दल्लीराजहरा : कल 28 जुलाई को डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापडाव गोटूलमुंडा ढाबा मोड़ के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था | मनीष बस और स्कूटी में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई थी एवं बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित सवारियों को रौंदते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटा | मृतक रामबसावन पासवान पिता मोहन प्रसाद पासवान उम्र 55 वर्ष वार्ड क्र 12 के निवासी है | पिता व पुत्र विक्की अपनी दुपहिया वाहन से दल्ली की ओर आ रहे थे |
इस प्रकार आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर राजहरा थाना सीएसपी अलीम खान द्वारा न्यू बस स्टैंड दल्लीराजहरा में ड्राईवरों व कंडक्टरों को समझाइश दी गई कि लापरवाहीपूर्वक, ओवरटेक करते हुए व तेज गति से बस न चलाये व समय को ध्यान में रखते हुए गाड़ी चलायें चूँकि अक्सर देखा गया है कि सवारी भरने व जल्दी पहुँचने के चक्कर में बस ऑपरेटरों द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जाती है और यही सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बनता है इसके साथ ही सीएसपी अलीम खान द्वारा बस ऑपरेटरों को चेतावनी भी दी गई कि यदि यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी | बस ऑपरेटरों में मुख्य रूप से आरबीएस, कांकेर रोडवेज, भारत ट्रेवल्स, दुर्ग रोडवेज आदि बसों के ऑपरेटर मौजूद थे |
आज दिनांक 28/07/21 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के 17वे स्थापना दिवस पर आज जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान-मजदूर, छात्र-युवा-बेरोजगारो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कॉमरेड जीत गुहा नियोगी ने बताया कि कैसे जन मुक्ति मोर्चा संगठन का गठन किया गया और क्यो किया गया, और कॉमरेड मूलचन्द चन्देल ने भी अपना विचार व्यक्त किये इसी कड़ी में कॉमरेड कुलदीप नोनहरे ने कार्यक्रम में आये हुए क्षेत्र किसान मजदूर व आम जन को बताया कि किस प्रकार केंद्र की सरकार किसान मजदूर के साथ छल करके किसान विरोधी कृषि कानून और मजदूर विरोधी श्रम कानून को मजदूर किसान के ऊपर थोपा जा रहा है और उन्होंने यह भी बताया कि कृषि कानून और श्रम कानून से किसान मजदूर के ऊपर कितना बुरा असर पड़ेगा |
इसी दौरान नवा बिहान के साथी जन गायक कॉमरेड चन्द्रशेखर यादव, कॉमरेड ललित गेडाम एवं साथियो द्वारा जन गीत प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन की कड़ी में कॉमरेड बसन्त रावटे, कॉमरेड मोहन कुमेटी द्वारा अपना विचार रखा गया…इस कार्यक्रम को सफल बनाने आज सुबह 08 बजे से ही जन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ आस पास मजदुर किसान छात्र युवा बेरोजगार जन मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंचने लगे थे…इस कार्यक्रम में जन मुक्ति मोर्चा के कॉमरेड यादराम कोर्राम, कॉमरेड ह्यूमन तुमरेकी, कॉमरेड ईशवर निर्मलकर , कॉमरेड घनश्याम करेंद , कॉमरेड तरुण उर्वशा, कॉमरेड घनश्याम गुनेंद्र, कॉमरेड प्रभुराम धुव्रे, कॉमरेड कलीराम सलामे, कॉमरेड महेंद्र कुमार कुलदीप, कॉमरेड चेतन सिन्हा, कॉमरेड जयसिंग दुग्गा, कॉमरेड अजब सिंग, कॉमरेड भोमराज, कॉमरेड रूपा साहू, कॉमरेड सुरेन्द्र पाण्डे, कॉमरेड शुशील निषाद, कॉमरेड मोहम्मद मेराज, कॉमरेड किसन, कॉमरेड जीतू साहू, कॉमरेड अनिल निषाद, कॉमरेड हितेश साहू, कॉमरेड ग्रिजीत दुग्गा के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे |
ज्ञात हो कि जासूसी मामले को लेकर लगातार विपक्ष सरकार से जवाब चाह रही है।
आज लोकसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तब कांग्रेस एवँ विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला…
