दल्लीराजहरा – सट्टी पट्टी के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 03 का है जहाँ पर सट्टा पट्टी पर दांव लगाया जा रहा था । इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और आरोपी दिनेश चिकवा को 6000 रुपए नगद तथा सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कार्रवाई की गई ।
बस्तर सांसद दीपक बैज आज लोहंडीगुड़ा के हाई स्कूल मैदान में सेना व पुलिस भर्ती के लिए अभ्यास करते युवाओं तथा खिलाड़ियों से मुलाकात किया। साथ ही राज्य स्तरीय खेल खुद में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रनिंग शूज प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर आक्रमण व मंदिरों को तोडऩे के विरोध में बालोद व दल्ली राजहरा में जलाया पुतला
दल्लीराजहरा :- विश्व हिन्दू परिषद जिला बालोद के तत्वाधान में दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बर अत्याचारों को रोक उन्हें सुरक्षा, न्याय व मुआवजा दिलाने हेतु। आज पुतला दहन किया गया व राष्ट्रपति के नाम विहिप नेताओ ने ज्ञापन सौपा व कार्यवाही की मांग की बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व हिन्दू संगठनों के नेताओ ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंग्लादेश में वहाँ बचे अल्पसंख्यक हिन्दू-सिखों के विरुद्ध जघन्य अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गत एक सप्ताह में बंग्लादेश में तो हद ही हो गई। वहाँ ना हिंदूओं की जान बचाई जा सकी ना उनकी बहिन बेटियों की इज्जत, ना माँ दुर्गा पूजा के मंडप बचे और ना ही हिन्दू मंदिर। मंदिरों में जबरन घुसकर भगवान की मूर्तियों को खंडित करना, उनको बड़ी ही बेरहमी से तोड़ना, छोटी-छोटी बच्चियों से बलात्कार, हत्या, लूटपाट, आगजनी जैसा कोई भी कुकृत्य इस्लामिक जिहादियों ने नहीं छोड़ा। जब से अफगानिस्तान पर बार्बर तालिबान का शासन हुआ है अन्य पड़ोसी देशों में भी जिहादी आतंकियों के आक्रमण लगातार बढ़े हैं।
अकेले दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी हैं। हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल अपवित्र कर तहस-नहस कर दिए गए। देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दीं। हिंदुओं को मारा-पीटा गया। माताओं बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इतना सब होने के पश्चात भी बांग्लादेश की सरकार आँख बंद करके बैठी है।
इन वीभत्स काण्डों को देखकर हिन्दुओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणों तथा अत्याचारों को रोकने हेतु कड़े कदम उठाए तथा भारत सरकार से निवेदन करती है वह बांग्लादेश से इन घटनाओं को रोकने हेतु दबाब बनाए।
मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाएं जिससे कि वहाँ के
(1)पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय व सुरक्षा मिले
(2)जान-माल के नुकसान हेतु उचित मुआवजा मिले। (3)आक्रमणकारीयों को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए। (4)इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्ण-विराम हेतु समुचित कदम उठाए जाएं। (5)वहाँ शेष बचे हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा व जीवन जीने के अधिकार मिलें।
इस कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,गोविंद वाधवानी, अमित चोपड़ा,सुरेश , संतोष , कौशिक,महेंद्र , सौरभ लुनिया , सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा, उमेश सेन,सन्नी ढीमर,ढाल साहू,रमेश हरदेल,चैनसिंह निर्मलकर,चिमन देशमुख ,संजीव सिंह, सत्या साहू, द्रोपती साहू , नंदा पसीने , रामेश्वरी कुवैत, अनुराधा सिंह, वीणा साहू ,राजेश्वरी साहू, हितेश कुमार , चन्द्रकान्त चोपड़े ,बसंत जैन , राकेश कोसरे , आलोक जैन , नवीन साहू , संदीप गौतम , आशीष लालवानी , श्रीजीत (अप्पू) , मन्न गुप्ता , विजय भान , अभिजीत श्रीवास्तव , सौरभ (लक्की) , भूपेन्द्र श्रीवास , नीलेश श्रीवास्तव , सागर गनिर , राहुल कुमार ,बिट्टू कनोजिया , विकास खरे , प्रदीप कामडी , अनिकेत देशलहरे सहित सैकड़ो की संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डोंगरगांव – डोंगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम संडीडीह निवासी कोमल निषाद का शव दो दिन पूर्व नाले से बरामद किया गया था। पुलिस ने जब घटना की छानबीन की तो शक के आधार पर जब पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसके पति कोमल निषाद अवैध संबंधों के शक को लेकर रोज उसे परेशान एवं मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर उसने अपने भाई पेखम निषाद से मिलकर पति कोमल निषाद को ठिकाने लगाने के लिये षडय़ंत्र रचा। मृतक की पत्नी व उसके भाई ने मिलकर सबसे पहले तो मृतक का गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के दोनों पैर को टंगिया से चोट पहुंचाकर शव को नाले में डाल दिया था ताकि यह एक दुर्घटना लगे किन्तु पोस्टमार्टम से यह खुलासा हो गया कि गला घोंटकर हत्या की गई |
मृतक की पत्नी पूजा बाई निषाद 28 वर्ष एवं मृतक का साला पेखम निषाद 25 वर्ष को हल्दी मोहारा से गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है |
बिलासपुर – 10 साल से साथ में रहने के बाद जब प्रेमी ने शादी के लिए किया मना तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने ही कीटनाशक पी लिया जिसे ईलाज के लिए सिम्स ले जाया गया जहाँ तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार रात युवती की मौत हो गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकंडा के लोधीपारा निवासी रजनी प्रधान उम्र 30 वर्ष चाय की दुकान चलाती थी और वह पिछले 10 साल से बिल्हा निवासी जगन्नाथ ध्रुव के साथ किराये के मकान में साथ में रह रहे थे | किन्तु कुछ दिनों से रजनी प्रधान अपने प्रेमी जगन्नाथ ध्रुव को शादी के लिए कहती रही लेकिन जगन्नाथ घर वालों से बात न होने का बहाना बनाकर टालमटोल करने लगा जिससे युवती रजनी प्रधान को शक हुआ तो उसने अपनी माँ रुखमनी प्रधान और अपनी बहन रश्मि प्रधान को साथ लेकर जगन्नाथ के घर बिल्हा गए तो उसने शादी को लेकर साफ़ साफ़ मना कर दिया कि अब वह शादी नहीं कर सकता | मृतिका की माँ और बहन जगन्नाथ से बात कर रहे थे उस समय रजनी बाहर खड़ी थी जैसे ही रजनी प्रधान को इस बात की जानकारी मिली अपने साथ लेकर आई कीटनाशक का सेवन कर ली | जब रजनी की माँ और बहन बाहर आये तब उसने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है | तुरंत रजनी को ईलाज के लिए सिम्स ले जाया गया जहाँ तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार रात युवती की मौत हो गई |
भिलाई – भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में संचालित निरोस इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे श्रमिक सागर भल्ला पिता संजीव भल्ला (26 वर्ष) को ड्यूटी के दौरान बिजली करंट लग गया। उसे बेसुध हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विच बोर्ड में काम करने के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। निरोस इस्पात प्रबंधन आनन-फानन में उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू चिक्तिसालय एवं अनुसंधान केन्द्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रमिक शांतिनगर सड़क-1 निवासी सागर भल्ला इलेक्ट्रीशियन का कार्य शैलेन्द्र गिरी के अंडर में करता था। घटना के समय मृतक पैनल की सफाई कर रहा था इसी बीच बिजली करंट की चपेट में आ गया। उसने हाथ में दस्ताना नहीं पहना था, इस कारण वह करंट की चपेट में आया और उसका पूरा हाथ झुलस गया। इसके बाद वह घायल अवस्था में बेसुध होकर में जमीन पर जा गिरा।
प्रबंधन ने सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके पश्चात् श्रमिक ने सुरक्षा के उपाय किए थे कि नहीं पुलिस इसको लेकर अभी जांच कर रही है। वहीँ दूसरी ओर प्रबंधन जानकारी छिपा रहा है कि जिस जगह पर श्रमिक को करंट लगा, वहां कोई काम चल ही नहीं रहा था।
गिरिजा शंकर जायसवाल (भापुसे-2010) ने दिनांक 20.10.2021 को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर का पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह तीसरी पदस्थापना है। इससे पहले जिला जशपुर और सुरजपुर की जिम्मेदारी संभाल चुके है तथा मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मींिटंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके। इस अवसर पर निवृतमान पुलिस अधीक्षक यू0 उदय किरण सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के वर्चुअल लोकार्पण में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन
जिले में तीन जगहों पर खोला गया जेनरिक मेडिकल स्टोर
राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया। श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, विधायक मोहन मरकाम, मोहित राम केरकेट्टा और पुरुषोत्तम कंवर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विभिन्न जिलों से विधायक महापौर पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि जिले के कलेक्टर भी कार्यक्रम से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दवाइयों के होम किट और ट्रैवल किट का लोकार्पण भी किया। यह किट श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। दवाइयों के होम किट की कीमत 691 रुपये है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपये है, वह 130 रुपये में उपलब्ध होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी होंगीं।
जगदलपुर के बैलाकोठा स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष नगर निगम कविता साहू, कमिश्नर जी.आर चुरेन्द्र, सीसीएफ मोहम्मद शाहिद, वनमंडलाधिकारी स्टायलो मंडावी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में आपने गरीब लोगों को सस्ती दवाई उपलब्धता हेतु जेनेरिक दवाई स्टोर का शुभारंभ कर राहत दिया है। उन्होंने कहा कि इन सस्ती दवा दुकानों की जानकारी सभी जनप्रतिनिधि जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जैन ने मुख्यमंत्री को चिकित्सकों को भी सस्ती दवाइयों की पर्ची लिखने हेतु आदेश करने का निवेदन किये। महापौर सफीरा साहू ने सस्ती दवा दुकान खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए दुकान की पहली ग्राहक पार्वती से मुख्यमंत्री से बात करवाई। पार्वती ने बताया कि वह बीपी की एक स्ट्रीप दवाई ली जिसकी कीमत मार्केट में 138 रूपए है जेनेरिक मेडिकल स्टोर में यह दवाई उसे 50 रूपए में मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहित शासन को धन्यवाद दी।
ज्ञात हो कि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाईयां एवं सर्जिकल आइटम्स सस्ती दरों पर सुगमता उपलब्ध कराये जाने हेतु ’’मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना’’ अंतर्गत नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र में 02 दुकानें एवं नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र में 01 दुकान खोला गया है।
जगदलपुर। महारानी अस्पताल में डीएमएफटी मद के अंतर्गत पदस्थ कर्मचारियों को लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के अनुसार कई कर्मचारी जो अपनी लगातार सेवायें महारानी अस्पताल में दे रहे हैं उन्हें विगत तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को जिसमें नर्सें भी शामिल हैं उन्हें खनिज न्यास मद से भुगतान किया जाता है। ये कर्मचारी जो संविदा के रूप में वर्षों से महारानी अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे हैं। पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से काफी कठनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई बार इन कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत भी कराया जा चुका है किंतु प्रशासन ने अब तक इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है। जिससे इन कर्मचारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। इन कर्मचारियों ने एक लिखित आवेदन जिलाधीश के नाम जारी कर कहा है कि हम प्रशासन की इस रवैये के विरोध में 21 अक्टॅूबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे। इसके बावजूद भी अगर हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो हमे आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
चौथे नागेश ट्राफी चंडीगढ़ में खेलने जाएगा दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का दल
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बस्तर के पांच दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होंगे राज्यस्तरीय टीम में
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग )रेखचंद जैन से राज्य स्तरीय दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का दल मिला एवं चंडीगढ़ में आयोजित चौथे राज्य स्तरीय नागेश ट्राफी में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की इस दल में बस्तर से मुन्ना कश्यप,प्रेम बघेल, मुन्ना नाग,प्रेम राम बघेल क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं इससे पहले बस्तर के इन खिलाड़ियों ने दो बार राजनांदगांव एवं एक बार बस्तर में जिला स्तरीय दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजई हो चूके हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों को जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं वरिष्ठ नेता एम वेंकट राव उपस्थित रहे |