City Media - Page 968 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 968

बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का किया धन्यवाद

0


दिनांक 22.10.2022 पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश सिंह राठौर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व एसडीओपी बालोद प्रतीक चर्तुवेदी के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 72 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 72 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।

कुल 72 नग मोबाईल किमती 7,50,000 रूपये (सात लाख पचास हजार) लगभग। पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 509 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी, इनफिनिक्स एन्ड्रायड मोबाईल फोन को टेªस कर दीगर राज्य बिहार एवं अन्य जिलों रायपुर ,कांकेर , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,खैरागढ़ छुईखदान गड़ई से उसे रिकवर किया गया। जिसमे 72 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 22.10.2022 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 72 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 437 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।


गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। और बालोद पुलिस के Facebook Page – Balod Police CG (https://www.facebook.com/profile.php?id=100084291996671) से जुड़ कर साइबर क्राईम जागरूकता अभियान में शामिल होकर स्वयं एंव दूसरो को भी साइबर ठगी व अपराध से बचने जागरूक करने अपील किया गया।
गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी ] उनि श्री अमित तिवारी , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक विवेक शाही आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक योगेश पटेल , आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेश गेडाम ,आरक्षक राहुल गजपाल ,आरक्षक च्नद्रशेखर यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

CSCS अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन पर नगर में हर्ष व्याप्त

0

दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा नगर का होनहार क्रिकेट खिलाड़ी समर्पित ठाकुर का चयन कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के लिए छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीम में हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की अंडर 19 टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे।

ज्ञात हो कि समर्पित ठाकुर भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई व राजहरा माइंस राजहरा की टीम से खेलते हैं वर्तमान में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई में कक्षा 12 वी में अध्यनरत हैं और बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करते वे अच्छे तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं और कोच राजा गोपालन, राजा बनर्जी, परमजीत सिंह, मोहन दास, गोपाल राव, सुरेश रेड्डी, आनंद माधव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऐश्वर्य मौर्य, विवेक मसीह से समय समय पर क्रिकेट के गुर सीखते हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एलआईसी एजेंट व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर व अनिता ठाकुर के छोटे पुत्र हैं।

उनके CSCS अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन पर नगर में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री मीडिया सचिव विवेक मसीह, संस्कार ठाकुर,चार्ली वर्गीस, विनोद मिश्रा,ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक सिंह, साजू जोसेफ, एम एल साहू,रामाधीन प्रसाद, जिला सयु महामंत्री विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस, पार्षद सोनी मनोज पिंटू दुबे, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर अमित ठाकुर , महेश ठाकुर,राकेश ठाकुर, विनय बलबीर, विनय सिंह, महेश सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह ने बधाई दी।

बस्तर के महापुरुषों के गौरव से वाकिफ होगी नई पीढ़ी : बैज

0
  • दो शिक्षण संस्थाएं जगतू माहरा और धरमू माहरा को समर्पित
  • महिला पॉलिटेक्निक धरमपुरा का नामकरण धरमू माहरा के नाम पर
  • मल्टीपर्पस हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर अब कहलाएगा जगतू माहरा उच्चतर माध्यमिक शाला


जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप अब बस्तर की शिक्षण संस्थाओं का नामकरण इस आदिवासी अंचल की महान विभूतियों के नाम पर किया जा रहा है. इसी क्रम में धरमपुरा में संचालित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण धरमू माहरा के नाम पर तथा बहु उद्देश्यय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर किया गया.


इस अवसर पर आयोजित समारोह में बस्तर जिले के प्रभारी तथा उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर का इतिहास गौरवशाली विरासत, संस्कृति और महान विभूतियों से समृद्ध है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए विरासत और विभूतियों को सामने लाकर उनसे नई पीढ़ी को अवगत कराने का काम कर रहे हैं. जगतू माहरा और धरमू माहरा ने बस्तर की विरासत को संरक्षित रखने और यहां के जल, जंगल एवं जमीन की सुरक्षा के लिर अतुल्य योगदान दिया है. इन दोनों महान विभूतियों के नाम पर शिक्षण संस्थाओं का नामकरण किया जाना निश्चय ही स्तुत्य प्रयास है. श्री बैज ने कहा कि अब आज की पीढ़ी इन दोनों महा पुरुषों से प्रेरणा लेकर अपना भविष्य संवारेगी तथा बस्तर के विकास में सहभागी बनेगी. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारे पुरखों ने बस्तर की विरासत को संजोए रखने में अविस्मरणीय योगदान दिया है. हम सभी का कर्तव्य है कि हम उन महा पुरुषों के आदर्शो को आत्मसात करते हुए बस्तर का मान बढ़ाने में सहभागी बनें. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भी विचार रखे. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, नागरिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों और दुर्घटनाग्रस्त होते जनता/ मवेशियों के लिए महापौर दोषी – संजय पाण्डेय

0

आकंठ भ्रष्टाचार और लापरवाही में जुटी इस नगर सरकार, जिसका नेतृत्व सफीरा साहू और कविता साहू कर रही हैं ,को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए भाजपा पार्षददल का आंदोलन- संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष


शहर मे बढ़ते आवारा कुत्तों के उचित रोकथाम, रोका छेका में अमल करने, शहर की सड़कों को मवेशी विहीन बनाने ,कांजी हाउस मे पानी,हरादाना और गोठानो मे शेड निर्माण करने हेतु भाजपा पार्षद दल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपाईयों की उपस्थिति में भाजपा ने आज निगम कार्यालय के सम्मुख “धरना प्रदर्शन” किया ! विदित हो कि विगत 10 दिन पहले 11 अक्टूबर को भाजपाइयों ने इसी संबंध में एक ज्ञापन देकर नगर निगम का घेराव किया था तथा अपनी माँगो के संबंध में अल्टीमेटम देते हुए इसे पाँच दिवस के अंदर दुरुस्त करने व्यवस्था करने की बात कही थी ! परंतु नगर निगम ने लापरवाहीपूर्वक कोई भी कार्य सुधार हेतु नहीं किया जिससे व्यथित होकर भाजपाइयों ने आंदोलन का सहारा लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है ! धरना के अंत में दोपहर साढ़े तीन बजे महापौर की अनुपस्थिति में नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग को धरना स्थल में “स्मरण पत्र- ज्ञापन” सौंपा गया !
आज के धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ साथ निगम की सरकार भी पूरी तरह से फ़ेल है ! सरकार की सबसे महती योजना गोठान है, शाम होते ही शहर के सारे मवेशी रोड में आ जाते हैं जिससे रोज दुर्घटनाएँ हो रही है ,इसे रोकने में निगम पूरी तरह से फ़ेल है !
पूर्व महापौर किरण देव ने कहा कि दिल्ली के बाद डेंगू से लोग दर्जनों की संख्या में मृत हो रहे हैं तो वह शहर जगदलपुर है ! करोड़ों रुपया ख़र्च करते हुये नगर निगम सफ़ाई का ढोंग कर रहा है , बदले में लोगों को डेंगू,मलेरिया और टायफाइड जैसी गंभीर बीमारी दे रहा है ! डस्टबिन ख़रीदी पर भी पूर्व महापौर ने गंभीर प्रश्न उठाए ! भाजपा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह मन्डावी ने कहा है कि भाजपा पार्षदों का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीक़े से चलेगा और जनता में इनके भ्रष्टाचार और उनकी लापरवाही को उजागर करता रहेगा ! उन्होंने जनता से आह्वान किया कि ऐसे भ्रष्ट महापौर को उखाड़ फेंकने जनता सामने आए और भाजपा के साथ जुड़कर आंदोलन में सहयोग करें !

नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि आकंठ भ्रष्टाचार और लापरवाही में जुटी इस नगर सरकार, जिसका नेतृत्व सफीरा साहू और कविता साहू कर रही हैं को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए भाजपा पार्षददल आंदोलनरत है ! शहर का एक मात्र कांजी हाउस में न साफ़ पानी है, ना दाना है, और ना हरा चारा है ! गोठान के नाम पर जो बाँस बल्लियों से शेड बनाए गए थे वो बरसात में धराशायी हो गया है ! रोका छेका काग़ज़ों में है , शहर में शाम ढलते ही मवेशी रोड में अपना आवास बना लेते हैं, जिसके कारण मवेशी और जनसामान्य दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है ! नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी के पीछे महापौर पूरी तरह ज़िम्मेदार है ! गत आठ वर्षों से जब से नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है डागहाउस के नाम पर बजट में वादे किए जाते हैं परंतु वादों के बाद उनका ध्यान सिर्फ़ अपनी चमचमाती कारों, चमचमाते कार्यालय के कक्ष तक सीमित हो जाती है! हॉस्पिटल से रेबीज़ के इंजेक्शन ग़ायब हो गए हैं !

नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि भाजपा का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीक़े से तब तक चलता रहेगा जब तक नगर निगम इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करता ! सफ़ाई के नाम से करोड़ों ख़र्च करने वाले नगर निगम में इनके स्वयं की कांग्रेसी पार्षद श्वेता बघेल व्यस्त रोड में कचरे का ढेर इसलिए डाल देती है क्योंकि वह सफ़ाई व्यवस्था से त्रस्त है ! नगर निगम के ढोल की पोल इनके कांग्रेसी पार्षद स्वयं खोल रहे हैं ! नगर निगम अपने मूल कार्यों सेअलग हटकर भ्रष्टाचार में लिप्त है, जबकि निगम के कर्मचारी पिछले दो महीने से तनख़्वाह नहीं मिलने के कारण अत्यंत परेशान है! उन्होंने आंदोलन का स्वरूप और विस्तृत किए जाने की बात कही !
धरना स्थल को विद्या शरण तिवारी,, धनसिंह नायक, दिगंबर राव, दयावती देवांगन, बी जयराम नवीन ठाकुर, दीप्ति पांडे, लक्ष्मी कश्यप, राममूर्ति पांडे, नरसिंह राव आलोक अवस्थी ,संग्राम राणा राणा आदि ने भी संबोधित किया !
धरना प्रदर्शन को सफल बनाने शिवनारायण पाण्डेय,योगेंद्र पण्डेय ,मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंधारी ,ममता पोटाई ,नीलम यादव, बृजेश सिंह भदौरिया,वेदप्रकाश पण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक,रोशन सिसोदिया,गीता नाग,सुधा मिश्रा, अतुल कौशल,नरेंद्र पाणिग्रही, रिंकु पाण्डेय,दीपक त्रिवेदी ,संतोष त्रिपाठी ,रूपेश जैन, लक्ष्मण झा, बीबी चंदा बनो ,सी.एच. भारती ,राजेन्द्री महाराणा,योगेश ठाकुर,श्रीश मिश्रा,दीपक तिवारी ,,वीरेंद्र जोशी,तारा गुप्ता,योगेश शुक्ला,रवि कश्यप,कृष्णा राय,रमन चौहान ,रमेश नायडू ,संतोष बाजपाई,प्रेम यादव,प्रकाश झा, अभिषेक तिवारी,आंनद झा ,रितेश सोनी,पंकज आचार्य ,संतोष नाग, आलेख राज तिवारी ,आदित्य दीक्षित, आशु आचार्य , योगेश मिश्रा,तेजपाल शर्मा ,सुप्रियो मुखजी,राज पाण्डेय, शेखर शर्मा, मनीष निसाद, अज्जू निशाद,सैयद रोफ़ी हुसैन आदि उपस्थित थे !
आभार प्रदर्शन आरेंद्र सिंह आर्य और धरना का संचालन राजपाल कसेर ने किया !

अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 34 1 ) क, ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

• आरोपी के पास से 18 पौवा देशी प्लेन शराब 3340 एमएल कीमती 1,440 रूपये एवं शराब बिकी का रकम 500 रू को जप्त किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक बोनीफास ईक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 20.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा कुसुमकसा से बालोद मार्ग जानकी पेट्रोल पंप के बाजू आरोपी के चाय ठेला में आरोपी वसीम खान पिता रसीद खान उम्र 39 वर्ष साकिन तालाब पारा वार्ड क्र. 13 कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3340 एमएल कीमती 1,440 रूपये एवं शराब बिक्री का रकम 500 रू कुल जुमला कीमती 1940 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 ( 1 ) क ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहू, प्रधान आरक्षक ईश्वर चंद्राकर, आरक्षक संजय चेलक एवं आरक्षक रविशंकर बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का नाम :

आरोपी वसीम खान पिता रसीद खान उम्र 39 वर्ष साकिन तालाब पारा वार्ड क्र. 13 कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद

जप्त संपत्ति

18 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3,340 एमएल शराब कीमती 1,440 रूपये एवं शराब बिक्री का रकम 500 रू कुल जुमला कीमती 1940 रूपये।

आठ साल बाद मिला मुआवजा

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मिले 60 लाख रूपए
  • इंद्रावती नदी में पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी जमीन


जगदलपुर. इंद्रवती नदी पर पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के आठ साल बाद भूमि स्वामियों को मुआवजा मिल पाया. लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे ग्रामीणों को जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैनका साथ मिला और संघर्ष फलीभूत हुआ. जैन के प्रयासों से भेजापदर के दस ग्रामीणों को 62 लाख 54 हजार 108 रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई.


वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर भेजापदर के वरिष्ठ नागरिक शोभाराम ने कांग्रेस प्रवेश किया शोभाराम ने कांग्रेस प्रवेश करते हुए कहा कि वे साथी कृषकों के साथ भूमि मुआवजा के लिए पिछले आठ सालों से लगातार संघर्ष कर रहे थे. पूर्व की भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. पुल बनाने के लिए भूमि अधिग्रहित कर ली गई थी और मुआवजा नहीं दिया जा रहा था. वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आज उन्हें एवं साथी कृषकों को मुआवजा की राशि मिल गई है. संवेदनशील सरकार के कार्यों से खुश होकर मैं कांग्रेस प्रवेश कर रहा हूं.
भेजापदर की सुकना पिता सुधु को 2 लाख 17 हजार 518 रूपए, सहदेव पिता बोडा को 10 लाख 38 हजार 199 रूपए, सुखराय पिता बुधु को 6 लाख 15 हजार 720रूपए, कमलसाय पिता गोमिंग एवं खेमराज पिता गोमिंग को संयुक्त रूप से 8 लाख 20 हजार 960 रूपए, सोभाराम पिता ऊसे, डोबतु पिता सहदेव, बोडे पिता सुदरु एवं बोटो पिता सुदरु को संयुक्त रूप से 19 लाख 67 हजार 97 रूपए एवं दयमंती पति बामदेव को 15 लाख 94 हजार 614 रुपए के चेक प्रदान किए गए. संसदीय सचिव श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं और किसानों की तकलीफ को समझते हैं. इसीलिए उन्होंने बिना देरी किए मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए. किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक रेखचंद जैन का आभार माना है. इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, विजय दास, लक्ष्मण सेठिया समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स इकाई दल्ली राजहरा ने डी आर एम को ज्ञापन सौपा

0

इस दौरान छ ग चैम्बर के बालोद जिला मंत्री अमित कुकरेजा, दल्ली राजहरा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, उपाध्यक्ष झूमरलाल जी छाजेड़, मंत्री कैलाश छाजेड़ उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगरनार क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर. क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार अंचल में 1 करोड़ 46 लाख 92 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया.

जैन ने ग्राम पंचायत धनपूंजी में 17 लाख 54 हजार ,चोकावाड़ा में 42 लाख 08 हजार, कस्तूरी में 41 लाख 04 हजार रुपए, भेजापदर में 18 लाख 26 हजार, उपनपाल में 16 लाख रुपए एवं करनपुर में 12 लाख रुपए के माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, सीसी रोड, नाली, शौचालय निर्माण, पुरातत्व स्थल जीर्णोद्धार, व्यवसायिक परिसर, सामुदायिक भवन, उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. ग्राम पंचायत धनपूंजी में सीसी रोड निर्माण जानकीराम बाड़ी से आम बगीचा तक 6 लाख 34 हजार, सीसी रोड निर्माण एनएच से सुंदर घर तक 150 मीटर, 1.5 मीटर पुलिया लागत 5 लाख 20 हजार रुपए, दंतेश्वरी मात गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख, महामाई माता गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चोकावाडा में सीसी रोड सह नाली निर्माण आवासपारा बुटिराम घर से सुखराम घर तक 212 मीटर 8 लाख 87 हजार रुपए, सीसी रोड निर्माण आवासपारा ईश्वर घर से राम दुकान तक 9 लाख रुपए, शौचालय निर्माण लागत 2 लाख 13 हजार रुपए, महामाया देव गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, पुरातत्व स्थल जीर्णोद्धार कार्य देवड़ा मंदिर 19 लाख 08 हजार रुपए, ग्राम पंचायत कस्तूरी में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य 5 दुकान निर्माण लागत 12 लाख 13 हजार रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5 लाख 95 हजार रुपए, शौचालय निर्माण लागत 2 लाख 13 हजार रुपए, सीसी रोड निर्माण बेथल चर्च से झण्डीगुडी तक 250 मीटर लागत 8 लाख 83 हजार रुपए, मावली माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख, कोदई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख, डोडसा माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, गंगादेई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, भेजापदर में भंडारिन गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, मां तेलगिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, प्राशा से चंपा तालाब तक 250 मीटर सीसी रोड 7 लाख 85 हजार रुपए, चर्च से माता गुड़ी तक 45 मीटर सीसी रोड निर्माण 1 लाख 41 हजार रुपए, ग्राम पंचायत उपनपाल में कोदई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, तेलगिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, उचित मूल्य दुकान निर्माण लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत करनपुर में सुकलि माता गुड़ी रामपाल जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, भैरव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, ठकुराइन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रु. का भूमिपूजन किया.
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है. माता गुड़ी हमारी आस्था का केंद्र है एवं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है. इस हेतु बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की गई है.इसके अलावा ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में ग्रामीण क्षेत्रों का जो विकास रुका हुआ था, हमारी सरकार में अब वह विकास तेज हो गया है. उन्होंने ग्रामीणों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया.

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, वरिष्ठ नेता विजय दास, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सेठिया युवा नेता संजय मसीह, सरपंच धनपूंजी नीलांबर बघेल,उप सरपंच विजय बिसाई,चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल,कस्तूरी सरपंच राजेन्द्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा,भेजापदर सरपंच बुधसन कश्यप उपनपाल सरपंच श्रीमती कामिनी नागेश उप सरपंच वासूदेव गोयल करनपुर में मां हिंगलाज माता मंदिर के प्रधान पुजारी लोकनाथ पुजारी,कैलाश ठाकुर समेत पंचायतों के जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

तबादले और पदस्थापना के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग जरुरी

0
  • बरती जाएगी पारदर्शिता, शासन के कड़े रुख से ढीले पड़े अधिकारी
  • स्थानांतरण में निःशक्त और महिला वर्ग का रखा जाएगा विशेष ध्यान

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के प्रायः सभी जिलों में शिक्षकों की पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले में हुई गड़बड़ियों को लेकर शासन के कड़े रुख के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों के तेवर ढीले पड़ गए हैं. अब इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते समय पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कही जाने लगी है. वहीं तबदले में महिला वर्ग और निःशक्त शिक्षकों का विशेष ध्यान रखे जाने पर भी जोर दिया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि राज्य के कई जिलों में शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति में अधिकारियों द्वारा भारी भर्राशाही और मनमानी की जाने की खबरें सामने आने के बाद शासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. राज्य में जिला स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की गई है. बस्तर शिक्षा जिले में भी जिला स्तर पर 1200 शिक्षक – शिक्षिकाओं को पदोन्नत किया गया है. पदोन्नति उपरांत इन शिक्षकों को जहां तहां पोस्टिंग दे दी गई है. चर्चा है कि बस्तर में भी इस प्रक्रिया को पूर्ण करते समय कायदों का ध्यान नहीं रखा गया है. कुछ पीड़ित शिक्षकों ने मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की है. विभिन्न जिलों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शासन ने पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले में शिक्षक शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश जारी किए हैं. इसी आधार पर संचालक लोक शिक्षण ने इन विभागीय प्रक्रियाओं के लिए कुछ गाइड लाइन तय किए हैं, जिन्हें अमल में लाना जरुरी है. अब योग्यता अनुसार संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं को आमने सामने बिठाकर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी. उनके दावे आपत्तियों का निराकरण यथा संभव तुरंत किया जाएगा, तबादले और पदस्थापना में महिला व निःशक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को ज्यादा दूर की शालाओं में ना भेजने, वरिष्ठता क्रम का पूरा ध्यान रखने, पति पत्नी को एक ही जगह पदस्थ करने जैसे तथ्यों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले तथा युक्तियुक्तकरण की समूची प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा. ऐसा करने से निश्चय ही भ्रष्टाचार पर विराम लगेगा.
डीईओ की पेशी 28 को
पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले को लेकर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संचालक लोक शिक्षण ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके द्वारा जारी संबंधित आदेशों की प्रति तथा शिक्षकों के आवेदनों के साथ अपने कार्यालय में तलब किया है. संचालक कार्यालय में पेशी की यह प्रक्रिया आज 21अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहले दिन रायपुर और दुर्ग संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों की पेशी 28 अक्टूबर को सुबह 11बजे से होगी.

प्रबंधन व यूनियन के बीच लिखित सहमति के बाद समाप्त हुई सुरक्षा गार्डों की भूख हड़ताल

0


हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा के नेतृत्व में लौह अयस्क खदान समूह राजहरा में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से जारी भूख हड़ताल आज प्रबंधन के लिखित एवं ठोस आश्वासन के बाद समाप्त की गई । इस अवसर पर कर्मियों ने रंग गुलाल एवं मिठाई के साथ पटाखे फोड़ते हुए इस भूख हड़ताल का समापन किया ।

भूख हड़ताल समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के प्रभारी सचिव विवेक मशीह, जिला महामंत्री सुरेश ठाकुर, एवं पार्षद स्वप्निल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी अधिकांश मांगों पर 18 तारीख को ही सहमति बन चुकी थी लेकिन कुछ बिंदुओं पर असहमति होने के कारण हड़ताल जारी थी, आज प्रबंधन ने 1:00 बजे मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक आयोजित की, जिसमें सीजीएम (माइंस एवं रावघाट) समीर स्वरूप, जीएम इंचार्ज आर सी बेहरा, जीएम टीए एस के श्रीवास्तव, डीजीएम कार्मिक विकास चंद्रा, प्रबंधक कार्मिक जे एस बघेल, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी संतराम साहू तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया, सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सुरक्षा गार्ड प्रतिनिधि गिरीश कुमार सिंह एवं भोज राम साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस बैठक में प्रबंधन और यूनियन के बीच एक लिखित सहमति बनी, जिसके अनुसार खदान में ठेका श्रमिकों के लिए लागू ₹100 प्रतिदिन माइंस एलाउंस एवं ₹90 प्रति नाइट शिफ्ट एलाउंस सुरक्षा गार्डों को भी दिए जाने के संबंध में खदान प्रबंधन ने एक प्रस्ताव बनाकर उच्च प्रबंधन को प्रेषित कर दिया है जिस पर जल्द अनुमोदन प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है अनुमोदन पश्चात इन भत्तों का भुगतान सुरक्षाकर्मियों को कर दिया जाएगा । दूसरी मांग सेंट्रल वेज के संबंध में तय किया गया कि सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर इस मांग पर सकारात्मक निराकरण किया जाएगा ।

संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग पर प्रबंधन ने कहा कि वर्तमान ठेका की शर्तो एवं प्रावधानों का परीक्षण कर इस मुद्दे का भी सकारात्मक हल निकाला जाएगा । इस लिखित सहमति में यूनियन ने स्पष्ट किया कि उक्त समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो ताकि औद्योगिक शांति और सकारात्मक वातावरण में श्रमिक काम कर सकें। इस तरह दोनों पक्षों में लिखित हस्ताक्षर युक्त सहमति बनने के बाद भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर यूनियन के सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन मांगों पर बनी सहमति पर आनाकानी का रवैया अपनाता है, तो हम पुनः आंदोलन में जाने से पीछे नहीं हटेंगे ।

इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने आंदोलनकारी सुरक्षा गार्डों को जीत के लिए बधाई दी और कहा कि उनके द्वारा आगे भी सीटू के श्रमिक हित के आंदोलनों में बराबर सहयोग प्रदान किया जाएगा। समापन अवसर पर बडी संख्या में सुरक्षा गार्डों के अलावा यूनियन के पदाधिकारी विजय शर्मा, रामाधीन, जे गुरूवुलु, सुजीत मंडल, चार्ली वर्गिस, मान सिंह कनवर, विनोद मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। ज्ञानेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा।

MOST POPULAR

HOT NEWS