जगदलपुर:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने जिले के सभी 11 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। जगदलपुर मंडल में महेष्वरी ठाकुर, नगरनार चमेली जीराम, नानगुर रीता राठौर, दरभा भारती श्रीवास्तव, तोकापाल बिजुली बैध, बास्तानार महावती मंडावी, लोहंडीगुड़ा रंजिता जोशी, बस्तर किरण सेन, बकावंड रेवती पटेल, करपावंड कविता पाढी और भानपुरी में कुसुम परिहार को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईश्वर फिर बने क्षेत्रीय समिति तालुर के अध्यक्ष
जगदलपुर- 19 जनवरी– 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के क्षेत्रीय समिति ग्राम तालुर द्वारा गत 15 जनवरी 2022 को ग्राम करमरी में बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय समिति तालुर हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर ग्राम तालुर के ईश्वर प्रसाद पानीग्राही, उपाध्यक्ष के पद पर ग्राम करमरी के गुप्तेष्वर पांडे, सचिव के पद पर तालुर के केषव प्रसाद पात्र, प्रचार सचिव के पद पर ग्राम बारदा के अविन्द्र पानीग्राही, कोषाध्यक्ष के पद पर ग्राम बारदा के अरूण प्रसाद पानीग्राही, तथा सह सचिव के पद पर ग्राम रेटावंड के लक्ष्मण पाढ़ी को मनोनित किया गया। इसी प्रकार क्षेत्रीय समिति तालुर के महिला सदस्यों हेतु लक्ष्मी पांडे, जया जोषी, भूदेवी पानीग्राही, तथा श्रीमती लीना पाण्डेय को शामिल किया गया है। क्षेत्रीय समिति तालुर के पुरूष सदस्यो हेतु दुर्योधन पानीग्राही, घनष्याम पात्र, तथा नरेन्द्र पांडे को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में ग्राम तालुर के ईष्वर प्रसाद पानीग्राही व सचिव के पद पर केषव प्रसाद पात्र विगत लगभग 15 वर्षो से निरंतर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक सेवा कर रहे है।

नक्सलियों ने एनएच 63 में फेंके पर्चे इसाई धर्म का किया विरोध, धर्म नही छोड़े तो होगी कार्यवाही, कई ग्रामीणों के नामो का किया उल्लेख।
भोपालपटनम – नक्सलियों ने एनएच 63 फारेस्ट नाका से रुद्राराम तक भारी मात्रा में पर्चे फेके है। मद्देड नेशनल एरिया कमेटी ने पर्चे डाले है। पर्चो में आदिवासी देवी-देवताओ को पूजा करने की बात कही है वही इसाई धर्म का विरोध किया है। नक्सलियों ने पर्चो में उल्लेख किया है कि बस्तर के मूलनिवासी आदिवासी पीढ़ी दर पीढ़ी जन-जंगल जमीन प्रकृति की पूजा करते हुए आए है आदिवासी देवी का विनाश करने वाले का विरोध करो। चर्च पास्टर का काम छोड़कर अपनी संस्कृति देवी देवताओं पूजा करने का उल्लेख किया है। इसाई धर्म नही छोड़ने वालो को कार्यवाही करने की बात पर्चो में की है। नेशनल हाइवे में फेंके पर्चो में कई ग्रामीणों के नामो को लिखकर उन्हें इसाई धर्म को छोड़ने की बात कही मद्देड नेशनल एरिया अमेठी भाकपा माओवादी ने पर्चा जारी किया है।

48 घंटे में पार्षदा के खिलाफ गर नहीं होता एफआईआर तो होगा उग्र आन्दोलन – भाजपा, अगर पाए गए दोषी तो होगी कड़ी कार्यवाई, भेजेंगे पार्टी को अनुशंसा – शर्मा
जगदलपुर
संजय गांधी वार्ड की पार्षदा पर प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर वार्डवासियों से पैसों की उगाही के गंभीर आरोप लगने के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गयी है. विपक्षीय भूमिका निभाने वाली भाजपा को जहाँ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है वहीँ सत्ताधारी दल भी इससे जुड़े सवालों पर पूरी तैयारी कर बैठा हुआ है की किसे कैसा जवाब देना है. बहरहाल, मामले में भाजपा के समर्थन के बाद पीड़ित पक्ष अब राहत की सांस लेता दिखाई दे रहा है. उन्हें उम्मीद है की घर मिले न मिले कम से कम उनके द्वारा पार्षदा को दी गयी राशि अवश्य आगामी भविष्य में मिल जाएगी.
क्या है मामला?
वार्ड की पार्षदा कोमल सेना ने मई 2020 में तक़रीबन 40 वार्डवासियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कहते हुए 25-25 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति ले लिया जिसके बाद आज पर्यंत तक मकान नहीं मिलने पर अब वार्डवासियों का गुस्सा फूटने लगा है. इनका कहना है कि पार्षदा को इस बाबत कई बार मौखिक तौर पर बोला गया लेकिन प्रत्येक दफा सांसद, कलेक्टर सहित बड़े लोगों का नाम लेकर उन्हें बरगलाया जा रहा है. मामले में वार्डवासी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग व कुछ विडियो भी सबूत के तौर पर रखे हुए हैं. गौरतलब हो कि अब तक 47 पीड़ित वार्डवासी भाजपा से मदद की गुहार लगा चुके हैं.
पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के किरण देव ने कहा कि पार्षदा कोमल सेना द्वारा आवास योजना के नाम धोखाधड़ी कर गरीबों के साथ छलावा किया है. जब नगर निगम क्षेत्र में सत्तादल के प्रतिनिधि ऐसी हरकत कर सकते हैं तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि समूचे छत्तीसगढ़ का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि बहुत खेद का विषय है कि अब तक सम्बंधित थाने में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है, बाकी मामलों में 15 मिनट में एफआईआर कर दी जाती है, निश्चित ही प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस कार्यवाई करने से बच रही है. यही नहीं, जिला प्रशासन का अब तक मामले में संज्ञान नहीं लेना भी बेहद गंभीर है. पीड़ितों के साथ भाजपा खड़ी है, तत्काल न्याय संगत कार्यवाई की मांग करते हैं. अगले 48 घंटों में एफआईआर नहीं होती है तो भाजपा उग्र आन्दोलन करेगी.
भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के संरक्षण में यह खेल हो रहा था. मामला खुलने के बाद अब इसे दबाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी में कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, यदि दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ पार्टी को अनुशंसा भेजी जाएगी और कड़ी कार्यवाई करवाई जाएगी.

सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन द्वारा धोखाधड़ी मामले में राशि बरामद करने बस्तर पुलिस ने लोगों से की अपील
बस्तर जिले में सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन द्वारा एटीएम में राशि जमा करने के नाम पर बैंक से राशि आहरित कर एटीएम में कम राशि जमा करने के मामले में सीएमएस कंपनी के रिपोर्ट पर आरोपी योगेश यादव, कौशल यादव, ललित नारायण साहू एवं मंजूर अली के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, मामले में सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन आरोपी योगेश यादव, कौशल यादव, आडिटर ललित नारायण साहू एवं मंजूर अली द्वारा राशि गबन करना पाये जाने से उक्त आरोपियों को कोतवाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों के द्वारा पिछले 02 साल में धोखाधडी कर राशि का गबन करना पाया गया है।
बस्तर पुलिस की अपील:- बस्तर पुलिस सभी प्रबुद्ध जन से अपील करती है कि उक्त आरोपियों के द्वारा यदि किसी व्यक्ति को उधारी या किसी अन्य परिस्थितिवश, राशि दिया गया हो तो बस्तर पुलिस के माध्यम से उक्त राशि जमा करा दें, ताकि गबन की गई अधिकाधिक राशि बरामद की जा सके।
🔅 संपर्क सूत्र
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – 94791-94004
नगर पुलिस अधीक्षक – 94791-94008

जानबूझकर विपक्ष को बैठे-बिठाए दिया जा रहा हैं मुद्दा, सत्तारूढ़ दल मुगालते में और अधिकारी नीम बेहोशी में
जगदलपुर। 15 वर्षों की वनवास से कांग्रेस पार्टी बमुश्किल जगदलपुर विधानसभा में कब्जा कर पाया किंतु 3 वर्ष में ही कांग्रेस को बदनाम करने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है जिसमें अधिकारी वर्ग भी शामिल है जोकि विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे रहे हैं तो अपने ही कर्मचारियों को नाराज करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इन सबके बीच सत्तारूढ़ दल के नेतागण मुगालते में है कि 15 वर्षों तक राज्य में सरकार रहेगी किंतु क्या जगदलपुर सीट फिर से बच पाएगी उसको लेकर तरह-तरह की बातें भी कहीं जा रही है।
स्वास्थ्य, निगम और निर्माण बदलती है तस्वीर
किसी भी सरकार की छवि सर्वप्रथम उस क्षेत्र की नगरीय संस्थान बदलती है किंतु नगरीय निकाय भगवान भरोसे है जनता भटकने को मजबूर हैं। वही निगम के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी रहती है किंतु जिस प्रकार का आलम महारानी अस्पताल में है उसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि जानबूझकर ऐसा कृत्य किया जा रहा है जिससे कांग्रेस की सरकार बदनाम हो। रही सही कसर निर्माण से जुड़े एजेंसियों द्वारा की जा रही है जिससे लोगों में आक्रोशित होना स्वाभाविक है।
कुल मिलाकर कांग्रेस के लिए अभी डैमेज कंट्रोल करना जरूरी है अन्यथा वह दिन दूर नहीं की फिर जगदलपुर सीट हाथ से फिसल जाए।
स्वास्थ सुविधा वेंटीलेटर पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रथम प्रवास में जनवरी 2021 में जिस महारानी अस्पताल को पुनर्जीवित करने का संकल्प उठाया। उस महारानी अस्पताल को फिर से अघोषित रूप से बंद करने की तैयारी हो रही है। सीटी स्कैन जैसी सुविधा नहीं मिल रही है तो चिकित्सक भी सहीं समय पर अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे वाकिफ होने के बावजूद सत्तारूढ़ दल के लोग किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
2 कोस चले अढ़ाई कोस
नगर निगम में निर्माण कार्य 2 कोस चले अढ़ाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। निर्माण के नाम पर बेतरतीब तरीके से काम करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण जन आक्रोश पनप रहा है। प्रवीर वार्ड से लेकर संजय गांधी वार्ड तक जो निर्माण कार्य चल रहा है वह प्रशासनिक नुमाइंदों के कारण बेतरतीब हो रहा है जिसकी वजह से लगातार विरोध के स्वर उमड़ रहे हैं। संजय गांधी वार्ड में चक्का जाम तक की स्थिति होना अपने आप में प्रशासनिक कमजोरी को दर्शाता है तो वही नेताओं की दिलचस्पी को बयान करती है।
स्वयंसेवी संस्था भी बन रही जिम्मेदार
जिला के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एक स्वयंसेवी संस्था बनाया गया है जोकि विभागों के काम में हस्तक्षेप कर रहा है जिससे विभागीय कर्मचारियों में धीरे धीरे इस स्वयंसेवी संस्थान के खिलाफ नाराजगी तो है ही वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी नाराजगी झलक रही है।

आवास योजना की उच्च स्तरीय जांच हो कई लोग होंगे बेनकाब ? इस पटकथा में और कई किरदार शामिल, सत्तारूढ़ के साथ विपक्षी दल के लोग भी संलिप्त
जगदलपुर। संजय गांधी वार्ड में आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के बीच एक बात सामने आई है कि सत्तारूढ़ दल के साथ विपक्षी दल के कुछ लोगों की इस संलिप्तता में है। आईलैंड से सटे एक पार्षद द्वारा भी मकान दिलाने के नाम पर भी पैसे ले लिए हैं जिसमें से कुछ लोग समय समय पर मकान दिलाने की मांग करते रहते हैं। वहीं कुछ पार्षद भी उच्च स्तरीय जांच में फंस सकते हैं। इस पूरे में मामले पर बस्तर जिले के कलेक्टर को स्वत: संज्ञान लेने की आवश्यकता है । एक ऐसी जानकारी सामने आई है कि एक पार्षद परिवार के तीन चार रिश्तेदारों के नाम भी आवास की सूची में हैं तो जिस व्यक्ति के नाम पर घर है, उसके नाम भी सूचीबद्ध किया गया है। बस्तर जिला मुख्यालय के जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में गरीबों को आवास दिलाने के नाम पर वृहद पैमाने पर गोरखधंधा चल रहा है जिसमें गरीबी रेखा से ऊपर और रसुखदारों के लोग शामिल हैं।
निगम में आवास के सैकड़ों आवेदन लंबित
कथित तौर पर पैसे लेने की शिकायतें निगम को छ:माह पूर्व से हुई और इसकी जानकारी निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी है। वास्तविक लोगों को आवास दिलाने के लिए सर्वे की बातें कही गई किंतु आज पर्यंतक सर्वे नहीं किया गया है जिससे अपात्र लोगों की छंटनी नहीं हुई है।
आवास आवंटन पर लगाई गई रोक
विभिन्न सूत्रों से आवास आबंटन को लेकर की गई शिकायत के मामले पर प्रशासनिक स्तर पर रोक लगा दिया गया है जिसके कारण आवास आबंटित नहीं किया गया है।
विधायक से भी लगा चुके गुहार
कथित तौर पर विजय वार्ड के लोगों ने मौखिक रूप से इसकी शिकायत विधायक रेखचंद जैन से की थी। विधायक जैन ने सूची लेकर निगम के कर्मचारी अमर को तलब किया था। उसके बाद नये सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं किंतु उसके बाद क्या हुआ किसी को भी जानकारी नहीं है। महापौर भी ऐसे मामलों से अनभिज्ञ नहीं भले ही संजय गांधी वार्ड के आवास आवंटन मामले में अभी हाय-तौबा मचाई जा रही है किंतु ऐसा नहीं की महापौर सफीरा साहू अनभिज्ञ हैं । उनको भी उचित माध्यम से इसकी सूचना लगातार मिलते रही है।

Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |
आज 18/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 28 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 16 लोग मिले |
वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

“हौसले यदि बुलंद हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है” देश के विविध धर्म- जाति को समझने, भाईचारे का भाव जगाने और प्लास्टिक निर्मूलन का संदेश देने भारत भ्रमण पर निकले रोहन अग्रवाल
जगदलपुर। “हौसले यदि बुलंद हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है” ऐसा कहा जाता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण महाराष्ट्र के कामठी निवासी 19 वर्षीय युवक रोहन अग्रवाल हैं। देश के विविध धर्म- जाति को समझने, उनमें भाईचारे का भाव जगाने और प्लास्टिक निर्मूलन का संदेश देने रोहन अग्रवाल भारत भ्रमण पर निकले है। विशेष यह की उन्होंने पैदल भारत भ्रमण करने का संकल्प लिया है। विगत 17 महीनों से लगातार यात्रा कर रहे रोहन का शहर प्रवेश पर बस्तर ज़िला आंध्र समाज, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंद्रावती बचाओ आंदोलन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने आत्मिय स्वागत किया। इस अवसर पर पदयात्री रोहन अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि, उनका यह सफ़र 25 अगस्त, 2020 से जारी है। वे वाराणसी में गंगास्नान कर देश भ्रमण पर निकले हैं। उन्होंने ने बताया कि बचपन से ही उनका यह सपना था। नागपुर के गोसे अर्थ वाणिज्य महाविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष में पढ़ते वक्त यह बात उसने परिजनों से कही और इस संकल्प को पूरा करने एक बैग में दो जोड़ी कपड़े, एक जोड़ी चप्पल, पानी की बोतल और जेब में 2500 रूपये लेकर भारत भ्रमण शुरू किया है। राह में रोहन के एक हजार रुपए चोरी गए, लेकिन न डगमगाते उन्होंने अपना सफर जारी रखा है। वे अब तक 16 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा के दौरान पेट भरने और अन्य ख़र्चों के वहन के लिए के लिए समय- समय पर जो भी काम मिलता है उसे करते हुए रोहन ने अभी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगना, कर्नाटक, गोवा, पांडीचेरी, महाराष्ट्र आदि 16 राज्यों का सफर तय कर फ़िलहाल भोपालपटनम- बीजापुर होते हुए छत्तीसगढ़ पहुँचें हैं। वे जगदलपुर से कांकेर, धमतरी होते हुए राजधानी रायपुर पहुँचेंगे। रायपुर से होते वे ओडिशा के झारसुगुडा, संबलपुर आदि क्षेत्रों से होते हुए पश्चिम बंगाल जायेंगे। रोहन ने जानकारी देते बताया कि वे यहाँ सें बांग्लादेश का रूख करेंगे और बाद में साइबेरिया के ओम्याकोम तक पैदल जायेंगे जहाँ का तापमान माईनस 72 डिग्री तक होता है। यह पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान है और संभवतः भारत से वहाँ पहुँचने वाले वे पहले व्यक्ति होंगे।
इस बीच वे भारत- साइबेरिया के रास्ते में आने वाले लगभग 12-13 दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा करेंगे।

आज जेडी से व्यायाम अनुदेशकों ने मुलाक़ात की
जगदलपुर । आज जेडी से व्यायाम अनुदेशकों ने मुलाक़ात की । संघ की ओर से अध्यक्ष वेदप्रकाश सोनी के नेतृत्व में जिले के पीटीआई ने अपनी समस्याएं रखीं जिसमें क्रमोन्नत समयमान वेतनमान, पदोन्नति आदि के सम्बंध में चर्चा की गई। सचिव कोटेश्वर राव नायडू ने बताया कि सभी पीटीआई नियुक्ति तिथि 1998 से एक ही पद पर कार्यरत हैं और इन 24 वर्षो में किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है यदि विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी के पद सृजित कर सेवा का अवसर मिले तो हमारे प्रति उचित न्याय होगा।
संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने सभी बिंदुओं को ध्यान से सुना और इस पर करवाई का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वे शासन स्तर पर पत्र व्यवहार करेंगे और निश्चित रूप से इस पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगें।
संघ की ओर से अफ़ज़ल अली, जुगल किशोर मोहंती, रविन्द्र पटनायक, नीरज पांडे, श्रवण साहू, अविनाश सेत, मोहम्मद साहिबा के अलावा शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।



