City Media - Page 967 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 967

अवैध रूप से जुआ खेलते 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 6.800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 23-24102022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा वार्ड क्रमांक 09 खोरबाहरा कोसरिया के घर के सामने 52: पत्ती ताश से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. गौकरण धनकर पिता खोबाहरा धनकर 02. मोहम्मद नदीम पिता अब्दुल नईम 03. सूरज कोसरिया पिता राजू कोसरिया 04. दीपक सिन्हा पिता महेन्द्र सिन्हा सभी निवासी ग्राम कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद BOTO के कब्जे से नगदी रकम 6,800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू,प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा,ईश्वर चंद्राकर,आरक्षक हुमन भेडिया, पकलू राम, संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन भुनेश्वर यादव,रवि बंजारे,की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीदों की याद में जलाए दीप

0
  • राजीव युवा मितान क्लब ने शहीद कांग्रेस नेताओं को किया नमन
  • झीरम घाटी में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन


जगदलपुर. झीरम घाटी का शहादत स्थल इस बार की दीपावली में दीयों की रौशनी में जगमगा उठा. बस्तर के जागरूक युवाओं ने शहीद कांग्रेस नेताओं की याद में दीप जलाए और उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.


छत्तीसगढ़ में समरसता की बहाली और कांग्रेस की मजबूती के लिए यात्रा पर निकले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बस्तर की झीरम घाटी में जिस जगह पर अपने प्राणों की आहुतियां दी थी, वह जगह दीपावली समेत अन्य पावन अवसरों पर हर साल अंधेरे के आगोश में डूबी रहती थी. यह बात कांग्रेस के प्रति आस्था रखने वाले युवाओं को नागवार गुजरा करती थी. इसीलिए इन युवाओं ने इस बार की दीपावली में झीरम घाटी के शहीद स्थल पर जाकर शहीद कांग्रेस नेताओं के सम्मान में दीये जलाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला किया. दीपोत्सव की शुभ बेला में रविवार की देर शाम राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े युवाओं तथा कुछ कांग्रेस नेताओं ने झीरम घाटी के शहादत स्थल पर पहुंचकर “एक दीप शहीदों के नाम“ कार्यक्रम आयोजित किया और दीप जलाकर शहीद नेताओं, कार्यकर्ताओं व सुरक्षा कर्मियों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभरी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने शहीदों के परिजनों को शक्ति प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़ में शांति स्थापना की प्रार्थना ईश्वर से की. शहादत स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम रात्रि 7 बजे से किया गया. आयोजन में राजीव मितान क्लब के ज़िला समन्वयक सुशील मौर्य, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र समन्वयक रिका कर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लक्ष्मण कश्यप, सांसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग, विधायक प्रतिनिधि बलिरम कश्यप, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य राजू कर्मा, संजय मरकाम, राजू सोढ़ी, संजय कश्यप, मोटीराम कुंजाम, जयदेव नाग, सम्मपत नाग, आयतु नाग, सोमरु नाग, मनीराम मरकम, वामन कर्मा, सामू कर्मा, सुरेश कर्मा, कमलू मंडावी, मड्डा मंडावी, जलदेव नाग, बलदेव नाग, बालसिंग नाग, बेलसिंह कश्यप, दिनेश नाग, रायधर नाग, राजेश नाग, सुखराम नाग, रामचंद्र नाग, लक्ष्मण नाग, मोनू नाग, मंगलसाय नाग, बीटों नाग, तुलाराम सोढ़ी आदि युवा मितान सदस्य उपस्थित थे.

अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलते आरोपी पर राजहरा पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
  • अवैध रूप से जुआ खेलते 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1570 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 22.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क0 19 दल्लीराजहरा केजउ राम के फुटहा मकान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. धनेन्द्र सिंग पिता सतेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष, 02 अमित बाम्बेश्वर पिता चन्द्र सिंह बाम्बेश्वर उम्र 35 वर्ष, 03. जनक लाल यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 37 वर्ष, 04 सतीश कुमार लालवानी पिता जयराम उम्र 33 वर्ष, 05 पन्नालाल साहू पिता स्व. अनुज राम साहू 40 वर्ष साकिनान वार्ड क0 19 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 1570 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि सूरज साहू, आरक्षक गिरधर साहू, संजय चेकल, सुरेन्द्र देशमुख, भुनेश्वर यादव, संदीप यादव, ठनेश टेमार्य, धर्मेन्द्र सेन की सराहनीय भूमिका रही ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से जुआ खेल रहे आरोपियों के ऊपर राजहरा पुलिस की कार्यवाही

0

जिला बालोद (छ.ग.)अवैध रूप से जुआ खेलते 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

• आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 16,000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 22.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क0 23 भोला राम हरपाल के निर्माणाधीन मकान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. भोलाराम हरपाल पिता चन्द्रभान हरपाल उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क0 23 राजहरा, 02 जोहर लाल भुआर्य पिता स्व. परदेशी राम उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क० 23 राजहरा,

03. सोनू मसीह पिता आशु मसीह उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क0 23 राजहरा, 04. तेजेन्द्र सिंग पिता कुमार सिंग उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क0 19 राजहरा 05. मदन मंडावी पिता राम प्रसाद उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क0 23 राजहरा, 06. अर्जुन यादव पिता अशोक यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क0 22 राजहरा, 07. सोनू विभार पिता परदेशी राम उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क० 23 राजहरा, 08. तरनजीत पिता हरिजिंदर सिंग उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क० 23 राजहरा, 09. रवि ठाकुर पिता विशाल सिंग उम्र 30 वर्ष साकिन खम्हारटोला थाना राजहरा, 10. तेज प्रताप पिता भूषण प्रताप उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क0 24 राजहरा के कब्जे से नगदी रकम 16,000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि सूरज साहू, आरक्षक गिरधर साहू, संजय चेकल, सुरेन्द्र देशमुख, भुनेश्वर यादव, संदीप यादव, ठनेश टेमार्य की सराहनीय भूमिका रही।

हत्या करने की नियत से चाकू मारकर मोबाईल लूटने वाले आरोपी

0

जिला बालोद (छ.ग.) गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू एवं एक नग सैमसंग कंपनी का स्कीन टच मोबाईल बरामद किया गया

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेन्द्र कुमार कुमेटी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.22 को दोपहर लगभग 03.00 बजे इसका चचेरा भाई मोहित कुमार को देशी शराब भट्टी राजहरा से वापस आ रहा था मोटर सायकल का पेट्रोल खत्म होने से शराब भट्ठी जाने वाला रोड पर खड़ा था उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति आया और वाद विवाद कर जान से मारने की नियत से मोहित कुमार कुमेटी के छाती के नीचे व अन्य जगहों में चाकू से मारकर चोट पहुंचाया है तथा उसके मोबाईल को लूट कर भाग गया है।

मोहित कुमार कुमेटी को इलाज हेतु शहीद अस्पताल राजहरा से रिफर करने पश्चात मेडिकल राजनांदगांव मे भर्ती किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक को अपराध कमांक 362 / 22 धारा 394,294,307 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में आरोपी की पता तलाश किया गया पता तलाश दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी धनेश्वर कुमार ठाकुर पिता योगेश ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मटेवा थाना अर्जन्दा जिला बालोद को उसके सकुनत से अभिरक्षा मे लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू तथा आहत से लूटे गये सैमसंग कंपनी का स्कीन टच मोबाईल को जप्त कर दिनांक 22.10.22 के 18.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक ईश्वर चन्द्राकर, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, संजय चेलक, मनोज साहू की सराहनीय भूमिका रही ।

दल्लीराजहरा पालिका परिषद में लगातार गुणवत्ताहीन कार्य के बाद, 14 वे एवं 15 वे वित्त की आबंटित राशियों खर्च की जांच के लिए टीम गठित

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 14 वे 15 वे वित्त की राशि के खर्च की जांच कराई जायेगी जांच दल में डौंडी तहसीलदार विनय देवांगन,आर.ई.एस के एस.डी.ओ विनय भेड़िया,सब इंजीनियर संतोष पासी, पी.एच.ई.के एस.डी.ओ. नितिन ठाकुर,उप कोषालय दल्ली राजहरा अधिकारी टी.आर.पिस्दा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।


नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा लगातार नगर पालिका परिषद में होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायत की जा रही थी। टेंडर प्रक्रिया में भारी सेटिंग बाजी एवं धांधली एवं गुणवत्ता हीन कार्य को लेकर भी शिकायत की गई थी। इसके खिलाफ संतोष देवांगन द्वारा चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई थी एवं जिलाधीश को भी शिकायत किया गया था इसके पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा टीम गठित कर 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि के उपयोग की जांच कर करने हेतु टीम गठित की व एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया हैै

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


दूसरी ओर दल्ली राजहरा की आम जनता के आंखों के सामने खुलेआम गुणवत्ता हीन कार्यों को नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है अधिकारियों द्वारा इस पर रोक कब लगाई जाती है एवं इसकी रिपोर्ट कब प्रस्तुत किया जाता है।
सत्ता का प्रभाव अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में कितना दूध का दूध पानी का पानी कर पाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर शहर के विकास में भ्रष्टाचार का दाग को धोने में नगर पालिका अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आंख कब खोल पाएगा इसका इंतजार रहेगा ।इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने जीता दिल, बीस ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

0
  • भूमि का मुआवजा मिलने से खुश भेजापदर के बीस ग्रामीणों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन के नेतृत्व में किया कांग्रेस प्रवेश
  • रेखचंद जैन ने सभी ग्रामीणों का मुंह मीठा कराकर किया स्वागत
  • 2013 में इंद्रावती नदी पर बने पुल के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा 8 साल बाद संसदीय सचिव जैन के प्रयासों से मिला


जगदलपुर. आठ साल से अपनी जमीन की क़ीमत मांगते भटक रहे ग्रामीणों का दिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसा जीता कि सारे ग्रामीण उनके मुरीद बन गए और मुख्यमंत्री बघेल एवं अपने विधायक रेखचंद जैन पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए.
सन 2013 में इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण के लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेजापदर के अनेक ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई थी. पुल बनकर तैयार हो गया और आठ साल बीत गए, लेकिन संबंधित ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया गया. ग्रामीण अपनी जमीन की रकम पाने के लिए लगातार सरकारी दफ़्तरों और जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक देते – देते परेशान हो चले थे. उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को अपनी पीड़ा सुनाई. जैन ने मामले से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया. बघेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारियों को मुआवजा भुगतान के लिए प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए. अंततः भेजापदर के सभी प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि के चेक ऐन दीपावली के पहले दे दिए गए. चेक मिलने से इन ग्रामीणों की ख़ुशी का पारावार नहीं रहा. इंसाफ दिलाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल और विधायक श्री जैन ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया. ये ग्रामीण श्री बघेल और श्री जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने अपने विधायक के पास पहुंच गए.


ये लोग शामिल हुए कांग्रेस में
ग्राम भेजापदर के कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों में महेंद्र, कुंवर, जगत, विद्या, कमलू, तुलाराम, नरसिंह, धनर, मोनो, बलदेव, खेमराज, सेवतो, मुक्ता, सोमारी, फुरनी, नीलम, निरंजन, राजू, श्याम सुंदर आदि शामिल हैं. इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं एक किसान पुत्र हैं और किसानों की तकलीफ को अच्छे से समझते हैं. भेजापदर को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए फौरी कार्रवाई की. उनके निर्देश पर भूमि मुआवजा राशि प्रदान की गई है. मुआवजा राशि प्राप्त होने से ग्रामीणों का कांग्रेस सरकार पर विश्वास कायम हुआ है और वे कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करने के लिए आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं.
कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक रेखचंद जैन के प्रयासों से उन्हें वर्षों से अटकी हुई मुआवजा राशि मिली है. कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हम सभी कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं. इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम डांगी, दयाराम कश्यप, राजेश राय,पंचराज सिंग, सुशीला बघेल, लैखन बघेल, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, कुलदीप भदौरिया, संतोष सिंह, एस नीला, धर्मेंद्र चौहान, धर्नुजय दास, महेन्द्र बघेल, शोभाराम बघेल, विक्की निषाद, इदरीश रिजवी मौजूद थे.

वेतन बगैर कर्मचारियों की कैसी दीपावली। कांग्रेस सरकार कर्मचारी विरोधी नीति – केदार

0
  • ऋण में डूबे प्रदेश में जनता से लेकर कर्मचारी तक बेहाल ।

दीपावली त्योहार को 2 दिन बचे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी की वजह से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब तक वेतन नहीं मिल पाया है , जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी और मायूसी है । उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है ।

कश्यप ने कहा कि देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के लिए सभी तरफ उत्साह का माहौल है , लेकिन छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग में अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है , त्योहार के समय वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा है । लेकिन राज्य सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है ।
 कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशून्य हो चुकी है , ऐसी सरकार जो अपने प्रदेश की जनता का सुख दुख न समझ सके उसे पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार ही नहीं है । सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन जमा कर ताकि सभी लोग खुशी खुशी त्योहार मना सकें ।

श्री केदार ने कहा है कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को लगभग 5500 करोड़ रुपये के लाभ से वंचित किया है ! वर्ष २०१९ से कर्मचारियों को केन्द्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ता नहीं दिया गया , और कर्मचारियों के आंदोलन के बाद जब महँगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा कर दिया गया तो इससे पूर्व के तीन साल का महंगाई भत्ता से उन्हें वंचित कर दिया ! भाजपा की सरकार में में इस राशि को GPF में जमा कर दिया जाता था , जो कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को एक बढ़ी राशि के रूप में काम आता था !
इसी प्रकार आवास भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान अनुसार मिलना चाहिए, परंतु छत्तीसगढ़ सरकार ने यहाँ पे भी कर्मचारियों का गला दबाया है और प्रति मास तीन हज़ार रूपये का नुक़सान कर लगभग कर्मचारियों का डेढ़ हज़ार करोड़ रुपया का नुक़सान किया है ! इसका सबसे ज़्यादा नुक़सान पेंशनधारियों को हो रहा है , जो अपनी आवाज़ उठाने असमर्थ है !

परिजन खो चुके बच्चों से संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा – अब से मैं आपका अभिभावक

0
  • कोरोना काल में माता- पिता खोने वाले विद्यार्थियों के संग मनाई दीवाली
  • विधायक कार्यालय में जुटे बच्चों ने मिठाई खाई, फोड़े पटाखे


जगदलपुर. जिन मासूमों के सिर से मां,- बाप का साया उठ चुका है, जिनकी जिंदगी बेमानी हो गई है, खुशियों से जिनका नाता टूट चुका है, उन मासूमों की दुनिया एक बार फिर बाल सुलभ चपलता और उमंग से भर उठी. कुदरत ने नन्हें दिलों को जो जख्म दे रखे हैं, उन ज़ख्मों की टिस यकबयक काफूर हो गई. सारे जहां की खुशियां जैसे उनके कदमों में पनाह मांगती सी लग रही थीं. एक ओर जहां इन मासूमों के होठों फुलझड़ी जैसी मुस्कान से हंसी ठिठोली और

वर्ष 2020 व 2021 में वैश्विक कोरोना आपदा का दंश समूची मानव जाति ने झेला है। इसकी पीड़ा आप से ज्यादा किसी ने नहीं भोगा है क्योंकि आपने अपने माता या पिता को खोया है जिसकी कमी जीवन भर रहेगी। जगदलपुर विधायक होने के नाते मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आज से आप सभी मुझे अपना अभिभावक समझें और किसी भी प्रकार की दिक्कत- परेशानी हो तो सीधे मुझ तक आएं। मुझे आप अपना चाचा या मामा या बड़ा भाई मानें। शनिवार को विधायक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कही। कोरोना काल के संस्मरणों को याद करते विधायक ने कहा कि मैंने समस्त पीड़ितों को यथासंभव सहयोग करने का प्रयास किया है। इस कार्य में सहयोग देने के लिए जैन ने कांग्रेस संगठन, पदाधिकारियों, अधिकारियों, संघ- संगठनों का शुक्रिया भी अदा किया। संसदीय सचिव समेत उपस्थित अतिथियों ने संक्षिप्त सम्बोधन दिया। अभिभावकों की ओर से सेवानिवृत खाद्य संचालक श्याम लाल देवांगन ने विधायक जैन की पहल की प्रशंसा करते उन्हें इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। अन्य परिजनों ने भी विधायक की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते कहा कि दुखों का जो पहाड़ उनके परिवार पर टूटा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन इस कार्यक्रम से जैन ने जो अपनत्व दिया है, वह जीवन भर याद रहेगा। कार्यक्रम में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के वे बच्चे सम्मिलित हुए जिन्होंने कोरोना से अपने पिता या माता को खोया है। अपने रिश्तेदारों व परिजनों के साथ आए बच्चों ने मिठाई खाई और परिसर में पटाखे भी फोड़े।


बॉक्स
कोटा से लाए गए थे विद्यार्थी
कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महतारी दुलार योजना प्रारंभ करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते कहा कि कोरोना काल में उनकी संवेदनशीलता की प्रशंसा राज्य के समस्त जन कर रहे हैं। कोटा राजस्थान एवं दूसरे राज्यों में कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों व श्रमिकों को लाने समेत रेमडीसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने में मुख्यमंत्री की भूमिका को रेखांकित करते उनकी जमकर सराहना की गई।
बॉक्स
महतारी दुलार योजना की दी जानकारी
इस दौरान मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी दुलार योजना की जानकारी देते बताया कि कोरोना से माता या पिता या दोनों को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा को आसान बनाने का जिम्मा राज्य सरकार ने लिया है। जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारद्वाज ने बताया कि जगदलपुर विकासखंड के लगभग 50 बच्चों को योजना में सम्मिलित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ श्रीमती संगीता जैन, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सुशीला बघेल, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद पंचराज सिंह, दयाराम कश्यप, सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल, हेमू उपाध्याय, गौरनाथ नाग, अवधेश झा, अनिल जैन, कुलदीप सिंह भदौरिया, विक्की निषाद, एस नीला, धर्मेंद्र चौहान, धनुर्जय दास, महेंद्र बघेल, इदरीस रिजवी, सीएसी शरद श्रीवास्तव, पंकज जोशी, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

बालोद पुलिस की आमजनों से अपील है कि कृपया अपने नबालिक बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति से फोन व एस.एम.एस से बातचीत करने से दूर रखे

0

थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़िता की नबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 440/22 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता एवं महिला व बच्चों से सबंधित गंभीर अपराध होने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन. मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर पश्चिम बंगाल टीम को रवाना किया गया था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गठित टीम के द्वारा नबालिक पीड़िता को आरोपी श्रीवास दास पिता श्री नानी गोपाल दास उम्र 22 साल निवासी निमदाह थाना पुर्वस्थली जिला पुर्वी वर्धमान (पश्चिम बंगाल ) के कब्जे से बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर बताये कि आरोपी के द्वारा 02-03 वर्षो से फ्री फायर गेम मोबाईल के माध्यम से खेलते थे जिसमें आरोपी के द्वारा अपने झांसा में लेकर पीड़िता का नम्बर प्राप्त कर अपने चिकनी चुकड़ी बातों में लेकर पीड़िता को ले जाने पश्चिम बंगाल से बहला फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया था, व पीड़िता के साथ शादी कर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बताये है। प्रकरण में धारा 366,376 (2) (ढ), भादवि धारा 4,5 (ट), 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई है।

पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि कांताराम घि

लेन्द्र, आरक्षक, मनीष राजपुत, रूपेश चौरे व महिला आरक्षक संध्या ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS