City Media - Page 1451 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1451

रोका छेका अभियान के तहत नगर के आवारा मवेशियो के रख रखाव हेतु नगर के धान मंडी परिसर को आरक्षित करने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन

0

नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत रोका छेका योजना संचालित है। जिसके तहत निकाय क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को मुख्य मार्गों से हटा कर एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाना है। वर्तमान में नगर के आस पास के गांव के लोग वहां के आवारा मवेशियो को डौण्डी नगर में लाकर छोड़ देते है। जिसके कारण निकाय क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गयी है और आये दिन मवेशियो की सड़क दुर्घटना में मौत हो जा रही है। साथ ही आवारा पशुओ द्वारा निकाय क्षेत्र के किसानो के खेतो में जा कर धान की फसल को चौपट कर दे रहे है, जिससे किसानो द्वारा लगातार मवेशियो के उचित रख रखाव हेतु शिकायते प्राप्त हो रही है एवं इस संबंध में उचित पहल नहीं करने पर नगर पंचायत डौण्डी में धरना देने की चेतावनी भी दी गयी है। पिछले वर्ष इस समस्या के निपटने हेतु आपके द्वारा डौण्डी नगर के धान मंडी को आरक्षित किया गया था। जिसमें निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओ को पकड कर रखा गया था और उसके चारा पानी का व्यवस्था नगर पंचायत डौण्डी द्वारा किया जा रहा था। जिससे इस समस्या से मुक्ति मिल गया था। निकाय क्षेत्र के वार्ड कमाक 13 में गौठान निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित किया गया है। जो आगामी वर्ष तक बन कर पूर्ण हो जायेगा जिससे इस समस्या का पूर्ण समाधान हो जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शा.उच्च.माध्य.विद्यालय नया बाजार राजहरा में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया

0

दिनांक 02-08-2021 को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शा.उच्च.माध्य.विद्यालय नया बाजार राजहरा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सौजन्य से शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में शाला के प्राचार्य टी आर रानाडे , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अजय छाजेड़ तथा आमंत्रित अतिथि शीबू नायर (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद्,दल्ली राजहरा), वार्ड पार्षद टी ज्योति, वार्ड पार्षद सूरज विभार, वार्ड पार्षद रुखसाना बेगम, अजमेर सिंह रांधावा एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। समस्त आगंतुकों ने विद्यार्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करने का निर्देश दिया एवं उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अजय छाजेड़ ने विद्यार्थियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं अपने उत्साहवर्धक वचनों से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। समस्त अतिथियों द्वारा शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर बढ़ी विधायक कार्यालय की सुरक्षा, अमित साहू का जगदलपुर के विभिन्न चौक चौराहो में स्वागत किया गया।

0

जगदलपुर। भाजपा कार्यालय के बाहर युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों के बाद भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। इस मामले में आरोप- प्रत्यारोप के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बस्तर के कांग्रेसियों के घर घूसने की चेतावनी दी थी। यह घटना भले ही नैपथ्य में चला गया है किंतु प्रदेश अध्यक्ष साहू के बस्तर आगमन पर सरगर्मियां बढ़ गई है। किसी अनहोनी की आशंकाओं को देखते हुए विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कार्यालय के सामने बेरीकेडिंग किया गया है जिससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कोई अनहोनी ना कर दे।

जगदलपुर:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष अमित साहू का जगदलपुर के विभिन्न चौक चौराहो में स्वागत किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शाला खुलते ही अधिकारी पहुंचे स्कूलों के निरीक्षण में, बीईओ बीआरसी ने ली बच्चो की क्लास

0

अधिकारियों का थर्मर स्केनर से जाँच करने पर ही दिया गया में प्रवेश शाला

विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत झारतरई के प्राथमिक एवं शाला माध्यमिक शाला का अवलोकन करने खण्ड़ शिक्षा अधिकारी,मोती राम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान शाला में दर्ज बच्चों की जन्हा जानकारी ली गई। वंही लंबे समय से बंद पड़ी शालाओ मैं बच्चों की गुणवत्ता में कमी देखने को मिल रही इस पर अधिकारियों के द्वारा जहां क्लास लेकर बच्चो के स्तर की परख भी की गई। बीईओ ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों की स्तर अनुसार उन्हें अध्यापन करवाया जाए ।ताकि उनकी समझ बन सके।

अधिकारियों को तापमान जाँच के बाद ही दिया गया प्रवेश

कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश का पालन करने का आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किया गया है।शालाओ में उसका पालन किया जा रहा है,बीईओ बीआरसी जब स्कूल में पहुँचे तो थर्मर स्केनर से जाँच उपरांत ही शाला में प्रवेश दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी सीएसी संतोष अग्रवानी सहित शिक्षक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर पहुँचे 14 पार्टियों के साँसद…

0

बस्तर साँसद दीपक बैज भी रहे नाश्ते में मौजूद…

मोदी सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा हेतु राहुल गांधी ने ब्रेकफास्ट पर मीटिंग बुलाई।

केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा कर राहुल गांधी के साथ साँसद बस्तर दीपक बैज भी ब्रेकफास्ट पर रहे मौजूद ।

पेगासस जासूसी कांड और किसान आंदोलन को लेकर संसद में जारी हंगामे के बीच कांग्रेस विपक्ष के सांसदों को एकजुट करने की कोशिश में है। इसी सिलसिले में विपक्षी एकता को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं को कांस्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर आमंत्रित किया।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, ‘हमें इस ​आवाज(लोगों की आवाज) को एकजुट करना होगा, ये आवाज जितनी एकजुट होगी उतनी ही मजबूत होगी।दरअसल, दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में राहुल गांधी के बुलावे पर पेगासस कांड से किसानों के आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दल सियासी चर्चा कर रहे हैं। इस ब्रेकफास्ट मीटिंग में राजद, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, जेएमएम, सीपीआईएम समेत अन्य कई दलों के नेता शामिल हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से वरिष्ठ कांग्रेसी सहित जरुरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष शत्रुघन सिन्हा सहित अन्य जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व सेवादल अध्यक्ष शत्रुघन सिन्हा निवासी शिव मंदिर वार्ड को 1 लाख रुपए,शुभाष वार्ड निवासी कमलेश श्रीवास्तव को 1 लाख, मोहम्मद शाकिर निवासी प्रताप देव वार्ड को 50 हजार,तथा जवाहर नगर निवासी गणेश झा को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई है |

विदित हो की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से इन जरुरतमंदों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है |

उक्त जरुरतमंद काफी लंबे समय से बिमारियों से ग्रसित थे तथा अपने इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई थी जिस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आर्थिक सहायता प्रदान की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आर्थिक सहायता प्रदान करने पर सभी लाभार्थियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान करने से उसके इलाज में बहुत ही मदद मिलेगी इस अवसर पर लाभार्थियों के परिजनों ने भी आभार व्यक्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

योग शिक्षक,प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ : शिक्षक दे रहे योग प्रशिक्षण

0

जगदलपुर । वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में शाररिक एवं मानसिंक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए योगा का महत्व बढ़ता जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षित योग शिक्षकों की आवश्यकता है जो योगा को पूरी पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर सके। इस संबंध में छाीसगढ़ योग एसोसिएशन एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन योग सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा योग शिक्षक, प्रशिक्षण कोर्स का आरंभ किया गया है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को योग थ्योरी और प्रैटिकल की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी कुशल योग शिक्षक बनकर दूसरों को योग का प्रशिक्षण देने के साथ वे स्वयं भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस प्रशिक्षण के बाद योग शिक्षक के रूप में रानू पाणिग्रही का भी चयन किया गया है। अब रानू पाणिग्राही जिले के बस्तर विकास खण्ड मुयालय के प्राथमिक शाला में कई लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रही है। रानू पाणिग्राही ंने बताया कि बस्तर कई लोगों को प्रेटिकल के तौर पर सात दिवसीय योगा का प्रशिक्षण भी दे रही है। उनका कहना है कि वर्तमान में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं जबकि योग शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखने का बेहतर विकल्प है। ऐसे में योग शिक्षक के महती भूमिका को रोजगार के संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है यह काफी महत्वपूर्ण है और इसका हिस्सा बनकर वह खुश है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रेत माफियाओं ने प्रशासन से सांठगांठ कर अनुमति से अधिक रेत भण्डारण किया : श्रीनिवास मुदलियार

0

जगदलपुर । बीजापुर जिले में इन दिनों रेत माफियाओं ने रेत का दाम आसमान पहुंचा दिया है। प्रशासन से सांठगांठ के चलते प्रशासन भी निष्क्रिय है,जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद और मनमानी हावी है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने का सीधा आरोप लगाया है,भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिले के मिंगाचल,तिमेड,चंदुर,भद्रकाली एवं तारलागुड़ा रेत खदानों में रेत माफियाओं ने प्रशासन से सांठगांठ कर अनुमति से अधिक रेत भण्डारण किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग है कि अत्यधिक भंडारण किया गया रेत को केवल दिखावा के दृष्टि से जुर्माना से दण्डित किया जाना प्रयाप्त नही है,उक्त भण्डारण रेत को विधि पूर्वक नीलामी करने की कार्यवाही किया जाए।जबकि जिले के रेत ठेकेदार अनुमति से अधिक भण्डारण कर मनमानी दर तय कर रहे हैं। इसकी खबर प्रशासन को नही होना निष्पक्षता पर संदेह को दर्शाता है।आसमान छूती रेत के दर से निजी निर्माण कार्यों में असर पड़ रहा है।इस विषय को प्रशासन संज्ञान में लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करे।भाजपा जिला अध्यक्ष मुदलियार ने कहा की जब हजार पंद्रह सौ में मिलने वाली रेत अब सीधे चार से पांच हजार में मिलने लगी है ऐसे में आम गरीब जन पक्का मकान का सपना भी नही देख सकता,इसका प्रभाव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों पर भी पड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन बने रेलवे जेडआरयूसीसी के सदस्य

0

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेख चंद जैन अब ईस्ट कोस्ट रेलवे मे जेडआरयूसीसी के सदस्य नामांकित किये गये है़। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा की अनुशंसा पर अब जैन नवमी जोनल रेलवे सलाहकार समिति मे सदस्य के रूप मे दो वर्ष तक रहेंगे |

इस जैन की नियुक्ति पर सांसद दीपक बैज, क्रेडा चैयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ,बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बलराम मौर्य ने बधाई प्रेषित की है़ |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg


डीएवी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट

0

दल्लीराजहरा – सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 वी के परिणामों में डीएवी दल्लीराजहरा का परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट रहा | 24 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है |

डीएवी विद्यालय के कक्षा 10 वी के छात्र आदित्य मुखर्जी 96.2% अंक हासिल कर सबसे अव्वल रहे | वहीँ चंचल ने 95.4% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान सुनिश्चित किया | जिसमे तीसरे स्थान पर दो विद्यार्थियों क्रमशः अवि यादव 94.6% एवं अनन्या सिंह 94.6% रही | विद्यालय का सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा | जिसमे 10 वी कक्षा में शामिल सभी 128 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे |

गौरतलब बात यह है कि सम्पूर्ण शिक्षा सत्र ऑनलाइन मोड में चला | जिसमे विद्यालय की प्राचार्या अल्का शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग में सभी विद्यार्थियों ने अथक मेहनत से अपना अध्ययन कार्य पूर्ण किया | विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम सबके समक्ष है | प्राचार्या अल्का शर्मा पुरे वर्ष भर शिक्षकों को मार्गदर्शित एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करती रही | जिसे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्राचार्या के मार्गदर्शन का अक्षरशः अनुपालन किया | कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में ऑनलाइन की पढाई एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर हमारे सामने आई है | जिसमे विद्यार्थी भी अपनी रूचि प्रदर्शित कर पढाई कर रहे है | प्राचार्या अल्का शर्मा ने 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों के इस अप्रतिम सफलता पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS