City Media - Page 993 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 993

यह हमारा गौरव है कि हम एक ऐसे जिला बस्तर जिला के नागरिक हैं, जहाँ की संस्कृति एवं परंपरा इतनी प्राचीन और विकसित होने के साथ-साथ विभिन्नताओं से परिपूर्ण है : लखेश्वर बघेल

0

बस्तर विधायक ने कहा की हमारी विभिन्नताओं तथा विविधताओं के कारण हम एक साथ विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को अपने बस्तर में ही देख सकते हैं और नगर पंचायत बस्तर में पहली बार नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम रखा गया लेकिन आप लोगों की ऊर्जा शक्ति के आगे मै नतमस्तक हूं संस्कृति जीवन के निकट से जुड़ी है यह कोई बाह्य वस्तु नहीं है और न ही कोई आभूषण है जिसे मनुष्य प्रयोग कर सकें यह केवल रंगों का स्पर्श मात्र भी नहीं है यह वह गुण है जो हमें मनुष्य बनाता है संस्कृति के बिना मनुष्य ही नहीं रहेंगे संस्कृति परम्पराओं से, विश्वासों से, जीवन की शैली से, आध्यात्मिक पक्ष से, भौतिक पक्ष से निरन्तर जुड़ी है यह हमें जीवन का अर्थ, जीवन जीने का तरीका सिखाती है मानव ही संस्कृति का निर्माता है और साथ ही संस्कृति मानव को मानव बनाती है

नगर पंचायत बस्तर के मंडी प्रांगण में शनिवार को नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि विधायक लखेश्वर बघेल ने लोगों को नुवाखानी की बधाई देते कहा कि बस्तर के कई हिस्सों में हमने लगातार नुवाखानी त्यौहार बनाते आ रहे है लेकिन हमें समझना पड़ेगा कि यह परंपरा हमारी संस्कृति से जुड़ी है और आदिकाल से चलती आ रही है साल भर आपस मे जीतना भी मनमुटाव होता है त्योहार में सब एक हो जाते हैं नुवाखानी जुहार भेंट आपस में मेलजोल, सुख शांति बरकरार रखने का एक माध्यम है लोगों के साथ मेल मिलाप कर अच्छे संदेश का निर्माण प्रदान करता है

संस्कृति जीवन के निकट से जुड़ी है यह कोई बाह्य वस्तु नहीं है और न ही कोई आभूषण है जिसे मनुष्य प्रयोग कर सकें यह केवल रंगों का स्पर्श मात्र भी नहीं है यह वह गुण है जो हमें मनुष्य बनाता है संस्कृति के बिना मनुष्य ही नहीं रहेंगे संस्कृति परम्पराओं से, विश्वासों से, जीवन की शैली से, आध्यात्मिक पक्ष से, भौतिक पक्ष से निरन्तर जुड़ी है यह हमें जीवन का अर्थ, जीवन जीने का तरीका सिखाती है मानव ही संस्कृति का निर्माता है और साथ ही संस्कृति मानव को मानव बनाती है

बीस साल तक एक ही परिवार के राज में हुई बस्तर की उपेक्षा-दीपक बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज ने उपस्थित विशाल जनसमूह को नुवाखानी त्योहार की बधाई देते कहा कि बस्तर में 20 साल तक एक ही परिवार का राज रहा पर उनके राज में बस्तर की उपेक्षा होती रही भाजपा सत्ता में रही केदार कश्यप ट्राइबल मंत्री रहे पर बस्तर की मां गंगादेई झोपड़ी में रही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बविप्र अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की पहल पर आज भव्य मंदिर बन कर तैयार हो गया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी क्षेत्र में देवी देवताओं पर लोगों की आस्था को देख हर गांव में देवगुड़ी बनाने पांच लाख रुपये दिए, नारायणपुर जिले में 12 लाख की लागत से घोटुल बनाया सांसद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, बस्तर के विकास के लिए पैसे की कभी कमी नहीं हुई किसी ने सोचा भी नहीं था कि किसानों का कर्ज माफ होगा, धान का रेट 2640 रुपये प्रति किवं मिलेगा कांग्रेस सरकार नॉकरी देने में पीछे नहीं है बस्तर में पांचवीं पास युवाओं की भर्ती पुलिस में की गई है कांग्रेस और भाजपा में फर्क यह है कि भाजपा के मंत्री केदार कश्यप बस्तर में पढ़े लिखे लोग नहीं है बोलकर आउटसोर्सिंग कर रहे थे, 3000 स्कूल बंद कर दिए गए और हम स्थानीय भर्ती कर रहे हैं हर ब्लाक में लोगों की मांग के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम के आत्मानंद स्कूल खोला जा रहा है 12900 पदों पर शिक्षकों की भर्ती हो रही है सांसद ने सीधे तौर पर लोगों से पूछ कि उन्हें ताश खेलने वाला विधायक चाहिए या काम करने वाला जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेशराम बघेल ने कहा कि पुरखों से चली आ रही आदिवासी संस्कृति परम्पराओं को कायम रखने कांग्रेस सरकार सहयोग कर रही है फत्तेसिंह परिहार ने कहा कि नगर पंचायत बस्तर में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है पर बस्तर विधानसभा में जबसे लखेश्वर बघेल विधायक बने हैं हर साल नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम संचालित हो रहा है इसके पहले सांसद और विधायक के नगर पंचायत बस्तर आगमन पर बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर उनसे उनसे कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति ली गई कार्यक्रम में उपस्थित समाज के बुजुर्गों का शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया, माता बहनों को साड़ी का उपहार तथा युवाओं को गमछा प्रदान किया गया जिसमें मौजूद रहे गणेश बघेल, अनिल परिहार, प्रेमशंकर शुक्ला, बालेश दुबे,आशीष मिश्रा फ़तेह सिंह परिहार, दिलीप सेंगर,दिनेश यदु, हरीश पारख,आयतु राम, अंकित पारख,जानकी राम भारती, शोभा राम,धनुरजय,शेरसिंह सेठिया,नरसिंह नागेश, रमेश माधवनी,सत्येंद्र,चंपा ठाकुर, तन्तिपा, श्यामकुमारी,शालिनी सेमसन, डोमाय मौर्य,जीवनाथ, मानसिंह,सत्येंद्र, महेंद्र, राम्या राम, रियाज खान, शिव सेंगर,बिट्टू,सुखदेव,हेमराज बघेल, लखेश्वर, मनी राम, लखेश्वर कश्यप, अनिल जायसवाल, राजशेकर,दिनेश,जीतेन्द्र तिवारी,डमरू, देवसिंह,जगन्नाथ,अयोध्या, रुद्रप्रताप, नीलम कश्यप, हेमकुमार,जागेंद्र, गोविंद,हुसैन खान,शशांक, एवं समस्त कार्यकर्तागण एवं समस्त नगरवासी, और समस्त जनप्रतिनिधिगण, उपस्थित रहे ।

एकलव्य के छात्र धनेश वेट्टी का आईआईटी में चयन

0

बकावंड करपावंड में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र धनेश कुमार वेट्टी का आईआईटी पटना में चयन होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल बना हुआ है । शायं कालीन सभा आयोजित कर इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षक कर्मचारियों ने छात्र धनेश कुमार वेट्टी को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए छात्र के इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को अवगत कराया । और छात्र धनेश वेट्टी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l
ज्ञात हो की छात्र धनेश वेट्टी कोरोना काल में कोरोना से ग्रसित होने के बावजूद सतत प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई में अपना ध्यान लगाए रखा ,परिणाम स्वरूप आज सबसे बड़ी उपलब्धि उनके हाथ लगी है l छात्र धनेश कुमार वेट्टी ने अपने इस सफलता का श्रेय आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डी डी सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी , कलेक्टर जिला बस्तर- चंदन कुमार सिंह उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, एवम् सहायकआयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर सुश्री आस्था राजपूत , उपायुक्त प्रज्ञान सेठ,विद्यालय के प्राचार्य डॉ उषा शुक्ला , व्याख्याता द्वय डॉ प्रमोद शुक्ला ,कमलेश डेनजारे ,ओमप्रकाश चंद्रवंशी ,प्यारे लाल लहरे,ऐश्वर्या डनसेना, मोरध्वज साहू ,नरेंद्र दीवान, सुभाष चंद्र साहू , निशांत द्विवेदी, विजय बोरकर, कृष्णा डडसेना, चैनसिंह भद्रे, वंदना यादव,गजेंद्र यादव , प्रियंका राव, सरस्वती मानिकपुरी,लनिता पांडेय ,हरीश बलिहार ,यादराम मंडलेकर ,कमलेश पिस्दा, भोला शंकर गौड़, रामधर नाग, भूषण कश्यप , महादेव नेताम को दिया है l इस सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है l

अगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए यातायात बालोद पेट्रोलिंग टीम द्वारा शहर में किया गया सघन पेट्रोलिंग, लापरवाह वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने दिया गया समझाईश।

0


दिनांक 24.09.2022 अगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए यातायात बालोद पेट्रोलिंग टीम द्वारा शहर में किया गया सघन पेट्रोलिंग।लापरवाह वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने दिया गया समझाईश। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन न एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वेर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 24.09.2022 को अगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए बालोद शहर एवं झलमला में यातायात पेट्रोलिंग टीम द्वारा सघन पेट्रोलिंग किया गया। थाना बालोद के सामने वाहन चेकिंग अभियान लगाकर यातायात बालोद द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं को समझाईश दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अभियान के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चारपहिया वाहन चालन के समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट लगाने हिदायत दिया गया साथ ही दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन नहीं करने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट अंकित करने, रेड़ सिग्नल जंप नहीं करने, वाहन के दस्तावेज साथ रखने एवं यातायात नियमों के पालन करने समझाईश दिया गया।

बस्तर में कैंसर के प्रति जागरूकता जरुरी

0
  • शिविर आयोजन को सराहा संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • सिंधी पंचायत की पहल पर एचसीजी कैंसर सेंटर एवं आरफा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया शिविर

जगदलपुर. सिंधु पंचायत के सहयोग से सिंधु भवन में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने आयोजन को बस्तर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अशिक्षा और पिछड़ेपन के कारण अंचल के लोग प्रायः अनजान रहते हैं.

ऐसे शिविर लोगों को जागरूक करने में सहायक होंगे. शिविर में सैकड़ों लोगों का परीक्षण उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी गई.शिविर आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद देते हुए संसदीय सचिव जैन ने कहा कि बस्तर अंचल में जहां कैंसर जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी है, वहां इस तरह का अभियान चलाने से लोगों को लाभ होगा. जैन ने शिविर स्थल पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जायजा भी लिया. रेखचंद जैन शिविर में विशाखापट्टनम से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा कर बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल में जागरूकता शिविर चलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि निश्चित ही इस शिविर का लाभ बस्तर के लोगों को मिलेगा. क्योंकि अंचल में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी है

एवं कैंसर जांच की सीमित सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने डाक्टरों से आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली, जिस पर एचसीजी कैंसर सेंटर विशाखापट्टनम के डाक्टरों ने उनके सेंटर में आयुष्मान कार्ड मान्य होने एवं अति गरीब लोगों को आने – जाने के लिए सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही. रेखचंद जैन ने कैंसर सेंटर की पहल की तारीफ की. इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, उप सरपंच सेमरा रामेश्वर बिसाई, एचसीजी कैंसर सेंटर विशाखापट्टनम के बसंत कुमार आचार्य, आरफा वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर महफूजा हुसैन, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी, मनीष मूलचंदानी समेत सिंधी पंचायत के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का ग्राम भानपूरी मे भव्य स्वागत

0
  • बस्तर की राजनीती के पुरोधा स्व बलीराम कश्यप की समाधी स्थल में किया पुष्पांजली

