दल्लीराजहरा – कुछ दिन पूर्व वार्ड क्र 21 में कुछ लोगों के मुख्य दरवाजे में शरारती तत्वों द्वारा खून फेंकने की शिकायत मिल रही थी और इस प्रकार फैले खून को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया था | इसकी सुचना पुलिस को भी दे दी गई थी अनुमान लगाया जा रहा था कि लोगों को डराने या दहशत फ़ैलाने के नाम पर यह किसी शरारती तत्वों का काम
हो सकता है | लेकिन इस प्रकार की हरकत से वार्डवासी घबराये हुए थे और फिर आसपास के CCTV खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया और थाना राजहरा इस्त. क्र 51/355/2020 धारा 151(107,116) के आरोपी योगेन्द्र यादव पिता बलराम यादव उम्र 32 पता वार्ड क्र 21 शास्त्री नगर राजहरा को SDM न्यायालय पेश किया। जेल वारंट प्राप्त और बालोद जेल में दाखिल कर दिया गया है |
बालोद – थाना बालोद में दिनांक 12.09.20 को सूचक प्रेमलाल साहू , 64 वर्ष सा. चिरईगोड़ी थाना में मौखिक मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 12.09.20 के 17.00 बजे करीबन इसकी नातिन कु. ज्योति साहू पिता शोभित राम साहू, 20 वर्ष सा. चिरईगोडी अपने घर मे फांसी लटक कर आत्महत्या की है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में मार्ग क्र.
85/20 धारा 174 जा.फ़ौ. कायम कर मार्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच में मृतिका कु. ज्योति साहू का नेमीचन्द साहू उर्फ नवीन साहू, 25 वर्ष सा. चिरईगोडी से प्रेम संबंध के दौरान शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाकर, बाद में शादी करने से इंकार कर, मृतिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर , आत्महत्या करने के लिए
दुष्प्रेरित करना पाये जाने पर मर्ग जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 326/20 धारा 306 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 11.10.20 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया।
बालोद – थाना बालोद में प्रार्थिया तोमिन साहू पिता राजकुमार साहू, 34 वर्ष निवासी हीरापुर के द्वारा दिनांक 10.10.20 को थाना बालोद उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी सुरेश भारती पिता स्व. रामदास भारती, 50 वर्ष सा. धनगांव थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में नौकरी लगाने के नाम पर 8.75 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने एवं इसी दौरान प्रार्थिया को अलग अलग स्थान पर इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 325/20 धारा 420, 376(2)(ठ) भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के बयान एवं संलग्न दस्तावेज से आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त धारा का अपराध घटित करना पाये जाने पर आज दिनांक 11.10.20 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 30 संक्रमित मिले | एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए |
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 04, वार्ड क्र 04 से 05, वार्ड क्र 07 से 03, वार्ड क्र 10 से 07, वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 21 से 02, वार्ड क्र 24 से 01 और वार्ड क्र 26 से 06 लोग संक्रमित पाए गए है | इस प्रकार दल्लीराजहरा में एंटीजन रिपोर्ट में 11 एवं RTPCR में 19 लोग पॉजिटिव मिलने से कूल संक्रमितों की संख्या 30 है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – थाना बालोद के अपराध क्रमांक 99/18 धारा 420, 467,468, 471, 120 बी भादवि के आरोपी मूलचंद दीवान पिता परसराम दीवान, 34 वर्ष सा. राजपुर थाना रूपझर जिला बालाघाट म.प्र. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 2018 कि इस प्रकरण में 4 आरोपियों के द्वारा निपानी निवासी कु. मेनका को कम्प्यूटर आपरेटर के शासकीय
पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी किये थे। पूर्व में 03 आरोपी 1. सूरज कुमार पिता कन्हैया लाल 02. नवीननाथ पिता वायनाथ 03. पुष्कर लाल पिता पुनीत राम साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।
दल्लीराजहरा – थाना राजहरा के अप क्रमांक 450/20 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली उम्र 22 साल साकीन वार्ड नं 02 पंडरदल्ली राजहरा के कब्जे से 35 पौव्वा देशी प्लेन शराब 6.300 बल्क लीटर कीमती 2800 रुपए एवम् एक एक्टिवा स्कूटी नीले रंग की क्रमांक सीजी 24 एन 4011 कीमती 20000 रुपए को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया |
टी एस पट्टावी के नेतृत्व में सउनि इसरार अहमद खान आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्मा के द्वारा पकड़ा गया |
बालोद – मामले में दिनांक घटना 07.10.2019 को आरोपी अर्जुन देवार पिता शेरसिंह उर्फ शेरखान देवार, उम्र-21 वर्ष, निवासी लक्ष्मणपुर, भांठापारा छुईखदान, थाना छुईखदान, जिला राजनांदगांव ने थाना अर्जुन्दा क्षेत्रांतर्गत निवासी नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर, शादी का प्रलोमन देकर, भगा ले जाकर पीड़िता के साथ करीबन 01 वर्ष तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा है, कि प्रार्थी पीड़िता के पिता के रिपोर्ट पर गुमइंसान कायम कर, पीड़िता नाबालिग होने से प्रथम दृष्टिया अपराध कमांक-191/2020, धारा -363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी0आर0 पोर्ते के मार्गदर्शन व श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा स्टॉफ निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि देवकुमार कोर्राम, आरक्षक-1132, प्यारे लाल साहू, म0आर0 989, लीलेश्वरी देवांगन का टीम गठित कर मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के अपहृता को छुईखदान, जिला राजनांदगांव से
आरोपी के कब्जे से दिनांक 08.10.2020 को बरामद किया गया, तथा पीड़िता का महिला अधिकारी से कथन लेखबद्ध कराकर प्रकरण में आरोपी अर्जुन देवार के द्वारा नाबालिग पीड़िता को भगा ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि व 4,5(ठ), पाक्सों एक्ट का समावेश किया गया। प्रकरण में आरोपी अर्जुन देवार को दिनांक 09.10.2020 को गिरफ्तार कर माननीय सत्र न्यायालय बालोद में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया जाकर बालोद जेल भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना अर्जुन्दा स्टॉफ निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि देवकुमार कोर्राम, आरक्षक-1132, प्यारे लाल साहू, म0आर0 989, लिलेश्वरी देवांगन का कार्य सराहनीय रहा है।
दल्लीराजहरा – Covid-19 करोना संक्रमण ने आज हम सभी के जीवन को काफी प्रभावित और जटिल बना दिया है.
मानव जीवन का अकाट्य सत्य है। जीवन और मृत्यु आज की इन अति जटिल परिस्थितियों में कुछ गलत आतियां हम सभी के अंदर घर बना रही है जिसके चलते हम अपने ही लोगों के खिलाफ कुछ गलत कर जाते हैं।
ऐसी ही एक भांति है शमशान घाट में करोना Covid 19 से संक्रमण उपरांत मृत्यु हए व्यक्ति की अंतिम क्रिया को संक्रमण के डर से ना होने देना। आई. एम. ए. दल्ली राजहरा आज इस भांति के विरुद्ध आप सभी से चर्चा और निवेदन करता है।
करोना COVID-19 वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने या छींकने से फैलता है जो के मृत्यु की दशा में संभव नहीं है।
अगर हम निम्नलिखित सावधानियों का पालन करे तो मृत व्यक्ति से संक्रमण का खतरा नगण्य होगा।
1) मत व्यक्ति के शव को बॉडी वैग में ही सुरक्षित रखें व बॉडी बैग समेत ही अंतिम क्रिया को पूरा किया जाए।
2) मत व्यक्ति की अंतिम यात्रा में ज्यादा भीड़ ना करें और नियमानुसार ही गिनती के लोग शामिल हो।
3) नियमानसार ग्लव्स और मास्क का प्रयोग किया जाए।
4) सोशल डिस्टेंस अनूरुप दूरी बना के ही हर व्यक्ति खड़ा हो ।
5) मृत व्यक्ति के शरीर को नहलाना, गले लगाना या चुम्बन ना करे ।
6) अंतिम क्रिया की समाप्ति के उपरांत हाथो को सनिटाइज करें या साबुन से अच्छी तरह धो लें।
मृत व्यक्ति की अस्थियां या राख से करोना का कोई खतरा नहीं होता।
यहां यह कहना सही होगा कि, हमे सक्रमण का ज्यादा खतरा जीवित व्यक्तियो से है जिनका की करोना पॉजिटिव/नेगेटिव स्टेटस हमें पता नहीं। ना कि एक मृत शरीर से जो करोना (COVID-19) पॉजिटिव हो और जहां हम सारी सावधानीपूर्वक कार्य कर रहे हों।
अतः आई. एम.ए. दल्ली राजहरा आप सभी से विनम्रनिवेदन करता है
मास्क का सही तरह से इस्तेमाल करें। – स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। अनावश्यक कार्य हेतु घर से बहार ना निकले । करोना संक्रमित व्यक्ति से भेद भाव ना करें। मृत करोना संक्रमित व्यनित की अंतिम क्रिया को सुगमतापूर्वक सम्पूर्ण होने दें।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 06 से 03, वार्ड क्र 12 से 02 , वार्ड क्र 13 से 01 , वार्ड क्र 26 से 02 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन रिपोर्ट में 09 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से
अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव
उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 02, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 04 से 02 , वार्ड क्र 05 से 01 , वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 21 से 06, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, वार्ड क्र 26 से 03 और वार्ड क्र 27 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन से 14 और RTPCR और True Not से 04-04 मिलाकर 22 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |