बिलासपुर – कल सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में कानन पेंडारी के पास कोटा मोड़ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिसमे एक व्यक्ति जो कोई पेशे से डॉक्टर है की मौत हो गई एवं तीन अन्य लोग घायल हो गए है | दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही एक
व्यक्ति की मौत हो गई थी | घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है और मृतक एवं घायलों के परिजनों को सुचना दे दी गई है | मौके पर पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है |
डौंडी:- उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप एवं हत्या की विभत्स घटना की कड़ी निंदा करते हुए डौंडी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने महामहिम रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम स्थानीय तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी वाली भाजपा सरकार को तत्काल भंग कर पीड़िता स्व.मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री शिव डहरिया के निर्देश पर अ.जा.वि.कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शंकर पिपरे के नेतृत्व में स्थानीय तहसील कार्यालय पर सौपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि यूपी के हाथरस में हुई अमानवीय घटना से पूरा देश आक्रोशित है, दलित समाज की बेटी मनीषा बाल्मीक के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार कर उनकी जीभ काट दी गई,रीढ़ व गर्दन की हड्डियां तोड़कर जघन्य व क्रूरतम अपराध किया गया जो कि उत्तरप्रदेश
सरकार के संरक्षण में यह वारदात घटित हुई है। यहां कि सरकार ने प्रजातंत्र और देश के संविधान के विरुद्ध पीड़िता के शव को बिना परिजनों की उपस्तिथि एवं सहमति बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया जो उत्तरप्रदेश पुलिस की बर्बरता व गुंडाराज को प्रमाणित करता है।हिदू रीति रिवाज अनुसार रात्रिकाल किसी भी मृतक का अंतिम संस्कार नही किया जाता लेकिन सच का सामना ना करने वाला यूपी पुलिस ने यह कदम उठाकर धार्मिक संस्कारो को
भी समाप्त करने का प्रयास किया गया है। वही वहां के डी एम पीड़ित परिवार को अपना बयान बदलने की धमकी देते हुए साफ नजर आ रहे है। ऐसे जिला दंडाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को बर्खास्त करने की कार्यवाही तथा वहां के जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर “एट्रो सिटी एक्ट” के तहत कार्यवाही कर अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से यथाशीघ्र फांसी की सजा दिलवाने आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते वक्त बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नरेटी, डौंडी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पौषार्य, शंकर पिपरे,रेवा रावटे, सुनहेर कोसमा, बिंदु ठाकुर, सुनील राठौर, रोहित माहला,गेंदलाल मानकर,दीपक बंजारे, मुकेश तिवारी , पारस बंजारे आदि कांग्रेसी साथ थे।
रायपुर – केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से ग्रेडेड तरीके से स्कूल खोले जाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. केंद्र के स्कूल खोलने के आदेश के बाद से कई राज्य और केंद्रशासित सरकारों ने स्कूलों को खोलने का फैसला किया हैं | किन्तु प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे | स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इसका फैसला सभी स्कूल एवं अभिभावकों से सहमति लेने के पश्चात् ही तय करेंगे कि स्कूल कब खोलना है और पढाई के लिए ऑनलाइन कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी |
केंद्र सरकार द्वारा स्कूल खोलने के बारे में स्वयं निर्णय लेने के बारे में कहा गया है |
जशपुर – उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। पूरा देश आरोपियों को मौत की सजा की मांग कर रहे है | प्रदेश में भी आये दिन बलात्कार के केस सामने आ रहे है | प्रदेश के जशपुर जिले में भी युवती की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है जिसमे अब अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है और इसे जानबुझकर दबाया जा रहा है |
यह मामला अगस्त महीने का है | मामला पहले तो प्रेम सम्बन्ध का था जिसमे युवक और युवती दोनों एक दुसरे के साथ प्रेम सम्बन्ध था लेकिन इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई और जब लड़की के परिजनों को यह बात पता चली उन्होंने लड़की से पूछा इस बारे में तो उसने युवक का नाम बताया फिर गाँव में मीटिंग हुई जिसमे यह फैसला लिया गया कि लड़का और लड़की एक दुसरे को पसंद करते है तो दोनों की शादी करवा देंते है | लड़की के परिजन तो मान गए किन्तु लड़के का पिता उस लड़की को अपनी बहु मानने से इंकार कर दिया | उसके बाद लड़की के परिजन पुलिस थाने में शिकायत की बात करने लगे | जब यह बात लड़के के पिता को पता चली वे लोग लड़की के घर आये और उसे अपने साथ ले गए |
लेकिन अगली सुबह लड़की घर से गायब मिली और जब खोजबीन की गई तो गाँव से 1 किमी दूर एक पेड़ में लड़की लटकी हुई मिली | लड़के के परिजनों ने कहा कि लड़की ने शर्म के कारण ख़ुदकुशी की है जबकि लड़की के परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे उन्होंने कहा हत्या हुई है और थाने में जाकर लड़के और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई और पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट धारा 376/306 के तहत लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया |
नंदकुमार साय भी जांच पड़ताल करने पहुँच गए और पता लगाया और कहा कि लड़की के पैर में सुजन था और जिस पेड़ में लटकी हुई थी उसकी ऊंचाई 12 फीट है वह कैसे चढ़ सकती है | मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है | इस मामले में SIT का गठन कर जांच की मांग की है | इसको लेकर जिले में प्रदर्शन जारी है |
रायपुर – जब से आईपीएल शुरू हुआ है हर तरफ सटोरियों और जुआरियों का हुजूम लगा रहता है और पुलिस ने जब से शहर में करवाई शुरू की लोग सट्टा और जुआ खेलने के लिए ऐसी जगह की तलाश में रहते है जहाँ तक पुलिस पहुँच न पाए | रायपुर पुलिस द्वारा भी सटोरियों
और जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ जारी है | ऐसा ही मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है जिसमे फार्म हाउस में जुआरियों की महफ़िल जमी हुई थी विश्वस्त सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सिवनी स्थित फार्म हाउस में लाखों का जुआ चल रहा है और खबर पक्की होने के बाद मंदिर हसौद थाना और राजधानी पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर दबिश दी गई और करीब 26 लाख रुपये जब्त किया गया इसके अलावा मोबाइल फ़ोन और ताश की पत्ती भी जब्त की गई और पकड़े गए 07 लोगों पर जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई |
पकड़े गए आरोपियों के नाम एवं स्थान
सुनील जग्गी पिता जनकराम जग्गी – गुढ़ियारी
प्रकाश पाल पिता आनंदराम पाल – खमतराई
गणेश शुक्ल पिता देवी प्रसाद शुक्ला – देवेन्द्र नगर
राकेश श्रीवास्तव पिता जे पी श्रीवास्तव – खुसिपार भिलाई
दिलीप कुमार पिता अतलदास माहेश्वरी – बेमेतरा
देवेन्द्र कुमार साहू पिता अशोक कुमार साहू – भाटापारा
बलरामपुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में परिजनों ने बयान दिया है कि वे पुलिस की करवाई से संतुष्ट है | मामला 29 सितम्बर का है नाबालिग लड़की घर की लिपाई पुताई के लिए जंगल में मिटटी लाने के लिए गई थी बलात्कार के आरोपी वहां पहले से ही थे और जैसे ही उन्होंने उस नाबालिग को देखा पकड़कर मारा पिटा फिर उसे
कोई नशे की दवाई खिलाकर जब लड़की को नशा सा आने लगा उसके बाद आरोपियों द्वारा एक एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के उपरांत उसे उसी अवस्था में छोड़कर भाग गए और जब पीडिता को होश आया वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई | परिजनों द्वारा 29 सितम्बर को वाड्रफनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई और FIR के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया |
पुलिस द्वारा करवाई के बाद परिजनों ने लिखित में बयान दिया कि वे पुलिस की करवाई से संतुष्ट है आरोपियों को जैसी सजा मिलनी थी मिल गई |
रायगढ़ – कांग्रेस नेता व पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अमृत तिर्की को नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है | आरोपी अमृत तिर्की पर अपराध के कई मामले दर्ज है और तो और इन अपराधों से बचने के लिए राजनीतिक शरण में चला गया और धरमजयगढ़ से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का पद भी मिल गया था |
नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला एक माह पहले का है इससे भी बचने के लिए अपनी जगह किसी और के नाम पर FIR करवा दिया पता तो तब चला जब नाबालिग लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि नेता ने ही मेरे साथ दुष्कर्म किया है वह भी अपने ढाबे में ले जाकर, नाबालिग लड़की के बयान के बाद आरोपी अमृत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया है |
नई दिल्ली – शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से ग्रेडेड तरीके से स्कूल खोले जाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. मंत्रालय की ओर से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए अपना मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने और शारीरिक/सामाजिक दूरी के साथ सीखने के लिए निर्देश जारी करने के लिए भी कहा गया है. केंद्र के स्कूल खोलने के आदेश के बाद से कई राज्य और केंद्रशासित सरकारों ने स्कूलों को खोलने का
फैसला किया हैं वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने निरूद्ध क्षेत्रों के बाहर के इलाकों में और गतिविधियों की अनुमति देने के वास्ते बुधवार को नये दिशा-निर्देश जारी किये थे. इनमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जाना भी शामिल है.