भानपुरी -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आज नारायणपुर विधानसभा के प्रथम ग्राम भानपुरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रथम भानपुरी आगमन पर नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल के सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्त्ताओ ने मुंडागांव से भानपुरी व फरसा गुड़ा तक मोटरसाइकिल रैली निकाल जिन्दाबाद के नारो के साथ आतिशबाज़ी कर भव्य व आत्मीय स्वागत किया। भाजयुमो की बाईक रैली व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बस्तर की राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले स्व•बलीराम कश्यप के गृह ग्राम फरसागुड़ा पहुंच उनकी समाधी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज स्वागत दिनेश कश्यप जी, वेदवती कश्यप जी,रुपसिंग मण्डावी जी, संतोष बघेल,टिकेश्वरी मण्डावी, निर्देश दिवान, महेश कश्यप, भूषण गुप्ता,भोला कश्यप,मंगलू कश्यप, खुलेश्वर कश्यप, विजय तिवारी, अशोक राव ,विजय पांडे, खितेश मौर्य, गणेश सेठिया,असगर खान, प्रवीण संखाला, राजेश सागर,बुधुराम,फकीर कश्यप,सुदुराम,लिंगुराम,दयानीध,भगतराम, घनश्याम, भास्कर जोशी,दीपक,गुलाब,लुदर, भागरथी,तुलसु कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश कश्यप, भूपेन्द्र दिवान, नीरज, ईश्वर सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रत्नावली ने भूपेश के समर्थन में उठाई आवाज़, कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग

0

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन की सदस्य, महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा चुनाव अहमदाबाद लोकसभा मुख्य पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की गहमा-गहमी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई हैं. रत्नावली कौशल ने कहा है कि वैसे तो श्रीमती सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी को ही पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सम्हालना चाहिए था, लेकिन सोनिया जी ने अस्वस्थता के चलते दायित्व सम्हालने से मना कर दिया है और राहुल गांधी यह जिम्मेदारी सम्हालने से इंकार कर चुके हैं. राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वथा उपयुक्त उम्मीदवार साबित होंगे. बघेल अध्यक्ष पद के लिए हर दृष्टिकोण से सर्वाधिक उपयुक्त साबित होंगे. बघेल में गज़ब की नेतृत्व क्षमता है. वे पार्टी के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे नेता कार्यकर्त्ता को साथ लेकर चलने की काबिलियत रखते हैं. वे बड़े ही विनम्र और मिलनसार हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर बघेल ने कांग्रेस की परंपरा और नीतियों के अनुरूप जिस तरह सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है, अल्प समय में ही राज्य को प्रगति के सोपान तक पहुंचा दिया है. उसी तरह पार्टी अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद वे कांग्रेस को भी नए मुकाम तक पहुंचाने में जरूर सफल होंगे. रत्नावली कौशल ने कहा है कि है उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बघेल के नेतृत्व में हम सभी कांग्रेसजन नई ऊर्जा के साथ पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे. उन्होंने आगे कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को ज़ब ज़ब जो – जो जिम्मेदारी दी है, तब – तब वे उन जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ सफलता पूर्वक निर्वहन करते आए हैं. बघेल के पास कांग्रेस की राजनीति का अच्छा खासा तजुर्बा भी है. क्योंकि उन्होंने कांग्रेस में अपने सियासी करियर की शुरुआत छात्र जीवन से की थी. कांग्रेस तो श्री बघेल के रग रग में रची बसी है. भूपेश जी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आधार स्तंभ रहे डॉ. खूबचंद बघेल के शिष्य हैं. इसलिए उन्होंने कई उतार चढ़ाव भी देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी और वे हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ाने में लगे रहे. एक छात्रनेता से शुरू किए गए अपने सफर में निरंतर आगे बढ़ते हुए वे आज मुख्यमंत्री के ओहदे तक पहुंचे हैं. इस बड़ी जिम्मेदारी को भी भूपेश बघेल सफलता पूर्वक निभाते आ रहे हैं. कौशल ने कहा है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में बघेल ने अल्प समय में ही छत्तीसगढ़ को विकास की बुलंदियों तक पहुंचा दिया है. वे राजनीति में नए -नए प्रयोग करने में भी महारत हासिल कर चुके हैं. ऐसे ही नए प्रयोगों के तहत इस राज्य में उन्होंने गोधन न्याय योजना का सफल प्रयोग किया है. इससे छत्तीसगढ़ में जहां पशु पालन को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं गोबर और गोमूत्र की खरीदी कर उन्होंने हजारों महिलाओं और मजदूरों को आमदनी का बड़ा जरिया उपलब्ध कराया है, वहीं जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया है. रत्नावली ने कहा है कि बघेल पिछड़ा वर्ग से आते हैं तथा एक सफल किसान भी हैं. इसीलिए वे किसानों, अनुसूचित जाति – जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के दर्द को बेहतर ढंग से समझते हैं. यही वजह है कि इन वर्गों का उत्थान करने की दिशा में लगातार काम करते आ रहे हैं. भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी चला रखी है. इसके तहत किसानों को धान के बोनस की अंतर राशि का भुगतान किया जा रहा है. यह योजना किसानों में काफ़ी लोकप्रिय है. पूरे देश में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है. किसी भी अन्य कांग्रेस शासित राज्य ने इस योजना को लागू करने के बारे में अब तक सोचा भी नहीं है. निर्विवाद और सर्वमान्य हैं बघेल कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कहा है कि भूपेश बघेल की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे पूरी तरह निर्विवाद छवि के नेता हैं. उन पर आज तक एक भी दाग नहीं लग पाया है. देश के सभी राज्यों के कांग्रेस नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के बीच बघेल एक सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं. अगर उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामजद किया जाता है तो कहीं से भी उनका रत्तीभर भी विरोध नहीं होगा. कौशल ने देश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम आगे बढ़ाने का आग्रह किया है |

रत्नावली ने भूपेश के समर्थन में उठाई आवाज़,कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग

0

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन की सदस्य,महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष,हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा चुनाव अहमदाबाद लोकसभा मुख्य पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की गहमा-गहमी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई हैं. रत्नावली कौशल ने कहा है कि वैसे तो श्रीमती सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी को ही पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सम्हालना चाहिए था, लेकिन सोनिया जी ने अस्वस्थता के चलते दायित्व सम्हालने से मना कर दिया है और राहुल गांधी यह जिम्मेदारी सम्हालने से इंकार कर चुके हैं. राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वथा उपयुक्त उम्मीदवार साबित होंगे. श्री बघेल अध्यक्ष पद के लिए हर दृष्टिकोण से सर्वाधिक उपयुक्त साबित होंगे. बघेल में गज़ब की नेतृत्व क्षमता है. वे पार्टी के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे नेता कार्यकर्त्ता को साथ लेकर चलने की काबिलियत रखते हैं. वे बड़े ही विनम्र और मिलनसार हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर बघेल ने कांग्रेस की परंपरा और नीतियों के अनुरूप जिस तरह सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है, अल्प समय में ही राज्य को प्रगति के सोपान तक पहुंचा दिया है. उसी तरह पार्टी अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद वे कांग्रेस को भी नए मुकाम तक पहुंचाने में जरूर सफल होंगे. रत्नावली कौशल ने कहा है कि है उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बघेल के नेतृत्व में हम सभी कांग्रेसजन नई ऊर्जा के साथ पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे. उन्होंने आगे कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को ज़ब ज़ब जो – जो जिम्मेदारी दी है, तब – तब वे उन जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ सफलता पूर्वक निर्वहन करते आए हैं. बघेल के पास कांग्रेस की राजनीति का अच्छा खासा तजुर्बा भी है. क्योंकि उन्होंने कांग्रेस में अपने सियासी करियर की शुरुआत छात्र जीवन से की थी. कांग्रेस तो बघेल के रग रग में रची बसी है. भूपेश जी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आधार स्तंभ रहे डॉ. खूबचंद बघेल के शिष्य हैं. इसलिए उन्होंने कई उतार चढ़ाव भी देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी और वे हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ाने में लगे रहे. एक छात्रनेता से शुरू किए गए अपने सफर में निरंतर आगे बढ़ते हुए वे आज मुख्यमंत्री के ओहदे तक पहुंचे हैं. इस बड़ी जिम्मेदारी को भी भूपेश बघेल सफलता पूर्वक निभाते आ रहे हैं. कौशल ने कहा है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में बघेल ने अल्प समय में ही छत्तीसगढ़ को विकास की बुलंदियों तक पहुंचा दिया है. वे राजनीति में नए -नए प्रयोग करने में भी महारत हासिल कर चुके हैं. ऐसे ही नए प्रयोगों के तहत इस राज्य में उन्होंने गोधन न्याय योजना का सफल प्रयोग किया है. इससे छत्तीसगढ़ में जहां पशु पालन को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं गोबर और गोमूत्र की खरीदी कर उन्होंने हजारों महिलाओं और मजदूरों को आमदनी का बड़ा जरिया उपलब्ध कराया है, वहीं जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया है. रत्नावली ने कहा है कि बघेल पिछड़ा वर्ग से आते हैं तथा एक सफल किसान भी हैं. इसीलिए वे किसानों, अनुसूचित जाति – जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के दर्द को बेहतर ढंग से समझते हैं. यही वजह है कि इन वर्गों का उत्थान करने की दिशा में लगातार काम करते आ रहे हैं. भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी चला रखी है. इसके तहत किसानों को धान के बोनस की अंतर राशि का भुगतान किया जा रहा है. यह योजना किसानों में काफ़ी लोकप्रिय है. पूरे देश में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है. किसी भी अन्य कांग्रेस शासित राज्य ने इस योजना को लागू करने के बारे में अब तक सोचा भी नहीं है. निर्विवाद और सर्वमान्य हैं बघेल कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कहा है कि भूपेश बघेल की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे पूरी तरह निर्विवाद छवि के नेता हैं. उन पर आज तक एक भी दाग नहीं लग पाया है. देश के सभी राज्यों के कांग्रेस नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के बीच बघेल एक सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं. अगर उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामजद किया जाता है तो कहीं से भी उनका रत्तीभर भी विरोध नहीं होगा. सुश्री कौशल ने देश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम आगे बढ़ाने का आग्रह किया है |

नक्सली अब राजनैतिक दलों की शरण में

0
  • अपना वजूद बचाने नया ठौर तलाश करने में जुट गए हैं नक्सलवादी
  • पड़ोसी राज्यों में नक्सलवाद के सफाए के बाद छ्ग में हलचल तेज
  • दर्जनों बड़े माओवादी नेता छ्ग छोड़कर शिफ्ट हो गए तेलंगाना में

अर्जुन झा

जगदलपुर. पड़ोसी राज्यों में नक्सली समस्या के सफाए के बीच छत्तीसगढ़ में सक्रिय संगठनों में हलचल तेज हो गई है. इस राज्य के अनेक बड़े नक्सली नेताओं के यहां से पलायन कर तेलंगाना में शरण ले लिए जाने की खबर है. वहीं दलमों तथा एरिया कमेटियों में रहकर काम कर रहे तीसरे चौथे दर्जे के छोटे नक्सली नेता और सदस्य अब छत्तीसगढ़ में ही रहकर विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़ने लगे हैं. ऐसा कदम वे अपना वज़ूद बचाए रखने के लिए उठा रहे हैं. छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओड़िशा, झारखंड, बिहार आदि पड़ोसी राज्य बीते कई सालों से नक्सलवाद का दंश झेलते आ रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर इस समस्या के खात्मे के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. राज्यों की पुलिस फोर्स व सशस्त्र बलों के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए सीआरपीएफ, विशेष सशस्त्र बल (एसएसबी ), दीगर पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के इन सभी राज्यों के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार जांबाज़ी दिखा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि नक्सली संगठनों की कमर अब टूटने लगी है. झारखंड और बिहार में तो नक्सलवाद को जड़ से ख़त्म कर दिए जाने की पुष्टि सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर दी है. वहीं ओड़िशा में तो 700 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की खबर भी सामने आई है. सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी के बाद छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली संगठनों में खलबली मच गई है. अपना वज़ूद बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सली तरह तरह के उपक्रम करने लगे हैं. पुख्ता खबर है कि छत्तीसगढ़ में सालों से अपना दबदबा बनाए रखे अधिकतर बड़े नक्सली लीडर छत्तीसगढ़ से पलायन कर चुके हैं. उनके पड़ोसी राज्य तेलंगाना में शरण ले लिए जाने की सूचना मिली है. वहीं बचे खुचे छोटे नक्सली नेताओं और सदस्यों ने राजनैतिक दलों में घुसपैठ की कोशिशेँ तेज कर दी है. सियासी दलों में घुसपैठ बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक नक्सल प्रभावित रहा हैं. सालों से बस्तर के लोग नक्सली उत्पात और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच पिसते चले आ रहे हैं. बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में अच्छी कामयाबी हासिल की है. वहीं पड़ोसी राज्यों में हुई ठोस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों का मनोबल और भी टूट चुका है. अपने बड़े नेताओं के छ्ग से पलायन कर तेलंगाना चले जाने से तीसरे और चौथे दर्जे के जो नेता एवं एरिया कमेटियों तथा दलमों जो सदस्य यहां रह गए हैं, वे अब छत्तीसगढ़ के सियासी दलों में शरण लेकर अपना वज़ूद बचाने की जुगत में लगे हुए हैं. सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के दोनों प्रमुख दलों के साथ ही एक तीसरे दल जिसकी बस्तर में थोड़ी बहुत साख बची रह गई है, उसकी सदस्यता ये नक्सली ग्रहण करने लगे हैं.

शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा जनप्रतिनिधि व पालकों ने किया निरीक्षण

0

शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में दिनांक 23/09 /2022 दिन शुक्रवार को नगर चिखलाकसा के सभी जनप्रतिनिधि एवम् कर्तव्यनिष्ठ पालकगणों ने एक सक्रिय समाज के जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शाला की गतिविधियों की जांच और शिक्षा तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करना था। आकस्मिक निरीक्षण में सभी निरीक्षकगण शाला की सभी व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने शाला परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वाद,

शिक्षा के स्तर और सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की जमकर तारीफ की और इसी तरह भविष्य में अनवरत प्रयासरत रहने की अपील उन्होंने प्रधानपाठिका जी से की और उनके इस प्रयास में सदैव सहभागी रहने का वचन भी दिया। इसके पश्चात सभी निरीक्षकों ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत पोषण वाटिका का भी निरीक्षण किया जिससे सभी बहुत प्रभावित हुए। अंत में सभी निरीक्षकों ने माइक्रो एसऍमसी योजना के तहत शाला में सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, श्रीमती कुंती देवांगन समेत सभी पार्षदगण, शाला विकास समिति के अध्यक्ष और सभी सदस्य गण ने बच्चों की भाषाई और गणितीय दक्षता की जांच और उन्नति के लिए अध्यापन कराया । इसके पश्चात उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना का सामाजिक अर्केक्षण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में शाला की प्रमुख श्रीमती शशिकला देशमुख, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नंदा भारद्वाज, श्रीमती सरोजनी डेविड, श्रीमती विजयालक्ष्मी सोनी, हेमंत गुप्ता एवम् अन्य स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सभी माननीय जनों का शाला परिवार की ओर से स्वागत तत्पश्चात आभार व्यक्त किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लॉक के स्कूलों में हाथ कैसे धोना इसकी जानकारी दी गई

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लॉक के 5 स्कूलों मे ग्राम पंचायत नलकसा, चिहरो, पेवारी, लिमउडीह शासकीय हाईस्कूल व मीडिल स्कूल मे वाश प्रोग्राम का कार्यक्रम किया गया जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्स के माध्यम से बच्चों को किस तरह से हाथ धोना चाहिए हाथ धोने के समय किन किन बातो को ध्यान मे रखना चाहिए व हाथ धोने के विभिन्न तरीको के बारे मे सम्पूर्ण नर्स व डॉक्टर सर के माध्यम से दिया गया जिसमे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच व स्कूल के प्राचार्य व समस्त स्टाप व वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञानदास जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, मार्केटिंग मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी, ऍमआएसप्रवीण , विलेज़ कोऑर्डिनेटर व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS