकुर सुरेंद्र ठाकुर अज ब ठाकुर इंदु जोगेश्वर ठाकुर महेंद्र ठाकुर पदम सिंह महिपाल सिंह ठाकुर एवं समाज के सभी महिला पुरुष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

भानूप्रतापपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए

0
  • ब्रह्मानंद नेताम भारी मतों से जीतेंगे –विक्रम उसेंडी
  • भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के प्रचार पर निकले सांसद मोहन मंडावी

भानुप्रतापपुर – भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे शनिवार को प्रचार करने दुर्गकोण्दल के साप्ताहिक बाजार मे पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी,सांसद मोहन मंडावी, पूर्व महापौर किरण सिंह देव, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर की उपस्थिति मे धुआँधार प्रचार एवं नुक्कड़ सभा भी किया गया।भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ सभाओं के साथ घर-घर दस्तक देकर एक एक वोट के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।


पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी ने कहा भानुप्रतापपुर उप चुनाव में पूरे दमखम से भाजपा प्रचार प्रसार में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर की समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव समर्पित रही है।जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने का अपील करता हूँ।
सांसद मोहन मंडावी ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुशासन और विकास के लिए छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर की जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष पर वोट करके विजय श्री दिलाएगी।
पूर्व महापौर किरण देव ने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 4 साल पहले जो झूठ का मकड़ जाल बुना था अब वह उसमे बुरी तरह उलझ गई है और जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है मुख्य मंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के आरक्षण के मामले में सुनियोजित तरीके से जो कृत्य किया है जो धोखा दिया है। इसका जवाब भानु प्रताप उपचुनाव पर भाजपा के पक्ष पर जनता वोट करेगी।
नुक्कड़ सभा का संचालन नरेंद्र बेसरे ने किया।
इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा,राजेश श्रीवास्तव,अंकुर सेठीया,अशीम राय,अमृत नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर के रण में बस्तर के यंग टाइगर की दहाड़

0

बस्तर सांसद दीपक बैज का सघन जनसंपर्क

कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट के उपचुनाव में बस्तर के यंग टाइगर सांसद दीपक बैज ने मैदानी मोर्चा सम्हाल लिया है। सड़क से लेकर संसद तक बस्तर और छत्तीसगढ़ के हक की आवाज बुलंद करने वाले दीपक बैज आदिवासी समाज के हित में लगातार सक्रिय हैं और उन्होंने मामूली मात्रात्मक त्रुटि के कारण हक से वंचित आदिवासियों को उनका हक दिलाया है।

आदिवासी कुल दीपक सांसद बैज का आदिवासी समाज में व्यापक प्रभाव तो स्वाभाविक रूप से है ही, वे सभी समाज में पैठ रखते हैं क्योंकि वे सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। जनता के हित की राजनीति करते हैं। छत्तीसगढ़ के हित की राजनीति करते हैं। वे संसद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के प्रवक्ता हैं और उनकी मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के हक की बात करते हैं। पूरा बस्तर संभाग उनकी जुझारू और सौम्य राजनीति का कायम है।

आज भानुप्रतापपुर के ग्राम बागडोंगरी में जनता को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंडावी के पक्ष में माहौल बनाया। उपचुनाव के लिहाज से यह जोन चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम का प्रभार क्षेत्र है। दीपक और बेंजाम की जोड़ी समूचे बस्तर संभाग में लोकप्रियता की मिसाल मानी जाती है। बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष शेखर ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा, रामब्रिज ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर, विमल सलाम, भंवर लाल मौर्य, शेख वसीम गोल्डी उपस्थित रहे।

ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग के इंजीनियरों की अजब करतूत

0
  • पहले बिजली पोलों को अंदर कर खड़ा किया स्ट्रक्चर, अब कर रहे हैं पोल शिफ्टिंग की मांग
  • नगरनार में बाजार सौंदर्यीकरण के नाम पर आरईएस का कारनामा

अर्जुन झा

नगरनार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के इंजीनियरों ने नगरनार में अजब गजब खेल किया है। पहले इन इंजीनियरों ने विद्युत कंपनी की हाई टेंशन लाइन के पोलों के बीच दुकानों का ढांचा खड़ा कर दिया और अब विभाग के अधिकारी पोल शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। विभाग के इंजीनियरों की इस कारगुजारी को देख ग्रामीण भी हैरान हैं। बस्तर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नगरनार में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ने ऐसा गुल खिलाया है, जिसे देख ग्रामीण भौचक्क हैं। नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सामुदायिक विकास मद से नगरनार के बाजार स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम पंचायत नगरनार को कई करोड़ रु. दिए थे। इस राशि से बाजार में करीब 25 दुकानें, शेड, प्लेटफार्म, नाली निर्माण, परिसर का सीमेंटीकरण आदि कार्य कराने थे। नाली, दुकान व शेड निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को दी गई थी। विभाग ने काम एक ठेकेदार को सौंप दिया। कहने को तो इस विभाग में जानकार इंजीनियर पदस्थ हैं, लेकिन इन इंजीनियरों ने ऐसा गुल खिलाया है कि नगरनार के अनपढ़ और कम पढ़े लिखे ग्रामीण भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ( आरईएस ) के काम को देख विभाग के इंजीनियरों की खिल्ली उड़ाने लगे हैं। दरअसल इस विभाग के इंजीनियरों ने काम ही ऐसा किया है कि वे लोगों की हंसी के पात्र बन रहे हैं। ऊपर से विभाग के कार्यपालन यंत्री देवांगन की दलील भी बड़ी अजीब है। उनका कहना है कि विभाग के सब इंजीनियर और एसडीओ ने निर्माण के लिए तैयार किए गए ले आउट की जानकारी उन्हें नहीं दी थी, वरना ऐसी गलती नहीं होती। आरईएस के इंजीनियरों ने बाजार स्थल पर दुकानों के निर्माण के लिए बिजली पोलों के चारों ओर ढांचा खड़ा कर दिया। दुकानें लगभग आधी बनकर तैयार हो चुकी हैं। दीवारें खड़ी हो चुकी हैं। बिजली पोल दुकान के बीचोंबीच खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं निर्माणाधीन दुकानों के ऊपर से हाइ टेंशन लाइन के तार भी गुजरे हुए हैं। इन तारों पर हर समय तेज करंट प्रवाहित होती रहती है। आरईएस के अधिकारियों और ठेकेदार ने इन बिंदुओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए 25 दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया। अभी दुकानों की छत ढलाई, प्लास्टर और दुकानों की भूतल वाली सतह के भराव एवं सीमेंट, बजरी, गिट्टी डालकर कांक्रीटिंग करने का काम बाकी है। ज्यादातर काम हो जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी नींद से नहीं जागे। उनकी नींद तब टूटी, जब ग्रामीणों ने आवाज उठानी शुरू की। अधिकारी अब यह दलील देने लगे हैं कि समय रहते सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा। विद्युत कंपनी से पोल और तारों की शिफ्टिंग के लिए पत्र व्यवहार किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री देवांगन से जब यह पूछा गया कि ले आउट जारी करते समय बिजली खंभा और तारों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया, उनका कहना था कि विभाग के सब इंजीनियर और एसडीओ की देखरेख में काम हुआ है, ले आउट भी उन्होंने ही जारी किया था। जब उनसे यह पूछा गया कि एक वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते क्या आपने उन्हें सुपरविजन नहीं दिया, इसका वे कोई जवाब नहीं दे पाए। बहरहाल ग्रामीण विभाग के इंजीनियरों की इस लापरवाही का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी काम पूरा ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।नहीं लगा पाए शेड भी बाजार स्थल पर शेड वाली दुकानें भी बनाई जानी थीं, लेकिन शेड के नाम पर महज लोहे की रॉड और पाइप लगाकर ढांचा भर खड़ा कर दिया गया है। लंबे समय से उन पर शेड नहीं लगाया जा सका है। लोहे की रॉड और पाइप जंग लगकर सड़ने लगे हैं। इससे नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन के धन का अपव्यय और दुरूपयोग ही हो रहा है।

नाली निर्माण भी बेतरतीब

नगरनार के बाजार स्थल पर दुकानों से निकलने वाले वेस्टेज, गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी बड़े ही बेतरतीब ढंग से कराया गया है। नालियों का निर्माण कराते समय चढ़ाव और ढलान का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से गंदगी और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों में कचरा फंसा पड़ा है। कचरा आगे बह नहीं पा रहा है। इसे लेकर भी नगरनार के ग्रामीण विरोध दर्ज करा चुके हैं।

गुल खिला रही है ये तिकड़ी

बाजार के विभिन्न भागों में सीमेंट, कांक्रीट की छत वाली तथा शेड वाली दुकानों, नालियों, प्लेटफार्म के निर्माण तथा परिसर के सीमेंटीकरण में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों, सरपंच व ठेकेदार की तिकड़ी मिलकर इन कार्यों में धन की बंदरबांट का गुल खिला रही है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करा रहा है। सरपंच ठेकेदार के हिमायती बनकर सब कुछ देखते हुए भी खामोश हैं। वहीं आरईएस के अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है और अभी भी हो रहा है। नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से सामुदायिक विकास के नाम दी गई रकम की बंदरबांट करने में यह तिकड़ी लगी हुई है।कर रहे हैं पोल शिफ्टिंग की पहल ले आउट सब इंजीनियर और एसडीओ ने तैयार किया था, इस बारे में मुझे अवगत नहीं कराया गया, दुकानें बनाने में लापरवाही हुई है। पोल शिफ्टिंग के लिए पहल की जा रही है-डीपी देवांगन कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग बस्तर

MOST POPULAR

HOT NEWS