City Media - Page 594 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 594

जगदलपुर -सुकमा हाईवे के लिए शुरू हो गई सड़क की राजनीति

0
  • कोंटा के विधायक कवासी लखमा ने किया चक्काजाम
  • जब मंत्री थे तब कुछ नहीं किया, अब छाती पीट रहे हैं कवासी लखमा : बारसे
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे -30 की दुर्दशा पर अब सड़क की राजनीति शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर कोंटा के विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपने समर्थकों के साथ चक्काजाम पर उतर आए हैं। वहीं सुकमा जिला भाजपा अध्यक्ष धनीराम बारसे ने चक्काजाम को राजनैतिक स्टंट करार देते हुए कहा है कि कवासी लखमा मंत्री रहते तो इस नेशनल हाईवे के लिए कुछ नहीं कर पाए, अब छाती पीट रहे हैं।
    जगदलपुर से सुकमा, कोंटा, भद्राचलम, तेलंगाना तक जाने वाले नेशनल हाईवे 30 की हालत बड़ी दयनीय हो चली है। इस नेशनल हाईवे से अंतर राज्यीय बसें चलती हैं। वहीं तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच माल परिवहन के लिए भी इसका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। इस रोड पर चलने वाले माल वाहक ट्रकों और यात्री बसों से इन तीनों राज्यों को भारी राजस्व की प्राप्ति होती है। बावजूद सड़क की दशा सुधारने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। नेशनल हाईवे का केशलूर से सुकमा तक का लगभग 86 किलोमीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो चुका है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहन हिचकोले खाते गुजरते हैं। बसों में बैठे यात्रियों का अस्थि पंजर ढीला हो जाता है। बसों और ट्रकों की बॉडी को काफी नुकसान पहुंचता कमा है। पहले इस जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर कांगेर वेली नेशनल पार्क की वजह से कुछ अड़चन थी, मगर अब वह अड़चन भी दूर हो चुकी है। बावजूद सड़क को ठीक करवाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कवासी लखमा जब भूपेश बघेल सरकार में केबिनेट मंत्री थे तब अपने काफिले के साथ हजारों बार इस सड़क से गुजर चुके हैं। वे अब भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह का गृहनगर सुकमा भी इसी हाईवे पर स्थित है। किरण देव सिंह के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण देव सिंह के निधन के बाद उनके निवास पर वीवीआईपी का पहुंचना चलता रहा। बीते शुक्रवार को भी सैकड़ों वीवीआईपी और बड़े अधिकारी सुकमा पहुंचे थे। उनका भी पाला इस सड़क से पड़ा और निश्चित ही उन्हें भी वही कष्ट झेलना पड़ा होगा, जैसा कि आम नागरिक कई माह से झेलते आ रहे हैं। कई भुक्तभोगी बड़ी हस्तियों और अफसरों ने इस संवाददाता के समक्ष सड़क से जुड़ी अपनी पीड़ा व्यक्त भी की थी।. इसके बाद श्रमबिंदु ने हाईवे की बदहाली को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।. खबर छपते ही सारे नेताओं की नींद टूट गई और उन्होंने राजनीति भी शुरू कर दी। आज 22 जनवरी को जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भगवान रामचंद्र की भक्ति में सारा देश लीन था, तब कोंटा के विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपने समर्थकों के साथ तोंगपाल में एनएच -30 की खस्ताहाली को लेकर लिए चक्काजाम करते हुए सियासी भक्ति में लीन नजर आए। राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ और तहसीलदार के आश्वासन के बाद कवासी लखमा ने मार्ग खोलकर एक दिन भी काम बंद नहीं रखने एवं काम में तेजी लाने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, तोंगपाल ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप, तुलसी नाग, तोंगपाल सरपंच मदन नाग, शेख सज्जाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

