City Media - Page 938 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 938

पंद्रह साल के शासन में जनता को सिर्फ झांसा देती रही भाजपा

0
  • भानुप्रतापपुर के गांव में बस्तर सांसद दीपक बैज और मंत्री अनिला भेंड़िया ने भाजपा को धोया
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्कृष्ट कार्यों का ब्यौरा रखा जनता के सामने

कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में मंत्री अनिला भेंड़िया ने एक जनसभा में भाजपा की जमकर बखिया उधेड़ी। बैज ने भाजपा को झांसा देने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 15 साल तक राज किया और पूरे शासनकाल में वह जनता को सिर्फ झांसा देती रही। मंत्री अनिला भेंड़िया ने भाजपा को महिला व किसान विरोधी करार दिया ।

सांसद दीपक बैज और मंत्री अनिला भेंड़िया ने रविवार की देर रात भानुप्रतापपुर के ग्राम हवरकोंदल में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इन दोनों वरिष्ठ आदिवासी जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान भाजपा पर जमकर शब्द बाण चलाए। सांसद दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी का वास्तविक नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि भारतीय झांसा पार्टी होना चाहिए था। क्योंकि इस पार्टी का काम ही जनता को झांसा देकर सत्ता पर काबिज होना है। झूठे वादे करना, सब्जबाग दिखाना भाजपा की रीत है। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पंद्रह साल तक शासन किया, लेकिन उसने जनता के हित में कुछ भी नहीं किया। चुनावी वादों पर भी इस पार्टी के नेताओं ने अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। देश को आजादी दिलाने से लेकर आजाद भारत को विकास पथ पर अग्रसर करने का काम कांग्रेस ने किया। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने सारे चुनावी वादे पूरे कर दिखाए हैं। भूपेश बघेल सरकार की अनेक योजनाओं का डंका पूरे देश में बज रहा है। छत्तीसगढ़ आज चहुमुखी विकास कर रहा है। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय साबित हो रहा है। श्री बैज ने कहा कि भाजपा के पंद्रह साल और कांग्रेस के करीब चार साल के कार्यों का तुलना करें और कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को विजयी बनाएं। मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों के साथ अन्याय करती आई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान विरोधी फैसले लिए। इसके खिलाफ किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। बीसियों आंदोलनकारी किसानों की जान चली गई, लेकिन मोदी सरकार को किसानों पर थोड़ी सी भी दया नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं होता और ना ही यह पार्टी सरकार में रहते हुए महिलाओं के हित में कोई काम करती है। महंगाई ने महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ दिया है। पढ़े लिखे युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। आदिवासियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। भेंड़िया ने भाजपा को सबक सिखाने तथा कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की।

जिला नहीं तो वोट नहीं” दुकानों में लगे फ्लेक्स

0
  • लोकल व्हाट्सएप ग्रुप में ट्रेंड कर रहा जिले का मुद्दा

भानुप्रतापपुर नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में “जिला नहीं तो वोट नहीं” का बैनर और पॉम्फ्लेट लटक रहा है। एक बार फिर भानुप्रतापपुर को जिला बनाने का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। विगत कई वर्षों से जिले की बांट जोहता भानुप्रतापपुर और यहाँ के निवासियों को उम्मीद है कि उप चुनाव में मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की घोषणा करेंगे। आगामी दिनों में उप चुनाव प्रचार हेतु सीएम के भानुप्रतापपुर आगमन पर पुनः जिला बनाने की मांग की जाएगी। जिले मांग करते हुए नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में “जिला नहीं तो वोट नहीं” के बैनर और पॉम्फ्लेट लगाए हैं। इसके जरिए भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लोग सरकार को यह बताना चाह रहे हैं कि यदि इस बार भानुप्रतापपुर को जिला नहीं बनाया गया तो वे अपना मत नहीं देंगे।

