City Media - Page 2 of 1891 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

जनता पर महंगाई का बड़ा बोझ लाद दिया है मोदी सरकार ने: दीपक बैज

0

कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी होगा परेशान

मोदी राज में महंगाई चरम पर : दीपक बैज

मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरा संवेदनहीन, बाढ़ से हुए नुकसान और परेशानी को नहीं लिया गंभीरता से

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर भी जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा सिर्फ दिखावे का रहा। बाढ़ पीड़ितों के प्रति उनमें जरा भी संवेदनशीलता नजर आई। मुख्यमंत्री केवल औपचारिकता निभा कर चले गए। जगदलपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मोदी और साय सरकार पर बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोत्तरी मोदी सरकार का जनता पर महंगाई और बोझ है। मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। मोदी सरकार ने कामर्शियल सिलेंडर को 62.50 रू. से लेकर 71.50 रू. तक महंगा कर दिया। पिछले 9 माह में कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 1270 रू. की बढ़ोत्तरी मोदी सरकार ने की है। मतलब हर माह 141 रू. दाम बढ़ाया गया है। कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने से बाजार में मिलने वाली खाद्य सामग्री, रेस्टोरेंट, होटलों में मिलने वाले कुक्ड फूड नाश्ता आदि के दाम स्वाभाविक रूप से और बढ़ जाएंगे। इंडस्ट्रीयल उत्पादों के दाम भी बढ़ जाएंगे। सुई से लेकर लौह उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे।छत्तीसगढ़ के आयरन उद्योगों पर भी इसका असर पड़ेगा, भाव बढ़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी।थोक महंगाई की सूचकांक आजादी के बाद सबसे ऊंचे पायदान 9.78 पर है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रू. का था, आज वह 1000 रू. के पार है वह भी मिल नहीं रहा है। पेट्रोल के दाम 70 रू. प्रति लीटर से बढ़कर 108 रु. प्रति लीटर के पार हो गए है, जबकि डीजल के दाम 55 रू. प्रति लीटर से बढ़कर 104 रू. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए है। मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में 22 प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि की, जिसके चलते बाजार में सभी तरह के खाद्य तेलों के दाम लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए।पॉम ऑयल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी 5.5 के स्तर से बढ़कर 27.5 प्रतिशत कर दिया गया है, अर्थात सीधे तौर पर 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी मोदी सरकार की मुनाफाखोरी का प्रमाण है। जिन खाद्य तेलों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होते हैं, उनमें सेंट्रल एक्साइज की दरों में वृद्धि का प्रभाव नहीं होना चाहिए था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संरक्षण जमाखोरों और मुनाफाखोरों को है। जिसके चलते राइस ब्रान आयल, सरसों तेल जैसे सभी तरह के खाद्य तेलों का दाम डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है। दाल, चावल, सब्जियां, साबुन, कपड़ा, दवाईयां सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।

फोटोशूट कराने आए थे साय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लगभग पूरा बस्तर संभाग लगातार दूसरे वर्ष भीषण बाढ़ की चपेट में आया है। इस वर्ष भी बाढ़ ने आम आदमी को बर्बाद कर दिया। उनके मकान, सामान, पशुधन, फसल सब बर्बाद हो गये। अनेकों मार्ग का संपर्क टूट गया, पुल-पुलिये, सड़क सभी कुछ टूट कर बर्बाद हो गए हैं। जन-जीवन ठप हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरे ने जनता को सिर्फ निराश किया। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के नाम पर बस्तर आए थे, लेकिन वे केवल औपचारिकता निभाते हुए पुल पर खड़े होकर फोटो खिंचवाकर, रील बनवाकर चले गए। मुख्यमंत्री का दौरा बेहद ही संवेदनहीन और बेहद दुर्भाग्यजनक रहा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान और परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री नहीं कोई पर्यटक आया था जो फोटो फोटोशूट कराने आया और चला गया। यहां से जाने के बाद उन्हें सिंगापुर जाने की जल्दी थी। वे इन्वेस्टर कनेक्ट के बहाने सिंगापुर घूमने की तैयारी करने चले गए। बस्तर का आम आदमी परेशान है, न मुख्यमंत्री को फ्रिक है और न ही मंत्रियों को। बाढ़ से आठ लोगों की मौत हुई, उनके लिए भी मुख्यमंत्री ने कोई विशेष सहायता की घोषणा नहीं की। उड़ीसा द्वारा बांध से पानी छोड़ने के कारण बस्तर में बाढ़ से हालात बिगड़े, मुख्यमंत्री दिल्ली में उड़ीसा के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की, मगर बिना पूर्व सूचना और चेतावनी के उड़ीसा सरकार द्वारा बांध से पानी छोड़े जाने पर मुख्यमंत्री साय ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। यह उनकी संवेदनहीनता का प्रमाण है।

राहत के नाम पर खानापूर्ति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा बाढ़ से हजारों घर प्रभावित हुए। हजारों मकान गिर गये। बड़ी संख्यों में लोग बेघर हो गए। लोगों के सामान बारिश में बर्बाद हो गया है। लाखों एकड़ तैयार फसल बर्बाद हो गईं । अनेकों सड़क, पुल-पुलिया टूट गये, बह गये।हजारों पालतू पशु गाय, बैल, मुर्गी, बकरी, बकरा सब बह गये।दो माह का राशन एक साथ मिला था पूरा राशन खराब हो गया। घर में पहले से रखी सामग्री और अन्य जरूरी सामान खराब हो गया। सरकार द्वारा चलाया गया राहत कार्य केवल खानापूर्ति वाला था। अब तो राहत शिविर भी बंद कर दिए गए हैं।सरकार ने मदद के नाम पर केवल जले पर नमक छिड़का, सरकारी सहायता अपर्याप्त थी।राहत शिविर बंद होने के बाद जो लोग वापस घर गए हैं, उनके घरों में खाना बनाने के राशन, गैस, लकड़ी कुछ नहीं है। लोग शिविर से वापस आने के बाद भूखे थे, सामाजिक संगठनों के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की। *बॉक्स**बैज ने उठाई दमदार मांगें*पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार मकानों की पूर्तिक्षति में 1.20 लाख रुपए और आंशिक क्षति में 4000 दे रही है, जो अपर्याप्त है। अतः सभी की हानि का मूल्यांकन कर घर बनाने के लिए कम से कम पूर्ण क्षति पर 5 लाख आंशिक क्षति पर 1 लाख दिए जाएं। फसल के लिए सरकार प्रति हेक्टेयर 8000 का मुआवजा दे रही है जबकि सरकार 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदती है तो इस लिहाज से नुकसान का मुआवजा हिसाब से 65 हजार 100 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाए। प्रभावित क्षेत्रों के किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाए। पशुओं की हानि का आंकलन कर बाजार रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए। घर में रखे सामान टीवी, फ्रिज, बेड आदि का आंकलन कर मुआवजा, दो माह के राशन एकमुश्त फिर से दिया जाए। बच्चों को कापी-किताब, स्कूल बैग मुफ्त दिए जाएं। प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए शिविर लगाया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ जनित संक्रमण रोकने विशेषज्ञ डॉक्टरों के शिविर लगाया जाए। पूरे बस्तर संभाग के पुल-पुलियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, प्रवक्त जावेद खान,महामंत्री अभिषेक नायडू,अनुराग महतो, रविशंकर तिवारी, नीतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

नशीली कैप्सूल्स के साथ युवक गिरफ्तार

0

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने नगर के मगडूं कचौरा रोड गोयल बाड़ी के पास के पास डोंगाघाट निवासी युवक संदीप नाग पिता दामोदर नाग के कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल की 7 स्ट्रिप्स बरामद की है। आरोपी के खिलाफ 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर भेजा गया।

धर्मांतरित ग्रामीणों को नहीं देंगे एक इंच भी जमीन

0

प्रार्थना सभा और चर्च के लिए भी जमीन नहीं

धर्मांतरण के खिलाफ पुनपल्ली की ग्रामसभा ने लिए कड़े फैसले

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर के सुदूर एक कोने से आई यह खबर कोई आम खबर नहीं है, बल्कि बाहरी धार्मिक आक्रमण के चलते बस्तर की आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और पूजा पद्धति पर हो रहे हमले को रोकने और आदिम संस्कृति, पूजा पद्धति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए ग्रामीणों द्वारा स्वस्फूर्त होकर उठाए गए कड़े कदम की बड़ी बानगी है। इस गांव के ग्रामीणों ने अब धर्मांतरित हो चुके लोगों और धर्मांतरण गतिविधियां चलाने वालों को गांव की एक इंच भी जमीन नहीं देने का बड़ा और कड़ा फैसला लिया है।

बस्तर संभाग के सुकमा जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित रही दोरनापाल तहसील की ग्राम पंचायत पुनपल्ली में गांधी जयंती पर आयोजित विशेष ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से कुछ ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो धर्मांतरण के कुचक्र में बुरी तरह फंस चुके पूरे बस्तर संभाग समेत समूचे छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों के लिए नजीर बन गए हैं। कोंटा जनपद की ग्राम पंचायत पुनपल्ली में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर ग्राम की पारंपरिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था, सामुदायिक हित तथा स्थानीय स्तर पर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों को सार्वजनिक करने के लिए ग्राम पंचायत पुनपल्ली में विशेष ग्रामसभा का सूचना पटल भी लगाया गया है। ग्रामसभा में निर्णय क्रमांक 6 को बड़ा अहम माना जा रहा है।निर्णय क्रमांक 6 में ग्रामसभा द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244(1), पांचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम 1996 तथा संशोधित छत्तीसगढ़ पेसा कानून 2022 का उल्लेख करते हुए अनुसूचित क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों एवं भूमि से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी दी गई है।ग्रामसभा के प्रस्ताव में कहा गया है कि ईसाई एवं धर्मांतरित व्यक्तियों को शव दफनाने, चर्च के लिए, प्रार्थना सभा एवं चंगाई सभा के लिए ग्राम की भूमि उपलब्ध नहीं कराने तथा ईसाई एवं धर्मांतरित व्यक्तियों को ग्रामसभा की एक इंच भी जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। ग्रामसभा के निर्णयों के पालन तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया गया।ग्रामसभा द्वारा पारित उक्त निर्णय को सूचना पटल के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है, ताकि ग्रामीणों एवं संबंधित व्यक्तियों को ग्रामसभा के निर्णय की जानकारी हो सके।

धर्म प्रचारकों का प्रवेश निषेध

ग्राम पंचायत पुनपल्ली में लगाए गए सूचना पटल पर लिखा गया है कि पादरी, ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा धर्मांतरण, प्रार्थना सभा एवं अन्य गतिविधियों के लिए ग्राम पुनपल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सूचना पटल में ग्रामसभा द्वारा पेसा कानून के अंतर्गत ग्राम की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण का उल्लेख किया गया है। सूचना पटल पर ग्रामीणों से ग्राम सभा के निर्णय एवं स्थानीय कानूनों का सम्मान करने का अनुरोध भी किया गया है। विशेष ग्रामसभा में ग्राम की पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान तथा सामुदायिक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा के निर्णयों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर ग्रामीणों एवं संबंधित व्यक्तियों को स्थानीय निर्णयों की जानकारी दी गई है।

ग्रामसभा द्वारा पारित निर्णयों के संबंध में किसी भी विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति में संबंधित प्रशासनिक एवं विधिक अधिकारियों को सूचना देने तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात भी कही गई है। ग्रामसभा में प्रमुख रूप से सरपंच सोनमती माड़वी, ग्रामसभा अध्यक्ष बारसे सोमा, उपसरपंच मुचकी नंदा, ग्राम पटेल बारसे पांडू, पूर्व सरपंच मीडियम जोगा, वार्ड पंच पोडियम भीमा, ग्राम पुजारी बारसे मल्ला, जनपद पंचायत सदस्य मड़कम भीमा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वर्सन:

पारंपरिक व्यवस्था के लिए निर्णय

ग्रामसभा ने अपनी पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक एकता, और सामुदायिक हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लियाहै। ग्रामसभा के निर्णयों का सम्मान हो और सभी विषयों का समाधान विधि एवं संवैधानिक के अनुरूप हो यही हमारी प्राथमिकता है।

बैंक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों की ली बैठक

0

नारायणपुर जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में बैंक परिसरों, एटीएम, नकदी परिवहन एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बैंकों में प्रवेश-निकास व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने, एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नकदी परिवहन के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया।उन्होंने बैंक एवं एटीएम परिसरों में सीसीटीवी कैमरों को हमेशा कार्यशील रखने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लेन-देन या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।बैठक में स्वर्ण ऋण से जुड़े मामलों में फर्जी हॉलमार्किंग और फर्जी दस्तावेजों की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बैंकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से वित्तीय अपराधों एवं बैंकिंग धोखाधड़ी की रोकथाम को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही त्वरित सूचना तंत्र विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

निर्यात कार्यशाला में कारीगरों को मिली वैश्विक बाजार की जानकारी

0

नारायणपुर जिले के पारंपरिक बांस एवं तुम्बा शिल्प तथा स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नारायणपुर में जिला स्तरीय निर्यात जागरूकता एवं प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई। भारत सरकार की आरएएमपी योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कारीगरों, उद्यमियों एवं एमएसएमई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यशाला में निर्यात विशेषज्ञ अली सईद एवं राहुल ने प्रतिभागियों को आईईसी पंजीयन, एचएस कोड, निर्यात दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण और वैश्विक खरीदारों तक पहुंच बनाने के उपाय बताए गए।विशेषज्ञों ने डिजिटल माध्यमों से बाजार विस्तार और अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य शासन की निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं, वित्तीय सहायता और एमएसएमई के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। कारीगरों और उद्यमियों ने निर्यात संबंधी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विशेषज्ञों से चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने स्थानीय उद्यमियों को शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का आयोजन सीएसआईडीसी रायपुर के माध्यम से चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।

अल सुबह बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंच गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुनी पीड़ा

राहत सामग्री बांटकर हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

आपदा की घड़ी में अपनों के साथ मजबूती से खड़ी है कांग्रेस पार्टी: दीपक बैज

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज अल सुबह जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड पहुंचे,जहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया तथा संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के लोगों पर आई इस आपदा की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार राहत एवं सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं और जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।बाढ़ के कारण अनेक परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई लोगों के घरों और दैनिक जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रभावित परिवारों की स्थिति का गंभीरता से आकलन करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने में सहायता मिल सके। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, महामंत्री अभिषेक नायडू, प्रवीर वार्ड पार्षद जाहिद हुसैन, विजय वार्ड पार्षद गौतम पाणिग्रही सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को सतनामी समाज जगदलपुर ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

0

जगदलपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। ऐसे समय में बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से सतनामी समाज जगदलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्कूली बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।समाज के सदस्यों द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर एवं कटर वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस पहल का उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बच्चों को पढ़ाई से जुड़े रहने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।समाज के अध्यक्ष देवराज खूंटे ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ खड़ा रहना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। बाढ़ से प्रभावित बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए समाज द्वारा यथासंभव सहयोग जारी रखा जाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष देवराज खूंटे, उपाध्यक्ष हेमंत ओगर, मंडारी राजू कोशले, उप भंडारी संतु बंजारे, मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र बघेल, सह सचिव नकुल महिलांग, संगठन मंत्री मनोज डी, रोहित चंदेल, देवानंद खूंटे, शाहिल बंजारे, आकाश चंदेल, शेखर चंदेल,राधे डी,लखी मंडल, सिद्धार्थ कोशले,श्रीमती जाना बंजारे, श्रीमती निर्मला पटेला, श्रीमती कुमारी कुर्रे सहित अन्य सभी का सहयोग रहा।

गांवों में कला जत्था की प्रस्तुति

0

अभनपुर कला जत्था द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की जानकारी आम लोगों को दी गई। ग्राम कोलर के महावीर चौक पर एवं ग्राम सिवनी बाजार चौक पर कला जत्था द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मोदी जी की योजनाओं की जानकारी दी गई। नाटक के जरिए बताया गया कि योजनाओं का लाभ किसे और कैसे मिलता है। कला जत्था द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताने का प्रयास किया गया । इस कार्यक्रम के प्रभारी भारती शिंदे थीं। इस दौरान खेलूराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री अनिल कुमार साहू, बिहारी लाल साहू प्राधिकृत अधिकारी, ईश्वर साहू पत्रकार, रामकुमार साहू अंकेक्षक परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा, झाडूराम घृतलहरे सरपंच टेकारी, मनोज कुमार साहू, राघवेंद्र साहू संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान रायपुर ग्रामीण, कमल नारायण साहू, बूथ अध्यक्ष अश्वनी पटेल, खेमराम पटेल सहित ग्रामवासी गण उपस्थित रहे।

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही

0

सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही

अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करते हुए डोंगाघाट का आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े

आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली कैप्सूल *DICYCLOMINE HCI TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES PYEEVON SPAS PLUS (कैप्सूल) कुल 7 पत्ता 56 नग कैप्सूल जप्त जप्तशुदा नशीली कैप्सूल की अनुमानित कीमत लगभग 2800/- रूपये नाम आरोपी — संदीप नाग पिता दामोदर नाग उम्र 28 साल पता डोंगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति मगडूं कचौरा रोड गोयल बाड़ी के पास के पास अपने शर्ट के जेब में अवैधरूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने खड़ा हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप नाग पिता दामोदर नाग उम्र 28 साल पता डोंगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल बरामद हुआ, जो बरामद हुए नशीली कैप्सूल के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया ,तथा अवैध नशीली कैप्सूल को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 21.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – लीलाधर राठौर इंचार्ज थाना प्रभारी प्रशिक्षु उनि – रानी सोनी उप निरी – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर प्र.आर. – विनोद चांदने ,आरक्षक – रंगलाल खरे ,बलराम ,रीना अनंत, महेंद्र, कृष्ण नेताम , धर्मेंद्र , मंहगू

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

दल्ली राजहरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कांग्रेसजनों के अर्जुन रथ परिसर में एकत्रित होने से हुई। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात कांग्रेसजन नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देशवासियों को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचार और जीवन-मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।रतिराम कोसमा ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेसजन उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, महिंद्रन अप्पू, अजय छाजेड, श्रीनिवास राव, जागेश्वर यादव, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, शाहिल कुमार, धीरपाल नेताम, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, अरुण कुमार रामटेके, प्रदीप कुमार, बाबलू, हीरालाल पवार, रफीक कुरैशी, सलमान खान, मूलचंद निषाद, कुशल ठाकुर, कृष्ण यादव, सूरज विहार, रोशन पटेल, राजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रतिराम कोसमा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी।

MOST POPULAR

HOT NEWS