बस में बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजूद
आज मानसून सत्र के दौरान दोपहर 1 बजे राहुल गांधी जी एवं सभी विपक्षीय दलो के प्रमुख नेताओ के साथ आंदोलनरत किसानों के धरना स्थल जंतर मंतर में पहुँचकर किसान नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।
आज मानसून सत्र के दौरान दोपहर 1 बजे राहुल गांधी जी एवं सभी विपक्षीय दलो के प्रमुख नेताओ के साथ आंदोलनरत किसानों के धरना स्थल जंतर मंतर में पहुँचकर किसान नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।
तुरेनार स्कूल को दी बाउंड्री वॉल की सौगात
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माड़पाल एवं तुरेनार स्कूलो में बच्चियों को सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण किया |
माड़पाल में 40 बच्चियों को एवं तुरेनार में 22 बच्चियों को मिली साईकिल मेघावी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान कर किया सम्मानित |
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है हमारी सरकार के मुखिया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बच्चों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील है इसीलिए उन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण के बाद भी शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है उन्होंने ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा-
कदम बढ़ाया है जो आगे तो रुकने का नाम न लो…
मत बैठो तुम थककर जब तक विजय पताका थाम न लो…

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बच्चियों की शिक्षा के लिए गंभीर हैं एवं इस हेतु किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी |
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान ने मेघावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री अनवर खान ,हेमु उपाध्याय,लैखन बघेल,जलन्धर नाग, विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज बीआरसी गरुड़ मिश्रा सहित पंचायत प्रतिनिधियों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से जगदलपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बुजुर्ग रामशंकर राव को इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया |
विदित हो की जगदलपुर निवासी वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कांग्रेसी नेता रामशंकर राव ने विगत दिनों विधायक जगदलपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार से मुलाकात कर अपने गंभीर इलाज तथा कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा की थी |

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संवेदनशीलता के साथ जगदलपुर निवासी वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कांग्रेस नेता रामशंकर राव को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने उन्हें प्रदान किया |
वरिष्ठ कांग्रेसी एवं बुजुर्ग कांग्रेस नेता रामशंकर राव एवं उनके परिजनों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इन विपरीत परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ सरकार तथा जनप्रतिनिधियों ने जिस संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की है उससे मैं एवं मेरे परिजन सदैव आभारी रहेंगे |

28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर फेडेरशन का धरना छ.ग. राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेन्शनरों को 1 जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में घटक संगठनों के प्रान्ताध्यक्ष, प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे 6 अगस्त को धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
फेडेरशन के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि केन्द्र एवं राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक सहित अन्य प्रदेशों ने अपने कर्मचारियों को 1 जुलाई 21 से 28 प्रतिशत भत्ता देने का निर्णय ले लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी व छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के कर्मचारियों को 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर चुकी है। किन्तु राज्य सरकार ने प्रदेश के 4.75 लाख कर्मचारियों व 1 लाख पेन्शनरों को मात्र 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। केन्द्र व अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी 4 किश्त अर्थात 16 प्रतिशत डीए पीछे चल रहे है। मानसून सत्र में मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा नहीं होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोष है, क्यों कि राज्य सरकार स्वयं यह कह रही है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अन्य राज्यो से काफी बेहतर है। वही देश मे मंहगाई चरम पर है यह भी राज्य सरकार के प्रतिनिधि कहते रहे हैं। आज की कर्मचारी सभा को फेडरेशन के महासचिव ओ.पी. शर्मा एवं घटक संघो के प्रान्ताध्यक्ष, रोहित तिवारी, संजय दुबे, कमलेश सिंह राजपूत, शिव कुमार पाण्डेय, करन सिंह ठाकुर, डॉ. गोकुल सरकार, आलोक मिश्रा, सुनील यादव, उमा जाटव, उमा स्वामी, पी. पमनानी सैयद असलम खान, पुष्पा बांधे, मुन्ना लाल निर्मलकर, विशाल मिश्रा, गोविन्द बरसाने, दीपक देवांगन ने सम्बोधित किया।

फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला ने 8 अगस्त को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रियों से फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला ने इस मांग की महिम को जारी रखते हुए प्रदेश के सभी मंत्रियों को फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ 8 अगस्त को मिलकर अगली कैबिनेट में इस पर निर्णय का अनुरोध करेंगे।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 06/08/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में रासायनिक खाद की कमी और मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
सभा को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,प्रवक्ता ज़ेबा कुरैशी, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर, महामंत्री राधे मंडावी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पारसमल जैन, ने सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू ने किया।
इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव युवराज साहू ,के ईश्वर राव,नगर अध्यक्ष ओ बी सी प्रकोष्ठ जागेश्वर यादव, नगर अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ नितेश बाम्बेश्वर,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मुमताज कुरैशी,ब्लॉक उपाध्यक्ष चंपा साहू, अजय छाजेड़,अजमेल रंधावा,सुरेंद्र भेंडिया,एल्डरमैन के वी अब्राहम, जी ईश्वर राव,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, शकील खान, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गन्धर्व,सुरेश ठाकुर, जितेन्द्र मेश्राम, अर्जुन यादव,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू,प्रमोद चौधरी,तरणजीत सिंह,प्रभजीत सिंह,डोमेंद्र सावलकर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरी शंकर पिपरे,प्रदीप सहारे,अजय बघेल, जैन राजा, लिनेश बंसोड़े,मोहम्मद अमान,धनराज दर्रो, योगेश चौहान, हरबंस जायसवाल, रियाज कुरैशी,ममता जानकी, सीमा,नवीन कुमार, आसिफ रज़ा, बुधयारीन बाई, रीता शर्मा, दुर्गीन बाई, पार्वती, अंजनी विश्वकर्मा, रईस बानो,नन्दा साहू,पुष्पेंद्र सागर, रोहित, यशवंत कुमार,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।



धारा 4क जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
सट्टा पट्टी सहित कुल नगदी रकम 1490/-रूपये की गई जप्त
मामले थाना गुण्डरेही क्षेत्र का है, दिनांक 04.08.2021 को ग्राम गुरेदा के सजग नागरिको से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अर्जुन्दा से गुरेदा में आकर सट्टा पट्टी नामक जुआ विगत एक सप्ताह से खिलवा रहा है ,सूचना पर रेड की कार्यवाही करने ग्राम गुरेदा प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजनभिये व स्टाफ़ को रवाना किया गया , जिसके द्वारा ग्राम गुरेदा शमशान घाट में रेड कार्यवाही किया गया आरोपी योगेश सोनकर पिता भोला राम सोनकर उम्र 33 वर्ष साकिन भाठापारा अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद को सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा नामक जुआ खेलाते पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाईल सेमसंग कम्पनी का कीमती 5000 रूपये जिसमें जीवो का सिम लगा हुआ है। नगदी रकम 900 रूपये एक डाट पेन नीली स्याही वाला 05 नग सट्टा पट्टी पर्ची जप्ती कर , आरोपी को धारा 4 जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया एवं अपचारी बालक से नगदी रकम 590 रूपये , 04 प्रति सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन जप्त कीट गया। 4 क धुत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाम आरोपी-
योगेश सोनकर पिता भोला राम सोनकर उम्र 33 वर्ष साकिन भाठापारा अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद व अपचारी बालक
जप्ती –
आरोपी से -01 एक मोबाईल सेमसंग कम्पनी का कीमती 5000 रूपये जिसमें जीवो का सिम लगा हुआ है। नगदी रकम 900 रूपये एक डाट पेन नीली स्याही वाला 05 नग सट्टा पट्टी पर्ची
अपचारी बालक से –
नगदी रकम 590 रूपये , 04 प्रति सट्टा पट्टी एक नग डाट पेन


भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा के अहम मोर्चा पिछड़ा वर्ग के कार्यकारिणी का गठन आज किया गया ।पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यदु ने अपनी कार्यकारिणी में गुंडरदेही मंडल के ज्यादा से ज्यादा गांव को शामिल करने की कोशिश किया है ताकि भाजपा के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के अनुमोदन के पश्चात पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उन्होंने महामंत्री गुंडरदेही के पूर्व एल्डरमैन व सांसद प्रतिनिधि सतीश महोबिया व देवकुमार साहू उपाध्यक्ष पुनाराद साहू, मंत्रीगण दीपक सिन्हा दिनेश सेन, मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू कार्यलय प्रभारी मोहन साहू बनाये गये। पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाईशुभकामनाएं दिए।



समाज के जनप्रतिनिधियों ने विधायक जी को पुष्पगुच्छ के साथ भेंट किया एवं ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में भतरा समाज में भवन और रंगमंच बनाने हेतु विधायक जी को ज्ञापन दिया |
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिस तरह हम सभी वर्गों एवं समाज को लेकर चल रहे निरंतर यह कार्य हम जरूर करेंगे और हमारी पहली प्राथमिकता है कि समाज के लोगों को मूल भूत सुविधाओं को जन जन तक दिलाने की प्रयासरथ है और हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गों की मूलभूत सुविधाओं से उनकी आर्थिक सहयोग एवं समाज के लिए भी विशेष कार्ययोजना के साथ हर समाज को मजबूत करेंगे |


बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उत्पन्न खाद बीज की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय के आड़ावाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर जगदलपुर तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
धरना को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2021 सीजन के लिए केंद्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की मांग की गई थी किंतु माह जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मैट्रिक टन रासायनिक खाद प्रदाय की गई बीते 6 वर्षों की तुलना में इस साल खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक रसायनिक उर्वरकों की आधी अधूरी मात्रा ही मिल पाई है जिसके कारण प्रदेश का किसान अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर असमंजस की स्थिति में भटक रहा है तथा खाद्य की कमी से किसान बेहद परेशानी का सामना कर रहे है जब तक केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश सरकार के द्वारा रसायनिक खाद बीज की आवश्यकता व मांग के अनुरूप किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए ठोस और निर्णायक कदम नहीं उठाएगी और उसकी आपूर्ति नहीं करेगी तब तक कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन रसायनिक खाद बीज पर्याप्त मात्रा में आवश्यकतानुसार उपलब्ध नहीं कराए जाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय मोदी सरकार कांग्रेस शासित राज्यों के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार करते आ रही है राज्य सरकार की मांगों के अनुरूप ना तो कोई कार्य कर रही है ना ही राज्य सरकार को करने दे रही है यह देश की बहुत बड़ी विडंबना है यदि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप संसाधन मुहैया नहीं कराए जाएंगे तो उनकी खेती किसानी पूरी तरह प्रभावित होगी केंद्र सरकार की दोहरी नीति के कारण किसान खेती किसानी को लेकर असमंजस की स्थिति में है।
धरना प्रदर्शन को महापौर सफिरा साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है और दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार कुठाराघात करने पर आतुर है यहां उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत निर्मित हो गई है प्रदेश के भाजपाई अपने आलाकमान के सामने किसानों की समस्याओं को अवगत कराने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं और उल्टा प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों को गुमराह करने के लिए आंदोलन प्रदर्शन कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं यदि हकीकत में वह किसान हितेषी हैं तो अपने आकाओं के समक्ष उनकी पीड़ा को बताएं और इस गंभीर समस्या का समाधान करें अन्यथा घर बैठ जाएं प्रदेश की भूपेश सरकार ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए सक्षम है।
मोदी नुआयं फंदी आय…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आड़ावाल में किसान को धरना-प्रदर्शन किया गया है।

इस दौरान आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही को बोलने का मौका दिया गया। श्री पानीग्राही बस्तर के स्थानीय बोली भतरी में अपनी बातों को किसानों की खाद की समस्यायों को रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा मोदी नुआयं फंदी आय। फंदी मतलब झूठा -फरेबी।
केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाद-बीज देने में कटौती कर रहें हैं। जबकि भूपेश बघेल सरकार गोधन न्याय योजना के माध्यम से खेतों में खाद पहुंचा रहें हैं। यह सब भाजपा को नहीं दिख रहा है। स्थानीय नेतृत्व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्थानीय बोली में किसानों की बात रखने के लिए उनकी हौसला अफजाई किया। इस दौरान किसान गण, कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बहुत सराहा।
इस धरना प्रदर्शन को सतपाल शर्मा, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, लैखन बघेल, जलन्धर नाग, जिला महामंत्री अनवर खान , दिनेश सिंह,योगेश पाणिग्राही ,सायरा खान, प्रवीण जैन सहित प्रमुख वक्ताओं ने भी संबोधित कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह द्वारा किया गया ।
शिक्षा मनुष्य की आंखें हैं, जिससे वह अखिल ब्रह्मांड को देखता है ।शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ है ,उक्त बातें सरस्वती योजना अंतर्गत साईकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कही उन्होंने कहा कि शासन के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए ।स्कूली बच्चे व शिक्षक पूरी जवाबदेही के साथ शालाओं का संचालन करें। एवं बच्चे मन लाकर लगा कर पढ़ाई करें। विधायक लखेश्वर बघेल ने प्राथमिक,माशा फरसापरा में भवन मरम्मत के लिए 10,10 लाख रुपए देने की घोषणा की,साथ ही कन्या शाला में शाला परिसर के अंदर डोम निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया। विधायक ने प्राधिकरण निधि 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्तर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर पालकों ने जब शिकायत की तब विधायक ने अधिकारी को ऐसे लापरवाह ठेकेदारों को कार्य ना देने की बात करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया ।कार्य समय पर पूर्ण नहीं किया ,जाता है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की बात भी उन्होंने कहीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप जिला पंचायत सदस्य गणेश राम बघेल ,फतेह सिंह परिहार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह सेंगर,दिनेश यदु, प्रेम शंकर शुक्ला,गोपाल तिवारी, चम्पा ठाकुर,डोमाय मौर्य, आशीष मिश्रा,अनिल पांडेय,शोभा राम मार्कण्डेय, बेथनाथ मौर्य, भृगु तिवारी, नरसिंह नागेश,सुखदेव कश्यप,हुसैन खान,अंकित पारख, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,सुशील तिवारी,शैलेन्द्र तिवारी,भोला राम मरकाम,प्राचार्य चन्द्रभान मिश्रा,मनोज सिंह उपस्थित थे।
