City Media - Page 1062 of 1869 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1062

शासकीय बोरवेल के केबल वायर को चोरी करने वाले आरोपियों को भेजा जेल

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र नगर पालिका के कर्मचारी जो नल खोलने और बंद करने का कार्य करते हैं जब सुबह नल चालु करने गये तब देखा केबल वायर कटा हुवा था |वार्ड क्रं 11 एवं 14 के पार्षद को फोन के जरिये सूचना दिया | उसके बाद थाना में जाकर अज्ञात चोर के द्वारा केबल वयार चोरी करने लिखित आवेदन दिया गया |प्रार्थी सुदर्शन साहू पिता धनाजीत साहू उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड क0 11 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड क्रं 11 एवं 14 मे लगे शासकीय बोरवेल का केबल वयार लगभग 65 मीटर कीमती 10,400 रूपये को दिनांक 16-17.07.2022 के दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात द्वारा व्यक्ति केबल चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया

आरोपी 01. कमल बघेल पिता राम खिलावन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क0 12 बिलासपुरिया दफाई राजहरा, 02. अमरदास मानिकपुरी पिता राजू दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड 10 15 नियोगी नगर राजहरा को तलब कर पुछताछ करने पर वार्ड क0 11 एवं वार्ड क0 14 से बोरवेल केबल वायर को चोरी कर जलाकर नोहर मंडावी पिता जोहर मंडज्ञवी उम्र 40 वर्ष एवं इतवारी मंडावी पिता मतवार मंडावी उम्र 35 वर्ष साकिनान वार्ड क0 10 पुराना बाजार राजहरा के पास बेचना बताने पर सभी चारों आरोपीगण को प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

द्रौपती मुर्मू को राष्ट्रपति बनना आदिवासी समाज के लिए गौरव, देश की इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद को सुशोभित करेंगी आदिवासी समाज की बेटी:- केदार कश्यप

0

आदिवासी समाज ने प्रधानमंत्री, एनडीए के सभी दलों को आभार वक्त कर ढोल, मांदर की थाप पर मुंडागांव में झूमे आदिवासी, गांव गांव में हर्ष का माहौल

जगदलपुर/भानपुरी – भारत के 15वे चुनाव परिणाम में आदिवासी समाज की बेटी द्रौपती मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर देश भर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं, बस्तर में आदिवासी समाज के लोग प्रधानमंत्री व एनडीए सहित समर्थित सभी दलों का आभार धन्यवाद वक्त कर आदिवासी परम्परा अनुरूप ढोल, मांदर की थाप पर नाच गान कर झूम उठ रहे हैं, बस्तर के सभी गावों में हर्ष और खुशी का माहौल हैं।

इस अवसर पर आदिवासियो को संबोधित करते हुई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व आदिवासी मंत्री केदार कश्यप ने कहा द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज के लिए गौरव है, पहली बार राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी सुशोभित करेंगी, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व एनडीए सहित सभी समर्थित दलों का आभार वक्त किया।

आगे कश्यप जी ने कहा की देश में अनेकों बार राष्ट्रपति चुनाव हुए परंतु आदिवासी समाज को स्थान नहीं मिला यह पहला अवसर है की आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति बनेगी। आदिवासी समाज के लोगों ने विभिन्न दलों के विधायकों से ज्ञापन देकर आग्रह किया और भारी मतों से विजयी हुईं हैं। कश्यप ने आगे कहा की गांव गांव में हम उत्सव के रुप में मनाएंगे और शपथ ग्रहण उपरांत शासकीय भवनों में आधिकारी फोटो लगाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप , टिकेश्वरी मंडावी,निर्देश दिवान, संतोष बघेल, रघुनाथ कश्यप,फकीर कश्यप,विजय तिवारी, महेन्द्र पानीग्राही, उमाकांत कश्यप,खुलेश्वर कश्यप ,गणेश बघेल, उमा कांत कश्यप, खितेश मौर्य, सुनील कश्यप, सिरजर दिवान, चितु कश्यप, लुढ़का राम, गंभीर कश्यप, रैतु पटेल, जगबंधु सेठिया, राजेश सागर, विजय पांडे, प्यारी लाल, भास्कर, अशोक, विजय, लुदर सेठिया, मुकेश दिवान, तुलसु कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, गौरव कश्यप, लच्छिन बघेल, हरबंधू, हीरा कश्यप, जीवनाथ बघेल, ओमप्रकाश कश्यप, जागेश्वर कश्यप, अभिषेक राव, नीरज दिवान, संजय, कुर्सो कश्यप, सहित जनजाति समाज प्रमुख एवं क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शाला गांधी वि. मं. उच्च. मा. विद्यालय मे कोवीड 19 से बचाव हेत विद्यार्थियों द्वारा टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली

0

नगर दल्ली राजहरा के शाला गाँधी विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय में दिनांक 21/07/22 दिन गुरुवार को शिक्षक गणों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा कोविड- 19 से बचाव के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण महा-अभियान में सहभागिता निभाते हुए टीकाकरण जागरूकता नारे द्वारा रैली निकाल कर लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया तथा शाला शिक्षकों द्वारा छात्रों को, कोविड 19 के प्रभाव से देश को जल्द से जल्द मुक्त कराने के लिए अपना पूर्ण योगदान देने का शपथ दिलाया गया ।

शाला द्वारा आयोजित टीकाकरण महा अभियान में शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता ने विद्यार्थियों को कोविड 19 से बचाव हेतु आवश्यक संदेश दिया कि कैसे वह अपनी और अपने आस-पास के लोगो की रक्षा करने में सहयोग कर सकते है ! टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए निकली गयी रैली में कार्यक्रम का संचालन शाला के आचार्य श्री शीतल साहू और श्री प्रदीप बंसोड़े जी ने किया , तथा शाला के अन्य शिक्षकगण श्रीमती दुर्गेश साहू , कु. दामिनी राणा, कु. दिनेश्वरी साहू और चेतना मैडम जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कामगार सभा के आक्रमक रवैय्ये के बाद एसडीएम के मध्यस्तथा में कंपनी प्रबंधन व हड़ताली कर्मचारियों के बीच बैठक विफ़ल

0

लिखित आश्वासन देने कंपनी तैयार नही, हड़ताल जारी रहेगा

मेकाज के सुरक्षा कर्मचारियों के मांगो पर कंपनी प्रबंधन और कामगार सभा के बीच सहमति बनाने एसडीएम का प्रयास विफ़ल, हड़ताल जारी रहेगा

अगर ईमानदारी है तो एसडीएम कार्यालय पर मौखिक सहमति लेकिन लिखित आश्वासन देने से पीछे क्यों हट रही कंपनी प्रबंधन – डॉ. अरुण पाण्डेय्

छत्तीसगढ़ । दिनांक 21 जुलाई 2022 को समय सुबह 11:00 बजे जगदलपुर एसडीएम ओपी वर्मा जी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर जनसभा के अनुसांगिक संगठन कामगार सभा के बैनर तले हड़ताल कर रहे सुरक्षा कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल, श्रम विभाग के अधिकारियों और सीडीओ कंपनी के प्रबंधक रमाकांत पाण्डेय् एवं धीरेंद्र यादव के बीच विभिन्न बिदुओं पर चर्चा उपरांत सहमति बनी जिसके आधार पर हड़ताल समाप्त कर कर्मचारियों ने काम में वापस आने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन एसडीएम कार्यालय पर कंपनी ने लिखित रूप से मांगों को पूर्ण करने पर सहमति देने की बात कही पर देर शाम 6 बजे तक भी किसी प्रकार का लिखित आश्वासन नही मिला, जिससे कामगार सभा हड़ताल जारी रखने का निर्णय लेने पर मजबूर हो गई।

प्रमुख बिंदू जिस पर कंपनी प्रबंधन और कामगार सभा के बीच बननी थी सहमति

  1. वेतन प्रत्येक माह के 05 तारिख तक कर दिया जावे।
  2. माह के 26 तारीख़ से 25 तारीख़ तक हाज़िरी की गिनती आरंभ हो।
  3. 2014 से 2021 तक कि अवधि का प्रत्येक कर्मचारियों की अंतर राशियों की गणना कर इस माह जुलाई 31 तक एकमुश्त भुगतान कर दिया जावे।
  4. सुरक्षा कर्मचारियों के साथ प्रबंधक कंपनी की ओर से धमकी व दुर्व्यवहार नही किया जावे।
  5. आंदोलनरत हड़ताली कर्मचारियों को निशर्त बिना किसी लिखित आवेदन लिए अपने कार्य पर वापस लिया जावे।

इस तरह एक सहमति पत्र में स्थानीय प्रबंधक धीरेंद्र यादव, रमाकांत पाण्डेय् ने कंपनी के प्रोपराइटर अंजनी कुमार द्विवेदी से चर्चा उपरांत हस्ताक्षर करके हड़ताल ख़त्म करने की बात एसडीएम ओपी वर्मा द्वारा मध्यस्थता करते हुए उनके कार्यालय पर की गई थी, लेकिन कामगार सभा के संरक्षक द्वारा लिखित आश्वासन के बाद ही हड़ताल ख़त्म करने के के लिए राजी होना कहा गया। जिसपर एसीएम के सामने प्रबंधन ने लिखित आश्वासन देने की सहमति जताई परन्तु देर शाम 06 बजे तक किसी प्रकार का लिखित आश्वासन देने के लिए कंपनी के मालिक अंजलि द्विवेदी ने मना कर दिया। जिससे कामगार सभा से जुड़े कमर्चारियों ने हड़ताल समाप्त नही करने और हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

कर्मचारियों ने जताया कामगार सभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् का आभार

विभिन्न मांगों पर कंपनी प्रबंधन और कामगार सभा के पदाधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल ख़त्म करने का निर्णय आ चुका था। लेकिन कंपनी प्रबन्धन का तानाशाही रवैय्या लगातार जारी है एयर लिखित रूप से किसी भी तरह के आश्वासन से वे बचते नज़रे रहे हैं। लेकिन कामगार सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् हड़ताली कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं जिसका सभी कर्मचारियों ने आभार जताया है। प्रबंधन द्वारा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नही करने के बावजूद कर्मचारियों द्वारा अपनी एकता की शक्ति में ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर आतिशबाज़ी और नारेबाजी भी की गई है।

नाबालिग लडकी को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा जेल

0

राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 11.07.2022 को लापता होने, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश सायबर तकनीक के माध्यम से किया जाकर दिनांक 19.07.2022 को आरोपी जितेश कुमार साहू पिता मंथिर लाल साहू उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम मोरिद थाना उतई जिला दुर्ग छ0ग0 के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने,

पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि, 4 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि सीता गोस्वामी, आर0 प्रेमशंकर भुआर्य, महिला आरक्षक भारती प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सिंहदेव की पंचायत चौबे के हवाले…

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे को पंचायत विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। श्री चौबे को पंचायत विभाग सौंपे जाने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी। गौरतलब है कि पंचायत विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव ने पिछले दिनों पंचायत विभाग की जिम्मेदारी से स्वयं को पृथक करने संबंधी पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा था। उस समय मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि उनका पत्र मिलने के बाद परीक्षण कराएंगे और इस पर विचार करेंगे। इस बीच विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा पंचायत मंत्री के इस्तीफे को लेकर लगातार हंगामा किया जा रहा है। पंचायत विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने लिए वरिष्ठ मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा अपनी अवकाश सूचना में वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर को अधिकृत किया गया था जिस पर विपक्ष सवाल उठा रहा था कि जो मंत्री स्वयं इस विभाग से पृथक हो चुके हों वे किसी अन्य मंत्री को विभागीय प्रश्नों के जवाब देने लिए अधिकृत कैसे कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) प्राधिकार से प्रकाशित सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 21 जुलाई 2022 क्रमांक एफ 3-3/2018/1/1.-छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम, के नियम 4 के अनुसरण में छत्तीसगढ़ राज्यपाल अपने प्रत्येक मंत्री के प्रभार में उनके नाम के सामने दिए गए विभाग और/या विभाग की कार्यसूची के विषय सौंपते हैं। त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को मंत्री लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिकर(जीएसटी) तथा रविन्द्र चौबे को मंत्री संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सांैपी गई है। शेष मंत्रियों के प्रभार यथावत रहेंगे।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज दल्लीराजहरा इकाई द्वारा कोविड वेक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया गया

0

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज दल्लीराजहरा इकाई द्वारा कोविड वेक्सिनेशन शिविर का आयोजन कर सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया दल्लीराजहरा वासियो एवं व्यापारी भाइयो ने जगरूकता का परिचय देते हुए आज दिनांक 21/7/22 दिन गुरुवार को 12 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चो को कोविड वेक्सीन लगाई गई एवं जिनको वेक्सीन का दूसरा डोज लगे 6 माह हो चुका है उन्होंने भी बूस्टर डोज लगवाए

एवं सभी उम्र के लोग वेक्सीन लगाने हेतु सुबह 10 बजे से 5 बजे तक 208 लोगो ने वेक्सीन का लाभ लेते हुए सिंधु भवन रेलवे कालोनी में आकर चेम्बर के साथियों का पूरा पूरा सहयोग किया जिसके लिए दल्लीराजहरा के चेम्बर के अध्यक्ष शंकर कुकरेजा जी ने सभी वेक्सिनेशन करने वाली टीम के सदस्यों ,sdm महोदय जी मनोज मरकाम जी तहसीलदार महोदय विनय देवांगन जी, cmo शीतल चन्द्रवंसी जी,चेम्बर के साथी राजू सोनी ,भूपेंद्र डहरवाल, चेंबर के बालोद जिला के महामंत्री अमित कुकरेजा, व्यापारी संघ के महामंत्री क्रांति जैन जी आनाज किराना के महामंत्री गोपाल लालवानी जी ,झूमरलाल जी एवं सभी सदस्य गण एवं उन सभी का जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उनका आभार एवं धन्यवाद किया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कर्मचारियों के यूनिफॉर्म भत्ता के अनुमोदन पर इंटक ने परियोजना का आभार व्यक्त किया

0

किरंदुल – एनएमडीसी कर्मचारियों के यूनिफॉर्म सम्बन्धी बहुप्रतीक्षित मांग की पूर्ति होने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल शाखा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए एमएमडब्ल्यू यूनियन किरंदुल शाखा के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेतृव में यूनियन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा किरन्दुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन का पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन कर बधाई संदेश पत्र सौंपा गया। जिसमें दिनांक 04 फरवरी 2022 को एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुमीत देब के किरंदुल प्रवास पर मेटल माइन वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरन्दुल द्वारा किये गये अनुरोध को स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रबंधन द्वारा यूनिफॉर्म सम्बन्धी मांग को अनुमोदित करने के लिए हमारा यूनियन आपका हार्दिक आभार व्यक्त करने एवं भविष्य में भी कर्मचारियों एवं नगरपरिवार के जनहित के विषयों में प्रबंधन से इसी प्रकार के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा किया जाना उल्लेखित है। विदित हो कि उक्त बहुप्रतीक्षित मांग के लिए मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा सकारात्मक प्रयास किया गया था, जिसकी परिणीति अत्यंत सुखद रही और अब यह बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुआ। इंटक द्वारा सीएमडी महोदय के नाम अधिशासी निदेशक, किरंदुल परियोजना को बधाई पत्र सौंप अभिनन्दन करने वाले प्रतिनिधि मंडल में कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, शिव भूआर्य, राजेन्द्र नागेश, रामाधीन पटेल, संजय सिंह, धनदीप सिंह, सुशांत मल्लिक उपस्थित थे।

खाद, बीज, बिजली पर स्थगन प्रस्ताव, विपक्ष ने लगाए ढेरों आरोप

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष ने राज्य में खाद और बीज की जमाखोरी कालाबाजारी तथा बिजली न मिलने जैसे आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव की ग्राह्यता पर चर्चा के दौरान सरकार पर जमकर निशाने साधे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस विषय पर मिली स्थगन प्रस्तावों की सूचना के बारे में व्यवस्था दी कि सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का स्थगन प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को ग्राह्य किए जाने पर चर्चा के लिए व्यवस्था दी। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ ही भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद सहकारी समितियों में खाद नहीं है। खुले में अधिक दाम पर खाद बिक रहा है। राज्य में किसान बीज की कमी से परेशान हैं। बीज निगम के पास इसके लिए पैसा नहीं है और वह कर्ज मांग रहा है। राज्य में बिजली संकट की स्थिति है। किसान को बिजली नहीं मिल रही। खाद बीज और बिजली संकट से किसान जूझ रहा है। विपक्ष ने खाद बीज के मुद्दे पर कृषि मंत्री पर निशाना साधा। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट खाद के लिए किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मानसून सत्र चल रहा है और यह सत्र इसलिए है कि किसान पर बात की जा सके। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव मान्य करने की मांग की।

शराब के मुद्दे पर विपक्ष ने दिखाए तेवर, जमकर नोंकझोंक

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विपक्ष ने शराब के मुद्दे पर तीखे तेवर दिखाते हुए शराब की गुणवत्ता और बिना परमिट की शराब बेचे जाने का आरोप लगाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। भाजपा सदस्य नारायण चंदेल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से जानना चाहा कि जांजगीर चाम्पा, रायगढ़ व बिलासपुर जिले में 31 मई 2022 की स्थिति में देशी विदेशी मदिरा दुकानों की कितनी संख्या है। क्या उक्त जिले में संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों में ग्राहकों से निर्धारित दर से अधिक दर तथा बिना बिल दिए शराब का विक्रय किया जा रहा है? क्या बिना परमिट के मदिरा का विक्रय किया जा रहा है? यदि हां तो बिना परमिट के मदिरा विक्रय से अब तक सरकारी खजाने को कितनी राशि की हानि हुई है? क्या उक्त जिलों में मदिरा दुकानों में शराब में पानी मिलाने स्तरहीन व घटिया शराब का वितरण किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है? यदि हां तो इन इस हेतु कौन दोषी है? दोषियों के विरुद्ध क्या क्या कार्रवाई की गई है? इस पर विभागीय मंत्री कवासी लखमा ने जवाब दिया कि 31 मई 22 की स्थिति में जिला जांजगीर चांपा, रायगढ़ एवं बिलासपुर में देशी-विदेशी मदिरा दुकानों की संख्या निम्नानुसार है जांजगीर चांपा में देसी दुकान 22, विदेशी दुकान 26, कंपोजिट16, रायगढ़ जिले में देसी दुकान 16, विदेशी 23, और कंपोजिट08, बिलासपुर जिले में देशी दुकान 25, विदेशी दुकान 26 और 15 कंपोजिट हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही की तीन विदेशी मदिरा दुकान का संचालन जिला बिलासपुर से किया जा रहा है।उक्त संख्या जिला बिलासपुर में संचालित दुकानों की संख्या में शामिल नहीं है। उक्त जिले में संचालित देशी व विदेशी मुद्रा दुकानों में ग्राहकों से निर्धारित दर से अधिक दर तथा बिना बिल दिए शराब का विक्रय नहीं किया जा रहा है। बिना परमिट के मदिरा का विक्रय नहीं किया जा रहा है। उक्त जिलों की मदिरा दुकानों में शराब में पानी मिलाने, स्तरहीन व घटिया शराब का विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त शिकायत एवं की गई कार्रवाई की जानकारी उन्होंने दी। इस बार विपक्ष की ओर से सवालों की झड़ी लगा दी गई और यह भी कहा गया कि जब पेंड्रा मरवाही गौरेला जिले की मदिरा दुकान बिलासपुर से संचालित की जा रही है तो यह जिला बनाने की जरूरत क्या थी? विपक्ष की ओर से कहा गया कि जितनी शराब परमिट की बेची जा रही है उससे तीन गुनी ज्यादा शराब बिना परमिट के बिक रही है। शराब की क्वालिटी को लेकर सदन में काफी नोकझोंक हुई। इस बीच जमकर हाथ परिहास भी हुआ। शराब की गुणवत्ता की जांच के संदर्भ में भी सवाल उठे।

MOST POPULAR

HOT NEWS