ज्ञात हो कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हुए 4 उप चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भी कांग्रेस जीत के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर जनता जिले की मांग लेकर सरकार से नाराज भी चल रही ही। दिवंगत स्व. मनोज मण्डावी के द्वारा किये वादे को अब तक सरकार ने पूरा नहीं किया है। वहीं उप चुनाव ने उमकी धर्मपत्नी को विधायक हेतु कांग्रेस ने प्रत्याशी भी बनाया है। लेकिन क्षेत्र के लोगों की एक ही प्रमुख जिले की मांग है जिसके लिए ही वे कांग्रेस को समर्थन देंगे। क्षेत्र के ग्रामीणों को भी जिले से काफी आशाएं बनी हुई है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

सांसद दीपक बैज कर रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी का धुआंधार प्रचार

0
  • भानुप्रतापपुर विस सीट के चुनावी दंगल में बस्तर के शेर की दहाड़
  • कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी के पक्ष में कर रहे हैं चुनावी सभाएं


कांकेर बस्तर के शेर के रूप में पहचान बना चुके बस्तर के सांसद दीपक बैज भानुप्रतापपुर के चुनावी दंगल में जमकर दहाड़ रहे हैं। वे जहां भाजपा की पोल खोल रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं को सामने रख कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान की अपील क्षेत्रवासियों से कर रहे हैं। बैज क्षेत्र के गांव गांव में सभाएं कर माहौल को कांग्रेसमय बनाने में लगे हुए हैं।
कड़कड़ाती ठंड के बीच भानुप्रतापपुर क्षेत्र में चुनावी गर्माहट महसूस की जा रही है।

बस्तर संभाग के कई दिग्गज कांग्रेस नेता इस चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बस्तर का शेर कहे जाने वाले सांसद दीपक बैज भी यहां भाजपा के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं। उनकी दहाड़ से कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बन रहा है तथा विपक्षी दल भाजपा के लिए नित नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। वे रोजाना क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क कर चुनावी सभाएं ले रहे हैं। बैज कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जिताने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। एक चुनावी सभा में सांसद दीपक बैज ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी का स्मरण करते हुए कहा कि भाई मनोज मंडावी जुझारू और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। वे हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए, क्षेत्रवासियों का दुख – दर्द दूर करने के लिए और यहां की समस्याएं दूर करने के लिए बिना थके एवं बिना रुके अनवरत काम करते थे। होनी को कोई नहीं टाल सकता। अच्छे इंसान को भगवान को भी अच्छे लगते हैं। शायद इसीलिए भगवान ने उन्हें अपने पास बुला लिया। लेकिन उनके अधूरे कार्यों, अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने एवं उनके सपनों को साकार करने और भानुप्रतापपुर के विकास को रफ्तार देने के लिए कांग्रेस ने उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया है। बैज ने कहा कि निश्चित रूप तौर पर आप सभी के आशीर्वाद से विधानसभा में चुनकर जाएंगी। श्रीमती मंडावी आपके अरमानों को जरूर पूरा करेंगी। सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री बड़े ही संवेदनशील हैं। वे प्रदेश की जनता की भलाई के लिए जमकर परिश्रम कर रहे हैं, जनहितैषी योजनाएं लागू कर छत्तीसगढ़वासियों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
भाजपा पर बोला हमला
केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों को महंगाई की आग में झोंक दिया है। आटा, दाल, चावल, तेल, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल व अन्य सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। गरीबों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। केंद्र सरकार रेलवे, हवाई सेवा समेत तमाम सरकारी उपक्रमों को बेचती जा रही है। बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसान, आदिवासी विरोधी फैसले केंद्र की भाजपा सरकार ले रही है। Uबैज ने इस उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को जिताएं।

संसदीय सचिव जैन ने भिलाई चरौदा महापौर के साथ जैतखंब की पूजा कर समाज से मांगा समर्थन

0
  • बाबा गुरु घासीदास के संदेश मनके- मनके एक समान का किया उदघोष

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने रविवार को कांकेर जिला के संबलपुर में भिलाई – चरौदा के महापौर निर्मल कोशले के साथ जैतखंब की पूजा की।
संबलपुर के सतनामी पारा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज का काफी मान बढ़ाया है। समाज के प्रत्येक विधायक को या तो कैबिनेट में स्थान दिया गया है या फिर कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्री जैन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनके- मनके एक समान का जो संदेश दिया था, उसे मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी पूरा कर रहे हैं।

भानुप्रतापपुर के विधायक रहे स्वर्गीय मनोज मंडावी के सपनों को साकार करने के लिए श्रीमती सावित्री मंडावी को जिताने की अपील की। वहीं भिलाई- चरौदा महापौर निर्मल कोशले ने अपनी सामान्य पृष्ठभूमि को रेखांकित करते कहा कि वे आज इस जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के द्वारा सम्मान देने के कारण हैं। कोशले ने कहा कि आगामी चुनाव में समाज के द्वारा डाला जाने वाला एक- एक वोट स्वर्गीय मनोज मंडावी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने क्षेत्र हित में अनेक कार्य किए। अमृत संचेती व गौरव चोपड़ा (गोल्डी) एवं समाज के वरिष्ठजनों ने भी संबोधन दिया।
इस दौरान सतनामी समाज के अध्यक्ष विकास जोशी, महेश बंजारे, कृष्णा टेकाम, अमित चंदेल, संजय सोनवानी, गौकरण, कमल सोनवानी, देवलाल बारले, लोकेन्द्र, मनीष बंजारे, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, अल्ताफ खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना गया :–धुर्वे

0

रविवार (27/11/2022) को भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान दुर्गुकोंदल मंडल अंतर्गत लोस्तर शक्ति केंद्र के बूथ लोहत्तर के ग्राम सोना- डीही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मन की बात का 95वां संस्करण कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों की उपस्थिति में देखा गया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को देखने के लिए प्रमुख रूप से विरेंद्र देहारी- शक्ति केंद्र प्रभारी लोहत्तर,मनीष झा मण्डल अध्यक्ष डौंडी,दिनेश अग्रवाल पूर्व विधायक प्रतिनिधि डौंडी ,विक्रम धुर्वे जिलाध्यक्ष, अनु. जनजातीय मोर्चा, बालोद,जयेश ठाकुर – जिला मंत्री जिला – बालोद,रामलाल दीवान बी.एल.2,प्यारे लाल – ग्राम पटेल
अजय चौहान, मण्डल महामंत्री डौंडी,शिवनाथ दिवान-बूथ अध्यक्ष, सविता बाई, मेहत्तर दिवान, ग्राम पटेल,श्रवण देहारी नंदू राम नाईक, खिलेन्द्री देहारी
उपस्थित रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सटोरिया एंव सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करने वाले वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

0


पुलिस द्वारा आरोपियो से कुल 2920 रकम की गई जप्त
थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में सट्टा लिखाने वाले आदतन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। थाना क्षेत्र में सट्टा एंव आबकारी पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा की जा रही कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेत्त्व में टीम गठित कर सट्टा एंव शराब पर ताबतोड़ कार्यवाही की जा रही है।

मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र में सट्टा लिखाने वाले ग्राम मोहदीपाठ निवासी तेजराम सिन्हा पिता थनवार सिन्हा उम्र 31 वर्ष एंव हुलेश्वर प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 42 वर्ष के द्वारा आये दिन सट्टा लिखने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी जिसे मुखीबर की सूचना पर दबीश देकर दोनो आरोपियो को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया। आरोपी तेजराम सिन्हा से 2340 रू एंव आरोपी हुलेश्वर प्रसाद साहू से 580 रू कुल रकम 2920 रू को जप्त किया गया। दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर 4 क जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अर्जुन्दा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन करने वाले थाना अण्डा क्षेत्र के ग्राम निकुम निवासी भूरू उर्फ शीतल यादव पिता अशोक यादव उम्र 37 वर्ष एंव अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम बघेली निवासी दुलार पिता बंशी लाल उम्र 52 वर्ष को आज दिनांक 26.11.2022 को शराब का सेवन कर नशे के हालत में लड़खड़ाते हुये चल रहा था जिसे मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। दोनो आरोपी को शराब सेवन करने का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया।शराब सेवन करना पाये जाने से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि आत्माराम धनेलिया, आरक्षक भूपतदास मानिकपुरी, बनवाली साहू, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, बलदेव महावीर, नेमसिहं निषाद का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा मनाया गया अंग दान दिवस

0

जगदलपुर – हर साल 27 नवंबर को देश में भारतीय अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।अंगदान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक करना और डेड बॉडी को स्वास्थ्य सेवा और मानव जाति में किए गए निस्वार्थ योगदान को पहचानना है साथ ही मानवता में हमारे विश्वास को फिर से स्थापित करना है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब आफ जगदलपुर द्वारा जगदलपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें क्लब की अध्यक्षा उषा गोदी एवं सचिव ममता राणा सहित इनरव्हील क्लब के सदस्य उपस्थित थे ।

गुजरात के रण में जावेद दिखा रहे हैं दम, डोर टू डोर कर रहे कैंपेन

0
  • बस्तर के युवा नेता अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं जावेद खान


जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। उन्हें धंधुका विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।
जावेद खान अपने प्रभार के गांव, शहरों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। खान ने क्षेत्र के रानपुर कस्बे में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। पूरी ताकत लगाकर वे स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे ठेले खोमचों वालों से भी मिलकर उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

शानदार अंदाज में अपनी बात रखकर खान लोगों के दिलों में अच्छी छाप छोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की विफलताओं और भाजपा की नफरती राजनीति को जनता के सामने रखकर जावेद खान मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। रानपुर-धंधुका विधानसभा क्षेत्र के रानपुर के पोलिंग बूथों, व्यवसायिक क्षेत्र, सब्जी मार्केट और मुख्य सड़कों पर रानपुर की स्थानीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जावेद खान डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी हरपाल सिंह चुड़ासना के लिए वोट मांग रहे हैं।जावेद ने चुनाव प्रचार की जानकारी देते हुऐ बताया कि उन्हें चुनाव प्रचार और विधानसभा पोलिंग बूथ प्रभारी के रूप में धंधुका विधानसभा क्षेत्र के रानपुर कस्बे की जिम्मेदारी भारतीय युवा कांग्रेस ने सौपी है। सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने उन्होंने रानपुर में पूरी ताकत झोक दी है।इस सीट पर गुजरात युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह चुड़ासना को पार्टी ने टिकट दी है। युवा चेहरे को देख क्षेत्र की जनता भी हरपाल के पक्ष में वोट करने पूरा मन बना चुकी है। जावेद ने बताया वे जहां भी जा रहे हैं, वहां गुजरात में 27 साल के कुशासन के खिलाफ मतदान करने और छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में भी कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील लोगों से कर रहे हैं। खान गुजरात के फर्जी विकास माडल की पोल खोलते हुए राज्य को असल विकास की ओर ले जाने पर जोर दे रहे हैं। मतदाताओं में भी कांग्रेस के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। गुजरात के मतदाता कह रहे हैं छत्तीसगढ़ कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत गुजरात को भी है। जावेद खान ने बताया कि छ्ग सरकार की गौधन न्याय योजना की गूंज गुजरात में भी सुनाई पड़ रही है। गुजरात के लोग कह रहे हैं कि गौमाता की ऐसी सेवा देश में कहीं नहीं होती, जैसी सेवा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के बनने के बाद देखी जा रही है। गुजरात के मतदाता भी भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राम वनगमन पथ और माता कौशल्या के धाम की गुजरात में बड़ी चर्चा है। वहीं छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने को सुशासन की निशानी बता रहे हैं गुजराती।

पदयात्रा में शामिल हुए राजीव शर्मा

0
  • बाबा साहेब की जन्मभूमि महू में कांग्रेस नेताओं ने लगाए पौधे


जगदलपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा दल बल के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्रीगण व कांग्रेस के पदाधिकारी श्री गांधी की पदयात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश पहुंचे थे। वे इंद्रावती समेत छ्ग की सात प्रमुख नदियों का जल और मिट्टी लेकर गए थे। संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मस्थल महू (मप्र) में पौधरोपण किया गया। पौधेरोपण में छत्तीसगढ़ की मिट्टी और पानी का उपयोग किया गया।यात्रा मप्र के खरगोन जिले के ग्राम मोटक्का से मनिहारपुर, उमरिया चौकी, मैयापुर धाम, बलवाड़ा, महू, राउ, राजवाड़ा होती हुई इंदौर पहुंची।

पद यात्रा में राजीव शर्मा के साथ अवधेश गौतम, बलराम मौर्य, सत्तार अली भी शामिल हुए। राजीव शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी भाईचारा एवं अमन शांति व सौहाद्र का संदेश देने के उद्देश्य से निकली भारत जोड़ो पदयात्रा ग्राम मोटक्का में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन प्रातः 6 बजे आरंभ हुई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पहले अंग्रेजों के लिए काम किया, अब देश को धर्म के नाम पर तोड़ने का प्रयास कर रहै हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नेहरू, इंदिरा गांधी ने देश का विकास करने में कोई कसर नही छोड़ी, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने सिर्फ देश को तोड़ने का काम किया है कभी धर्म के नाम पर कभी बुलडोजर के नाम पर। राहुल गांधी की पदयात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यात्रा के जरिए कांग्रेस भाजपा के कुशासन को भी लोगों तक पहुंचा रही है। राजीव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनमानस में आक्रोश है।

विधायक रेखचंद की सभाओं में भूपेश बघेल से जुड़े नारों की धूम

0
  • भूपेश है तो भरोसा है, कका है तो कल है जैसे नारों की गूंज
  • भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में संसदीय सचिव जैन के भाषण के बीच युवाओं के जोश का जलवा


कांकेर। जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए स्टार प्रचारक साबित हो रहे हैं। उनकी चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े नारे जमकर लगते हैं। ‘ भूपेश है, तो भरोसा है ‘ और ‘ कका है, तो कल है ‘ जैसे नारे जैन की सभाओं में लग रहे हैं। युवाओं का जोश बार बार उफान मारने लगता है। जैन क्षेत्र के संबलपुर में अपनी टीम के साथ मोर्चा सम्हाले हुए हैं।


भानुप्रतापपुर का उप चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भानुप्रतापपुर की जंग में डटे हुए हैं। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन इन्हीं नेताओं में से एक हैं। जैन क्षेत्र के संबलपुर कस्बे में अपनी युवा टीम के साथ मोर्चे पर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। वे घर घर दस्तक देकर माता बहनों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत में भागीदार बनने की अपील करने के साथ ही गांवों में चुनावी सभाएं भी ले रहे हैं। जैन अपने जोशीले और ओजस्वी भाषण से समा बांध देते हैं। उन्हें सुनने खासी भीड़ उमड़ पड़ती है। भीड़ में युवाओं, महिलाओं और ऐसे विद्यार्थियों, जो पहली बार मतदान करने वाले हैं, उनकी तादाद ज्यादा रहती है। जैन के भाषण के बीच महिलाएं और युवा जहां भूपेश है तो भरोसा है का नारा बुलंद करते हैं, वहीं नए मतदाता विद्यार्थी कका है तो कल है का नारा लगाते हैं। युवाओं और नए मतदाताओं का कहना है कि कका ( भूपेश बघेल ) हैं, तब तक हमारा कल यानि भविष्य सुरक्षित है। जैन भी मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और सभी वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जनमानस के बीच रखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं। उनके भाषण के बीच युवाओं का जोश देखते ही बनता है। क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं के बीच जैन का अलग ही क्रेज बन गया है।
साध रहे हैं समाजों को भी
संसदीय सचिव रेखचंद जैन सभी समाजों, मजदूर व युवा संगठनों को भी साधने में लगे हुए हैं। वे विभिन्न जातीय समाजों तथा संघ संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। पदाधिकारी भी कांग्रेस का साथ देने का भरोसा दिला रहे हैं। जैन समाज, माहेश्वरी समाज, सतनामी समाज, हमाल संघ के पदाधिकारियों के साथ रेखचंद जैन बैठकें कर चुके हैं। माना जा रहा है कि श्री जैन की ये कोशिशें कांग्रेस को इस चुनाव में जरूत कामयाब बनाएंगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS