City Media - Page 992 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 992

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आकस्मिक दुर्घटना में मृत पांच लोगों के परिजन को मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विभिन्न पंचायतों में पानी में डूबने,सांप काटने एवं आकाशीय बिजली से मृत व्यक्तियों के परिजनों को घर पहुंच कर प्रदान की आर्थिक सहायता

ग्राम पंचायत के कालीपुर के बोंडकूराम उम्र 50 की पानी में डूबने से हुई थी आकस्मिक मृत्यु जिसके परिजन फगनूराम को ,धरमपुरा की मृतक श्रीमती चंद्रकला मौर्य उम्र 55 वर्ष जिनकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी उनके परिजन बंशी मौर्य एवं ग्राम माड़पाल के मृतक कमल राम नागेश उम्र 50 वर्ष जिनकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी उनके परिजन चंदन नागेश को ,ग्राम पंचायत मारकेल की 5 वर्षीय नन्ही बालिका कुमारी एंजल नायक जिनकी मृत्यु सांप काटने के कारण हुई थी

उसके परिजन चुन्नु नायक को इसी तरह ग्राम पंचायत बिलोरी के 45 वर्षीय अमर बघेल जिनकी मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी उनके परिजन श्रीमती धनमती को 4 – 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई आपदा प्रबंधन आर सी बी 6-4 के तहत सौंपी गई चार लाख की आर्थिक सहायता विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के चार चार लाख रुपए का चेक सौंपा एवं ढांढस बंधाया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर किसी भी प्राकृतिक आपदा पर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं जिसमें मेरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के मृतक जिनकी दुखद मृत्यु पानी में डूबने, सांप काटने एवं आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी उनके परिजनों को 4 – 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया एवं दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया उन्होंने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार में किसी भी आपदा में मृत लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है मृतकों के परिजनों ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी की संवेदनशीलता से आज उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ है इसके लिए वे मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जी का आभार व्यक्त करते है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, सरपंच कालीपुर खगेश्वर भोयर, सरपंच माड़पाल मंदना नाग, सरपंच मारकेल रजनी नाग,उप सरपंच संदीप डेनियल, सरपंच बिलोरी श्रीमती उमन बघेल मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह,राजेश कश्यप, इमानुएल,सोहन ,सुकुलधर नाग सचिव कमल समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे उपस्थित रहे |

आबकारी एक्ट, सट्टा एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत पुलिस ने की आरोपीगणों के विरुद्ध कार्यवाही

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्रीनारायण मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद जितेन्द्र कुमार यादव, के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना-राजहरा क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब तथा अवैध रूप से गांजा का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है – 01. आबकारी एक्ट की कार्यवाही में राकेश निषाद, निवासी-राजहरा द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी करने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन शराब, कीमती 2720/रूपये तथा नगदी रकम 500/- रूपये जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया है, जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 317/2022, धारा-34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 02. आबकारी एक्ट की कार्यवाही में आरोपी दुर्गेश निषाद, साकिन-टेबलर शेड द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी करने की सूचना

मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 07 पौवा देशी प्लेन शराब तथा बिकी का रकम कुल 810/- रूपये को जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया है, जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 320/2022, धारा-34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 03. आबकारी एक्ट की कार्यवाही में आरोपी गुरूदेव सिंह, साकिन-टेबलर सेड, राजहरा द्वारा आम जगह में शराब का सेवन करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 319/2022, धारा-36(च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 04, पलिस कार्यवाही के दौरान आरोपीगण प्रवीण कोसरे, साकिन-इंदिरा नगर, राजहरा एवं विनोद कुमार खैरवार, साकिन-टेबलर सेड द्वारा रूपये-पैसों के हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा लिखने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी प्रवीण कोसरे के कब्जे से 690/- रूपये नगदी रकम, सटटा पट्टी एवं पेन तथा आरोपी विनोद कुमार खैरवार के कब्जे से 380/- रूपये नगदी रकम, सट्टा पट्टी एवं पेन को जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया है, जिनके विरूद्ध अपराध कमांक 315/2022, 316/2022, धारा-4(क) जुआ एक्ट कायम किया गया है। 05. पुलिस ने उपरोक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपाली बर्मन, साकिन-शास्त्री नगर, राजहरा के कब्जे से 286 कि गा अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा बिक्री का रकम कुल 44700/- रूपये को जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया। है जिनके विरूद्ध अपराध कमांक 318/2022, धारा-20(ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा एवं सायबर सेल बालोद की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आगामी नव रात्रि,दशहरा एवं ईद पर्व को लेकर 24 सितम्बर की संध्या 4 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई

0

उक्त बैठक में त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात नियमो का ध्यान रखने की बात कही गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, नायब तहसीलदार श्री चौरका, नगर निरीक्षक वीणा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में अपनी बात रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए चयनित स्थान डेम साइड में प्रकाश व्यवस्था सहित हाइड्रा मशीन उपलब्ध कराने बी एसपी प्रबंधन को अवगत करवाया जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने कहा कि दुर्गा माता के लिए बनाये गए पंडाल को बिजली के तारो से दूर हटकर बनाये , ताकि किसी प्रकार की दूर्घटना से बचा जा सके । वही सडको को घेर कर पंडाल न बनाया जाय। दुर्गा समिती के पदाधिकारी अपने अपने वालींटीयर को ड्रेस कोड में नियुक्त करे ताकि सुचारु रूप से व्यवस्था बनी रहे।


वही नगर निरीक्षक विना यादव ने कहा कि जबरन गाडियों को रोक कर चन्दा न लिया जाए। दुर्गा समिति वाले विसर्जन के लिए रुट चार्ट बना कर थाने को सूचित करें।शांति समिति की बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को ईद पर्व पर भी चर्चा की गई जिसमे मुशलिम समाज के सदस्यों ने बताया कि रेल्वे कालोनी स्थित जामा मस्जिद से जुलुस प्रात: 9 बजे निकला जाएगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मस्जिद में समाप्त होगी। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साल्हे बूथ क्रमांक 171 में मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन व सुनी गई मन की बात

0

भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं ,एकात्म मानववाद पे प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष मनीष झा जी एवं जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए कि….पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान नामक गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामदुलारी था।राजनीति और संघ के प्रचारक के अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने साहित्य के क्षेत्र में काफी योगदान दिया। उनकी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। जिसके चलते उन्होंने अपने लेख में दोनों ही भाषा का बखूबी प्रयोग किया था।


इस अवसर पर नगर पंचायत चिखला कसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, शक्ती केंद्र प्रभारी ज्ञानप्रकाश साहू, बुथ पालक सुंदर लाल बेलचंदन, बुथ अध्यक्ष अवध राम साहू, बूथ सचिव निखिल टेकाम,महिला प्रभारी श्रीमति जयंती साहू,BLA 2 नरेंद्र निर्मलकर,युवा प्रभारी लोकेंद्र टेकाम, सुखिराम कोमा, गोवर्धन हिरवानी, करिश्मा टेकाम, कृष्णा राम यादव, जनक लाल कुंजाम, डोमार साहू जी, हरक राम टेकाम जी, गीतेश कचलाम जी की उपस्थिति में बूथ का बैठक एवं मन की बात को सुना गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिरचार व सोहपुर गौ तस्करी मामले में पकड़े गए महाराष्ट्र व बालोद जिला के वाहन मालिकों पर भी अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही हो:-बलराम गुप्ता विहिप जिला अध्यक्ष

0

बालोद :- कल बालोद जिला के गुरुर ब्लॉक के सोहतरा व चिरचारी में गौ तस्करी करते एक बालोद जिले की ट्रक व एक महाराष्ट्र के बड़े वाहन में गौ तस्करी करते कुछ आरोपीयो को विहिप व बजरंग दल के सदस्यों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा जिसमे बड़ी मात्रा में ट्रक में भरे गए गौ माता को बरामद किया गया है। वही पशु तस्करों की क्रूरतापूर्ण कार्यवाही के चलते 5 गायों की मौत ट्रक के अंदर ही हो गया था बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यन्तगिरी गोस्वामी,जिला मंत्री राज सोनी,जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, बंशी रावटे, मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती सत्या साहू,सह मंत्री मोनू सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी,जिला सह संयोजक उमेश सेन,गुंडरदेही अध्यक्ष भरत साहू,गुरुर अध्यक्ष लोकेश साहू,राकेश साहू ने गौ तस्करो को पकड़ने के लिए विहिप व बजरंग दल के युवा सदस्यों को बधाई दी व लगातार गायों के संरक्षण व गौ तस्करी को रोकने के लिए किए जा रहे

उनके कार्यो की तारीफ भी की विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारियो ने इस मामले में दोनों घटनाओं में शामिल लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग पुलिस के अधिकारियों से की है। व कहा है कि एक मामले में बालोद जिला के ही सोरर( मुजगहन) निवासी वाहन मालिक मोहम्मद जावेद का नाम भी इस मामले में आ रहा है। व पशु तस्करी में इसके बड़े ट्रक वाहन का उपयोग भी किया गया है। जिसको पुलिस ने जप्त भी किया है। उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किया जाये। गुरुर व गुंडरदेही, बालोद क्षेत्र में कुछ समय से गौ तस्करी के मामले में तेजी आया है। वही गौसेवकों व हिंदू संगठन के लोगो की सक्रियता से समय समय पर इनको पकड़ा भी जा रहा है। लेकिन वारदातों में कमी नही हो रहा है। इसलिए ऐसे गौ तस्करो, व उनके सरगनाओं को भी पकड़ने की जरूरत है। गौ तस्करी धर्मान्तरण व अन्य हिंदू विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए बालोद जिला में ब्लाक व ग्राम स्तर पर विहिप,मातृशक्ति, व बजरंग दल की समिति गठन में तेजी लाने की बात भी कही गई है। जिससे ऐसे ग़लत कार्यो पर रोक लग सके व आमजन में गौ तस्करी को लेकर उसे रोकने के लिए जागरूक होना भी जरूरी है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुरुर थाना प्रभारी से संगठन की और से बात किया गया है। गौ तस्करों को पकड़ने के लिए तेजी से किये गए उनके प्रयासों की सराहना भी की गई है। वही जिला संगठन की मांग है। कि दोनों मामलों में शामिल वाहन मालिकों पर भी कड़ी कार्यवाही करें ताकि ऐसे घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो :-बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बालोद

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मृत दो छात्रों के परिजनों को मिली दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता

0

मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए ढांढस बंधाया छात्र बीमा दुर्घटना योजना के तहत प्रदान की गई एक – एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा विकास खंड के ग्राम सेड़वा के आकस्मिक निधन हुए कक्षा 6 वीं के दिव्यांग छात्र स्व देवा की माता श्रीमती भागवती पति लक्ष्मण को एक लाख एवं शा उ मा विधालय छिंदबहार के कक्षा 10 वीं की छात्रा मावलीपदर निवासी स्व खुखदेई के भाई गोंचू कश्यप को छात्र बीमा दुर्घटना दावा भुगतान का एक लाख रुपए का चैक प्रदान किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आकस्मिक दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है पूर्व में जहां मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए वर्षों तक चक्कर लगाना पड़ता था अब हमारी सरकार में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश प्रदान की गई है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह खंड शिक्षा अधिकारी दरभा राजेश उपाध्याय,सी एस सी महेन्द्र नायक शिक्षक राजकुमार वैभव उपस्थित रहे

अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं खेल : बैज

0
  • शहीद गुंडाधुर कृषि कॉलेज में जोनल खेल स्पर्धा का समापन
  • समारोह में शामिल हुए सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव जैन

जगदलपुर. शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय में 21से 24 सितंबर तक आयोजित दक्षिण क्षेत्र जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शामिल 11 महाविद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजित समापन समारोह में बस्तर सांसद दीपक बैज तथा जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बतौर अतिथि शामिल हुए. छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि आज आप खिलाड़ियों के मध्य आकर मुझे भी अपने कालेज के दिनों की याद आ गई. वैसे तो हम विभिन्न जगहों पर जाते हैं पर जब हम एक टीम बनकर जाते हैं, पर ज़ब हम टीम बनाकर जाते और खेलते हैं तो उसका आनंद ही अलग होता है और यह जीवन भर की स्मृति बन जाती है. Pउन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम वर्क का महत्व समझाते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. खेल विकास अभिकरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने अपने निजी अनुभव छात्र छात्राओं से बांटते हुए कहा कि हार से कभी निराश ना हों और प्रयास करें. जीत जरूर आपके कदमों में होगी. इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के अधिष्ठाता नेताम, कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की अधिष्ठाता श्रीमती नशीने, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, उप सरपंच रामेश्वर बिसाई, सांसद के सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो समेत कृषि महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी समेत विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के मैनेजर एवं कोच समेत खिलाड़ी उपस्थित थे.

शीश स्वतः झुक जाता है बस्तर की इस “देवी ” के आगे

0

अर्जुन झा

बकावंड जगदलपुर. नारी को देवी और शक्ति का दर्जा यूं ही नहीं दिया गया है. आदिकाल से देवी तुल्य मानते आ रहे हैं हम नारी को . इसके पीछे कुछ तो वजह होगी ? वजह हमें नारी के स्वभाव, आचरण, व्यवहार और कार्यों में साफ नज़र आ जाती है. देवी पार्वती की तरह नारी के चेहरे और आंखों से ममता तथा वात्सल्य बरसता है, तो माता दुर्गा जी की तरह विपदाओं तथा बुराई रूपी असुरों से लड़ने की शक्ति भी परिलक्षित होती है. कुछ ऐसी शक्ति स्वरूपा छवि बस्तर की नारी हेमवती नाग में भी नज़र आती है, जिसने पाना, पेंचिस जैसे औजारों को हथियार बनाकर गरीबी और भुखमरी रूपी असुर का संहार किया है. अपनी काबिलियत के दम पर हेमवती आज बस्तर की अन्य युवतियों तथा महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत और उनका रोल मॉडल बन चुकी है. ऑटो रिपेयरिंग का कार्य करने वाली यह महिला तो पुरुषों को भी ऑटो रिपेयरिंग वाला काम सिखाती है. लोगों का शीश स्वतः झुक जाता है बस्तर की इस “देवी” के आगे.


बस्तर ब्लाक गांव रेटावंड निवासी आदिवासी महिला हेमवती नाग ऑटो मैकेनिक का काम कर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन चुकी है, बल्कि अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही है. वह बस्तर संभाग में ऑटो मेकेनिक का काम करने पहली महिला है. हेमवती नई पीढ़ी की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत तथा रोल मॉडल से कतई कम नहीं है. वहीं उसका हौसला उन पुरुषों और युवकों के गाल पर तमाचा मारता सा प्रतीत होता है, जो अक्सर बेरोजगारी का रोना रोते रहते हैं. इंसान अगर पूरे जज्बे के साथ कोई भी पेशा अपना ले तो वह हेमवती की तरह ही सम्मान और सुखपूर्वक जीवन निर्वाह कर सकता है. हेमवती नाग ने आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और कम उम्र में ही कुछ कर दिखाने की ठान ली. उसने ऑटो रिपेयरिंग के क्षेत्र में कदम रखा और सीखते- सीखते इस काम में पारंगत हो गई. शुरू-शुरू में वह सिर्फ मोटर सायकिलों की रिपेयरिंग का काम करती रही. फिर थोड़ी आमदनी बढ़ने पर उसने ऑटो पार्ट्स की छोटी सी दुकान भी ऑटो वर्कशॉप में ही खोल ली. आज उसकी दुकान और ऑटो वर्कशॉप चल पड़ी है. मोटर सायकलों की तकनिकी खराबियों को चंद मिनटों में ही दूर कर लेने की हेमवती की काबिलियत ने उसे अंचल में खासी प्रसिद्धि दिला दी और आज आलम यह है कि उसकी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए बाईक लेकर पहुंचने वालों की लाईन लगी रहती है। सुखद अनुभूति देने वाली बात यह है कि हेमवती ने कई युवकों को भी ऑटो रिपेयरिंग के काम में प्रशिक्षित कर दिया है. इनमें से कुछ युवक तो हेमवती की वर्कशॉप में ही काम कर बेहतर ढंग से अपना जीवन यापन कर रहे हैं.
हेमवती नाग कहती है कि बाइक रिपेयरिंग के क्षेत्र में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि पुरुष वर्ग का इस सेक्टर में दबदबा रहा है। मगर हेमवती जज्बा और हौसला उसके क़दमों को लगातार आगे बढ़ाते रहे. इसी हौसले और जज्बे के दम पर हेमवती आज इस मुकाम तक़ पहुंच पाई है. अपने इस पेशे से वह इतना कमा लेती है कि किसी भी चीज के लिए उसे मोहताज होना नहीं पड़ता तथा दूसरों के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ता. अपनी रोज की आय से वह कुछ आर्थिक बचत भी कर लेती है. हेमवती की काम के प्रति लगन एवं कर्मनिष्ठा को देख हर किसी का सिर उसके सामने श्रद्धा और सम्मान
पूर्वक झुक जाता है.
तीन बच्चों की मां है यह मातृशक्ति
हेमवती ने बताया कि शुरुआती दौर में कुछ लोगों ने यह कहते हुए उसे हतोत्साहित करने की कोशिश भी की कि मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम आसान नहीं है, इसमें काफी मेहनत और ताकत लगती है। हेमवती ऐसे लोगों की बातों को नजरअंदाज कर अपने काम में लगी रही और अब वह इस कार्य में किसी भी मायने में पुरुषों से कतई कमतर नहीं है.:हेमवती नाग तीन बच्चों की मां है और सबसे छोटा बच्चा दो महीने का है. वह एक मां और पालनहार की भूमिका अच्छे ढंग से निभा रही है.
युवतियों को दिलाएंगे ट्रेनिंग: बैज
हेमवती नाग के हौसले और जज्बे से बेहद प्रभावित बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा है कि हेमवती सचमुच वंदनीय और शक्ति स्वरूपा है. बस्तर की हर युवती और महिला को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. श्री बैज ने कहा कि वे हेमवती को और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेंगे. इसके साथ ही उनकी वर्कशॉप में बस्तर की अन्य युवतियों को प्रशिक्षण दिलाने का भी प्रयास करेंगे.

अब मिलेगा बस्तर के मोगली को सम्मान

0
  • बाल्यावस्था में शेर – चीतों के साथ खेलने वाले चेंदरू की सुध ली सरकार ने
  • गृहग्राम गढ़बेंगाल में स्थापित होगी चेंदरू मंडावी की आदमद प्रतिमा
  • बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से 10 लाख की मंजूरी
  • बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से 10 लाख की मंजूरी
  • चेंदरू अभिनीत हॉलीवुड फिल्म को मिल चुका है ऑस्कर अवार्ड




अर्जुन झा
जगदलपुर : बालपन में ही वह शेर, चीते जैसे खूंखार वन्य प्राणियों के साथ खेला करता था. वन्य प्राणियों के प्रति उस बालक के मन में अथाह प्रेम और सम्मान था. वन्य प्राणी भी उस बालक के छल रहित प्यार के आगे नत मस्तक हो जाया करते थे. चेंदरू के सम्मान में वन्य प्राणी इस कदर झुक जाते थे कि अपनी वंशानुगत हिंसात्मकता को भी वे भूल जाते थे. ऐसा गुणी और बहादुर था बस्तर के नारायणपुर का हमारा अपना यह वन पुत्र. उसके इसी गुण और निर्भीकता ने हॉलीवुड को उस पर फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर दिया. बस्तर के इस वीर बालक को हिंसक वन्य प्राणियों और हॉलीवुड ने तो पूरा सम्मान दिया, लेकिन अपने ही प्रदेश और देश ने उसे बिसरा दिया. ऐसी ही गुमनामी और बदहाली के बीच उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मृत्यु के सालों बाद भी किसी ने उसकी कद्र करने और उसके परिवार की बदहाली दूर करने की दिशा में जरा भी ध्यान नहीं दिया था


जी हां हम बस्तर के मोगली के नाम से विख्यात हुए वीर आदिवासी बालक चेंदरू की ही बात कर रहे हैं. ये दुख भरी दास्तां है बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित ग्राम गढ़ बेंगाल में जन्मे चेंदरू मंडावी की. चेंदरू की वीरता से अब कोई भी अपरिचित नहीं है. बस्तर संभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ और भारत देश का भी मान बढ़ा गए चेंदरू मंडावी को जीते जी तो शासन की ओर से सम्मान नहीं मिला, उसका बुढ़ापा भी बड़ी लाचारी में गुजरा और पीछे रह गया उसका परिवार आज भी बदहाली में जीवन यापन करने विवश है. हाल ही में इस संवाददाता ने चेंदरू की पुण्यतिथि पर उसके साथ हुई नाइंसाफी और उसके परिवार की दयनीय दशा पर आधारित समाचार का प्रकाशन किया था. इसका सकारात्मक असर भी हुआ. खबर छपने के बाद बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने स्व. चेंदरू मंडावी की गौरव गाथा को बहाल करने की दिशा में सबसे पहले कदम बढ़ाया. कलेक्टरेट दफ़्तर के सभाकक्ष में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा विधायक श्री बघेल ने गढ़ बेंगाल में चेंदरू मंडावी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने के लिए 10 लाख रु. की मंजूरी प्रदान करने की घोषणा की.
समाज- गौरव हैं चेंदरू:बघेल
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि चेंदरू हमारे आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के गौरव रहे हैं. उनकी प्रतिमा की स्थापना कराना हमारा एक छोटा सा प्रयास मात्र है. कोशिश होगी कि चेंदरू के परिवार की भलाई के लिए शासन स्तर पर पहल हो.
दोस्त था शेर शावक टेम्बू
विधायक लखेश्वर बघेल ने बताया कि चेन्दरू जब छोटा बच्चा था तब उसे खेलने के लिए उसके पिता एवं दादा ने उपहार में शेर का एक शावक दिया था. चेंदरू के परिजनों ने शेर शावक को टेम्बू नाम दे रखा था. कुछ ही दिनों में टेम्बू और चेंदरू के बीच गहरी दोस्ती हो गई. दोनों का पूरा दिन साथ खेलने कूदने में बीतता. दोनों साथ ही सोते भी थे. चेंदरू और टेम्बू की अनूठी दोस्ती की कहानी बस्तर में विस्तारित होने के बाद यहां से निकलकर राज्य और देश तक ही नहीं बल्कि सात समंदर पार भी जा पहुंची. फिर क्या था. हॉलीवुड के एक बड़े फिल्म निर्माता ने बस्तर पहुंचकर चेंदरू को ’द टाईगर ब्वाॅय करार दिया. इसी के साथ चेंदरू भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया. चेंदरू तो खुद विश्व विख्यात हुआ ही अपितु उन्होंने अबूझमाड़ बस्तर को भी विश्व पटल पर प्रसिद्धि दिलाई. चेंदरू के जीवन पर बनी फिल्म ’’द जंगल सागा’’ को ऑस्कर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था.

बस्तर सभाग के शा उ मा घाटलोहगा में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर हर्बल उद्यान बनाकर पौधे रोपे

0


शा उ मा वि घाटलोहंगा की रासेयो इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम घाटलोहंगा सरपंच श्री डमरूधर बघेल,विशिष्ट अतिथि मन्ना तिवारी जी, अध्यक्षता श्री डी. के. देवांगन प्राचार्यके द्वारा की गई, तुलसीराम ठाकुर, श्री ए. आर. पाढ़े जी द्वारा भी मंच की शोभा बढ़ाई गई,विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं रासेयो के भूतपूर्व छात्र भी उपस्थित हुए।कार्यक्रम माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकान्द जी के छायाचित्र पर पूजन कर प्रारम्भ किया गया, सभी स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत गाया गया ,एवं समस्त अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया,रासेयो स्वयंसेवकों में दलनायक मिथुन द्वारा रासेयो के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया,दीपक द्वारा नृत्य एवं छात्र एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया, शिक्षक दिवस पर रासेयो द्वारा आयोजित चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन के प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, आज का दिन संस्था के लिए इसलिए विशेष था क्योंकि स्वयंसेवक कैलाश के नेतृत्व में रासेयो के एक दल द्वारा हर्बल गार्डन तैयार किया गया जिसमें अतिथियों एवं संस्था के शिक्षकों द्वारा आयुर्वेदिक पौधे रोपे गये। प्राचार्य महोदय डी. के. देवांगन , रोमांचल पांडे, श्रीमती मनीषा ने व्याख्यान दिए, डमरूधर बघेल सरपंच घाटलोहंगा द्वारा छात्रों को अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उन्होंने आगामी तीन वर्ष तक ग्राम घाटलोहंगा में ही विशेष शिविर लगाने तथा ग्राम को गोद लेने की मौखिक सहमति दी, इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग मिलने से कार्यक्रम सफल रहा अंत में सभी अगन्तुकों का आभार कार्यक्रम अधिकारी लिलेश देवांगन द्वारा किया गया इस पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन राहुल टंडन और महादालनायिका शांति ने किया,खेल प्रभारी जोगेश्वर एवं सभी दलप्रमुखों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम पश्चात् वर्ष 2021-22 के स्वयंसेवकों को ए -प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS