City Media - Page 969 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 969

आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में व्यपारीयों से अपने दुकानों के सामने पार्किंग के पर्याप्त स्थान रखने की अपील

0


दिनांक 20.10.2022 दिपावली पर्व के मद्देनजर आज दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक सदर बाजार बालोद में सुबह 09.00 बजे रात्रि 11.00 बजे तक चारपहिया बड़ी वाहने एवं छोटी वाहनों पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

बुधवारी बाजार आने वाले आम जनता के लिए पार्किंग स्थल कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशू चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है।

 आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यपारीयों से अपने दुकानों के सामने पार्किंग के पर्याप्त स्थान रखने की अपील किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

        पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक ।  राजेश बांगड़े यातायात के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी  दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में अगामी दिपावली पर्व दिनांक 22.10.2022 से 26.10.2022 तक के मद्देनजर बालोद शहर अंदर दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक शहर के मुख्य बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र घड़ी चौक, सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में चारपहिया वाहनों के प्रवेश के समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक निषेध किया गया है। बुधवारी बाजार आने वाले आम जनता के लिए मो.सा. पार्किंग स्थल कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशू चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। सदर बजार आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को घड़ी चौक के पास वन विभाग कार्यालय, पुलिस कॉलोनी, सी मार्ट में पार्किंग करेंगे। कला केन्द्र की तरफ मिठाईयॉ खरीदने आने वाले सभी वाहन को बस स्टैण्ड बालोद में पार्किंग करेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में फटाखा खरीदने आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को सी मार्ट में पार्किंग करेगे। दल्ली चौक सहकारी बैंक में आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को सी मार्ट बालोद में पार्किंग करेंगे। प्रतिबंधित क्षेत्र में चारपहिया वाहन खड़ी करते पाएं जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

व्यपारीयों को दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक प्रातः 09.00 से पुर्व एंव रात्रि 11.00 बजे के बाद सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनो से समानो के लोडिंग अनलोडिंग करने हेतु निर्देषित किया गया है। व्यापरियों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकानों के सामने चारपहिया वाहनों की पार्किंग न करने दे एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे साथ ही एक कैमरा का फोकस रोड़ की तरफ करे ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने की स्थिति में उपयोगी साबित हो सकें।
जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद आम नागरिकों से अपील किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनो की पार्किंग किया जाए एवं व्यपारियों/दुकानदारो के द्वारा अपने दुकानो, व्यवसाय के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करे एवं व्यपारियों/दुकानदारो को अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी गयी। सभी व्यपारी एवं आम जनता से अपील है कि दिपावली पर्व पर बाजार व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
नोटः- दीपावली पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशू चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका, घड़ी चौक के पास वन विभाग कार्यालय, पुलिस कॉलोनी, सी मार्ट बस स्टैण्ड बालोद, में पार्किंग स्थल बनाया गया है।

डीईओ बघेल को बस्तर बीईओ कार्यालयीन कर्मचारियों ने बीजापुर जाकर दी बधाई

0

अल्प समय के लिए नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में बस्तर विकासखंड में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी बली राम कश्यप को जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में जयपुर जिला में पदस्थ करने पर विकास खंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा जिला मुख्यालय विजयपुर में पहुंचकर उसको देखकर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर बली राम बघेल ने कहा किअल्प समय मे बस्तर में किया गया कार्य सदैव याद रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बसन्त टाटी,मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,छात्र वृति नोडल भोला मरकाम, कुलधर मौर्य, रविन्द्र उसेंडी, भागीरथी दर्रो, नंद कुमार मारकोंड़ा,अरब खान,इंदु ठाकुर, उपस्थित थे।

कराते टीचर सरजीत बख्शी ने छात्राओं को दी आत्मरक्षा के टिप्स

0

जगदलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक धरमपुरा में इंडक्शन प्रोग्राम के तहत प्राचार्य डॉ. पीयूष लोटीया, एसओएस विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता संजय त्रिवेदी, अरूणेश आत्मपुज्य, संतोष कुमार, ईशान साहु तथा समस्त स्टाफ की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नव प्रवेशित छात्राओं को एनएसएस प्रभारी श्रीमती सुषमा देवागंन के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही छत्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की पुस्तिका का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया था ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे-डो एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी सरजीत सिंह बख्शी थे । उन्होंने छात्राओं के आत्मरक्षा तथा मार्शल आर्ट से संबंधित जिज्ञासाओं व सवालों के जवाब विस्तृतपूर्वक देते हुए हुए उन्हें आत्मरक्षा के महत्व को बताते हुए छात्राओं को इस कला को सीखने के लिए प्रेरित किया ।