लखमा बहा रहे घड़ियाली आंसू : धनीराम
विधायक कवासी लखमा के चक्काजाम करने पर भाजपा के सुकमा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा है कि कोंटा से जगदलपुर तक सडक की खस्ताहाली के जिम्मेदार खुद कवासी लखमा हैं। धनीराम बारसे ने कहा कि कोंटा विधायक एवं कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ही ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। केंद्र की मोदी सरकार ने एनएच -30 के कार्य के लिए पूरी राशि राज्य सरकार को दे दी थी। कांग्रेस की पिछली सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सही समय पर कराती, परंतु कांग्रेस सरकार की लापरवाही एवं ठेकेदार को संरक्षण देने से अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। उस समय विपक्ष में बैठकर भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर कई बार आंदोलन किया। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही हमने एनएच के पुनः कार्य शुरू करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द ही एनएच के कार्य को शुरू करने की मांग कर चुके हैं। इसका असर भी दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय को भी हमने कार्य शुरू कराने के लिए ज्ञापन दिया है। कांग्रेस की सरकार रहते हुए कभी भी कांग्रेसी विधायक कवासी लखमा ने एनएच -30 के कार्य क़ो लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। अब जबकि कांग्रेस की सरकार चली गई है तब कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा के पेट में दर्द उठ रहा है और वे घड़ियाली आंसू बहा कर झूठी राजनीति कर रहे हैं। जब सत्ता हाथ से चली गई तब विधायक कवासी लखमा को एनएच पर नौटंकी करने की सूझी है। वैसे भी कवासी लखमा नौटंकीबाज ही हैं। जब तक सत्ता की मलाई खा रहे थे, एनएच के गड्ढों पर उनका ध्यान नहीं गया। जैसे ही सत्ता की कुर्सी गई कवासी लखमा की नौटंकी चालू हो गई। एन एच- 30 को लेकर हमारी सरकार गंभीर है। और अभी कुछ ही दिन हुए हैं हमारी सरकार बने और सडक निर्माण भी शुरू हो चूका है।जल्द ही सड़क निर्माण की गति में तेजी आएगी। क्योंकि अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आ चुकी है। अब जनहितैषी कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इसीलिए कोंटा के विधायक घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

खरीद रहे हैं व्यापारियों व कोचियों का धान, किसानों को मनाही

0
  • लेंपस सोसाइटी बकावंड में चल रही है भारी भर्राशाही
  •  साय सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं प्रबंधक
    -अर्जुन झा-
    बकावंड राज्य की नई नवेली भाजपा सरकार को किसान विरोधी ठहराने में कांग्रेस नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं ब्लॉक मुख्यालय बकावंड स्थित लेंपस सोसाइटी के खरीदी प्रबंधक भी साय सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। लेंपस प्रबंधक कोचिंयों और व्यापारियों का धान तो सहजता से खरीद ले रहे हैं, मगर किसानों की उपज खरीदने से साफ इंकार कर रहे हैं। इससे किसानों में विष्णुदेव साय सरकार के प्रति गलत धारणा बनती जा रही है।
    प्रबंधक ने सरकारी धान खरीदी व्यवस्था को अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। अवैध कमाई के चक्कर में वे किसानों के साथ अन्याय करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

टोकन कटाने के बाद धान बेचने पहुंचने वाले किसानों को यह कहकर बैरंग लौटाया जा रहा है कि शासन द्वारा तय की गई धान खरीदी की लिमिट पूरी हो चुकी है। जबकि कोचियों और व्यापारियों के धान को खरीदने के लिए कोई लिमिट नहीं है। कोचियों और व्यापारियों द्वारा लाए गए धान को भर भरके खरीदा जा रहा है। ओड़िशा के और स्थानीय व्यापारी एवं कोचिया बकावंड खरीदी केंद्र में बेतहाशा धान खपा रहे हैं। ओड़िशा से तस्करी कर लाए गए धान की खरीदी बकावंड केंद्र में दिल खोलकर की जा रही है। पता चला है कि व्यापारी और कोचिया ओड़िशा के किसानों का धान 19 सौ रू. से दो हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदते हैं फिर उसे यहां लाकर फर्जी किसानों के नाम से खपा देते हैं। खरीदी प्रारंभ होने से पहले किसानों के पंजीयन के दौर में व्यापारी और कोचिया खरीदी प्रभारी व लेंपस सोसाइटी प्रबंधक से सांठगांठ कर किसानों के फर्जी नामों का पंजीयन करवा लेते हैं। इसके अलावा जो स्थानीय किसान अपनी पूरी उपज न बेचकर थोड़ा बहुत ही धान बेचते हैं, उनकी ऋण पुस्तिका का उपयोग भी कोचियों और व्यापारियों का धान खरीदने के लिए किया जाता है। इसके एवज में व्यापारी और कोचिया सोसाइटी प्रबंधक व खरीदी केंद्र प्रभारी को मोटी रकम भेंट करते हैं। स्थानीय किसानों के धान की तौलाई में जमकर डंडीमारी भी की जाती रही है। सोसाइटी प्रबंधक और खरीदी केंद्र प्रभारी के इस रवैये से स्थानीय किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

पीसीसी चीफ बैज आज से बिलासपुर संभाग दौरे पर

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज 23 जनवरी को सारंगढ़, सक्ती, जंजगीर एवं बिलासपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे।
पीसीसी चीफ के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 23 जनवरी को सुबह रायपुर से सारंगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। सारंगढ़ के लेंदरा में वे रामनामी समाज के मेला में शामिल होंगे। 24 जनवरी को श्री बैज सक्ती विधानभसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे एवं दोपहर बाद जंजगीर जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। दीपक बैज 25 जनवरी को बिलासपुर मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं दोपहर बाद मुगेली ज़िला मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

शिवजी के साथ विराजे नंदी, नागदेव और हनुमान जी

0
  • भंगाराम शिव मंदिर में पूजन के बीच हुई प्राण प्रतिष्ठा
  • 51 फीट ऊंचे शिवालय में कलश स्थापना के लिए क्रेन का लिया गया सहारा
    जगदलपुर भंगाराम शिव शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ संपन्न हुई। श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री नेप्राण प्रतिष्ठा विधि पूर्ण कराई। 51 फीट ऊंचे इस शिव मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा।


आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि इस शिवलोक में शिवजी के साथ नंदी महाराज, नाग देवता और हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह तृतीय दिवस सम्पन्न हुआ। आज हवन पूजन के पश्चात कलश पूजन, आरती, पूर्णाहूति, महारुद्राभिषेक, शिव प्राण प्रतिष्ठा, नंदी पूजा, नाग पूजा, हनुमान जी की पुजा के पश्चात शिखर पर कलश स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह पुर्ण हुआ। शाम तक भक्तों का तांता लागा रहा।

आज होगा महाभंडारा
23 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से महाभंडारा का अयोजन भंगाराम शिव मंदिर निर्माण समिति द्वारा किया जाएगा। पंडित आचार्य अनिरुद्ध शास्त्री ज्योतिषाचार्य भी हैं। वे लोगों की समस्याओं का समाधान ज्योतिष विधा से करते हैं। समस्याओं के समाधान हेतु आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री से मो. नं. 7906741235 पर संपर्क किया जा सकता है।

गड़बड़ी छुपाने बाजार शेड का प्लेटफार्म उखड़वा दिया सरपंच -सचिव ने

0
  •  डीएमएफटी की राशि की बकावंड में हुई बंदरबांट
  •  निर्माण में बरती जा रही है जमकर अनियमितता
    -अर्जुन झा-
    बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में बाजार शेड निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में जमकर बंदरबांट चल रही है। निर्माण कार्य में अनियमितता बरतते हुए शासन को चूना लगाया जा रहा है। गड़बड़ी की बात उजागर होने पर शेड के प्लेटफार्म को उखड़वा दिया गया और उसकी फ्लोरिंग नहीं कराई जा रही है।
    ग्राम पंचायत बकावंड के बाजार स्थल पर शेड निर्माण के लिए जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफटी) द्वारा पहली किस्त में 18 .55 लाख रू. और दूसरी किस्त में 18 .55 लाख रुपए की मंजूरी दी गई थी। कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत बकावंड को बनाया गया था। ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने निर्माण का काम एक ठेकेदार को सौंप दिया और ठेकेदार से सांठगांठ कर सरपंच व सचिव ने गुणवत्ता विहीन काम कराना शुरू कर दिया। प्लेटफार्म निहायत ही घटिया स्तर का बनाया गया। प्लेटफार्म निर्माण में कम मात्रा में और हल्के दर्जे की सीमेंट का उपयोग किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ ही दिनों बाद प्लेटफार्म उखड़ने लगा। इसी तरह शेड निर्माण में घटिया लोहे और शेड का उपयोग किया गया।

जब यह गड़बड़ी आम होने लगी, तब सरपंच, सचिव और ठेकेदार ने प्लेटफार्म को उखड़वा दिया। उसके बाद उसकी दोबारा कांक्रिटिंग और फ्लोरिंग कराई ही नहीं गई। उखड़ा हुआ प्लेटफार्म आज भ्रष्टाचार की चुगली कर रहा है। शासन के लाखों रुपयों की बंदरबांट कर ली गई, मगर शेड का उपयोग आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह जरा सी भी हवा चलने पर शेड थर थर कांपने लग जाता है और अब लगता है कि शेड अब गिर जाएगा, तब गिर जाएगा। शेड के कभी भी क्षतिग्रस्त होकर धराशायी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सरपंच सचिव ने प्लेटफार्म और शेड निर्माण में स्थानीय मजदूरों को काम देने के बजाय ठेकेदार के जरिए काम कराया गया है।ग्रामीणों ने कहा है कि घटिया सामग्री का उपयोग कर ठेकेदार द्वारा बनाया गया प्लेटफार्म और शेड दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। इससे यह साबित होता है। स्थानीय राजमिस्त्री और मजदूरों को काम देना छोड़कर बकावंड सरपंच और सचिव ने कमीशन के फेर में ठेकेदार के माध्यम से घटिया शेड व प्लेटफार्म बनवाया है। सन 2020 से 2023 तक ग्राम पंचायत बकावंड में जितने भी कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया गया है, उन सभी कार्यों में जमकर कमीशनखोरी की गई है। 15वे वित्त आयोग व मूलभूत की राशि की भी खूब बंदरबांट हुई है। ग्रामीणों ने अब तक के सारे कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विभागीय अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी अधिकारी जांच के लिए आनाकानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि अधिकारी तत्काल जांच और सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

खरीदी को टोकन जारी करना बंद

0

बकावड धान खरीदी केंद्र बकावंड के खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर नेखरीदी के आखिरी दिन बचे किसानों को टोकन जारी करने की बात कहकर उन्हें चिंता में डाल दिया है। टोकन कटाने पहुंचे किसानों को कहा गया कि आप लोगों का टोकन आज नहीं कटेगा, 29 तारीख को टोकन जारी होगा। किसानों का कहना है कि 29 तारीख तक धान लेने का आदेश है। उसी दिन टोकन जारी होगा, तो हमारा धान कब लिया जाएगा? नाराज किसान टोकन नहीं काटे जाने से नाराज होकर घर लौट गए।

राम -रंग और राम -रस से सराबोर हो उठी माई दंतेश्वरी की पावन नगरी

0
  • जगदलपुर में बिखरी प्रभु श्रीराम भक्ति की न्यारी छटा
  • विहिप की मातृशक्ति ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर भगवान राम लला के अपने जन्म स्थान में विराजमान होने के सप्ताह भर पहले से ही माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर अयोध्या धाम में तब्दील हो चुकी है। राम – रस और राम – रंग से यह पावन धरा सराबोर हो चुकी है। प्रभु श्री रामचंद्र की भक्ति में जन जन लीन हो गया है। ऐसी न्यारी छटा और धर्म प्रभावना पहली बार देखने को मिला है।

अयोध्या के दिव्य, भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला प्रतिमा की स्थापना को लेकर जगदलपुर शहर में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण सप्ताह भर पहले से देखने को मिल रहा है। आध्यात्म के प्रति दिव्य, भव्य एवं अलौकिक चेतना के पुर्नजागरण की अनुभूति इस ऐतिहासिक नगरी के कण कण में हो रही है। अयोध्या से पूजित अक्षत कलश और निमंत्रण पत्रिका जगदलपुर पहुंचने के बाद से ही नगर राममय होने लगा था और आज 22 जनवरी को पूरे शहर के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की भक्ति आराधना में पूरी तरह लीन हो गए। इससे पहले नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय तथा उनकी टीम ने घर घर जाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह, सुरेश गुप्ता, संजय पाण्डेय, भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंदिरों की साफ सफाई की थी। जागरण समिति के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने दंतेश्वरी मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर शहर भ्रमण किया था। तब से अब तक शहर के अधिकांश मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिरों में भजन कीर्तन चल रहा है, हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को तड़के विश्व हिंदू परिषद की महिलाओं ने भजन कीर्तन और जयकारे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं भगवा साड़ियां व पगड़ी पहनी हुई थीं। वहीं पुरुष भी भगवा परिधान में नजर आ रहे थे। श्रीराम के जयघोष, शंखनाद और बाजे गाजे के साथ सभी महिलाओं और रामभक्तों ने शहर भ्रमण किया। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल थे। ओर छोर का पता ही नहीं चल पा रहा था। बड़ा ही विहंगम दृश्य था। शोभायात्रा ने शहर के वातावरण को पूरी तरह धर्ममय बना दिया, इस अदभूत अलौकिक दृश्य को देख हर किसी का तन मन पावन और प्रफुल्लित हो उठा। सुबह से लोगों की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी थी। मंदिरों में आज विशेष पूजा अनुष्ठान का क्रम पूरे दिन चलता रहा। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

इतिहास रच गई यह दीपावली
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या यानि रविवार की शाम जगदलपुर के दलपत सागर में जो दीपावली मनाई गई वह इतिहास रच गई। तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा था विशाल जलाशय। दीप मालाओं के प्रकाश पुंज से जल, थल, नभ आलोकित हो उठे थे। नगर निगम व जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल ने नगरवासियों के दिलों को भी आलोकित कर दिया।जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के सहयोग से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में जबरदस्त उत्साह दिखा। इस दीपोत्सव के अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। रंगीन पटाखों की छटा आसमान तक बिखरती रही। पूरा माहौल उल्लास से भर उठा था। रामायण मंडली के संगीतमय रामचरित मानस गायन से आध्यात्म की अलौकिक आभा बिखर उठी थी। बंगाली समाज के महिला पुरुषों द्वारा किए गए शंखनाद ने सोने पे सुहागा का काम किया।

धू धू जल उठी बस

0

बालोद बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक यात्री बस धू धू कर जल उठी। सारे यात्री सुरक्षित हैं। जगतरा टोल प्लाजा के पास की है। अंबे ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में धुंआ भरने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और वे तेजी से नीचे उतर आए। किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

0
  • गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी घोषित
    जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने आज दलपत सागर के किनारे स्थित महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर समूचे मंदिर परिसर की साफ सफाई की।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत एसएफएस सह संयोजक ईश्वर आचार्य ने बताया कि हमें हमारे आसपास के मंदिरों स्कूलों, महाविद्यालयों की साफ सफाई समय- समय पर करते रहना चाहिए। अपने आसपास साफ सफाई होने से स्वच्छ वातावरण बनता है और हमें एक अद्भुत सक्रिय ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त होती है।अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर एग्रीविजन प्रमुख विवेक मंडल ने बताया कि सफाई अभियान के बाद बैठक भी हुई। बैठक में विद्यार्थी परिषद के इतिहास विकास, सैद्धांतिक, कार्य पद्धति व सक्षम इकाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। परिषद के आयाम कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र का अधिकार है कि वह अपने व्यक्तित्व का विकास कर बेहतर रोजगार प्राप्त करने के लिए सरकार के सभी शैक्षणिक संसाधनों का उपभोग करे।

विद्यार्थी परिषद में नेताओं को नहीं महापुरुषों को आदर्श माना जाता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता परिसरों में विभिन्न मुद्दों पर लोकतांत्रिक पद्धति से आंदोलन कर अपनी समस्याओं को उचित मंच अथवा स्थान तक पहुंचाते हैं। गौरव भवानी अध्यक्ष, विद्याचरण यादव मंत्री, आदित्य वर्मा उपाध्यक्ष, कार्तिक कुमार सहमंत्री, अवजित बाला विश्वविद्यालय प्रमुख, प्रियम गुर्जर उपाध्यक्ष, शिवम् गुप्ता सह मंत्री, शिव सागर एसएफडी प्रमुख, दिनकर रजक एसएफडी सह प्रमुख, चंदन यादव एसएफएस प्रमुख, उत्पल कांत महाविद्यालय सह प्रमुख, निशा कुर्रे खेलो भारत प्रमुख, अनुसुइया सह प्रमुख, डिगेश्वरी कक्षा प्रमुख मनोनीत किए गए।

दंतेश्वरी मंदिर से निकली कलशयात्रा, शहर हुआ राममय

0

जगदलपुर अयोध्या में रामलला प्रतिमा की स्थापना को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जागरण समिति के बैनर तले दंतेश्वरी मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करती हुई दलपत सागर के समीप श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शहर के अधिकांश मंदिरों को विशेष आकर्षण ढंग से सुसज्जित कर पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिरों भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालिसा पाठ किया जा रहा है। अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर ही नहीं, बल्कि पूरा बस्तर संभाग भी राममय हो गया है। राम भक्तों में भारी उत्साह है।

MOST POPULAR

HOT NEWS