डौंडी – जिमिदारिन शीतला मंदिर समिति डौण्डी, समस्त नगरवासियों को दिनांक 27.02.2021 दिन शनिवार मंडई मेला एवं दिनांक 04.03.2021 दिन गुरुवार को छोटे मंडई मेला के पावन अवसर पर हार्दिक अभिनंदन/स्वागत करती है। जिमिदारिन शीतला मंदिर समिति डौण्डी के तत्वाधान में मंडई मेला के पावन अवसर पर आप लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिये रात्रि 9.00 बजे से पुलिस मैदान डौण्डी में छत्तीसगढ़ी, पारम्परिक संगीत/लोक नृत्य एवं प्रहसनों का अनुठा सामंजस्य सांस्कृतिक लोक कला मंच ” जॅवारा ” का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर समस्त नगरवासी सपरिवार,अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेवें।

नोट:- कोविड़ 19 को ध्यान में रखते हुए मास्क आवश्यक रुप से लगावें एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।






