City Media - Page 1212 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1212

बस्तर पुलिस के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई अनूठी पहल

0

बस्तर – बस्तर आईजी एवं एसपी के निर्देशानुसार बस्तर पुलिस के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनूठी पहल की गई। इनमे उन महिलाओं को जो साल भर स्वावलम्बी होकर अपना घर चलाने में सहयोग देने के लिए चौक-चौराहों- दुकनो पर कार्यरत हैं उन्हें बस्तर पुलिस के द्वारा गुलाब का फूल देकर उनके कार्यक्षेत्र में जा कर सम्मानित किया गया।

बस्तर पुलिस ने पुलिसकर्मियों की एक रैली का आयोजन किया, जिसमें पुलिस बैंड थाने का बल- महिला एवं पुरुष, DRG के जवान जो जंगलो में नक्सल मोर्चे पर तैनात होते हैं एवं सभी अधिकारी सम्मिलित थे। “She Force” एवं “He Force” के थीम पर यह रैली आधारित रही |

साथ ही पुलिस ने इस रैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ शाशन का “अभिव्यक्ति” app जो महिला सुरक्षा से सम्बंधित है के प्रति जागरूक किया तथा app download करने का अनुरोध किया।

महिला फेडरेशन किरंदुल ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

महिलाओं के लिए की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को दिए आकर्षक ईनाम

किरंदुल – किरंदुल में बरसों से महिलाओं के हितों की रक्षा एवं अधिकार के लिए गठित छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन किरंदुल द्वारा प्रतिवर्ष नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के फुटबॉल ग्राउंड में महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। आज 8 मार्च को नगर में महिलाओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन इंद्रजीत सिंह भवन में किया गया। वहां महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू द्वारा महिला फेडरेशन का झंडा रोहन किया गया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू एवं विशिष्ट अतिथि प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्ष गौतमी बंछोर अन्य अतिथियों में भावना सक्सेना (उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोड़ेनार), मीरा तिवारी (महिला मुक्ति मोर्चा की अध्यक्ष) अनिल राजी मोल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) सुनीता ठाकुर (हल्बा समाज) का. धनमती शंकरन, लक्ष्मी देवी, पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला फेडरेशन एवं सुकमा से आए महिला फेडरेशन की नेत्री एवं सरपंच का. मंजू कवासी को मंच पर आसीन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना सर्वदे द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के उपलब्धि, सम्मान एवं अपने विचारों को उनके साथ साझा किया।

इस मौके पर संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद महिलाओं एवं बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मधुकर सितापराव द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं राधे ने कविताओं से महिलाओं का सम्मान किया। तत्पश्चात महिला फेडरेशन द्वारा कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए विजेताओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर नगर के ब्यूटीशियन उषा साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ब्यूटीशियन एंड टेलेंट का खिताब अपने नाम कर नगर को गौरवान्वित किया। उनके इस उपलब्धि के लिये महिला फेडरेशन द्वारा इस मंच में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था महिला फेडरेशन द्वारा की गई थी। सारे कार्यक्रम में महिला फेडरेशन के अध्यक्ष कांता सचिव विमला भंडारी एवं महिला फेडरेशन के सभी साथियों ने तन मन धन से हिस्सा लेते हुए इस पूरे कार्यक्रम को शानदार ढंग से सफल बनाया।

श्रमिक संघ “इंटक” द्वारा धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

महिलाओं द्वारा निकाली गई मशाल रैली

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल एनएमडीसी परियोजना में मजदूरों के हितों के लिए गठित मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन “इंटक” ने अपने कार्यालय श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता केक बनाओ प्रतियोगिता रस्सा खींच की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें क्रमशः प्रथम पुरस्कार 2000 द्वितीय पुरस्कार 1500 तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए रखी गई थी।

नगर परिवार की प्रत्येक आयु वर्ग की छात्राओं, गृहणियों द्वारा अपनी प्रतिभा तथा अभिव्यक्ति को आकर्षक एवं स्वादिष्ट केक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। केक प्रतियोगिता के निर्णायक गण सुविख्यात शेफ प्रतिमा पाल, शुभम दत्ता, आनंद साय पाल थे। ततपश्चात मातृशक्तियों के दो समूहों के मध्य रस्सा खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई। मातृशक्तियों कि शक्ति के आगे मजबूत रस्सा भी नतमस्तक हो गया, और मध्य से विखंडित होने के कारण दोनों दलों को विजयी घोषित कर दिया गया। ततपश्चात मातृशक्तियों की जागरूकता एवं शक्ति की प्रतीक स्वरूप विशाल मशाल रैली निकाली गई। इस रैली का समापन श्रमिक सदन में किया गया। पूरे कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन के साथ किया गया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली अरुण सोम, विशिष्ट अतिथि शा अरविंद महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा दर्रो, मीना मंडावी, कश्यप, नीति सिंह के करकमलों से पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए. के. सिंह द्वारा बधाई दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनियन के समस्त मातृशक्तियों, सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

महिला दिवस पर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति ने किया महिला शक्ति का अभिनंदन

0

जैन धर्म में भगवान महावीर ने महिलाओं को सम स्थान दिया

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में जैन समाज की विभिन्न महिला मण्डलों की सदस्याओं के समूह से भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर , मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा , कमल भंसाली , निवर्तमान महासचिव चन्द्रेश शाह , कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने मुलाकात कर संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली व भूरि भूरि प्रशंसा की |

भगवान महावीर स्वामी ने चतुर्विध संघ में महिलाओं को साध्वी व श्राविकाओं के रूप में समान स्थान प्रदान किया है

उक्त अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की परवरिश में माँ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है यह उनके द्वारा दी गई संस्कार युक्त शिक्षा का परिणाम है कि जैन समाज के बच्चों में सामाजिक धार्मिक व परोपकार की भावना कूट कूट कर भरी होती है । चोपड़ा ने कहा कि एक माँ सौ शिक्षक के बराबर होती है ।माँ प्रथम गुरु होती है । जैन समाज की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्य उल्लेखनीय हैं ।

सौ प्रतिशत साक्षरता दर

विगत 25 – 30 वर्षों में समाज में शैक्षणिक क्रान्ति उभरकर सामने आई है जिसमें महिलाओं की साक्षरता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है , आज गर्व है कि जैन समाज की महिलाएं सौ प्रतिशत साक्षर हैं ।

समाज की महिलाओं द्वारा स्टार्टअप महिला उधमियों को बढ़ावा

जैन समाज की समर्पण सखी महिला मण्डल , जीतो लेडीज़ विंग द्वारा विगत अनेक वर्षों से स्वाभिमान से स्वावलंबन की ओर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैन दादाबाड़ी में विभिन्न आयोजन किये जाते हैं जिसका अच्छा प्रतिसाद देखने मिला है । इस कार्य में संलग्न श्रीमती मंजू टाटिया , सरोज सेठिया , अनिता गोलछा , विनीता बैद व पिंकी सराफ का अभिनंदन किया गया मूक पशु पक्षियों की अनुकरणीय सेवा भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के उपदेश को दैनिक जीवन में जैन समाज की महिलाएं आचरण में लाती हैं । रोजमर्रा के कार्यों में छत पर या गैलरी में सकोरे में पानी दाना रखना , अपने हाथों से भोजन तैयार करते समय मूक पशुओं के लिए भोजन बनाना शामिल है ।भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा कमल भंसाली , निवर्तमान महासचिव चन्द्रेश शाह , कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने महिला दिवस के अवसर पर उनके कार्यस्थल का अवलोकन किया व महिलाओं को सम्मानित किया गया ।

बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों ने अपनी मानदेय को बजट में शामिल करने बस्तर सांसद को सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर – बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों ने अपने मानदेय के राशि के लिये बस्तर सांसद दीपक बैज जी को सौंपा ज्ञापन । बस्तर में 7 जिले जिसमे कांकेर , नारायणपुर , कोंडागांव , बस्तर , दंतेवाड़ा , सुकमा और बीजापुर इन सभी जिले में जिला प्रशासन के द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (मद) से स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती किया गया है। यह अतिथि शिक्षक बस्तर के अलग अलग जिले अलग नाम से जाने जाते हैं। डीएमएफ मद में राशि नही होने के कारण कई बार अतिथि शिक्षकों की भर्ती मुश्किल से ही हो पाता है जिससे स्थानीय अतिथि शिक्षक बेरोजगार होकर मानसिक और आर्थिक समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं। इस कारण इन शिक्षकों ने अपनी मानदेय राशि हेतु राज्य सरकार द्वारा बजट में पेश करने की मांग भी की हैं।साथ ही वर्तमान में शिक्षकों की सीधी भर्ती और और पदोन्नति द्वारा छंटनी नही होने की भी मांग की हैं। यह अतिथि शिक्षक प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल में 5000, 10000 से लेकर 12000 में कार्य करने पर मजबूर हैं। इनकी भर्ती 2014 से हुई हैं किंतु वर्तमान सरकार आज के महंगाई के हिसाब से भी वही मानदेय दे रहे हैं जो 2014 में मिलता था और यह शिक्षकों राज्य सरकार के अन्य अतिथि शिक्षकों के समान सम्मान जनक मानदेय देने हेतु सांसद महोदय से अपनी मौखिक चर्चा की है।

केसरपाल झांसी की रानी क्लस्टर मे स्व सहायता समूह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0

बस्तर – केसरपाल झांसी की रानी क्लस्टर मे स्व सहायता समूह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में महिलाओं को सजग करने के लिए भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम से स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठन स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे। जिसमें मुख्य अतिथि रूप के रूप भी जनपद सदस्य एवं विहान के पदाधिकारियों में तथा विभिन्न क्षेत्र के ग्रामीण माता बहनों की भारी मात्रा में उपस्थिति थी। जिसमें महिला की सुरक्षा एवं हक अधिकार के तहत बारीकी से जानकारी दिया गया। महिलाओं के सम्मान, स्व सहायता समूह में आगे बढ़ रहे हैं ।

महिला स्व सहायता समूह को भी पुरस्कृत किया गया | महिलाओं को सजग करने के खेलकूद के माध्यम से रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया, इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद सदस्य सावित्री यादव, श्याम दीवान, अचल बाजपेई उपस्थित थे |

पूर्णिमा के अवसर पर कबीरपंथीओं ने सद्गुरु कबीर साहेब की भजन कीर्तन पूजा चौका आरती किया

0

बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचाय सोल्गुडा पारा मे बुदरुदास सेठिया के ग्रह सभी फाल्गुन पुर्णिमा के आवसर पर भजन चौका कार्यक्रम् अयोजन किया गया था, साथ में सभी क्षेत्र के कबीर पंथीकबीरपंथी श्रद्धालुओं ने आकर कबीर भजन सुंदर रसपान कर इस सुंदर रसपान कर भाव विभोर हुए।

साथ ही हाथी कबीर साहेब की सत्य पर चलने की विभिन्न संतो ने प्रवचन के माध्यम से उपदेश देकर बताया मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग प्रचारक फुल दास महंत की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा कबीरपंथी का ध्वजारोहण कर चौका आरती करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अंत में सभी लोगों को भोजन प्रसाद के ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में पवन दीवान पवन दास, बघेल, नेता लाल पांडे रामलाल सेठिया, लक्ष्मीकांत पंथ सुखदास , संत बुधमन दास महंत कार्तिक दास महंत, प्रकाश दास , दीवान पीलूराम् सेठिया‌, तुलाराम सेठिया उपस्थित थे |

लोकेश्वर राव का आकस्मिक निधन

0

दल्ली राजहरा – बालाजी फ्लेक्स व प्रिंटर्स के संचालक- लोकेश्वर राव जी का आकस्मिक निधन शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी भिलाई में दिनाँक- 08 मार्च 2022 को हो गया वे राव प्रिंटर्स-दल्ली राजहरा के संचालक व पार्षद चिखलकसा- वेंकट राव के छोटे भाई थे। जिसका अंतिम संस्कार कार्यक्रम दिनांक 09 मार्च 2022 को प्रातः 10:00 बजे चिखलकसा मुक्ति धाम में किया जायेगा।

50 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0

34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

गुरूर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर की जा रही लगातार कार्यवाही।

घटना दिनांक 08.03.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सोंहपुर का कौशल साहू जो अपने पास जो अपने पास रखे बैग मे अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल अपने गांव सोंहपुर की ओर जा रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्षन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे आरोपी कौशल कुमार साहू पिता अगेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष साकिन सोंहपुर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 9000 एमएल कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:-

निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि होमप्रकाश सलामे, आरक्षक राहुलदेव गजपाल, चन्द्रशेखर यादव का विषेष योगदान रहा।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।

आरोपी कौशल कुमार साहू पिता अगेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष साकिन सोंहपुर थाना गुरूर जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

ग्राम स्तर पर की जायेगी कोटवारी प्रणाली की शुरूआत, आयोजित की गई ग्राम कोटवारो की मीटिंग

0

थाना गुरूर में आज दिनांक 07.03.2022 को थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर द्वारा थाना क्षेत्र के 50 से अधिक ग्राम कोटवारो को आहूत कर मीटिंग आयोजित किया गया। मीटिंग मे थाना प्रभारी द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानो के अनुरूप ग्राम स्तर पर ग्राम वासियो के गृह एवं सम्पत्तियो की चौकसी गांव के आसपास घुमने वाले गिरोहो के प्रति नजर रखना संदेहस्पद आगन्तुको के संबंध में पुलिस को सूचना देना गांव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपराधो के रोकथाम एवं जनधन की सुरक्षा बनाये रखने के लिये पुलिस से तालमेल बनाये रखने एंव रात्रि कोटवारी गस्त प्रणाली के अनुसार गस्त करने कोटवारो को बताया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मीटिंग के दौरान ग्राम भरदा, मोहारा, ओझागहन, नारागांव पडकीभाट, रमतरा , चिरचारी, घोघोपुरी, तितुरगहन, पिकरीपार अरमरीकला, धानापुरी कुम्हारखान, चंदनबिहरी, डांडेसरा, मुडपार, सरबदा बोडरा, चुल्हापत्थरा, भानपुरी, कनेरी, दर्रा, दीयाबती, जेवरतला, तिलखैरी, भर्रीगांव, बागतराई, सोनईडोंगरी, फागुन्दाह, धनोरा, टेंगनाबरपारा, बगदई, भोथली,बोहारडीह, छेड़िया, सोंहपुर दरगहन,खर्रा के ग्राम कोटवार एंव थाना गुरूर के सउनि लोकेष्वर गंजीर, प्र0आर0 राजेश टंडन, म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी आरक्षक चंचल भगत एंव थाने के अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS