City Media - Page 970 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 970

माइंस के सुरक्षा गार्डों की भूख हड़ताल छठवें दिन भी जारी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी ने दिया समर्थन

0

माइंस में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आज छठवें दिन भी भूख हड़ताल जारी है। आज की भूख हड़ताल में गिरीश कुमार सिंह एवं सीमांचल मोहंती बैठे हैं। हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा के तत्वाधान में क्रमिक भूख हड़ताल का आंदोलन कर रहे सुरक्षा गार्डों की मांगों का समर्थन करने के लिए आज भूख हड़ताल पंडाल में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रशांत बोकड़े, माननीय मंत्री जी श्रीमती अनिला भेड़िया के मीडिया सचिव विवेक मसीह एवं जिला महामंत्री सुरेश ठाकुर पहुंचे, और उन्होंने सुरक्षा गार्ड की मांगों को जायज ठहराते हुए इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया ।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि सीटू द्वारा हमेशा जायज मांगों को लेकर ही आंदोलन किया जाता है, और जब यह सुरक्षा गार्ड माइंस में कार्यरत है तो इन्हें माइंस भत्ता दिया जाना चाहिए साथ ही माइंस में लागू सेंट्रल वेज के ये भी हकदार हैं भ एवं समस्त समस्त सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि हम आंदोलनकारियों के साथ हैं तथा जिस भी स्तर तक आवश्यकता होगी हम आंदोलन का भरपूर समर्थन करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने कहा कि खदान प्रबंधन का भेदभाव पूर्ण रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब खदान के सभी ठेका श्रमिकों को यह भत्ता लागू किया गया है तो सुरक्षा गार्डों को भी दिया जाना चाहिए, यदि प्रबंधन भूख हड़ताल में बैठे सुरक्षा गार्डों की समस्या का तत्काल समाधान नहीं निकलता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी इनके साथ आंदोलन पर उतरेगी। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने कहा कि हमने बचपन सीटू को जायज मांगों को लेकर लड़ते देखा है सीटू केवल मजदूर वर्ग के लिए नहीं लड़ती, बल्कि नगर की समस्याओं के समाधान हेतु होने वाले सभी आंदोलन में उसकी सक्रिय भागीदारी रहती है, इसलिए इस आंदोलन में युवक कांग्रेस भरपूर समर्थन करेगी।

माननीय मंत्री जी के मीडिया सचिव विवेक मसीह ने कहा कि सीटू का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और जायज होता है। 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सुरक्षा गार्डों के आंदोलन पर अब तक समाधान ना निकल पाना प्रबंधन की असफलता है । प्रबंधन को इस मामले में संवेदनशील रवैया अपनाते हुए तत्काल समाधान निकालना चाहिए। कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री सुरेश ठाकुर ने कहा कि यदि जल्द से जल्द दिवाली के पहले समस्या का समाधान नहीं होता है तो पूरी कांग्रेस पार्टी भी भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी । इसलिए प्रबंधन को अपने कर्मचारियों के मामले में सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने पूरे मामले पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि माइंस और नाइट शिफ्ट भत्ता तय करते समय इन सारी बातों को प्रबंधन के संज्ञान में लाया गया था फिर भी प्रबंधन इस मामले में टालमटोल का रवैया अपना रहा है। जिसके कारण आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है ।यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने समर्थन देने वाले नगर पालिका अध्यक्ष सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुरक्षा गार्डों की मांग जायज है इसलिए उम्मीद है कि प्रबंधन जल्द से जल्द समाधान का रास्ता निकालेगी और यदि ऐसा नहीं होता तो हम आंदोलन को अंतिम अंजाम तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञानेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा।

गैस सिलेंडर के लिए मारामारी , खाद्य विभाग बैठा हुआ है बेफिक्र

0
  • एजेंसी संचालकों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे हैं उपभोक्ता
  • सब एजेंट सरेआम ब्लैक में बेच रहे हैं भरे हुए गैस सिलेंडर

अर्जुन झा

जगदलपुर। बस्तर की सबसे बड़ी दो गैस एजेंसियों की मनमानी का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। त्यौहारी सीजन में रिफिल सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों में सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग जाती है, लेकिन राज्य के रिफिलिंग डिपो से भरे हुए सिलेंडर लेकर आने वाले वाहनों का अता पता भी नहीं रहता है. बिचौलियों को आसानी से सिलेंडर दे दिए जाते हैं, लेकिन आम उपभोक्ताओं को डिपो से आपूर्ति ना होने की बात कहकर टरका दिया जाता है. इस कुव्यवस्था के चलते खाद्य विभाग की नाकामी उजागर हो रही है।

जगदलपुर में इंडेन व एचपी गैस की दो बड़ी एजेंसियां संचालित हैं. इन दोनों एजेंसियों ने छोटे -छोटे सब एजेंटनियुक्त कर रखे हैं. इन सब एजेंटों को तो तुरंत गैस एजेंसियों के कर्मचारी अतिरिक्त राशि लेकर सिलेंडर उपलब्ध करा देते हैं. वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं से कहा जाता है कि डिपो से ट्रक नहीं आए हैं, इसलिए अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं. दोनों ही एजेंसियों के सब एजेंटों द्वारा सिलेंडरों की खुलकर कालाबाजारी की जा रही है. इस गोरखधंधे को रोकने में खाद्य विभाग जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. खाद्य महकमे के अधिकारी छोटी -छोटी गुमटियों पर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपा रहें हैं, जबकि जनता भटकने को मजबूर है.उनकी पीड़ा सुनने की भी फुरसत खाद्य महकमे के मुलाजिमों को नहीं है. एक अदद सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को कई कई दिन तक एजेंसियों ke चक्कर लगाने पड़ते हैं.

होटलों में घरेलू सिलेंडर

जनता को गैस सिलेंडर मिले या ना मिले, लेकिन होटलों को घरेलू सिलेंडर आसानी से मिल जाता है. एजेंसी संचालकों द्वारा ज्यादा रकम लेकर होटल वालों को सिलेंडर उपलब्ध करा देते हैं. होटल संचालकों को कामर्शियल सिलेंडर के साथ ही घरेलू सिलेंडर भी सहजता से मिल जाते हैं. इसकी जानकारी प्रशासन तथा खाद्य विभाग को भी है. बावजूद ना तो होटल संचालकों पर कार्यवाही होती है, ना ही गैस एजेंसियों पर।इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

इसलिए अफसर बांध रखे हैं हाथ

खाद्य विभाग का काम मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और रसोई गैस व मिट्टीतेल की कालाबाजारी रोकना है, लेकिन इस कर्तव्य का पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी करते नजर नहीं आते. गैस एजेंसियों की पड़ताल तो कभी की ही नहीं जाती. चर्चा है कि गैस एजेंसी संचालकों द्वारा खाद्य विभाग के अफसरों को अच्छा खासा चढ़ावा भेंट किया जाता है. जिसके कारण उन पर कार्रवाई नहीं होती है।विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सिलेंडरों की डिमांड और सप्लाई को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ रखा है, मगर भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए जगदलपुर में सारा खेल ऑफलाइन ही चल रहा है.

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने , मनोज मंडावी जी आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ और दिग्गज नेता, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्‍यक्ष और भानूप्रतापपुर से विधायक, मनोज मंडावी जी की हृदयाघात से आकस्मिक निधन की ख़बर बेहद दुःखद व्यक्त किया

बस्तर विधायक जी ने कहा की बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे, कांग्रेस की विचारधारा में उनका अटूट विश्वास था वो ज़मीनी राजनीति को बेहतर ढंग से समझते थे इसलिए जनता ने उन्हें 3 बार अपने विधायक के रूप में चुना

बस्तर विधायक ने कहा की मैं सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं समस्त कांग्रेस परिवार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि

जिसमें मौजूद रहे मंत्री टी. एस. बाबा,सांसद मोहन मंडावी, छनी साहू, शैलेश पांडे, गुरमुख सिंह होरा, एवं समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

जनता की उम्मीदों पर सौ फीसदी खरी उतरी भूपेश सरकार : खान

0
  • अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे कम बेरोजगारी दर है छत्तीसगढ़ में
  • राज्य सरकार ने सभी वर्ग के लोगों के हित में किए उल्लेखनीय कार्य
  • एक एजेंसी के सर्वे में साबित हुआ कि छग के लोग शासन से हैं संतुष्ट


जगदलपुर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री अनवर खान ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं सुर्खियां बटोरने में अव्वल रही हैं. आईएएनएस-सी वोटर द्वारा देशभर में कराए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ फिर एक ऐसा राज्य साबित हुआ है, जहां लोगों में शासन को लेकर सबसे ज्यादा संतुष्टि है. छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बीते पौने चार वर्षों के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं. जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। जनता की उम्मीदों पर सबसे ज्यादा खरी उतरी है भूपेश बघेल सरकार.
खान ने कहा है कि एक एजेंसी के सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का सुशासन साबित हुआ है. बीते एक वर्ष से छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देशभर के राज्यों में सबसे कम बनी हुई है. यह लगातार 1 प्रतिशत से नीचे है. आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए राज्य सरकार ने किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं सहित वंचित वर्ग के सभी लोगों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया. राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना जैसी डायरेक्ट बेनीफिट स्कीमों के माध्यम से डेढ़ लाख करोड़ से अधिक राशि लोगों की जेबों में सीधे पहुंचाई गई. नई उद्योग नीति के तहत कृषि और वन आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपजों का प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन करते हुए किसानों और वनवासियों की आय में वृद्धि की. साथ ही रोजगार के अवसरों का निर्माण किया। श्री खान ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपये किलो में गोबर और 4 रुपये लीटर में गोमूत्र खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है. गौठानों में आजीविका गतिविधियों को तेज करते हुए राज्य सरकार द्वारा रीपा योजना की शुरुआत की गई है. इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना संचालित की जा रही है. प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाते हुए बीते पौने चार वर्षों में 6 नए जिलों और 77 से ज्यादा नयी तहसीलों की शुरुआत की गई है. अनेक नए अनुविभाग भी बनाए गए हैं. छ्ग की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल काफी संतोषजनक रहा। श्री खान ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है. राज्य की जनता के लिए जो सपने संजोए थे वे साकार भी हो रहे हैं और राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कृत संकल्पित है।

रानी रंगारी ने नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन किया

0

दल्ली राजहरा – नगर की बिटिया कु रानी रंगारी ने नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन किया।

नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता असम में जूनियर वर्ग 58 किलोग्राम महिला श्रेणी के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीती और बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन करने पर रानी रंगारी का उसके घर जाकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जिला सयु महामंत्री विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नवीन कथुरिया, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर, नगर के गणमान्य नागरिक चार्ली वर्गीस, रामाधीन प्रसाद उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा

0
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा  दिनांक 17 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक विभिन्न वार्डों व बूथों पर ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जावेगी।

उसी तारयतम में आज दिनांक 18/10/2022 को प्रातः 06:30 से वार्ड नं 09 के पानी टंकी के पास से वार्ड नं 09,03 व 04 में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गईं।

भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, विजय जोगदंड, जिला सचिव युवराज साहू, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस रूबी एन्थोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर व शकील खान, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, एल्डरमेन जगदीश श्रीवास व जी ईश्वर राव, पार्षद श्रुति यादव व सूरज विभार, ब्लॉक सचिव फ्रांसीस कोलीन, अनिल कोम्बे, अजय नोन्हारे, मनोज साहू,जावेद खान, बसंत साहू, विलियम भौरा, कु मनीषा,कुमारी दत्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रदेश के अधिकारी – कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार

0
  • महंगाई भत्ते में पांच फीसदी वृद्धि से कर्मियों में छा गई ख़ुशी की लहर
  • शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने किया सीएम के फैसले का स्वागत


जगदलपुर. बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भूपेश सरकार द्वारा राज्य सरकार के अधिकारी- कर्मचारियों के दैनिक भत्ता (डीए) में पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाने का स्वागत किया है. उन्होंने इसे दिवाली का बेहतरीन उपहार बताते कहा है कि सरकार के इस निर्णय से लगभग पांच लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. साथ ही त्यौहार पर बाजार में भी धन की वर्षा भी होगी. प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सरकार का यह निर्णय संजीवनी का काम करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकास्मिक वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा. जिन कर्मचारियों को छठवां वेतनमान मिल रहा है उनके महंगाई भत्ते में भी 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी बेहद प्रसन्न हैं और भूपेश सरकार की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भूपेश है तो भरोसा है। श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐन दिवाली के मौके पर अपना वचन निभाते हुए शासकीय सेवकों को 5 प्रतिशत डीए का गिफ्ट दिया है इससे पहले शासकीय सेवकों ने पिछले महीने जब लंबी हड़ताल की थी तब वार्ता के दौरान सरकार ने वादा किया था कि दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी जिसे भूपेश सरकार ने पूरा कर दिखाया. श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों की जेब में पैसा डालने का काम किया है. इस बार पर्व के अवसर पर सरकार ने मात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए ही नहीं किसानों व भूमिहीन श्रमिकों के लिए भी खजाना खोला है राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त भी जारी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार पैसा दे रही है तो लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी तथा बाजारों की रौनक लौटेगी. व्यापारियों की दिवाली भी वैभवशाली होगी. सरकार की उदारता से समाज के हर वर्ग में उत्साह है दिवाली उत्सव के साथ प्रदेश के वैभव में वृद्धि का द्वार भी खुलेगा।

भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रभक्ति के लिये समर्पित जनसंगठन है – रविन्द्र हिमतें

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि विगत दिनों
भारतीय मजदूर संघ मध्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत् महासंघो के प्रमुख कार्यकर्ताओं का एक चिंतन शिविर भोपाल स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ठेंगड़ी भवन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुये भामसं के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमतें ने कहा कि मजदूर क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को लेकर भारतीय मजदूर संघ काम करता है। यही कारण है कि देश के श्रमिक जगत में भारत माता की जय बोलने की परम्परा प्रारंभ हुई। उन्होनें असंगठित क्षेत्र में कार्य विस्तार का जिक्र करते हुये कहा कि यह क्षेत्र कामगारों की समस्याओं से भरा पड़ा है। हम एक-एक मजदूर को भामसं से जोड़कर देश में उनके अधिकारों की लड़ाईयॉ लड़ रहे है और इसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। भामसं के प्रयासों से असंगठित क्षेत्र के अनेक मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का आवरण मिला है, फिर भी अभी इस क्षेत्र में लंबी लड़ाई व लंबा कार्य करना बाकी है।


चिंतन शिविर में दो दिनों तक हुई कार्यवाही का विवरण प्रेस को जारी करते हुये भामसं के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा ने बताया कि कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर व्यापक चिंतन व विचार-विमर्श होकर यह तय किया गया कि प्रत्येक क्षेत्र में कार्य विस्तार कर समस्याओं का समाधान खोजना होगा। विशेषकर आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन, निर्माणी मजदूर, आशावर्कस, ठेका सहित अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र है जहॉ कामगारों का व्यापक पैमाने पर शोषण हो रहा है, उन्हे सामाजिक सुरक्षा मिले, जीवन-यापन के लिये सम्मानजनक वेतन मिले, पेंशन व अन्य सुविधाएं मुहैया हो, इस हेतु उनका संगठन तैयार करना ही एकमात्र रास्ता है। संगठन से ही समस्याओं का निराकरण संभव हो सकेगा। शिविर में भामसं के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री व असंगठित क्षेत्र के प्रभारी जयंती लाल जी ने विस्तारपूर्वक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं की सिलसिलेवार जानकारी
दी तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से मिली सफलताओं का जिक्र करते हुये कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को संगठित करना आज का युगधर्म हो गया है। शिविर में भामसं के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने ट्रेड यूनियन आंदोलन के इतिहास की जानकारी देते हुये बताया कि भामसं अन्य ट्रेड यूनियनों की विचारधारा से अलग है। हम श्रमिक हित के साथ-साथ देश व उद्योग की भलाई के लिये भी काम करते है। हमारे विचार व सिद्धांत कालजयी व युगानुकूल है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से हम देश के प्रथम क्रमांक के मजदूर संगठन बने हुये है और पूरी दुनिया में भारतीय मजदूरों की मुखर आवाज भामसं बना हुआ है। उन्होनें कार्य विस्तार के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आव्हान करते हुये कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की महती भूमिका हैं। शिविर का समापन भामसं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
इस चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश से भामसं की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव, निर्माण मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुदर्शन मानिकपुरी, महामंत्री राजेश राजवाड़े, स्नेहलता पटेल, गीता सोनी, आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ से संतोषी राजवाड़े, चंदा राजवाड़े, अंजली पटेल, वनवासी मजदूर महासंघ से रघुनाथ झारिया, श्यामवती, मिड-डे-मिल से उषा साहू, मधु साहू, स्ट्रीट वेंडर से पुष्पा वैष्णव सहित ठेका व अन्य महासंघो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुश्ताक अहमद
जिला मंत्री
भारतीय मजदूर संघ
जिला बालोद

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नेक एक्रेडिएशन की प्रगति का किया निरीक्षण

0

भानपुरी छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासकीय महाविद्यालय भानपुरी द्वारा तैयार की जा रही। नैक एक्रीडिएशन की तैयारी का बुधवार को औचक निरीक्षण कर जायजा लिया उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्य अधिकारी डॉ. जी.एस घनश्याम एवं रूसा के अतिरिक्त संचालक डॉ वेणुगोपाल ने महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर बैठक ली। बैठक में डॉ जी.एस घनश्याम ने नैक कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया एवं नैक के सात क्राइटेरिया बार अनेक बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की। कम समय में पियर टीम विजिट के पूर्व सारी तैयारी कैसे पूर्ण की जाए पर मार्गदर्शन प्रदान किया डॉ. वेणुगोपाल ने महाविद्यालयीन स्टाफ को विभाग वार संबंधित जानकारियां तैयार करने एवं उसका पी.पी.टी तैयार करने हेतु निर्देशित किया। अधिकारियों ने महाविद्यालय द्वारा तैयार एस.एस.आर की एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की एवं नैक के कार्यों में अधिक उर्जा से कार्य करने हेतु अति प्रेरित किया। उच्च अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं सुझाव भी दिया। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एस.के वासनिकर, आई. क्यू.ए.सी प्रभारी डी.के चंद्रा लैब टेक्नीशियन , एम. आर कड़ियाम ,एवं सुनील कुमार नाग ,सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

विधायक चंदन कश्यप सालेमेटा और चपका में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक मे हुए शामिल

0

भानपुरी – राजीव मितान क्लब द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के माध्यम से प्रत्येक ग्रामों में खेल सम्पन्न होने के पश्चात् दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल हुए। इस जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में बस्तर ब्लॉक के ग्राम सालेमेटा और चपका जोन के 8 – 8 ग्राम पंचायतों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और इस खेल का भरपूर आनंद लिया।समापन के अवसर पर विधायक चंदन कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विधायक ने संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे पारंपरिक खेल को विलुप्त होने से बचाने का काम कर रहे है आप सभी जानते है की पहले के बच्चे खोखो,फिटूल,गिल्ली डंडा,कब्बडी अन्य ऐसे कई सारे खेल खेलते थे लेकिन आजकल के बच्चे सिफ मोबाइल पर लगे रहते जिससे शारीरिक गतिविधि नहीं होती जिससे हमारे मुख्यमंत्री ने देखते हुए राजीव युवा मितान क्लब का शुभारभ कर प्रति वर्ष 1 लाख दे रहे है जिससे प्रत्येक ग्राम के खिलाड़ियों को प्रत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, जोगीराम कश्यप,नवल किशोर कश्यप,श्रीधर कश्यप, नक्छेदी कश्यप,केशव कश्यप, रमेश कश्यप,लुदरू राम बघेल,श्याम कुमारी ध्रुव, ऊषा भारती, फरसू राम कश्यप,गोपी बघेल,हेमचंद,जगबंधु सिन्हा,बबलू बघेल,बली सिंह ठाकुर,नरेंद्र पांडे राधे कृष्ण पानीग्राही,अनिल कुमार पांडे,चंद्र विलास, रोमनाथ सिन्हा,गोपाल वैद,कुपलेश सेठिया,प्रेम बघेल,यशपाल, थबीर ठाकुर,अमीर भारती, एव अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे

MOST POPULAR

HOT NEWS