City Media - Page 1065 of 1869 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1065

पर्यटन स्थल वाटरफॉल बीजा कसा में 2 दिन से वाहन सहित पर्यटक भूखे प्यासे फंसे रहे, बस्तर पुलिस के द्वारा मदद से निकाला गया

0

भानपुरी । बस्तर जिला के वाटरफॉल बीजा कसा में पर्यटक बारिश के कारण वाहन सहित फंसे उन्हें घोटिया पुलिस चौकी प्रभारी राकेश राठौर व टीम के द्वारा की रेस्क्यू कर वाहन को निकाला गया।

भानपुरी से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर वाटरफॉल बीजा कसा देखने पर्यटक विशाखापट्टनम से आए थे। बारिश होने के कारण कच्ची रोड में वाहन महिंद्रा एक्सयूवी एपी 26 बी एम 4599 बुरी तरह फंस गया था। प्रभारी राकेश राठौर आरक्षक समीर टोप्पो सहा. आर सुखमन नाग, सिरपत कश्यप वह ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। पर्यटकों ने बताया कि विशाखापट्टनम से बस्तर का वाटरफॉल बीजा कसा देखने के लिए आए थे बारिश के कारण 2 दिन से वाहन कीचड़ में फंसने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 112 में डायल करके पुलिस की मदद से वाहन को निकाला गया पुलिस द्वारा हम सभी को भोजन भी कराया गया। उसके लिए बहुत-बहुत बस्तर पुलिस को धन्यवाद वह आभार माना

भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा आयोजित किया गया सायं कालीन बैंक ग्राहक सम्मेलन शिविर

0

भानपुरी l भारतीय स्टेट बैंक शाखा भानपुरी के द्वारा सायं कालीन बैंक ग्राहक सम्मेलन शिविर का हुआ आयोजन बस्तर ब्लॉक के ग्राम चमिया में आयोजित की गई।

इस सायंकालीन शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , सुकन्या समृद्धि योजना ,किसान ऋण योजना, के.सी.सी. योजना नवीन वृद्धि ऋण, शिक्षा ऋण सहित तमाम हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही लोगों में जागरूकता लाने तथा बैंक की योजनाओं के माध्यम से आर्थिक विकास की दिशा तय करने के विविध उपक्रमों को विस्तार से समझाया गया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक मोहम्मद शेख आदिल ने ग्राहकों की अन्य समस्याओं को भी सुना तथा उसके निराकरण के साथ ही बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इस ग्राहक सम्मेलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायिक, कृषक, बैंक के खातेदार उपस्थित रहे।

किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस के संगठन चुनाव का नामांकन प्रक्रिया हुआ सम्पन्न

0

किरंदुल – किरंदुल ब्लाक की कांग्रेस के संगठन का निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को इंटक भवन किरंदूल में सम्पन्न हुआ। जिसमें ब्लाक कांग्रेस किरंदुल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस निर्वाचन प्रक्रिया में किरंदुल ब्लाक के संगठन, जिला कार्यकारणी सदस्य एवं पी सी सी कार्यकारणी में उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की और नामांकन दाखिल कर बी आर ओ को सौंपा। किरंदुल ब्लॉक से 16 उम्मीदवारो ने अपना नामंकन दाखिल किया। जिसने प्रति ब्लॉक से 1 ब्लॉक अध्यक्ष, 03 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 03 कार्यकारणी सदस्य, 06 जिला कार्यकारिणी सदस्य और 02 पी सी सी के पद के लिए ब्लॉक के सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में डी आर ओ बैजनाथ शर्मा, बी आर ओ दुर्गेश राय, छत्तीसगढ़ औषधि बोर्ड के उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम की उपस्थिति में उम्मीदवारों ने अपना नामंकन सौंपा । इस नामंकन प्रक्रिया में नगरपालिका किरंदुल अध्यक्ष मृणाल राय, मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वीरेन्द्र गुप्ता, सलीम रजा उस्मानी, विवेक देवांगन, जोविंस पापाचंद, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के.पापाचंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विपुल राय, विधायक प्रतिनिधि ए अनिल, पार्षद दिनेश प्रसाद, अमृत टंडन, राजू कुंजाम, अशोक कश्यप, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती रत्नी मंडावी, एलडर मैंन श्रीमती शमशाद बेगम, इंटक यूनियन कोषाध्यक्ष ओंम कुमार साहू, के साथ साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वनवासी विकास समिति द्वारा लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

0

कोलावल में हुआ शिविर,130 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जगदलपुर – वनवासी विकास समिति जिला बस्तर के तत्वावधान में मगंलवार को बकावंड विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कोलावल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वनवासी विकास समिति के हरबन्धु जोशी ने बताया कि यह आयोजन रायपुर के वी वाय अस्पताल के सहयोग से उनके टीम के द्वारा किया गया जिसमें रक्त जांच रक्त समूह जांच समेत विभिन्न सामान्य रोगों का निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस अवसर रामनाथ कश्यप, सुदर्शन बेसरा, सन्तु राम समेत ग्राम वासी उपस्थित रहे।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी की पहल रंग लाई बस्तर में खुलेगा महाविद्यालय

0

आप लोगों को ज्ञात हो की इस वर्ष 22 जुलाई तक भरे जा सकेंगे फार्म पुराने अस्पताल में लगेगा अस्थाई कॉलेज बीए, बीएससी, बी कॉम की लगेगी कक्षाएं |

अनुभाग मुख्यालय बस्तर के छात्र-छात्राओं को अब 12वीं के बाद उच्च कक्षाओं में अध्ययन के लिए जगदलपुर और भानपुरी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के विशेष प्रयास से बजट में मंजूरी मिल गई है और इसी के साथ बस्तर में महाविद्यालय खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय का क्षेत्र में चारो ओर सराहना हो रही है वैकल्पिक व्यवस्था के तहत महाविद्यालय पुराने अस्पताल भवन बस्तर में संचालित होगा नवीन शासकीय महाविद्यालय बस्तर में शैक्षणिक सत्र 2022 -23 में बीए , बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं का संचालन होगा इच्छुक विद्यार्थी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं कक्षाओं की सीट संख्या प्रथम वर्ष बीए 90, बीएससी विज्ञान समूह 45 गणित समूह 45, बी कॉम 90 होगी अस्थाई रूप से शासकीय महाविद्यालय पुराने अस्पताल भवन बस्तर में संचालित होगा |

प्रथम चरण में 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन फ्रॉम आवेदन किया जा सकता है यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य एसक़े वासनीकर ने दी ज्ञात हो कि बस्तर ब्लॉक मुख्यालय में कॉलेज की मांग को लेकर ग्राम वासी लंबे समय से प्रतीक्षारत थे पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार बस्तर ब्लाक मुख्यालय में कालेज की व्यवस्था अब हो चुकी है कालेज की खोलने से बस्तर ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए 40 से 50 गांव के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा

सांसद दीपक बैज ने उठाया एमएसपी कानूनी गारंटी पर सवाल, कृषिमंत्री तोमर ने दिया यह जवाब…

0

नई दिल्ली/जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी गारंटी का मुद्दा उठाया। इस पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने जवाब दिया। सांसद दीपक बैज ने अपने सवाल में कहा कि क्या कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम को दिसंबर 2021 के दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी हेतु कानूनी गारंटी प्रदान करने के लिए एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया था और यदि हां तो सच संबंधी ब्यौरा क्या है? उपर्युक्त समिति के गठन हेतु संयुक्त किसान मोर्चा को आश्वस्त की गई समय सीमा तथा किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी प्रदान करने हेतु समिति गठित करने के लिए किए गए प्रयासों का तारीख वार ब्यौरा क्या है? क्या सरकार इस समिति में प्रत्येक राज्य सरकार से सदस्यों को सम्मिलित करेगी और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है? क्या सरकार का विचार किसानों के उत्थान हेतु एमएसपी के लिए कोई कानून बनाने का है? यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं? और क्या सरकार की योजना एमएसपी व्यवस्था का विस्तार 22 अनिवार्य कृषि फसलों के अलावा अन्य फसलों तक करने का है? यदि हां, तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं? जवाब में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार ने एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फसल पैटर्न में बदलाव करने के लिए समिति का गठन करने का आश्वासन दिया था।

तदनुसार एक समिति गठित की गई है जिसमें किसानों, केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, कृषि अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक आदि के प्रतिनिधि शामिल हैं। सरकार राज्य सरकारों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों विभागों के विचारों और अन्य प्रासंगिक कारकों पर विचार करने के बाद कृषि लागत और मूल्य आयोग सीएसीपी की सिफारिशों के आधार पर 22 अधिदेशित कृषि फसलों हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी और गन्ने के लिए उचित और लाभकारी मूल्य एफआरपी निर्धारित करती है। 22 अनिवार्य फसलों में 14 खरीफ फसलें तय हैं- धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, नाइजरसीड कपास और 6 रबि फसलें गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड और सरसों, कुसुम और दो व्यवसायिक फसलें जूट और खोपरा शामिल हैं। इसके अलावा तोरिया और छिलका रहित नारियल के लिए एमएसपी भी क्रमशः रेपसीड/ सरसों और खोपरा के एमएसपी के आधार पर निर्धारित किया जाता है। सरकार ने वर्ष 2018 -19 से उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ के साथ सभी अधिदेशित खरीफ रबी और अन्य वाणिज्यिक फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की है।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला…

0

जीएसटी वापस लेने जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली/ जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है।एक ओर जहां विपक्ष महंगाई, जीएसटी समेत कई मुद्दों को लेकर सदन के अंदर सरकार को घेर रहा है, वहीं सदन के बाहर भी विपक्ष अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

देश में महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जीएसटी व महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया।

बकावंड में कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी का हो रहा रिसाव, बच्चों के जान से खिलवाड़

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी का रिसाव हो रहा है जिससे बच्चों के जान से खिलवाड़ भी हो रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षिका सहित पंचायतों को भी अवगत कराया गया है जिसके बावजूद बारिश में बच्चे भीगने को मजबूर हैं।

बकावंड ब्लाक में महिला व बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों से बारिश का पानी रिसाव होने के संदर्भ में जानकारी मिलने पर बकावंड मुख्यालय से सटे भेजरीपदर आंगनबाड़ी केंद्र, दशापाल केंद्र क्रमांक एक ,मंगनार केंद्र क्रमांक पांच, मालगांव केंद्र एक की फोटो ग्राफ व विडियो ग्रामीणों ने भेजा है। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में बच्चों के जान से खिलवाड़ हो सकता है। कहीं बारिश में यह ढ़ह ना जाए इसकी चिंता है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

0

छत्तीसगढ़ बस्तर समेत जगदलपुर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर जी महाराज के दिव्य सत्संग माला ” जीने की कला ” में सपरिवार सामिल हो महाराज जी से छत्तीसगढ़ एवं बस्तर समेत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की राष्ट्र संत ललितप्रभ सागर जी महाराज के प्रवचनों को सुनना और और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना व्यक्ति के जीवन को सामान्य से उत्कृष्ट की ओर ले जाता है आज के भौतिकवादी युग में संतों की वाणी को सुनकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची आराधना है जिससे की व्यक्ति अपने सांसारिक जीवन को उत्कृष्ट बना सकता है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन एवं परिजन उपस्थित रहे |

सड़को के किनारे लगे पेवर ब्लॉक बना लोगो के लिए परेशानी का कारण

0

दल्ली राजहरा में नगर को सुंदर बनाने के लिए लगाया जा रहा है। एक ओर नगर तो सुंदर बन रहा है लेकिन दूसरी और यह किसी मुसीबत से कम नहीं हो रहा है। नगर के बीच जैन भवन चौक के पास स्थिति एक्सिस बैंक और महावीर मेडिकल के लिए यह किसी समस्या से कम नहीं है।

क्योंकि साल भर पहले दल्ली राजहरा में जब पेवर ब्लॉक लगा तब एम व्ही टी सेंटर होता हुआ माईनस आपिस चौक से लेकर नगर पालिका एवं स्टेट बैंक तथा जैन भवन चौक से लेकर इंटक ऑफिस तक बिछाया गया है। जो पेवर ब्लॉक एक्सिस बैंक के सामने लगाया गया है वह रोड से 7- 8 इंच के करीब ऊँचा लगा है। रोड और बैंक के बीच पेवर ब्लॉक लगा है जिसके कारण पेवर ब्लॉक और बैंक के बीच में गड्ढा हो गया है । बरसात और अन्य मौसम में गड्ढा होने के कारण वहां पानी भरा रहता है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसके कारण गंदगी रहता है सूअर भी आकर उस जगह को गंदा कर देते हैं जिससे बैंक में आने वाले ग्राहकों को रोड से घूम कर जाना पड़ता है । बैंक के ग्राहको को तो रोड से घूम कर जाना उनके लिए मजबूरी है । लेकिन मेडिकल स्टोर में जाने वाले ग्राहक दूसरे मेडिकल स्टोर चले जाते हैं। मेडिकल संचालक से पूछने पर उन्होंने बताया कि मैंने नगर पालिका अध्यक्ष को जानकारी दे दी है क्योंकि यह बात उन्हीं की है। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है । अच्छा होता यदि नगर पालिका राजहरा वासियों की सुविधा को देखने के लिए के साथ-साथ उस में होने वाले नुकसान को भी देखकर काम करते । जिससे आम जनमानस को शिकायत करने का मौका ही नहीं मिलता और समस्या का निराकरण करने में भी तत्परता दिखाते।

MOST POPULAR

HOT NEWS