City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

ईसाई धर्मांतरित तीन परिवारों का गांव में जमकर विरोध

0

ग्रामीणों उजाड़ दिए तीनों परिवारों के आशियाने

जगदलपुर बस्तर के गांवों में ईसाई धर्म अपना चुके परिवारों का पुरजोर विरोध होने लगा है। ऐसे परिवारों का ग्राम बहिष्कार किया जा रहा है, उनके मकान उजाड़े जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुकमा जिले से सामने आया है, जहां धर्मांतरित हो चुके तीन परिवारों को गांव से बहिष्कृत करने सभी लामबंद हो गए। तीनों धर्मांतरित परिवारों के घरों की छतों पर लगी शीट निकाल दी गई। मामला बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव का है। पोलमपल्ली गांव के तीन परिवार धर्मांतरित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पहले इन परिवारों को मूल धर्म में लौट आने और अपनी प्राचीन धार्मिक परंपरा, संस्कृति पर चलने की समझाईश दी गई।

ग्रामवासियों की लाख समझाईश के बाद भी वे नहीं माने। इसके बाद ग्रामीणों ने लामबंद होकर तीनों परिवारों को गांव से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया। ग्राम के कई युवाओं ने धर्मांतरित परिवारों के आशियानों को उजाड़ना शुरू कर दिया। उनके मकानों की छतों पर लगी एसबेस्टस शीटों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस जवान उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने घरों को उजाड़ने का सिलसिला जारी रखा।गांव में उपजे हालात को देखते हुए पोलमपल्ली में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।हालांकि पुलिस एवं प्रशासन की समझाईश के बाद ग्रामीण मौके से हट जरूर गए हैं, मगर गांव में आंतरिक तनाव अब भी कायम है। इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल पोलमपल्ली भेजा गया है।

खेत में मोटर पंप का बिजली कनेक्शन जोड़ते समय करंट से पूर्व सरपंच की मौत

0

जगदलपुर/भानपुरी । बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हली में बुधवार दोपहर खेत में सिंचाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कुम्हली निवासी एवं पूर्व सरपंच टीकम सिंह बघेल (40), पिता स्वर्गीय धनसिंह बघेल के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बुधवार करीब 12:30 बजे टीकम सिंह बघेल अपने खेत में धान रोपाई के लिए सिंचाई करने पहुंचे थे। खेत में लगे मोटर पंप को चालू करने के लिए वे बिजली का कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाहित हो गई और वे करंट की चपेट में आ गए।करंट लगते ही टीकम सिंह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

लोगों ने तत्काल बिजली का संपर्क बंद कराया और उन्हें खेत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के साथ खेती-किसानी का कार्य करते थे और गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नकाबपोश झपटमार चढ़ गया पुलिस के हत्थे

0

अब तक 9 वारदातों को अंजाम दे चुका है बदमाश

छीन लेता था महिलाओं के पर्स और बैग, ढाई लाख का माल बरामद

जगदलपुर नगर और आसपास के इलाकों में आतंक मचा रखे शातिर नकाबपोश झपटमार को पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। यह शातिर बदमाश छीनतई और झपटमारी के 9 वरदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी से ढाई लाख का माल बरामद किया गया है। मारडुम थाना क्षेत्र के ग्राम कुथर निवासी 19 वर्षीय झपटमार राजमन यादव पिता संपत यादव सुनसान और अंधेरे रास्तों से हाथों में बैग व पर्स लेकर गुजरने वाली युवतियों तथा महिलाओं को निशाना बनाता था। वह पीछे से बाइक में तेजी से आता और झपटमारी कर रफू चक्कर हो जाता था। बैग व पर्स में रखे पैसे, मोबाईल फोन एवं आभूषणों को निकाल कर बैग व पर्स को फेंक देता था। अगर मोबाईल फोन साधारण व सस्ता होता तो, उसे भी फेंक देता था।

लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम अलर्ट मोड पर थी। जगदलपुर के धरमपुरा कालीपुर के पास हुए आखिरी झपटमारी के तत्काल बाद आरोपी को घेराबंदी कर कर पकड़ लिया गया। बताया गया है कि आरोपी राजमन यादव दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए झपटमारी कर रुपए इकट्ठा कर रहा था। आरोपी से झपटमारी के 8 बैग, 3 मोबाइल फोन तथा सोने और चांदी के आभूषण सहित लगभग ढाई लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में साकेत कॉलोनी निवासी प्रार्थिया रश्मि केशरवानी पति स्व. मनोज केशरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जून को वह अपनी बेटी के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन करने गई थी। इसी दौरान सिरहासार चौक के पास पीछे एक मोटर साइकिल से पहुंचे नकाबपोश बदमाश उसका पर्स छीन कर भाग गया। थाना कोतवाली में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रहा थी। इसी बीच 2 जुलाई को भी घर संसार, लालबाग के पास फिर झपटमारी की वारदात हो गई। फिर 5 जुलाई को धरमपुरा कालीपुर अटल आवास के पास शाम करीब 4.45 बजे उसी पैटर्न पर मोटर साइकिल से आए नकाबपोश बदमाश ने एक महिला का पर्स छीन लिया। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आरोपी को पूरे शहर में मुखबिर एवं प्रत्येक संवेदनशील जगहों पर टीम लगाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। 6 जुलाई को दोपहर में एक नाकापोश व्यक्ति को दलपत सागर तरफ से पावर हाउस चौक की ओर आते समय पकड़ लिया गया। नकाबपोश के हुलिया को प्रार्थियों से वेरिफाई करवाया गया।आरोपी के पिट्ठू बैग में मिले पैसे तथा अन्य के नाम के एटीएम कार्ड के आधार पर आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई। आरोपी ने अब तक कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 और बोधघाट थाना क्षेत्र में 4 समेत कुल 9 जगहों पर झपटमारी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर झपटमारी के 8 बैग, 3 मोबाइल फोन, लगभग 02 लाख के सोने चांदी के जेवर , एटीम कार्ड्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सील, ड्राइविंग लाइसेंस, 800 रुपए नगद जप्त किए गए हैं। इस शातिर झपटमार को पकड़ने में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर व अरुण मरकाम, पीएसआई भूपेंद्र पैकरा, रानी सोनी, अफ साना, सहायक उप निरीक्षक बिजेंदर सिंह, परिमल दास, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, राजेश राजपूत, राजू टोप्पो आरक्षक सोनू गौतम, प्रदीप, हेमचंद, महेंद्र पटेल, मंहगू कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णा नेताम, रंगलाल खरे, अमर सिंह बेसरा, धनेश्वर यादव, तरुण कुमार यादव,रीना अनंत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉक्टर सरिता थॉमस की पहल पर अँधेरी आंखों मे लौटी रौशनी 20000 से अधिक नेत्र शल्य क्रिया कर रचा कीर्तिमान

0

जगदलपुर. महारानी अस्पताल नेत्र विभाग की प्रमुख डॉक्टर सरिता थॉमस की पहल पर हजारों नेत्रहीन ऑन को नई रोशनी मिली है.महारानी अस्पताल मे नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डॉ. सरिता थॉमस ने हजारों की संख्या में मरीजों के जीवन को नई दिशा दी है। किसी अस्पताल की सफलता का मूल्यांकन केवल उसकी इमारत, उपकरणों या बजट से नहीं किया जा सकता। क्योंकि उसका वास्तविक मूल्यांकन उस भरोसे से होता है, जो एक मरीज अपने इलाज के लिए वहाँ पहुँचते समय लेकर आता है। यह भरोसा वर्षों में बनता है.श्रीमती थॉमस ने अपनी पद स्थापना से अब तक 20000 से अधिक नेत्र रोगियो के सफल ऑपरेशन कर उनके आँखों की रोशनी लौटाईं है. उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य सरकार से डॉक्टर सुभाष मिश्रा स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया है.देश ने कोविड-19 का सबसे कठिन दौर देखा। अस्पतालों पर अभूतपूर्व दबाव था।

अनेक स्थानों पर सामान्य चिकित्सा सेवाएँ प्रभावित हो रही थी लेकिन बस्तर में स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से नेत्र रोग विभाग समेत अन्य सभी विभागों में स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर जारी रखी गई. कोरोना कल के उन चिकित्सकीय पेशे के योद्धाओं में श्रीमती थॉमस की भूमिका भी काफी सराहनीय है. जिला महारानी अस्पताल में समय-समय पर लगने वाले नेत्र रोग शिविरों व नियमित उपचार के दौरान डॉक्टर सरिता ने वर्ष 2018 से आज पर्यंत तक सुरक्षा मनको का पालन करते हुए 20000 से अधिक नेत्र रोगियों का सफल सर्जरी कर उन्हें नई रोशनी प्रदान की. जिससे वह दोबारा दुनिया को अपनी आंखों से देख पा रहे हैं. लाभान्वित मरीजों में सफल सर्जरी के उपरांत किसी ने अपने बच्चों को तो किसी ने अपने माता-पिता का चेहरा अपनी आंखों से देखा. डॉ. सरिता थॉमस की पहचान केवल उनके शल्य कौशल से नहीं है. उनके सहयोगी उन्हें अनुशासित प्रशासक, मरीज उन्हें संवेदनशील चिकित्सक और समाज उन्हें एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में देखता है जिसने सेवा को अपने पेशे का मूल आधार बनाया। इसी योगदान के लिए उन्हें डॉ. सुभाष मिश्रा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह एक मिथक है कि सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार नहीं होता है लेकिन बस्तर के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों में इन उपलब्धियां के चलते निश्चित रूप से जिला महारानी अस्पताल के प्रति विश्विनीयता बड़ी है.

भारत माता के वीर सपूत का गांव में जोरदार स्वागत, टोला-पारा में बिछीं पलकें

0

उपशीर्षक: नेवी की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे प्रदीप सिवना का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन, मुख्यातिथि रहे संजय बैस

कुसुमकसा, डोंडी, बालोद | 7 मई 2026 देश सेवा का जज्बा लेकर भारतीय नौसेना में भर्ती हुए ग्राम कुसुमकसा के होनहार बेटे प्रदीप सिवना के प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव लौटने पर बुधवार को टोला-पारा में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। गांव के हर घर से निकलकर ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत के लिए पलकें बिछा दीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया।इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि संतोष जैन शमशेर खान पुष्पजीत बैस जावेद खान जी रहे

शॉल-श्रीफल व पुष्पहार से हुआ सम्मान

सफेद नेवी यूनिफॉर्म में गांव पहुंचे प्रदीप सिवना का प्रवेश द्वार पर ही महिलाओं ने आरती उतारकर तिलक किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस के रूप में उन्हें घर तक लाया गया। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। मुख्य मार्ग पर आयोजित अभिनंदन समारोह में अतिथियों ने प्रदीप को गेंदे की माला पहनाई, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत प्रदीप ने सभी का आभार जताया।

मुख्यातिथि बोले- गांव का गौरव बढ़ाया

कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि “प्रदीप जैसे युवा ही असली भारत के हीरो हैं। इन्होंने न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे कुसुमकसा और डोंडी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज हर घर चाहता है कि उसका बेटा फौजी बने। प्रदीप की सफलता गांव के सैकड़ों युवाओं को प्रेरणा देगी।” समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित एलआईसी अभिकर्ता एवं समाजसेवी गौरी शंकर साहू ने कहा, “मेरा सौभाग्य है कि मुझे भारत माता के ऐसे वीर सपूत भाई प्रदीप सिवना का अभिनंदन करने का अवसर मिला। यह पल जीवन भर याद रहेगा। गांव से निकलकर देश की रक्षा करने का जज्बा हर युवा में होना चाहिए।” उन्होंने प्रदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, उमड़ा जनसैलाब

समारोह में सरपंच, पंच, स्कूल के शिक्षक, एवम ग्रामीण जन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। महिलाएं और बच्चे सुबह से ही प्रदीप के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। गांव के गणमान्य तुला राम ने कहा कि वर्षों बाद गांव में किसी फौजी का ऐसा स्वागत देखने को मिला है। प्रदीप के पिता ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम के कोषांक्ष्य जगन्नाथ सिवना ने किया व आभार प्रदर्शन युवा समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया। अंत में सभी ने एक स्वर में कहा – “हमको है अभिमान, देश का वीर जवान”।

नव विवाहिता की मृत्यु एवं दहेज प्रताड़ना प्रकरण में पुलिस कार्यवाही

0

नव विवाहिता मृतिका से दहेज मांग करने वाले आरोपीगण के विरूद्ध थाना गुरूर मे अपराध पंजीबद्ध

नव विवाहिता ने प्रताड़ित होकर लगायी थी फांसी,

नव विवाहिता मृतिका से दहेज की मांग करने वाले पति, सास, ससुर व ननंद को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश कुमार पटेल द्वारा दिनांक 24.02.2026 को नव विवाहिता की मृत्यु के संबंध में बारिकी से जांच कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के दिशा निर्देश पर गुरूर एसडीओपी श्रीमती माया शर्मा एवं थाना प्रभारी गुरूर मुकेश सिंह के द्वारा बारिकी से जांच विवेचना कार्यवाही किया गया।विवरण:- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.02.2026 को वार्ड क्र. 02 गुलमोहर कॉलोनी गुरूर में किराये के मकान मे निवासरत् मीनाक्षी भतरिया उम्र 28 वर्ष अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उसके पति प्रवीण कुमार भतरिया जो रजिस्ट्रार ऑफिस तहसील कार्यालय गुरूर में दैनिक वेतन भोगी के रूप में बतौर आपरेटर का काम करता था, घटना की रिपोर्ट पर थाना गुरूर मे मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया था। मृतिका के परिजनों एवं जांच के दौरान पता चला कि मृतिका नव विवाहिता थी तब मौके पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गुरूर की उपस्थिति में शव का विधिवत् पंचनामा कार्यवाही किया गया। सायबर सेल बालोद की मदद से मृतिका व उसके पति का मोबाईल नंबरों का कॉल डिटेल प्राप्त किया गया तथा मृतिका के मायके पक्ष मृतिका की मां पुष्पा बाई खरे, पिता अजय खरे, बहन माधवी खरे, भाई अनिल कुमार व अन्य सामाजिक व्यक्तियों का कथन लिया गया तो पता चला कि मृतिका मीनाक्षी भतरिया को विवाह उपरांत उसके पति प्रवीण कुमार भतरिया व उसके ससुराल वाले ससुर पग्गू लाल भतरिया, सास गीता भतरिया व डेढ़सास करूणा भतरिया द्वारा मृतिका मीनाक्षी भतरिया को कम दहेज लायी हो, नौकरानी की तरह रहना पड़ेगा, तुम हम लोगों को पसंद नही हो, रंग रूप व दहेज की बातों को लेकर बार-बार प्रताड़ित करते थे

, जिससे परेशान होकर मीनाक्षी भतरिया दिनांक 24.02.2026 को अपने किराये के मकान गुरूर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संपूर्ण मर्ग जांच पर मामला धारा 80(1),80(2),3(5) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से दिनांक 07.07.2026 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध कायमी के तत्काल बाद एसडीओपी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणों को उसके निवास ग्राम पथर्रा जिला दुर्ग भेजकर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, जिनसे घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर अपराध का घटित करना पाया गया। प्रकरण में मृतिका के पति प्रवीण कुमार भतरिया व उसका ससुर पग्गू लाल भतरिया, सास गीता भतरिया व डेढ़सास करूणा भतरिया के विरूद्ध दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने के संबंध में पर्याप्त अपराध धारा का सबूत पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर रिमाण्ड में माननीय सीजेएम न्यायालय बालोद पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया है।

उक्त प्रकरण की जांच व विवेचना कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया शर्मा एसडीओपी गुरूर, निरीक्षक मुकेश सिंह, सहा.उपनिरीक्षक कुलेशवर यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक वीणा मरावी, आरक्षक पिताम्बर निषाद, विवेक सिन्हा एवं कोमल साहू थाना गुरूर का सराहनीय भूमिका रहा। गिरफ्तार आरोपी:- 1. प्रवीण भतरिया पिता पग्गू लाल भतरिया उम्र 37 वर्ष 2. पग्गू लाल भतरिया पिता स्व. तिजऊ राम भतरिया उम्र 70 वर्ष 3. श्रीमती गीता भतरिया पिता पग्गू लाल भतरिया उम्र 60 वर्ष 4. श्रीमती करूणा चतुर्वेदानी पति तुलाराम चतुर्वेदानी उम्र 40 वर्ष सभी निवासी निवासी पथर्रा थाना भिलाई -3 जिला दुर्ग

बचेली की शराब दुकान में चल रहा है ओवर रेटिंग का खेल

0

10 से 50 रुपए तक अधिक में खुलेआम बेची जा रही है शराब

जगदलपुर बस्तर संभाग की शराब दुकानों में ओवर रेटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है। शराब प्रिंट दर पर न बेच कर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। ऐसा ही एक और मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली से सामने आया है। बचेली स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान में ग्राहकों से प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि दुकान में एमआरपी से 10 से 50 रुपए तक ज्यादा लेकर शराब बेची जा रही है। बिल मांगने और विरोध करने पर बदसलूकी करने की घटनाएं भी सामने आई हैं।सिर्फ सरकारी दुकान ही नहीं, बचेली शहर के कई मोहल्लों, चौक-चौराहों और ढाबों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इन जगहों पर भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। सरकारी दुकान बंद होने के बाद रात में दोगुने-तिगुने दाम पर शराब बेचना आम बात हो गई है। इस पूरे मामले पर बचेली की जनता के मन में कई गंभीर सवाल हैं। आखिर इस ओवर रेटिंग और अवैध विक्रय को किसका संरक्षण मिला हुआ है? पुलिस और जिला प्रशासन अवैध बिक्री रोकने में नाकाम क्यों है? जब पूरा देश डिजीटल हो रहा है, तो शराब दुकानों में डिजीटल पेमेंट, क्यूआर कोड स्कैनिंग और ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम क्यों लागू नहीं किया जा रहा? पारदर्शिता के लिए CCTV और पॉइंट ऑफ सेल मशीन अनिवार्य क्यों नहीं? ओवर रेटिंग और अवैध बिक्री से सरकार को हर महीने लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है?

ढर्रा पुराना, डर नया

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी जिले में शराब दुकानों में करोड़ों रुपए के घोटाले उजागर हो चुके हैं। बार कोड में हेरफेर कर व्यक्तिगत लाभ कमाने के मामले सामने आए थे। जनता को डर है कि कहीं उसी ‘ढर्रे’ को फिर से बढ़ावा तो नहीं दिया जा रहा है?बचेली के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि सरकारी दुकान में ओवर रेटिंग और शहर में हो रही अवैध बिक्री की निष्पक्ष जांच कर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए,सभी शराब दुकानों में अनिवार्य रूप से डिजिटल पेमेंट, कंप्यूटराइज्ड बिलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, रेट लिस्ट बड़ी और साफ जगह पर लगाई जाए। दोषी कर्मचारियों, सेल्समैन और अवैध कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

एल्डरमेन नियुक्ति में महिलाओं की उपेक्षा, भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर – रतिराम कोसमा

0

दल्ली राजहरा— ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने नगर पालिका दल्ली राजहरा में हाल ही में की गई एल्डरमेन नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला आरक्षण जैसे विषयों पर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जब महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का वास्तविक अवसर आया तो भाजपा पूरी तरह विफल साबित हुई।रतिराम कोसमा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पालिका दल्ली राजहरा में भी भाजपा का ही नियंत्रण है। इसके बावजूद एल्डरमेन की नियुक्ति में एक भी महिला को स्थान नहीं दिया गया। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या दल्ली राजहरा भाजपा में कोई सक्रिय एवं योग्य महिला कार्यकर्ता नहीं है, या फिर भाजपा महिलाओं को केवल भाषणों और नारों तक ही सीमित रखना चाहती है?उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर होती, तो एल्डरमेन नियुक्ति में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व अवश्य देती। लेकिन महिलाओं की पूर्ण उपेक्षा कर भाजपा ने अपने कथनी और करनी के अंतर को उजागर कर दिया है।रतिराम कोसमा ने कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया से बाहर रखना भाजपा की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। यह निर्णय नगर की महिलाओं के सम्मान और उनकी राजनीतिक भागीदारी की भावना के विपरीत है। भाजपा को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करते हुए महिलाओं को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की पक्षधर रही है तथा भविष्य में भी महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।रतिराम कोसमाअध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा

लोहण्डीगुड़ा मण्डल में भाजयुमो की नवीन कार्यकारिणी घोषित

0

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी ने लोहण्डीगुड़ा मण्डल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़, उपाध्यक्ष धनसिंह ठाकुर, शिबोराम बघेल, जगदानन्द गजवीर, महामंत्री लखन ठाकुर व सीतराम मण्डावी, मंत्री गोंचू कश्यप, करण सेठिया, उमेन्द्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष बसंत बघेल, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार, कार्यालय प्रभारी मंगीराम बेंजाम, सोशल मीडिया प्रभारी टिपेन्द्र ठाकुर, सह सोशल मीडिया प्रभारी मनुराम बघेल, आई.टी.सेल प्रभारी दुष्यंत कश्यप बने हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में गोविंद कश्यप, पुरूषोत्तम ठाकुर, लोकेन्द्र ठाकुर, मनीष पोयाम, देवनाथ मण्डावी, खेमशंकर, रमेश कश्यप, उमेश कश्यप, रविन्द्र कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, दिव्या ठाकुर, लक्ष्मण बेंजाम, राजेश यादव, सुकमन कश्यप, मनीराम कश्यप के नाम शामिल हैं।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी, सह संयोजक अतुल कौशल व कृष्णा ठाकुर, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष विकास जोशी, कार्यालय मंत्री अमर झा, सह कार्यालय मंत्री राजेश बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सकलेचा, सह सोशल मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता बने हैं एवं कार्यकारिणी सदस्यों में उमेश वानखेड़े, सुरेश रैली, खालेश्वर पाणिग्राही, खलील खान, रंजीत सिंह बिसेन, नरेन्द्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केतन महानंदी, सह संयोजक शैलेष जारी व सुनील दास, मीडिया प्रभारी शैैलेष श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश ठाकुर बनाये गये हैं एवं कार्यकारिणी सदस्यों में धीरज कुमार कश्यप, रूकमणी यादव, सदाशिव ठाकुर, पुरूषोत्तम कश्यप, तिरूपति नागेश, प्रवीर पाल, मोतीराम कश्यप, मांझी मुचाकी, नरेन्द्र ठाकुर, अमरेश गुप्ता, राधेश्याम, सहदेव नाग, गणपत बैद, जयमन कश्यप, पवन कुमार नाग शामिल है

MOST POPULAR

HOT NEWS