रेल्वे स्टेशन नाम संशोधन का मामला गृह मंत्रालय के अंतर्गत

0
  • किसान प्रतिनिधियों ने 22 को रेल रोको आंदोलन किया स्थगित
  • स्थानीय प्रशासन के प्रस्ताव पर रेल मंडल स्टेशन का करते नाम तयःडीआरएम
  • सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे स्टेशन के पानी बिजली यात्री प्रतिक्षालय समस्याओं पर किया चर्चा
  • दल्ली से दूर्ग चलने वाली डेमों ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलाने सौपा ज्ञापनः व्यापारी संघ

दल्लीराजहरा/डौण्डी,19 अक्टुबर l दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मंडल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार स्पेशल सैलून लेकर दल्लीराजहरा रावघाट के अंतर्गत बने स्टेशन व स्थानीय रेल्वे विभाग में चल रहे परियोजनाओं के कार्यों का निरक्षण करने पहुचे इसी दौरान सल्हाईटोल रेल्वे स्टेशन का नाम संशोधित कर डौण्डी के नाम पर स्टेशन रखने की मांग व प्रभावित किसानों व भाजपा के जनप्रतिनिधि व्दारा एक माह पूर्व में सल्हाईटोला का नाम संशोधित कर डौण्डी नही किये जाने पर 22 अक्टुबर को डौण्डी के रेल्वे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन करने का रायपुर रेल मंडल को अल्टिमेटम दिया था इस संबध में डीआरएम संजीव कुमार दल्लीराजहरा प्रभावित किसानों के प्रतिनिधि जीवन धनकर अघनू तारम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे मंडल अध्यक्ष मनीष झा नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सौरी को दल्लीराजहरा स्टेशन में मिलने का समय दिया और उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कहा की स्टेशन का नाम संशोधन का मामला गृहमंत्रालय के अंतर्गत आता है ।

साथ ही यह भी कहा की आप लोगों के पूर्व में दिये गये आवेदन अनुसार सल्हाईटोला के नाम से इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन बना है,अधिग्रहित भूमि भी डौण्डी के किसानों व नगर डौण्डी की है । उन्होने यह भी कहा की किसी भी नये रेल लाइन परियोजना का निर्माण भारत के किसी भी क्षेत्र में किया जाता जाता है उसके अंतर्गत रेल्वे स्टेशन का नाम तय होने की एक प्रक्रिया होती है । जिसकी जबाबदारी उस क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन व उस क्षेत्र के जिला प्रशासन का दायित्व होता है ।उसी के अनुसार रेल्वे स्टेशनों का नाम रेल मंडल तय करता है। रावघाट रेल लाइन का निर्माण होने के पश्चात इस परियोजना में दल्ली राजहरा से यात्री रेलगाड़ी का स्टापेज स्टेशन गुदुम था डौण्डी में यात्री गाड़ी का स्टापेज व स्टेशन के नाम के संबध में पूर्व में कोई प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन नही दिया था जनता की मांग पर बाद में यात्री गाड़ी का यहां की जनता को आवागमन की सुविधा संबध में नया स्टेशन प्रारंभ करने का नाम सल्हाईटोला स्थानीय प्रशासन के अपर कलेक्टर से 15 अगस्त 2015 को प्रस्ताव रेल मंडल को प्राप्त हुआ था। रेल्वे ने इसी के आधार पर स्टेशन का नाम सल्हाईटोला रखा था । यह मामला गृह मंत्रालय का है। आप लोगो स्टेशन का नाम संशोधित करने के लिए गृह मंत्रलाय से संर्पक करिये जहां तक रहा रेल् मंडल की भूमिका डीआरएम संजीव कुमार ने इस संबध में पुरी मदद का अश्वासन प्रतिनिधियों को दिये है डीआर एम की बातों से अश्वस्त हो कर प्रभावित किसान प्रतिनिधि मंडल ने 22 अक्टुबर को रेल रोको आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। साथ विक्रम ध्रुवे मंडल अध्यक्ष मनीष झा नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सौरी जीवन धनकर ने स्टेशन की समस्या पानी बिजली यात्री प्रतिक्षालय के संबध में अपनी बात रखी साथ ही नगर के व्यापारी गण ने डी आर एम सजीव कुमार से भेट कर दल्लीराजहरा से दूर्ग की और जाने वाली यात्री रेल गाड़ी को सप्ताह के 7 दिन चलाने ज्ञापन सौपा व अंतगढ़ से रायपुर जाने वाली यात्री गाड़ी को बिलासपुर तक बढाने की मांग भी किया है। जिस पर डीआरएम ने कहा की यात्री सुविधाओ में वृध्दि ट्रेनों की सुरक्षा परिचालन क्षमता में बढोतरी ट्रेनों की सुरक्षा यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ।तत्पश्चात डी आर एम ने रेल्वे अधिकारियों रेल्वे युनियन के पदाधिकारियों स्टेशन मास्टर के साथ बैठक कर विभाग में चल रहें परियोजनाओं के कार्यों के संबध में जानकारी ली व दिशा निर्देश भी दिये है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चाकू लहराते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