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय लेने की छूट दी गई है.
दल्लीराजहरा – उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप और मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है और मौत की सजा की मांग कर रहे है | प्रदेश में भी आये दिन बलात्कार के केस सामने आ रहे है कल एक घटना कोंडागांव में घटित हुई थी |
दल्लीराजहरा में भी एक युवक संजू नायक पिता उदल सिंह उम्र 28 वर्ष वार्ड क्र 13 लोडिंग क्वार्टर राजहरा द्वारा अपने ही घर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा युवती को 2016 से बहला फुसला कर कमरे में बंद किया फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम करने लगा और साथ में उसके साथ मारपीट करना और किसी को बताया तो जान से मार डालने की धमकी देता था | डर के कारण युवती ने अपनी जबान बंद करके रखी और जब सहन करने की क्षमता हद से बाहर हो गई तब मौका देख घर से भागी और अपने परिजनों को सारी बात बताई जिसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई और युवक को अपराध क्र 442/2020 धारा 366,376,343,323,506 गिरफ्तार कर JMFC न्यायालय राजहरा में पेश किया गया और बालोद जेल भेज दिया गया |
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन- राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी- राजनांदगांव के आदेश क्रमांक/ 6054/स्था./2019-20,राजनांदगांव दिनांक 19-08-2019 को जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी व समस्त प्राचार्य गण हायर सेकंडरी/हाई स्कूल के नाम जिला शिक्षाधिकारी- राजनांदगांव के हस्ताक्षर युक्त आदेश जारी हुआ था,जिसमे 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधित छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव व जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय-राजनांदगांव को अवगत कराने की बात कही गई थी।
फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस को बताया कि 13 माह बीत जाने के बाद भी राजनांदगांव जिले के समस्त 09 विकासखंड शिक्षाधिकारियों व प्राचार्यों द्वारा किसी भी प्रकार से आज पर्यंत तक उस आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है,जो कि घोर लापरवाही को दर्शाता है,इस कारण से जिले के समस्त शिक्षक एल.बी.संवर्ग/शिक्षाकर्मी पंचायत संवर्गों में काफी रोष व्याप्त है,अगर 10 दिनों के अंदर मांगों को पूरा नही किया जाता है तो राजनांदगांव जिले के समस्त 09 विकासखंड शिक्षाधिकारी कायार्लय के सामने आंदोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
जिला शिक्षाधिकारी-राजनांदगांव को स्मरण पत्र सौंपकर बातचीत करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष शंकर साहू, जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ-मंजू देवांगन, जिला सचिव-रामलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव-रोशन साहू,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया-कीरत कुमार गणवीर,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला महामंत्री-राजकुमार ठाकुर,उत्तम ठाकुर,जिला महासचिव-मोहन कोमरे,जिला कार्यकारिणी सदस्य-पुनीत बढ़ेंद्र, दिनेश कुमार उसेंडी,जिला कोर कमेटी सदस्य विनोद कुमार यदु ओमप्रकाश यादव,दिलीप कुमार गोरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।