तकरीबन 1 घण्टे तक लगातार बिनारुके नारे बाजी के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही ऐसे में कांग्रेस सांसदों ने आक्रोश में आकर कागजो को सदन में उछाला जिस पर 13 कांग्रेसी सांसदों को स्पीकर ने निलंबन कि की थी तैयारी परन्तु निलंबन के कार्यवाही से पहले स्पीकर ने कांग्रेसी सांसदों अपने चेम्बर में बुलाकर आधे घण्टे चर्चा के पश्चात निलंबन की कार्यवाही समझाईस देकर स्थगित कर दी गई।
जिसमे प्रमुख रूप से बस्तर साँसद दिपक बैज,सप्तिगिरी उल्का,आई बी ईडन,माणिक टैगोर,ज्योति मणि,अमरिंदर बिट्टू,गुरजीत सिंग एवँ अन्य सांसदगण मौजूद रहे |
राज्य शासन के निर्देशों पर दो अगस्त से शालाओ में ऑफलाइन क्लास ली जानी है, इसी के तारतम्य में आज विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत कार्यरत संकुल समन्वयकों की बैठक आज विकास खंड शिक्षा परिसर में लिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारद्वाज ने समस्त शालाओ को 2 अगस्त से शासन के आदेश के अनुरूप कोविड 19 के निर्देशों को पालन करते हुए प्रारम्भ करवाने को कहा।
सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शाला प्रारम्भ के उपरांत मध्याह्न भोजन का संचालन किस प्रकार किया जाना है, तथा कौन कौन सी सावधानियां बरती जानी है पर प्रकास डाला। उनके द्वारा हिदायत दिया गया कि शाला की रसोई और उसके उपकरणों को साफ सफाई के साथ व्यवस्तिथ कर लिए जाए। किसी भी प्रकार की कोताही होने पर जवाबदारी निर्धारित किया जाएगा।
बैठक में उपस्तिथ खंडश्रोत समन्वयक गरुड़ प्रसाद मिश्र ने सभी समन्वयकों को निर्देशित किया कि वो दो दिन में सभी शालाओ का निरीक्षण कर शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी का जानकारी सहित पंचायतों के द्वारा प्राप्त सहमति पत्र को कार्यालय में जमा करे। बैठक में उपस्तिथ समन्वयक शरद अविनाश दास , मनोज साहु , श्राजेश तिवारी , डालेन्द ठाकुर , श्सरोज सेठिया समीर शुक्ला , विकास चन्द्राकर ने समस्त समन्वयकों की ओर से अधिकारियों को आस्वस्त किया है कि वे शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाएंगे।
जगदलपुर।बकावण्ड ब्लाक के ग्राम टलनार में एक परिवार अपने बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए देवड़ा मंदिर ऑटो से निकला था। दोपहर बाद नगरनार थाने के समीप जैसे ही ऑटो पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऑटो में बैठे मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। दुर्घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत व 3 वर्षीय बच्चा भी बुरी तरह घायल हुआ है।
ग्रामीणों व सुरेंद्र ने इस दुर्घटना का आरोप थाने में पदस्थ सुनील मनहर नामक एक स्टाफ पर लगाते हुए बताया कि एक परिवार ऑटो से टलनार ग्राम से देवड़ा मंदिर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से नगरनार थाने का स्टाफ सुनील मनहर खुद बोलेरो गाड़ी चलाते व ओव्हरटेक करते हुए थाने के अंदर गाड़ी ले जा रहा था और उसी दिशा से आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तकरीबन 1 वर्ष 6 माह की दुधमुही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना को लेकर जब नगरनार टीआई शिव शंकर गेंदले से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने अपनी लापरवाही के चलते अपनी वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे आटो पलट गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस कर्मचारी अपनी दिशा में जा रहा था, एक दुसरे को किसी ने ठोकर नहीं मारा है, पूरी जानकारी सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.
इस संबंध में कस्तुरी ग्राम के सरपंच राजेन्द्र ने बताया कि ऑटो चालक अपनी वाहन व सवारियों के साथ जब थाने के पास पहुंचा, तब पुलिस वाले ने अचानक ही अपनी चौपहिया वाहन थाने की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. राजेन्द्र ने वाहन क्रमांक सीजी-केटी-2211 बताया है. उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी हैं कहकर मामले को दबाया नहीं जा सकता, न्याय जरूरी है।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री टेकेस्वर जैन जी बालोद संगठनात्मक बैठक से वापस लौटते हुए दल्ली राजहरा युवामोर्चा कार्यकर्ताओ से सौजन्य मुलाकात किये जिसमे भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेंद्र श्रीवास शशिकांत निषाद जिला मंत्री सोनू ठगेल वार्ड नंबर 2 की पार्षद जिला कन्याशक्ति संयोजिका ममता नेताम सुमित जैन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।
एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के ग्राम कामता में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये है जिसका उदघाटन आज दिनांक 28.07.2021 को ग्राम कामता मे किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित गर्ग जी (मैनेजर एचडीएफसी बैंक ) अध्यक्षता ज्ञानदास जी ( प्रोजेक्ट मेनेजर वृत्ति संस्था डौंडी) विशेष अतिथि के रूप में रेखा नायक जी (सरपंच ग्राम पंचायत कामता) सरिता तारम जी , धनसिंग नायक जी के कर कमलो से उदघाटन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से ग्रामवासी पंचगन एवम वृत्ति स्टाप राहुल राजपूत (Agriculture Manager), प्रवीण कुमार साहू (MIS),स्वाधीन स्वैन (Agri Business Manager) शुभम बरनवाल (Village coordinator) उपस्थित थे|
आरोपी द्वारा सूने मकान की रेकी कर दोपहर 01 बजे चोरी की घटना को दिया अंजाम।
सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपी की शिनाख्ती ।
आरोपी के कब्जे से सोने ,चांदी के जेवरात एवं 01 एक विवो मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया।
थाना राजहरा क्षेत्र के गांधी चौक में दिनांक 18.07.2021 को प्रार्थी पुखराज जैन निवासी राजहरा जो घटना दिनांक को अपने घर पर ताला लगा कर आलू प्याज का दुकान पर काम करने गया था जो दोपहर को खाना खाने घर वापस आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था सामान बिखरे हुये पड़े थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक-238/2021 , धारा-454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देषन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल राजहरा प्रार्थी के घर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई । प्रकरण के आरोपी सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने चोरी की घटनाउ कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से 05 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने का टाप्स, 01 जोड़ी सोने की बाली, 01 जोड़ी की सकली, 01 नग सोने की बिंदिया , 01 जोड़ी सोने की बाली ,04 नग सोने की फुली, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी का चाबी गुछछा , 01 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग मोबाईल हैण्डसेट विवो कुल मषरूका लगभग 03 लाख बरामद किया गया।
तरीका वारदात- आरोपी द्वारा दिन के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर सूने मकान मे ताला लगा देखकर घर के बगल से दिवाल फांद कर प्रवेष किया और अपने साथ लाये राड से ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी द्वारा सूने मकान की रेकी कर दोपहर 01 बजे चोरी की घटना को दिया अंजाम।
सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपी की शिनाख्ती ।
आरोपी के कब्जे से सोने ,चांदी के जेवरात एवं 01 एक विवो मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया।
थाना राजहरा क्षेत्र के गांधी चौक में दिनांक 18.07.2021 को प्रार्थी पुखराज जैन निवासी राजहरा जो घटना दिनांक को अपने घर पर ताला लगा कर आलू प्याज का दुकान पर काम करने गया था जो दोपहर को खाना खाने घर वापस आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था सामान बिखरे हुये पड़े थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक-238/2021 , धारा-454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देषन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल राजहरा प्रार्थी के घर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई । प्रकरण के आरोपी सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने चोरी की घटनाउ कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से 05 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने का टाप्स, 01 जोड़ी सोने की बाली, 01 जोड़ी की सकली, 01 नग सोने की बिंदिया , 01 जोड़ी सोने की बाली ,04 नग सोने की फुली, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी का चाबी गुछछा , 01 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग मोबाईल हैण्डसेट विवो कुल मषरूका लगभग 03 लाख बरामद किया गया।
तरीका वारदात- आरोपी द्वारा दिन के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर सूने मकान मे ताला लगा देखकर घर के बगल से दिवाल फांद कर प्रवेष किया और अपने साथ लाये राड से ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक टी.एस पट्टावी, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिषंकर सिंह, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेष्वर यादव, आरक्षक पूनमचंद खरे, आरक्षक सुमन डेहारी , आरक्षक झामसिंह कोमरे ,आरक्षक कुंमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।
जगदलपुर। नगर निगम में गुरुवार को होने वाली सामान्य सभा से पूर्व, निगम के भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के वर्तमान निगम प्रशासन के जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके डेढ़ वर्ष का कार्यकाल केवल झूठ, भ्रष्टाचार युक्त और जनता से छलावा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने महापौर, सभापति सहित अन्य कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नारी शक्ति को प्रणाम है लेकिन विगत डेढ़ वर्षों में लुभावने वादे किये गए, जनता को गुमराह किया जा रहा है और निगम में इनके रहते जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।असंवैधानिक तरीके से चुनाव व अन्य गतिविधियाँ संचालित हो रहीं हैं। महापौर सफिरा साहू क्या करना चाहती हैं, शहर को लेकर उनका दृष्टिकोण क्या है किसी को पता नहीं है।उन्होंने कहा कि नियमों की अगर माने तो प्रति दो माह में एक बार सामान्य सभा होनी चाहिए लेकिन विगत डेढ़ वर्षों में केवल दो या तीन दफा ही सामान्य सभा आहूत की गई है। लॉकडाउन के समय में ऐसा होना संभव नहीं था, इसकी जानकारी भी उन्होंने दी।
उन्होंने कहा कि महापौर को अपने दायित्यों का बोध नहीं है और न ही उन्हें अपने कार्य के प्रति रूचि है इससे यह साफ़ होता है कि उनमें इच्छा शक्ति की कमी है।साथ ही उन्होंने बताया कि विगत 26 नवम्बर 2020 को हुए सामान्य सभा में महापौर ने पुनरीक्षित व अनुमानित बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कहा था कि कोई भी नया कर जनता पर आरोपित नहीं किया जाएगा व एक रुपये भी अनुदान लिए बगैर नगर निगम को संचालित किया जाएगा, लेकिन इसके विपरीत, जब शहर की जनता के पास डिमांड बिल पहुंचा तो उसमें मकान कर सीधे-सीधे 120 प्रतिशत दिया गया था, अब 300 रुपये कर चुकाने वाले को 660 रुपये चुकाना पड़ रहा है।इसी प्रकार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कर 3600 से बढ़ाकर 7200 तक कर दिया गया, जिससे जनता को आज पर्यंत तक परेशानी हो रही है, यही नहीं, संजय बाज़ार में वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग का पूर्व में जो 60 रूपए लिया जाता था उसे बढ़ाकर 80 रूपए कर दिया गया।इससे यह साफ़ होता है कि शहर की प्रथम महिला व नारी शक्ति होने के बावजूद भी सीधे तौर पर जन-विरोधी कार्यों में लिप्त हैं और अपने ही सरकार के विरोध में कार्य कर रहीं हैं। महापौर को चाहिए कि उन्होंने जो जनता से झूठ बोला है उसके लिए वे सार्वजानिक तौर पर माफ़ी मांगें।
पांडे ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब शहर के प्रबुद्ध समाज सेवी, सामाजिक संस्थाएं जन-सेवा में व्यस्त थे, तब महापौर निगम में बैठकर उक्त करों को बढाने में मशगूल थीं। इसी प्रकार विगत बजट सत्र में आबकारी विभाग को गोदाम देने के नाम से एमआईसी की बैठक व उसकी प्रत्याशा में 2000 स्क्वायर फीट निर्विवाद स्थल का चयन कर दिया गया, जबकि उनके ही राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व गंगाजल हाथ में लेकर शपथ ली थी की पूर्ण शराब बंदी राज्य में होगी, जबकि यह पूरा मामला नवीन प्रीमियम शराब दुकान खोलने से सम्बंधित था, जिसे एमआईसी में केवल हैडिंग बदलकर पेश कर दिया गया। आबकारी विभाग ने भी उक्त स्थल को विवादित बताया।
उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग गांजे और शराब का धंधा करता है। अपने ही मुख्यमंत्री के पत्र को नहीं मानने के चलते तत्कालीन सामान्य सभा में भाजपाईयों ने सदन में पत्र फाड़कर वाकआउट कर दिया था। बजट पेश करने के बाद स्वयमेव ही बजट पारित कर दिया गया, जबकि इसके लिए न वोट कराया गया और न ही तालियाँ बजी। सभापति कविता साहू को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने ने कहा कि इन्हें किसी की सुनने की आदत ही नहीं है, केवल कांग्रेसी बनकर वे एक निष्पक्ष होने वाले सभापति की कुर्सी पर बैठती हैं, जब भाजपा के सभी पार्षद सदन बाहर थे तो किससे पूछकर बजट पारित कर दिया गया। निश्चित तौर पर कुछ तो गोलमाल हुआ है। इसके अलावा एमआईसी में आबकारी विभाग को बगैर टेंडर के 25 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से दर तय कर दूकान आबंटित भी कर दिया गया।जबकि, पास ही में ऐतिहासिक भगत सिंह स्कूल व पुलिस चिकित्सालय है। इसी कारण से आबकारी विभाग ने भी इस स्थल को विवादित पाया और दूकान लेने से मना कर दिया।
2200 के डस्टबिन को 7000 में ख़रीदा
यही नहीं, 9 मार्च 2020 को संपन्न हुए एमआईसी की बैठक में 65 लीटर वाले डस्टबिन के लिए 36 लाख 50 हज़ार रुपये आबंटित करते हुए अपने चाहिते ठेकेदार को टेंडर दिया जाकर क्रय कर लिया गया. जबकि जब भाजपाईयों ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इससे अच्छी गुणवत्ता के कंपनी वाले डस्टबिन महज 2200 रुपये में क्रय किये जा सकते थे, जिसे 7000 रुपये दर्शा कर 522 नग क्रय किये गए। इसके लिए भी अजीब से नियम निकाले गए जिससे कोई अन्य ठेकेदार टेंडर फॉर्म ही न दे सके, मसलन निर्माता के पास टोलफ्री नंबर होना अनिवार्य, रजिस्ट्रेशन में ट्विनबिन शब्द का होना अनिवार्य इत्यादि।
श्री पांडे ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी डरे हुए हैं, नेता प्रतिपक्ष के कमरे की जासूसी की जाती है कौन आ रहा है और कौन जा रहा है, जो कर्मचारी नेता प्रतिपक्ष के कमरे में आता है उस पर विशेष निगरानी रखी जाती है। इन सब के चलते वर्तमान निगम शासन विवादों के घेरे में हैं। कई दफा आरटीआई लगाने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं दी जाती, जबकि नेता प्रतिपक्ष ही एक ऐसा पद है जो शासन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को पाप करने से बचाता है, जबकि स्थानीय नगर निगम में इसके विपरीत हो रहा है।
कल गुरुवार को निगम में होने वाली सामान्य सभा में भाजपाई पूरे जोर-शोर के साथ सत्तादल को घेरने की कोशिश करेंगे।अब देखना यह होगा कि सत्तादल, विपक्ष के वार पर क्या प्रतिक्रिया देता है। पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेश गुप्ता,. श्रीनिवास राव मद्दी, रामाश्रय सिंह, दिगम्बर राव व अन्य भाजपाई उपस्थित थे।