दिनांक 20.10.2022 थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) दल्लीराजहरा नगर मे चाकू लहराते 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के पास से दो धारदार चाकू को किया जप्त

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.10.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था ड्युटी हेतु दल्लीराजहरा नगर में पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे दौरान सूचना मिला कि थाना राजहरा में वार्ड क0 02 पंडरदल्ली एवं पुराना बाजार दल्लीराजहरा में दो व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर खतरनाक ढंग से लहरा रहा था आने जाने वाले काफी भयभीत थे कि सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर घेरा बंदी कर आरोपियों 01. सूरज पासवान पिता स्व0 रामबसावन पासवान निवासी वार्ड क्रमांक 10 राजहरा एवं 02. मनीष कुलदीप पिता खेमलाल कुलदीप साकिन वार्ड क्र० 05 256 चौंक राजहरा के कब्जे से 02 नग लोहे की धारदार चाकू को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द क्रमशः अपराध क्रमांक 356 / 22 धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं अपराध कमांक 357 / 22 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी 01. सूरज पासवान पिता स्व० रामवसावन पासवान निवासी वार्ड क्रमांक 10 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद 02. मनीष कुलदीप पिता खेमलाल कुलदीप साकिन वार्ड क्र0 05, 256 चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद जप्त संपत्ति 02 नग लोहे का धारदार चाकू ।

प्रदेश भाजयुमो सदस्य भूपेंद्र श्रीवास ने डी आर एम को सौपा ज्ञापन

0

आदरणीय,
“मंडल रेल प्रबंधक महोदय जी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर”
बहुत ही हर्ष का विषय है कि आप छ.ग. की पावन धरा पर अपनी सेवाए देने हेतु DRM के पद पर नियुक्त किए गए है इसके लिए हम सभी राजहरावासी आपको हृदय से बधाई एवं शुभकामनाऐ देते है | आपके रहते हुए मंडल के सभी रेल कर्मचारियों एवं रेल यात्रीयो को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे ऐसा हम सभी राजहरावासीयो को पूर्ण विश्वास है | सर मै आपको अवगत करा दू कि भिलाई स्टील प्लांट को कच्चा लोहा की पूर्ति दल्लीराजहरा से ही की जाती है जिससे रेल का निर्माण किया जाता है प्रतिदिन 8 से 10 मालगाड़ी दल्लीराजहरा से कच्चा लोहा भरकर भिलाई स्टील प्लांट भेजा जाता है|


दुर्ग जंक्शन के बाद अंतागढ़ तक दल्लीराजहरा ही सबसे ज्यादा यात्रियों से भरा स्टेशन है यहां से रेलवे को भारी आमदनी भी होती है|
बालोद जिले के अंतर्गत सबसे अधिक जनसंख्या दल्लीराजहरा का ही है यहां सभी शासकीय कर्मचारी निवास करते है जिसमे रेलवे,बीएसपी,पोस्ट आफिस, शिक्षक, प्रोफेसर, छ.ग.राज्य विद्युत विभाग, डॉक्टर, राजपत्रित अधिकारी आदि निवासरत है | लेकिन फिर भी दल्लीराजहरा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है फलस्वरुप विकास नहीं हो पा रहा है इसलिए महोदय जी आपसे हम सभी राजहरावासी उम्मीद भरी नजरो से आपकी ओर आश लगाए प्रतीक्षारत है आपके एक आदेश से दल्लीराजहरा का कायाकल्प हो सकता है और यहा भी विकास हो जाएगा महोदय जी कृप्या कर हमारी मांगो को पूरा कर

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

1.सुबह की पहली ट्रेन बिना यात्रियो के केंवटी न भेजकर दल्लीराजहरा से ही शुरू कर रायपुर भेजा जाए जिससे केंवटी तक ईंधन व समय की बरबादी को रोका जा सके|

  1. सप्ताह मे 3 दिन तक चलने वाली दल्लीराजहरा से दुर्ग पैसेंजर को प्रतिदिन किया जाए एवं उसके समय मे परिवर्तन किया जाए जिससे रेलवे की आमदनी को बढाया जा सके जैसे दल्लीराजहरा से सुबह 06:30 बजे अंतागढ भेजा जाए और 08:00 बजे अंतागढ़ से दुर्ग के लिए रवाना किया जाए ताकि अंतागढ़वासीयो को भी इसका लाभ मिल सके|
  2. टिकट बुकिंग (रिजर्वेशन) का टाइम बढाया जाय
    4.दल्लीराजहरा के रेल कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरण न करे इससे राजहरा की जनसंख्या एवं वातावरण व व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है|
  3. किसी भी विभाग के SSE/HOD incharge office एवं ADEN office दल्लीराजहरा मे बनवाने का कष्ट करें ताकि राजहरा की घटती आबादी को रोका जा सके|
  4. बालोद की तर्ज पर दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन के बाहर भी 100 फीट तिरंगा लहराने का आदेश जारी कर हमे गौरवांवित महसूस करने का अवसर प्रदान करें|
  1. दुर्ग से इतवारी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को दल्लीराजहरा से सुबह 04.30 बजे चलाया जाए क्योंकि हमे राजनांदगांव, डोंगरगढ, गोंदिया, नागपुर जाना है तो हमारे पास एक भी ट्रेन नही है हमे दुर्ग मे जाकर ट्रेन बदलनी पडती है खडे- खडे यात्रा करनी पडती है या फिर बस से दुगुने तिगुने दाम पर सफर करना पडता है जो हर किसी के बजट मे नही है इसलिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर हम सभी दल्लीराजहरा से मरोदा तक के यात्रीयो को एक उपहार स्वरुप इस ट्रेन की सौगात दे जिसके लिए हम सभी आपके सदा आभारी रहेंगे|

आशा करते है कि आप हमारी मांगो को गंभीरता से लेंगे एवं उन्हे जल्द ही पूरा करेंगे| इन्ही उम्मीदो के साथ
समस्त राजहरावासी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा भारत जोड़ो यात्रा का चतुर्थ दिवस

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा आज चौथे दिन दिनांक 20/10/2022 को प्रातः 06:30 बजे श्रमवीर चौक के पास से प्रारंभ कर वार्ड नं 24, 27 व 26 में ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।

पांचवें दिन की पदयात्रा कल दिनांक 21 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे से गुप्ता चौक से प्रारंभ होकर वार्ड नं 21, 20 और वार्ड नं 13 में निकाली जायेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री काशीराम निषाद व विजय जोगदंड, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस रूबी एन्थोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, मोहन लाल साहू, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर व शकील खान, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, पार्षद सूरज विभार,रोशन पटेल एल्डरमेन जगदीश श्रीवास, जी ईश्वर राव, ब्लॉक सचिव विलसन मैथ्यू ,बसंत साहू, ब्लॉक पदाधिकारी अनिल कोम्बे, अजय नोन्हारे, मनोज साहू, कु मनीषा, मुस्ताक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पदयात्रा में उपस्थित रहे।

        *विवेक मसीह*
      *प्रभारी महामंत्री*
  *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी* 
     *दल्ली राजहरा*

आयुष विभाग के द्वारा” थीम हर दिन हर घर के तहत पश्चिम टेमरा में जन जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

0

भानपुरी संचालक आयुष एवम जिला आयुर्वेद अधिकारी जगदलपुर डॉ जगनु राम नेताम के मार्गदर्शन पर मंगलवार को आयुष केंद्र घोटिया एंव शासकीय आयुर्वेद औषद्यालय कुंगारपाल के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिम टेमरा के बालक छात्रवास में भगवान धन्वंतरि जयंती(आयुर्वेद दिवस ) के पूर्व कार्यक्रम की तहत थीम “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की अभियान हेतु एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन कर सभी छात्र छात्राओं ,ग्रामीणों, मितानिन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं उपस्थित लोगों को आयुष केंद्र घोटिया के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ महिंद्र साहू द्वारा दिनचर्या, रात्रिचर्या, आहार बिहार एवं घर वाड़ी में उपलब्ध जड़ी बूटियों द्वारा उपचार कर स्वास्थ्य जीवन पाने की कला के बारे में जानकारी दिया गया सहित अपने नित्य जीवन में आयुर्वेद का उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय कुंगारपाल के चिकित्सक डॉ एस. आर. पटनायक के द्वारा योग प्रणायम से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हिये योग प्रणायम का प्रशिक्षण दिया गया अंत में सभी को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया, शिविर का शुभारंभ सरपंच सिंधु राम कश्यप के द्वारा किया गया ।

विधायक चंदन कश्यप पहुंचे छोटे आमाबाल, बालक आश्रम का किया शुभारंभ

0

भानपुरी – नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप नारायणपुर विधानसभा अन्तर्गत छोटे आमाबाल पहुंचे और बालक आश्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक चंदन कश्यप ने छात्रों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नेतृत्व वाली सरकार की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा प्राप्त हो रहीं है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बस्तर संभाग मे सालो से बंद पड़े स्कूलों को पुनः खोल कर यह साबित कर दिया कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे नयी क्रांति लाते हुए स्वामी आत्मानंद अँग्रेजी माध्यम महाविद्यालय भी खोल रहीं है। आज पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को लगातार दूसरी बार देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री चुने गए है।उन्होंने आगे कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री इसी क्षेत्र से आते हज किन्तु शिक्षा के क्षेत्र मे क्या दशा हुयी थी हमारे क्षेत्र की आप सभी जानते हैं। आज हमारी सरकार मे प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रहीं है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान,महामंत्री मोसु राम बघेल,सरपंच मगतू राम कश्यप, बबलू बघेल,दया दिवान, शंकर बघेल, हेमकुमार चौहान, रघुपती, भोला राम कश्यप, रावजी बघेल, नीलू राम ठाकुर, चितू राम पुजारी, चैनशिंग बघेल दयालु मौर्य, वीरेंद्र ठाकुर,कल्याण सींग भास्कर, पूरनसिंह, पचू राम, कवल ठाकुर, रघुनाथ दिवान, पुनऊ राम,विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

iRAD – एकीकृत सड़क दुर्घटना एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण

0

बालोद, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने iRAD एप का ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिले के सभी थाना प्रभारी एवं विवेचको ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों को जानने एवं उसमे सुधार कार्य करना इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्ववर चंद्रवंशी के नेतृत्व में आज दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिला बालोद में iRAD एप के ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देशभर में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा दुर्घटनाओं में नियंत्रण के उद्देशय से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) तथा IIT मद्रास के सहयोग से iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) मोबाइल ऐप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया है। इस एप्लीकेशन पर अपलोड किये गए डाटा संबंधित विभागों (पुलिस, परिवहन, हाईवे तथा स्वास्थ्य) के माध्यम से सड़क सुरक्षा की भावी कार्य योजनाओं के लिये अत्यंत उपयोगी होंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रदेश के विभिन्न मार्गों में दुर्घटनाओं के सही कारण मालूम होने से आवश्यक सुधारात्मक उपाय किये जाने से दुर्घटनाओं में कमी संभावित है। दुर्ग रेंज हेतु आयोजित ऑनलाईन विडियो कान्फ्रेंसिंग दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 में संजय शर्मा (AIG Traffic) पुलिस मुख्यालय रायपुर तथा श्री सारांश शिर्के (SRM iRAD CG) के मार्गदर्शन में एकीकृकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस (iRAD) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे जिला बालोद के सभी थाना प्रभारीयों एवं विवेचकों को सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी को एप्प के माध्यम से एकत्र करने तथा इसकी गुणवत्ता को बनाये रखने के बारे में प्रशिक्षित किया गया साथ ही यह भी बताया गया की सड़क दुर्घटनाओं के कारण जानने हेतु परिवहन, हाईवे तथा स्वास्थ्य विभाग को किस प्रकार उक्त सम्बन्ध में रिक्वेस्ट भेज कर जानकारी प्राप्त की जावे जिससे किसी भी दुर्घटना के सभी कारकों की निकट सम्पूर्ण जानकारी से शासन को अवगत कराया जा सके जिससे भविष्य में उक्त क्षेत्र में जरूरी सुधारात्मक कार्य किये जा सकेंगे।

सम्पूर्ण भारत में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा प्रतिवर्ष बढ़ते जा रहा है जिसको दृष्टिगत रखते हुये एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) परियोजना तैयार किया गया है। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं का कारण ज्ञात किया जावेगा एवं भविष्य में भिन्न भिन्न कार्यात्मक सुधार लाये जायेंगे। इस तारतम्य में जिला बालोद के सभी जिलों के विभिन्न थानों में निरीक्षक, विवेचक स्तर के पुलिस अधिकारी उपस्थित हुये। इस वर्चुवल ट्रेनिंग में पुलिस डिपार्टमेंट के करीब 100 अधिकारी, थाना प्रभारी एवं विवेचक अपनी उपस्थिति दी और सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सहयोग दिया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS