गुंडरदेही नगर पंचायत जो विगत कई माह से भाजपा और कांग्रेस के बीच नाक की लड़ाई बनी हुई थी। दोनों राष्ट्रीय दल साख बचाने प्रयासरत थे। जिस पर भारतीय ने पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास पूर्व जिलाध्यक्ष लेख राम साहू पूर्व विधायकगण आरके राय वीरेंद्र कुमार साहू निरंतर निगाह बनाए हुए थे और उस दिशा में लगातार काम कर रहे थे ।जिसमें आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों ने भाजपा की लाज बचाई। भले ही नगर पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा के पार्षदों ने नाराज़गी के चलते साथ दिया हो परंतु उनको हवा भरने का काम स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने किया था। मतदान से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी गुंडरदेही मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने भाजपा के पक्ष में वर्तमान संख्या से अधिक मत मिलने की बात कही थी, जो मतदान के पश्चात सही साबित हुआ। भाजपा खेमें में जहां मंडलों से लेकर जिला तक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे वहीं कांग्रेस में स्थानीय व पूर्व में सक्रिय चेहरे भी नदारद रहे मतदान के पश्चात दुष्यंत सोनवानी ने उच्चपदाधिकारियों,रणनीतिकारों कार्यकर्ताओं सहित समस्त पार्षदों और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए विधायक सहित ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू को नगर में विकास कार्य बाधित करने के संदर्भ में भ्रम फैलाने पर आगाह किया ।दुष्यंत सोनवानी ने बताया कि स्थानीय विधायक द्वारा अपने कार्यक्रमों में घोषणा की गई जिन्हें वे राज्य शासन से प्राप्त अधोसंरचना मद में कराना चाहते हैं जिसे स्थानीय पार्षदों द्वारा खारिज कर प्रस्ताव पारित नहीं किया जा रहा है, साथ ही 14वे वित्त की राशि केंद्र से प्राप्त राशि है जिसके खर्च करने का योजना बनाने का अधिकार नगरी निकाय के पार्षदों को है उस पर विधायक द्वारा दखल देना पूर्ण रूप से अनुचित है। माननीय विधायक जी को गुंडरदेही में किसी भी प्रकार का विकास कार्य कराना है तो प्रस्ताव बनवा कर स्वयं के प्रयास से राज्य से राशि लाकर कराएं अपने विधायक निधि से कराय अधोसंरचना की राशि पर निगाह ना डालें । अधोसंरचना मद की राशि सभी नगरीय निकायों को समान रूप से प्राप्त होने वाली राशि है जिसमें स्थानीय विधायकों का कोई प्रयास सम्मिलित नहीं होता। कांग्रेस के घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी जिन्हें आज तक फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई ,उल्टा गुंडरदेही नगर पंचायत में बेरोजगारों के साथ छल किया गया ,पार्षदों के विरोध के बाद भी सप्ताहिक बाजार में गुमटी लगाकर गुपचुप तरीके से नगर पंचायत गुंडरदेही के पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बेच दिया गया हैं। कांग्रेस की सरकार ने बेरोजगारों सहित सभी वर्गों को छलने का काम कर रही।
संसदीय सचिव जैन ने संबलपुर में तेज किया जनसंपर्क अभियान
- घर- घर जाकर रेखचंद जैन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांग रहे हैं
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतदान तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। सोमवार को जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबलपुर पंचायत क्षेत्र में घर- घर जाकर जनसंपर्क किया। जैन की प्रभावी शैली से प्रेरित हो पचासों युवा और बुजुर्ग उनके साथ प्रचार अभियान में शामिल हो गए।

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार अभियान तेज करते संसदीय सचिव जैन ने सोमवार की शाम संबलपुर के हल्बापारा, चांदनी चौक, गड़रिया पारा, ब्राह्मणपारा, शांतिपारा व अन्य भागों के घरों में जाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान अनेक लोगों ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी द्वारा कराए गए कार्यों को याद किया और कांग्रेस को वोट देने के लिए आश्वस्त किया। जैन ने कहा कि कांग्रेस ही सबके सुख दुख में सहभागी बनती आई है। भानुप्रतापपुर क्षेत्र, बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ और देश का समग्र विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस राज्य को तेजी विकास पथ पर आगे बढ़ा रही है। राज्य की जनता के कल्याण के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर भूपेश बघेल के हाथ को मजबूत करें।
ये भी रहे रेखचंद जैन के साथ
जनसंपर्क के दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ गौरव चोपड़ा (गोल्डी), रितेश संचेती, संबलपुर पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष रितेश मानिक, शीतेश रजक, देवेंद्र नेताम, नदीम खान, नारद लेड़िया, रमेश ठाकुर, रूपेंद्र साहू, संतोष साहू, जगदलपुर शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, सुशील मौर्य, अल्ताफ खान, जाहिद खान, बलिराम नाग, रीका कर्मा, मुन्नालाल कश्यप, सुलो कश्यप, पार्षद सूर्या पानी, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।
हत्या एवं अपहरण के प्रकरण में थे दोनों कैदी बालोद जेल में निरूद्व।
- बालोद जेल सें फरार दोनों कैदी को बालोद पुलिस को पकडने में मिली सफलता।
दोनो आरोपियो की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना अर्जुन्दा, थाना डौण्डी लोहारा की रही विशेष भूमिका। दिनांक 26.11.2022 को रात्रि 08ः00 बजे जिला जेल बालोद से सूचना मिला कि बालोद जेल से दो कैदी जेल की दिवार फांद कर फरार हो गये है कि सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो एवं साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर दोनो फरार कैदी को पकड़ने रवाना किया गया।


टीम द्वारा बालोद जेल जाकर घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर फरार कैदी 1.विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्व था। 2. शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा जो अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में बालोद जेल में निरूद्व था वह दिनांक 26.11.2022 के शाम 07ः00 बजे करीबन बालोद जेल के दिवार फांद कर वहां से फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा तत्काल कई टीम बनाकर रवाना किया गया। एक टीम जेल के पीछे जाने वाले रास्ते की सघन चेकिंग किया गया। समस्त थाना/चौकी को अलर्ट किया गया और उनके द्वारा रोड पर एमसीपी लगाकर समस्त आने जाने वाले वाहन को चेंक किया गया। टीम आरोपियो के गांव में उनके घर के आस पास जाकर ग्रामीण वेशभूषा में उनपर नजर बनाए हुए थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
फरार कैदी में विकास यादव दिनांक 27.11.2022 को सुबह 10ः00 बजे अपने गांव भालूकोन्हा के पास खेत खलिहान में लुक छिप रहा था, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी का धर दबोचा गया। दूसरा फरार कैदी षिव कुमार नेताम उर्फ मोनू जो आज दिनांक 28.11.2022 को ग्राम कामता के खेत खलिहान में लुक छिप कर था जिसे टीम द्वारा घेराबंदी का धर दबोचा गया। दोनो फरार कैदी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जेल के भीतर पूर्व से भागने का योजना बनाना बताया। दोनो अपने अपने गांव जाकर घर से पैसा लेकर बाहर राज्य जाने की फिराक में थें। जिसे टीम द्वारा काफी मेहनत कर बालोद जेल से फरार दोनो कैदी विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्व था। 2. षिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त दोनो फरार कैदी के गिरफ्तारी में समस्त थाना/चौकी प्रभारियो, स्टाफ एवं साइबर सेल टीम बालोद का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम ,पता-
- विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)
- शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी सूचना के 24 घंटे के भीतर गुण्डरदेही पुलिस के गिरफ्त मे
नाबालिग पिडिता को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर किया था दुष्कर्म। प्रकरण मे जोडी गई अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गुण्डरदेही क्षेत्रांतर्गत रहने वाले प्रार्थी ने दिनंाक 26.11.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की नबालिग पुत्री जिसकी उम्र 17 साल 07 माह है को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वैध संरक्षण की संरक्षता से अपहृत कर ले गया है।


प्रथम दृष्टया अपराध धारा 363 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 378/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर के द्वारा सायबर सेल बालोद से तकनीकी सहायत प्राप्त कर टीम गठित कर सउनि लता तिवारी, आर. शैलेन्द्र सिंह को ग्राम सिलदहा थाना पथरिया रवाना गिया गया जहौ से अपहृता को लोकेश निषाद के कब्जे से दिनांक 28.11.2022 के रात्रि 00ः30 बजे बरामद किया गया है, अपहृता से पुछताछ कथन पर आरोपी लोकेश निषाद के द्वारा अपहृता नबालिग है यह जानते हुए भी शादी कर पत्नि बनाकर रखने की प्रलोभन देकर दिनंाक 22.11.2021 से दिनांक सा22.11.2022 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, कि प्रकरण मे धारा 366, 376 (2) (ढ) भादवि,4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है। प्रकरण मे प्रार्थी द्वारा अपहृता का सक्षम अधिकारी से अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र पेश करने पर प्रकरण मे अपहृता अनुसूचित जनजाति का पाये जाने से प्रकरण मे धारा 3, (2) (ट -क) एससी/एसटी एक्ट जोडी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
प्रकरण के आरोपी से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये, प्रकरण के आरोपी लोकेश कुमार निषाद पिता अमरनाथ निषाद उम्र 21 साल साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली ( छ.ग.) को आज दिनंाक 28.11.2022 के 15ः00 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे व निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, के नेतृत्व मे आरोपी गिरफ्तारी व अपहृता के दस्तयाबी मे सउनि लता तिवारी, सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. सुनिल सिंह, आर. पंकज तारम का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी :-
लोकेश कुमार निषाद पिता अमरनाथ निषाद उम्र 21
साल साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली ( छ.ग.)

साहू और रजक समाज ने दिया कांग्रेस को खुला समर्थन
- संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बैठक में रखी मन की बात- समाजों के साथ बैठकी का सिलसिला जारी
जगदलपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उप चुनाव को लेकर विभिन्न समाजों के साथ बैठकी और समर्थन – आशीर्वाद मांगने का कांग्रेस का सिलसिला जारी है। रविवार शाम- रात्रि को इसी कड़ी में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने साहू एवं रजक समाज के स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों- सदस्यों से मुलाकात की। श्री जैन ने दोनों समाजों के लोगों को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। स्वर्गीय मनोज मंडावी के क्षेत्र विकास में योगदान को रेखांकित करते उन्होने उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने श्रीमती सावित्री मंडावी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

संसदीय सचिव ने उपस्थित सामाजिक जनों से कहा कि उनका एक वोट बस्तर के अन्य 11 विधायकों व कांग्रेस सांसद पड़ेगा। हम सभी मिलकर सावित्री भाभी के नेतृत्व में क्षेत्र विकास का कार्य करने का संकल्प लिया। उनके संबोधन के पश्चात रजक व साहू समाज ने खुलकर समर्थन देने की घोषणा की। रजक व साहू समाज ने भविष्य में भी पूर्ववत सहयोग मिलने की अपेक्षा की जिस पर श्री जैन ने उन्हें आश्वस्त किया। बैठकों के दौरान समाज जनों के साथ साहू समाज के अध्यक्ष रमेश सोनगेड़, तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा साहू, विजय साहू, रजक समाज के जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक, वीरेंद्र रजक, गौरव चोपड़ा (गोल्डी), रितेश संचेती, दिलीप बुरड़, सुधीर गुणधर, नदीम खान, सीतेश रजक, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी व अन्य मौजूद थे।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव
ग्राम पंचायत कोदापाखा एवं सुखई पंचायत में सघन दौरा कर क्षेत्र के लोगों से मिलकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने कहा की जिस तरह से स्व. मनोज मंडावी जी का जो अधूरा सपना था उसको पूरा करने के लिए और जो विकास की गति आई थी उसे निरंतर जारी रखते हुए हमें श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी को कांग्रेस के पक्ष में डालकर भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की

जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, पाली विधायक मोहित केरकेट्टा, नरोतम पढ़ोती, उषा तारम, सविता उइके, संतकुमारी मंडावी, रुमा राय, शिवन कुमेटी, मुन्नाराम सिन्हा, सामसाय दुग्गा, भरत सलाम, सित कुमार तारम, बिहारी लाल, कन्हैया, लखन, शिवप्रसाद, जवाहर पिद्दा, शैलेन्द्र दुग्गा, किशन लाल, कवल तारम, विधुर मतलम, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे
मनोज भाई के नक्शे कदम पर चलेंगी सावित्री मंडावी : बैज
- क्षेत्रवासियों के हक के लिए सरकार से लड़ते थे मनोज मंडावी
- भानुप्रतापपुर के गांडागौरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और सांसद दीपक बैज ने चुनावी सभा को किया संबोधित
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज तथा कांग्रेस के अनेक विधायक मैदान पर उतर चुके हैं। मरकाम और बैज ने ग्राम गांडागौरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि स्व. मनोज मंडावी जुझारू प्रकृति के और अपने क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित विधायक थे। जब मनोज मंडावी, मैं और मोहन मरकाम विधायक थे, तब हम लोगों ने मनोज भाई के तेवर देखे थे। विधानसभा में मंडावी की गर्जना हमेशा सुनाई देती थी। वे अपने क्षेत्र के गांवों की समस्याओं को दूर करवाने तथा जनता की मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार से भी लड़ पड़ते थे। वे आवाज उठाते थे कि मेरे क्षेत्र के गांवों में सड़कें, स्कूल, बिजली, पानी, अस्पताल की सुविधा नहीं है, कर्मचारी और शिक्षक नहीं हैं। मंडावी जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक चैन से नहीं बैठते थे। उनके इस जुझारूपन और अपनी जनता के प्रति समर्पण भाव के सभी विधायक कायल थे। उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी पर कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। हम पूरी यकीन के साथ कहते हैं कि सावित्री मंडावी मनोज भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए आप लोगों के हित में काम करेंगी। बैज ने जन समुदाय से सावित्री मंडावी को जिताकर मनोज मंडावी के अधूरे सपने को पूरा करने में योगदान देने की अपील की।
कांग्रेस सबकी हितैषी : मरकाम
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार सबकी हितैषी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना भेदभाव किए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास और सभी जाति समुदायों के कल्याण के लिए काम करते आ रहे हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं गैर कांग्रेस शासित राज्यों में भी लागू की जा रही हैं। श्री मरकाम ने मनोज मंडावी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी को विजयी बनाने की अपील लोगों से की। पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि यह पार्टी नफरत की राजनीति करती है। एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाकर राजनीतिक लाभ उठाना भाजपा की पुरानी फितरत है। इस पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है।
बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस की टीम
- नाबालिग से सामूहिक दुराचार और पीड़िता को देहव्यापार में झोंकने के मामले बनाए गए हैं आरोपी
- नेताम को भानुप्रतापपुर क्षेत्र में तलाश कर रही है पुलिस
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव में ऐन मतदान के पहले भाजपा के समक्ष बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम पर गैंगरेप के एक मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इस बीच भाजपाइयों ने पुलिस और भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ब्रम्हानंद नेताम तथा अन्य करीब बीस लोगों के खिलाफ झारखंड के जमशेदपुर के टेलको थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार करने तथा पीड़ित लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को बड़े ही जोरशोर से उठाया था। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने मामले में कांकेर के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नामांकन फार्म में खुद पर दर्ज आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाई है, इसलिए उनका नामांकन रद्द कर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया जाए और जानकारी छुपाने के आरोप में उनके खिलाफ जुर्म दर्ज कराया जाए। इन सबके बीच बीती शाम जमशेदपुर पुलिस की एक टीम श्री नेताम की गिरफ्तारी के लिए कांकेर पहुंच गई। झारखंड से आई पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। झारखंड पुलिस की टीम श्री नेताम को गिरफ्तार करने भानुप्रतापपुर गई हुई है।
भाजपाइयों ने की नारेबाजी
झारखंड पुलिस के रवैए के विरोध में भाजपा के लोग सड़क पर उतर आए। करीब दो सौ की संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता भानुप्रतापपुर में भूपेश बघेल सरकार एवं झारखंड पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते एक जगह जमा हो गए। ये कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा झारखंड पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ये लोग ब्रम्हा भैया ( ब्रम्हानंद नेताम ) तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं और जिंदाबाद के नारे भी बुलंद कर रहे थे। भाजपाइयों का कहना था कि भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में अपने प्रत्याशी की करारी हार की भनक लगने से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बौखला गई है और वह झारखंड सरकार के साथ साजिश रचकर भाजपा प्रत्याशी को फंसाने का उपक्रम कर रही है।
छ्ग – झारखंड सरकार की साजिश : कश्यप
इस पूरे प्रकरण में प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकारों ने मिलकर साजिश के तहत ब्रम्हानंद नेताम को फंसाने का काम किया है। श्री नेताम को न पूछताछ के लिए समन या नोटिस भेजा गया और न ही अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया गया। झारखंड की पुलिस लाव लश्कर के साथ सीधे उन्हें गिरफ्तार करने चली आई है। झारखंड पुलिस संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रही है। इस कदम का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचारों की जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं, जिससे विचलित होकर श्री सोरेन ब्रम्हानंद नेताम को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपने आकाओं के इशारे पर भाजपा को बदनाम करने पर तुली है। कांग्रेस चाहती है कि भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में उसके प्रत्याशी को वाक ओवर मिल जाए। लेकिन क्षेत्र के मतदाता ऐसा होने नहीं देंगे। मतदाता कांग्रेस को करारा जवाब देने को तैयार बैठे हैं।
महामाया श्रमिकों के साथ बीएसपी प्रबंधन कर रही है भेदभाव
खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (खदान )राजहरा खदान समूह भिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली राजहरा से मुलाकात कर उन्हें राजहरा खदान समूह प्रबंधन के अंतर्गत संचालित महामाया खदान में उत्पादन कार्य से सम्बंधित ठेकों में कार्यरत ऑपरेटर्स को अन्य ठेकों में कार्यरत ऑपरेटर्स के समकक्ष अति कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान करने तीसरी बार ज्ञापन सौंपा। खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम पी सिंग ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक खदान को पहला ज्ञापन सौंपकर लगभग 06 माह होने को है मगर आजतक ईस विषय पर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होना काफी खेदजनक है।


पूर्व में दिए ज्ञापनों के माध्यम से संघ ने महामाया खदान में उत्पादन कार्य से जुड़े ठेकों में कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स को राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों के उत्पादन कार्य के ठेकों में कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स की तरह अति कुशल श्रेणी के कामगार के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन देने की मांग की गयी थी। इस मुद्दे पर संघ के प्रतिनिधियों से मुख्य महाप्रबंधक खदान की चर्चा भी हुई थी जिसमें उन्होंने शीघ्र ही राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों के ठेकों में टिप्पर ऑपरेटर्स के लिए प्रचलित वेतन ढांचे की जानकारी लेकर संघ के इस वाजिब मांग के निराकरण हेतु आश्वासन दिया था ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
किन्तु आज लगभग 06 माह की अवधि गुजर जाने के बावजूद प्रबंधन की तरफ से किसी तरह का कोई भी सकारात्मक पहल होते नहीं दिख रही है जिससे महामाया में कार्यरत ऑपरेटर्स की नाराजगी बढ़ते जा रही है। और इससे प्रबंधन की भेदभाव की निती स्पष्ट दिखाई दे रही है।या फिर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए महामाया के श्रमिकों को कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि एक बात यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि खदान में जो छोटी गाडियां चलाते हैं उनको कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया जाता है और जो हैवी या बड़ी गाडियां चलाते हैं जो उत्पादन से जुड़ी है उनको अतिकुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया जाता है फिर भेदभाव सिर्फ महामाया के श्रमिकों के साथ क्यों किया जा रहा है? प्रबंधन के इस टाल-मटोल नीति से संघ को भी ऐतराज है और इस ज्ञापन के माध्यम से संघ मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष यह स्पष्ट करता है के अगर इस पत्र प्राप्ति के 15 कार्य दिवस के अंदर अगर प्रबंधन द्वारा महामाया के ऑपरेटर्स के इस वाजिब मांग को मानने अथवा पूरा करने हेतु किसी तरह की कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो मजबूरन संघ को श्रमिकों के हितार्थ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे जिससे होने वाले किसी भी नुकसान के लिए केवल और केवल महामाया खदान प्रबंधक/ महामाया खदान के एजेंट एवं राजहरा खदान समूह प्रबंधन के मुखिया होने के नाते आप ही जिम्मेदार होंगे। संघ कभी भी किसी तरह के काम बंद अथवा हड़ताल जैसे विकल्पों को अपनाने से पहले प्रबंधन से समुचित पत्र व्यवहार एवं हर स्तर पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है किन्तु खदान प्रबंधन की टाल-मटोल नीति के वजह से श्रमिकों को होने वाले नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । वर्तमान प्रकरण में भी संघ द्वारा इस समस्या के निराकरण हेतु प्रबंधन को पत्र एवं चर्चा करते हुए लगभग 06 माह का समय दिया जा चूका है किन्तु प्रबंधन द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं की गयी जो कि एक खेद का विषय है और प्रबंधन के शोषण नीति का परिचायक भी है

जिसका संघ पुरजोर विरोध करते हुए पुन: आपको स्मरण करवाता है कि अगर संघ द्वारा दिए गएसमयावधि के अंतर्गत प्रबंधन द्वारा समस्या का निराकरण कर दिया जाता है अथवा सही तरीके से किसी भी तरह की कोई सकारात्मक पहल की जाती है तो संघ इसका स्वागत करेगा अन्यथा कड़े कदम उठाने हेतु बाध्य होगा जिसकी पूरी जवाबदारी खदान प्रबंधन की ही होगी। यहां एक बात स्पष्ट करना जरूरी है कि आज राजहरा खदान समूह के सभी उत्पादन कार्य के ठेकों में कार्यरत श्रमिकों को पहले दिन से ही अतिकुशल श्रेणी का वेतन का भुगतान किया जाता है किन्तु सिर्फ महामाया के ग्रामीण श्रमिकों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे स्पष्ट है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। जबकि महामाया के श्रमिकों को सबसे ज्यादा दूरी तय करना होता है उसके बाद भी ईनका शोषण करना प्रबंधन की दोहरी नीति को दिखाता है। संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखनलाल चौधरी, महामाया से अशोक कुमार , रैन टेकाम,गायत्रो सोरी,सजीवन सिंहा, कुमार मंडावी उपस्थित थे। भवदीय। एम.पी. मुश्ताक अहमदसिंह जिला मंत्री अध्यक्ष (केंद्रीय)खदान मजदूर संघ भिलाई

छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप में हेड मास्टर निलंबित
जगदलपुर विकासखंड कोंडागांव की शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक हन्नूराम बघेल को छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में बघेल का मुख्यालय व कार्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय कोंडागांव रहेगा।
रानापाल शाला की छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने की शिकायत पीड़ित छात्राओं और उनके पालकों ने उच्च स्तर पर की थी। मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी ने कराई। जांच में आरोप सही पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप प्रमाणित होने पर संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक बघेल के कृत्य को सिविल सेवा आचरण अधिनियम के विपरीत पाया और उनके निलंबन की कार्रवाई की। प्रधान पाठक को बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधान पाठक को सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।












