City Media - Page 587 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 587

अन्य समाजों के लिए मॉडल है धाकड़ समाज : दीपक बैज

0
  •  धाकड़ समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए पीसीसी चीफ

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम छोटे परोदा में धाकड़ समाज की जिला स्तरीय महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज थे।

बैज ने भगवान रामचंद्र के चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज के पदाधिकारियों ने बैज का भव्य स्वागत किया। पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए श्री बैज ने कहा कि धाकड़ समाज के लोगों में शिक्षा के प्रति जो जागरूकता है, वह अतुल्य और अन्य समाजों के लिए अनुकरणीय है। धाकड़ समाज के युवक युवतियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर बड़े बड़े पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। धाकड़ समाज की एक विशेषता यह भी है कि यह समाज देने में विश्वास रखता है, लेने में नहीं। मैंने कभी यह नहीं सुना कि धाकड़ समाज ने कभी किसी राजनेता के पास किसी भी मांग को लेकर याचना की है। यह स्वाभिमानी समाज है। जिस समाज के लोग शिक्षित और स्वाभिमानी होते हैं, उस समाज को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। श्री बैज ने कहा कि बेमिसाल सामाजिक एकजुटता भी धाकड़ समाज में देखने को मिलती है। इस समाज की माता बहनें भी बहुत ही जागरूक हैं और हर सामाजिक गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं।  बैज ने कहा कि इस समाज के कार्यक्रम में आकर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। दीपक बैज बीच बीच में चुटीली बातें भी करते रहे। उनकी मजाकिया बातों को सुन पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठता था।  बैज ने कहा कि क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के नाते वे हर सुख दुख में धाकड़ समाज के साथ खड़े रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बस्तर जिले में सबसे अधिक जनसंख्या में धाकड़ समाज की है। शिक्षा के मामले में यह समाज अग्रणी है। सामाजिक आडंबरों से भी धाकड़ समाज मुक्त है।

महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित हैं केंद्र व राज्य सरकारें : लक्ष्मी राजवाड़े

0
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री मीडिया से हुईं रूबरू

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात व चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार व प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मोदी सरकार और विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम कर रही हैं। नौकरियों और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए मोदी सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। इससे अब महिलाओं को बराबरी का हक मिलने लगेगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी मोदी सरकार और साय सरकार ने अहम योजनाएं शुरू की हैं। लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना जल्द लागू होने वाली है। इस योजना के तहत हर विवाहित महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता को और भी बढ़ाने की बात कही। कुछ पत्रकारों ने विभाग से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका मंत्री ने सटीक जवाब दिए। सौम्य स्वभाव वाली मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सहजता पूर्वक सभी पत्रकारों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। वे मंत्री बनने के बाद पहली बार जगदलपुर आई थीं। यहां कुछ देर रुकने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुकमा रवाना हो गईं। इस दौरान यहां जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, भाजपा और महिला मोर्चा के पाधिकारी उपस्थित थे। भाजपा व महिला मोर्चा के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज आज नारायणपुर और कोंडागांव में

0

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 29 जनवरी को नारायणपुर और कोंडागांव प्रवास पर रहेंगे। बैज 29 जनवरी को सुबह 10 बजे लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम उसरीबेड़ा स्थित निज निवास से रवाना होकर सड़क मार्ग से 12 बजे नारायणपुर पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे कुछ देर वहां सर्किट हाउस में रुकेंगे।. पश्चात कोंडागांव के लिए रवाना हो जाएंगे। अपरान्ह 3 बजे कोंडागांव पहुंचकर वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे बैज कोंडागांव सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के बाद दीपक बैज शाम 5.30 बजे उसरीबेड़ा वापसी के लिए प्रस्थित होंगे।

दल्ली राजहरा की सफाई व्यवस्था लचर, लोग त्रस्त

0
  • सड़कों पर फैल रहा है गंदा पानी, लोग हो रहे बीमार

दल्लीराजहरा नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नही हैं, नाली की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क में बह रहा है। खटाल का गंदा पानी भी सडको में बह रहा हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही हैं | वार्ड नं 16 में पानी के निकासी के लिए न तो कोई नाली बनाया गया, न तो रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया गया है गंदा पानी निकालने की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किया गया हैं। बारिश में भी सबसे अधिक दिक्कतें नाली का गंदा पानी एवं लाल मिट्टी से सड़क पट जाती है जिससे आने जाने बाइक सावर, साईकिल चालक गिर भी चुके हैं | गंदे- पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को आने जाने में भी दिक्कते हो रही हैं | नगर पालिका के अधिकारियों के आँखों में पट्टी बंधा हुआ हैं | यहीं नहीं वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद सौह्दरा ठाकुर ने लोगों साथ शिकायत भी किया गया था | इससे बाद भी नगर पालिका ध्यान देने का नाम नहीं हैं सडको में गन्दगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा हैं | मच्छरों का डेरा बना हुआ हैं | सड़को से आ रही बदबू से आम लोगो का जीना बेहाल हो रहा हैं |

सांसद- विधायकों ने लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक नारायण चंदेल, लखेश्वर बघेल, प्रमोद मिंज, रोहित साहू और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज सुकमा पहुंचकर स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि देने प्रकाश बजाज, अभय भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम में करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विधायक किरण देव, विक्रम सिंहदेव और उनके परिजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र में शामिल हुए बघेल

0

जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल सुकमा जाकर जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, राजेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सड़क में बह रहे गंदे पानी से लोग परेशान

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नही हैं, नाली की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क में बह रहा है। खटाल का गंदा पानी भी सडको में बह रहा हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही हैं | वार्ड नं 16 में पानी के निकासी के लिए न तो कोई नाली बनाया गया, न तो रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया गया है गंदा पानी निकालने की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किया गया हैं। बारिश में भी सबसे अधिक दिक्कतें नाली का गंदा पानी एवं लाल मिट्टी से सड़क पट जाती है जिससे आने जाने बाइक सावर, साईकिल चालक गिर भी चुके हैं | गंदे- पानी के सड़क पर आ जाने से लोगों को आने जाने में भी दिक्कते हो रही हैं | नगर पालिका के अधिकारियों के आँखों में पट्टी बंधा हुआ हैं | यहीं नहीं वार्ड वासियों के साथ वार्ड पार्षद सौह्दरा ठाकुर ने लोगों साथ शिकायत भी किया गया था | इससे बाद भी नगर पालिका ध्यान देने का नाम नहीं हैं सडको में गन्दगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा हैं | मच्छरों का डेरा बना हुआ हैं | सड़को से आ रही बदबू से आम लोगो का जीना बेहाल हो रहा हैं |

 

कलेक्टर चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में किया दाल-भात केंद्र का शुभारंभ

0

बालोद, 27 जनवरी 2024 कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि शक्कर कारखाना परिसर करकाभाट में शुरू किए गए इस दाल-भात केंद्र में कारखाना में आने वाले मजदूरों एवं आम नागरिको को बहुत ही कम दर पर बेहतर खाना उपलब्ध कराया जाएगा। कारखाना के मजदूरों के द्वारा लगातार शक्कर कारखाना परिसर मंे दाल-भात केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए कलेक्टर ने 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं गन्ना किसान संघ के पदाधिकारियों ने दाल-भात केंद्र परिसर में वृक्षरोपण भी किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर  योगेन्द्र श्रीवास, गन्ना फैक्ट्री के प्रबंध संचालक  आरपी राठिया एवं अन्य अधिकारियों के अलावा गन्ना कृषक उपस्थित थे।

 

विधायक बघेल ने दुबे उमरगांव को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात

0
  •  25 लाख के कार्य स्वीकृत, तीन कार्यों का भूमिपूजन

बकावंड विधानसभा क्षेत्र बस्तर की ग्राम पंचायत दुबे उमरगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य अतिथि विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया। श्री बघेल ने गांव के माता फिरंता मंदिर में दर्शन पूजन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। ग्रामवासियों एवं माता बहनों ने विधायक लखेश्वर बघेल का भव्य स्वागत किया।

ग्राम दुबे उमरगांव में सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करते हुए विधायक श्री बघेल ने कहा कि लगातार बस्तर में हमने लगभग सभी समाजों के हित में एक अच्छी पहल करते हुए आने वाले पीढ़ी के लिए नींव रखने का सौभाग्य मुझे मिला है। दुबे उमरगांव के फिरंता माता मंदिर प्रांगण में रंगमंच का भूमिपूजन कर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि हम सब सामाजिक प्राणी हैं। समाज की संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप हम अपना जीवन निर्वाह करते हैं। हर समाज की अपनी संस्कृति व परंपरा है, जिससे उनकी अपनी बनी हुई पहचान है।विधायक ने सदियों पुराने फिरंता माता मंदिर परिसर के ऐतिहासिक व पौराणिक भवन के जीर्णोद्वार और परिसर के कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। विधायक लखेश्वर बघेल ने नवनिर्मित प्राथमिक स्कूल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की अनमोल पूंजी और मनुष्य के लिए अति महत्पूर्ण है। पढ़ाई कर अच्छा नागरिक बनें तथा देश- समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चत करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेशराम बघेल, राम्याराम मौर्य, रूपेंद्र भंडारी, रुपेश चिराम, पूरन ठाकुर, लालू भारती, रमेश ठाकुर, पीला राम, डिगेश्वर उसेंडी, शोभाराम मानिकपुरी, रुपसिंग, दीपक कश्यप, मनोज ठाकुर, तुलसीराम ठाकुर, राजेश कुमार, नरसिंह कश्यप, ईश्वर, धनसिंह, लुकेश, पार्वती, बुदरू, शोभाराम, कामता, तृप्ति, सांवली, निराशा, डमरू, संतू, कमलवती, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

दिव्यांग वो हैं, जो स्वस्थ होकर भी कर्महीन होते हैं : सुमन कार्तिक

0
  • स्पेशल स्कूल आड़ावल में हुआ मोटिवेशनल स्पीच =

जगदलपुर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आड़ावल जगदलपुर में 27 जनवरी को मोटिवेशनल स्पीकर सुमन कार्तिक द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दिया गया। कार्यक्रम में दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। श्रवण बाधित विद्यार्थियों को साइन लैंग्वेज एवं स्मार्ट टीवी के माध्यम से समझाया गया।

सुमन कार्तिक ने अपने प्रेरणात्मक स्पीच में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शारीरिक दिव्यांगता जीवन में आगे बढ़ने में बाधक नहीं होती है, क्योंकि हम कर्म योगी हैं। कर्महीन व्यक्ति ही असल में दिव्यांग होता है, जो शारीरिक क्षमता से भरपूर रहने के बावजूद मानसिक रूप से दिव्यांग और कर्महीन बना रहता है। अगर हम अपने से छोटे और शारीरिक रूप से ज्यादा अक्षम दिव्यांग को देखें तो हमें यह सोचना चाहिए कि मेरे पास जो है, वह बहुत अच्छा है और अपने से बड़ों से प्रेरित होकर प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं कर्मयोगी हूं और यथार्थवादी हूं, मेरी सोच, ध्यान और निरंतर अभ्यास ही मुझे अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होगा। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी तोमेश्वर सिन्हा ने छात्र- छात्राओं से कहा कि भविष्य में भी ऐसा ही मोटिवेशनल स्पीच आयोजित करेंगे, ताकि विद्यालय के दिव्यांग छात्र -छात्राएं प्रोत्साहित होकर अपना जीवन सफल बना सकें।कार्यक्रम में विद्यालय के विशेष शिक्षक शैलेंद्र मिश्रा, अंजलि सिन्हा, हीरालाल परते एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS